City Media - Page 560 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 560

भाजपा नेता नबीन, कश्यप, रोहरा आए जगदलपुर

0

जगदलपुर भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्य के वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तीनों नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। नितिन नबीन, केदार कश्यप और रामू रोहरा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संक्षिप्त जगदलपुर प्रवास तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में यहां आए हैं।

अपहरण और हत्या की घटनाओं में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

0
  •  दोनों पर बीजापुर एसपी ने घोषित किया था 10- 10 हजार का ईनाम

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत दो फरार महिला नक्सली मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। पकड़ी गई दोनों महिला माओवादियों पर दस – दस हजार का ईनाम घोषित है।

21 फरवरी को बीजापुर जिले की मद्देड़ थाना पुलिस का बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की 170वी वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर लोदेड़ की ओर निकली थी। इसी दौरान ग्राम लोदेड़ से दो फरार महिला नक्सली मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया। पकड़ी गई माओवादियों के नाम सरिता और टिंगे मीना बताए गए हैं। आरोप है कि

पकड़ी गई महिलाएं 26 म़़ई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण एवं हत्या करने की घटना एवं 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण एवं हत्या करने की घटना में शामिल रही हैं। दोनों के खिलाफ मद्देड़ थाने में स्थाई वारंट लंबित हैं तथा पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से इन दोनों की गिरफ्तारी के लिये 10- 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मद्देड़ में कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें बीजापुर के न्यायालय में पेश किया गया।

कांग्रेस नेता राजू राव शंकर राव की अनोखी श्रद्धा भक्ति से अभिभूत हो उठे लोग

0
  • शोभायात्रा में शामिल भक्तों को मिन्नतें कर पिलाते रहे लीची का शीतल पेय

जगदलपुर  दुर्गा राइस मिल के संचालक राजू राव शंकर राव ने एकबार फिर श्रद्धा और सेवा भावना का परिचय दिया है। उनकी इस पहल से बालाजी के भक्त बेहद खुश नजर आ रहे थे और लोग  राव की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिक महोत्सव की शोभायात्रा के दौरान दुर्गा राइस मिल के संचालक राजू राव शंकर राव ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों को लिची का शीतल पेय पूरी श्रद्धा के साथ वितरित किया। राजू राव शंकर राव भक्तों से आग्रह कर उन्हें लीची का शीतल पेय ग्रहण करने का आग्रह करते नजर आए। वे इस कोशिश में भी लगे दिखे कि एक भी भक्त शीतल पेय लेने से वंचित न रहे।. बच्चों तक से वे आग्रह कर उन्हें शीतल पेय प्रदान कर रहे थे। युवा, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, बालक बालिकाओं सभी को राजू राव शंकर राव ने पूरी श्रद्धा के साथ शीतल पेय भेंट किया। श्री राव एक एक व्यक्ति से मनुहार करते हुए उन्हें लीची का शीतल पेय पीने का आग्रह करते दिखे। कई लोगों ने दो दो, तीन तीन बार शीतल पेय लिया। श्री राव ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को मना नहीं किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राव शंकर राव की श्रद्धा और सेवा भावना को देख शोभायात्रा में शामिल भक्त और राहगीर अभिभूत नजर आए। बताते हैं कि राजू राव शंकर राव हर धर्म मजहब के कार्यक्रमों, जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान इसी तरह सेवा करने हमेशा तत्पर नजर आते हैं। जब इस संवाददाता ने राजू राव शंकर राव से उनकी इस सेवा भावना और श्रद्धा भक्ति के बारे में जानना चाहा, तो उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा- भाई मैं तो कुछ नहीं करता, जो भी करवाते हैं वो मेरे भगवान श्री श्री श्री वेंकटेश्वर बालाजी और मां दंतेश्वरी मुझसे करवाते हैं, मैं तो एक साधन मात्र हूं। उन्हीं के आशीर्वाद से मुझे इतना सामर्थ्य मिला है कि भक्तों की यथा संभव सेवा कर पाता हूं। राजू राव शंकर राव ने यह भी कहा कि जब तक यह शरीर है और इस शरीर में प्राण है, तब तक जनता जनार्दन की सेवा करता रहूंगा।. बस यही कामना है कि भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी और दंतेश्वरी माई की कृपा मुझ पर, मेरे परिजनों पर और पूरे बस्तर संभाग के लोगों पर बनी रही। श्री श्री श्री वेंकटेश्वर बालाजी की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लीची का शीतल पेय वितरण के दौरान श्री दुर्गा राइस मिल के संचालक राजू राव शंकर राव के साथ अभिषेक, गुरु, मलय, अमन, ज्योतिश्वर, अभिषेक, फ़िलिप, सौरव आदि ने भी योगदान दिया।

कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का सत्याग्रह आंदोलन 6 मार्च को रायपुर में

0
  •  वादा निभाए और मोदी जी की गारंटी पूरी करे प्रदेश सरकार : अजय प्रताप सिंह

जगदलपुर छग शासकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ के बस्तर जिला संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 6 मार्च को रायपुर में सत्याग्रह आंदोलन करने का फैसला किया है।

अजयप्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत देय तिथि से महंगाई भत्ता सहित चौदह सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 6 मार्च को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करने का ऑल्टीमेटम मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से 21 फरवरी को दिया गया है। संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में सत्ता परिवर्तन में राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों की अहम भूमिका थी। किंतु बजट सत्र में सरकार द्वारा कर्मचारियों से वादे के रूप में दी गई मोदी की गारंटी के तहत बजट में राशि का प्रावधान नहीं किया गया तथा आज पर्यंत महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं की गई है। इस कारण प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों में निराशा है।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन में प्रदेश के चतुर्थ वर्ग से लेकर सभी वर्ग के कर्मचारियों, शिक्षकों, लिपिकों, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों तथा पेंशनरों की प्रमुख मांगों को समाहित किया गया है। प्रमुख मांgon में केंद्र के समान देय तिथि से चार प्रतिशत डीए, जनवरी 2018 से समय समय पर दिए गए महगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का जीपीएफ खाते में संयोजन, सातवे वेतनमान की अंतिम क़िस्त का नकद भुगतान, सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत आयु 65 वर्ष करने, चार स्तरीय वेतनमान, एसके मिश्रा आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, पुरानी पेंशन योजना के लाभ के लिए एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना, उत्तर प्रदेश सरकार की तरह समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को पांच लाख तक कैशलेश चिकित्सा सुविधा, सभी कर्मचारियों को पांच सौ रुपए प्रतिमाह मोबाइल भत्ता, समस्त विभागों में कार्यरत संविदा एवं चतुर्थ श्रेणी के कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, तीन सौ दिन के बराबर अर्जित अवकाश का नकदीकरण, समस्त विभागो में सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के रिक्त पदों पर निर्धारित समय सीमा में भर्ती तथा पदोन्नति, तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति में दस प्रतिशत की सीलिंग हटाने, पांचवे एवं छठवें वेतनमान के आधार पर निर्धारित सभी प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण तथा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ के पेंशनरों के लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने की मांग शामिल हैं।

अपने धान की रकम के लिए भटकने मजबूर हो गए हैं बकावंड क्षेत्र के किसान

0
  • घंटों लाईन में लगने के बाद भी काट रहे बैंक के चक्कर
  • जिला सहकारी बैंक शाखा में कैश की भारी किल्लत

अर्जुन झा

बकावंड जो किसान धान की उपज लेने के लिए 6-7 माह तक खेतों और खलिहानों में जमकर पसीना बहाते हैं, उन्हें अपनी उपज बेचने के बाद रकम के लिए भटकना पड़ रहा है। बैंक शाखा में किसानों को उनके धान की रकम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बताते हैं कि बैंक में कैश की किल्लत की वजह से ये हालात बने हैं। लीड बैंक से शाखा में पर्याप्त कैश नहीं भेजा जाता। या फिर स्थानीय शाखा के अधिकारी कर्मचारी किसानों को टरकाने के लिए कैश की कमी का बहाना बनाते हैं।

बस्तर जिले के बकावंड स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में किसानों को खुद की ही राशि निकालने घंटों बैंक के सामने लाईन लगना पड़ रहा है। हद तो तब हो जाती है, जब दिनभर लाईन ने लगे रहने के बाद शाम होने के पहले बैंक से किसानों को यह कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है कि कैश खत्म हो गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्रों में उनके द्वारा बेचे गए धान की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। वहीं धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की बात भी भाजपा ने पूरे दम खम से कही थी। एकमुश्त भुगतान तो दूर, किसानों को फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं हो रहा है।

सरकारी धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के बाद किसान अब धान की रकम पाने के लिए भटक रहे हैं। बकावंड तथा आसपास की अनेक सहकारी समितियों के पंजीकृत किसानों को जिला सहकारी बैंक की बकावंड शाखा से भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। मगर यह बैंक शाखा खुद कंगाली के दौर से गुजर रही है। सूत्र बताते हैं कि शासन ने किसानों के धान की रकम किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। उसके बाद भी किसान अपनी रकम का आहरण नहीं कर पा रहे हैं। किसान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि जब चुनाव था तो किसानों के हित में भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र के माध्यम से 3100 रुपए क्विंटल के भाव से धान धान खरीदने क्विंटल और एकमुश्त पैसा देने का वादा किया था। आज जब भाजपा की सरकार बन चुकी तो किसानों को खुद के पैसे निकालने के लिए घंटों लाईन में लगना पड़ रहा है। ऊपर से तुर्रा यह कि घंटों लाईन में खड़े होने के बावजूद कैश खत्म होने की बात कहकर किसानों को बैंक से बैरंग लौटाया जा रहा है।

प्रबंधक सुनने को तैयार नहीं

जिला सहकारी बैंक बकावंड के प्रबंधक द्वारा किसानों की समस्या सुलझाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। दो- दो काउंटर लगाकर भीड़ को काम किया जा सकता है, किंतु प्रबंधक की लापरवाही के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों के बाहर गर्मी से किसान परेशान होते रहते हैं और प्रबंधक अंदर बैठकर ठंडी हवा खाते रहते हैं। किसान उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराते हैं, तो वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होते।

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
  •  मोदी सरकार ने कांग्रेस के अकॉउंट्स नहीं लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया है : मौर्य

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ जगदलपुर आयकर दफ्तर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, सरपंचों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जगदलपुर आयकर विभाग के दफ्तर के सामने पंहुचकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। मोदी सरकार केवल अकाउंट फ्रीज नहीं कर रही बल्कि देश का लोकतंत्र भी फ्रीज कर रही है। देश में एकमात्र नेता राहुल गांधी ही हैं, जो सदन के अंदर ही नहीं सदन के बाहर भी जनहित के बुनियादी मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। महंगाई पर मोदी सरकार देश में कोई काम नहीं कर रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इसके डर से भाजपा सरकार ने यात्रा में कई बार बाधाएं डालने की कोशिश की। राहुल गांधी बार- बार यह कहते आ रहे हैं कि “ना मैं डरूंगा, ना झुकूंगा और ना ही मैं रुकूंगा। इसी लक्ष्य के तहत कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध करते रहेगा।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफिरा साहू, सभापति कविता साहू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री यशवर्द्धन राव, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, शंकर ठाकुर, सतपाल शर्मा, जोहन सुता, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सहदेव नाग, कैलाश नाग, पार्षदगण बलराम यादव, राजेश राय, लता निषाद, बी ललिता राव, श्वेता बघेल, कोमल सेना, कमलेश पाठक, सूर्या पानी, आभाष महंती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, शहनाज़ बेगम, पापिया गाईन, एस नीला, माही श्रीवास्तव, महेंद्र महापात्र, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, रविशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी, ज़ाहिद हुसैन, जावेद खान,असीम सुता, निकेत झा, अभिषेक नायडू,साकेत शुक्ला, राम शंकर पिल्ले, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, ईश्वर बघेल, दुर्योधन कश्यप, राजा कश्यप, अशोक मंडावी, विजय ध्रुव, राकेश चौधरी, विक्रम लहरे, बलदेव साहू, ख़िदरो, प्रवीण पांडेय, विक्रांत सिंह, मनोज ठाकुर, संदीप दास, अंकित सिंह, अभिषेक गुप्ता, जॉर्ज टोप्पो, अरुण गुप्ता, अयंगर, साइमा अशरफ, दुशाल काले, अनफ़ाज़ खान, करन बजाज, आकिब रज़ा, सलीम जाफ़र अली, नेलविन दास एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विधायक किरण देव के प्रयास से जगदलपुर नगर के लिए 9 करोड़ 30 लाख रू मंजूर

0
  •  नालों के संधारण से अब नहीं होगा जल भराव

जगदलपुर विधायक किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से शहर की चहुमुखी विकास के लिए 930 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं ।

उक्त स्वीकृत राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में प्रमुख नालों के संधारण के अलावा अन्य विकास कार्य किए जाएंगे । ज्ञात हो कि बारिश के दौरान शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए जगदलपुर विधायक श्री देव ने विधायक बनने के पश्चात इन कार्यों को कराने में तत्परता दिखाई है। जगदलपुर के विकास के लिए अथक प्रयास करते हुए किरण देव ने राज्य शासन से राशि स्वीकृत कराई है। जगदलपुर के विकास के लिए राशि स्वीकृत के लिए विधायक किरण देव ने नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। इन नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी । भाजपा शासन आने के पश्चात जगदलपुर विधायक किरण देव के निरंतर प्रयासों से नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव से शहर विकास को लेकर चर्चा कर राशि की मांग की थी। जिस पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से जगदलपुर शहर के विकास के लिए 9 करोड़ 30 लाख रू. की राशि जारी की है। साथ ही जगदलपुर नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

कराए जाएंगे ये कार्य

15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत 9 करोड़ 30 लाख रू. से दलपत सागर वार्ड कादंबरी से दलपत सागर तालाब तक आरसीसी नाला स्वीकृत राशि 65.50 लाख, चंद्रशेखर आजाद वार्ड खपराभट्टी से गोरिया बहार नाला तक आरसीसी नाला राशि 199.11 लाख ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शहीद पार्क के पास पुलिया एवं नाला निर्माण 125 लाख, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड लुथरान चर्च से अमीन गली तक आरसीसी नाला 40.53 लाख, बलिराम कश्यप वार्ड इंदिरा सिंन्हा घर से राम सोनी घर तक आरसीसी नाला 49.96 लाख, विशाल मेगा मार्ट से दलपत सागर तक नाला निर्माण 33.76 लाख, सदानंद माली घर से दलपत सागर तक आरसीसी नाला निर्माण 109.97 लाख, महारानी वार्ड विकास घर से सुशांत घर तक आरसीसी नाला निर्माण 48 लाख व शहर के अन्य वार्डों में नाला निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई है जिसमें कुल राशि 930 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक किरण देव ने कहा कि शहर विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि की हमारी सरकार में कमी नहीं होगी। जगदलपुर का चहुमुखी विकास किया जाएगा । जगदलपुर में बारिश में जो जल भराव की स्थिति होती थी, इन नालों के निर्माण से जल भराव की समस्या अब दूर हो जाएगी।  देव ने कहा कि सभी को मिलकर शहर का विकास करना है। विकास कार्य लगातार जारी रहेगा। और सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले के छात्रावासों में ‘न्योता भोज’ का किया गया आयोजन

0
  • जिले के सभी 86 छात्रावासों में विद्यार्थियों ने उत्साह भरे माहौल मे मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
  • छात्रावास के विद्यार्थियों ने खीर पूड़ी सहित स्वादिष्ट पकवानों का लिया लुत्फ
  • अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बालोद में छात्राओं ने केक काटकर उत्साह से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, गया गाना

बालोद 21 फरवरी 2024प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले के सभी 86 छात्रावासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। छात्रावासों में विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही उत्साह भरे माहौल में मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

न्योता भोज में विद्यार्थियों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी आचार, पापड़, सलाद के साथ ही खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान तैयार किया गया, जिसका लुत्फ सभी बच्चों ने उठाया। जिला मुख्यालय बालोद के शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में छात्राओं द्वारा केक काटकर तथा एक दूसरे को केक खिलाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए गीत गाया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छात्रावास में बच्चों के लिए विशेष भोजन के रूप में खीर पूड़ी बनाया गया। छात्रावास के सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन कर लजीज व्यंजनो का लुत्फ लिया।

उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ खुशियां बांटने के इच्छुक व्यक्तियों हेतु सराहनीय योजना लाई है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप दे सकते है। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते है। इससे समुदाय में अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों के बीच समानता की भावना का विकास होगा।

 

 

साय सरकार की मंशा फलीभूत हो रही है नक्सल प्रभावित इलाकों में

0
  •  विश्वास, विकास, सुरक्षा, न्याय और सेवा के आधार पर हो रहे हैं जनहित के कार्य
  • व्यवस्था के प्रति भरोसा जगाने में मिली कामयाबी
  • ग्रामीणों के लिए वरदान बने नक्सल गढ़ के सुरक्षा कैंप

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार के पंचतत्व विश्वास, विकास, सुरक्षा, न्याय और सेवा के सिद्धांत के आधार पर नक्सल गढ़ में विकास, इंसाफ, विश्वास और सेवा की नई गाथा लिखी जा रही है। यह संभव हो पा रहा है नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित होने से। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में तो कामयाब हो ही रहे हैं, इन इलाकों के ग्रामीणों में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति भरोसा जगाने में भी उन्हें बेहतरीन कामयाबी मिल रही है। भरोसे की बुनियाद इस कदर मजबूत होने लगी है कि सुरक्षा बलों द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में शीर्ष नक्सलियों के रिश्तेदार भी ईलाज कराने पहुंच रहे हैं। यही तो हैं अच्छे दिन। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे – ‘अच्छे दिन आएंगे’ को धरातल पर उतार रहे हैं

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी केबिनेट ने कई ऐसे फैसले लिए और कदम उठाए हैं, जिनकी तारीफ तो बनती ही है। हम बस्तर संभाग में चल रही गतिविधियों के नजरिए से देखें, तो दिल को सुकून देने वाली बातें सामने आ रहीं हैं। 19 फरवरी को ही बस्तर संभाग के सुकमा एवं बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित जगरगुंडा थाने के ग्राम पूवर्ती में जो नजारा दिखा वह बताता है कि डबल इंजन की सरकार बेहतरीन परफॉरमेंस दिखा रही है। पूवर्ती गांव शीर्ष और लाखों के ईनामी नक्सली कमांडर हिड़मा और बारसे देवा का गृहग्राम है। इस गांव में नवस्थापित सुरक्षा कैंप द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शिविर में पुलिस एवं सुरक्षा बल के पैरा मेडिकल स्टॉफ ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाईयां एवं परामर्श दिया।

नक्सलियों के परिजनों ने भी कराया इलाज

स्वास्थ्य शिविर में पूवर्ती ग्राम के ग्रामीणों के साथ- साथ नक्सल कमांडर हिड़मा की मां तथा नक्सली संगठन पीएलजीए बटालियन के कमांडर बारसे देवा के परिजनों ने भी स्वास्थ्य जांच करवाई। उनके साथ भी वहां मौजूद अधिकारियों जवानों और उनकी मेडिकल टीम ने वैसा ही सलूक किया, जैसा कि अन्य ग्रामीणों के साथ। सुरक्षा बलों की व्यवहार कुशलता ने सभी का दिल जीत लिया। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान चलाने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली आपूर्ति, राशन दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में बीते 16 फरवरी को पूवर्ती गांव में सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा बटालियन डीआरजी बस्तर फाइटर एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया।

ग्राउंड जीरो पर जाते हैं सीनियर अफसर

विगत् एक सप्ताह के भीतर सुकमा एवं बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम गुंडम, टेकलगुडे़म एवं पूवर्ती मे कैंप में सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी. चव्हाण व बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जिला जितेंद्र कुमार यादव दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप, सुकमा यूनिट सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक अरविंद राय, बीजापुर सीआरपीएफ यूनिट के उप महानिरीक्षक एसके मिश्रा तथा सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के कमांडेंट्स एवं अन्य बलों के अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर जाकर जवानों का हौसला बुलंद करते रहते हैं। इसके साथ ही ये सभी अफसर शासन- प्रशासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास जगाने की पहल भी करते हैं।

ये नई सुबह की आहट है : सुंदरराज पी 

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि नबीते वम्बर माह से आज तक साढ़े तीन माह में बीजापुर जिले के पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागू, कावड़गांव, मुतवेंडी एवं गुंडम तथा सुकमा जिले के मुलेर, परिया, सलातोंग, मुकराज कोंडा, दुलेड़, टेकलगुड़ेम व पूवर्ती में सुरक्षा बलों के नए कैंप स्थापित किए गए हैं। इसी तरह कांकेर जिले के पानीडोबीर में कैंप की स्थापना की गई है। अब तक कुल 14 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। नवस्थापित कैंप पूवर्ती में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर शीर्ष माओवादी कैडर के परिजनों और अन्य ग्रामीणों का लाभ उठाना जनहित में किए जा रहे पुलिस, सुरक्षा बल व स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही पहल का सकारात्मक परिणाम है। आईजी सुंदरराज रेंज ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में आगामी दिनोें में शासन के मंशानुरूप विश्वास, विकास, सुरक्षा, न्याय और सेवा के पंचतत्वों के आधार पर पुलिस, सुरक्षा बल व स्थानीय प्रशासन लगातार कार्य करते हुए क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को नक्सल आतंक से मुक्ति दिलाने के साथ ही शासन की विकास परक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

पानी की सप्लाई निरंतर जारी रखने के लिए रखें विशेष तैयारी : आयुक्त मंडावी

0
  • टरबाइन मोटर के विकल्प के रूप में नई अनुपयोगी मोटर को जोड़ने के दिए निर्देश

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने मंगलवार को शहर के पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त हरेश मंडावी मंगलवार को सुबह अचानक फिल्टर प्लांट पहुंच गए। आयुक्त ने प्लांट की पूरी व्यवस्थाओं को देखा। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने टरबाइन मोटर के विकल्प के रूप में नई अनुपयोगी मोटर को मेन कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा आगामी ग्रीष्म ऋतु को लेकर निगम की सारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मुस्तैद होकर काम करें। गर्मी के दिनों में शहर के लोगों को पेयजल के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। इसके लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित कर ले। शहर के जल अभाव वाले क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की विशेष कार्य योजना बनाकर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत आयुक्त ने दी। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई निरंतर बनाए रखने विशेषरूप से फोकस करें और सारी तैयारी रखें। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता संजीव करण, स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS