City Media - Page 569 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 569

ग्रामीणों की आस्था से खिलवाड़ करने पर तुल गई है बकावंड ग्राम पंचायत

0
  •  सालभर में भी पूर्ण नहीं हो सका है देवगुड़ी का निर्माण
  •  बस्तर विधायक ने स्वीकृत किए हैं 5.50 लाख रू.
  • उप सरपंच बंशीधर कश्यप की कार्यप्रणाली संदिग्ध

अर्जुन झा-

बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड के जिम्मेदार प्रतिनिधि ग्रामीणों की आस्था से भी खिलवाड़ करने पर तुल गए हैं। ग्रामीणों के आस्था के केंद्र और पूजा स्थल बैरम गुड़ी का निर्माण सालभर से अधर में लटका हुआ है। बैरम गुड़ी के लिए स्वीकृत राशि की अफरा तफरी की संभावना ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं। निर्माण में लेट लतीफी को लेकर उप सरपंच बंशीधर कश्यप की कार्यप्रणाली भी शक के दायरे में आ गई है।

बकावंड विकासखंड मुख्यालय की ग्राम पंचायत में ही पंचायत प्रतिनिधि जब मनमानी और भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रहे हैं, तब अन्य ग्राम पंचायतों में क्या हाल होगा, इसका आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। बकावंड जनपद पंचायत मुख्यालय में स्थित ग्रामीणों की आस्था के प्रमुख केंद्र बैरम देवगुड़ी का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चला है और वह काफी छोटा भी है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल से बैरम देवगुड़ी के लिए नया भवन बनवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने लगभग डेढ़ साल पहले नया बैरम गुड़ी मंदिर निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 5 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी थी। इस देवगुड़ी को यहां के ग्रामीण बैरम देवगुड़ी के रूप में जानते पहचानते हैं। लेकिन विधायक द्वारा स्वीकृत राशि भैरम देवगुड़ी के नाम से हुई है। यह मात्रात्मक त्रुटि हो सकती है, मगर यह सौ फीसदी सच है कि राशि बैरम देवगुड़ी निर्माण के लिए ही मिली है। देवगुड़ी निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत बकावंड को दी गई थी और पूरी राशि ग्राम पंचायत को हस्तांतरित भी जा चुकी है। बीते साल जनवरी माह में, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, तब बैरम देवगुड़ी निर्माण का काम उप सरपंच बंशीधर कश्यप की देखरेख में शुरू हुआ था। पूरा साल गुजर गया। छत्तीसगढ़ में तख्त बदल गया, ताज बदल गया। राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। नहीं बदला, तो वह है क्षेत्र का विधायक। लखेश्वर बघेल क्षेत्र से पुनः विधायक चुन लिए गए हैं। श्री बघेल को विधायक चुनने में बकावंड के भी मतदाताओं की बड़ी भूमिका है। वहीं दूसरी ओर बैरम देवगुड़ी निर्माण के नाम पर मात्र पिलर ही खड़े किए जा सके हैं और बिना दीवारों की बहुत ही छोटी गुड़ी का स्तरहीन निर्माण करा दिया गया है। इस निर्माण में सीमेंट, छड़ आदि का उपयोग बहुत ही कम मात्रा में किया गया है। निर्माण सामग्री भी स्तरहीन उपयोग में लाई गई है। इसमें मुश्किल से डेढ़ लाख रुपए ही खर्च हुए होंगे। जाहिर है कि बाकी के चार लाख रुपए की बंदरबांट कर ली गई है। इस देवगुड़ी में देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा इसीलिए नहीं हो पा रही है। जो डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए हैं, उसमे भी फर्जीवाड़ा किया गया है। उप सरपंच बंशीधर कश्यप सालभर से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी बैरम देवगुड़ी के पूर्ण निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने उप सरपंच की कार्यप्रणाली पर आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि आर्थिक हित साधने के लिए जन आस्था के साथ उप सरपंच खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि उप सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी इसी देवगुड़ी को आराध्य मानकर वहां पूजा अर्चना करते हैं। बावजूद आम ग्रामीणों की आस्था को वे नजरअंदाज कर रहे हैं।

जल्द होने वाला है देव मड़ई और पूजन

ग्रामीणों का कहना है कि उप सरपंच बंशीधर कश्यप ने देवगुड़ी का निर्माण कार्य जनवरी 2023 में शुरू कराया था। तब से लेकर अब तक एक साल से भी ज्यादा लंबा वक्त बीत चुका है। बावजूद आज तक भगवान की गुड़ी का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जल्द ही बकावंड में देव मेला मड़ई का आयोजन होने वाला है। मेला मड़ई के अवसर भैरम देवगुड़ी के साथ ही गांव के सभी देवी देवताओं का विशेष पूजन किया जाता है। इस वर्ष अर्ध निर्मित देवगुड़ी में देव पूजन कैसे होगा, इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बैरम देवगुड़ी का निर्माण जल्द ही गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि जन आस्था अपमानित न होने पाए। ग्रामीणों को इस बात का भी दुख है कि विधायक लखेश्वर बघेल ग्रामीणों की हर मांग को पूरा करते हैं, निर्माण कार्यों की स्वीकृति देते हैं, मगर वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता पर ध्यान नहीं देते। विधायक की इस सज्जनता का बेजा लाभ उठाते हुए पंचायत प्रतिनिधि मनमानी और भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लग जाते हैं। इसके चलते विधायक की छवि धूमिल होती है।

वर्सन:

कराएंगे मामले की जांच

अगर ग्राम पंचायत द्वारा देवगुड़ी के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है और उसे पूरा नहीं कराया जा रहा है, तो इसकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएस मंडावी, सीईओ, जनपद पंचायत, बकावंड

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के द्वारा थाना राजहरा डौंडी और महामाया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

0
  • सभी अधिकारी कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने निर्देशित किया
  • अवैध शराब ,जुआ सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए
  • साइबर प्रहरी अभियान एवं नए कानून के संबंध में जानकारी दी

बालोद के नव सदस्य पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के द्वारा दिनांक 11.2. 2024 को थाना राजहरा ,डौंडी एवं थाना महामाया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थानों के रिकार्ड संधारण ,माल खाना , विवेचक कक्ष समेत समस्त थाना भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।साथ ही निरीक्षण के दौरान थाने में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें मूलभूत पुलिसिंग करने एवं अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने निर्देशित किया गया।

थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, नशे के अन्य कारोबार एवं जुआ सट्टा पर कड़ाई से कार्यवाही करते हुए साइबर जागरूकता ,यातायात जागरूकता आदि पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया । थाने में आने वाले व्यक्तियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने ,शिकायत आने पर त्वरित निराकरण करने तथा साइबर फ्रॉड संबंधित अपराध के संबंध में आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर जागरूक कर साइबर प्रहरी के तहत कार्य करने कहा गया।

थाना क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में चलित थाना लगाने एवं सघन गस्त , पेट्रोलिंग कर स्कूल कॉलेज एवं अन्य सामाजिक , धार्मिक स्थलों में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया ।

थानों में लंबित अपराध, लंबित शिकायत ,मर्ग ,गुम इंसान इत्यादि का यथा शीघ्र निराकरण कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया । आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद  सुशील नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा चित्रा वर्मा साथ रहे

अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  1.  आरोपियों के कब्जे से कुल 107 पौवा देशी प्लेन शराब

पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 11.02.2024 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें

01. आरोपी योगेश कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 चिखलाकसा थाना राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 27 रेल्वे मैदान छिन्द झाड़ के पास राजहरा में आरोपी योगेश कश्यप को अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद गुलाबी रंग का सरगम बिग साल्ट लिखा हुआ थैला में जिसमें 40 नग पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7,200 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये एवं एक काला नीला रंग का हीरो होण्डा मोटर सायकल सी. जी 07 एलएम 7861 कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला कीमती 23,200 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

02. 01.आरोपी राजा सोनकर पिता स्वं सुखराम सोनकार उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट राजहराथाना राजहरा 02. प्रमोद विश्वकर्मा पिता शंकर विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष सा. वार्ड क. 04 टेवलर सेट राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा मांइस जाने के रेल्वे कासिंग के पास राजहरा आरोपियो के द्वारा अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने परिवहन करते पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग थैला रखे कुल 67 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 12,060 बल्क लीटर कीमती 5,360रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 270 रूपये तथा एक ग्राजीया स्कुटी क सी.जी. 24 एस 9807 किमती 80,000 रूपय कुल जुमला कीमती 85,630 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

कुसुमकसा ग्रामीणों को मिल 20 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति

0
  • ग्रामीणों में हर्ष, संजय बैस ने माना आभार राज्य सरकार का अस्पताल की मिली स्वीकृति

दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा के ग्रामीणों की बहुत ही पुरानी मांग 20 बिस्तर अस्पताल जिसके प्रशानिक स्वीकृति मिलने से कुसुमकसा और आस पास क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनपद सदस्य संजय बैंस सरपंच शिवराम सिंद्रामे विकासखंड चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर को प्रस्ताव की कापी सौपा कुसुमकसा ग्राम पंचायत के खसरा 357 पर 20 बिस्तर अस्पताल और खसरा 174 पर चिकित्सक और स्टाप निवास के लिए जमीन का प्रस्ताव दिए गया। जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की हमारी वर्षो पुरानी मांग राज्य शासन ने पूरा किया हम प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय स्वास्थ मंत्री  जयसवाल का आभार पूरे क्षेत्र की जनता के तरफ से करते है जो पुरानी मांग पूरी हुई जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की शीघ्र ही हमारे गांव में 20 बिस्तर अस्पताल की सुविधा पूरे क्षेत्र की जनता को मिलेगी हम अस्पताल और डाक्टर निवास के लिए शासन को जमीन समंधीत कागजात विभागीय अधिकारियों को प्रदान कर दिए है

अस्पताल और निवास बनने के पूर्व ही वैकल्पिक सुविधा के साथ जन मानस को सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगा इसके लिए डाक्टर और नर्स की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दिए है कुसुमकसा अस्पताल के लिए एमबीबीएस डाक्टर 3 नेत्र सहायक 1 लैब टेक्नीशियन नर्स वार्ड बॉय आया क्लर्क की भर्ती के लिए प्रशानिक स्वीकृति प्रदान 18 पदो की स्वीकृति मिली है जल्द ही स्वास्थ सेवा अब बेहतर होगा।

जन उम्मीदों को पूरा करेगा साय सरकार का बजट : स्वाधीन जैन

0
  • भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने सराहा बजट को

रायपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि साय सरकार की पहली बजट से युवाओं महिलाओं और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है। यह बजट जन उम्मीदों को पूरा करेगा और छत्तीसगढ़ को विकास का नया आयाम देगा।

मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने रायपुर में जारी एक बयान में कहा कि 5 साल में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक दृष्टि से कमजोर कर दिया था। अर्थव्यवस्था का ग्राफ नीचे चला गया था, वह अब ऊपर उठेगा और हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकासशील से विकसित होने की ओर अग्रसर होगा प्रदेश में घर-घर सुख समृद्धि आएगी। श्री जैन ने कहा है कि बजट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखा है। किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों के कल्याण के लिए समुचित व्यवस्था बजट में की गई है। उन्होंने कहा है कि अब छत्तीसगढ़ विकास की नई उड़ान भरेगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम योगदान दे सकेगा।

लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं घर- घर

0
  •  केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे हैं कार्यकर्ता: सुरेश गुप्ता

जगदलपुर केंद्र सरकार को 10 वर्ष पूरे होने को हैं और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने से लगातार दोनों सरकारों द्वारा गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाकर लाभ दिलाने हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा संगठन ने भी गांव चलो, घर चलो अभियान शुरू किया है।शहर में वार्ड चलो, घर चलो अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हर परिवार तक पहुंच कर नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचा रहे हैं। केंद्र की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ दिलाने पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनकी मदद की जा रही है।
ऐसा ही वृहद कार्यक्रम शनिवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आगे बढ़ते हुए गुरु घासीदास वार्ड और विवेकानंद वार्ड समेत तीनों वार्डों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ne घर- घर जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं की जानकारी दी। हितग्राहियों को चिन्हित किया और उन्हें लाभ दिलाने के लिए उनकी मदद करते नजर आए। वार्ड चलो घर चलो अभियान में संजय पांडे ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को वंचित कर दिया था। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार चुनाव में किए गए वादों और घोषणाओं को पूरा करते हुए अमल किया जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ जो विश्वासघात किया, उन्हें उनके हक से वंचित रखा। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो या फिर चाहे स्वनिधि योजना हो ऐसी सारी योजनाओं का लाभ अब मिलने लगा है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने वार्ड चलो, घर चलो अभियान में घर -घर जाकर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही गरीब कल्याण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं।राज्य का प्रत्येक परिवार मजबूत और खुशहाल होगा, तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। यही विकसित भारत की परिकल्पना है। सुरेश गुप्ता ने लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पत्र हितग्राही हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मदद में लगे हैं।पात्र परिवार सरकार की योजना से वंचित न हों, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

ढाई लाख माताओं को मिलेगा लाभ
सुरेश गुप्ता ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत बस्तर जिले में लगभग ढाई लाख माताओं को इसका लाभ मिलना है। इसी तरह जगदलपुर शहर में लगभग 38 हजार के माता- बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा के लिए कमर कस चुके हैं और जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान माता बहनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शशि पाठक, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, संतोष वाजपेयी, लक्ष्मण झा, रिंकू शर्मा, रोशन झा, योगेश शुक्ला, सूर्य भूषण सिंह, प्रेम यादव, शेखर साव, विनय झा, संतोष पांडे, सुनील जैन, अमर झा, गजेंद्र पगारे, प्रेम सेठिया, बंटू पांडे, दिलीप दास, संतोषी राव, तारा गुप्ता, वीरू शर्मा, देवेश चांडक, सिकंदर दास, नागेश राव, शंकर राव, ढाकेश्वरी पांडे, लक्ष्मी कश्यप, खलील खान, कमला साहू, चंद्रिका नाग, कैलाश तिवारी, बबीता साहू, चंपा, विद्या सिंह, आशा, हरीश नायडू, रेशमा नाग, योगिता बाविस्कर, गीता नाग, अब्दुल अमीन, सुरेश रैली, चंद्रिका, सुभाषिनी, वंदना बघेल, कुसुम रैली, दंतेश्वर साहू, मालती पिल्ले, सरिता बेसरा, कमला यादव, गीता पाल, लक्ष्मी राव, प्रतिभा यादव, शहनाज बेगम, नारायण निषाद, आकाश निषाद, नितेश यादव, प्रकाश यादव के साथ स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बस्तर में इको पर्यटन और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा, संजय पांडे ने केदार कश्यप का जताया आभार

0
  • छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर बस्तर लोग खुश
    जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने बस्तर के लिए बजट में व्यापक प्रावधान किए जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि बस्तर में इको पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्ययोजना बनाकर क्षेत्र के लोगों को पर्यटन के माध्यम से रोजगार देने का कार्य होगा।
    संजय पांडे ने कहा है कि बस्तर में प्राकृतिक चिकित्सा का संबंध आदिकाल से रहा है। आज भी हमारे आदिवासी अंचलों में प्राचीन चिकित्सा पद्धति से कई गंभीर बीमारियों का इलाज हो रहा है।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्राकृतिक चिकित्सा को विकसित करने के लिए जो योजना बनाई है, उसके लिए वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हैं। पेशे से शिक्षक सरिता कश्यप ने बजट 2024 को बस्तर संभाग को समर्पित बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार विकास के हर वादे को पूरा करने कदम बढ़ा रही है। सरिता ने कहा कि बस्तर संभाग आदिवासी बहुल है। यहां के युवाओं में काफी उत्साह और जुनून है। हर दिशा में आगे बढ़ने की उनमें अद्भुत क्षमता है। ऐसे में वनमंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर के युवाओं को अवसर देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी भवन का निर्माण जगदलपुर में किया जाना बस्तर की युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। बस्तर के युवा तेजपाल शर्मा ने कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास कार्य, युवाओं को स्थानीय स्तर पर अनेक सुविधाएं मिलेंगी।तेजपाल शर्मा ने वनमंत्री केदार का आभार जताते कहा कि पांच सालों में कांग्रेस की सरकार में काबिज बस्तर के कांग्रेसी नेताओं ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। आज भाजपा की सरकार ने साबित कर दिया कि भाजपा ने बनाया है तो भाजपा ही संवारेगी। तेजपाल ने कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर में महाविद्यालय भवनों का निर्माण करने का प्रावधान बजट में शामिल है। साथ ही कई स्थानों पर छात्रवास भी बनाए जाएंगे। हाई स्कूल एजुकेशन के बाद बस्तर के युवाओं को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए कहीं भटकने की जरूरत नही पड़ेगी। अपने ही जिला और घर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ा निर्णय: गोयल

चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोगों की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का निर्णय भाजपा ने लिया है। बजट 2024 में भाजपा सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहकों को बड़ी सौगात दी है। अब सरकार 5500 रुपए की दर से प्रति बोरा तेंदूपत्ता खरीदेगी। इसके साथ ही चरण पादुका का वितरण भी संग्राहकों को किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तरवासियों से जो वादा किया था, उसे निभाया है। पांच वर्षों के पश्चात ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विकास की गति अभी बढ़ने वाली है। स्कूल, कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यायालय, आयुर्वेदिक औषधालय, आईटीआई, प्रौद्योगिकी केंद्र भवन, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। 2024 का यह बजट बस्तर संभाग के विकास का बजट है।

लोकसभा की तैयारी शुरू भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं घर- घर

0
  • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे हैं कार्यकर्ता: सुरेश गुप्ता

जगदलपुर केंद्र सरकार को 10 वर्ष पूरे होने को हैं और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने से लगातार दोनों सरकारों द्वारा गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाकर लाभ दिलाने हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा संगठन ने भी गांव चलो, घर चलो अभियान शुरू किया है। शहर में वार्ड चलो, घर चलो अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हर परिवार तक पहुंच कर नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचा रहे हैं। केंद्र की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ दिलाने पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनकी मदद की जा रही है।

ऐसा ही वृहद कार्यक्रम शनिवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आगे बढ़ते हुए गुरु घासीदास वार्ड और विवेकानंद वार्ड समेत तीनों वार्डों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ne घर- घर जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं की जानकारी दी। हितग्राहियों को चिन्हित किया और उन्हें लाभ दिलाने के लिए उनकी मदद करते नजर आए। वार्ड चलो घर चलो अभियान में संजय पांडे ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को वंचित कर दिया था। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार चुनाव में किए गए वादों और घोषणाओं को पूरा करते हुए अमल किया जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ जो विश्वासघात किया, उन्हें उनके हक से वंचित रखा। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो या फिर चाहे स्वनिधि योजना हो ऐसी सारी योजनाओं का लाभ अब मिलने लगा है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने वार्ड चलो, घर चलो अभियान में घर -घर जाकर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही गरीब कल्याण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं।राज्य का प्रत्येक परिवार मजबूत और खुशहाल होगा, तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। यही विकसित भारत की परिकल्पना है। सुरेश गुप्ता ने लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पत्र हितग्राही हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मदद में लगे हैं। पात्र परिवार सरकार की योजना से वंचित न हों, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

ढाई लाख माताओं को मिलेगा लाभ
सुरेश गुप्ता ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत बस्तर जिले में लगभग ढाई लाख माताओं को इसका लाभ मिलना है। इसी तरह जगदलपुर शहर में लगभग 38 हजार के माता- बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा के लिए कमर कस चुके हैं और जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान माता बहनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शशि पाठक, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, संतोष वाजपेयी, लक्ष्मण झा, रिंकू शर्मा, रोशन झा, योगेश शुक्ला, सूर्य भूषण सिंह, प्रेम यादव, शेखर साव, विनय झा, संतोष पांडे, सुनील जैन, अमर झा, गजेंद्र पगारे, प्रेम सेठिया, बंटू पांडे, दिलीप दास, संतोषी राव, तारा गुप्ता, वीरू शर्मा, देवेश चांडक, सिकंदर दास, नागेश राव, शंकर राव, ढाकेश्वरी पांडे, लक्ष्मी कश्यप, खलील खान, कमला साहू, चंद्रिका नाग, कैलाश तिवारी, बबीता साहू, चंपा, विद्या सिंह, आशा, हरीश नायडू, रेशमा नाग, योगिता बाविस्कर, गीता नाग, अब्दुल अमीन, सुरेश रैली, चंद्रिका, सुभाषिनी, वंदना बघेल, कुसुम रैली, दंतेश्वर साहू, मालती पिल्ले, सरिता बेसरा, कमला यादव, गीता पाल, लक्ष्मी राव, प्रतिभा यादव, शहनाज बेगम, नारायण निषाद, आकाश निषाद, नितेश यादव, प्रकाश यादव के साथ स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हर व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने काम कर रही है डबल इंजन की सरकार : किरण देव

0
  •  गांव चलो अभियान में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह

नगरनार भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, घर चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। नगरनार मंडल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।

 

किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। गांव की चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। हमारी सरकार सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है और करती रहेगी। श्री देव ने कहा कि मातृशक्ति माता बहनों, बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। इस योजना में हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपए सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवारों का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिए केंद्र व राज्य की अलग अलग योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जोड़ने का है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार की जो भी समस्याएं है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जाएगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा, सरपंच संपत कश्यप, प्रदीप देवांगन, राधे पंद्रे, महेश कश्यप, माटी पुजारी गुड्डू राम, महादेव बघेल, विद्याधर सेठिया, दयाराम कश्यप, रूपेश समरथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनेंगी माता – बहनें : बनवासी मौर्य

0
  •  प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह का माना आभार

बकावंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने कहा है कि महतारी वंदन योजना से माता बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी। वे स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकेंगी। उन्होंने योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह और भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने स्वागत किया है।बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंडानार, नेगानार, बोरपदर, जुनावनी उलनार, झार उमरगांव, टिंवसगुड़ा, फरसीगांव, सतलावंड, मोगरापाल, भिरलिंगा आदि में गांव चलो अभियान के तहत महतारी वंदन योजना को गांव गांव घर घर पहुंचकर महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने का कार्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य द्वारा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किया जा रहा। श्री मौर्य ने महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह का आभार माना है। श्री मौर्य ने बताया महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रूपये प्रति माह यानि सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिसकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी।उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्याक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। बनवासी मौर्य ने कहा कि महतारी वंदन योजना द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है। इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, बल्कि इन निधियो के उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है। महिलाएं इस वित्तीय सहायता से अपने खर्चो का प्रबंधन कर सकती हैं और छोटे पैमाने के उद्धम भी शुरू कर सकती हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS