City Media - Page 618 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 618

साइबर क्राइम जागरूकता एवं महिला बाल अपराध की रोकथाम व उनके अधिकारों से अवगत कराने ग्राम रामतरा में आयोजित NSS कैंप के विशेष शिविर में दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी

0

आज दिनांक 26.12.2023 को पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं साइबर सेल प्रभारी  जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में साइबर सेल टीम बालोद एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वगीय डारन बाई शासकीय महाविद्यालय गुरुर के तत्वाधान में ग्राम रामतरा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के पांचवे दिन बौद्धिक परिचर्चा के रूप में नरेंद्र कुमार संरक्षण अधिकारी महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल संरक्षण, बाल अधिकार, पाक्सो एक्ट 2012 बाल विवाह प्रतिषेध नियम 2006 की जानकारी, सीता गोस्वामी सहायक उपनिरीक्षक महिला सेल बालोद द्वारा महिलाओं के संरक्षण अभिव्यक्ति नारी की जानकारी, रूम लाल चुरेन्द्र प्रधान आरक्षक सायबर सेल सायबर अपराधों की जानकारी, वेदप्रकाश साहू जिला समन्वयक चाईल्ड लाइन 1098 की जानकारी, आरक्षक चेतन सोनकर यातायात थाना के द्वारा यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी में दी गई जिसमें 55 स्वयं सेवक एवम ग्रामीण जन उपस्तिथि रहे।

जैतगिरी में मनाया गया हल्बा समाज का शक्ति दिवस

0

आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा कोटपाड़ गढ़ के अंतर्गत पालीग्राम जैतगिरी में हर्षोल्लास के साथ शक्ति दिवस मनाया गया ।

समाज की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया एवं हल्बा समाज के वीर शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के शहादत व उनके योगदान को याद किया गया ।
समाज के युवा प्रकोष्ठ के कोटपाड़ गढ़ अध्यक्ष वरुण साहनी ने सभी सगा बिरादर को संबोधित करते हुए इतिहास में जनहित के लिए हल्बा समाज एवं समाज के वीरों के द्वारा दिए गए योगदान को याद किया एवं कहा कि आज हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है , आज हम सभी समाज के युवाओं का जिम्मेदारी है कि हम यह सभी अपना योगदान निश्चित करे और विभिन्न कार्यक्षेत्रों में अपना कीर्तिमान स्थापित करें । हल्बा आदिवासी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष 26दिसंबर को अखिल भारतीय स्तर के पांचों महासभा एक महामंच पर एक विशाल शक्ति के रूप में शक्ति दिवस धूमधाम से मनाया जाता है ,समाज के ऐसे कार्यक्रमों से सभ्यता ,संस्कृति का बोध होता है ,हमारा समाज स्वभाव से सरल व अपने में आदर्श होते हैं जिसके चलते आदिवासी हल्बा समाज अपने स्वच्छ विचारों पर चलने वाली समाज है ।
इस दौरान लक्ष्मण भोयर , फरसूराम भोयर,हीरासिंह भोयर ,मुनीम साहनी , लेबोराम मांझी ,प्रेम देहारी, प्रवीण भोयर , अनंत भोयर, पीलाबाई साहनी, अनिता साहनी एवं बड़ी संख्या में समाज के सगा बिरादर उपस्थित रहे।

इतिहास के रियल लाइफ नायकों से प्रेरणा लें बच्चे : कश्यप

0
  •  वीर बाल दिवस पर मंत्री केदार कश्यप की सलाह
  • साहबजादों के बलिदान को जाने पूरा देश : किरण देव

जगदलपुर वीर बाल दिवस के अवसर पर शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री और नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा कि देश के उन महान सपूतों को नमन, जो धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के सामने नहीं झुके। धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों साहबजादों की याद में प्रधानमंत्री  मोदी की पहल पर पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है। देश, संस्कृति के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले इन वीर रियल लाईफ नायकों से बच्चे प्रेरणा लें। कश्यप ने कहा कि सिख गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बेटों ने धर्म की रक्षा के लिए खुद को दीवार पर जिंदा चुनवा लेना स्वीकार कर लिया, लेकिन मुगल शासक के आगे वे झुके नहीं। ऐसे पराक्रमी बच्चों की गाथा को जन जन तक पहुंचाने और अमर बनाए रखने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला कर सिख गुरुओं के प्रति सच्चा सम्मान प्रकट किया है।कार्यक्रम में विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने साहबजादों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनकी शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस आयोजित करने को घोषणा की है। इन साहबजादों के कठोर बलिदान के बारे में पूरे देश को पता होना चाहिए। वर्तमान समय और आधुनिक संसाधनों के युग में स्कूली बच्चों को इन वीर सपूतों को याद रखना चाहिए। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्वागत उद्बोधन में वीर बाल दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्र बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने मुगलों के खिलाफ अपने क्षेत्र, संस्कृति, धर्म के लिए लड़ते हुए अपनी प्राणों की आहुति दी। सरकार ने इन वीरों की याद में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।कार्यक्रम में सिख समाज के प्रतिनिधि ने भारत सरकार द्वारा सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों द्वारा देश की संस्कृति, धर्म की रक्षा में अपनी शहादत दी। उन्होंने प्रतिवर्ष वीर बाल दिवस मनाने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी गुरुओं के द्वारा इंसानियत के लिए किए कार्यों का भी वर्णन किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण का प्रदर्शन किया गया। साथ ही वीर बाल साहबजादों से संबंधित वीडियो फिल्म और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, गणमान्य जनप्रतिनिधि अतिथि, पार्षदगण, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।


मोदी ने शुरू की है यह पहल
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष जनवरी में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत कराने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में सहभागी कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
गौरतलब है कि देश में हर साल 26 दिसंबर को श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं, किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है।

 

कुसुमकसा में कल पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप मनाया गया

0

25 दिसम्बर 2023 को भारत रत्न माननीय  पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप मे ग्राम पंचायत कुसुमकसा में मनाया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद पंचायत  डौडी  के जनपद सदस्य संजय बैंस अध्यक्षता डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशिष्ट अतिथि सरपंच शिव राम सिंदरामे जी ने किया कार्यक्रम की प्रारंभ पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी जी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया अतिथियों के स्वागत कर स्वच्छता बहनों एवम ग्रामवासियों ने केक काटकर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया कार्यक्रम में संजय बैंस जनपद सदस्य उपस्थित लोगो को शपथ दिलाए कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जनपद सदस्य सुशासन दिवस के सपथ कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियो द्वारा दिलाकर जाकर मनाया गया एवं विकास खण्ड स्तरीय सुशासन दिवस ग्राम पंचायत कुसुमकसा के अटल चौक में मनाया गया जिसमे डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौडी, डी पी पाड़े अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी,  दीपेश रात्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यपलन अधिकारी,  भुआर्य पंचायत समाज शिक्षा संगठक डांडी, करारोपण अधिकार  जामदार,  चैन सिंह कोमा, डी एस यादव ब्लॉक सामानवक डांडी, पिंकी पटोदी संकुल समन्वयक डांडी  संजय बैस जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौडी कुसुमकसा सिंगरामे जी ग्राम पंचायत के पंच गण, स्वच्छाग्रही, समूह की महिलाए, ग्रामीण जन shलेंद्र सचिव, लोकेश रोजगार सहायक, एवं ग्राम के गणमान्य नागरि को की उपस्तिथि में किया गया जिसमे स्वच्छता के क्षेत्र मे अच्छे कार्य हेतु स्वच्छाग्रहीयो को  फल एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, उसी कड़ी में, प्रधानमन्त्री आवास योजना के दो हितग्राहियों को फल एवं मेडल प्रदाय किया गया,कुपोषण दूर करने हेतु 2 हितग्राहियों को फल एवं मेडल से सम्ममनित किया गया

निकली भव्य क्रिसमस रैली

0

जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा क्रिसमस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मसीही बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपार आनंद के साथ जोरशोर से नाचते गाते निकाली गई रैली शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होती हुई लाल चर्च मैदान में समाप्त हुई। अंतिम आशीष डॉ एस. सुना ने दिऔर आभार प्रदर्शन किया। रैली के आयोजको में से एक रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि लाल चर्च मैदान में जब रैली पहुंची तो दक्षिण का ढोल बाजा भी था। अंत में सभी युवाओं, पुरुषों और महिलाओं ने खुशी एवं उमंग से नाचते गाते और प्रभु यीशु मसीह के जय बड़े दिन की मुबारकबाद देते हुए गांवों से आए भाइयों विदा किया।

कांग्रेस के एजेंट बनकर काम करते रहे हैं जनपद सीईओ

0
  •  चंदा इकट्ठा कर चुनावी फंड उपलब्ध कराया कांग्रेस को
  •  भाजपा नेता का सीईओ मंडावी पर गंभीर आरोप
    अर्जुन झा

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए चंदा इकट्ठा कर चुनावी फंड उपलब्ध कराने, कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने और विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में से कमीशन लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं।मुख्यमंत्री और बस्तर के कलेक्टर को पत्र लिखकर श्री मंडावी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भाजपा के नेताओं ने अधिकारियों की कुंडली खोलना शुरू कर दी है।बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी भी अब भाजपा नेताओं के टार्गेट पर आ गए हैं। आरोप है कि श्री मंडावी ने कांग्रेस शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में उन्होंने खूब धन अर्जित किए हैं। करपावंड मंडल भाजपा के प्रभारी एवं जिला भाजपा बस्तर के कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई ने बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी के खिलाफ तगड़ा मोर्चा खोल दिया है। नारायण बिसाई ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में जनपद क्षेत्र के गांवों में विकास एवं निर्माण कार्यों में जमकर अनियमितता बरती गई है। इन कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता में जमकर ढिलाई बरती जाती रही। ताकि अधिक से अधिक धन वसूला जा सके। इस अवैध कृत्य में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उन्हें पूरा संरक्षण देते रहे हैं। बिसाई ने खुला आरोप लगाया है कि जनपद सीईओ द्वारा कांग्रेस के लिए चंदा इकट्ठा कर चुनावी फंड उपलब्ध कराया गया और कांग्रेस के पक्ष में काम किया गया। सीईओ ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। दरअसल वे जनप्रतिनिधि के अहसान का कर्ज चुकाने आतुर थे

सचिवों से कराया चुनाव प्रचार
बिसाई का यह भी आरोप है कि सीईओ ने सभी पंचायत सचिवों को विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में काम करने के लिए दिन रात लगा दिया था। उन्होंने कहा है कि विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों से विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में से बंधा बंधाया कमीशन लिया जाता रहा है। भाजपा नेता नारायण बिसाई ने जनपद सीईओ द्वारा कराए तमाम कार्यों, कांग्रेस के प्रति उनके समर्पण, कमीशनखोरी और सचिवों को दबावपूर्वक कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने हेतु झोंक देने के मामलों की जांच एवं कार्रवाई की मांग कलेक्टर बस्तर तथा मुख्यमंत्री से की है।

सुशासन दिवान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री केदार कश्यप, अटल बिहारी बाजपेई जी के त्याग, बलिदान और आदर्शों के मार्गों में चलेगा देश:- केदार कश्यप

0

जगदलपुर/भानपुरी:- भारत के पुर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रहा हैं, इसी तारतम्य में भाजपा मंडल भानपुरी द्वारा ग्राम पंचायत करंदोला में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के के मंत्री केदार कश्यप सम्मिलित होकर अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप जी, निर्देश दिवान, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी सहित भाजपा कार्यकर्त्ता एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

 

भाजपाइयों ने राजहरा में चलाया स्वच्छता अभियान

0
  •  जयंती पर मंडल भाजपा दल्ली ने दी श्रद्धांजलि

दल्लीराजहरा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा राम मंदिर में वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सुशासन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा कि स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य के विकास के लिए आधार भी तैयार किया। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता के साथ ही महान वक्ता भी थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन मयती, नगर भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश दसोड़े, भूपेंद्र डहरवाल, मुश्ताक अहमद, सुरेंद्र बेहरा, मोनू चौधरी, टी. ज्योति, सौरभ लूनिया, मनोज दुबे, सुरेश जायसवाल, रमेश जैन, महेंद्र पिपरे, रमेश मित्तल, एमएस श्रीजीत, राकेश देवांगन, नीलेश श्रीवास्तव, मेवा पटेल, जनार्दन सिंगरौल, सोनू ठगेल, सुमित जैन, जसवंत नायक, अफसर कुरैशी, बंटी चोपड़े, लीलावती साहू,ऊषा साहू, कुमारी बाई रावटे, प्रमोद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर दल्ली भाजपा मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

दल्लीराजहरा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती है। इस अवसर पर दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा राम मंदिर में अटलबिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंति को देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। इसी अवसर पर दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सुशासन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वह छत्तीसगढ़ के प्रणेता रहे हैं|

उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ,मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन मयती ,भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ,नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,बाबी छतवाल, राजेश दसोड़े, भूपेंद्र डहरवाल मुश्ताक अहमद, सुरेन्द्र बेहरा,मोनू चौधरी, टी ज्योति, सौरभ लुनिया, मनोज दुबे,सुरेश जायसवाल, रमेश जैन, महेंद्र पिपरे, रमेश मित्तल, एम एस श्रीजीत, राकेश देवांगन, नीलेश श्रीवास्तव,मेवा पटेल, जनार्दन सिंगरौल ,सोनू ठगेल, सुमित जैन, जसवंत नायक, अफसर कुरैशी, बंटी चोपड़े, लीलावती साहू,ऊषा साहू, कुमारी बाई रावटे, प्रमोद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वाजपेयी के जन्मदिन पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लगाई झाड़ू

0
  • अस्पताल में की सफाई, भाजपा नेता ने बढ़ाया स्वच्छता दीदियों का मनोबल

जगदलपुर स्व. प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर 25 दिसंबर को सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, डीन डॉ. यूएस पैकरा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू व अन्य अधिकारियों ने डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता एवं सुशासन का संदेश दिया। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया और इस दिन को किसानों को समर्पित करते हुए उन्हें दो साल का बकाया बोनस देने की बात कही।

सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, रामाश्रय सिंह के अलावा अन्य बीजेपी नेता मेकाज पहुंचे, जहां सबसे पहले मेडिकल कॉलेज (मेकाज) डिमरापाल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल को स्वच्छ बनाए रखने में अपना छोटा सा योगदान देते हुए झाड़ू लगाई और कचरा उठाया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सफाई कर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन को अलग अलग तरीके से लोग मना रहे हैं। कहीं रक्तदान करके, तो कहीं साफ सफाई करके। इसके अलावा आज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर किसानों को पिछले दो साल का बकाया बोनस 3700 करोड़ रुपए भी दिया जा रहा है। किरण देव ने हॉस्पिटल की स्वच्छता दीदियों और सुरक्षा कर्मियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और जल्द ही उनकी समस्याओं को प्रदेश के आला अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा उन्हें दिलाया।

सुरक्षाकर्मियों से मिलाया हाथ
मेकाज पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव का मेकाज के डीन डॉ. यूएस पैकरा, अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के अलावा अन्य कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। किरण देव ने वहां उपस्थित स्वच्छता दीदियों व सफाई कर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया तथा सुरक्षाकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। किरण देव के इस सादगीपूर्ण और सरल व्यवहार से स्वच्छता दीदियां, सफाई कर्मी और सुरक्षा कर्मी अभिभूत हो उठे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS