City Media - Page 659 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 659

भूपेश और जैन के कार्यों का लाभ मिलेगा कांग्रेस को :जतिन

0
  •  कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने झाड़ेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना
  • गांव के पचासों भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने ओड़िशा सीमा के करीब स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में भगवान झाडेश्वर की पूजा आराधना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान गांव के तीस से भी अधिक व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जतिन जायसवाल, संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा तथा वरिष्ठ नेता टीवी रवि ने कांग्रेस में आए नए लोगों को कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

झाड़ेश्वर मंदिर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और उसकी बड़ी मान्यता है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन झाड़ेश्वर महादेव के परम भक्त हैं। वे हर साल सावन माह में प्रत्येक सोमवार को अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन के साथ झाड़ेश्वर मंदिर जाकर पूजा आराधना करते हैं। जतिन जायसवाल भी गुरुवार को मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जतिन, रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गांव में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वे ग्रामीणों से मिले और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे। इसी बीच गांव के 30 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के दम पर एकबार हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जनहितैषी कार्य किए हैं, उनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और हम जगदलपुर विधानसभा सीट का चुनाव भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबों एवं आदिवासियों के लिए जो जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, उसके कारण आज कांग्रेस के सामने कोई भी चुनौती नहीं है। हमने हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों, माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण, नल- जल योजना, सड़क,पुल पुलिया निर्माण, नाली निर्माण कार्य किया है। उसके कारण आज लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हुआ है और इसका पूरा लाभ हमारी पार्टी के युवा जुझारू उम्मीदवार जतिन जायसवाल को मिलेगा और वे भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों को अन्य प्रदेश की सरकारें भी अपना रही हैं।राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना जैसी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा की भूपेश है तो भरोसा है। हम सभी कांग्रेस की रीति नीति एवं कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, जिशान कुरैशी सामू कश्यप, सरला तिवारी, लेखन बघेल, वीरेंद्र साहनी, हेमेश्वरी, हेमू उपाध्याय, सियाराम, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत जसवाल, इंदु बघेल, एस नीला रंजीत बख्शी, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय, रविदास, संजय, बलदेव साहू, रामेश्वर बिसाई, विजय बिसाई, सामुएल नाग, विजय दास, दुशाल काले, नितीश शर्मा एवं सरपंच आमागुडा भगतराम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

दीपक नहीं, यह चमकता सितारा है, बस्तर का राज दुलारा है

0
  • अपने सपूत दीपक बैज के स्वागत में उमड़ रहे ग्रामीणों ने दिया नया नारा
  • देर रात तक चलता है चित्रकोट में जनसंपर्क

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने पीसीसी अध्यक्ष, सांसद एवं चित्रकोट विधानसभा सीट के पार्टी प्रत्याशी दीपक बैज को राजनीतिक क्षितिज का उभरता सितारा क्या निरुपित कर दिया, बस्तर जिले में एक नए राजनैतिक नारे का अभ्युदय हो गया। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ता और ग्रामीण ‘दीपक नहीं ये चमकता सितारा है, बस्तर का राज दुलारा है’ के नए नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के स्वागत के लिए देर रात भी पलक पांवड़े बिछाए बैठे रहते है। बैज का जनसंपर्क अभियान गांवों में देर रात तक जारी रहता है।

तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा बस्तर प्रवास पर आईं थीं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राजनीति का उभरता हुआ चमकता सितारा बताया था। उनका यह बयान मीडिया में आने के बाद चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र समेत बस्तर जिले के अनेक भागों में नए नारे का प्रचलन बढ़ गया है। यह नारा है -‘दीपक नहीं यह चमकता सितारा है, बस्तर का राज दुलारा है’। इस नए नारे की गूंज गुरुवार की देर रात लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अनेक गांवों में सुनाई देती रही। विकासखंड की ग्राम पंचायत तारागांव में पहुंचे दीपक बैज को सुनने उमड़े लोग बार बार यह नारा बुलंद करते दिखे। श्री बैज को देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। सियान, सजन, माता -बहनों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का डोर टू डोर चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क जोरों से देर रात भी जारी है। गुरुवार की देर रात लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तारागांव में जनसंपर्क करने पहुंचे दीपक बैज का ग्रामीणों ने नए नारे के बीच आत्मीय स्वागत किया।तारागांव में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे दीपक बैज को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा था।दीपक बैज की सरलता के कायल सियान, सजन, माता बहनों और युवाओं का हुजूम देखते ही बन रहा था। इस दौरान दीपक बैज ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए अपने लिए समर्थन मांगा। प्रत्याशी दीपक बैज को तारागांव के मतदाताओं का अपार जनसमर्थन, सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

ट्रक और बाइक भिड़ंत से एक युवक की मौत दूसरा घायल

0

दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास माइंस ट्रक व मोटर साइकिल के आपस में भिड़ंत में घटना स्थल पर एक युवक मौके पर मौत हो गई । सूत्रों के अनुसार घटना करीबन 11 बजे की बताई जा रही हैं ।जिसमे मोटर साइकिल में सवार 2 युवक मिथलेश साहू उम्र 24 वर्ष वार्ड नं 18 दल्लीराजहरा का रहने वाला जो घटना स्थल पर मौके पर मौत हो गई। वही दूसरी युवक राकेश निषाद वार्ड नं 10 दल्लीराजहरा का रहने वाला जो घायल हैं जिसे शहीद अस्पताल में उपचार की भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजहरा सीएसपी राजेश बागडे एवम् टीआई मुकेश सिंह दलबद के साथ घटनास्थल पहुंचे। नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन व् वार्ड के लोगो ने मृतक के परिजन को बी एस पी में नौकरी देने की मांग को लेकर डरसेना पुलिया के पास माइन्स की ट्रको को रोककर चक्काजाम कर दिया।

 

जतिन ने कांग्रेस के त्रिदेव के साथ धनपूंजी में किया जनसंपर्क

0
  • रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने जतिन के लिए कस ली है कमर
  • भूपेश बघेल सरकार के काम का दे रहे हवाला

जगदलपुर इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल कांग्रेस के त्रिदेव रेखचंद जैन राजीव शर्मा और टीव्ही रवि के साथ चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इन चारों नेताओं ने क्षेत्र के धनपूंजी गांव में सघन जनसंपर्क किया और भूपेश बघेल सरकार के उत्कृष्ट कार्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में जबसे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि का खुलकर साथ मिल रहा है, तबसे सियासी हवा की दिशा ही बदल गई है। कांग्रेस के ये त्रिदेव जतिन जायसवाल के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। रेखचंद जैन की क्षेत्र में पकड़, राजनैतिक अनुभव, लोगों से घनिष्ठता, राजीव शर्मा की नगर एवं समीपी इलाकों में पैठ और टीव्ही रवि की जमीनी सियासत का असर दिखने लगा है। लोग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने लगे हैं। जतिन जायसवाल की स्थिति मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को ग्राम धनपूंजी में जबरदस्त जन समर्थन मिला। माता – बहनों और बड़े बुजुर्गों ने जतिन को आशीर्वाद देते हुए जीत का भरोसा दिलाया।  जायसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे आपके वोट के साथ ही सपोर्ट की भी जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि का साथ जतिन की जीत का बनाएगा इतिहास। प्रचार अभियान में ये तीनों नेता भी साथ थे। इन तीनों के साथ ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। कार्यकर्त्ता अब दोगुने उत्साह के साथ जतिन जायसवाल का प्रचार कर रहे हैं। जतिन ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और अभी एवं आगे भी हमें आपके साथ की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस के पक्ष में डट जाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि भूपेश है, तो भरोसा है, जतिन है, तो यकीन है।

30 भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने ओड़िशा सीमा के करीब स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में भगवान झाडेश्वर की पूजा आराधना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ नेता टीवी रवि भी साथ थे। जनसंपर्क के बीच 30 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के दम पर एकबार हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जनहितैषी कार्य किए हैं, उनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और हम जगदलपुर विधानसभा सीट का चुनाव भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबों एवं आदिवासियों के लिए जो जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, उसके कारण आज कांग्रेस के सामने कोई भी चुनौती नहीं है। हमने हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों, माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण, नल- जल योजना, सड़क,पुल पुलिया निर्माण, नाली निर्माण कार्य किया है। उसके कारण आज लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हुआ है और इसका पूरा लाभ हमारी पार्टी के युवा जुझारू उम्मीदवार जतिन जायसवाल को मिलेगा और वे भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों को अन्य प्रदेश की सरकारें भी अपना रही हैं।राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना जैसी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा की भूपेश है तो भरोसा है। हम सभी कांग्रेस की रीति नीति एवं कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, जिशान कुरैशी सामू कश्यप, सरला तिवारी, लेखन बघेल, वीरेंद्र साहनी, हेमेश्वरी, हेमू उपाध्याय, सियाराम, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत जसवाल, इंदु बघेल, एस नीला रंजीत बख्शी, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय, रविदास, संजय, बलदेव साहू, रामेश्वर बिसाई, विजय बिसाई, सामुएल नाग, विजय दास, दुशाल काले, नितीश शर्मा एवं सरपंच आमागुडा भगतराम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

बोरिदकला जंगल जुआ खेलते 21 जुआडियो को किया गिरफ्तार

0
  • जिला बालोद पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

बालोद जंगल में 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 21 जुआडियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। :- छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3(2) के तहत कि गई कार्यवाही।नगदी रकम 2,14,000/- रू एवं 12 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 5,30,000 /रू एवं एक वाहन कार सफेद रंग का टाटा इण्डीका किमती पुरानी इस्तेमाली किमती 3,00,000/स एवं 22 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 1,06,000/- रू कुल जुमला किमती 11,50,000 रूपये को किया गया जप्त।

 

नाम आरोपिगण:- 1. दिनेश दुग्गा पिता भजन राम दुग्गा उम्र 37 साल साकिन वार्ड क्रमांक 05 फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव 2. भागवत यादव पिता स्व० बाबूलाल यादव उम्र 49 साल साकिन मराठापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 3. सुरेश पंचारी पिता स्व० फंदूलाल पंचारी उम्र 57 साल साकिन बनियापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 4. पूनमचंद गंजीर पिता स्व० मदनलाल गंजीर उम्र 50 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) 5. मनोहर गुप्ता पिता स्व० श्यामलाल गुप्ता उम्र 42 साल साकिन बनियापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 6. बुधेश्वर यादव पिता स्व० सेवकराम यादव उम्र 34 साल साकिन अरकार थाना सनौद जिला बालोद 7. उमेश कुमार साहू पिता स्व० पुनाराम साहू उम्र 45 साल साकिन खपरी थाना रनचिरई जिला बालोद 8 संदीप खरे पिता स्व० गोपालप्रसाद खरे उम्र 37 साल साकिन आजाद चीक कोष्टापारा धमतरी थाना जिला धमतरी 9 सुनील साहू पिता स्व० मेहत्तर राम साहू उम्र 43 साल साकिन सोरीदनगर धमतरी धान जिला धमतरी 10. दीपक पाण्डेय पिता स्व० देवकीनंदन पाण्डेय उम्र 56 साल साकिन फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव 11. नारायण राव पिता स्व० श्यामलाल उम्र 42 साल साकिन बांसपारा धमतरी थाना व जिला धमतरी 12. अजीत चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 44 साल साकिन पलारी थाना सनौद जिला बालोद 13. वेंकटेश्वर कदम पिता स्व० तात्या कदम उम्र 35 साल साकिन संजयनगर कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी 14. कमलेश साहू पिता विजय साहू उम्र 41 साल साकिन रावणगुड़ा थाना अर्जुनी जिला धमतरी 15. परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुर्रे उम्र 29 साल साकिन हंचलपुर (कोपाडीह) थाना भखार जिला धमतरी 16. विजय छांटा पिता शिवनारायण छाटा उम्र 36 साल साकिन कोष्टापारा धमतरी थाना जिला धमतरी 17 रवि साहू पिता पवन साहू उम्र 31 साल साकिन श्यामतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी 18. दिनेश सेन पिता स्व० मदन सेन उम्र 30 साल साकिन सुभाषनगर वार्ड धमतरी थाना जिला धमतरी 19. शैलेस सिंह पिता अंजोर सिंह उम्र 38 साल निवासी फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव 20. शेष कुमार पाटले पिता केशव लाल पाटले उम्र 27 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना जिला धमतरी 21. सुजल शिंदे पिता प्रवीण शिंदे उम्र 25 साल साकिन मराठापारा धमतरी थाना जिला धमतरी (छ०ग० )

 

अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  जितेन्द्र यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी सनौद दीपक भगत एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में थाना पुरूर जिला बालोद पुलिस को थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत जंगल में जुआ खेल रहे 21 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 24.10.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोरिदकला के जंगल में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के आदेश पर प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी सनौद दीपक भगत, थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के हमराह स्टाफ, सायवरसेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू व सायबर का बल एवं पुलिस लाईन बालोद के संयुक्त बल के साथ ग्राम बोरीदकला जंगल घटना स्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपीयो के द्वारा पने जंगल के अंदर बैटरी भय एलईडी लाईट के साथ 52 पत्ती तास से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग गये एवं मौके पर 21 व्यक्तियों को पकड़ा गया, आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 2,14,000/- रू एवं 12 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 5,30,000 रू एवं एक वाहन कार सफेद रंग का टाटा इण्डीका किमती पुरानी इस्तेमाली किमती 3,00,000/स एवं 22 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 1,06,000 रू फुल जुमला किमती 11,50,000 रूपये को जप्त किया गया, एवं उपरोक्त आरोपीगणों का कृत्य अपराध बारा सदर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3 (2) का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आदिवासी और किसान का दिल जीतने वाला ही बनेगा सिकंदर

0
  •  कांग्रेस के घोषणा पत्र और भाजपा के संकल्प पत्र का सभी को बेताबी से इंतजार

अर्जुन झा

जगदलपुर इस बार के विधानसभा चुनाव में जो राजनीतिक दल किसानों और आदिवासियों का दिल जीत लेगा, वही दल छत्तीसगढ़ की सत्ता का सिकंदर बनेगा। यह चुनाव किसान और आदिवासी पर ही पूरी तरह केंद्रित हो गया है। अभी तक जो संकेत मिले हैं, उसके मुताबिक सिकंदर बनने की दौड़ में भाजपा की बनिस्बत कांग्रेस आगे नजर आ रही है। फिलहाल कांग्रेस के पूर्ण घोषणा पत्र और भाजपा के संकल्प पत्र का सभी को बेताबी से इंतजार है।

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान और आदिवासी बहुल राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था वनोपजों और कृषि पर ही टिकी हुई है। यहां की लगभग पूरी आबादी की आजीविका खेती किसानी और तेंदूपत्ता, महुआ, ईमली, साल बीज, चार, चिरोंजी आदि वनोपजों के ही भरोसे चलती है। धान, चना की खेती समूचे छत्तीसगढ़ में की जाती है। वहीं बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, कवर्धा, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, धमतरी समेत कुछ अन्य जिलों वनोपजों की भरपूर पैदावार होती है। ये सभी आदिवासी बहुल जिले भी हैं। लब्बोलुआब यह है कि छत्तीसगढ़ के किसान और कृषि मजदूर तथा आदिवासी मतदाता हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसलिए जो दल किसान और आदिवासी के हक में जितने ज्यादा दमदार वादे करेगा, वही उसी दल को यहां सरकार बनाने का मौका मिलेगा। अब तक जो संकेत मिलते आए हैं, वे बताते हैं कि किसानों और आदिवासियों को साधने के मामले में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय है और कांग्रेस का वार रूम शंकर नगर के एक निजी बंगले में संचालित है। दोनों जगहों के विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि 7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में कांग्रेस मास्टर स्ट्रोक लगाने जा रही है। कांग्रेस की ओर से किसानों और आदिवासियों के लिए तो बंपर घोषणाएं की जा चुकी हैं।ईमली का समर्थन मूल्य 100 रु. किलो किया जा सकता है।महुआ की दर भी 100 रु. की जा सकती है। उच्च क्वालिटी की ईमली का मूल्य भी कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है।

आदिवासियों और आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग के आधार पर जो तेंदूपत्ता अभी 4 हजार रु. मानक बोरा की दर से खरीदा जा रहा है, उसकी दर बढ़ाकर 6 हजार रु. प्रति मानक बोरा करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी लेने जा रही है। कांग्रेस किसानों के लिए भी कुछ बड़ी घोषणाएं कर चुकी है। सक्ती की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का पूरा कर्जा माफ करने की घोषणा की है। इसके अलावा धान की खरीदी दर व खरीदी सीमा बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने, बिजली बिल हाफ व माफ करने की घोषणाएं भी कांग्रेस ने की है।

दरें बढ़ाने पर भाजपा में मतभेद

दूसरी ओर सरकार बनाने के लिए लालायित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संकल्प पत्र समिति उपरोक्त तीनों वस्तुओं के लाभ की दृष्टि से मूल्य इतना ज्यादा बढ़ाने के लिए एकमत नहीं हैं। उनके बीच मतभेद पैदा होते जा रहे हैं। यह भाजपा के लिए बहुत घातक सिद्ध होगा। अब छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों को कांग्रेस के घोषणा पत्र एवं भाजपा के संकल्प पत्र का बेसब्री से इंतजार है।

जतिन के लिए सामने आई त्रिमूर्ति, कांग्रेस में आई नई स्फूर्ति

0
  • प्रत्याशी जतिन जायसवाल के चुनाव प्रचार में जुटे रेखचंद, राजीव और टीव्ही रवि
  • जतिन ने कहा वोट के साथ आपका सपोर्ट भी जरूरी

जगदलपुर कांग्रेस नेताओं की त्रिमूर्ति के जतिन जायसवाल के पक्ष में मोर्चा सम्हालने के बाद जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है।जबसे यह त्रिमूर्ति चुनाव प्रचार में कूदी है, तबसे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में नई स्फूर्ति आ गई है। मतदाता भी उल्लसित नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं की यह त्रिमूर्ति है विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि की। ये तीनों नेता कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं और जबरदस्त तरीके से बैटिंग कर रहे हैं। रेखचंद जैन मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने गांव गांव में उल्लेखनीय कार्य कराए हैं, लिहाजा समूचे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। आम मतदाता उनके मुरीद बन चुके हैं। राजीव शर्मा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जगदलपुर शहर और समीप के गांवों में उनके समर्थकों की फौज है। वहीं टीव्ही रवि को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। वे गांवों में मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संघर्ष करते आए हैं, अतः उनके फॉलोअर्स की भी अच्छी खासी आबादी है। अब ये तीनों नेता जतिन को जिताने की मुहिम में जुट गए हैं। जतिन जायसवाल के साथ रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने नानगुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कवालीकला में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष ने व्यापक प्रचार किया। ईमली पेड़ की छांव तले इन नेताओं ने चौपाल लगाई। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा इस चौपाल में शामिल हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने अपने करीब पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग का जितना विकास किया है, उसका दस प्रतिशत काम भी भाजपा अपने पंद्रह साल के शासन में नहीं करा पाई। हमारी सरकार ने आदिवासी समुदाय, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उन्हें जमीन पर उतारा। राज्य के आदिवासी और किसान खुशहाल हुए हैं। हम आगे भी आपकी सेवा में तत्पर रहना चाहते हैं, इसलिए जतिन भाई को विजयी बनाकर कांग्रेस और भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करें। जतिन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जगदलपुर के दूरस्थ गांवों में भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

कवालीकला में हर मोहल्ले, हर घर तक दो माह के भीतर नल का पानी पहुंचने लगेगा। सब स्टेशन स्थापित कर आप लोगों को बिजली गुल होने की समस्या से निजात दिलाई जाएगी और जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें भी दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से पार्टी के पक्ष में जुट जाने का आह्वान किया। राजीव शर्मा ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि के एकसाथ मैदान पर आ जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश का संचार देखने को मिला। कार्यकता व मतदाता एक सुर में भूपेश है तो भरोसा है, जतिन है, तो यकीन है और हमारा हाथ कांग्रेस के साथ नारा बुलंद करते रहे।

आदिवासी -किसानों का भला सिर्फ कांग्रेस करती है : विक्रम

0
  •  बीजापुर के प्रत्याशी विक्रम मंडावी का प्रचार अभियान

बीजापुर कांग्रेस के बीजापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं।

अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत विक्रम मंडावी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारदेला पहुंचे। वहां उन्होंने घर घर जाकर भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। श्री मंडावी ने कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा करने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्य और बस्तर संभाग के आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रभावी योजनाएं बनाकर हर वर्ग का भला किया है। छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है, जहां के किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत दी जा रही है। आने वाले समय में धान का समर्थन मूल्य और बढ़ाया जाएगा तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की जाएगी, किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता की दर 4 हजार रु. प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 6000 रुपए करने की हमारी योजना है। इसके अलावा महुआ और ईमली की भी खरीदी बढ़ी हुई दर पर की जाएगी। श्री मंडावी ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और पूजा स्थलों के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कार्य किए हैं, ऐसा कार्य छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।

महिलाओं का किया हित

विक्रम मंडावी ने कहा कि हमारी आदिवासी बहनों और माताओं को ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना कर हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। युवाओं को नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए हैं तथा जो युवा किसी कारणवश नौकरी से वंचित रह गए हैं, उन्हें ढाई हजार रु. मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस तरह जनता की भलाई के लिए काम करने वाली कांग्रेस को ही जिताकर फिर से सरकार बनाने में योगदान दें। विक्रम मंडावी ने बारदेली में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया और ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने भी उनका पूरा समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने हम ग्रामीणों, किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। इसलिए हम कांग्रेस के सिवा किसी और को साथ कदापि नहीं देंगे।

दीपक ने दिलाया माहरा समाज को सम्मान, विनायक कर रहे अपमान

0
  • चित्रकोट में वायरल हो रहा भाजपा प्रत्याशी का कथित ऑडियो

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के चित्रकोट प्रत्याशी विनायक गोयल के एक कथित ऑडियो ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह कथित ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विनायक गोयल किसी गाड़ी वाले को अपशब्द कहते हुए कथित रूप से माहरा समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

इस कथित ऑडियो को लेकर माहरा समाज में आक्रोश फैल रहा है। चर्चा चल पड़ी है कि बस्तर सांसद के तौर पर आदिवासी नेता दीपक बैज ने मात्रात्मक त्रुटियों की वजह से आदिवासी समाज को मिलने वाले हितलाभ से वंचित आदिवासियों को उनका हक दिलाने संसद में जोरदार तरीके से आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वंचित आदिवासियों को उनका अधिकार मिला। इनमें माहरा समाज भी शामिल है। दूसरी ओर भाजपा के चित्रकोट प्रत्याशी का यह कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें वे कथित तौर पर माहरा जाति के व्यक्ति के साथ अभद्रता करते हुए माहरा समाज का अपमान कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि एक तरफ भाजपा के बड़े नेता माहरा समाज को उसका हक मिलने पर श्रेय लूटते हैं और दूसरी तरफ ऐसे व्यक्ति को भाजपा की टिकट दी जाती है, जिसके कथित ऑडियो में माहरा समाज के लिए अपशब्द सुनाई पड़ रहे हैं। भाजपा के भीतर भी इस ऑडियो को लेकर नाराजगी है कि जब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद से चुनावी मुकाबला है तब इसे बहुत गंभीरता से लेने की जरुरत है। पहले भी भाजपा को ऐसी गलती भारी पड़ चुकी हैं। पूरी छानबीन और सोच समझकर ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहिए, जो पार्टी के लिए मुसीबत न बनें। लोग याद कर रहे हैं कि भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में भाजपा ने जिन ब्रम्हानंद नेताम को टिकट दी, वे नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोपी निकले और चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत हुई। ब्रम्हानंद तो हारे ही, भाजपा को भी किरकिरी झेलनी पड़ी।

अब दिक्कत यह है कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में माहरा समाज के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। यदि यह समाज भाजपा प्रत्याशी से बिचक गया तो भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे इस कथित ऑडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तेजी से यह वायरल हो रहा है, उससे चुनावी माहौल गरमा गया है।

पीसीसी चीफ व चित्रकोट के प्रत्याशी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार

0
  • सियान सजन, माता बहनों व युवाओं का मिल रहा अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार प्रसार जारी है। इसी तारतम्य में आज दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम एरंडवाल व तोकापाल ब्लॉक के ग्राम तुरेमोरका में जनसंपर्क व भेंट मुलाकात करने पहुंचे। दीपक बैज का माताओं व बहनों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

बैज ने दोनों गांवों के ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को सियान, सजन, माता बहनों व युवाओं तथा ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद मिला। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ही देश को एकजुट रख सकती है। यही एकमात्र पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के हित में काम करती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है। आने वाले समय में भी हमारी सरकार जनसेवा के कार्य करती रहेगी। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS