City Media - Page 832 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 832

गृहमंत्री के दौरे के पूर्व नक्सलियों का तांडव, पोकलेन – ट्रक में की आगजनी

0
  • रेललाईन दोहरीकरण कार्य में लगी पोकलेन को किया आग के हवाले
  • नक्सलवादियों ने बचेली शहर में घुसकर ट्रक को भी जलाया
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आ रहे हैं बस्तर जिले के दौरे पर

बस्तर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के ठीक पहले नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाना शुरू कर दिया है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बीती रात नक्सलियों ने रेललाईन दोहरीकरण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को जला दिया और दो अन्य मशीनों को जलाने का प्रयास किया। इसी जिले के बचेली शहर में घुसकर नक्सलियों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इन घटनाओं के एक दिन पहले वामपंथी उग्रवादियों ने संभाग के नारायणपुर जिले में भी जमकर उत्पात मचाया था। यहां सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की गई थी। गृहमंत्री अमित शाह 24 व 25 मार्च को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इसके ठीक पहले नक्सली उत्पात की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिन पहले नक्सलियों ने बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की थी। इसके बाद बुधवार की रात करीब 12 बजे संभाग के ही दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पढापुर में नक्सलियों ने रेल लाईन दोहरीकरण कार्य मे लगी एक पोकलेन मशीन में आगजनी कर दी। साथ ही वहां खड़ी दो अन्य मशीनों में भी नक्सलियों ने आगजनी का प्रयास किया, पर सफल नही हो पाए। किरंदुल थाना क्षेत्र के बाद इसी से लगे हुए बचेली नगरीय क्षेत्र में भी नक्सलियों ने शहर में घुसकर वहां पुराना मार्केट के पास बैलाडीला ट्रक यूनियन के दस चक्का ट्रक में भी आगजनी की। आगजनी में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। बचेली में पुलिस थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं किरंदुल थाना क्षेत्र में भी पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बिना सुरक्षा व्यवस्था के रेल लाईन दोहरीकरण का काम चल रहा है। साथ ही रात के समय भी सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नही किए जा रहें हैं। पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अमित शाह के दौरे का विरोध, चस्पा किए पर्चे

आगजनी वाले स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी छोड़ रखे हैं। पर्चे में गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का नक्सलियों ने विरोध किया है।नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम बंद करो, बस्तर संभाग में हवाई हमले बंद करो, देश की संपदा को बचाने अमित शाह के दौरे का विरोध करो। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को भी कटघरे में खड़े करते उसके खिलाफ भी बातें लिखी हैं। पर्चा नक्सलियों के बस्तर सब जोनल ब्यूरो द्वारा जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री अमित शाह 24 मार्च की शाम जगदलपुर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से सीधे करणपुर स्थित सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कैंप के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह 25 मार्च को कैंप में आयोजित सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

पुलिस – नक्सलियों में मुठभेड़

जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोत्तालेंडरा जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह 11. 30 बजे हुई मुठभेड़ में 4 – 5 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। वहीं इस दौरान चार नक्सलियो को पकड़ने में भी डीआरजी को कामयाबी मिली है।एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना स्थल में सर्चिंग जारी है।

भ्रष्टाचार पर विधानसभा में एक और कांग्रेस विधायक ने तरेरी आंखें

0
  • नारायणपुर के कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप ने सदन में उठाया सोलर लाइट खरीदी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

बस्तर विधानसभा में बस्तर संभाग के एक और कांग्रेस विधायक ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंखें तरेरी। इस विधायक ने आदिवासी अंचल में हुई सोलर लाइट खरीदी में व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगाकर सरकार की पेशानी पर बल ला दिए। विधायक चंदन कश्यप विभागीय मंत्री से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग सदन में बार बार करते रहे। अंततः स्थिति सम्हालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को सामने आना पड़ा। डॉ. महंत ने मंत्री को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। तब कहीं जाकर विधायक के तेवर ढीले पड़े। आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में अफसरशाही और भ्रष्टाचार के मामले आएदिन सामने आते रहते हैं। इसे लेकर संभाग के जनप्रतिनिधि गाहे – बगाहे कड़े तेवर जरूर दिखाते हैं, मगर अधिकारी हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं लेते। मजबूर होकर यहां के सांसद – विधायकों को संसद और विधानसभा में मामले उठाने के लिए मजबूर होना पड़ जाता है, उन्हें अपनी ही पार्टी की सरकार पर उंगली उठानी पड़ती है। कुछ ही दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर संभाग में आने वाले कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन मरकाम ने जिला खनिज न्यास ( डीएमएफ ) की राशि की बंदरबांट की जाने का आरोप लगाकर विधानसभा में सनसनी मचा दी थी। श्री मरकाम ने कोंडागांव जिले में जिला खनिज मद के सात करोड़ रु. की पंचायत विभाग के जरिए जमकर अफरा तफरी की जाने का मामला जैसे ही विधानसभा में उठाया, विपक्ष तुरंत सरकार पर हमलावर हो गया। मरकाम इस मामले की जांच विधानसभा की समिति से कराने की मांग करते रहे। विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब मंत्री रविंद्र चौबे मोर्चा ने सम्हाला और जांच राज्य स्तर के अधिकारी से कराने का भरोसा सदन को दिलाया। मरकाम के बाद अब बस्तर संभाग के ही नारायणपुर के कांग्रेस विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने भ्रष्टाचार का नया मुद्दा विधानसभा में उठाकर सरकार को उलझन में डाल दिया और विभागीय मंत्री की पेशानी पर बल ला दिए। विधायक चंदन कश्यप ने विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के आश्रमों और छात्रावासों में लगाने के नाम पर की गई सोलर लाइट खरीदी मे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। विधायक श्री कश्यप ने आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री प्रेमसाय सिंहटेकाम को घेरते हुए कहा कि नारायणपुर क्षेत्र की आश्रम शालाओं और छात्रावासों मे लगाने के नाम पर सोलर लाइट खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने आसंदी के माध्यम से विभागीय मंत्री से जानना चाहा कि सोलर लाइट के एक सेट की कीमत क्या है? इसमें क्या – क्या सामग्री प्रदाय करनी थी और किस प्रक्रिया के तहत सामग्री क्रय की गई है? साथ ही चंदन कश्यप ने विधानसभा में पूछा कि लाइट और सहायक सामग्री का बिना भौतिक सत्यापन कराए सप्लायर को भुगतान कैसे कर दिया गया? उन्होंने कहा कि जहां 24 वाट की लाइटें लगनी थीं, वहां केवल 12-12 वाट की लाइटें लगा दी गई हैं। विधायक ने मंत्री टेकाम को जांच कराने की घोषणा करने के लिए मजबूर कर दिया। आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री टेकाम ने कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की बात कही, तब कहीं जाकर श्री कश्यप को तसल्ली हुई।

मामला उठने की भनक लगते ही लीपापोती

विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली कि सोलर लाइट लगाने के मामले में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता की गई है, मैंने विधानसभा में प्रश्न लगाने से पहले सच्चाई का पता लगाने का फैसला किया। अपने निर्वाचन क्षेत्र की अनेक आश्रम शालाओं और छात्रावासों का मैंने दौरा किया। इस दौरान मैंने पाया कि एक भी काम ढंग से नहीं हुआ है। घटिया स्तर की सोलर लाइटें लगाई गई हैं और बड़े ही स्तरहीन सहायक सामग्री उपयोग में लाई गईं हैं। सोलर लाइटें 12 – 12 वाट की लगाई गई हैं, जबकि 24- 24 वाट की लगाई जानी थीं। इधर मेरे दौरे और विधानसभा में मामला उठाए जाने की भनक लगते ही गड़बड़ी को छुपाने के लिए काम किया जा रहा है। चंदन कश्यप ने भ्रष्टाचार मे दोषी अधिकारियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग सरकार से की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आदिम जाति कल्याण मंत्री से कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है माननीय सदस्य की मांग के अनुरूप विशेष समिति बनाकर जांच कराएं।मंत्री ने जल्द जांच कराने का आश्वासन दिया।

पत्रकारों की सुरक्षा का सीएम ने निभाया वादा : जैन

0
  • विधानसभा से कानून बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी बधाई

जगदलपुर संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को राज्य विधानसभा से छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के पारित होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। इस दिन को ऐतिहासिक बताते उन्होने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों की सुरक्षा का अपना वादा निभाया है। इस कानून के बनने से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निर्भीक होकर जनता की सेवा करने तथा जनभागीदारी निभाने का अवसर प्राप्त होगा, जो कांग्रेस व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की सोच है। ज्ञात हो कि विगत दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में इस कानून के प्रारूप को मंजूरी दी गई थी। इस कानून के अनुसार राज्य के मीडियाकर्मियों का पंजीयन किया जाएगा। जगदलपुर विधायक ने कहा है कि इस कानून के बनने से बस्तर जैसे क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले मीडियाकर्मियों को अनुचित अभियोजन और हिरासत से सुरक्षा मिलेगी। इस कानून में जिला से लेकर राज्य स्तर तक समितियों के गठन के द्वारा मीडियाकर्मियों को सुरक्षा प्रदान किया गया है क्योंकि इन समितियों में पत्रकारों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। जैन ने कहा है कि भाजपा के 15 साल में राज्य विशेषकर बस्तर में अनेक मनगढ़न्त आरोप लगाकर पत्रकार जेल भेजे जाते थे। ऐसा करके भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य करती रही है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न केवल मीडियाकर्मियों को दमन व प्रताडना से बचाने का काम किया है बल्कि मीडियाकर्मियों से किया गया वादा भी पूरा कर दिखाया है।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए ननि प्रशासन अलर्ट मोड पर

0
  • कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर निगम के अमले ने कसी कमर
  • मच्छर उन्मूलन के लिए गली – गली और घर – घर दवा का छिड़काव

जगदलपुर हालिया हुई बेमौसम बारिश के चलते शहर में मच्छरों की बाढ़ सी आ गई है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मच्छरों पर नियंत्रण के लिए निगम प्रशासन ने बुधवार से शहर में अभियान छेड़ दिया है। शहर भर में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। बस्तर संभाग मलेरिया और डेंगू के मामले में संवेदनशील माना जाता है।

बरसात के मौसम में मच्छर जनित ऐसी बीमारियां यहां अक्सर फैलती हैं। हाल ही में हुई बेमौसम बरसात ने मच्छरों के पनपने के लिए मुफीद वतावरण तैयार कर दिया है। शहर में अनेक जगहों पर जल जमाव हो जाने से मच्छर पनपने लगे हैं। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने इसे स्वतः संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम प्रशासन को अलर्ट रहने तथा मच्छर उन्मूलन के लिए जरूरी उपाय करने एवं जरुरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर के निर्देश पर अमल करते हुए जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त दिनेश नाग ने 22 मार्च से एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए। डेंगू व मलेरिया की रोकथाम व बचावतथा मच्छर उन्मूलन के लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अमले लगातार शहर के वार्डो में घर- घर जाकर लोगों को इससे बचाव के संबंध में जानकारी देने के साथ घर-घर तथा जल जमाव वाली जगहों पर व नालियों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर रहे हैं। निगम आयुक्त दश कुमार नाग ने बताया शहर के सभी वार्डो डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए अभी से निगम प्रशासन द्वारा स्प्रेयर से दवा का छिडकाव प्रारंभ कर दिया गया है। सभी वार्डों के लोगों से डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए निगम के कर्मचारी अधिकारी जानकारी देकर अपील कर रहे हैं । आयुक्त श्री नाग ने बताया कि लोगों से पानी का जमाव ना होने देने, कूलर, गमलों, पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने की अपील कर रहे हैं। नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया है। इस अभियान में निगम स्वच्छता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अन्य विभागीय अमले जुटे हुए हैं।

अवैध रूप से थाना देवरी क्षेत्र में अधिक मात्रा में शराब ब्रिकी करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

दिनांक 22.03.2023  आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट की धारा 32(2) के तहत् की गई कार्यवाही। आरोपी के पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800/- रूपये को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्रो में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर निरीक्षक अरूण नेताम थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में दिनांक 21.03.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नाहंदा बाजार चौक होटल के पास शराब ब्रिकी करने की सूचना पर होटल के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर नाम, पता पुछने पर तामेश्वर कुमार पिता स्व.परदेशी राम पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन नांहदा थाना देवरी जिला बालोद (छ.ग.) जिसके कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800/- रूपये बरामद कर कब्जा पुलिस लेकर थाना देवरी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 92/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ प्र.आर.रामप्रसाद गजभिये, आर.अजय सिन्हा, किशन पटेल की विशेष भूमिका रही है। थाना देवरी क्षेत्रांतर्गत में अवैध शराब ब्रिकी के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है।अपराध क्रमांक- 92/2023- 34 (2) आबकारी एक्ट आरोपी का नाम- तामेश्वर कुमार पिता स्व.परदेशी राम पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन नांहदा थाना देवरी जिला बालोद (छ.ग.)बरामद सामाग्री- 35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800/- रूपये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कभी भी शोला बनकर भड़क सकती है भेजरीपदर की चिंगारी

0
  • आदिवासियों और ईसाई समुदाय के बीच जमकर हुई थी पत्थरबाजी
  • धर्मांतरित आदिवासी महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
  • भेजरीपदर गांव में अभी भी तैनात है भारी पुलिस बल तैनात

तोकापाल बस्तर जिले की तोकापाल जनपद पंचायत के ग्राम भेजरीपदर में अभी भी तनातनी का माहौल है। ईसाई धर्म अपना चुकी गांव की एक महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद शुरू हुआ था। प्रशासन ने हालांकि हालात को जल्द काबू में कर लिया, लेकिन दबी हुई चिंगारी, कहीं शोला बनकर भड़क न उठे, इसे देखते हुए गांव में बुधवार को भी भारी पुलिस बल को तैनात रखा गया है। भेजरीपदर गांव के कुछ आदिवासी परिवारों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। इन्हीं धर्मान्तरित परिवारों में से एक परिवार की 45 वर्षीय महिला माते बेको पति मोसू बेको का निधन हो गया। बेको के शव को दफनाने के लिए परिजन गांव में आदिवासियों के श्मशान घाट में ले गए थे। गांव के अन्य आदिवासी परिवार इसके विरोध करने लगे। इस बीच ईसाई समुदाय के लोग भी अन्य धर्मान्तरित परिवारों के साथ बेको परिवार के समर्थन में सामने आ गए। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों पक्षो में जमकर पत्थरबाजी होने लगी। संघर्ष का दौर काफी देर तक चलता रहा। मंगलवार को पथराव में चार पुलिस कर्मी और समुदायों के अनेक लोग घायल हो गए। जख्मी पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी गांव में पहुंच गए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ऐश्वर्य चंद्राकर तथा आसपास के थानों के पुलिस बल और जिला मुख्यालय से पहुंचे बल के साथ मंगलवार और बुधवार को भी गांव में डटे रहे।

मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश के बाद माते बेको के शव को गांव में स्थित उनकी निजी बाड़ी में दफना दिया गया। इस बीच पूर्व मंत्री एवं आदिवासी नेता ननकीराम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, राजाराम तोड़ेम, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, संजय पाण्डेय, महेश कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, तेजपाल शर्मा आदि भी भेजरीपदर गांव पहुंच गए। नेताओं और भाजपा नेताओं के आने के बाद आदिवासी और भी मुखर होकर आवाज उठाने लगे। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति सम्हाल ली। मगर दूसरे दिन बुधवार को आदिवासी गांव की आबादी के बीच स्थित बाड़ी में शव दफनाए जाने का रह रहकर विरोध करते रहे। वे शव को निकालकर कहीं और दफनाने की मांग करते दिखे। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि भेजरीपदर में भड़की हिंसा की आग बुझ जरूर गई है, लेकिन दबी हुई चिंगारी कभी भी शोला बनकर भड़क सकती है।

सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास : कंवर

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने मंगलवार को पीड़ित आदिवासियों से चर्चा करने और हालात का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में समुदाय विशेष द्वारा सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रताड़ित आदिवासियों की उपेक्षा करते हुए समुदाय विशेष को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। नारायणपुर में भी आदिवासियों के खिलाफ ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। अब भेजरीपदर में आदिवासियों पर जुल्म किया गया है। कंवर ने कहा कि पुलिस के अधिकारी और जवानों के साथ समुदाय विशेष के लोगों ने खुलेआम मारपीट की, आम ग्रामीणों और आदिवासियों पर हमले किए गए। सारा घटनाक्रम प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों की नजरों के सामने हुआ, लेकिन सरकार के दबाव में हिंसा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आदिवासियों की आस्था और परंपराओं पर कुठाराघात हो रहा है।

बस्तर में आदिवासियों पर हो रही हिंसा : केदार कश्यप

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में आदिवासियों के खिलाफ समुदाय विशेष द्वारा प्रायोजित तरीके से हिंसा की जा रही है। इसके कारण यहां के आदिवासियों में असंतोष और भय का वतावरण निर्मित हो गया है। पूरे बस्तर में अवैध तरीके से धर्मान्तरण कराया जा रहा है। साजिश के तहत आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करने की कोशिशें चरम पर हैं। भेजरीपदर में जो घटना हुई है, उसमें प्रशासन ने एक तरह से समुदाय विशेष को खुली छूट दे दी थी। कश्यप ने कहा कि मिशनरी के लोग आदिवासियों पर जुल्म ढा रहे हैं। हम लोग इस मसले को लेकर बस्तर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से भी मिलने वाले हैं। इसके अलावा छल प्रपंच और प्रलोभन के जरिए बस्तर में चल अवैध धर्मान्तरण तथा आदिवासियों के खिलाफ हिंसा एवं प्रताड़ना का मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

भेजरीपदर मंगलवार को कुछ देर के लिए दो पक्षो में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गांव में गतिरोध जैसी कोई स्थिति नहीं है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐश्वर्य चंद्राकरअनुविभागीय अधिकारी (पुलिस ),तोकापाल

सोलर लाइट खरीदी मे भ्रष्टाचार का मुद्दा को लेकर विधानसभा में अपने ही मंत्री को घेरा विधायक चंदन कश्यप ने

0

नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने छत्तीसगढ़ विधानसभा मे बजट सत्र मे प्रश्नकाल के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आश्रम – छात्रावासों मे लगने वाले सोलर लाइट खरीदी मे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया ।विधायक चंदन कश्यप ने प्रश्न काल मे आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को घेरते हुए कहा मेरे क्षेत्र मे आश्रम – छात्रावासों मे लगने वाले सोलर लाइट के एक सेट की कीमत क्या थी? इसमे क्या क्या सामाग्री प्रदाय करना था.? और किस प्रक्रिया के तहत सामाग्री क्रय किया गया था ।साथ ही विधायक चंदन कश्यप ने विधानसभा मे कहा कि बिना भौतिक सत्यापन कराए सप्लायर को भुगतान कैसे किया गया। जहां 24 वाट की लाइटे लगनी थी वहां केवल 12-12 वाट का लगाया गया है।विधायक ने मंत्री को जांच करने की घोषणा करने पर मजबूर किया। जिस पर विभागीय मंत्री ने जांच कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि मैंने प्रश्न लगाने से पहले दौरा किया एक भी काम नहीं हुआ था इधर प्रश्न लगते ही काम किया जा रहा है। भ्रष्टाचार मे दोषी अधिकारियो के ऊपर सक्त कार्यवाही हो। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरनदास महंत ने मंत्री से कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है माननीय सदस्य के मांग अनुरूप अलग समिति बनाकर जांच करा ले। मंत्री ने जल्द जांच करवाने का आश्वासन दिया।

विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया

0

भानपुरी बस्तर विकासखंड के संकुल खड़का एवं मधोता के कई स्कूल शालाओं में विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया शिक्षकों द्वारा बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित,जल की उपयोगिता,बेवजह पानी की बर्बादी नहीं करना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई । जल बजट भी बनाया गया, कितना पानी किस मे खर्च करना है ये बताया गया, शिक्षकों द्वारा बच्चों को शपथ दिलाई गई हम पानी का संरक्षण करेंगे, बेवजह पानी बर्बाद नहीं करेंगे हम अपने घर परिवार में, समुदाय में और लोगों को पानी संरक्षण करने को कहेंगे ।जल ही जीवन है,जल है तो कल है।आपको बता दें कि आज विश्व में जल संकट उत्पन्न हो गया है पीने योग्य पानी की कमी हो गई है जल का गिरता स्तर, अत्यधिक नलकूप उत्खनन ,लगातार नदियों में पानी का बहाव , जलस्तर गिरने का मुख्य कारण है जो आने वाले समय में विकराल रूप ले सकता है आज विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न शालाओं में इस प्रकार का आयोजन कर एक संदेश देने का काम किया गया जो सराहनीय हैइस अवसर पर सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर, लोकेश्वर यदू, रामनिवास देहारी, राजेंद्र सिंह, हिरेंद्र देवांगन, सुमेश बघेल, योगेन्द्र निषाद, नंदलाल देहारी, हरदेव कश्यप और बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम बस्तर के कोऑर्डिनेटर भरत साहू उपस्थित थे।

बालोद पुलिस ने किया ट्रेक्टर ट्राली चोरी का खुलासा

0

दिनांक 22.03.2023

  • आरोपियो के कब्जे से 02 ट्रैक्टर एक ट्राली बरामद ट्राली जप्त मशरूका 12 लाख रुपए
  • थाना मंगचुवा थाना गुरूर एवं साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही
  • तकनीकी साक्ष्यों व 300 सीसीटीवी फुटेज की रही विशेष भूमिका।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर एसडीओपी गुरूर बोनीफास एक्का व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के पर्यवेक्षण में तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर चोरी के प्रकरणो में आरोपी की पतासाजी करने निर्देशित किया गया था। प्रकरण क्रमांक-01. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.02.2023 को प्रार्थी कन्हैया लाल साहू पिता दशरथ लाल साहू पता कंकालिन थाना गुरूर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09.02.2023 के दरम्यिानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके ड्रावर मनोज उइके के घर के सामने खड़ी पावर ट्रैक ट्रैक्टर क्रमांक CG 24AS 6550 को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना गुरूर में अपराध क्रंमाक 56/2023, धारा -379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण क्रमांक-02. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.03.2023 को प्रार्थी दिनेश कुमार कोलियारे पिता बिहउ राम कोलियारे थाना मंगचुवा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03/04.03.2023 के दरम्यिानी रात प्रार्थी के दुकान के सामने खडे पावर ट्रैक ट्रैक्टर क्रमांक CG 24K 0758 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना मंगचुवा में अपराध क्रंमाक 08/2023, धारा -379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु थाना एवं साइबर सेल की विशेष टीम को निर्देषित किया गया था। जिस पर टीम द्वारा घटना के संबध मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्यो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियो की जानकारी प्राप्त किया गया। जिसमें संदेही गौतम सोनकर निवासी पाररास बालोद को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.02.2023 को वह अपने साथी शंकर और मृतक रामेश्वर यादव के साथ मोटर सायकल में ग्राम कंकालिन पहुचकर वहां रोड पर खड़े पावर ट्रैक ट्रैक्टर क्रमांक CG24AS 6550 को अपने पास रखे मास्टर चाबी से चालू कर वहां चोरी कर ले गया था। जिसे दैहान के जंगल में छिपाकर रख दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी गौतम सोनकर ने शंकर यादव व तामेष्वर यादव के माध्यम से ट्रेक्टर को रनचिरई क्षेत्र में अपने परिचित के पास दे दिया था। इसके बाद दिनांक 03.03.2023 को मृतक तामेष्वर के मोटर सायकल से आरोपी गौतम ग्राम मंगचुवा पहुचे वंहा ग्राम खैरकटटा के पास रोड पर खडे पावर ट्रैक टेक्टर क्रमांक CG 24K 0758 को अपने पास रखे मास्टर चाबी से चालू कर चोरी कर ले गया। उक्त प्रकरणों में मेमोरण्ड़म के आधार पर 02 आरोपियो 1. गौतम सोनकर पिता रामसाय सोनकर उम्र 25 वर्ष पता ग्राम पाररास थाना व जिला बालोद 2. शंकर यादव पिता स्व उत्तम यादव उम्र 20 वर्ष पता पाररास थाना जिला बालोद को गिरफ्तार व चोरी की सम्पत्ति बरामद कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग पावर ट्रैक्टर 01 नग ट्राली जप्त मशरूका 12 लाख रुपए बरामद किया गया है। प्रकरण के 01 आरोपी तामेष्वर यादव का कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी है उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतू थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी मंगचुवा उपनिरीक्षक दिलीप नारायण नाग, सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक आनंद, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक योगेष पटेल, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेष गेडाम, आरक्षक आकाष सोनी की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तीन माह से सुरक्षा गार्डों को नहीं मिला वेतन, आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन डीजीएम भिलाई नहीं कर रहे कोई पहल, भारतीय मजदूर संघ

0

दल्लीराजहरा :- विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक नगर प्रशासन व्ही के श्रीवास्तव से मिलकर राजहरा खदान समूह में चल रहे सुरक्षा गार्ड के ठेके में हो रही अनियमितता की शिकायत की और और तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि ठेकेदार द्वारा ठेका के शर्तें का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है मगर आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन डीजीएम भिलाई और नगर प्रशासन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है जोकि खेदजनक है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि जब से सुरक्षा गार्ड का ठेका चल रहा है आये दिन कुछ न कुछ विवाद होते रहता है मगर भिलाई में बैठे आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है जो बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है।और राजहरा नगर प्रशासन विभाग की स्थिति तो काफी हास्यास्पद है ये किसी प्रकार की कार्यवाही करने में तो सक्षम नहीं है मगर ठेकेदार के वेतन भुगतान लिए पूरी तत्परता दिखाते हैं और सुरक्षा गार्डों के हाजिरी को प्रमाणित कर समय से भेजते हैं ईनको तो उच्च प्रबंधन ने पोस्टमैन बनाकर रख दिया है जिनका काम सिर्फ चिठ्ठी पहुंचाने तक शिमित है।और उसमें भी बहुत बड़ा खेल है नगर प्रशासन विभाग को प्रमाणित हाजिरी आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन को भेजना चाहिए मगर ये भेजते हैं।

ठेकेदार को और तो और ठेकेदार द्वारा दिए हाजिरी को आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन जी सही मानते हुए ठेकेदार का भुगतान भी करवा रहे हैं जोकि जांच का विषय है। संघ ने महाप्रबंधक नगर प्रशासन से निम्न बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है और कहा कि आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन को राजहरा बुलाकर बैठक करवाई जाए जिससे जो अधिकारी निर्णय लेने में सक्षम हो वह कार्यवाही कर सकें।1, राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है इसलिए तत्काल सुरक्षा गार्डों का विभागीय भुगतान किया जावे।2, राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों का ठेका भिलाई से न निकल कर राजहरा से ही निकाला जावे।3, राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों वेतन भुगतान संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र राजहरा कार्मिक विभाग द्वारा दिया जावे।4, राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को वेतन मिला की नहीं कम मिला की ज्यादा ईसको भिलाई कार्मिक विभाग द्वारा जांच नहीं किया जाता है।और बिना किसी जांच के भिलाई कार्मिक विभाग द्वारा ठेकेदार का भुगतान करना समझ से परे है।5, नाईट एलाउंस सुरक्षा गार्ड के सभी पोस्ट पर दिया जावे ।जिस पर नगर प्रशासन महाप्रबंधक ने अपनी सहमति दी है।6, राजहरा खदान समूह में जितने पोस्ट के लिए सुरक्षा गार्ड की भर्ती की जानी थी उतने पोस्ट पर गार्ड लगे हैं कि नहीं यह भी जांच का विषय है।7, सुरक्षा गार्डों का ड्यूटी चार्ट नगर प्रशासन विभाग द्वारा नहीं बनाया जाता है जोकि बहुत बड़ी त्रुटि है इसपर आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहें हैं जिससे सही तरीके से सुरक्षा गार्डों का ड्यूटी चार्ट नहीं बन पा रहा है।8, अभी तक आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन द्वारा ठेकेदार का कितना पेनेल्टी काटा गया है इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही है।9, ठेकेदार द्वारा हर माह सुरक्षा गार्डों को कम वेतन भुगतान किया जा रहा है और भिलाई कार्मिक विभाग उसके बाद भी ठेकेदार को वेतन भुगतान के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर रहा जोकि जांच का विषय है।10, ठेकेदार द्वारा ठेका शर्तों के अनूरूप अभी तक सुरक्षा गार्डों को सुरक्षा समाग्री नहीं दिया गया है मगर उसके बाद भी आपरेटिंग आथरेटी नवीन कुमार जैन द्वारा ठेकेदार के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है जोकि खेदजनक है संघ की मांग है कि ठेकेदार के पेमेंट से पैसा काटकर सुरक्षा गार्डों को सुरक्षा समाग्री दिया जावे।

11, सुरक्षा गार्डों के लिए ड्यूटी पोस्ट ठेकेदार द्वारा नहीं बनाया गया है, सुरक्षा गार्डों को ड्रेस नहीं दिया गया है।12, ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डों को पेमेंट स्लीप नहीं दिया जाता है और भिलाई कार्मिक विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होती है जोकि चिंताजनक है।13, ठेकेदार को आदेशित किया जावे की सभी सुरक्षा गार्डों का वेतन भुगतान माह की 10 तारीख तक किया जावे।14, अगस्त से दिसंबर तक मांईस एलाउंस और नाईट एलाउंस में सभी गार्डों को कम भुगतान किया गया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर प्रशासन के महाप्रबंधक से अनुरोध किया है कि इन सभी बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय मजदूर संघ नगर प्रशासन विभाग का घेराव करेगा और जरूरत हुई तो भिलाई जाकर नवीन कुमार जैन जो इस ठेके के आपरेटिंग आथरेटी है उनके कार्यकाल का भी घेराव करेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, उपमहासचिव केन्द्रीय लखनलाल चौधरी, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सुरक्षा गार्ड विवेक पांडेय, भीमसेन यादव, हरिवंश जयसवाल अर्जुन राय,सोनू ठगेल,भोमेन्द्र सहारे एवं अन्य सुरक्षा गार्ड शामिल थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS