City Media - Page 949 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 949

प्रकाश विद्यालय किरंदुल में बाल दिवस समारोह पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

0


किरंदुल (प्रातः इंडिया) नगर के प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपने विद्यालय परिसर में बाल दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया। विद्यालय ने अपना चौवनवीं (54 वा) स्थापना दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष फादर थॉमस, विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम, मदर ग्रेस द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा नृत्य, नाटक, संगीत एवं भारत दर्शन जिसमें बस्तर से कश्मीर तक की झांकी की अनोखी प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सारे विद्यालय का मन मोह लिया। तथा पहली से लेकर दसवीं तक के बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सारे कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे मुन्ने बच्चे द्वारा दी गई भारत दर्शन की प्रस्तुति थी। जिसमें प्रत्येक राज्य पंजाब, बंगाल, बस्तर, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, आंध्रा, मणिपुर, राजस्थान, कश्मीर, छत्तीसगढ़, सिक्किम, आदि पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे मंच पर दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे संपूर्ण भारत एक मंच पर समाहित हो गया हो। अंत में विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू की जीवनी एवं बाल दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने रखी नींव,मंगर डोंगरी लेने लगा पर्यटन स्थल का रूप

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार-2 में पर्यटन के विकास कार्य हेतु 15.83 लाख रुपये के भूमिपूजन कार्यों का भूमिपूजन किया।


इस दौरान सांसद बैज ने कहा…..बस्तर जैसे क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है।मंगर डोंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र के स्थाई लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही उनके आय का जरिया बनेगा जिससे की उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी हमारा बस्तर प्राकृतिक सौंदर्यता से भरा हुआ है। जिस प्रकार बस्तर का नियाग्रा कहे जाने वाला चित्रकोट जलप्रपात को पूरे देश और दुनिया में जानते है उसी प्रकार आने वाले समय में मंगर डोंगरी को भी बस्तर जिले ही नही बल्कि प्रदेश और देश स्तर में एक अलग पहचान मिलेगा इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करना हमारी छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार और सांसद होने के नाते मेरा लक्ष्य है। आने वाले समय में इसको और अच्छी तरह से विकसित करेंगे।

इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज,जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज,जनपद सदस्य पदमनी कश्यप,सरपंच श्रीमती पांडो पोड़यामी,उपसरपंच गुंडरी पोयाम,सरपंच लखूराम बघेल,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भंवर मौर्य,सीईओ प्रणव दीवान,तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव,बिजली विभाग के अधिकारी,वन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मनोज मंडावी की धर्मपत्नी सावित्री उतरी भानुप्रतापपुर के रण में

0
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लिया नामांकन फॉर्म
  • स्व. मंडावी की लोकप्रियता और सहानुभूति के दम पर मिलेंगे वोट

अभय शर्मा
कांकेर। कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव की जंग में स्व. मनोज मंडावी की धर्मपत्नी सावित्री मंडावी ने भी कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक दी है। श्रीमती मंडावी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फॉर्म खरीदा लिया है। उनकी जीत अभी से तय मानी जा रही है। उन्हें दिवंगत विधायक मनोज मंडावी द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा मंडावी के असामयिक निधन से लोगों में उपजी सहानुभूति का पूरा लाभ मिलेगा।
भानुप्रातापुर सीट के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से अल्पायु में ही निधन हो गया था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। नामांकन फॉर्म लेने और जमा करने का दौर अभी चल रहा है। अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस से स्व. मनोज मंडावी की धर्मपत्नी सावित्री मंडावी का नाम फाइनल माना जा रहा है। सावित्री मंडावी ने सोमवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर अपने लिए नामांकन फॉर्म खरीदा। नामांकन फॉर्म लेने उनके सुपुत्र अमन मंडावी अपने समर्थकों की भीड़ के साथ कांकेर स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे। समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचन कार्यलय के बाहर स्व. मनोज मंडावी अमर रहे, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद कर रहे थे। समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। नामांकन फॉर्म खरीदकर अमन मंडावी और कांग्रेस कार्यकर्त्ता नारे लगाते हुए निवास लौटे, जहां स्व. मनोज मंडावी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
मनोज के जन्मदिन पर लिया फॉर्म
भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय रहे युवा नेता मनोज मंडावी का 14 नवंबर को जन्मदिन है। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की भी यही जन्मतिथि है, लिहाजा कांग्रेस के लोगों के लिए यह बड़ा ही पवित्र दिन माना जाता है। मनोज मंडावी के परिवार ने भी इस शुभ दिन पर नामांकन फॉर्म खरीदकर चुनावी रणभेरी फूंक दी है। सविता मंडावी ने कहा कि यह दिन मेरे लिए सबसे पावन है, क्योंकि इसी दिन मेरे पति का अवतरण हुआ था। अमन मंडावी ने बताया कि मेरी माताजी सावित्री मंडावी 17 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इधर मनोज मंडावी के जन्मदिन पर आज सैकड़ों कांग्रेसजनों और आम नागरिकों ने मंडावी निवास पहुंचकर स्व. मनोज मंडावी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में फिर से कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया।
पार्टी का निर्णय शिरोधार्य
इस संवाददाता से चर्चा करते हुए सावित्री मंडावी ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा है कि टिकट उन्हें ही दिया जाएगा। फिर भी पार्टी जो भी फैसला लेगी वह शिरोधार्य होगा। श्रीमती मंडावी ने कहा कि मेरे पति भानुप्रतापपुर क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं और दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। उनके अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए ही मैंने इस उप चुनाव में मैदान पर उतरने का फैसला किया है।
लोगों में है पूरी सहानुभूति
मनोज मंडावी ने क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी शिद्दत से काम किया है। क्षेत्र के लोग उनकी कार्यशैली और मिलनसारिता के कायल रहे हैं। मनोज मंडावी के असामयिक निधन से क्षेत्रवासी अभी भी शोकमग्न हैं। मंडावी परिवार के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। मनोज मंडावी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके अल्पायु में निधन से गांव – गांव में शोक और सहानुभूति की लहर अब तक चल रही है। आम मतदाताओं का मानना है कि मनोज मंडावी के मिशन को उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी ही आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। मंडावी द्वारा कराए गए कार्यों और मंडावी परिवार के प्रति उपजी सहानुभूति को देखते हुए अभी से लगने लगा है कि सावित्री मंडावी की उम्मीदवारी कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी।

व्यापारियों ने किया राजीव शर्मा का अभिनंदन

0

बस्तर और व्यापारियों के हित में काम करते रहने की जताई अपेक्षा


जगदलपुर इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा का संजय बाजार व्यापारी संघ ने अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। व्यापारी संघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने बस्तर तथा व्यापारी हित में कारगर व अग्रणी भूमिका निभाने की अपेक्षा शर्मा से जताई।
व्यापारियों ने शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते कहा कि राजीव का नाम ही नहीं काम भी बोलता है। राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारियों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करता रहूंगा। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष राजीव शर्मा का अभिनंदन सामाजिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संघ संगठनों व गणमान्य नागरिकों द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में संजय बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने राजीव शर्मा से उनके निवास में भेंटकर फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया व शुभकामनाएं दी। संगठन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शर्मा से बस्तर के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। श्री शर्मा ने व्यापारी बंधुओं से कहा कि जो जिम्मेदारियां मुझे राज्य सरकार के द्वारा सौंपी गई है, उसमें आप सभी की सहभागिता मेरे लिए अहम है। आप सभी व्यापारी ताकत बनकर मेरे साथ नहीं चलेंगे, तब तक अपने जिम्मेदारियों को पूर्ण कर पाना असंभव होगा। बस्तर से जुड़े लोगों के व्यवसाय पर भी सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्य का निर्वहन मुझे करना है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि आपके द्वारा जो सम्मान दिया गया, उसके लिए दिल से आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करता हूं कि यह स्नेह प्रेम व भाईचारा आजीवन यूं ही बना रहे।

नेहरूजी ने नारीशक्ति को सम्मान दिलाया

0
  • कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंली दी गई।
पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनके त्याग तपस्या और योगदानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे आजादी के पहले और बाद भारतीय राजनीति के केंद्रीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने विषम परिस्थियों में भी देश की अर्धव्यवस्था को गिरने नहीं दिया। उन्हें बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू का खिताब मिला और देश मे चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हुए। वे कश्मीरी सारस्वत ब्राह्मण थे। नेहरु जी ने देश विदेश के नामी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने हैरो से स्कूल की प्रारम्भिक शिक्षा एवं ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से लॉ की शिक्षा प्राप्त की। वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से कानून शास्त्र में पारंगत हुए। 7 वर्ष इंग्लैंड में रहकर उन्होंने फैबियन समाजवाद एवं आयरिश राष्ट्रवाद की जानकारी विकसित की।
संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि नेहरूजी को राजनीति विरासत में मिली थी। देश की आज़ादी में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। कुशाग्रबुद्धि के धनी नेहरू जी देश के सफल प्रधानमंत्री साबित हुए। महात्मा गांधी के सरंक्षण में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता से लेकर 1964 तक भारत का नेतृत्व अच्छी तरह से किया। नारी शक्ति को उन्होंने सम्मान दिलाया। आज उन्ही की बदौलत नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना अहम स्थान बना चुकी है। 1935 में जब ब्रिटिश सरकार ने भारत अधिनियम का प्रस्ताव पारित किया, तब कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। नेहरु जी ने चुनाव से बाहर रहकर ही पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस ने हर प्रदेश में सरकार बनाई और सबसे अधिक जगहों पर जीत हासिल की। 1936 -1937 में नेहरु जी को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1942 में गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन के चलते नेहरु जी को गिरफ्तार किया गया। वे 1945 में जेल से बाहर आए। 1947 में भारत एवं पकिस्तान की आजादी के समय नेहरु जी ने सरकार के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री अनवर खान, गौरनाथ नाग, सुनीता सिंह, सूर्या पाणि, कौशल नागवंशी, अमर सिंह, दयाराम नाग, सुशील मौर्य, हरिशंकर सिंह, छबिश्याम तिवारी, एम वेंकटराव, महेश ठाकुर, नरेंद्र तिवारी, गुड्डू परिहार, आरके गिरी, जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सहित अन्य प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ

0

बस्तर जिला सहकारी संघ द्वारा सहकारी संघ भवन के प्रांगण में शुरू होने वाले 69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने सहकारी संघ भवन पर सहकारी ध्वाजारोहण किया गया। इसके बाद सहकारी गीत का गायन किया गया। प्रथम दिवस पर जिला संघ कार्यालय में “सहकारिता क्षेत्र में “ ईज आफ बिजनेस जेम और निर्यात संवर्धन” विषय पर गोष्ठी का आयोजन जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष वेदांत दीक्षित की अध्यक्षता एवं रंजीत पांडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीत पांडे आज के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से विदेशी मुद्रा अर्जन करने पर जोर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष वेदांत दीक्षित ने सभी सहकारी बंधुओं को सहकारी सप्ताह की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम इस कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से हम लोगों में सहकारिता के प्रति जागरूकता लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने कहा कि सहकारी सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर सभी सहकारी संस्थाओं में एक साथ मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति एवं आम जनमानस को सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सहकारिता से जोड़ना है।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर संभागीय कार्यालय जगदलपुर के सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी वी.एन. झा ने भी विषय पर विस्तार सेअपने विचार व्यक्त किए । अंत में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक सी.के. द्विवेदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के संचालक अशोक सेठिया, दामू राम सहित राज्य सहकारी संघ के प्रशिक्षक मीतेश पाणिग्रही,लेम्प्स जगदलपुर से प्रबंधक सोनू राव, विवेक पेगड़,उमेश गुप्ता लेम्प्स पल्ली प्रबंधक सहित सहकारी बंधु एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

विधायक की साजिश होगी नाकाम दुष्यंत सोनवानी

0

गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन द्वारा 28 नवंबर को मतदान किया जाना तय किया गया है। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट द्वारा स्टे दिया गया था, जिसे विगत दिनों वापस ले लिया गया ।

जिसके चलते मतदान की परिस्थिति निर्मित हो गई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने पार्षदों को शासन का लोभ और भय दिखाकर अध्यक्ष के विरुद्ध आवेदन दिलवाए, परंतु 28 तारीख को होने वाले मतदान में विधायक को मुंह की खानी पड़ेगी और नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रहेगी। अध्यक्ष के चुनाव में हमें 8 वोट प्राप्त हुआ था परंतु अभी अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में हमें 9 से 11 मत मिलने की संभावना है। वही भाजपा पिछड़ा वर्ग के महामंत्री सतीश महोबिया ने स्थानीय विधायक पर गुंडरदेही नगर पंचायत के प्रति भेदभाव और पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक ने अगर गुंडरदेही नगर पंचायत में कोई भी विकास के कार्य कराएं हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से जाहिर करें क्योंकि नगर के नागरिकों को ऐसी कोई जानकारी नहीं है। विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही है परंतु विधायक मात्र अर्जुदा के विधायक बनकर रह गए हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आंध्रा समाज के भवन के लिए 10 लाख रु. देने की घोषणा

0
  • बस्तर जिला आंध्रा समाज द्वारा आयोजित कार्तिक वन भोजनम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर बस्तर जिला आंध्रा समाज द्वारा कार्तिक वन भोजनम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर के विधायक तथा संसदीय सचिव ( श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग ) रेखचंद जैन ने आंध्रा समाज के भवन के लिए 10 लाख रु. देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में रेखचंद जैन के अलावा इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि आंध्रा समाज मेरे परिवार जैसा है। इस समाज के लोगों के साथ मेरा बचपन बीता है। समाज के सदस्यों के हर सुख-दुख में मैं साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास में आंध्रा समाज का विशेष योगदान है। बस्तर और आंध्रा समाज का सैकड़ों साल पुराना संबंध रहा है। वन भोजनम के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार आंवला के पेड़ में ब्रह्म विष्णु और महेश का वास होता है इसलिए कार्तिक मास में आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर अपने इष्ट मित्रों के साथ वन में भोजन किया जाता है। श्री जैन ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामशंकर राव, वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सूर्या पाणी, कमलेश पाठक, बी ललिता राव, कोमल सेना, श्वेता बघेल, सुनीता सिंह, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, युवा नेता महेश द्विवेदी, संदीप दास, विक्की निषाद, गौरव तिवारी, सायमा अशरफ, एस नीला एवं समाज के अध्यक्ष जयंत नायडू, उपाध्यक्ष सेनापति इश्वर राव,सचिव के सुब्बा राव, सह सचिव एम कामेश, सांस्कृतिक सचिव बसंत राव, क्रीड़ा सचिव एस राजेश राव, मुख्य सलाहकार के यशवर्धन राव, पापा, श्रीनिवास राव, व्ही रवि भूषणम, नागेश्वर राव, टी कोंडलराव, बी भानुजी राव , वासुदेव राव, नागेश राव, दिगंबर राव, डॉ. बाला सुब्रमण्यम, पंडित शंकर राव समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

डिमरापाल में होगा 24 कुण्डीय नव चेतना गायत्री महायज्ञ

0
  • बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर ग्राम डिमरापाल में 24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ स्थल का भूमिपूजन बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया। उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री उपासना कभी भी, किसी भी स्थिति में की जा सकती है। यह हर स्थिति में लाभदायी है।
बघेल ने आगे कहा कि विधि पूर्वक और भावना से जुड़कर न्यूनतम कर्मकांडों के साथ की गई उपासना अति फलदायी मानी गई है। तीन माला गायत्री मंत्र का जाप आवश्यक माना गया है। मनुष्य को नियत समय पर सुखासन में बैठकर नित्य गायत्री उपासना करनी चाहिए

बघेल ने गायत्री परिवार के लोगों, गांव के पटेल, पुजारी को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य और क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री महायज्ञ आयोजन के लिए हमारे डिमरापाल गांव को चुना है। यह पुण्य का काम है। यज्ञ हवन आज से नहीं आदिकाल से चलता आ रहा है। यज्ञ से हम देवी देवता को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे पुनीत कार्य को हमें बढ़चढ़ कर सफल बनाना है। आसपास के सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें विशेष रुप से सहयोग करना चाहिए। सभी लोग गायत्री परिवार से जुड़कर सुख शांति की मंगलकामना करें। मैं यही कामना करता हूं। कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष दिनेश यदु, जनपद सदस्य शोभामणि दास, सांसद प्रतिनिधि विजय दास, सरपंच रैमती, नंदलाल, डोमू पटेल, पूना राम पटेल, इसरु पटेल, गिरधारी, विमल बिसाई, कार्तिक, शरद, राजेश कुमार, दशमू, खेत पटेल एवं गायत्री परिवार के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित थे।

बलात पहनाया कांग्रेसी गमछा, फोटो को किया गया वायरल

0
  • हम भाजपा के कार्यकर्त्ता थे, आगे भी रहेंगे, हम लोगों को जबर्दस्ती पहनाया कांग्रेसी गमछा – कैलाश
  • कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप और बबलू बघेल पर संगीन आरोप

भानपुरी सोनारपाल के उप सरपंच कैलाश मौर्य तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने कांग्रेस प्रवेश संबंधी खबरों का खंडन करते हुए नारायणपुर के कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप और उनके सहयोगी बबलू बघेल पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कश्यप ने उन लोगों के गले में जबरदस्ती कांग्रेसी गमछा डालकर उनके कांग्रेस प्रवेश की झूठी खबर प्रसारित की है।
सोशल मीडिया में सोनारपाल के उपसरपंच सहित भाजपा के अन्य युवाओं द्वारा नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के निवास मे उनके समक्ष कांग्रेस प्रवेश किए जाने की खबर वायरल हुई थी। आज उस वायरल पोस्ट का सच सामने आ गया। भाजपा नेता व उप सरपंच कैलाश मौर्य व लखमू मौर्य ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि हम लोग कल सोनारपाल के बबलू बघेल के साथ पंचयात मे विकास कार्यों की मांग व अन्य समस्याओं को लेकर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के निवास में उनसे मुलाकात के लिए गए थे। जहां जबरदस्ती हमारे गले मे कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना दिया गया और हम लोगों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया गया। जबकि हम लोग वर्षों से भाजपा के कार्यकर्त्ता हैं और रहेंगे। हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्त्ता हैं। हम लोगों पूर्व बस्तर सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कश्यप से सौजन्य भेंटकर कल के घटनाक्रम के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। हम लोग सोशल मीडिया में वायरल खबर का पूरी तरह से खंडन करते हैं। विधायक जैसे पद पर बैठे चंदन कश्यप को ऐसी ओछी हरकत से बाज आना चाहिए। आगे कांग्रेस ज्वॉइन करने की बात का खंडन करते हुऐ भाजपा नेता कैलाश मौर्य, लखमू मौर्य ने कहा कि बबलू की तरह हमारे ईमान में कोई खोट नहीं है। हम पहले से भाजपा के समर्थक हैं और आगे भी भाजपा के समर्थक व कार्यकर्त्ता रहेंगे। विधायक के सामने बबलू लोगों को कांग्रेस में झूठा प्रवेश दिलाकर कांग्रेसियों से आगे निकलने की होड़ में इस स्तर की घटिया राजनिति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस प्रकार के दुष्प्रचार से सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS