City Media - Page 948 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 948

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार श्रीमती डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशन में तथा श्रीमती सुमन सिंह ध्रुव जी के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 14.11.2022 को बाल दिवस के अवसर पर

श्रीमती सोनी तिवारी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा में विधिक जागरूकता शिविर एवं फैंसी ड्रेस, रंगोली, निबंध, कुर्सी दौड़ एवं विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थी को न्यायाधीश महोदय के द्वारा Cyber Crime, IT act, ट्रैफिक से संबधित नियमों की जानकारी एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं का जानकारी दिया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष अजय छाजेड़, स्कूल के प्राचार्य एवं स्कूल के शिक्षक व पीएलव्ही दीपक साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभाविप ने बनाया राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस किया संगोष्ठी का आयोजन

0

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगदलपुर द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस्तर यूनिवर्सिटी के b.Ed कॉलेज में छात्र छात्राओं के साथ मिलकर भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती मनाई एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

अभविप के नगर मंत्री यश ध्रुव जी ने कहा भगवान बिरसा मुंडा जी धरती आबा स्वतंत्रता सेनानी सन उन्नीस सौ आठ में आंदोलन के सूत्रधार रहे केवल 25 वर्ष की आयु में इतना महान कार्य किया जल जंगल जमीन को बचाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है आज भी गौरव के साथ ना केवल झारखंड अपितु संपूर्ण भारत उन्हें आदर्श मानता है ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी के विचारों पर हम सभी युवाओं छात्र-छात्राओं को भी एकजुट होकर उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है भगवान बिरसा मुंडा जी कहा करते थे हमें अपनी मूल आदिवासी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए हमें आवश्यकता है कि अगर हमें राष्ट्र का पूर्ण निर्माण करना है तो हमें हमारी मूल संस्कृति को जानने की आवश्यकता है और उस संस्कृति को सभी तक पहुंचाने की आवश्यकता है

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी , नगर सह मंत्री शैलेश ध्रुव, भारत कश्यप, अजय पानीग्रही, भावेश पांडे , सौरव बघेल ,राम सहाय , पंकज जोशी एवं अन्य कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

भानुप्रतापपुर सीट पर भाजपा ने उतारा ब्रम्हानंद नेताम को

0

कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्‍याशी के नाम घोषणा कर दी है। भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम के नाम पर मुहर लगाई है। ब्रम्हानंद नेताम वर्ष 2008 में भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने पांच नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा भेजा था। केंद्रीय चुनाव समिति ने ब्रम्हानंद को इस सीट के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कांग्रस की ओर से भी राज्य चुनाव समिति ने पांच नामों पर मंथन करने के बाद दो नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे हैं। दिवंगत विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की धर्मपत्नी सावित्री मंडावी तथा एक अन्य पुरुष कार्यकर्ता के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि सावित्री मंडावी को ही कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा आज ही शाम तक हो जाने की उम्मीद है।

ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए जगदलपुर नगर निगम को देश में मिला दूसरा स्थान

0

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नगर निगम को जाएगा पुरस्कृत


जगदलपुर ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए नगर निगम जगदलपुर को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में जगदलपुर नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ ( सीआईआई ) ने ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए जगदलपुर नगर निगम के प्रयासों को न सिर्फ सराहा है, बल्कि इसके लिए नगर निगम जगदलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना भी है।
सीआईआई द्वारा 30 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उद्योगों से उत्पन्न कचरे की प्रबंधन डिजाइनिंग, न्यूनतम अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उत्पाद तैयार करने, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट के प्रबंधन, प्लास्टिक और पैकेजिंग तथा ई-कचरे के प्रबंधन, निरंतरता के लिए स्टार्ट अप द्वारा अभिनव समाधान, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकायों द्वारा एमएसडब्ल्यू प्रबंधन की उत्कृष्टता के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा पुरस्कार दिए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त का कार्यभार सम्हालने के बाद से ही दिनेश नाग ने जगदलपुर को कचरा मुक्त बनाने के लिए तरह – तरह के उपाय किए हैं। श्री नाग के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा झोला लाओ थैला पाओ, आमचो सुग्घर गार्डन, मेरा वार्ड सुंदर वार्ड, दलपत सागर दीपोत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के लिए जमीनी पहल की है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता का प्रचार, प्लास्टिक वेंडिंग की स्थापना, डोर टू डोर कचरा संग्रहण को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए किए जा रहे इन्हीं नवाचारों के कारण जगदलपुर नगर निगम को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला है।
30 नवंबर को मिलेगा सम्मान
नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जो जतन किए हैं, उन्हीं का नतीजा है कि आज जगदलपुर शहर की तस्वीर ही बदल गई है। शहर पहले से काफी साफ सुथरा नजर आने लगा है। नागरिकों में भी अच्छी जागरूकता आ चुकी है। सभी मिलकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने लगे हैं। आज बाहर से आने वाले लोग नगर का स्वच्छ वातावरण देख हैरत में पड़ जाते हैं। निगम आयुक्त श्री नाग अक्सर सुबह – सुबह ही नगर में चलने वाली नियमित साफ सफाई का जायजा लेने निकल पड़ते हैं। इसके कारण सफाई कर्मी भी अपने काम के प्रति सजग रहने लगे हैं। नगर पालिक निगम द्वारा की गई पहल को राष्ट्रीय स्तर पर ना केवल सराहा गया है, बल्कि द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित भी किया गया है। 30 नवंबर को नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में जगदलपुर नगर निगम को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार ग्रहण करने संभवतः नगर निगम आयुक्त नई दिल्ली जाएंगे।

विधायक पर आरोप निराधार

0

भोजराज साहू

ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद के ऊपर लगाए आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि गुंडरदेही नगर पंचायत के कांग्रेस और भाजपा के 12 पार्षद मिलकर स्वेच्छा से अविश्वास प्रस्ताव लाये थे और कलेक्टर के समक्ष हस्ताक्षर मिलान हेतु स्वयं उपस्थित हुए थे, जिसमे माननीय विधायक जी द्वारा किसी भी प्रकार का भय या लोभ नही दिखाया गया है! अविश्वास प्रस्ताव भाजपा पार्षदों के अंतर्कलह का परिणाम था क्योंकि कही न कही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानू सोनकर के कार्यशैली से भाजपा के पार्षद ही असंतुष्ट थे! आगामी 28 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव मतदान में भी पार्षद स्वेच्छा से मतदान करेंगे, परिणाम क्या होगा, समय बताएगा लेकिन इसके लिए विधायक जीना ही कोई साजिश की है और ना ही भविष्य में करेंगे!

साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री सतीश महोबिया द्वारा लगाए गए आरोप पर भोजराज साहू ने कहा है कि अधोसंरचना मद से प्राथमिकता के आधार पर 3 करोड़ की राशि के विकास कार्यों का माननीय विधायक कुंवरसिंह निषादजी ने 6 माह पूर्व राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया था, जिसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है लेकिन नगर पंचायत परिषद एवं पीआईसी में आज दिनाक तक बैठक ना लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानू सोनकर एवं पार्षदों द्वारा संकल्प पारित नही किया गया है, जिसके वजह से विकास कार्य अवरुध्द है! माननीय विधायक जी के अथक • प्रयास से जलजीवन मिशन 2.0 के तहत अतिशीघ्र 29 करोड़ के नलजल योजना की भी स्वीकृति मिलने वाली है ।

विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया

0

दिनाक 14.11.2022 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के निर्देशानुसार विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष मैं जगदलपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों का बीपी शुगर की जांच की गई जगदलपुर शहर में लगभग 675 लोगों का बीपी जांच किया गया जिसमें से 95 संभावित मरीज पाए गए एवं 675 लोगों की शुगर जांच की गई जिसमें से 96 संभावित फ्रिज पाए गए सभी संभावित मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांच एवं उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी कि साथ ही साथ स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक किया गया आने वाले दिनों में स्वास्थ विभाग की ओर से 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का बीपी शुगर की जांच की जानी है इस हेतु सी.पी.एम के द्वारा आज नगर निगम सभागार में महापौर व समस्त वार्ड पार्षदों को इसकी जानकारी दी गई साथ ही साथ निगम कार्यालय में बीपी शुगर की जांच की व्यवस्था की गई थी नगर निगम कार्यालय में 171 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

घाटलोहंगा में मनाया गया बाल दिवस

0

14 नवम्बर “बाल दिवस” के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला घाटलोहंगा विकास खण्ड बस्तर, जिला- बस्तर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श डमरूधर बघेल (सरपंच) ग्राम पंचायत घाटलोहंगा, शैलेन्द्र तिवारी MDM के नोडल अधिकारी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती बालमती यादव शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष)शआयतु राम पाढे(संकुल समन्वयक) के- के. ओझा (प्रधानाध्यापक) रोमांचल पाण्डे श्रीमती शम्मी शाहाजहां श्रीमती शशि मरकाम श्रीमती प्रेमलता बघेल) रसोईया संघ के पदाधिकरी महिला एवं सहायता समूह के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पं.जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा किया गया इसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ द्दारा, तथा बच्चों का स्वागत भी पुष्प गुच्छ एवं चंदन लगाकर किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि डमरु बघेल विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र तिवारी बैठक की अध्यक्षता के के ओझ द्वारा बच्चो के समान संक्षिप्त उद्‌बोधन दिया गया।।
कार्यक्रम का संचालन श्री पाण्डे जी द्वारा किया गया।
अंत में सभी छात्र / छात्राओं को मिष्ठान बितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

पुलिस ने स्कूलों में चलाया ‘ना डरेंगे, ना सहेंगे’ अभियान

0

जगदलपुर बाल दिवस के अवसर पर बस्तर जिला पुलिस के सभी थाना प्रभारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलो में जाकर “ना डरेंगे ना सहेंगे” अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने पनारापारा स्थित माध्यमिक शाला में बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए उनका हालचाल जाना। श्री साहू ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने छात्र – छात्राओं से कहा कि आप सभी किसी भी व्यक्ति पर अन्याय और जुल्म होते देख उसका अहिंसक रूप से प्रतिकार करें और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की मदद करें। खुद पर भी जुल्म, अत्याचार और अन्याय ना होने दें। ऐसा करके आप सभी स्वस्थ और अपराध रहित समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर टीआई श्री साहू ने छात्र छात्राओं को गुलाब का फूल व चॉकलेट भी दिए। सभी बच्चों ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू के विचारों को आगे बढ़ा रहे है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – सांसद बैज

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने बाल दिवस के अवसर पर लोहंडीगुड़ा हाई स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाने का काम किया है जिस प्रकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी देश व बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा चिंतित रहते थे आज उसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर एक नया मिशाल पेश किया है जोकि आज पूरे देश में एक माडल के रूप में विकसित हुआ है

आज गांव के बच्चे भी इंग्लिश स्कूल में पढ़ रहे है जिसके की गांव के बच्चो का भविष्य उज्वल होगा।
बच्चों से विशेष प्रेम और स्नेह रखने वाले विपरीत परिस्थितियों में भी एक आधुनिक भारत के निर्माण की नींव तैयार करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्मदिन “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं उनके बौद्धिक,शारीरिक,मानसिक विकास को लेकर हमारी सरकार और हम सब जनप्रतिनिधि मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सांसद श्री बैज ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बाल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और छोटे छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भंवर मौर्य सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

बाल दिवस के अवसर पर डीएवी किरंदुल में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

0


किरंदुल (प्रातः इंडिया) लौहनगरी किरंदुल में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में आज 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य पी एल वर्मा के द्वारा नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं चारों सदनों के मध्य एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया आज के समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021 -22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं सत्र 2022- 23 के चारों सदनों के मध्य सी सी ए कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया ।समारोह के अंत में प्राचार्य श्री पी एल वर्मा जी ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आज के दिवस की महत्ता से छात्र-छात्राओं को अवगत कराए।

MOST POPULAR

HOT NEWS