जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 7 नवंबर सोमवार को विधानसभा स्तरीय स्कूटी रैली का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे स्कूटी रैली का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रैली पार्टी कार्यालय से संजय मार्केट, पैलेस रोड, दंतेश्वरी मंदिर, गोलबाजार, मेन रोड, चांदनी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समापन होगा। इस रैली में बस्तर जिले के 11 मंडलो के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित महतारी हुँकार रैली को लेकर पोस्टर व पाम्पलेट का विमोचन भी किया जाएगा | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने अधिक से अधिक संख्या में मोर्चा की कार्यकर्ताओं से स्कूटी रैली में शामिल होने कहा है
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 68,400.00 रुपये एवं 52 पत्ती ताश एक प्लास्टि की चटाई को किया गया जप्त
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 05.11.2022 के शाम को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट राजहरा में स्थित मुकेश देवांगन के सुना मकान में बिजली लाईट की रोशनी से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे की सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ पर रेड कार्यवाही किया गया।
जुआडियान (1) सतोष यादव पिता पुनित यादव उम्र 27 वर्ष ( 2 ) मुकेश देवांगन पिता महेश देवांगन उम्र 29 वर्ष (3) नीतु कुमार पिता स्व० विजय साहू उम्र 20 वर्ष ( 4 ) शुभम कुमार पिता चोवाराम निषाद उम्र 18 वर्ष (5) अविनाश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद उम्र 26 वर्ष (6) दीपेश सोनकर पिता स्व०सुखराम सोनकर उम्र 19 वर्ष ( 7 ) सदीप सोनकर पिता वकील सोनकर उम्र 29 वर्ष (8) पिंन्दु चिकवा पिता मुन्ना चिकवा उम्र 29 वर्ष ( 9 ) सुनिल मंडावी पिता अकबर मंडावी उम्र 19 वर्ष ( 10 ) टिकश्वर कुमार पिता गोकुल राम देवांगन उम्र 24 वर्ष ( 11 ) नितेश साहू पिता उत्तम साहू उम्र 26 वर्ष ( 12 ) राजा सोनकर पिता स्व० सुखराम सोनकर उम्र 22 वर्ष (13) तिरूपति राय पिता वेकेश राव उम्र 40 वर्ष (14) कामदेव साहू पिता हिरामन साहू उम्र 18 साकिनान दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०म० का कृत्य अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया आरोपीगण के पास एवं फड़ से जुमला नगदी रकम 68400.00 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक चटाई को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहू, नन्द किशोर सिन्हा, आर0 / 98 गिरधर साहू आर0 / 794 सुरेन्द्र देशमुख, आर0 / 249 डोमेश्वर ठाकुर आर0 / 377 जीवन लाल नाग एवं आर0 / 270 रविबजारे की सराहनीय भूमिका रही।
वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
ड्यूटी निभाने में कोताही बरत रहे हैं बकावंड फारेस्ट रेंज के कर्मचारी
अर्जुन झा
बकावंड। वन परिक्षेत्र बकावंड में पेड़ों की छंटाई के नाम पर जंगलों का सफाया किया जा रहा है। लकड़ी तस्कर छंटाई की आड़ में पेड़ों की बेतहाशा कटाई कर रहे हैं। वहीं जंगलों को मैदान में तब्दील कर वनभूमि पर अतिक्रमण किया जा है।जंगल महकमे के अधिकारी कर्मचारी जानबूझकर आंखें बंद किए बैठे हैं। लकड़ी तस्करों को उनका खुला संरक्षण मिला हुआ है। बकावंड वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनावनी, झार उमरगांव, उलनार, कोसमी के जंगलों में इन दिनों पेड़ों की छंटाई का काम कराया जा रहा है।
दरअसल छंटाई करने से पेड़ों की बढ़वार में मदद मिलती है, लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। छंटाई की आड़ में पेड़ों की धड़ल्ले से अवैध कटाई चल रही है। ओड़िशा की सीमा से लगे इन जंगलों में लकड़ी माफिया जमकर वन विनाश को अंजाम देने में लगे हुए हैं. जंगल तेजी से मैदान में तब्दील होते जा रहे हैं। इस जमीन पर लोग अवैध कब्जा करने लगे हैं। अब जंगलों में बस्तियां बसाने की तैयारी चल रही है। बकावंड वन परिक्षेत्र के विभागीय अधिकारी – कर्मचारियों को सारा वाकिया मालूम है, लेकिन वे सबकुछ जानते हुए भी आश्चर्यजनक ढंग से अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के संरक्षण में ही सारा खेल चल रहा है। खुली आँखों से इस नाम से लकड़ी तस्करों का हौसला बुलंद और ग्रामीणों भी इस जंगल चटाई पे अवैध कटाई का लाभ ले रहे है। और ग्रामीणों का भी चांदी ही चांदी। पर्यावरण की है चिंता: कश्यप ग्राम पंचायत जुनावनी के सरपंच मधुराम कश्यप ने इस क्षेत्र में चल रही पेड़ों की अवैध कटाई तथा पर्यावरण को पहुंचाई जा रही क्षति पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने वनकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी वनों की सुरक्षा के प्रति जरा भी गंभीर नहीं हैं। लकड़ी माफिया से वनकर्मियों की सांठगांठ है। रेंजर, डिप्टी रेंजर, बीट गार्ड, वन सुरक्षा समितियों से जुड़े लोग जंगल बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। जंगलों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जंगलों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक नहीं की जाती। पेड़ों की अवैध कटाई और वनभूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रेंजर राजनीति में व्यस्त बकावंड में पदस्थ वन विभाग के रेंजर राजकुमार ध्रुव अपने कार्य क्षेत्र के जंगलों का दौरा करने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि रेंजर श्री ध्रुव अपनी ड्यूटी पर ध्यान न देकर राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन जहां कमाई की बात आती है, वहां रेंजर आगे जरूर नजर आते हैं. इस वन परिक्षेत्र के धार उमरगांव और आसना के जंगलों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कैम्पर मद से कराए जा रहे तटबंध कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। देवगुड़ी निर्माण में भी घोटाला इस अधिकारी द्वारा किया गया है. इसे लेकर विधायक लखेश्वर बघेल नाराजगी भी व्यक्त कर चुके हैं।
कांकेर। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद रिक्त हुई भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन 10 नवंबर से आरंभ होगा। कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि इस उप चुनाव में 10 नवम्बर से नामांकन की शुरुआत हो जाएगी। 17 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन है। 18 नवंबर को स्क्रूटनी होगी। 21 नवंबर नाम वापसी का अंतिम दिन है। 5 दिसंबर को मतदान तथा 8 दिसंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य सौंप दिया गया है। स्ट्रांग रूम भानुप्रतापदेव शासकीय महाविद्यालय कांकेर में बनाया गया है।
राज्योत्सव में धूम मचाने के बाद पूरी दुनिया में पहचान बनाने तैयार
जगदलपुर। आदिम संस्कृति, समृद्ध आदिवासी विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के अलावा बस्तर जिले की एक और पहचान कायम हो रही है। इसका जीवंत उदाहरण रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में देखने को मिला। वहां कृषि विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में बस्तर की कॉफी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रही। लोगों से बस्तरिहा कॉफी को अच्छा रिस्पांस मिला। कॉफी के स्टॉल में उपस्थित अधिकारियों के मुताबिक अब तक लगभग 2 हजार लोग बस्तर की कॉफी का आनंद ले चुके हैं।
हार्टिकल्चर कॉलेज के वैज्ञानिक टीपी सिंह ने बताया कि बस्तर में कॉफी की खेती की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा इस क्षेत्र में नवाचार किया गया। टीपी सिंह ने कहा कि बस्तर के आदिवासी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन की पहल पर किसानों के लिए कॉफी उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग तक की व्यवस्था की गई है। ताकि किसान कॉफी के सिर्फ रॉ मटेरियल को न बेचें बल्कि कॉफी की मार्केट वैल्यू भी हासिल कर सकें। आज सरकार की इस पहल का फायदा किसानों को मिल रहा है। कॉफी की सफलता को देखते हुए बस्तर के दरभा, मुंडागढ़, डिलमिली जैसे अति दुर्गम क्षेत्रों में 74 किसान 300 एकड़ में कॉफी की बागवानी कर रहे हैं। बस्तर की कॉफी की गुणवत्ता के बारे में सिंह ने बताया कि कॉफी बोर्ड के माध्यम से कॉफी पैरामीटर पर बस्तर की कॉफी को 7.2 पैरामीटर दिया गया है। जिसका मतलब है, कॉफी के सभी मापदंडो पर अच्छी कॉफी होना।
राज्योत्सव में आए राजधानी के युवा आशीष ने कहा कि बस्तर की कॉफी का टेस्ट काफी अच्छा है। उन्हें 1 कप की कीमत 20 रुपए देनी पड़ी। हार्ड कॉफी के रूप में टेस्ट मुझे पसंद आयी। बस्तर की कॉफी के बारे में पता नहीं था, पर यहां इसके बारे में जानकर खुशी हुई। बता दें प्रयोगिक तौर पर वर्ष 2016-17 में बस्तर के डिलमिली, उरूगपाल एवं मुंडागढ़ की पहाड़ियों में कॉफी के पौधे लगाए गए थे। जिसमें उत्पादन विगत वर्ष से प्राप्त हो रहा है। कॉफी के लिए बस्तर की दरभा क्षेत्र की जलवायु अनुकूल पाई गई है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी किसानों को कॉफी की खेती से आर्थिक मजबूती मिल रही है। वहीं अब बस्तर की कॉफी सिर्फ एक उत्पाद नहीं बल्कि ब्रांड बनने की राह पर है। चला बस्तरिहा भात का भी जादू
राज्योत्सव में लगा “बस्तरिया भात” स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आदिवासी संस्कृति से जुड़े व्यंजन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बस्तर के ग्राम हल्बा कचोरा से पहुंची जय बजरंग महिला स्वसहायता समूह की मंगली बघेल, माधुरी देवांगन, चंदा देवांगन ने बताया कि राज्योत्सव में तीन दिनों में ही उन्होंने अपने स्टॉल बस्तरिया भात से 32 हजार से अधिक की कमाई कर ली है। उनके द्वारा परोसे जा रहे बस्तरिया खाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। महुआ लड्डू की डिमांड इतनी ज्यादा है कि स्टॉक ही खत्म हो गया। हमने बस्तरिया थाली में भात, चीला, आमट, बास्ता सब्जी, माड़िया पेज, बोबो, चाउर भाजा, चपोड़ा चटनी, तिखूर बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ में महुआ की चाय भी परोस रही हैं। उन्होंने बताया कि चापड़ा यानि लाल चींटी की चटनी की मांग छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में काफी है। आदिवासियों का मानना है कि लाल चींटी की चटनी खाने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में लाल चींटी के औषधीय गुण के कारण इसकी बहुत मांग हैं। चापड़ा उन्हीं चींटियों से बनाया जाता है जो मीठे फलों के पेड़ जैसे आम पर अपना आशियाना बनाती हैं। आदिवासियों का कहना है कि चापड़ा को खाने की सीख उन्हें अपनी विरासत से मिली है। बस्तर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चापड़ा के शौकीन इसे खूब खरीदते हैं। इसी तरह आमट बस्तर में बनने वाली पारंपरिक सब्जी हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता हैं। इस सब्जी में कई सब्जियों का मिश्रण होता है। आमट बिना तेल का बनाया जाता है। बास्ता को लोग औषधीय सब्जी के रूप में पसंद करते हैं इसलिए मांग अधिक है। गुर बोबो बस्तर में बहुत ज्यादा प्रचलित है। गुर बोबो का अर्थ होता गुड़ का भजिया। यह बोबो आटे और गुड़ से बनाया जाता है। बोबो सामाजिक कार्यक्रम जैसे जन्म संस्कार, विवाह, मृत्यु संस्कार एवं पारम्परिक तीज त्योहार में उपयोग किया जाता है।
देर रात शिशु कक्ष से लेकर आईसीयू तक का किया निरीक्षण
जगदलपुर। नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने देर रात महारानी अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों का रियलिटी चेक किया। शिशु कक्ष से लेकर गहन चिकित्सा कक्ष तक पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था देखी और मरीजों का हालचाल जाना। देर रात जैन महारानी अस्पताल के कादंबनी पहुंच कर सर्वप्रथम शिशु वार्ड में भर्ती शिशुवती महिलाओं से चर्चा किया और नवजात बच्चों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें मिल रहे उपचार से वह संतुष्ट नजर आए। इसके बाद शिशुओं के गहन चिकित्सा कक्ष में जाकर भी व्यवस्था देखी। वहीं कुछ परिचितों से भी उन्होंने मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मरीजों ने महारानी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया। जैन की पहल पर अस्पताल को मिला जीवनदान भाजपा के शासनकाल में महारानी अस्पताल को बंद करने की योजना बनाई गई थी। इसके खिलाफ वर्तमान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमीनी लड़ाई लड़ी और जब कांग्रेस ने कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ की सत्ता सम्हाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रथम नगर आगमन हुआ था, तब बतौर जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल को पुनरुद्धार की मांग उठाई। जिसका प्रतिफल है कि आज लाखों लोगों को यहां बेहतर उपचार मिल पा रहा ह
युकां नेता के पिता घायल जगदलपुर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह के पिता राजकुमार सिंह दुर्घटना में घायल हो गए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अस्पताल जाकर श्री सिंह से मुलाकात की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय, पार्षद बलराम यादव, संयुक्त सचिव मोईन अख्तर, विनोद कुकड़े व संदीप नवले उपस्थित थे।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए शराबियो के विरूध्द धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् कुल 31 प्रकरण दर्ज किया गया।
जुआ खेलते हुए कुल 28 आरोपियों को बालोद पुलिस ने धर दबोचा,8570 रुपये जप्त
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागड़े , उप पुलिस अधीक्षक एस.एस.मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालो, जुआ व सट्टा में संलिप्त लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिला बालोद के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में अभियान के तहत सतत पेट्रोलिंग द्वारा सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई जिसके दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 31 शराबियों के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। बालोद पुलिस की सतर्कता व सजगता से 2000 रुपये के साथ तीन आरोपी सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़े गए जिनके विरुद्ध 4क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पेट्रोलिंग के दौरान जुआ खेलने की सूचना मिलने पर बालोद पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कारवाही की गई जिसमें कुल 28 जुआरियों से ₹8570 जप्त किए गए तथा चार जुए के अपराध कायम किए गए।
अवैध सटृटा के विरुद्ध कार्यवाही नगदी रकम 2000/-रूपये के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार 01.थाना लोहारा:-आरोपीः-(1) सनातन यादव पिता नरोत्तम यादव उम्र 42 साल सा.संबलपुर वार्ड नंबर-09। जप्ती – सट्टा पट्टी व डॉट पेन नगदी रकम 1210/-रुपयें। 02.थाना अर्जुन्दा:-आरोपीः-(1) डिलेश्वर यादव पिता अलखराम यादव उम्र 25 साल सा.टिकरी थाना अर्जुन्दाजप्ती – सट्टा पट्टी व डॉट पेन नगदी रकम 410/-रुपयें। 03.थाना अर्जुन्दा:- आरोपीः- (1) ज्ञानचंद ठाकुर पिता स्व.तिलकराम ठाकुर उम्र 46 साल सा.डुण्डेरा थाना अर्जुन्दा जप्ती – सट्टा पट्टी व डॉट पेन नगदी रकम 380/-रुपयें। अवैध जुआ खेलते नगदी रकम 8,570/-रूपये के साथ 28 आरोपी गिरफ्तार 01.थाना मंगचुवा:- आरोपीः- (1) गोविंद राम पिता फुलसिंह उम्र 52 साल। (2) कुमार साय पिता गरब साय उम्र 55 साल। (3) जयपाल सिंह पिता मोहन राजपुत उम्र 25 साल। (4) लिलेन्द्र कुमार पिता भुनेश्वर उम्र 30 साल। (5) निर्मल कुमार पिता भगत राम ठाकुर उम्र 25 साल। (6) पैतू राम पिता भुनेश्वर साहू उम्र 40 साल। (7) डामन साय गोड़ पिता भुपत साय उम्र 26 साल सभी साकिनान अरजपुरी थाना मंगचुवा। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 710/-रुपयें। 02.थाना डौण्डी:- आरोपीः- (1) गैदलाल कतलाम पिता बिसम्बर कतलाम उम्र 55 साल। (2) सिताराम करपाल पिता उदेराम करपाल उम्र 35 साल। (3) हिरामन सिंह भुआर्य पिता सुखराम भुआर्य उम्र 52 साल। (4) केशव राम पिता अर्जुन सिंह उम्र 52 साल। (5) नरेन्द्र बरसेल पिता जगतराम बरसेल उम्र 40 साल। (6) करण निषाद पिता सुंदर निषाद उम्र 35 साल सभी साकिनान जुरहाटोला थाना डौण्डी। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 2500/-रुपयें। 03.थाना डौण्डी:- आरोपीः-
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
(1) हेमंत कोमरे पिता तीजू कोमरे उम्र 45 साल सा.लिमउडीही। (2) मतीराम कोठारी पिता सुकालू राम कोठारी उम्र 50 साल सा.कुआगोंदी। (3) रघुवीर यादव पिता चैतुराम यादव उम्र 41 साल लिमउडीही (4) महेन्द्र मरकाम पिता किरगी सिंह मरकाम उम्र 35 साल सा.कुआगोंदी। (5) मुनेश कुमार पिता मोहन सिंह उम्र 35 साल सा.कुआगांेदी। (6) हनीफ खान पिता हमीद खान उम्र 28 साल सा़.कुआगांेदी। (7) राम सिंह मरकाम पिता सुबेसिंह मरकाम उम्र 35 साल सा.लिमउडीही। (8) चेतन मरकाम पिता मंगल मरकाम उम्र 48 साल सा.लिमउडीही। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 3790/-रुपयें। 04.थाना डौण्डी:- आरोपीः-(1) धर्मेन्द्र ठाकुर पिता हलाल सिंह उम्र 35 साल। (2) तोरण निषाद पिता फुल सिंह निषाद उम्र 36 साल। (3) टीकाराम साहू पिता श्यामलाल उम्र 52 साल। (4) सेतूराम भेड़िया पिता बिसंभर सिंह उम्र 29 साल। (5) हेमलाल निषाद पिता हीरालाल निषाद उम्र 30 साल। (6) राम निवास पटेल पिता जनक लाल पटेल उम्र 26 साल। (7) ईलेन्द्र सिंह रावटे पिता रघुराम रावटे उम्र 24 साल सभी साकिनान पटेली थाना डौण्डी। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 1570/-रुपयें। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर मदहोश हालत मे पाये जाने वाले 31 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही
01.थाना देवरी:- आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) गंगाधर साहू पिता ताम्रध्वज साहू उम्र 30 साल सा.बहराभाठा थाना देवरी । 02.थाना गुरूर:- आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) सुनिल कुमार साहू पिता पुनीत उम्र 48 साल सा.रमतरा थाना गुरूर । 03.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 495/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) खोरबाहरा ठाकुर पिता उदेराम ठाकुर उम्र 50 साल सा.कोचेरा थाना गुरूर।04.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 496/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) पीतांबर ठाकुर पिता सनत ठाकुर उम्र 28 सा.कनेरी थाना गुरूर ।05.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 497/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) प्रवीण साहू पिता तेजराम साहू उम्र 32 साल सा.पलारी कवंर थाना गुरूर । 06.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 498/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) टकेश्वर सेन पिता लाल राम सेन उम्र 25 साल सा.हल्दी थाना गुण्डरदेही । 07.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 499/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) युगल किशोर साहू पिता त्रिलोचन साहू उम्र 24 साल सा.हल्दी थाना गुण्डरदेही। 08.थाना सुरेगांव:- अपराध क्रमांक 114/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) लिकेश्वर देशमुख पिता स्व.परस राम देशमुख उम्र 34 साल सा.गोड़मर्रा थाना सुरेगांव।
09.थाना रनचिरई:- अपराध क्रमांक 149/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) हीरालाल पिता कमलदास उम्र 36 साल सा.भाठागांव थाना रनचिरई।
10.थाना रनचिरई:- अपराध क्रमांक 150/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) दिनेश कुमार पिता सखन साहू उम्र 35 साल सा.भाठागांव (आर) थाना रनचिरई।
11.थाना रनचिरई:- अपराध क्रमांक 151/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) भूपेन्द्र कुमार ठाकुर पिता मनोहर लाल ठाकुर उम्र 38 साल सा.भाठागांव (आर) थाना रनचिरई।
12.थाना अर्जुन्दा:- अपराध क्रमांक 196/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) दीपांशु कुर्रे पिता रोमन लाल कुर्रे उम्र 25 साल सा.वार्ड नंबर-06 सा.गोडे़ला थाना अर्जुन्दा।
13.थाना अर्जुन्दा:- अपराध क्रमांक 197/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) गैंदलाल साहू पिता रूपलाल साहू उम्र 35 साल सा.गब्दी थाना अर्जुन्दा।
14.थाना अर्जुन्दा:- अपराध क्रमांक 198/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) दुर्गेश पिता किमन लाल देवांगन उम्र 24 साल सा.मोहंदीपाठ थाना अर्जुन्दा।
15.थाना गुण्डरदेही:- अपराध क्रमांक 352/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) नागेश ठाकुर पिता गणेश ठाकुर उम्र 23 साल सा.वार्ड नंबर-03 रामसागर तालाब गुण्डरदेही।
16.थाना गुण्डरदेही:- अपराध क्रमांक 353/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) वीरेन्द्र कुमार शांडिल्य पिता हेमलाल शांडिल्य उम्र 59 साल सा.बेलौदी थाना रनचिरई।
17.थाना मंगचुवा:- अपराध क्रमांक 40/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) ओमप्रकाश पिता आत्माराम उम्र 30 साल सा.अरजपुरी थाना मंगचुवा।
18.थाना डौण्डी:- अपराध क्रमांक 199/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) राजेन्द्र कुमार रावटे पिता बालसिंह रावटे उम्र 42 साल सा.गुदुम पिच्चेटोला थाना डौण्डी।
19.थाना डौण्डी:- अपराध क्रमांक 200/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) रामरतन भारद्वाज पिता हरिदास भारद्वाज उम्र 45 साल सा.दल्लीराजहरा।
20.थाना डौण्डी:- अपराध क्रमांक 201/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) कृष्णा राम रावटे पिता स्व.फत्तेसिंह रावटे उम्र 60 साल सा.पिच्चेटोला।
21.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 500/2022 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) देवेन्द्र ठाकुर पिता रमेश कुमार उम्र 22 साल सा.जुर्रीपारा बालोद।
22.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 501/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) राजाराव यादव पिता तिलकधारी उम्र 52 साल सा.काष्ठागार बालोद के बाजू वार्ड नंबर-15 बालोद।
23.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 502/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) सालिक राम पिता स्व. बिसमान यादव उम्र 58 साल सा. काष्ठागार बालोद के बाजू वार्ड नंबर-15 बालोद।
24.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 503/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) भोजेन्द्र कुमार पिता कृष्णा राम साहू उम्र 30 साल सा.मनौद थाना बालोद।
25.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 504/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) डोमेन्द्र साहू पिता रामरतन साहू उम्र 30 साल सा.मनौद थाना बालोद।
26.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 505/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) कुलदीप साहू पिता धरमू राम उम्र 18 साल 03 माह सा.डेंगरापार थाना बालोद।
27.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 506/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) दिनेश ठाकुर पिता जागेेश्वर उम्र 18 साल 09 माह सा.डेंगरापार थाना बालोद।
28.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 507/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) दुर्गेश टंडन पिता भुनेशवर उम्र 31 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।
29.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 508/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) किशन यादव पिता धरमू यादव उम्र 23 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।
30.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 509/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) धरम सिंह पटेल पिता स्व. नोहर लाल उम्र 50 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।
31.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 510/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) कमल साहू पिता तिजू राम उम्र 32 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।
बालोद पुलिस मानवता का परिचय देते हुए महिला को मिलाया अपने पति एवं पुत्र से।
महिला एवं उनके परिजनों ने बालोद पुलिस का किया अभार व्यक्त ।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा के नेतृत्व में दिनांक 03.11.2022 को जिला बालोद के चौकी संजारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम अछोली मेन रोड़ के पास ओम सांई दुकान के पास एक महिला बैठी हुई थी कि सुचना मिलने पर चौकी संजारी पुलिस तस्दीक पर पहुंचने पर अज्ञात महिला का नाम व पता पूछने पर अपने जिला मंडला (म.प्र.) बताई जो पिछले दो माह से आस-पास के क्षेत्र में आयी हुं,
व रास्ता भटक जाना बतायी तथा स्वयं के पास रूपये पैसे नहीं होने के कारण अपने घर नहीं जा पा रही हु, जो आज दिनांक 03.11.2022 को ग्राम अछोली में मिलने पर बालोद पुलिस अपने मानवता का परिचय देते हुए महिला का कोई जान पहचान एवं वारिसन नहीं होने पर डौण्डीलोहारा अस्पताल में महिला के उचित ईलाज कराया गया व महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए जिला मंडला (म.प्र) पुलिस से संपर्क कर महिला के परिजनों से बात किया गया और उक्त महिला के संबंध में पुरी बाते बतायी गयी। जिसे आज दिनांक 05.11.2022 को महिला के पति एवं पुत्र सखी वन स्टॉफ सेंटर जिला बालोद पहुंचकर अपने पती एवं पुत्र को देखकर महिला भाव विभोर होकर रोते हुए अपने पति एवं बेटे से गले लगकर रोते हुए बालोद पुलिस का महिला एवं उसके परिवार वालो ने आभार व्यक्त किया । महिला के परिजनों के पता तलाश एवं सुरक्षित स्थान में पहुंचाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं थाना डी.लोहारा पुलिस का विषेश योगदान रहा।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विकासखंड स्तरीय आयोजन में 400 ग्रामीणों ने दिखाया दम
जगदलपुर। राजीव युवा मितान क्लब बस्तर द्वारा बस्तर में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न परंपरागत खेलों में सभी आयु वर्ग के 400 ग्रामीणों ने हुनर दिखाया। इसमें युवतियों और महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया। इसके पुरस्कार वितरण समारोह में बस्तर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष गणेश बघेल, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, राजीव युवा मितान क्लब के ज़िला समन्वयक सुशील मौर्य, हरीश पारेख,शोभा मारकंडेय,
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव विमल बिसाई, क्लब के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मानसिंह कवासी, शेख़ जाहिद, जनपद पंचायत बस्तर के सीईओ राठौर, जनपद व विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। तीन दिनों तक चले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली डंडा, रस्साकशी, खोखो, फुगड़ी, गोली कंचा, पिट्ठल, गेंड़ी आदि समेत 14 पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता कराई गई। इन खेलों में बस्तर विकासखंड के 400 युवक – युवतियों, बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिनांक 05 नवंबर 2022 जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद हित चिन्तक महा अभियान सम्पूर्ण देश भर में चलाया जा रहा है, इसके तहत बस्तर जिले में 50 हजार हित चिंतक बनाने के लक्ष्य के साथ हिन्दू परिवारों से घर घर जाकर संपर्क किया जाएगा । संपर्क के दौरान संगठन के उद्देश्य व पूर्व मे संगठन के किये कार्यो के साथ उन्हें हिंदुत्व पर कुठाराघात करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार किया जाएगा अभियान में विहिप व उसके आयाम बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह अभियान 06 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। विहिप हर हिंदू परिवार को स्वयं से जोड़कर एक वृहद श्रृंखला और विभिन्न जातियों में बटे हुए हिंदू समाज को एक माला में पिरोने का कार्य किया जाएगा l विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना सन 1964 में संपूर्ण विश्व के अनेक देशों में निवास करने वाले अपने हिंदू समाज को संगठित करने, जाति, पंथ, भाषा, के भेद को भूलकर मां भारती को पुनः विश्व गुरु के रूप में विराजमान करने हेतू हिन्दुओं के सभी सम्प्रदाओं के गुरुओं, पूजनीय संतो, हिंदू समाज के प्रमुख विचारकों के गहन विचार विमर्श से हिन्दू समाज के रक्षार्थ वीएचपी की स्थापना की गई थीl हिन्दू परिवार से आशा करते है राष्ट्र,धर्म, संस्कृति की रक्षा के विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक बने , बनाए और चलाए जा रहे इस महा अभियान में भागीदार बने ।