City Media - Page 1252 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1252

सड़क निर्माण में बरती जा रही घोर लापरवाही – जितेंद वर्मा

0

झाडू लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

पाटन। भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद वर्मा ने दुर्ग से पाटन तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही पर तीव्र आक्रोश जताया है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर सांकेतिक विरोध करते हुए सामूहिक रूप से कहा है कि सड़क निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि दुर्ग से पाटन मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस संदर्भ में जितेंद वर्मा का कहना है कि भूपेश बघेल जी पाटन की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है लेकिन उन्हें ही जनता के जान माल की तनिक भी परवाह नही है।सड़क निर्माण में विभागीय अधिकारी एवँ ठेकेदार लापरवाही बरत रहे है जिससे जनता त्रस्त है ।सड़क निर्माण कार्य में हो रहा विलम्ब लोगो की जान ले रहा है । इसमें जितनी देर होगी जनता को उतना ही ज्यादा तकलीफ होगा। इसलिए निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगाम कसे अन्यथा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार समझौता हमे बर्दाश्त नहीं है। इस संदर्भ में जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण अधूरा है। इधर उधर निर्माण सामग्री फैला हुआ है। सड़क का डायवर्शन भी जगह जगह किया गया है। जिससे इस मार्ग में दुर्घटना की घटनाएं लगातर हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सम्बंधित विभाग से पूछते हुए कहा कि और कितने दिनों तक जनता को परेशानी का दंश झेलना पड़ेगा। मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकताओ का आभार उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर ने जताया। श्री चन्द्राकर ने कहा कि मार्ग जल्दी एवं मजबूत बनना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले , महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी , रानी बंछोर , निर्मला जय वर्मा जनपद सदस्य, अर्सनारा पूर्व सरपंच सुलेन साहू , अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ,हर्ष भाले , पोषण वर्मा , राजेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री केवल देवांगन ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा , महामंत्री सागर सोनी , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कालेश्वर शुक्ला , विकाश बारले , यशवंत सेन ,टिकेंद्र वर्मा , डेहर लाल साहू , संतोष साहू , मुरारी वर्मा , संतोष वर्मा , प्रेमलाल साहू दिलीप साहू , शंकर यदु , रमेश साहू ,पुनाराम साहू , पुनाराम साहू , लक्ष्मण साहू , राम कृष्ण निर्मल , शीतल साहू , बुधारू साहू , राम निवास साहू , ईश्वर कमल साहू , नोहर साहू के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

हिंगलाजिन मंदिर में हुए चोरी के प्रकरण में फरार चौथे आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली

0

🔅 गिरोला मंदिर चोरी का चौथा आरोपी बस्तर पुलिस के गिरफ्त में

🔅 पूर्व मेें 03 आरोपियों पर बस्तर पुलिस ने की थी कार्यवाही

🔅 आरोपी उड़िसा के नवरंगपुर जिला का निवासी

🔅 चोरी के वारदात के षड़यंत्र की योजना बनाया था आरोपी

🔅 जप्ती – सोने की,बिंदिया (माथे का टीका ) कीमती 30 हजार एवं 1 हजार रूपये नगद बरामद

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। पूर्व में ग्राम गिरोला स्थित हिंगलाजिन मंदिर में हुए चोरी के प्रकरण में फरार चौथे आरोपी को पकड़ने एवं कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि दिनांक 21 एवं 22 दिसम्बर 2021 के दरमियानी रात ग्राम गिरोला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर मंदिर में माता के श्रृंगार में चढाये गये सोने के हार, झुमका, बिंदिया आदि श्रृृंगार के जेवरात एवं दान पेटी तोड़कर दानराशि चोरी कर लिया गया था। घटना पर चोरी के दर्ज आपराधिक प्रकरण में बस्तर पुलिस के द्वारा 30.01.2022 को 03 आरेापी 01. जगन्नाथ हरिजन 02. कंवल दास मानिकपुरी एवं 03. खत्तूराम मानिकपुरी को पकड़कर कार्यवाही किया गया था। वारदात में शामिल मामले का चौथा आरोपी धनसाई @ लूदो फरार था। जिसकी पता तलाश की जा रही थी। दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी धनसाई @ लूदो उड़ियापाल गांव तरफ देखा गया है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु ग्राम उड़ियापाल की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र उड़ियापाल में संदेह के आधार पर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम धनसाई बिसारी @ लूदो @ लोदो निवासी कोसागुमड़ा जिला नवरंगपुर का होना बताया। जिससे गिरोला मंदिर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि इसके द्वारा मामले के आरोपी जगन्नाथ हरिजन, कंवल दास मानिकपुरी एवं खत्तूराम मानिकपुरी को गिरोला मंदिर में चोरी करने के संबंध में षड़यंत्र रचकर चोरी हेतु उकसाया था एवं इसी के बताये अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देना बताया एवं चोरी के कुछ सामान और पैसे इसे दिया गया था। धनसाई बिसारी से कब्जे से मंदिर से चोरी हुआ सोने का मांग बिंदिया (माथे का टीका) एवं 1000/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को चोरी के प्रकरण में चौकी बकावण्ड के द्वारा गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया है। जप्तशुदा सोने के बिंदिया की कीमत 30 हजार रूपये आंकी गई है।

नाम आरेापी:-

लूदो लोदो धनसाई बिसारी पिता अर्जुन बिसारी, उम्र 48 वर्ष, नि0 केरला, थाना कोसागुमड़ा, जिला नबरंगपुर, (उड़िसा)

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

उप निरी. – टुमनलाल डडसेना, रनेश सेठिया, मनोज तिर्की।
प्र.आर. – जोगीराम बुडेक, सुन्दर बघेल, हीरालाल भंडारी ।
आरक्षक – निरंजन महानंदी, कृष्णा साबड़े, ।

18 दिन से धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर – शहर के संजय गांधी वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर वार्ड के 40 से अधिक पीड़ित परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिलाने के नाम पर 25-25 हजार उगाही की थी. भारतीय जनता पार्टी ने नगर के 09 स्थलों पर कुछ दिन पूर्व धरना प्रदर्शन किया गया था एवं 22 जनवरी से लगातार अनिश्चितकालीन धरना बोधघाट थाने के सामने  किया जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोध घाट थाने में एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर 18 दिन से लगातार धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों द्वारा 23 दिन से एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अपनी मांग कर रहे हैं।

उन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय जगदलपुर नगर बंद का आह्वान 08 फरवरी 2022 को किया गया था जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा शांति भंग के मामले को लेकर BJP के नेता संजय पांडे सुरेश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओ को आज पुलिस ने सुबह 7 बजे गिरफ्तार कर लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय पाण्डेय ने हिरासत में लिए जाने के पश्चात् कहा कि आज पुरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है नगर के चौक-चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी ऐसा लगता है हम इस देश के नागरिक नहीं पाकिस्तान से आये हुए है | भाजपा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बैठे है किन्तु पुलिस प्रशासन उसके लिए तैयार नहीं है | भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण बंद का आव्हान लिए एक जगह इकट्ठा हो रहे थे किन्तु सुबह 7 बजे बर्बरतापूर्वक इन्हें गिरफ्तार कर लिए गया है | भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय पाण्डेय प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल, सांसद, विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या कांग्रेस द्वारा इसी प्रकार की दबंग राजनीति की जाएगी | 45 परिवारों के साथ कौन खड़ा होगा आज 25 दिन बीतने के बाद भी पुलिस FIR करने को तैयार नहीं है, आखिर प्रदेश किस ओर जा रहा है | कांग्रेस सरकार के राज में जनता सब कुछ देख रही है और इसका जवाब भी देगी |

भ्रष्ट नेता को बचाने के लिए कांग्रेस का पूरा तंत्र लग गया है | भाजपा के 18 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल में FIR दर्ज नहीं हुआ परन्तु प्रशासन पूरी तरह से भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ खड़ा है और जो जनता के लिए आवाज बुलंद कर रहे है उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है | अभूतपूर्व प्रशासन भूपेश के राज में क्या इसी तरह से लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी सारे कानून व्यवस्था ध्वस्त है |

भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने नगर के समस्त व्यापारी संगठन से अनुरोध किया है कि अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें |

दल्लीराजहरा – रोड स्टॉपर से टकरा जाने से बाइक सवार युवक हुआ घायल

0

दल्लीराजहरा – आज शाम रोड स्टॉपर से टकरा जाने से बाइक सवार युवक घायल हो गया है | घटना आज शाम लगभग 8 बजे के आसपास की है | बीएसपी हॉस्पिटल के सामने पेवर ब्लॉक का कार्य चल रहा है जिस वजह से रोड पर स्टॉपर लगाया गया है | बाइक CG 24 M 7231 में सवार युवक स्टॉपर को देख नहीं पाया और उससे टकरा जाने से गिर पड़ा जिससे सिर पर गहरी चोट आई है | घायल युवक को पुलिस की मदद से शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया है | घायल युवक खिलेश्वर कुमार मरिया वार्ड क्र 01 दल्लीराजहरा का निवासी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कोविड टिकाकर महाअभियान के तहत बस्तर ब्लॉक के हाई स्कूल में बच्चों को लगाया गया कोविड 19 का दुसरा डोज

0

भानपुरी ।.. कोविड टिकाकर महाअभियान के तहत बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरकुची के हाई स्कूल में 27 बच्चों को लगाया गया कोविड 19 का दुसरा डोज कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया वही ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव एवं मितानिनों के द्वारा गांव में लोगों के घर घर जाकर कोविड19- वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया साथ ही स्वास्थ अमले द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के सभी को टीका लगवाने का आग्रह किया।

सांसद दीपक बैज ने उठाया राष्ट्रीय पेंशन योजना का मामला

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में राष्ट्रीय पेंशन योजना का मामला उठाया। उन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू से अतारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि क्या पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ओ पी एंड पी डब्ल्यू द्वारा उन कर्मचारियों जिन की भर्ती का विज्ञापन 13.12. 2003 को या उससे पहले जारी किया गया था, को राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे से बाहर करने और उच्चतम न्यायालय तथा अलग-अलग उच्च न्यायालयों के विभिन्न निर्णयों के मद्देनजर उन्हें पुरानी पेंशन के दायरे में शामिल करने के लिए विधि एवं न्याय मंत्रालय का सुझाव मांगा गया था, यदि हां तो विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा दिए गए सुझाव और टिप्पणियों सहित उक्त टिप्पणियों में विलंब करने के कारणों का ब्यौरा क्या है और उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी छवि को धूमिल करने के लिए विशेष अनुमति याचिकाओं और पुनरीक्षण याचिका की दाखिले पर ही सुनवाई किए बिना खारिज करने के बाद प्रत्येक मामले में झूठी मुकदमे बाजी के कारणों का ब्यौरा क्या है? बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रश्न के जवाब में विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने विधि कार्य विभाग को 12.11. 2021 के प्रति पेश किया जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ कर्मचारियों से 31.12.2003 को या उससे पूर्व विज्ञापन की तारीख के आधार पर पुरानी पेंशन योजना के अधीन जोड़ने के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर सलाह देने की मांग की है जिन पदों पर उन्हें नियुक्त किया गया था। विधि मंत्री ने कहा कि इस संबंध में विधि कार्य विभाग ने 24.11. 2021 के टिप्पण द्वारा तत्परता से सलाह दी की न्यायिक मंच द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें या उच्च न्यायिक मंच के समक्ष निर्देशों को चुनौती दें। यदि जारी किए गए निर्देश मंत्रालय विभाग की नीतियों के विरुद्ध हैं।

उक्त मंत्रालय विभाग के पूर्ण विवेक पर निर्भर करता है यदि कोई मुद्दा माननीय उच्चतम न्यायालय में अंतिम रूप ले चुका है तो मंत्रालय विभाग को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा अन्यथा मंत्रालय विभाग को न्यायालय के समक्ष अवमानना कार्रवाई के परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि विषय पर आगे किसी भी निर्देश पर तत्परता से कार्यवाही की जाएगी साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष s.l.p. या पुनर्विलोकन याचिका फाइल करने का प्रस्ताव संबंधित विभाग मंत्रालयों में उत्पन्न होता है जिसे विद्वान विधि अधिकारी की सुविचारित राय के अनुसार स्वीकार या अस्वीकार कर दिया जाता है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अनुसार वित्त मंत्रालय की 22. 12.2003 अधिसूचना द्वारा केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एनपीएस प्रस्तुत की गई। एनपीएस 01.01.2004 को (सशस्त्र बल को छोड़कर) से केंद्रीय सरकार सेवा में सभी नई भर्तियों के लिए आज्ञापक है। 22. 12.2003 की अधिसूचना के विनिर्दिष्ट उपबंधों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना के अधीन कवरेज के लिए पात्रता आधारित करने के लिए रिक्तियों के विज्ञापन की तारीख को सुसंगत नहीं माना जाता है।

चैम्बर ने नहीं दिया भाजपा के धरने को समर्थन, 5 बिन्दुओं पर किया इनकार

0

मुद्दा न राष्ट्रीय न राज्य स्तर का, समर्थन देना संभव नहीं – चैम्बर

जगदलपुर – संजय गाँधी वार्ड की पार्षद पर पीएम आवास के नाम से रुपयों की उगाही के आरोप लगने के बाद से ही विपक्षी के तौर पर बैठी भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया था. पखवाड़े भर से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत पार्षद के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं किये जाने को लेकर भाजपा नए-नए तरीके निकाल रही है. इधर बस्तर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से मांगे गए समर्थन ने नया मोड़ ले लिया है. गौरतलब हो कि मंगलवार को भाजपाईयों द्वारा नगर बंद का आह्वान किया गया है.

चैम्बर के मंत्री सुनील दंडवानी ने बताया कि कोरोना कॉल से ही व्यापारिक गतिविधियाँ कमजोर परिस्थितियों में है और वर्तमान में भी कोई बेहतर स्थिति नहीं है. जिस मुद्दे के लिए समर्थन माँगा गया है वह न तो राष्ट्रीय है और न ही राज्य स्तर का जिसमें व्यापक जन-समुदाय जुड़ा है. एक दिन के बंद से कई लोगों की रोजी-रोटी, साग सब्जी और अन्य कच्चे माल से जुड़े लोगों असर होगा इसलिए कार्यकारिणी की बैठक में समर्थन नहीं देने का निर्णय लिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने किया 08 फरवरी को एक दिवसीय बंद का आव्हान

0

जगदलपुर — संजय गांधी वार्ड की पार्षद द्वारा 40 से अधिक पीड़ित परिवारों से 25-25 हजार रुपए लेकर अवैध वसूली की गई है।इन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोध घाट थाने में एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर 17 दिन से लगातार धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों द्वारा 23 दिन से एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अपनी मांग कर रहे हैं।

उन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय जगदलपुर नगर बंद का आह्वान 08 फरवरी 2022 को किया गया है।

आप सभी प्रतिष्ठित व्यवसाई साथियों से आग्रह अपनी प्रतिष्ठान बंद रखें। आप से भारतीय जनता पार्टी परिवार निवेदन व आग्रह करता है।

प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन का दमन किया जा रहा है आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक ऑटो लगा कर बंद की अपील कर रहा था जिसकी विधिवत लिखित जानकारी अनुमति हेतु नगर दंडाधिकारी को लिखा गया था उसके बावजूद शासन ने नमन करते हुए ऑटो को जप्त कर लिया। भारतीय जनता पार्टी इस दमन से झुकेगा नहीं आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल ने बकावंड ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दिया कई लाखों की सौगात

0

♦️ बस्तर विधायक जी ने ग्राम पंचायत जैबेल की कुसमादई माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की एवं सभी पंचायतों की शिलान्यास की विधिवत पूजा करके भूमिपूजन किया

♦️ बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से जैतगिरी के कुसमादई मातागुड़ी मरम्मत हेतु 5.00 लाख एवं निर्माण कार्य हेतु 1.00 लाख रुपये का भूमिपूजन किया

♦️ बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत सौतपुर बरफ़ागुडा में आलेख महिमागुड़ी हेतु 2.00 लाख रुपये का भूमिपूजन किया

♦️ बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत बनियागांव हिंगलाजिन मातागुड़ी मरम्मत कार्य हेतु 5.00 लाख रुपये का भूमिपूजन किया

♦️ बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत बदलावंड में चौरिया माता गुड़ी निर्माण कार्य हेतु 5 .00 लाख रुपये की भूमिपूजन किया

♦️बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत सौतपुर में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य हेतु 3.00 लाख रुपये की भूमिपूजन किया

♦️बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत बदलावंड में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य हेतु 2.00 लाख का भूमिपूजन किया

♦️ग्राम पंचायत सौतनार करंजी गुड़ा मातागुड़ी के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से 3.21लाख रुपये का भूमिपूजन किया

♦️बस्तर विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत जैतगिरी में महादेव गुड़ी मरम्मत कार्य हेतु 5.00 लाख रुपये का भूमिपूजन किया

♦️बस्तर विकास प्राधिकरण से ग्राम पंचायत जैतगिरी में धौड़ावीर महाराज गुड़ी निर्माण कार्य हेतु 1.00 लाख रुपये की भूमिपूजन किया गया |

♦️बस्तर विधायक ने कहा कि जिस तरह अभी ग्राम पंचायतों में गुड़ी निर्माण हो या मरम्मत कार्य हो यह सभी ग्राम पंचायतों में माता मंदिरों के जीणोद्धार के लिए कार्य करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है अभी धीरे धीरे सभी जगहों में काम किया जा रहा है पिछले सरकार की भांति हमारी सरकार ने जमीनी स्तर से लेकर कार्य करना प्रारंभ किया और हम कोरोना महामारी के चलते भी कार्य की प्रगति को बढ़ाया है |

♦️सोनबारी, पदमा,को गुड़ी में निस्वार्थ भाव से मंदिर प्रांगण में हमेशा सेवा देने के लिए उपहार स्वरूप शॉल,नारियल, देकर सम्मानित किया |

♦️जिसमें मौजूद रहे छत्तीसगढ़ कृषक परिषद सदस्य जानकी राम सेठिया, जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाईक,जनपद सदस्य खिजेस्वरी,सरपंच गोपाल कश्यप,सत्येंद्र गागड़ा, गणेश राम,आरनबति ,योगेंद्र बाकडे, विनोद महाराज, बसंतसिंह चंदेल, राजेश कुमार, एवं ग्रामपुजारी, माता बहन,समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे |

मूणत पर भड़के रुद्र गुरु:बोले , मेरे समाज के निर्दोष लोगों को बंगले के सामने पीटा..मूणत पर एससी/एसटी एक्ट लगे

0

भाजपा को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए- गृहमंत्री

रायपुर। पूर्व मंत्री राजेश मूणत मामले को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। राजेश मूणत के मसले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और मूणत दोनों को निशाने पर लेते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ एक्टोसिटी का मामला दर्ज करने की माँग करते हुए भाजपा को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। सतनाम पंथ गुरु और छत्तीसगढ सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र गुरु ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में कहा मुंगेली से दो कार्यकर्ता निजी काम से मुझसे मिलने आए थे। मेरे बंगले के सामने वापस जाने के लिए खड़े थे,उनको किसी विरोध से लेना देना ही नहीं था, दोनों ने काला कपड़ा पहना केवल इसलिए पिटाई की गई।.

क्या काला कपड़ा पहनना ग़लत है तो मोदीजी बैन कर दें।भाजपा के लोगों ने जानबूझकर नाम पूछकर मारा। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ एक्ट्रोसिटी का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

मंत्री रुद्र गुरु के साथ मौजुद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा भाजपा की तरह हम भी विरोध करने सड़क पर उतर जाएँ तो वो झेल नहीं पाएँगे। पूर्व मंत्री के साथ थाने में कोई मारपीट नहीं हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए” इस मसले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बेहद अहम बयान भी आया है। गृहमंत्री साहू ने कहा है “राजेश मूणत कहते हैं उनके साथ मारपीट हुई । ऐसा नहीं हुआ।वे झूठ बोल रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS