City Media - Page 693 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 693

संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण महत्वपूर्ण : राजमन बेंजाम

0
  •  विधायक बेंजाम और जिपं अध्यक्ष कवासी ने करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम एवं सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रु. की लागत वाले जल प्रदाय कार्यों की आधारशिला रखी। बेंजाम और कवासी ने ग्राम पंचायत बोदारास में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 258.33 लाख के एकल नल जल प्रदाय कार्य, ग्राम पंचायत पेदारास में जल जीवन मिशन अंतर्गत 199.50 लाख के एकल नल जल प्रदाय कार्य, ग्राम पंचायत कुकानार में 49.79 लाख रु. की लागत वाले मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही में यहां की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में तीजा, हरेली, कर्मा जयंती, छेरछेरा, छठ और विश्व आदिवासी दिवस जैसे पर्व पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार की यह भावना है कि तीज त्योहारों के माध्यम से नई पीढ़ी अपने पारंपरिक मूल्यों को अंगीकार करे, संस्कारित हो और अपनी संस्कृति पर गौरव का अनुभव करे। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को विकास के शिखर पर पहुंचा दिया है। आदिवासियों की कला, संस्कृति और परंपराओं को नया आयाम दिया है। हमारे आस्था स्थलों का जीर्णोद्धार कांग्रेस सरकार करा रही है।

 

वनोपज का मिल रहा सही दाम: हरीश

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा पहले भी हमारे आदिवासी भाई वनोपज बेचते थे, लेकिन दाम बहुत ही कम मिलता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में वनोपजों का बेहतर दाम मिल रहा है। हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हमारे बस्तर के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पूरे प्रदेश के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरसिंग मांझी, सदस्य सोमाराम नाग, जनपद सदस्य पाकलू राम, सरपंच बोदारास आसमती नाग, सरपंच बोकड़ा ओडार रामसिंग, सरपंच पेदारास हूंगा राम, विधायक प्रतिनिधि अशोक चौहान, गोबरे सिंह, परदेशी बघेल, सोनाधर नाग,शंकर दास,जितेंद्र चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, सुरेश बघेल, राजू चौहान, सुनील यादव, जयपाल चौहान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित हुए विधायक जैन

0
  • बढई समाज के आयोजन में शामिल होने पहुंचे गंगामुंडा

जगदलपुर रविवार को सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। दोपहर बाद शहर के गंगामुंडा तालाब किनारे स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर विधायक जैन ने पूजा- अर्चना की। उन्होने अखिल भारतीय बढई महासभा के पदाधिकारियों तथा समाज के सदस्यों से भेंटकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही, प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश सिंह, राजेश राय, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, विजय सिंह आदि के साथ सुरेन्द्र झा, मनोरंजन शर्मा, बटोही शर्मा आदि उपस्थित थे।
देर शाम विधायक अपने सहयोगियों के साथ टाटा मोटर्स पहुंचे और संचालक घनश्याम शर्मा, उनके पुत्र व अधीनस्थ स्टाफ को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

सड़क की सौगात मिलने से खुश ग्रामीणों ने विधायक संग लगाया- भूपेश है तो भरोसा है, का नारा

0
  •  विधायक जैन ने कुरंदी के जामगुड़ापारा में किया भूमिपूजन
  • 36.20 लाख की लागत से बनेगी सड़क-पुलिया
    जगदलपुर रविवार को शहर से लगे कुरंदी पंचायत के जामगुड़ापारा में जश्न का माहौल था। ग्रामीण अत्यधिक खुश थे। इसकी वजह थी-
    वर्षों पुराने सड़क व पुलिया की उनकी मांग का पूरा होना। भूमिपूजन के लिए पहुंचे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का स्वागत ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया। सड़क और पुलिया की सौगात मिलने से खुश ग्रामीणों ने विधायक रेखचंद जैन के साथ भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाया। गांव के बड़े- बुजुर्गों ने कहा कि ‘ जामगुड़ापारा की सड़क को बनाने अनेकों बार शासन- प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। अब क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन के सद्प्रयास से उनका सपना पूरा हुआ है।’ मौजूद अधिकारियों ने भी कहा कि मुंडा तालाब से मंदिर तक बनने वाली सड़क को तीन हिस्से में मंजूरी मिलने से इसकी उपयोगिता समझी जा सकती है। जनपद सीईओ ने सरपंच को आश्वस्त किया कि रकम यथाशीघ्र पंचायत को दे दी जाएगी। उन्होने सरपंच से 20 दिन के भीतर सीसी सड़क बनाने कहा।

भूपेश सरकार की योजनाएं गिनाई
इस मौके पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते विधायक जैन ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के अनेक योजनाओं की जानकारी दी। अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह भी किया और भाजपा शासनकाल में जनता को होने वाली तकलीफ़ों को रेखांकित किया। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल, धान खरीदी, कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ योजना आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ रामकेसरी सेठिया, सरपंच विमला कश्यप, उप सरपंच रमेश बघेल, बृज लाल विश्वकर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलू राम बघेल, हाट कचोरा के पूर्व उप सरपंच दिनेश सिंह, पूर्व सरपंच साधु राम, पाकलू बघेल, कोटवार हरिश्चंद्र व सियारी लाल, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, कमल सेठिया, एमआइसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, जनपद सीईओ अमित भाटिया, बेलो धनसिंग बघेल, रघुनाथ, जगरनाथ सेठिया, सचिव बबलू देवांगन आदि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, अधिकारी- कर्मचारी व कांग्रेस नेता मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन राजेश सेठिया व विजय सिंह ने किया।

नारंगी नदी में हुआ बड़ा हादसा नदी पार करते वक्त मां समेत दो बच्चे बह गई एक 6 वर्षीय बच्ची को किया गया रेस्क्यू

0

भानपुरी – बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा ग्राम पंचायत बाकेल अमलीगुडा के नारंगी नदी में मां समेत दो बच्ची बह गई. घटना रविवार सुबह 6:00 बजे की बताई जा रही है जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने भानपुरी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. नदी में बहे तीन लोगों में से एक 6 वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू कर पानी से बहार निकाल लिया गया है बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है वहीं पानी में डूबे मां और बच्ची की खोज जारी है रविवार को दिन भर खोजबीन किया गया देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के अमलीगुड़ा एनिकट की है तीनों मां बेटी नारंगी नदी में तेज बहाव के बीच एनीकट के ऊपर से पार हो रहे थे तभी अचानक तीनों तेज बहाव में बह गए बताया जा रहा है कि मां चेरो कश्यप, बेटी सखी और परी कश्यप एनीकट के रस्ते नदी पार कर खेत की ओर जा रहे थे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तीनों की तलाश में जुट गई वहीं बच्ची को बचाने वाले बस्तर फाइटर के जवान रुपनाथ बघेल ने बताया सुबह रविवार सुबह बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर जवान नदी में कूद कर नदी में बही बच्ची परी कश्यप को बचा लिया है बच्ची ने मां और बहन के नदी में बहाने की जानकारी दी बाकि मां और बेटी को कोई पता नहीं चल सका है, दोनों की खोजबीन जारी है..

पूर्व सरपंच के दशगात्र में शामिल हुए जैन

0

जगदलपुर रविवार सुबह करनपुर के पूर्व सरपंच सोन सिंह बघेल के दशगात्र में शामिल होने संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन पहुंचे। उन्होने शोकाकुल परिजनों को ढाँढ़स बंधाया और दशगात्र पर होने वाली पूजा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक जैन के साथ संभागीय सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल, इंद्रावती विकास प्राधिकरण सदस्य सियाराम नाग, हाट कचोरा के पूर्व उप सरपंच दिनेश सिंह, एमआइसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, नगरनार के उप सरपंच रवि दास, संजय दास, विजय सिंह आदि मौजूद थे।

 

राजहरा फिल्टर हाउस सिविल मेंटेनेंस तथा विभिन्न स्थानों में विराजे विश्वकर्मा महाराज

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में औद्योगिक तथा माइंस क्षेत्र होने से यहां जगह-जगह विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है सिविल मेंटेनेंस नगर पालिका परिषद फायर ब्रिगेड रेलवे स्टेशन और कई दुकानों पर भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा की जाती है हिंदू धर्म में विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है ऐसा मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिए थे और विश्वकर्मा जी को सृष्टि का पहला इंजीनियर माना जाता है ऐसा कहते हैं कि विश्वकर्मा जी के पूजा लोहे की पूजा मशीनों औजारों की पूजा की जाती है ऐसा करने से मशीन कभी बीच में धोखा नहीं देती और भगवान की असीम कृपा बनी रहती है अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा प्रार्थना किया कि पूरे खदान सभी कर्मचारियों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और खदान में किसी तरह का कोई दुर्घटना ना हो सभी कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए उत्पादन में अपना योगदान दे।

खदान में विराजें भगवान विश्वकर्मा जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी कामगारों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी, भारतीय मजदूर संघ

0

दल्लीराजहरा आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राजहरा खदान समूह में विभिन्न स्थानों पर विराजें भगवान विश्वकर्मा जी का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना किया कि पूरे खदान में सभी कर्मचारियों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और खदान में किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो, सभी कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए उत्पादन में अपना योगदान दे। वैसे राजहरा खदान समूह में भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद सदा से बना हुआ है तभी तो विगत दल्ली यंत्रीकृत खदान में हुए दुर्घटना में किसी भी कर्मचारी को एक खरोंच तक भी नहीं आई और आज हमारे कामगारों ने अपनी मेहनत से फिर से उसे पुनः मरम्मत कर खड़ा करा दिया है ये भी भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद ही है। दर्शन के उपरांत संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजहरा खदान समूह के सभी कामगारों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी और उन्हें अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा के मापदंडों के साथ कार्य करने का निवेदन किया। ईस अवसर पर संघ के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, लखनलाल चौधरी, किशोर कुमार मायती, विमल यदु ,रजनेश कुमार, महेन्द्र साहू और शेखर निर्मलकर उपस्थित थे।

तलवार से वार करने वाला आरोपी चंद धण्टे भीतर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

0

 

  • तलवार से वार करने वाला आरोपी शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया को किया गया पुलिस ने गिरफ्तार
  •  प्रथम सूचना दर्ज करने के चंद धण्टे भीतर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

बालोद  दिनांक 16.09.2023 के रात्रि अपने घर के पालतु डॉग को टहलाते हुऐ डॉ.क्लाडियस के क्लिीनिक के पास पहुंचा था कि वहॉ पर उपस्थित शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया खड़ा था जो जोर-जोर से अपशब्दों का प्रयोग कर चिल्ला रहा था जो संजय दुबे को सुनने में बहुत बुरा लगने पर मना करने पर शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया के द्वारा संजय दुबे के साथ वाद विवाद कर अब तुम्हे निपटता हुं कहकर अपने घर से तलवार लेकर आकर प्रार्थी को बहुत ज्यादा मॉ बहन की गाली गलौच करते हुऐ प्रार्थी के ऊपर प्राणघातक हमला करने पर प्रार्थी के द्वारा अपना बीच बचाव करने से बांये हाथ के हथेली उंगली में चोंट आया है व कॉफी खुन बहना बताये है कि रिपोर्ट थाना बालोद में अपराध क्रमांक 434/2023 धारा 294, 506, 307 भादवि, 25, 27 आयुध अधिनियम 1959(आर्म्स एक्ट) कायम कर आरोपी शिशु पाल  उर्फ छोटे लोटिया का पता तलाश  में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ  पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा तत्कालीन अलग-अलग टीम बनाकर शहर के बाहर आने जाने वाले रास्ते को सीलबंद कर मुखबीर लगाकर आरोपी शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया का पता तलाश  किया जाकर, मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि शिशुपाल उर्फ छोटे लोटिया घटना कर बालोद शहर से भागने के लिये पुलिस से छुपते हुऐ गंजपारा मेन रोड़ बालोद के पास गाडियों को रोक रहा है कि यह सूचना पुलिस को मिलने पर शिशु पाल  उर्फ छोटे लोटिया पिता स्व. लीलाधर साहू उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 जवाहरपारा बालोद में पकड़ने पर, घटना में प्रयुक्त तलवार को कांशीबंध तलाब के पास पौनी पसारी हेतु बने ठिहा के पास छुपाने की बात कहने पर मौके पर उपस्थित गवाह के समक्ष तलवार को जप्त कर कब्जा पुलिस  आरोपी को लेकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

लखेश्वर बघेल ने कार्यकर्ता में भरा जोश, किया चुनावी आगाज

0
  • युवाओं ने निकाली बाईक रैली, किया भव्य स्वागत

बकावंड विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अंचल के कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। चोकनार में कार्यकर्त्तााओं ने भव्य स्वागत कर बाईक रैली निकाली। इसके बाद 18 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
विधायक बघेल का ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने जगह जगह फूलमाला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ लखेश्वर बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए। बाजे-गाजे के साथ लोग बाईक रैली में शामिल हुए। युवाओं में विधायक की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। विधायक बघेल ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। अंचल की 18 ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन में लखेश्वर बघेल के समक्ष 335 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश कर बस्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती प्रदान की। इसी तरह बस्तर के कई गांवों के लोग लखेश्वर बघेल के कार्यों और व्यवहार से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ते जा रहे हैं। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए लखेश्वर बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरु की। राज्य सरकार की इस योजना की तारीफ अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

इस योजना से आज किसानों की आमदनी बढ़ रही है। साथ ही कई अन्य फायदे भी सामने आ रहे हैं। गौठान में मवेशी सुरक्षित रखे जाते हैं। आर्गेनिक खेती के लिये पर्याप्त मात्रा में खाद और पशुओं की देखभाल व उनके लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो रही है। गोबर खरीदने का सीधा फायदा किसानों को हो रहा है। आज किसान गोबर बेचकर बाइक और बड़ी गाड़ियां खरीद रहे हैं। पूरे देश में छत्तीसगढ़ के लोगों को सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। जिन्होंने कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है ‘महतारी दुलार योजना’ के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। बघेल ने कहा कि युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिए बड़ी पूंजी है। युवा शक्ति को संगठित कर रचनात्मक कार्यों से जोड़ने क्रांतिकारी कार्य हो रहा है। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद मिल रही है। कार्यक्रम में गणेश बघेल, धनुर्जय कश्यप, बालेश दुबे, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, सुखदई बघेल, चंपा ठाकुर, विजय दास, मधु निषाद, घनश्याम नाग, मानसिंह क़वासी, शोभामणि दास, हेमराज बघेल, रियाज खान, गणेश, सुखनाथ, टोपीराम, पप्पू, राम्या राम मौर्य, नीलम कश्यप, नंदू बिसाई, राजेश कुमार, जागेंद्र कुमार, हेम कुमार, चैतराम, हरदास, रामदास, राजेंद्र, डोमूराम, अर्जुन पांडे, लखेश्वर मंडावी, बद्रीनाथ जोशी, गोपाल कश्यप, सत्येंद्र गागड़ा, बिगनेश्वर, निर्मला कश्यप, प्रभा, सामो राम, उडदो सोनी, सरद बघेल, लक्ष्मण नेताम, फरशु राम, जगत बघेल, भोलेश्वर, नंदा पटेल, मंगल कश्यप, धरमू कश्यप, सोनाधर बघेल, कांता कोराम, बुधसिंह कश्यप, मूलचंद, बालेश्वर बघेल, बिरनाथ कश्यप, तुलसीराम, बालसिंह कश्यप, खीरेंद्री बघेल तथा सैकड़ों कार्यकर्त्ता, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

इंजीनियर्स डे पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

0

जगदलपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दोडरेपाल में 15 सितंबर को इंजिनियर्स डे (अभियंता दिवस) के अवसर पर व्यवसायिक शिक्षा ऑटोमोबाईल, एग्रीकल्चर ट्रेड के अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र- छात्राओं ने तरह तरह के मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया।

जिसमें मुख्य अतिथि आरएमएसए में व्यवसायिक शिक्षा के नोडल अधिकारी सूरज निर्मलकर एवं व्यवसायिक शिक्षा के अतंर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षक पंकज गर्ग थे। अतिथियों ने मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार और प्रोत्साहन मिलने से विद्यार्थियों में काफी हर्ष देखा गया। मुख्य अतिथि सूरज निर्मलकर द्वारा छात्र -छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा के प्रति मार्गदर्शन दिया गया। समस्त कार्यक्रम प्राचार्य भावना दीक्षित, व्यवसायिक प्रशिक्षक खगेंद्र पाढ़ी एवं शकुंतला कुजूर के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सहयोग से संपन्न कराया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS