रायपुर – राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में शिक्षक द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक मासूम को बहला फुसला कर सूनसान जगह में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार बच्ची डरी सहमी हुई थी बाद में उसने उसके साथ हुए घटना को बताया। उसके बाद परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक की पहचान कर गिरफ्तार किया। पुलिस अभी बच्ची का मेडिकल जांच करवा रही है। वहीं आरोपी शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी (25) यहां पंडरी के लक्ष्मी नगर स्थित मदरसे में रहता है।
विश्व आदिवासी दिवस जय बूढ़ादेव सेवा समिति बड़भूम के द्वारा मनाया गया
बड़भूम – जगन्नाथ साहू | आज विश्व आदिवासी दिवस जय बूढ़ादेव सेवा समिति बड़भूम के द्वारा मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया महापुरुषों को नमन किया गया ततपश्चात सवैधानिक अधिकार जल, जंगल, जमीन, के संरक्षण और उनके आदिवासियों के हक़ पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर गाँव के सभी लोगों ने आदिवासियों के विशेष परिधान वेशभूषा के साथ इस दिवस को एक साथ एकत्रित होकर मनाया और एकता की मिशाल दी तथा जगल, जंगल, जमीन, की लड़ाई मे शहीद हुए क्रांतिकारियों याद किया गया जिसमे विशेष स्थान शहीद वीरनारायण और दुर्गावती को स्मरण किया जाता है। जिसमे गाँव के शिवम कुरेटी सरपंच बड़भूम, रामाधार कुंजाम ,महेश सलाम, रिमेंद्र कुंजाम ,जैल सिंह ,प्रमोद कुंजाम रामनारायण उईके नेहा उसेंडी कुमलेश मंडावी समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

समस्याओं को लेकर किसान संगठन संघ डौंडी के सैकड़ो किसानों ने घेरा तहसीलदार कार्यालय,सौपा मांगो का ज्ञापन।
डौंडी :- बालोद जिला के एकमात्र आदिवासी विकासखंड क्षेत्र डौंडी में पिछले दो महीने से पर्याप्त बारिश नही होने के चलते 75% धान खराब हो गया है। जिसके चलते क्षेत्र में अकाल की स्तिथि निर्मित हो रही है। जिसे लेकर किसान संगठन संघ के सैकड़ो किसान डौंडी तहसील कार्यालय पहुँचे इस दौरान कार्यालय में अधिकारी उपस्थित नही थे तब किसान कार्यालय के बाहर ही बैठ गए। जब खबर सुनकर नायाब तहसीलदार नितिन ठाकुर कार्यालय आये तब किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों का ज्ञापन शासन प्रशासन के नाम अधिकारी को सौपा गया। किसान संगठन संघ अध्यक्ष बड़कू लाल ने दिए गए ज्ञापन में मांग किया है कि डौंडी ब्लाक को सूखाग्रस्त घोषित किया जावे चूँकि क्षेत्र में दो महीने से वर्षा नही हुई इसी के चलते धान की रोपाई और बियासी अब तक नही हो पाई है। जिससे किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए डौंडी तहसील को अकाल घोषित कर नियमानुसार फसल बीमा भुगतान, कर्जा माफ, सूखा राहत राशि दिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देते वक्त किसान बड़कू लाल, रोहित माहला, खिलेंद्र भुआर्य, रामनारायण धनकर, संजीव मानकर ,फागू राम आल्हा, झुमुक भंडारी, हिरामन मेडिया, कुंजन भुआर्य, लिखन देहारी, सुरेश नरेटी, खिलावन उइके, सुनहेर कोसमा, शिवगिरि चुरेन्द्र, सुनील राठौर, बिंदा बाई, शांति मानकर, सावली बाई देवहारी, नोहरी भेड़िया, नौसिर भंडारी , बिमला बाई ,पेश वरी मानकर सहित सैकड़ों किसान साथ थे।

क्षेत्र के किसानों ने कृषि संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा है।शासन की गोदावरी योजना तहत एवं अंतिम बारिश बाद सर्वे कराकर आकलन की जावेगी, रिपोर्ट पश्चात किसानों को उचित मुआवजा का लाभ दिलाया जाएगा।
दल्लीराजहरा में विश्व आदिवासी दिवस पर नगर में बाइक रैली निकाली गई
दल्लीराजहरा – आज पूरे देश में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ आज मनाया जा रहा है. इस अवसर पर दल्लीराजहरा के आदिवासी युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया | आज आदिवासी समुदाय हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर आगे आ रहे है |

ग्राम पचेड़ा में प्राथमिक शाला के बच्चों को मुहल्ले में दिया जा रहा है शिक्षा
डोंडी – वनांचल संकुल केंद्र पटेली के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम पचेड़ा में कोविड 19 संक्रमण लाकडाउन के कारण स्कूल में अवकाश घोषित है।बच्चे पढाई से दूर ना रहे इसके लिए शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन पढाई करने के लिए सीएसी के मार्गदर्शन में अथक प्रयास किया गया मगर समुचित मोबाइल नेटवर्क के अभाव में अपेक्षित सफलता नही मिल पाई।फिर शासन के निर्देशानुसार बच्चों को शिक्षा से सतत जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चो को ऑफलाइन पढ़ाई कराने ,पढ़ई तुंहर द्वार योजना के तहत , गली, मोहल्ला, सामुदायिक भवन में अध्यापन हेतु ग्रामीणों से चर्चा कर सहमति लिया गया ग्रामीणों की ओर से बच्चों के देखभाल के लिए वॉलिंटियर्स व्यवस्था और पर्याप्त सेनेटाइजर, माश्क व सोसल डिस्टनसिंग का पालन करने निर्देश दिया गया,शैक्षिक केंद्रो में 10 बच्चो से अधिक नही बैठाए जाने की बात हुई साथ ही सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे या शिक्षक के उपस्थिति पर प्रतिबंध लगाने की बात हुई। गाँव के गणमान्य नागरिकों सरपँच व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , पूर्व जनपद सदस्य भिसम टण्डन , प्रधान पाठक बी एल निषाद व संकुल समन्वयक महेश बंसोड़े के मार्गदर्शन में सामुदायिक सहभागिता के साथ कक्षा 5वी हिंदी विषय का अध्यापन के साथ पढ़ाई आरम्भ हुआ।
Big Breaking दल्लीराजहरा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | कोरोना संक्रमित व्यक्ति आरपीएफ का जवान है वह बीते दिनों राजस्थान से लौटा है। छत्तीसगढ़ आने के बाद वह दल्लीराजहरा के वार्ड नम्बर 26 क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। इस खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। प्रदेश के साथ साथ बालोद जिले में भी संक्रमण की गति रफ़्तार पकड़ रही है |
जिला स्तरीय शिकसा काव्य धारा में बालोद जिला के धर्मेन्द्र कुमार श्रवण की बेहतरीन प्रस्तुति
बालोद : शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित आॅन लाईन साप्ताहिक कार्यक्रम को पर रविवार शिकसा काव्य धारा की प्रथम प्रस्तुति अकादमी के कुशल संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन ‘आस’ के मार्गदर्शन एवं संयोजकत्व में रविवार को रात्रिकालीन किया गया । इस अवसर पर दुर्ग भिलाई ,बेमेतरा ,जांजगीर चांपा बालोद जिला इस तरह से 05 कवियों ने भाग लिया उनमें से बालोद जिले के उमावि खल्लारी के व्याख्याता डीके श्रवण ने अपनी स्वरचित कविता कोरोना ल भगाव जीवन ल बचाव शीर्षक पर भाव देते हुए ऑनलाइन में जुड़े हुए विद्ववत गुरूजन एवं दर्शकों को शमा में बांधे रखा। इस शानदार प्रस्तुति पर उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि विश्व पटल पर असंख्य जीवधारी या जीव जंतु है उसमें मानव ही श्रेष्ठतम ,सर्वोच्च ,सर्वोपरि व सिरमौर प्राणी होते हुए भी आज इंसान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति के साथ असंतुलन वातावरण निर्मित करने के परिणाम स्वरूप कोरोना जैसे महामारी को वैश्विक स्तर पर जन्म देकर आज इस भयंकर वायरस covid-19 के दंश को झेलना पड़ रहा है और कब तक झेलते रहेंगे ये आनेवाला समय ही बताएगा जो आज परिलक्षित हो रहा है । कोरोना जैसे महामारी आज पूरे दुनिया में फैल चुका है । काबू पाने के लिये मुश्किल भरा कार्य हो गया है ,फिर भी हमारे देश में लाकडाउन कर विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है । इस पर शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार श्रवण ने अपने काव्य पर ये बताने का प्रयास भी किया है कि कोरोना काल में इसका जन्म ,कारण , लक्षण , निदानात्मक उपाय व सुझाव देकर आत्मसंयमित रहना,सात्विक आहार ग्रहण करना ,रहन-सहन ,खान-पान व स्वच्छता को अपनाना , सेनेटाइजर का उपयोग करना ,सावधानी ही बचाव है,stay home,stay safe आदि जैसे गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया।उन्हें उनके कविता प्रस्तुति पर शिकसा काव्य धारा 2020 ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
इस खुशी पर विद्यालय प्राचार्य ,सेवानिवृत व्याख्याता एवं साहित्याकार अशोक सोनी ,सुधीर गौतम ,चंद्रवंशी एवं समस्त स्टाॅफ़ ,शाला विकास समिति,ग्राम पंचायत खलारी ,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद इकाई ने बधाईयाँ प्रेषित कर हर्ष व्याप्त किया गया है ।
Big Breaking दल्लीराजहरा निवासी दानीटोला के पास कार पलटने से घायल
दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी देवेन्द्र चंद्राकर की कार जो कि बालोद से दल्ली की ओर अपनी santro कार CG08 0589 से आ रहे थे कि दानीटोला के पास अनियंत्रित होने से कार पलट गई जिससे चालक को घायल अवस्था में जिले के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया है |
खबर प्राप्त होने के अनुसार |
Big Breaking दल्लीराजहरा में कुत्तों का आतंक – आज फिर निर्दोष पशु आदमखोर कुत्तों का निवाला बना
दल्लीराजहरा – 29 जुलाई को “दल्लीराजहरा में कुत्तों का आतंक” शीर्षक पर सिटी मीडिया द्वारा समाचार छापा गया था किन्तु प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और इसका निष्कर्ष यह कि आज फिर निर्दोष पशु आदमखोर कुत्तों का निवाला बना | शायद प्रशासन ये सोच रहे होंगे कि जिस दिन कोई इंसान इन आदमखोर कुत्तों कर निवाला बनेंगे तब एक्शन लेंगे, हो सकता है अब अगला शिकार कोई इंसान हो इन आवारा कुत्तो को कच्चा मांस खाने का आदत राजहरा बाबा मन्दिर के आगे नगर पालिका द्वारा कचरा व मरे मवेशियों को फेके जाने के कारण हुआ है जिस दिन कोई मरा जानवर नही मिलता ये अपना शिकार खुद ढूढ़ रहे है ।
ये आवारा कुत्ते कच्चा मांस की लत से किसी इंसान पर जान लेवा हमला कर सकते है जल्द ही इन आवारा कुत्तों को ठिकाना नहीं लगाया गया तो बहुत जल्द कोई बड़ी घटना घट सकती है । आज फिर राजहरा बाबा पहाड़ी के पीछे बछिया को कुत्ते लोग नोच रहे थे |
कल से देश के व्यापारियों द्वारा “चाइना भारत छोड़ो आंदोलन” के नाम पर प्रदर्शन
नई दिल्ली – व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कल यानि 9 अगस्त से ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। देश के सभी राज्यों के लगभग 600 शहरों में व्यापारी चीन के खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे। देश में चीन की हरकतों के खिलाफ काफी गुस्सा है। ऐसे में व्यापारियों ने चीन का विरोध करने में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाई है। अब कल व्यापारी देशभर में चीन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
चीन भारत छोड़ो’ 9 अगस्त को ही मनाया जाता है। इसी को आधार मानकर व्यापारियों ने इस दिन को चीन भारत छोड़ो दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है।


