City Media - Page 754 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 754

दो जन मिलिशिया नक्सली चढ़े सुरक्षा बलों के हत्थे, कैंप ध्वस्त

0
  • दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं आईईडी का स्प्लिंटर बरामद
  • दोनों माओवादी नेलनार एरिया कमेटी के जन मिलिशिया सदस्य हैं

जगदलपुर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के तहत बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिले के भटबेड़ा जंगल में मौजूद नक्सली सुरक्षा बलों को देख भाग निकले। वहां नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों की सामग्री और आईईडी में इस्तेमाल किए जाने वाला उकरण बरामद किया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदराज पी. एवं नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम आसनार और भटबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति एवं कैम्प की सूचना पर 29 जून को थाना धनोरा से डीआरजी एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी ई कंपनी की संयुक्त बल ग्राम भटबेड़ा एवं थाना ओरछा से डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशत्र बल की संयुक्त टीम ग्राम आसनार की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। थाना धनोरा से निकली डीआरजी एवं आईटीबीपी की टीम के भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों द्वारा से लगाए गए संत्री ने पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया और नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। सुरक्षा बलों ने मौके पर स्थित नक्सल कैम्प को ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान एवं आईईडी में उपयोग होने वाले लोहे के स्प्लिंटर बरामद किए गए। वहीं थाना ओरछा से रवाना हुए डीआरजी एवं छस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम आसनार में सर्चिंग के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। ये लोग पुलिस पार्टी को देखकर छिप रहे थे। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दासू कोर्राम एवं विजय कोर्राम निवासी आसनार का बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेलनार एरिया कमेटी अंतर्गत आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य हैं एवं पूर्व में 18 अप्रैल 2022 को ओरछा और धनोरा के मध्य रायनार में माओवादियों के साथ मिलकर मुख्य सड़क को काटकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में वे संलिप्त रहे हैं। इस घटना को लेकर पूर्व में थाना ओरछा में धारा -147, 148, 149, 341, 431 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट, धारा 3 (2) (ड) लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 10, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपियों के नाम दासू कोर्राम पिता मूरा कोर्राम उम्र 40 वर्ष निवासी आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर और विजय कोर्राम पिता मूरा कोर्राम उम्र 24 वर्ष निवासी आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर हैं। दोनों आपस में भाई हैं। उनके खिलाफ थाना ओरछा में धारा 147, 148, 149, 341, 431 भादंवि, 25 आर्म्स एक्ट, 10, 13 (1), 38 (2) एवं 39(2) यूएपीए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पकड़े गए युवकों पर आरोप है कि वे 18 अप्रैल 2022 को धनोरा एवं ओरछा के मध्य रायनार में पेड़ को रास्ते में रखकर एवं सड़क को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में लिप्त रहे हैं।

शहर की बेटी ओशिन भारद्वाज बनी सेज यूनिवर्सिटी की टॉपर

0
  • विवि प्रशासन ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ओशिन को

जगदलपुर शहर की एक और बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में झंडा गाड़ा है। छात्रा ओशिन भारद्वाज ने मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित सेज यूनिवर्सिटी की मास्टर डिग्री परीक्षा में यूनिवर्सिटी लेवल पर टॉपर बनकर छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है।
जिला शिक्षा विभाग बस्तर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत मानसिंह भारद्वाज और श्रीमती दिव्यम भारद्वाज की इकलौती बेटी ओशिन भारद्वाज ने सेज यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड साइकोलॉजी द्वारा आयोजित मास्टर ऑफ आर्ट एंड साइकोलॉजी की परीक्षा में यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सेज विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ओशिन भारद्वाज को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया है। बीईओ मानसिंह भारद्वाज का परिवार जगदलपुर में निवासरत है। इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने ओशिन को बधाई दी है।

कर्मचारी हित में संघ ने स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, रखी मांगें

0
  • स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों से जुड़े मसले उठाए

जगदलपुर छ्ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने छ्ग शासन के स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं और मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मचारी अल्प वेतन और कम सुविधाओं के बावजूद जनसेवा का कार्य करते हैं। विभाग में अधिकांश संवर्ग एकल पद के हैं तथा 2- 3 स्टाफ वाले स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर 1200- 1500 बिस्तर वाले बड़े अस्पतालों तक में स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य कर रहे हैं। खेद का विषय है कि शासन के समक्ष बार बार मांगों को रखने पर भी निराकरण नहीं किया जा रहा है।

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, संचालक चिकित्सा शिक्षा, संचालक आयुष द्वारा संघ की मांग व शासन निर्देश पर संचालनालय स्तर पर संचालक एवं संबंधित अधिकारियों की समिति गठित कर परीक्षण एवं आवश्यक व्यय भार की गणना कर सभी स्तर के कर्मियों के वेतनमान संशोधन संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर प्रस्तावित वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को केंद्र शासन के समान पेट्रोल भत्ता, मोबाईल भत्ता, जोखिम भत्ता एवं रेडियेशन भत्ता देने, स्टाफ नर्सों को पूर्वानुसार 3- 4 अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ जारी रखने तथा लाभान्वितों से वसूली पर रोक के आदेश जारी करने, पुलिस विभाग की तरह स्वास्थ्य कर्मचारियों को वर्ष में 13 माह का वेतन प्रदान करने, केंद्र शासन की भांति स्टाफ नर्स को नर्सिंग अधिकारी या वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पदनाम देने, सभी कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने, कर्मचारियों का 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराकर उन्हें हुए कैशलेस ईलाज की सुविधा मुहैया कराने, चिकित्सकों की भांति स्वास्थ्य विभाग में नव नियुक्त कर्मचारियों को स्टायफफंड प्रथा समाप्त कर पूर्ण वेतन देने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान प्रदान करने एवं एकल पदों के लिए पदोन्नति चैनल बनाने, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, अनियमित, जीवनदीप समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का शासन की घोषणा के अनुरूप नियमितीकरण करने तथा समान कार्य समान वेतन का लाभ देने, ड्रेसर को समयमान वेतनमान का लाभ देते हुए पदनाम आर्थोपेडिक टेक्निशियन करने, आयुष विभाग में 1997 के पूर्व से कार्यरत अंशकालीन स्वच्छकों को पूर्णकालिक कर नियमित करने, मैदानी कर्मचारियों को उनके वेतन लेवल के अनुपात में निश्चित यात्रा भत्ता देने तथा कठिन व कठिनतम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने, अनिवार्य ड्रेस कोड वाले स्वास्थ्य कर्मचारी, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी व अन्य को संचालक के प्रस्ताव अनुसार 6 हजार रु. धुलाई भत्ता प्रतिवर्ष देने, सर्टिफिकेट पैरामेडिकल कोर्स का उन्नयन कर डिप्लोमा, डिग्री कोर्स प्रारंभ करने, सभी स्वीकृत पदों हेतु 25 प्रतिशत पदोन्नति पद स्वीकृत करने की मांग रखी गई है। साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ko पदोन्नति हेतु शासन के व्यय पर प्रशिक्षण दिलाने, चिकित्सक विहीन स्वास्थ्य केंद्रों में अन्य राज्यों की भांति स्टाफ नर्स व फर्मासिस्ट को सामान्य ईलाज की अनुमति प्रदान करने, वेलनेस सेंटर में कार्यरत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं द्वितीय एएनएम को नियमित करने विकासखंड स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन पूर्वानुसार बीईटीओ के माध्यम से कराने, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की विभागीय पदोन्नति जून 2020 अनुसार बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक स्टाफ नर्स को जीएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में सिस्टर ट्यूटर के पद पर पदोन्नत करने, रेडियोग्राफर, एक्स-रे टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी को मूल वेतन का 25 प्रतिशत विकिरण भत्ता देने, डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति प्रस्तावित आदर्श सेवा भर्ती नियम लागू कर सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, भारी वाहन लाईसेंसधारी वाहन चालकों को लेवल-6 वेतनमान देने का भी आग्रह किया गया है।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सामाजिक भवन का सपना हुआ साकार

0
  • छत्तीसगढ़ की कॉंग्रेस सरकार ने उपलब्ध कराई 5 हजार वर्गफुट जमीन और 50 लाख की राशि

जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय के शिव मंदिर वार्ड में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज का प्रस्तावित सामाजिक भवन निर्माण हेतु आज गुरूवार को भूमि पूजन किया गया। यह संभव हो सका छत्तीशगढ़ के कॉंग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की सामाजिक सरोकार की सवेदनसील पहल हैँ कि हर समाज के लोगों को भूमि आबंटित किया जाय और भवन निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराया जाय।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर कलेक्टर ने 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज को लगभग 5 हजार वर्गफुट की ज़मीन उपलब्ध कराई जिसकी वजह से वर्षो पुरानी समाज की मंशा पूरी हुई जिससे पूरा समाज गदगद है। समाज को अतिशीघ्र 50 लाख रूपये भी मिलेगा। दुसरी तरफ अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने अपनी धर्मपत्नि,समाज के पाढ़ी उमाशंकर पाढ़ी एवं पानीग्राही राधाकांत पानीग्राही की उपस्थिति मे भूमि पूजन किया । इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के सदस्य भी शामिल हुए। सामाजिक भवन के निर्माण के लिए समाज के सदस्यों ने बढ़-चढक़र आर्थिक योगदान प्रदान किया है, इसके बाद सामाजिक भवन के निर्माण की दिशा में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज अग्रसर हुआ है। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि प्रस्तावित सामाजिक भवन का प्रथम चरण में तीन मंजिल का आधुनिक सभी सुविधाओं के साथ इसका निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ ही शुरू हो जायेगा। उन्होंने सामाजिक भवन के निर्माण के लिए समाज के सदस्यों के द्वारा दिए जा रहे योगदान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सामाजिक भवन के बनकर पूरी तरह से तैयार होते तक समाज के प्रत्येक सदस्यों को इसके लिए अनवरत अपना योगदान देने की आवश्यकता है।इस दौरान गजेन्द्र पाणिग्राही, आत्मा राम जोशी, विवेक पांडे, सुदर्शन पाणिग्राही, बिम्बाधर पांडे, ललित पांडे, बलभद्र पाणिग्राही, देवशंकर पंडा, सोहन पांडे, ओंकार पाण्डे, हेमंत पांडे, भानु मंडन, डीलेश्वर पांडे, मुरलीधर पाणिग्राही, दीनदयाल जोशी, उमेश पाणिग्राही, किशोर पांडे, दीप्ति पांडे, भूपेश पाणिग्राही, पुरूषोत्तम पाणिग्राही, हरीश पाणिग्राही एवं समाज प्रमुख बड़ी संख्या में मौजूद थे।

बस्तर बना चुनावी रणनीति का अखाड़ा

0
  • कांग्रेस – भाजपा के नेता बस्तर की धरती पर आकर बना रहे हैं रणनीति

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर की धरती छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख राजनैतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने के अखाड़े में तब्दील हो गई है। लगता है बस्तर की आबोहवा दोनों दलों को रास आ गई है और यहां बैठकर लिए जाने वाले फैसले शायद इन दलों को पूरे राज्य में सियासी प्रदूषण से मुक्ति दिला सकते हैं। यही वजह है कि यहां दोनों दलों के आला नेताओं की आमदरफ्त लगातार बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के सत्ता शीर्ष पर पहुंचने के लिए पहली सीढ़ी बस्तर ही है। बस्तर संभाग में आदिवासियों का एकछत्र साम्राज्य है। आदिवासियों की आबादी संभाग में लगभग 80 फीसदी है। जबकि पूरे राज्य में आदिवासियों की अच्छी खासी आबादी है। ऐसे में जाहिर है कि आदिवासियों को साधकर ही सत्ता शीर्ष पर पहुंचा जा सकता है। इसीलिए आदिवासी बहुल बस्तर संभाग की धरती दोनों दल राजनीतिक प्रयोग करने और सियासी रणनीति बनाने की प्रयोगशाला बनी हुई है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बस्तर संभाग के सभी बारह विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार बैठकें कर चुके हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में भाग ले चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर आगमन अमूमन हर माह होता है।

बस्तर में बिखरी है ‘दीपक’ की रौशनी

कांग्रेस समाज के सभी तबकों को साधने में लगी हुई है। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज की राजनीति की शुरुआत छात्र नेता के रूप में हुई थी। उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता आज भी छात्र छात्राओं और युवाओं के बीच बराबर बनी हुई है। श्री बैज आम नागरिकों तथा सभी समुदायों के बीच लोकप्रियता उतनी ही है, जितनी कि आदिवासी समाज में। दीपक बैज स्वयं आदिवासी समुदाय के हैं और उच्च शिक्षित हैं। वे आदिवासियों के उत्थान और कल्याण के लिए लगातार काम करते रहते हैं। संसद में भी वे बस्तर के हित में हमेशा आवाज उठाते रहते हैं। बस्तर में कांग्रेस की पैठ को मजबूत करने में बैज के अहम योगदान को कतई नकारा नहीं जा सकता।

सक्रिय हैं सभी बारह विधायक

बस्तर संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर अभी कांग्रेस का कब्जा है। इनमें से 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि एकमात्र जगदलपुर विधानसभा सीट सामान्य है और इस सीट का प्रतिनिधित्व फिलवक्त कांग्रेस के युवा विधायक रेखचंद जैन कर रहे हैं। बस्तर की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट कोंटा सुकमा है, जहां के विधायक कवासी लखमा छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग, आबकारी एवं वाणिज्य मंत्री हैं। कोंटा सुकमा में लखमा की तूती बोलती है। सर्वहारा वर्ग के नेता के रूप में उनकी अच्छी पहचान और पैठ स्थापित हो चुकी है। बस्तर सीट से लखेश्वर बघेल, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बीजापुर से विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा से देववती कर्मा, कोंडागांव से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, केशकाल से संतराम नेताम, कांकेर से शिशुपाल सोरी, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी, अंतागढ़ से अनूप नाग विधायक हैं। इन सभी की सक्रियता कमोबेश बराबर बनी हुई है।

भाजपा नेता भी बहा रहे हैं पसीना

चुनावी तैयारी में भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा के नेता भी बस्तर में जमकर पसीना बहा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों का दौरा करते ही रहते हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी बस्तर संभाग से ही हैं। भाजपा के ये सभी बड़े नेता और संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार बैठकें कर भाजपा की जमीनी हकीकत का अवलोकन कर विशेष रणनीति तैयार कर चुके हैं।

आरएसएस ने भी झोंक दी है ताकत

भाजपा के लिए बस्तर में जमीन तैयार करने में आरएसएस ने भी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में 28 जून को बस्तर संभाग के 7 जिलों में कार्यरत आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों के 7-7 प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में प्रारंभ हुई। बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक बीसपुते एवं प्रांत प्रचारक प्रेम सिंह सिद्धार्थ के साथ की भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी पहुंचे थे। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक इस बैठक को काफी गोपनीय रखा गया था और आमंत्रित लोगों को निर्देश दिया गया कि बैठक की बात बाहर नहीं जानी चाहिए। इस बैठक में नवंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव और अप्रैल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई, ऐसा सूत्र बता रहे हैं।

श्रीमती फूलोदेवी नेताम का कुसुमकसा आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत

0

कुसुमकसा – राज्य सभा सांसद व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम का कुसुमकसा आगमन पर स्थानीय बस स्टैंड चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर ,फूलोदेवी नेताम ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से औपचारिक चर्चा करते हुए सभी का कुशलक्षेम पूछते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की एवं छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने की बात कही ,इस अवसर पर मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ,रेवा रावटे ,भोलाराम नेताम ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,नितिन जैन ,राजकुमार सिन्हा , कुरेटी ,समीर ध्रुवे, अलीराम कृपाल ,गणेश सेवता सरपंच ग्राम पंचायत धुरवाटोला ,राधेश्याम कुरेटि सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी ,कन्हैयालाल भौसार्य ,सुरेशकुमार ,भूषणलाल ,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

मोदी सरकार द्वारा किसान हित में किये गए कार्य मिल का पत्थर साबित होगा

0

खेती के लिए खर्च किया सबसे ज्यादा पैसा, खाद्यान्न उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड. जरूरतमंद देशों के लिए संकटमोचक बना भारत, कोरोना काल और रूस-यूक्रेन संकट से प्रभावित देशों को खाद्यान्न सप्लाई कर कायम की मिसाल. एमएसपी पर रिकॉर्ड गेहूं की खरीद की गई। सचमुच, यह कोई छोटी बात नहीं है कि कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच भारत ने कई जरूरतमंद देशों को खाद्यान्न की आपूर्ति की है. अब फिर रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के समय भी हमारा भारत एक जरूरतमंद देशों के लिए खाद्यान्न आपूर्ति का प्रमुख मददगार देश बनकर उभरा है. यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि न केवल देश में खाद्यान्न का उत्पादन लगातार रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है,

बल्कि कृषि का निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है, जो लगभग 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा पिछले आठ साल में किए गए चौतरफा प्रयासों के परिणाम देश के समक्ष दिखाई दे रहे हैं. मोदी सरकार के आठ साल के कार्यों ने खेती की दिशा और दशा बदलने का काम किया है.सरकार की प्रतिबद्धता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों से देश के किसानों की दिशा व दशा बदल रही है. किसानों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और दिल्ली से कृषि सहायता बैंक खातों के माध्यम से सीधे उन तक पूरी पारदर्शिता से पहुंच रही है. विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ी है, कृषि को व्यवसाय के रूप में स्वीकार करने के प्रति उनकी सोच को नई दिशा मिली है. सरकार की योजनाएं, कार्यक्रम एवं अन्य सारी गतिविधियां सदैव इसी प्रयास में रही हैं कि किसान पूरी इच्छाशक्ति से कृषि उद्यमी बनें.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जी ,वरिष्ठ नेता छगन देशमुख जी, ज़िला अध्य्क्ष किसान मोर्चे तोमन साहु मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू,जिला किसान वरिष्ठ नेता जगदीश देशमुख जी, पालक ठाकुर वरिष्ठ होनिल दत्त पटेल जी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू,वरिष्ठ नेत्री खिलेश्वरी साहू,श्रीमती मोहनी देंवागन,जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा, अशवन बारले,महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,बिरेन्द्र साहू,गणेश साहू,सतानन्द साहू,संतोष साहू,भूपेंद्र साहू,परसोदा चौपाल में.. भोला साहू,शिवराम साहू,चन्द्रभान साहू,ॐ प्रकाश रात्रे, मणिकांतबघेल, घनश्याम, संतकुमार, दल्लू राम, बिसनाथ, पलटु राम, पंचम राम, राजेन्द्र साहू, मेहतर यादव, विष्णु राम,संतराम, श्रीमती खेदी, जितेंश्वरी साहू, कुलेश्वरी पटेल, सुनीता सोनवानी, आमित साहू, अमिरिका मरकाम,पूना बाई,पूर्णिमा साहू, वेदबाई,फगेश साहू,रत्तीराम साहू,शंकर लाल पीपरछेड़ी चौपाल में घनशाय कल्याणी,मनहरण साहू, कौशल साहू,श्रवण ठाकुर, श्याम कार्तिक साहू,दशरथ साहू,लखन साहू,सुमेर सिंग,घनश्याम साहू,निपानी चौपाल में गिरधारी साहू भूपेंद्र चंद्राकर राजू कुर्रे संतोषममता गजेंद्र हेमलाल साहू डामन गजेंद्र कन्हैया लाल साहू खम्मन लाल शांडिल्य बृजेश साहू झलमला सोसाइटी अंतर्गत महेश रामेश्वर पटेल दिनेश साहू शरद ठाकुर जयंत साहु सुग्रीव साहू छन्नूलाल साहू किशोर पटेल आदि उपस्थित रहे।

भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए विधायक लखेश्वर बघेल ने

0
  • गोंचा पर्व में रथ परिक्रमा के दौरान रथ खींचा सांसद और विधायकों ने

जगदलपुर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना की। उन्होंने सांसद दीपक बैज, अन्य विधायकों तथा श्रद्धालुओं के साथ परिक्रमा के लिए निकले भगवान के रथ को खींचा भी। इस दौरान विधायक बघेल ने कहा कि 360 अरण्यक ब्राह्मण समाज के गोंचा पर्व में आदिवासी परंपरा की भी झलक देखने को मिलती है। बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में मनाए जाने वाले गोंचा पर्व में तुपकी चलाने की परंपरा है। बांस से बनी तुपकी (बंदूक) की आवाज यात्रा के आनंद को और दोगुना कर देती है। खास बात यह है कि पूरे भारत में तुपकी चलाने की परंपरा बस्तर के अलावा और कहीं नहीं देखने को मिलती है। भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र के रथारुढ़ होने पर तुपकी से बनी से सलामी दी जाती है। तुपकी बस्तर के आदिवासियों द्वारा तैयार की जाने वाली बांस की बनी बंदूक होती है।जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि गोंचा पर्व के दौरान शहर के ऐतिहासिक सिरहासार भवन को जनकपुर के रूप में संवारा जाता है ।

यहां भगवान जगन्नाथ आठ दिनों तक विश्राम करते हैं इस दौरान सिरहासार में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं यहीं पर प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी के दिन भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाता है। इस दौरान दिनेश यदु, ईश्वर खंबारी, बालक राम जोशी, जगमोहन बघेल, ललित जोशी, बद्रीनाथ जोशी, अनुराग महतो, नीलम कश्यप, जार्ज टोप्पो, जसकेतन जोशी, राजेश कुमार, मोना पाढ़ी, मनीष कश्यप, समाज प्रमुख एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

नारायणपुर में कांग्रेस से सरपंच श्याम कुमारी ध्रुव की दावेदारी

0
  • जिला सरपंच संघ नारायणपुर की अध्यक्ष और सोनारपाल की सरपंच हैं श्याम कुमारी ध्रुव

बस्तर संभाग के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से एक नई और सशक्त दावेदार सामने आईं हैं। सोनारपाल के रहने वाली श्याम कुमारी ध्रुव कांग्रेस से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की दावेदार व नया चेहरा हो सकती हैं। श्याम कुमारी ध्रुव नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत सोनारपाल की सरपंच और जिला सरपंच संघ की अध्यक्ष हैं। वे कहती हैं कि उनकी दिली इच्छा नारायणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की है।

क्षेत्र की जनता की मंशा भी यही है। श्याम कुमारी ध्रुव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मौका दिया, तो वे चुनाव जीतकर दिखा देंगी। अगर टिकट नहीं मिला तो वे पूर्ववत पार्टी का काम करती रहेंगी। श्याम कुमारी ने बताया कि वे पिछले बीस वर्षों से कांग्रेस पार्टी की समर्पित सिपाही के रूप में काम करती आ रही हैं। पार्टी के साथ कभी दगाबाजी उन्होंने नहीं की। उन्होंने बताया कि बीस साल से लगातार कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के ग्रामीणों की सेवा करते रहने के कारण उन्हें अच्छा खासा राजनीतिक और नेतृत्व क्षमता का अनुभव प्राप्त हो चुका है। श्याम कुमारी की दावेदारी से अब नारायण क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति में नए समीकरण बनने के आसार नजर आ रहे हैं।

विधायक जैन ने तीन पंचायतों को दिया टैंकर

0
  • कोलेंग, कांदानार व मुंडागढ़ पंचायत को प्रदान किए गए टैंकर – कांग्रेस का गमछा ग्रामीणों को पहनाया गय

जगदलपुर बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोलेंग में बूथ कमेटियों की बैठक ली। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में तीन पंचायतों को टैंकर प्रदान किए गए। विधायक ने टैंकर प्रदान करते लोगों से जल संग्रहण व बचाने की अपील की। दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैन ने कोलेंग, कान्दानार व मुंडागढ़ के पंचायत प्रतिनिधियों को लोगों की मौजूदगी में टैंकर सौंपा।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

गांव के लिए टैंकर पाकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। उत्साहित ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस सरकार व विधायक रेखचंद जैन ने सच्चे अर्थों में सुध ली। ग्रामीणों का कहना था कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा का शासन था लेकिन उनके इलाके को यह सुविधा नहीं मिली। विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामीणों को कांग्रेस का गमछा पहनाया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब, गोठान पदाधिकारियों समेत शहर कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व जनपद सदस्य नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, संतोष सिंह, अवधेश झा, जोन अध्यक्ष मानूराम नाग, कोलेंग सरपंच सोनादेई नाग, सोनारू मरकाम तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS