City Media - Page 1539 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1539

डॉक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल, अपनी सैलरी से ऑक्सीजन, मेडिसिन, मास्क, सैनीटाईजर, राशन सामान देकर लोगों की कर रहे मदद

0

कोविड मरीज को निःशुल्क परामर्श : माँ से मिली प्रेरणा

जगदलपुर/रायपुर – दुर्ग आज हम आपको ऐसे कारोना योद्धा के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने ने अपने स्तर और अपने ही सैलरी से इस करोनाकाल में आमजनो की सहायता कर रहे है. डॉ. मनीष यादव जो कि दुर्ग जिला चिकित्सालय में कार्यरत है और अपने कार्य के साथ दिन-रात लोगो की सहायता में लगे हुए है , जिस प्रकार की सहायता के लिए उनके पास कॉल आ जाये, चाहे हो ऑक्सिजन सिलेन्डर, वेंटिलेटर बैड की व्यवस्था, दवाइया और तो और राशन की भी सहायता के लिए उनके पास कॉल आ जाये तो उन्होंने इसे मना नहीं किया, उनके पास पूरे प्रदेश भर से कॉल आते है परामर्श के लिए, कोई मरीज़ किसी भी हॉस्टिपल में भर्ती हो, इन्होंने उस मरीज को भी चिकित्सकीय परामर्श किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

डॉ. मनीष जी से बात करते हुए हमने उनसे पूछा कि आप अपने कार्यक्षेत्र में इतना व्यस्त होने के बावजूद भी इस तरह से समाज हित हेतु अपना योगदान दिन रात दे रहे है इसके लिए आपको प्रेणा कहा से मिली, तो उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने माँ को दिया, ये उन्ही के संस्कार है जो आज हमे डॉ मनीष जैसे चिकित्सक समाज सेवी के रूप में मिला जिन्होंने ने अपने कार्यक्षेत से भी ऊपर उठ कर आज जरूरतमंद लोगों को सहायता कर रहे है, हम हमारे पाठको के लिए उनका नंबर साझा कर रहे है, अगर आपको किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए रहेगा तो आप इनको कॉल कर सकते है. इनके सहयोगियों दुआरा मानवता करके भी पूरे देश भर में व्हाट्सएप ग्रुप बना कर हजारो लोगो को जिस रूप में आप भी जुड़ सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले और साथ ही टीकाकरण पंजीयन के लिए लिंक पर क्लिक करें

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है | कोरोना के मामले सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है | थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण का कारण बन सकता है |

टीकाकरण पंजीयन के लिए लिंक पर क्लिक करें

http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महामाया हत्या मामले का पुलिस द्वारा किया गया खुलासा

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा सिटी मीडिया न्यूज़ चैनल द्वारा कल ही प्राथमिकता के आधार पर इस न्यूज़ को प्रसारित किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद जिला कलेक्टर ने लॉकडाउन के सम्बन्ध में जाने क्या दो संशोधन के आदेश जारी किये

0

बालोद – बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉकडाउन 31-मई-2021 तक बढाया गया है किन्तु आज दो संशोधन किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संशोधन क्र – 01

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संशोधन क्र – 02

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हमारे बच्चों के हिस्से की वैक्सीन मोदी जी ने निर्यात क्यों की?- नरेन्द्र नाग, आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया वर्चुअल प्रदर्शन

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने वैक्सीन के अन्य देशों को निर्यात के मसले पर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने देश की मात्र दो कम्पनियां वैक्सीन का निर्माण कर रही हैं जिनकी उत्पादन क्षमता देश की वैक्सीन की जरूरत के मुताबिक फिलहाल काफी सीमित है।इसके बावजूद संसार भर के 93देशों को वैक्सीन के 6.5करोड़ डोज़ का निर्यात किया गया। जिनमें अमेरिका और जापान जैसे ऐसे देश भी शामिल हैं जो आर्थिक,वैज्ञानिक दृष्टि से सम्पन्न देश हैं।इन देशों में मोदी जी की फोटो के साथ धन्यवाद ज्ञापित करने वाले बड़े बड़े होर्डिंग भी लगे।

वैक्सीन का निर्यात इसी वर्ष के मार्च, अप्रैल महीने में किया गया।ये वही दौर था जब देश भर को पता चल गया था कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकि है और इस बार का डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है और कई गुणा ज्यादा घातक है फिर भी केंद्र सरकार ने वैक्सीन का निर्यात जारी रखा।

जब निर्यात के मसले पर सवाल खड़े होने लगे तो मोदी सरकार ने देश की जनता को आश्वस्त किया था कि हमने वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है और देश की सम्पूर्ण आबादी का टीकाकरण मुफ्त में किया जाएगा।
आज जब देश में कोरोना महामारी सारे संसार के मुकाबले सर्वाधिक विकराल रूप में सामने है तब देश में कोरोना के टीकाकरण की यह स्थित है कि वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन के लिए मारामारी मची हुई है।

45वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग जिन्हें वैक्सीन का पहला डोज़ लग चुका है उन्हें दूसरे डोज़ का वैक्सीन भी केंद्र सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है बार बार दूसरे डोज़ की समयावधि भी बढ़ाई जा रही है, 4हफ्ते बाद की समयावधि बढ़ते बढ़ते 12-16 हफ्ते बाद तक पहुंच गया है।

18वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है, थोड़ा बहुत जितना भी उपलब्ध हो पाता है कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाता है और हर वैक्सीनेशन सेंटर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में निराश लोग बिना वैक्सीन लगवाए घर लौट रहे हैं।
सँसार के हर देश जो वैक्सीन का निर्माण कर रहे हैं अपने देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद निर्यात कर रहे हैं पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महज विश्व बिरादरी के बीच अपना चेहरा चमकाने के चक्कर में जानते बूझते हुए भी हमारे बच्चों के हिस्से की वैक्सीन का निर्यात कर दिया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आज जब देश की जनता मात्र तीन महीनों में अपने लाखों परिजनों/इष्टमित्रों को खो चुकि है,आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा करती है।आज पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल विरोध प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार से माँग की गई कि हमारे बच्चों को केंद्र सरकार तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराए।

सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार को फोर्स के ज्वाइंट कैंप पर हमला कर दिया।

0

बीजापुर: मुठभेड़ पर बस्तर आईजी पी सुंदर राज का बयान

एकाएक हमला देख इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस गोलीबारी की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।

यहां ग्रामीण पिछले तीन दिन से कैंप के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने करते हुए उन्होंने बताया कि फायरिंग में मारे गए लोगों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाके सिलेगर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट कैंप शुरू हो रहा है। इसमें CRPF, STF और DRG के जवान रहेंगे। दोनों जिलों के 15 गांव के ग्रामीण 14 मई से वहां एकत्र हैं और कैंप का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने मारपीट और नक्सली मामलों में फंसाने का पुलिस पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान अचानक से नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

IG बस्तर सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए तीन पुरुषों के शव बरामद किए हैं, अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर और फोर्स भेजी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अभी ऑपरेशन चल रहा है, इसके रुकने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शहर में पाईंट डियुटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अश्लील गाली गलौच, मारने की कोशिश कर दुव्र्यवार करने वाले दो युवको को कोतवाली पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया गया

0

आज दिनांक 17.05.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया महिला सैनिक लांस नायक खिरबती धुव्र ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 16.05.2021 को प्रार्थिया कि डियुटी जिला बस्तर में संपूर्ण लाॅकडाउन के चलते गुरूगोविंद सिंह चैक जगदलपुर में अन्य स्टाफ के साथ शाम 05 से 10 बजे तक लगी थी तभी डियुटी दौरान स्कुटी होण्डा एक्टीवा क्रमांक- CG17KM 6841 में सवार दो लड़के और अपने स्कुटी को लहराते हुये व चिल्लाते हुये संजय मार्केट की ओर चले गये जो कुछ दुर जाकर तुरंत वापस आये। तब स्टाफ आरक्षक राजकुमार पटेल द्वारा उन्हे समझाते हुये बार-बार क्यों आना-जाना कर रहे हो कहने पर दोनो लड़को ने हाथ मुक्का दिखाकर मारने के लिये अपना हाथ लहराये जिससे हम लोग अपने आप को बचाते हुये पीछे झुक गये व गंदी गंदी अश्लील गाली देते हुये तेजी से भाग गये। दोनो लड़कों के द्वारा इस तरह मारपीट करने की कोशिश व अश्लील गाली गलौच सुनकर मुझे व मेरे साथ उपस्थित स्टाफ को अपमानित महसूस किये व खराब लगा है कि रिपोर्ट पर थाना में उक्त दोनों लड़को के खिलाफ अपराध क्रमांक-134/2021 धारा 294,186,353,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक संजय वट्टी, आरक्षक प्रकाश नायक,बबलु ठाकुर, गायत्री प्रसाद तारम व दीपक कुमार सायबर सेल के टीम द्वारा प्रथम सुचना पत्र दर्ज होने उपरांत तत्काल आरोपियों को पता तलाश कर से आरोपी विरेन्द्र यदु पिता आर0के0 यदु निवासी धरमपुरा नंबर 01 बालाजी नगर जगदलपुर 2. यश खपर्डे पिता राकेश खपर्डे निवासी महावीर नगर धरमपुरा नं0 02 जगदलपुर को पता तलाष कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा अपराध धारा 294,186,353,34 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एक्वैटिक वीड हार्वेस्टर मशीन की जाँच में सत्ता पक्ष की ख़ामोशी से भ्रष्टाचार स्वयं प्रमाणित – संजय पाण्डेय

0

हार्वेस्टर मशीन क्रय की जाँच में विलम्ब अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण – भाजपा पार्षददल करेगा आंदोलन

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से भी करेगा शिकायत- नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने आज कलेक्टर के नाम लिखे पत्र को एडिशनल कलेक्टर और जाँच समिति के अध्यक्ष अरविंद एक्का को सौंपा । पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल द्वारा एक्वैटिक वीड हार्वेस्टर मशीन के क्रय में निविदा में अनियमितता , उसकी अधिकतम कीमत,मशीन के पुराने होने,नए पुराने पार्टस जोड़ कर एसम्बल्ड करने एवं उसकी खामियों के संदर्भ में लगातार शासन का ध्यान अवगत कराता रहा है और अपने द्वारा पूर्व में दिए गए तीन पत्रों के 14 बिन्दुओं पर जाँच करने की माँग लगातार की जाती रही है ।

विदित हो कि इस मशीन की जाँच हेतु कलेक्टर बस्तर ने सात सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया था जिसमें एडिशनल कलेक्टर श्री एक्का ,दो कार्यपालन अभियंता एवं दो- दो सदस्य सत्ताधारी पार्टी एवं विपक्ष से लिए गए थे । नेता प्रतिपक्ष पांडे ने विपक्ष से अपने पार्षद द्वय योगेंद्र पांडे एवं नरसिंह राव का नाम जाँच कमेटी हेतु प्रस्तावित किया था । कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा था की जाँच कमेटी सात दिवस के अंदर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ! पत्र में कहा गया है कि यह बेहद दुर्भाग्य जनक है की आज जाँच कमिटी को बने चार महीने से ज़्यादा होने के पश्चात भी किसी भी प्रकार की जाँच नहीं की गई है । जाँच दल में शामिल हमारे सदस्य द्वय ने बताया है कि माह जनवरी में एक बैठक ज़रूर बुलायी गई थी, परन्तु वह खानापूर्ति मात्र ही थी ।

संजय पाण्डेय ने कहा है कि इस जाँच में सत्ता पक्ष की ख़ामोशी इस भ्रष्टाचार को प्रमाणित करती है । 5 महीने से भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल इस मामले को उठा रहा है परंतु आज दिनांक तक इसकी जाँच नहीं होना यह नगर निगम जगदलपुर जिसका क्रिया कलाप पूर्व से ही संदेह के दायरे में है , भ्रष्टाचार एवं अनियमितता होना स्वयं सिद्ध कराती है ।

ज्ञापन के माध्यम से सुरेश गुप्ता नगर अध्यक्ष ने कहा है कि इस जाँच को बिंदुवार शीघ्र जाँच कराकर दोषियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई करें ,यदि जाँच में और विलंब होगा भाजपा पार्षद दल आंदोलन करने बाध्य होगा एवं इसकी शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से भी करेगा ।

ज्ञापन की एक प्रतिलिपि महापौर सफिरा साहू को भी शीघ्र जाँच कराने दी गई है ।
ज्ञापन सौंपने योगेंद्र पांडे,रामाश्रय सिंह ,सुरेश गुप्ता नरसिंह राव, सचेतक राजपाल कसेर राकेश तिवारी मौजूद थे ।

कोरोना को परास्त करने के लिये टीकाकरण एक महत्वपूर्ण अस्त्र है–केदार कश्यप

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप व जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा ने नारायणपुर भाजपा के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्त्ताओ की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा की। इस दौरान केदार कश्यप ने कहा कि कोरोना को परास्त करने के लिये टीकाकरण एक महात्वपूर्ण अस्त्र है। इसलिए आप सभी लोग अनिवार्य रुप से टीका लगवाये व और लोगो को भी प्रेरित करे ,उन्होने आगे कहा की केन्द्र की हमारी सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मदद दे रही है।
लेकिन प्रदेश सरकार पहले दिन से टीकाकरण अभियान पर सवाल उठाने में लगी थी यही कारण है कि प्रदेश में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसे हम सबको दूर करने की जरूरत है। हमे इस समय मे जनता के बीच कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुये सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक जनता से जुड़कर हर संभव मदद के लिये तत्पर रहना होगा।

वही बैठक को भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी संबोधित करते हुये कहा की जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता से सेवा ही संगठन अभियान को सफल बनाने में जुटे है। इस अभियान का हमें अच्छा प्रतिशाद मिल रहा है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सफल हो रहे है केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मदद कर रही है। लेकिन प्रदेश की सरकार कोरोना से लड़ने के बजाय अपने आपसी लड़ाई में व्यस्त है ।जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बैठक में भाजपा नेता प्रभूनाथ देवांगन ,संदीप झा,प्रताप मंडावी,मरण शील,प्रवीण सांखला,संतनाथ उसेंडी,जैकी कश्यप,अभिषेक बेनर्जी,प्रशांत सिंह,रतन सलाम,अभिषेक झा,पंकज जैन,प्रेमनाथ उसेंडी,अविनाश देवांगन,पंकज आचार्य,सचिन जैन,रीता मंडल,रमशीला नाग सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने हिस्सा लिया।

कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने उपजेल का किया निरीक्षण

0

कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैरक में रह रहे कैदियों से की बातचीत कलेक्टर ने दवाईयों की उपलब्धता की ली जानकारी

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 17 मई, 2021-

जिला मुख्यालय स्थित उपजेल में कोविड-19 के प्रकरण मिलने के बाद आज कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने आज उपजेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री साहू ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैरक में रह रहे कैदियों से बातचीत की और उनसे जेल की व्यवस्थाआंे, भोजन, शौचालय एवं दी जा रही दवाईयों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री साहू ने जेलर से कहा कि किसी भी मरीज की तबीयत यदि ज्यादा खराब हो तो बिना देर किये उसे कोविड केयर सेंटर में भेजे। इसके साथ ही उन्होंने की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीव्ही, अलार्म आदि की जाानकारी ली और नियमित अंतराल में मॉकड्रिल करने कहा। उन्होंने जेलर से जेल में स्थापित क्लीनिक में मरीजों की लिए दवाईयों के स्टॉक एवं उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने कैदियों के लिए भोजन तैयार किये जाने वाले पाकशाला और बैरक आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जेल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अगर किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, तो वे तत्काल प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। इस दौरान कलेक्टर ने जेल के सिपाहियों से बातचीत की और उन्हें सही तरीके से मास्क लगाने, हाथों को सेनेटाईज करने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन, कोविड-19 का लक्षण दिखायी देने पर तत्काल अपने आप को अलग करने और जांच कराने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षित रहकर अपने कर्तव्य का पालन करें। मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, श्री फागेश सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर. गोटा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS