City Media - Page 1678 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1678

दल्लीराजहरा – ग्रामीण वीडियो बनाने व हाथियों को छेड़ खतरा मोल ले रहे है, धोबनी पुत्तरवाही के जंगलों को बनाया डेरा…. देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा- हाथियों का दल बुधवार को कोकान क्षेत्र के जंगल में होने का लोकेशन वन विभाग को मिलते रहा वहीं किसी भी तरह की बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली है हाधियों व नागरिकों की सुरक्षा के लिए गश्ती दल गजराज पर नजर रखे हुए हैं दल्लीराजहरा के रेंजर

राजेश कुमार नंदुलरकर ने बताया कि करीब 17 से 18 हाथियों का दल जो कि पिछले 8 दिनों से पुतरवाही ,धोबनी,टेकाडोडा , हाथीगोर्रा ,कोकान क्षेत्र के सुरक्षित जंगल के कक्ष क्रमांक 283,284 , 285 में विचरण कर रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कुछ किसानों के फसल को क्षति पहुंचाई है धोबनी स्थित पॉल्ट्री फार्म में बाउंड्रीवाल की सीमेंट पोल व जाली तोड़े है।उन्होंने बताया कि हाथियों की भाषा समझने वाले एक्सपर्ट तीन लोग आए हुए हैं जो की पूर्व में भी हाथी को लोड कर चुके हैं ।वे हाथियों को गांव में घुसने से रोक सकते हैं ।गजराजों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिएवन विभाग द्वारा पांच दिवसीय जन जागरण अभियान कला जत्था द्वारा दल्ली राजहरा रेंज के गांव में हाथी से दूर रहने और उसे नहीं छेड़ने के लिए संदेश लोक कलाकारों के माध्यम से दे रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

दल्लीराजहरा के सप्तगिरी पार्क से खदेड़ने के बाद जंगली हाथियों का दल 1 सप्ताह से इस एरिया के जंगलों में डेरा डाल दिये है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

नए साल धोबनी पुत्तरवाही के जंगलों व पर्यटन क्षेत्र कोकान के ना जाने की अपील कल की शांति समिति के बैठक में प्रशासन ने किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार नानुलदलकर ने कहा की पोल्ट्री फार्म में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा पश्चिम बंगाल से आई हुई टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है |

फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने वालों पर कार्यवाही एवम पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा

0

डौंडी – फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने वालों पर कार्यवाही एवम पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा , वर्तमान में बाहरी शक्तियों के द्वारा समाज को गलत मार्ग पर ले जा रहे लोगो पर विस्तृत चर्चा की गई और समाज में मिलकर काम करें ऐसा अपना अनुभव देकर गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज दिनांक 30/12/2020 को  अंतागढ़ के पूर्व विधायक श्री भोज राज नाग जी का समाज से संबंधित विषय को लेकर डोंडी नगर पंचायत में आगमन हुआ। उनके स्वागत में मंडल अध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश कुमार सोरी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रूपेश नायक , समाज से लखन हिडको चतुर सिंग नरेटी , भानु कुमेटी, तिलक सोरी, बहादुर पुरेन्द्र, भगवती ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष अजय चौहान, मातरम दास कोसरे व अन्य सामाजिक गण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking रिश्वतखोरों पर गिरी गाज – एसीबी ने चार लोगों को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0

रायपुर – एसीबी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है | प्रदेश में इस तरह की बड़ी कार्यवाही की गई है जहाँ एक ही दिन में चार लोग इनके हत्थे चढ़े | प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई वह इस प्रकार है –

1. रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर

जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता को 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार को भुगतान का चेक देने के लिए 1 लाख रुपए मांग रहा था। ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत की गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

2. सिमगा जिला बलौदा बाजार

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल को 12000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन के लिए रिश्वत की मांग की थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

3. बतौली जिला सरगुजा

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 प्रमोद गुप्ता ने सातवें वेतनमान के एरियर की राशि निकलवाने की एवज में 10,000 रुपए की मांग कर रहा था । एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा सत्यापन के बाद ट्रेप कर आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

4. नारायणपुर जिला

राज्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी किशोर कुमार मेश्राम को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रार्थी को अन्य शाला में संलग्नीकरण के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी जिस पर एसीबी जगदलपुर यूनिट द्वारा ट्रैप कर पकड़ा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

प्रार्थियों की शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने प्लान बनाकर जिस क्षेत्र से शिकायत मिली थी उनके आधार पर ट्रैप कर या टीम द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया |

नए वर्ष के पहले ही आईएएस अफसरों का तबादला, जाने कहाँ हुई नियुक्ति

0

रायपुर – राज्य सरकार ने आईएएस डिप्टी कलेक्टर 06 अफसरों का तबादला किया है –  

सोलर प्रोजेक्ट सहित के 2500 करोड़ रूपए के एमओयू पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री,उधोग मंत्री,वनमंत्री व क्रेडा अध्यक्ष की मौजूदगी में मिली जनता को सौगात, जेन कहेन तेन करेन के नारे को सही कर दिखाया

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में मंगलवार को उनके रायपुर निवास कार्यालय में ऑटोमोबाइल, स्टील और सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य शासन के उद्योग विभाग और हीरा ग्रुप के मध्य चार एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं में 2 हजार 576 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। इन उद्योगों की स्थापना से लगभग 10 हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को बस्तर सहित प्रदेशवासियों को सौगात दी जिसके लिए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने आगे कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री का यह कदम सभी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा खासकर युवाओं को इससे रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहें , जेन कहेन तेन करेन के नारे को सही साबित कर रहें हैं।

इस दौरान उघोगमंत्री कवासी लखमा, वन व पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार सहित उघोग,ऊर्जा विभाग के अधिकारी व उघोगपति मौजूद थे।

नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के विरुद्ध राज्य सरकार के शासकीय संकल्प पारित होने पर बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया

0

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस तरह से बिना तैयार हुए नगरनार स्टील प्लांट को आनन-फानन में विनिवेशीकरण किया जा रहा है उसके विरुद्ध बस्तर की जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विधानसभा में जिस तरह से शासकीय संकल्प लाकर सर्व सम्मति से पारित करवाया गया वह बस्तर हित में महत्वपूर्ण साबित होगा

बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर उनके इस महत्वपूर्ण कदम के लिए आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात करने वाले जनप्रतिनिधियों में आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार दन्तेवाडा विधायक श्रीमती देवती कर्मा बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा केशकाल विधायक संतराम नेताम विधायक नारायणपुर तथा हस्त शिल्प विकास निगम के अध्यक्ष चंदन कश्यप विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम विधायक अंतागढ़ अनूप नाग विधायक सिहावा श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव दन्तेवाडा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्तार अली मौजूद रहे

पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को मिल रहा व्यापक समर्थन

0

जगदलपुर… पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है कलम बंद काम बंद के नारे को लेकर पंचायत सचिव लगातार अपनी मांगो पर सरकार से सहमति की उम्मीद के साथ अपने अपने ब्लॉक एवं जिले में डटे हुए हैं पूर्व में सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सचिवों को आश्वस्त किया था कि सरकार बनते ही उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा परंतु आज पर्यंत तक की स्थिति में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है अगर हम सचिवों की कार्यशैली की बात करें तो एक पंचायत सचिव ही वह इकलौता व्यक्ति होता है जो शासन की तमाम तरह की योजनाओं को अपने कंधे पर लेकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करता है शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किसी न किसी रूप से पंचायत सचिवों के माध्यम से ही संभव हो पाता है जिसे पंचायत सचिव पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं और वाहवाही सरकार की होती है बावजूद इसके अगर हम इनके वेतन की बात करें तो पंचायत सचिव बहुत कम वेतन पर ही शासन की लगभग योजनाओं और शासन की पंचायत सचिवों से अपेक्षाओं को पूरा करते हैं यह उनका दुर्भाग्य ही है कि हमेशा से सरकारों ने इन पंचायत सचिवों की उपेक्षा की है तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पंचायत सचिवों की मांगों को आज पर्यंत तक नजरअंदाज किया है…

बस्तर जिले के जगदलपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के सचिव भी आड़ावल नाके के पास अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं वहीं पंचायत सचिवों को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है आज पंचायत सचिवों के मांगों को सही ठहराते हुए समर्थन देने पूर्व विधायक संतोष बाफना, बस्तर संयुक्त मोर्चा के नवनीत चांद एवं उनकी टीम तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपाई प्रदीप देवांगन ने भी अपना समर्थन देते हुए हड़ताल स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराई

अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति मोर्चा ने खोला डीम्रपाल वाहन पार्किंग में अधिक रेट के खिलाफ

0

मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग में अधिक दर के लिए भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा ने जताई नाराजगी

वाहन पार्किंग का दर कम नहीं हुआ तो आंदोलन करेगा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा आंदोलन

भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर डीम्रपाल मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग के नाम पर आदिवासी अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वर्गों का हो रहा शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया, अरुण नेताम, राम कुमार मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राज्यपाल कशेर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देते हुए कहा कि डिमरापाल वाहन पार्किंग में Rs. 15 Rs 20 लिया जा रहा है और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार तक किया जा रहा है ज्ञात हो कि संभाग में एकमात्र मेडिकल कॉलेज डीम्रपाल में है और बड़ी संख्या में बस्तर के आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्ग के गरीब लोग इलाज करवाने यहां आते हैं और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में यहां आते हैं जिनका वाहन पार्किंग के नाम पर रोजाना शोषण होता है और जबरन पैसे वसूलने गाली गलौज करने व जलील भी किया जाता है ऐसे में वाहन पार्किंग के नाम पर अत्यधिक रुपए लिया जा कर इनका शोषण किया जा रहा है जिसे तत्काल बंद किया जाए !

जगदलपुर महारानी जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग Rs 5 है डीम्रपाल में भी Rs 5 करने की मांग की और बड़े हुए दर को तत्काल निरस्त कर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए पार्किंग की दर को बढ़ाई गई, जिससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नियत पर शक होता है और, किन कारणवश इतना ज्यादा पैसा लिया जाने की सहमति दी गई इसकी भी जांच होनी चाहिए, और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की ! ज्ञापन देने के दौरान कलेक्टर महोदय से सभी ने आग्रह किया की ईसे तत्काल प्रभाव से बंद कर वाहन पार्किंग का दर कम करते हुए बस्तर के आदिवासी अनुसूचित जाति और पिछड़े, सभी गरीब समाज को राहत दी जाए अन्यथा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा भाजपा बाध्य होगा आंदोलन करने को ! इस अवसर पर शंभूनाथ नाग, त्रिवेणी रंगारी वीरेंद्र बहोते, संतोष गौर, खेम सिंह देवांगन, रवि कश्यप, भुवनेश्वर नाग ,उपस्थित थे

नए साल में पर्यटन स्थल तीरथगढ़ में दुर्घटना से बचाव हेतु यातायात एवं एसडीओपी केशलूर द्वारा संयुक्त कार्यवाही

0

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में केशलूर एसडीओपी श्री चंद्रशेखर परमा एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग में अत्यधिक पर्यटन वाले सड़कों पर यातायात सुधार वह दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही किया गया ।

कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम व बाधारहित आवागमन उपलब्ध कराना तथा दुर्घटना रोकने से है ।

कार्यवाही में मुख्यतः तीव्र गति से वाहन चलाना , तीन सवारी बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां , मोबाइल का प्रयोग करना , शराब सेवन कर वाहन चलाना , गाड़ियों में अत्यधिक लोगों का होना , लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना इन सभी पर कार्यवाही किया गया कार्यवाही के साथ साथ राष्ट्रीय राज्य मार्ग से लगे गांवों को समझाइश व यातायात जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।

पर्यटन स्थलों पर जाने वाले मार्ग में औचक चेकिंग से आम ग्रामीण वह लोगों ने इसे सफल कार्यवाही बतलाया जिससे उनके दुर्घटना से बचाव होती है तथा ऐसी कार्यवाही करते रहने की अपील की है।

नगरनार स्टील प्लांट पर मुख्यमंत्री की घोषणा ऐतिहासिक, स्वाभिमान छत्तीसगढ़ राज्य की संपत्ति को लेकर निजी करण का सपना देखना बंद करे केंद्र सरकार -बेनी फर्नाडीस

0

जगदलपुर। कांग्रेस के शहर जिला सचिव बेनी फर्नाडीस ने कहा है कि स्वाभिमान छत्तीसगढ़ राज्य के स्वाभिमान और संवेदनशील तथा जन जन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरनार स्टील प्लांट खरीदने का संकल्प जताकर केंद्र सरकार को यह संदेश दिया गया है कि राज्य की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार कोई ख्वाब ना सजाए । विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे राज्य सरकार इसे खरीद लेगी। बेनी फर्नाडिस ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला बस्तर के जन भावनाओं का सम्मान मात्र नहीं बल्कि एक दूरदर्शिता पूर्ण अत्यंत ही हर्ष पूर्ण फैसला है ।

जारी विज्ञप्ति में बेनी फर्नांडिस ने कहा कि राज्य में राज्य सरकार ने नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं जाने देने पर अपना एलान सामने रख दिया है, अब केंद्र सरकार भी जल्दी से छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले को सबक की तरह लेते हुए उक्त संयंत्र के विनिवेशीकरण को रद्द करे ।संयंत्र के लिए बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन दी बहुत कुछ सहा और सपने देखें हैं इसलिए उनके हक का फैसला है जो उन्हें मिलकर रहेगा छत्तीसगढ़ सरकार ने यह साफ कर दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS