City Media - Page 1685 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1685

दल्लीराजहरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग की कार्यवाही, रिहायशी मकान से शराब जब्त

0

दल्लीराजहरा – जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है | आज विभाग द्वारा जगदीश कुमार पिता नारायण दास सिन्धी वार्ड क्र 14 कच्चे दफाई दल्लीराजहरा के रिहायशी मकान से 25 पाव देशी मदिरा जब्त किया गया एवं इसी प्रकार संतोष पिता कौशल नेताम वार्ड क्र 18 पुराना बाज़ार दल्लीराजहरा के विरुद्ध धारा 36 (च) के तहत प्रकरण किया गया तथा वार्ड क्र 24 बस स्टैंड सुरेश पिता रामगुलाल महार के यहाँ भी दस्तक दी गई किन्तु यहाँ आबकारी विभाग को बैरंग लौटना पड़ा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

कलेक्टर ने पार्षदो के साथ किया गीदम रोड का निरीक्षण, भाजपा पार्षदों ने बतायी समस्याऐं

0

जगदलपुर। बेतरतीब निर्माणकार्य की पहचान बन चुके गीदम रोड का आज कलेक्टर रजत बंसल ने भाजपा पार्षदों के साथ निरीक्षण किया,अधूरे कार्यो पर गहरी नाराजगी जतायी और मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी,पीएचई विभाग के अधिकारियों को तय सीमा में कार्य पूर्ण करने आदेश दिये। साथ ही पार्षदो का सहयोग लेकर कार्य करने ताकीद किया।

भाजपा पार्षद दल ने तीन दिन पहले बदहाल गीदम रोड को लेकर धरना दिया था और कलेक्टर को ज्ञापन सौंप समस्याओं से अवगत भी कराया था। जिस पर पहल करते हुए आज कलेक्टर श्री बंसल ने प्रशासनिक अमले सहित भाजपा पार्षदों को साथ लेकर गीदम रोड में जारी निर्माण कार्यो का मुआयना किया। भाजपा पार्षदों ने रोड का संकरीकरण,अधूरा निर्माण,गुणवत्ताविहीन कार्य से लोगों की परेशानी शिकायत सामने रखी। वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र पांडे,नरसिंह राव,निर्मल पाणिग्रही ने विभागीय तालमेल न होने बात कही। पार्षद राजपाल कसेर ने दो स्थानों हो रहे पुलिया निर्माण से बारिश का पानी दंतेश्वरी वार्ड में भरने की आशंका जताई,साथ ही पाईप लाईन के ऊपर नाली बनाने,गुणवत्ताविहीन कार्य की शिकायत की।

मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने बिना किसी सूचना या जानकारी के निर्माण कार्य करने की बात रखी। कलेक्टर श्री बंसल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को गीदम रोड का कार्य अविलंब पूर्ण करने निर्देशित किया व पार्षदों से सुझाव व सहयोग लेने कहा। साथ ही कलेक्टर रजत बंसल ने शहर के विकास कार्यो में पार्षदों को अपनी सहभागिता देने की बात कही। आज निरीक्षण के दौरान एसपी पंकज झा,एसडीएम श्री मरकाम,निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,पीडब्ल्यूडी ईई राजीव बत्रा,भाजपा पार्षद धन सिंह नायक,त्रिवेणी रंधारी,ममता पोटाई,अशोक यादव,मोतीराम बघेल,शंभू नाग,महेन्द्र पटेल,प्रकाश झा,अमित तिवारी,सब इंजी.वीरेन्द्र साहू,संजीव कर्ण आदि शामिल थे।

वर्षो से बंद श्री राधाकृष्ण मंदिर के पट खुलेंगे

निरीक्षण के दौरान गीदम रोड में स्थित वर्षों से बंद श्री राधा कृष्ण मंदिर का विषय पार्षद राजपाल कसेर,आलोक अवस्थी व प्रकाश झा ने उठाया व बताया कि टेंपल कमेटी के अधीन इस मंदिर में श्री राधाकृष्ण की मूर्ति की नव ग्रह का पुजा भी की जा चुकी है मगर मंदिर के पट बंद है। कलेक्टर रजत बंसल ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्री मरकाम को अविलंब मंदिर को खोलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है।

एटीएम बूथ से राशि आहरित कर संबंधित बैंक से रि-फण्ड करवाकर ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के 02 आरोपियों की गिरफ्तारी

0

ए0टी0एम0 कार्ड से राशि आहरित होने के बाद राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई जाती थी बाद में बैंक की ओर से रि-फण्ड कर पुनः पैसा कार्डथारी के खाते में जमा कराया जाता था  1,08,62,000/- रूपये में से 12,00,000/- रूपये की ठगी किया गया |  अलग

अलग बैंको के 14 ए0टी0एम0 कार्ड के माध्यम से ठगी किया गया | आरोपी उत्तरप्रदेश कानपुर क्षेत्र के निवासी जो निजी कार से अपराध करने पहुंचते थे | 03 नग मोबाईल, 02 चेक बुक, बैंक पासबुक, 14 ए0टी0एम0 कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आधार कार्ड, चार पहिया वाहन ब्रेजा कार क्रमांक- यू0पी0 71 एसी – 0070 बरामद | मुख्य आरोपी है निर्भय प्रताप यादव बीएससी एवं कम्प्यूटर डिप्लोमा धारी |

बिना गार्ड के एवं सुनसान ए0टी0एम0 बूथ को करते थे टारगेट | जगदलपुर – कोठारी मार्केट, प्रतापगंज पारा के ए0टी0एम0 बूथ पर छेड़छाड़ कर राशि आहरित किया गया |

परिचितों के भी ए0टी0एम0 कार्ड को 5-5 हजार रू. में किराये पर लाकर किया जाता था उपयोग | पूर्व में भी 02 आरोपी अनुराग यादव एवं जर्नादन यादव को मामले में गिरफ्तार किया गया है – नाम आरोपी – . निर्भय प्रताप यादव पिता भगवानदीन यादव, उग्र- 30 वर्ष, निवासी हाथीगाँव, थाना महराजपुर, जिला कानपुर उत्तरप्रदेश • महेन्द्र पाल पिता रामशंकर पाल उम्र- 22 वर्ष, साकिन नगर, थाना महराजपुर, जिला कानपुर उत्तरप्रदेश

जगदलपुर शहर में एस0बी0आई0 के ए0टी0एम0 बूथ में रूपये आहरण करने के पश्चात् संबंधित बैंक में रूपये आहरण नहीं हुआ है कहकर टोल-फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कर पुनः बैंक से अपने खाते में पैसा जमा कराने वाले अन्तराज्यीय गिरोह के 02 सदस्यों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल किया है । ज्ञात हो कि पूर्व में एस0बी0आई0 के ए0टी0एम के माध्यम से राशि आहरण करने के पश्चात् राशि आहरित नहीं हुआ है कहकर शिकायत कर 1,08,62,000/- रूपये की ठगी संबंधी मामले में पूर्व में दिनांक 27.11.2020 को आरोपी अनुराग यादव एवं जर्नादन यादव को गिरफ्तार किया गया था । मामले के अन्य आरोपी फरार चल रहे थे ।

मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में अन्य फरार आरोपियों की पता-साजी किया जा रहा था । सूचना प्राप्त हुआ कि मामले का आरोपी निर्भय प्रताप यादव एवं एक अन्य साथी पुनः अपराध करने की नियत से छत्तीसगढ़ आये है जिनकी पतासाजी हेतु तत्काल टीम रवाना किया गया था । दौरान पतासाजी के आरोपी निर्भय प्रताप यादव एवं एक अन्य को कोरबा से पकड़ा गया । जो पूर्व में पकड़े गये आरोपी अनुराग यादव एवं जर्नादन यादव पूर्व परिचित एवं साथी है ।

तरीका वारदात :

मामले में आरोपी निर्भय प्रताप यादव एवं महेन्द्र पाल से पूछताछ पर अपना अपराध स्वीकार किया गया है । जिन्होंने माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर 2020 में जगदलपुर आकर एस0बी0आई0 के ए0टी0एम0 बूथ पर अलग अलग बैंको के ए0टी0एम0 कार्ड के माध्यम से ए0टी0एम0 के प्रक्रिया के अनु राशि का आहरण किया जाता था एवं राशि निकासी के दौरान ए0टी0एम0 के की-बोर्ड पर ★ 0 # के वटन को प्रेस कर ए0टी0एम0 मशीन से छेड़छाड़ कर मनी डिस्पेन्सर स्लॉट में आहरित राशि में से एक नोट को संबंधित शटर रोलर पर छोड़कर शेष राशि निकाल लिया जाता था । थोड़ी देर पश्चात् छोड़ा गया नोट अपनी प्रक्रिया के अनुरूप ए0टी0एम0 मशीन के अंदर वापस चला जाता था जिस कारण आहरण में ईरर कोड जनरेट होता था । बाद में 02-03 दिन पश्चात् आरोपियों के द्वारा अपने मोबाईल फोन से संबंधित बैंक के टोल-फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कराया जाता था कि “कार्डधारी के खाते से संबंधित राशि का ट्रान्जेक्शन में राशि खाते से कट गया है किन्तु ट्रान्जेक्शन में किसी प्रकार का राशि कार्डधारी को प्राप्त नहीं होना बताया जाता था” | शिकायत के आधार पर बैंको के प्रक्रिया के अनुरूप समयावधि में उक्त शिकायत के निराकरण के संबंध में पुनः संबंधित ए0टी0एम0 के बैंक से कार्डधारी के खाते में राशि पनः जमा किया जाता था । इस आधार पर आरोपियों द्वारा ए0टी0एम0 कार्ड से राशि आहरित किया जाता था और शिकायत दर्ज कर पुनः संबंधित बैंक के माध्यम से उतनी राशि पुनः कार्डधारी के खाते में जमा हो जाता था । इस प्रकार आरोपियों के द्वारा माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर 2020 में समय समय पर जगदलपुर आकर उक्त घटना को अंजाम दिया जाता था । मामले में ठगी की राशि 1,08,62,000/- रूपये में से दोनों आरोपियों के द्वारा

एसएचओ साहू की तेजतर्रार कार्यप्रणाली से पुलिसिंग में कसावट, जुआ,सट्टा,चोरी व डाकेजनी की वारदातों का पर्दाफाश, एसपी के निर्देशों का सहीं ढंग से क्रियान्वयन

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के कोतवाली थाने में जब से एसएचओ एमन साहू ने जिम्मेदारी संभाली है ,उससे पुलिसिया कार्यवाही में कसावट आई है। पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश का पालन करते हुए एसएचओ साहू जुआ,सट्टा, चोरी व डाकेजनी की घटनाओं का पर्दाफाश लगातार कर रहें हैं। कोतवाली थाना के अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना से कार्य को अंजाम दे रहें हैं। बस्तर जिला मुख्यालय के आसना क्षेत्र में जुआरियों की धरपकड़ हो या सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही लगातार किया जा रहा है।

चोरी की घटनाएं हो या सायबर डकैती (एटीएम फ्राड) को भी सुझबुझ से सुलझा लिया।एसएचओ की पुलिसिंग की तारीफ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार द्वारा भी किया जा रहा है। नगर के चौक-चौराहों में शाम ढ़लते ही पुलिस के जवानों की मुस्तैदी हो या फ़िर रात्रि की काम्बिंग गश्त से अपराधियों पर नकेल कस रहा है।

मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर द्वारा ग्राम कन्हारपुरी में जन-जागरूकता रैली

0

गुरूर :- मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 14/12//2020 दिन सोमवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम कन्हारपुरी में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन, टीकाकरण ,पोलियो के संबंध में जन जागरूकता जानकारी दिया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त
साहू, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, ग्राम कन्हारपुरी के सरपंच व वरीष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु. गीतेश्वरी, कु. प्रियंका, कु. सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

दिव्यराज कर्मा जी के दल्ली राजहरा आगमन पर मजदूरों की समस्याओ को लेकर अवगत करवाया

0

दल्ली राजहरा – माननीय दिव्यराज कर्मा जी के दल्ली राजहरा आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी और मजदूर कल्याण संगठन के संरक्षक कृष्णा सिंह, व श्याम जसवाल जी ,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह समाज सेवी कुलदीप बघेल जी प्रदेश महासचिव जे पी यादव

प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत मेश्राम जिला अध्यक्ष रिषभ रामटेके नगर अध्यक्ष रामजीत भारद्वाज मजदूर संगठन के वरिष्ट सहयोगी माधव राव जी ने मजदूरों की समस्याओ को लेकर अवगत करवाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

ब्रेकिंग – डौंडी में जंगली हाथियों द्वारा उत्पात मचाने के बाद अब दल्ली राजहरा की ओर कूच करने लगे

0

दल्लीराजहरा – डौंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचाने के बाद अब पता चला है कि दल्लीराजहरा में डडसेना पूल के पास एवं आसपास के क्षेत्रों में देखा गया | बताया जा रहा है चिखली के पास ग्राम जमरुआ में गाँव के घरों को तोड़फोड़ एवं पेड़ पौधों को नुकसान पहुँचाया गया है मंगलवार की रात कई घरों को नुकसान पहुंचाया | वन विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है

कि हाथियों का दल  चिखली पहुँच गया है दल्ली एवं आसपास के गाँव वाले सावधान रहें जंगल एवं खेतों की ओर अकेले ना जाये | इस प्रकार ग्रामीणों के घरों एवं फसलों को नुकसान पहुँचाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा जानकारी होने के बाद भी वन विभाग लोगों की जान माल की रक्षा के लिए केवल ढिंढोरा पीट रहा है। कल जन मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया कि ग्रामीणों का जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए उन्हें मुआवजा दे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गुरूर पुलिस द्वारा महिला के हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार, आखिर हत्यारा था कौन ?

0

गुरुर – दिनांक 20.12.2020 को दोपहर लगभग 02.30 बजे फोन से थाना गुरूर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम छेडिया में मृतिका पूर्णिमा बाई ठाकुर पति सेवाराम ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम- छेड़िया की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। गुरूर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा गया तो हत्या की घटना की सूचना सही पाये जानें पर, मौके पर सूचक मनोहर लाल तारम निवासी छेडिया की मौखिक रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेषन एवं देहाती नालसी लेकर धारा 302 भा0द0वि0 का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मृतिका का शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मृतिका का सौतेला पुत्र ही निकला आरोपी

सौतेला पुत्र को पिता से अलग करना बना हत्या का कारण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते और उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेष सिन्हा के निर्देषन में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक अरूण नेताम तथा थाना गुरूर के स्टॉफ द्वारा संदेहियों से पूछताछ किया गया। पुलिस द्वारा प्राप्त तथ्यों को बारिकी से तस्दीक जांच करने पर मृतिका की हत्या उसके सौतेला पुत्र शैलेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी छेड़िया थाना गुरूर के द्वारा घटित करने की संभावना पर, घटना के संबंध में उससे पुछताछ पर पहले गुमराह किया। पुनः हिकमत अमली एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी शैलेन्द्र कुमार ठाकुर पिता सेवाराम ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम छेडिया थाना गुरूर द्वारा अपनी सौतेली मॉ का हत्या करना स्वीकार किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आरोपी ने बताया कि उसके पिता सेवाराम ठाकुर द्वारा जब सौतेली मां पूर्णिमा को पत्नी बना कर लाया है तब सौतेली मां के द्वारा उसे (आरोपी शैलेन्द्र ठाकुर) उसके पिताजी से अलग कर दिये थे। जिस कारण आरोपी शैलेन्द्र अपने पिता एवं सौतेली मां से अलग अपनी दादी के साथ रहता था। सौतेली मां द्वारा उसे अपने पिताजी से दूरी बनाकर रहने बोलकर आये दिन वाद-विवाद करती थी। जिस कारण शैलेन्द्र ठाकुर अपनी सौतेली मां से गुस्सा कर रंजिष रखता था। घटना दिनांक 20.12.2020 को आरोपी शैलेन्द्र ठाकुर अपनी शादी करने के लिए लड़की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

देखने ग्राम चिरचारी गया था, लड़की देखकर वापस घर आने पर मृतिका सौतेली मां फिर से वाद-विवाद कर ताना मारते गाली दी थी, जिस कारण आरोपी शैलेन्द्र गुस्से मे आकर कमरा अंदर से लोहे का सब्बल निकालकर आंगन मे बैठी सौतेली मां पूर्णिमा के सिर मे प्राण घातक हमला कर संघातिक चोंट पहुंचा कर हत्या कर दिया व शव को मृतिका के कमरे में ले जाकर रख कर अपने ऊपर संदेह न हो यह सोंचकर अपने जीजा के घर जाना बताकर ग्राम गुड़रा टोला कुसुमकसा चला गया था व देर शाम को वापस घर छेड़िया आया। आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त किया गया लोहा का सब्बल को जप्त कर आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक अरूण नेताम, उपनिरीक्षक अरूण साहू, प्र.आर. बलराम कोसे, आरक्षक

शेर अली, आरक्षक चंचल भगत की मुख्य भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी – शैलेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी छेड़िया थाना गुरूर |

डौंडी – जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, जन मुक्ति मोर्चा द्वारा मुआवजे के लिए प्रशासन से की मांग

0

डौंडी – आज दिनांक 21/12/2020 को बालोद जिला के डौण्डी  ब्लाक के ग्राम चोरहापडाव, खैरवाही (हवाई अड्डा), गंगोलीडीह, बोरगांव, चिखली, नर्राटोला के पास जंगली हाथियों ने मचाया उत्पाद जिसमें स्थानीय निवासी के कही घर पर रखे धान को किया सफाचट तो किसी के घर की दीवाल व घर की छत (सीमेंट की शिट) को किया नुकसान, खबर मिलते ही जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने किया प्राभावितो से किया मुलाकात |

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन से मांग करती है कि प्रभावितो को जल्दी से जल्दी उचित और सही मुआवजा प्रदान करे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा का आवश्यक बैठक वार्ड क्रमांक 02 कच्चे दफाई राजहरा बाबा में सम्पन्न हुआ

0

दिनाँक 20 दिसम्बर 2020 दिन रविवार को परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा का आवश्यक बैठक वार्ड क्रमांक 02 कच्चे दफाई राजहरा बाबा में सम्पन्न हुआ।बैठक में श्री जीवन लाल साहू को सर्व सहमति से परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में उपस्थित तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री तोरनलाल साहू ने मनोनीत अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाये। एवम बधाई देते हुए परिक्षेत्र में आपसी सद्भाव एवम सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तहसील साहू संघ की ओर से कोटि -कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।


नव मनोनीत अध्यक्ष श्री जीवनलाल साहू ने भी सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने एवम आपसी सद्भावना के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया।उपस्थित पदाधिकारीयों एवम सदस्यों द्वारा अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू का तिलक लगाकर स्वागत एवम सम्मान किया गया।


बैठक मे श्रीमती द्रोपती साहू संयुक्त सचिव ,श्री किशोर साहू उप संयोजक न्याय प्रकोष्ठ,श्री द्वारिका साहू संयुक्त सचिव, श्री शीतल साहू कार्यालय सचिव तहसील साहू संघ,हेमन्त साहू,सुभाष साहू, हेमलाल साहू,भोजराम साहू,रामेश्वर साहू,श्रीमती पुष्पा साहू,काजल कुमारी साहू,रविलाल साहू,यादराम साहू,पायल साहू,सुभाष सोनवानी,मदन साहू परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS