City Media - Page 344 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 344

बस्तर जिले के कबीर पंथ अनुयायियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
  • दामाखेड़ा के गुनहगारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग 

जगदलपुर कबीर पंथ अनुयायियों के धर्मस्थल दामाखेड़ा बलौदाबाजार में कबीर पंथ के वंशाचार्य हुजूर उदितनाम साहेब पर हमला का जगह-जगह विरोध हो रहा है। इस पंथ के अनुयायियों में आक्रोश है। इसी मामले को लेकर बस्तर जिले के कबीर पंथ के सैकड़ों अनुयायियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कबीरपंथ अनुयायियों ने बताया कि कबीर पंथ का इतिहास 600 वर्षों से ज्यादा पुराना है। इसके अनुयायी देश के विभिन्न राज्यों में निवासरत हैं। कबीरपंथ शांति का पंथ है तथा व्यक्ति निर्माण एवं सदभावना, भाईचारा को बढ़ावा देता है। कबीरपंथी समाज के लोगों ने बताया कि 31 अक्टूबर को धर्मनगर दामाखेड़ा में असामाजिक तत्वों ने नवोदित वंशाचार्य हुजूर उदितमुनि नाम साहेब पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। कहा गया कि कबीर पंथ हमेशा सत्य, अहिंसा और शांति का पक्षधर रहा है। कबीर पंथ के अनुयायी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक रहते हैं। सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन के बस्तर जिला प्रतिनिधि ने अपने वक्तव्य में कहा कि दामाखेड़ा का मामला सोची- समझी साजिश एवं दुर्भावना से किया गया हमला है। जो पंथ अनुयायियों के मन मस्तिष्क को विचलित कर रहा है। कबीरपंथियों के मन में मानवीय स्वभाव से दुख एवं आक्रोश है। अतः जल्द से जल्द हमलावरों पर कार्रवाई करवाने के लिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन प्रेषित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सद्गुरु कबीर धनिधर्मदास साहब वंशावली मिशन जिला बस्तर के जिला प्रतिनिधि श्याम दीवान, परोपकारी प्रतिनिधि पवनदास बघेल, जिला सलाहकार महंत लक्ष्मीकांत पंत, जिला युवा प्रतिनिधि तुलेशदास, महिला प्रतिनिधि हीरामनी, तहसील प्रतिनिधि गिरधरदास, अनिल बघेल, सुखचंददास, महंत केदारदास, लक्ष्मण दास, सोनाधरदास, ललित दास, महंत बुधमन दास, महंत कपिल दास, अजर दास, रतनदास, रामचरण, फरसूदास सहित काफी संख्या में आमिन माता महिला मंडल, नवयुवक मंडल आदि प्रकोष्ठ के कबीर पंथ अनुयायी मौजूद रहे।

राजहरा परिवहन संघ ने कलेक्टर के निर्देश पर लौह अयस्क उत्पादन बाधित करने वाले चक्काजाम को कल बुधवार से स्थगित

0

दल्लीराजहरा __राजहरा परिवहन संघ का पांच सूत्रीय मांगो को लेकर डडसेना पुलिया के पास दल्ली व राजहरा तथा महामाया माइंस से लौह अयस्क उत्पादन को दूसरे दिन भी चक्काजाम कर ठप्प किया गया ,राजहरा परिवहन संघ के सैकड़ों सदस्य सुबह से ही डडसेना पुलिया पास पहुंच गए ब शाम तक बैठे रहे किंतु लौह अयस्क परिवहन की एक भी गाड़ी राजहरा माइंस बंकर के लिए नहीं आई ,जिससे बी एस पी का उत्पादन प्रभावित हुआ

राजहरा परिवहन संघ की मांगो को लेकर प्रशासनिक अधिकारी , बी एस पी अधिकारी व राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों के बीच त्रिपछिय वार्ता कलेक्टर कार्यालय के सभागार में शाम 4 बजे हुई जिसमे कलेक्टर इंद्रजीत अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ,आर के सोनकर अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) डोंडी , डॉ चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा , बी एस पी के सी जी एम (आईओसी राजहरा )गहरवार , डॉ जे एस बघेल ,राजहरा परिवहन संघ के इंद्रजीत सिंह तुली ,परविंदर सिंह छतवाल, अतिन्दर सिंह संधू ,नरेंद्र सिंह तुली ,जगजीत सिंह मरवाहा,अनिल सुथार उपस्थित थे त्रिपछीय वार्ता में राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी रखी , बी एस पी के अधिकारियों ने उन मांगो के संबंध में उच्चाआधिकारियो से उक्त मांगो को अवगत कराकर समस्या का समाधान निकालने की बात कही ,कलेक्टर ने राजहरा परिवहन संघ से आंदोलन समाप्त करने की बात कहते हुए बैठक समांप्त हुई ,

कलेक्टर बालोद ने राजहरा परिवहन संघ की मांगो को लेकर 9 दिसंबर को ई डी माइंस के साथ बैठक कराने की बात कही राजहरा परिवहन संघ ने कलेक्टर के निर्देश पर लौह अयस्क उत्पादन बाधित करने वाले चक्काजाम को कल बुधवार से स्थगित कर माइंस आफिस के समीप अनिश्चित धरनास्थल अनवरत जारी रखने का निर्णय लिया गया

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस

0

जगदलपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र का संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को तय करता है। सरकार के विभिन्न अंगों के अधिकार और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। संविधान किसी भी देश की शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया एक दस्तावेज है। संविधान की जरूरत को महसूस करते हुए आजादी के बाद भारत ने भी संविधान को अपनाया। संविधान निर्माण के लिए कई देशों के संविधानों का अध्ययन किया गया और उनमें से अच्छे नियम कानूनों को निकालकर भारत का संविधान बनाया गया।

ये बातें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज शंकर ने कही। उन्होंने कहा कि हर साल भारतीय संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने और संविधान के महत्व व बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं को फैलाने के उद्देश्य से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।दरअसल इस दिन 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। हमारे संविधान को बनाने में दो वर्ष,11 माह और 18 दिन का समय लगा। जिसके बाद भारत गणराज्य का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया। लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य मनोज शंकर द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित,माल्यार्पण एवं पुष्पर्पित किए गए। पश्चात प्राचार्य मनोज शंकर ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी एवं संविधान के प्रति बच्चों में जागरूकता पैदा करने, भारतीय संविधान के महत्व व मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस मौके पर वहां उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों ने संविधान का सम्मान व पालन करने का संकल्प लिया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा तनूजा बघेल ने भाषण की प्रस्तुति दी।शिक्षक देवसिंह नेताम ने भी सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी एवं संविधान का विस्तार रूप से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के बेहतरीन दस्तावेजों में से एक है। हर भारतीय को इसकी रक्षा का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें पूरे जोश के साथ संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करने और अपने मौलिक अधिकारों के लिए छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

परचनपाल में मनाया गया बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का स्थापना दिवस

0
  •  उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
  • नशा मुक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

जगदलपुर बस्तर जिले के ग्राम परचनपाल में बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत  समाज का 13वां स्थापना दिवस 25 नवंबर को बड़े उत्साह उमंग के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथ कलश यात्रा  संतोषी माता मंदिर से निकाली गई, जो कार्यक्रम स्थल तक गई। ध्वजारोहण के बाद समाज सद्भावना व सर्व भवन्तु सुखिनः हेतु  हवन पूजन किया गया। साथ ही दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दूर दराज के गांव गांव से कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों का शॉल श्रीफल से विशेष सम्मान  किया गया। संभाग के अलग अलग क्षेत्रों से पधारे समाज के प्रबुद्ध जनों ने उद्बोधन में समाज नई दिशा देने की कोशिश की। समाज के उप संरक्षक मंगलसिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज में जब तक एकता, अखंडता, भाई चारा प्रेम, की भावना निहित नही होगी तब समाज की उत्कृष्टता और उत्थान संभव नही है। अन्य समाज इसी तरह से संगठित होकर आगेबढ़ रहे हैं। इन समाजों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह समाज की एकता में शक्ति होती है।

साथ ही हितप्रिया ठाकुर ने भी  समाज  मे हो रही खींचतान के दुष्प्रभाव व एकता प्रेम और संस्कार और महिलाओं के सम्मान और महिलाओं की उत्थान के लिए और समाज की नई दिशा में आगे बढ़ कर भाग लेने के लिए बेहतरीन विचार समाज के वरिष्ठ माता बहनों के समक्ष अपना रखे। साथ ही नशा मुक्ति के तहत युवाओं को जागृत और  सजग करते हुए नई पीढ़ी का दिशा निर्देशन करते हुए बेहतर सुझाव दिए। इस कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी कमल सिंह ठाकुर, रोमनाथ ठाकुर, मंगल सिंह ठाकुर, सुखचंद ठाकुर, पदमनाथ ठाकुर, रतिसिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रूपसिंह ठाकुर, संतोष सिंह ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर, कमल सिंह ठाकुर, जागेश्वर सिंह ठाकुर, दयाराम ठाकुर, थबीर सिंह ठाकुर एवं परचनपाल के ग्रामवासी उपस्थित थे।

हमें कर्तव्य बोध कराया और अधिकार दिलाए संविधान ने: शिवनारायण पांडे

0
  • भाजपा कार्यालय में मनाया संविधान दिवस
  • बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को किया गया नमन 

जगदलपुर संविधान दिवस के अवसर पर यहां जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संविधान निर्माता के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने संविधान की अहमियत को समझाने और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण पांडे ने कहा कि संविधान से हम सब सुपरिचित हैं। भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया।भाजपा नेता शिवनारायण पांडे ने कहा कि विभिन्न संकटों के बावजूद डॉ. भीमराव आंबेडकर ने मात्र दो वर्ष, 11 माह और 18 दिनों में दिन-रात मेहनत कर भारत के संविधान की रचना की। उन्होंने 26 नवंबर 1949 को इसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव आंबे़डकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना, जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। देश आज संविधान दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहली बार इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को एक अधिसूचना में 26 नवंबर को हर साल ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाने की बात कही थी। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी एल. ईश्वर राव ने कहा कि 75 साल पहले आज ही के दिन संविधान सभा ने संविधान निर्माण का बहुत बड़ा काम किया था। संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। हम आज ऐतिहासिक दिन के साक्षी हैं। हमारा संविधान सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है। संविधान सभा ने संविधान निर्माण का कार्य संपन्न किया और इसे आत्मार्पित-अंगीकृत किया। आज मैं देश की तरफ से संविधान सभा के सदस्यों को नमन करता हूं। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव ने एवं आभार प्रदर्शन दिनेश पाणिग्रही ने किया। कार्यक्रम में प्रमुखत: अश्विनी कुमार सरडे, पार्षद आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, आयेन्द्र सिंह आर्य, उमाकांत सिंह, रंजीत पांडे, नरेंद्र पाणिग्रही, राजेश श्रीवास्तव, सुनील दास, योगेश ठाकुर, गोदावरी साहू, ममता राणा, गीता नाग, प्रमिला कपूर, मीना विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, दिनेश केजी, विक्रम यादव, बसंत जोशी, आरती दुआ, झरना बांगर, अनिल राव, नितिन जैन, सरिता सतपति, प्रकाश झा, मलय झा, माधवी मंडल, अलका सेंगर, कृष्णा ठाकुर, मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, हरिशंकर झा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सांसद बस्तर महेश कश्यप ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

0
  •  बस्तर की खुशहाली की कामना करने पहुंचे काशी विश्वनाथ के दर पर 
  • बस्तर के अन्य कई बड़े भाजपा नेता भी रहे मौजूद 

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर की खुशहाली के लिए वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी भगवान श्री काशी विश्वनाथ से की। दर्शन उपरांत सांसद महेश कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन से जीवित मोक्ष का अनुभव होता है और नई ऊर्जा मिलती है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि आज जो कुछ भी मैंने पाया है, सब काशी विश्वनाथ की कृपा से मिला है। चंदौली परिवारिक विवाह समारोह में पहुंचने के उपरांत उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। उनके साथ मौजूद बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव का विधि विधान से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया है। बस्तर की खुशहाली की भी मैंने कामना की है। मंत्रीद्वय रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के जल्द स्वस्थ होने की कामना बस्तर के नेताओं ने की। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, लच्छूराम कश्यप,बैदूराम कश्यप, रजनीश पाणिग्रही, वेदप्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा ने आरती हवन में शामिल हुए।

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस

0

दल्ली राजहरा छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया और संविधान की पुस्तक की पूजा अर्चना की  गई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने सभी कांग्रेसजनों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 नवंबर से 26 जनवरी तक संविधान रक्षक अभियान चलाया शुरू किया गया है। कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार व्यक्त दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, विधायक प्रतिनिधि रत्तीराम कोसमा, जिला सचिव युवराज साहू, रवि जायसवाल, विजय जोगदंड, के ईश्वर राव, तिलक मानकर, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जुबैर अहमद, रामू शर्मा, मुमताज कुरैशी, महेंद्रन अप्पू, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विभार, चंद्रप्रकाश सिन्हा, चंद्रप्रकाश बोरकर, विजयलक्ष्मी, स्वप्निल तिवारी, सुरेश ठाकुर, रूबी एंथोनी, विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत देवांगन, नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस परितोष हंसपाल, नोमेश रामटेके, जावेद खान, जसविंदर सिंह गिल, मनीष सेन, खिलेश पटेल, तंजिला खान, जितेंद्र मेश्राम, पापा राव, बसंत साहू, जेआर महिलांगे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

आयुक्त साहू ने किया शॉपिंग काम्प्लेक्स का निरीक्षण

0

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने आज मंगलवार को शहर के गोल बाजार एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यवसायिक परिसर पुराना बस स्टैंड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सुबह आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने गोलबाजार क्षेत्र का दौरा कर चल रहे कार्यो की अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वही आयुक्त श्री साहू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर पुराना बस स्टैंड का भी दौरा कर परिसर के पार्किंग स्थल को तत्काल दूरस्त करते समस्या को दूर करने का निर्देश दिया साथ ही पुराना बस स्टैंड व्यावसायिक परिसर के दुकानों का निरीक्षण कर खाली पड़ी शेष दुकानों का जल्द निविदा प्रक्रिया करने का निगम राजस्व विभाग को निर्देश दिया।

आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सभी कार्य तय सीमा में पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता अशोक कोर्राम, राजस्व विभाग के राकेश यादव व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अब बिगड़ने लगा है हवाई जहाज का इंजन: सुशील मौर्य

0
  •  प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कब तक आलापते रहेंगे मोदी की गारंटी का राग

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने हवाई सेवा को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जगदलपुर से रायपुर व जगदलपुर से हैदराबाद विमान सेवा शुरू करवाई थी, किंतु छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही जगदलपुर से रायपुर विमान सेवा बंद हो गई। वर्तमान में जगदलपुर से हैदराबाद की विमान सेवा हफ्ते में चार दिन ही संचालित हो रही है और हैदराबाद विमान सेवा भी बंद के कगार पर आ चुकी है। यह भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप की निष्क्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सुशील मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की जनता व शहर के मतदाताओं ने बेहतर विकास व मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा की सरकार चुनी है, मगर सत्ता में आते ही जनता की सुविधाओं से इनका कोई लेनादेना नहीं रह गया है।सालों पहले हैदराबाद से जगदलपुर आ रही एयर इंडिया की विमान सेवा अचानक से रोक दी गई थी। जिस पर पूर्व बस्तर सांसद दीपक बैज और खुद मैं भी था। तब दीपक बैज द्वारा जनता की परेशानियों को देखते हुए तत्काल धरने पर बैठ गए थे। साथ ही इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इस पर सार्थक चर्चा की थी। जिस पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने साथ देने की बात कही थी, और एयर इंडिया विमान द्वारा सभी यात्रियों को हैदराबाद से जगदलपुर की विमान सेवा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही सभी यात्रियों को खाने की व्यवस्था भी एयर इंडिया द्वारा कराई गई थी। जिस पर सभी यात्रियों ने पूर्व सांसद बस्तर दीपक बैज का आभार व्यक्त किया था। वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। क्या भाजपा सांसद महेश इस विषय को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से चर्चा कर शहर की जनता को असुविधा से निजात दिलाएंगे, सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, या मुंह में दहीं जमाए बैठे रहेंगे? सुशील मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। मौर्य ने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार काबिज है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप को मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत से चुना है।शहर के मतदाताओं ने किरण देव को लगभग 29000 वोटों व सांसद महेश कश्यप 35000 वोटों से जिताया है, ताकि शहर की बेहतर विकास व सुविधाएं मिल सके,क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद जनता को हो रही असुविधाओं से निजात दिलाने जगदलपुर से रायपुर विमान सेवा शुरू करवाने के साथ साथ जगदलपुर से हैदराबाद की विमान सेवा को निरंतर संचालित कर सेवा देने हेतु धरना प्रदर्शन या आंदोलन करेंगे? ये सवाल प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व सांसद महेश कश्यप से बस्तर की जनता पूछ रही है। या फिर स्थानिय विधायक किरण देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप मोदी की गारंटी का राग कब तक आलापते रहेंगे?

बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों ने मंत्री केदार कश्यप से लगाई नौकरी बचाने की गुहार

0
  • हाईकोर्ट ने दी है बड़ी राहत, गेंद अब सरकार के पाले में
  • चिंतित शिक्षकों ने मंत्री कश्यप को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। चिंतित शिक्षकों ने नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपकर नौकरी बचाने की गुहार लगाई।

इन शिक्षकों के मुताबिक 7 नवम्बर को हाईकोर्ट बिलासपुर में डीएड शिक्षकों की ओर से सरकार के विरुद्ध दाखिल कंटेम्प्ट केस की सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि किसी की नौकरी छीनना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार को बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त शिक्षकों को वर्ग-2 शिक्षक पद पर समायोजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि ये चयनित हैं, मिडिल स्कूल में शिक्षण की योग्यता रखते हैं तथा इन्हें 1 वर्ष शिक्षण का अनुभव भी प्राप्त है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने बीएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक हेतु योग्य नहीं माना है, परंतु माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण के लिए ये योग्य हैं। इन 2900 सहायक शिक्षकों के प्रति सरकार की ज़िम्मेदारी है, तथा सरकार के पास अपनी शक्तियां भी हैं, जिनका प्रयोग कर इनकी सेवा सुरक्षित रखी जा सकती है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को हाईकोर्ट द्वारा तथा 28 अगस्त 2024 को सुप्रीमकोर्ट के फ़ैसले से लगभग 2897 बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों की नौकरी ख़तरे में पड़ गई है। ये सभी सहायक शिक्षक बस्तर और सरगुजा संभागों के सुदूर अंचल में विगत एक वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। अप्रत्याशित रूप से नियमों में बदलाव की वजह से इन पर पदमुक्ति का ख़तरा मंडरा रहा है। सभी बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने पूर्व में भी वर्ग 2 (मिडिल) में समायोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विभिन्न शिक्षक संगठनों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि सहायक शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया जाए। क्योंकि पूरी प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का कोई भी दोष नहीं है। आज सभी 3000 शिक्षक सहित पूरे परिवार की आजीविका इसी नौकरी पर ही आश्रित है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।इस दौरान हाईकोर्ट द्वारा सरकार को इन बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS