City Media - Page 1644 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1644

दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता ! जाने चौथे दिन का हाल

0

दल्लीराजहरा नगर मे चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन .दो मैच खेले गये  जहाँ पहले मैच मे अडाणी क्लब अंबिकापुर ने  करारी शिकस्त देते हुए डी.एफ.ए. रायपुर की टीम को  शुन्य(0) के मुकाबले  चार (04) गोल से पराजित किया पराजित टीम कोई भी गोल नही कर सकी मध्यांतर तक अंबिकापुर की टीम 03 गोल से आगे रही अंबिकापुर की ओर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

से जर्सी नं. 04 के खिलाड़ी पुनीत कुमार ने 02 गोल  एंव लक्ष्मण दास जर्सी नं. 07 एंव सलोमोन इक्का जर्सी नं. 16 ने 1-1 गोल किये इस तरह से .एकतरफा मैच मे  अंबिकापुर चार (04)गोल से विजयी रहे इसी तरह  टुर्नामेंट के दुसरे मैच मे ईगल क्लब बिलासपुर एंव बी.एम.वाय चरौदा के बीच  संघर्षपुर्ण  मुकाबला देखा गया  मध्यांतर तक  दोनो ही टीम एक  एक 1-1 की बराबरी पर रहे बिलासपुर के लिए पहला गोल जर्सी. नं.10 आकाश यादव ने किया वही चरौदा की ओर से  मध्यांतर के पुर्व आखिर ी मिनट मे  जर्सी 06 गुलशन कांबले ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया

मध्यांतर के पश्चात  बिलासपुर की टीम बेहतर टीमवर्क से खेलते हुए दुसरा गोल  किया  यह गोल टीम के लिए जर्सी नं.06 जावेद ने किया इस तरह बिलासपुर  चरौदा से 01 गोल  के मुकाबले दो गोल से आगे रही  इस तरह से बिलासपुर की टीम  एक के मुकाबले दो गोल से विजयी रही 09 फरवरी को स्पर्धा के दो लीग मैच खेले जायेंगे.पहला मैच एन.एफ.सी.बचेली  व् रामकृष्ण आश्रम के बीच खेला जायेगा वहीं दुसरा मैच  आर एफ.ए. राजहरा मांईस  विरूद्ध

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कल्याण ब्वायज भिलाई के बीच खेला जायेगा  आज खेले गये मैच के दौरान श्री सुकान्तो मंडल  श्री मनोज सर  श्री एन. विश्वास  श्री एस.के व्यास श्री बीजू जार्ज.श्री पी.एम. सिरपुरकर .श्री राजीव महेन्द्रु श्री मायाराम ठाकुर सहित बी.एह.पी. प्रबंधन के आला अधिकारी  मौजूद रहे  आयोजन समिति के अध्यक्ष  श्री राजेन्द्र बेहरा श्री  गौतम बेहरा संगठन सचिव  श्री त्रिनाथ नायडू  सचिव  जिला फुटबॉल संघ सहित बडी संख्या मे आयोजन समिति के सदस्य एंव पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोतवाली पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति को पता तलाश कर, परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

दिनांक 07.02.2021 को थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा शहर में पेट्रोलिंग दौरान एक व्यक्ति बेसुध (मानसिक रूप से विक्षिप्त) अवस्था में मिला जिसे पुछताछ करने पर जिला-बलरामपुर का होना बताया तब जिला-बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस से संपर्क कर, उक्त व्यक्ति के पहचान हेतु वाट्सअप के माध्यम से उसका फोटो भेजकर पहचान कराया गया, जहाँ पर इस व्यक्ति का नाम धर्मकांत पिता मोहन राम निवासी ग्राम परसागुड़ी थाना राजपुर, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज व थाना राजपुर जिला-बलरामपुर, रामानुजगंज में गुम इंसान क्रमांक-04/2021 कायम होना बताया गया।

जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा धर्मकांत के वारिसानों को सूचित किया गया। वारिसानों के थाना आने पर विधिवत् धर्मकांत को सुरक्षित सौंपा गया।

कोठियागुड़ा प्राचार्य व व्याख्याताओं के बीच खुलकर आया मतभेद, शिक्षकों की सुलह नाकाम अब आयुक्त से गुजारिश करने पत्र

0

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंड़ीगुड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत कोठियागुड़ा हाईस्कूल प्राचार्य और दो व्याख्याताओं के बीच विवाद लगातार बढ़ने के बाद शिक्षकगणों द्वारा सुलह का प्रयास किया गया किंतु वह विफल रहा। शिक्षकों ने मामले को सुलझाने कमीश्नर को पत्र लिखा है साथ ही इसकी प्रति कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजा गया है।

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा का कोठियागुड़ा हाईस्कूल स्कूल इन दिनों अच्छे कामों की बजाय विवादों के कारण सुर्खियों में हैं खासकर प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य सुलह के मुंड़ में नहीं हैं। दरअसल प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य तथा व्याख्याता दिलीप कुमार कश्यप- उमाशंकर ठाकुर के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है जिसके कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक यह बातें पहुंचा तथा जांच दल ने मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पहल करने को

कहा किंतु प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य शिक्षकगणों द्वारा सुलह करने का प्रयास किया गया किंतु बातें नहीं बनी। इस मामले शिक्षकगणों लोभान सिंह ठाकुर,अन्तुराम मेताम व सुरेंद्र कुमार कश्यप ने कमीश्नर बस्तर को पत्र लिखकर मामले को सुलझाने का निवेदन किया है। पूर्व में प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य ने एक शिक्षक को नोटिस जारी कर विवाद खड़ा किया था किन्तु यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर प्राचार्य ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है जिसके कारण शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है।

दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन किसने बाजी मारी….जाने कल का मुकाबला

0

दल्लीराजहरा – राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में 2 मैच खेले गए जहां पहला मैच रामकृष्ण आश्रम नारायणपुर वर्सेस कल्याण ब्यावज भिलाई के मध्य खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल के बराबरी पर रहे भिलाई के जर्सी नंबर 9 भूपेश कुमार शर्मा ने पहले हाफ में पहला गोल कर अपनी टीम को एक शुन्य  से बढत दिलाये.  इसके उपरांत नारायणपुर के खिलाड़ियों ने काउंटर अटैक करते हुए दूसरे हाफ में 35 मिनट में रोहित कुमार ने एक गोल कर अपनी टीम को एक-एक की बराबरी पर ला खड़ा किया…. कार्यक्रम के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री तपन सूत्रधार जी जीएम माइंस एंड रावघाट प्रोजेक्ट्स उपस्थित थे इनके अलावा विपिन कुमार जी जीएम माइंस दल्ली प्लांट श्री आर सी बेहरा जी एम झरन दल्ली माइंस श्री एस के पेरै जी सीनियर मैनेजर एच ईं एम.ई   श्री शैलेंद्र व्यास जी सीनियर मैनेजर उपस्थित थे इन सभी मंचस्थ अतिथियों  का राजहरा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से हार्दिक स्वागत सत्कार किया गया इसके अलावा हमारे बीच विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अशोक ठाकुर जी संचालक ज्योति चिकित्सालय दल्ली राजहरा समाजसेवी श्री सतीश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कांबले जी श्री अशोक गोगड  एवं श्री सतीश सिंह जी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इन सभी अतिथियों का राजहरा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत सत्कार किया गया इस दौरान कार्यक्रम में श्री वरिष् खिलाडी  उदय कुमार जी आर एफ. ए. के सगठन सचिव  श्री. गौतम बेरा जी  उपाध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा जी  दिलीप सुखदेव जी  आयोजन समिति के अध्यक्ष  श्री राजेन्द्र बेहरा जी 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सचिव त्रि नाथ  नायडू जी श्री दिलिप सुखदेवै …मनोज परेरा सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे..वही ..स्पर्धा का दूसरा मैच .. राज रोमांस राजा एवं एनएफसी बचेली के बीच खेला गया जहां दोनों ही दे मध्यांतर तक दोनो ही टीमे 0-0 की बराबरी पर रहा इसके पश्चात दूसरे हाफ में राजहरा मांईस के   खिलाड़ी ने खेल के 20 मिनट में जर्सी नंबर 19 अनिल पोलार्ड ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक चुनने की बढ़त दिलाई….और निर्धारित समय मे..राजहरा मांईस की टीम ..शुन्य के मुकाबले एक गोल से विजयी रही..

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कल 08 फरवरी ..को दो मैच खेलै जायेंगे…. पहला मैच अंबिकापुर… एंव रायपुर के बीच तथा दूसरा मैच .रेलवे चरौदा..व् बिलासपुर के बीच खेला जायेगा

एसकेएमएस के नेता ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र से खदान समूह के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की

0

एसकेएमएस के नेता कँवलजीत सिंह मान 5 फरवरी को भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज से लोएस खदान समूह के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जिस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात को रखा  सर्वप्रथम मैंने उनसे कहा कि कर्मचारियों का का वेतन समझौता जल्द से जल्द कर दिया जाए क्योंकि कर्मचारी प्रबंधन के रवैए से काफी नाराज हैं इस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि प्रबंधन शीघ्र से शीघ्र सम्मानजनक वेतन समझौता करना चाहता है –

राजहरा अस्पताल में एंबुलेंस की समस्या को देखते हुए डायरेक्टर इंचार्ज ने यह वादा किया है कि जून माह तक नई एंबुलेंस राजौरा अस्पताल में आ जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि रेफर होने वाले कर्मचारियों को अब अपनी छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं है प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों के लिए स्पेशल लीव देने के लिए आदेश जारी  करेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लौह अयस्क खदान समूह के समस्त ठेका श्रमिकों के लिए C. L/E.L/F.L  .की सुविधा लागू करने के लिए प्रबंधन सर्कुलर जारी करेगा इसका लाभ सभी ठेका श्रमिकों को प्राप्तहोगा।

कर्मचारियों की reward स्कीम की  राशि mines को दे दी गई है शीघ्र ही कर्मचारियों को यह राशि दी जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जिन कर्मचारियों ने मेडिकल एवं एजुकेशन के आधार पर भिलाई में क्वार्टर आवंटन हेतु आवेदन किया है उन सभी कर्मचारियों के आवेदन को डायरेक्टर इंचार्ज के द्वारा कार्यालय में भेजने हेतु दिशा निर्देश जारी किया है शीघ्र ही इन कर्मचारियों को क्वार्टर आवंटन हेतु डायरेक्टर इंचार्ज का अनुमोदन मिल जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

इसी के साथ ही लौह अयस्क खदान समूह के  श्री तापन सूत्रधार  एवं महाप्रबंधक कार्मिक श्री एस के सोनी के द्वारा खदान में कार्यरत माइनिंग मेट बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं   दिल्ली खदान मैं कार्यरत मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन संबंधित समस्या का भी समाधान निकाल लिया गया है जिसका लाभ कर्मचारियों को शीघ्र मिलेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लौह अयस्क खदान समूह के समस्त ठेका श्रमिकों के लिए उनके विभिन्न अलाउंस दिलाने हेतु एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसका निर्णय भी शीघ्र हो जाएगा।

जगन्नाथपुर में चौसर व कबड्डी प्रतियोगिता जारी,दिल्ली तक से पहुंची है टीम , मेला व सम्मान समारोह आज

0

जगन्नाथपुर/बालोद । ग्राम जगन्नाथपुर में जय बजरंग दल समिति के द्वारा कबड्डी व चौसर प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। अभी भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है । ख़ास बात ये है की देश की राजधानी दिल्ली तक से भी एक टीम कबड्डी खेलने पहुंची है जो कई टीम को हराकर फाइनल में पहुंच रही, फाइनल अभी नहीं हुआ है। खेल चल रहा है. वही गांव में आज 7 फरवरी को मेला का आयोजन किया गया है। रात में नाच का कार्यक्रम होगा।

इससे पूर्व शाम 7 बजे से जन्मभूमि वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह व देश सेवा कर के 15 साल बाद घर लौटे आर्मी के जवानों का सम्मान भी होगा। सोसायटी के अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि शंकर यादव सीनियर स्टेनोग्राफर जिला मुंगेली पुलिस विभाग होंगे। अध्यक्षता राजाराम साहू रेलवे विभाग करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य छगन देशमुख, सरपंच अरुण साहू, ढाल देशमुख, मिश्री लाल साहू होंगे। वहीं 15 साल बाद आर्मी से देश सेवा कर के घर लौटे जवान चंद्र कुमार साहू व रोहित कुमार साहू का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं में गांव से प्रथम स्थान पाने वाले एक बालक व एक बालिका का भी सम्मान होगा। गांव की प्रतिभा को निखारने के लिए पिछले साल से जन्मभूमि सोसायटी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

दल्लीराजहरा – चिखलाकसा मेन रोड पर स्कार्पियों ने इंडिका कार को मारी टक्कर

0

दल्लीराजहरा – चिखलाकसा मेन रोड पर स्कार्पियों ने इंडिका कार को टक्कर मारने की घटना सामने आई है | इस हादसे में इंडिका में सवार महिला को चोट लगी जिसे उपचार के लिए ज्योति अस्पताल ले जाया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अभी 12 बजे के आस-पास की है, स्कार्पियों CG05 AC 0875 डौंडी मार्ग से होते हुए तेज रफ़्तार से जा रही थी और

इंडिका CG 07 M 3080 कार दुर्ग की ओर से आ रही थी और चिखलाकसा मेन रोड में ही एक अन्य बोलेरो गाड़ी अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए निकल ही रही थी कि तभी तेज रफ़्तार स्कार्पियों, बोलेरो को कट मारते हुए सामने से आ रही इंडिका कार के साथ जबरदस्त भिडंत हो गई | इंडिका कार में 5-6 लोग सवार थे जिसमे से एक महिला को चोट लगने की बात सामने आई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने बस्तर विधायक वि0प्रा0अध्यक्ष लखेस्वर बघेल को सौपा ज्ञापन।

0

जनघोषणा पत्र में उल्लेखित शिक्षक संवर्ग की मांगों को बजट सत्र में उठाने तथा मुख्यमंत्री को अनुसंशा सहित भेजने मांगा समर्थन।

बस्तर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बस्तर के पदाधिकारियों ने 6 फरवरी को बस्तर विधायक वि0प्रा0अध्यक्ष लखेस्वर बघेल से सौजन्य भेट किया इस दौरान उन्होंने संपूर्ण संविलियन के लिए श्री बघेल को आभार पत्र सौपकर अभिनंदन किया वहीं जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन आदि को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने तथा मुख्यमंत्री जी से माँगो को पूरा करने हेतु पहल करने का आग्रह किया जिस पर बस्तर विधायक बस्तर वि0प्रा0अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शिक्षक हित मे सदैव अग्रसर रहने की बात कही।

इस दौरान मौजूद प्रवीण श्रीवास्तव(प्रदेश उपाध्यक्ष),राजेश गुप्ता(जिला अध्यक्ष) ताहिर शेख (सचिव)अमित पाल(कोषाध्यक्ष) हरेंद्र राजपूत फुल दास नागेश धनेश्वर बघेल डेस नाथ पांडे रियाज खान, तुला दास मानिकपुरी, पुरुषोत्तम मौर्य,मंगल राम मौर्य, पीतांबर बिसाई , निशा साहू कमला शर्मा आरती सिंह चक्रधर बघेल,अन्य लोग साथ मे उपस्थित रहे।

अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने कलेक्टर ने किया छ: दल गठित, वर्षों से सुविधाओं को मोहताज कालोनीवासी

0

जगदलपुर। अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने की तैयारी बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने प्रारंभ किया है जिसके तहत् छ: टीम गठित कर मौके का मुआयना कर 8फरवरी 2021तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।बस्तर में अवैध कालोनियों की लगातार शिकायतें सामने आ रही है जिसके तहत् यह बड़ा फैसला है।उम्मीद है कि जनता को फायदा मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी शासनकाल में बस्तर जिले में कुकरमुत्ते की तरह कालोनियों का जाल बिछाया गया है और इसके मकड़जाल में जनता फंस गया है जिसके कारण कई ठगे गए हैं तथा इसकी शिकायत कई बार प्रशासन के समक्ष हो चुकी है। विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास के दौरान भी यह बातें सामने आई थी जिसके बाद यह मानकर चला रहा है कि मुख्यमंत्री के कड़े आदेश के बाद प्रशासन जागा है।

दुसरी तरफ बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने जो आदेश दिया है उसके अनुसार छ: टीम अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने अभियान छेड़ेगी जिसके अनुसार उपयंत्री गोपाल भारद्वाज संबंधित पटवारी,राजस्व निरीक्षक सहित चेनमेन के साथ घाटपदमुर, पल्ली, धरमपूरा व कालीपुर के कालोनियों की जांच करेंगे। कंगोली व अघनपुर में मुगल साहू, आसना -जगदलपुर स्टेशन दीपेश देवांगन, पथरागुड़ा,हाटकचोरा व आड़ावाल अशोक कोर्राम,करकापाल, फ्रेजरपूर व सरगीपाल अमन नेताम ,परपा -पंडरीपानी प्रवीण पोयाम सहायक की भूमिका में रहेंगे तथा राजपत्रित अधिकारी व तहसीलदार मधुकर सिरमौर नायब तहसीलदारों की फौज के साथ दूसरे लेयर की जांच कर मुख्य भूमिका में रहेंगे ‌। बस्तर जिला कलेक्टर रजत बंसल ने पांच दिनों के भीतर यह रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर “आरएचओ” संजय यादव को जिला कलेक्टर ने ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

0

गणतंत्र दिवस समारोह 2021 के अवसर पर संजय यादव “आरएचओ” सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी को कोविड – 19 के दौरान मरीजों के जांच, उपचार, निगरानी सेवा के लिए दिनांक 05/02/2021 को कलेक्टर जिला बालोद ने ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | संजय यादव के ससम्मान से छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रेखू राम साहू, सीता साहू, कृपाराम ठाकुर, संजय ठाकुर, सरोज स्वर्णकार, हेमिन साहू, जयंती मण्डल, सीमा तिवारी, इला दीवान, राकेश देशमुख, कैलाश ठाकुर ने ख़ुशी जाहिर की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS