City Media - Page 1122 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1122

बस्तर संभाग स्थानीय अतिथि शिक्षक संघ ने आगामी रणनीति पर बैठक किया आहूत

0

जगदलपुर। स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ का संभागीय स्तरीय बैठक आज कृषि उपज मण्डी प्रांगण जगदलपुर में आहूत किया गया जिसमें बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक) शामिल हुए। बैठक में संभागीय अध्यक्ष श्री हर्षजीत ठाकुर ने कहा कि आगामी रणनीति पर विचार कर बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों को एकजुट होकर अपने हक की इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा आगामी शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व ही हमें शिक्षण सत्र 2023-24 में बारह माह नौकरी सूरक्षा समान काम समान वेतन और बस्तर में शिक्षण सेवक कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक के नाम से स्थानीय अतिथि शिक्षकों को जाना जाता है सभी जिलों में एक ही नाम हो स्थानीय अतिथि शिक्षक(बस्तर शिक्षण सेवक) का छंटनी ना हो पुनः सेवा में लिया जाए। वेतनमान समान दिया जाए जिला प्रशासन व राज्य सरकार स्थानीय अतिथि शिक्षकों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाती हैं तो आगामी 25 म‌ई से स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने में विवश होगी। बस्तर संभाग से श्री हर्षजीत ठाकुर अतिथि शिक्षक कल्याण संघ संभागीय अध्यक्ष दंतेवाड़ा रामप्रसाद मंडावी संभागीय उपाध्यक्ष कोंडागांव मनोज कुमार ठाकुर जिलाध्यक्ष शिक्षण सेवक संघ बस्तर श्याम राव टोपेश्वर देवांगन बलदेव मरकाम रमेश कुमार यादव कांकेर तुलसी मौर्य मीता बहादुर कुलदीप कश्यप गोविंद रजनी नीलबती नाग उग्रसेन पांडे नकुल ठाकुर राम नाग बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर भाजपा पर निशाना साधा

0

नीरज ने कहा कि आज जो कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट जी की निर्मम हत्या हुई है,वो बोहोत दुखद है।आज फिर कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़नी पड़ रही है,केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कश्मीर मसलों को सुलझाने में फेल हो रही है,जब 1990 में केंद्र में भाजपा समर्थित वी.पी सिंह की सरकार थी तब वहां के राज्यपाल ने उन्हें(कश्मीरी पंडितों) जाने को विवश किया और आज विडंबना ये है की ३२ साल बाद फिर उसी बीजेपी की सरकार है,तब से लेकर अब तक कश्मीरी पंडित के नाम पर हिंदुओ से वोट मांग मांगने वाली भाजपा कश्मीरी पंडितों को छलने का काम कर रही है।

विधायक चंदन कश्यप ने आज ग्राम पंचायत गुरिया में 5 लाख का पुलिया का किया भूमिपूजन

0

छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत गुरिया में पुलिया का भूमिपूजन किया साथ ही विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि मेरे क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या यानी मेरी समस्या है चाहे कोई भी समस्या रहे उसे मैं तत्काल निराकरण करने का प्रयास करता हूं और करता रहूंगा जिससे मेरे क्षेत्र की जनता को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए और मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। हम हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए काम करते रहेंगे |

इस मौके पर गुरिया सरपंच जानकी बघेल, लक्ष्मण मौर्य, मोसु राम, दुकारु कश्यप सुरेश ठाकुर,रूप उपचंद बघेल, तुलाराम,गणेश यादव,विष्णु मौर्य तुलसी बघेल, खगेश्वर नाग,फरसु बघेल, गोलू नाग, संजू बघेल, पदम बघेल, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

बस्तर सांसद दीपक बैज चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचे उदयपुर…

0

कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा..

जगदलपुर। लोकसभा में बस्तर और छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर मुखरता से आवाज बुलंद करने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में शामिल होने राजस्थान के उदयपुर पहुंचे हैं। शिविर में राष्ट्रीय नेतृव, मुख्यमंत्री, सांसदों सहित पार्टी के बड़े नेता शामिल हैं।

कांग्रेस द्वारा उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से बस्तर के सांसद दीपक बैज होटल ताज अरावली उदयपुर पहुंचे। इस शिविर में शामिल होने अन्य राज्य सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद, विधायक सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेता उदयपुर पहुंचे हैं।विदित हो कि कांग्रेस का यह चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शिविर में कांग्रेस के 400 से अधिक दिग्गज शिरकत करने उदयपुर पहुंचे हैं।

बस्तर सांसद दीपक बैज उदयपुर के होटल ताज अरावली में होने वाले चिंतन शिविर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य और देश के कई मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

उदयपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बस्तर सांसद बैज ने कहा कि उदयपुर में होने वाले नव संकल्प चिंतन शिविर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य और देश के कई मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। नव संकल्प चिंतन शिविर में अर्थव्यवस्था के लगातार पतन, बढ़ती आर्थिक विषमता, महंगाई और कृषि क्षेत्र को कुछ चुनिंदा समूहों के हवाले करने के गहरे षड्यंत्र पर भी पार्टी द्वारा विचार विमर्श होगा। इस दौरान आने वाले दिनों में कांग्रेस केंद्र सरकार की योजनाओं के विरोध की तैयारी करती नजर आएगी और सड़क पर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करती नजर आएगी। गौरतलब है कि पार्टी चिंतन शिविर13 मई को सोनिया गांधी के संबोधन से शुरू होगा और राहुल गांधी के भाषण से खत्म होगा।

बालको प्रबंधन द्वारा भारी मात्रा में कोयले की राख अवैध तरीके से फेंकने के विरुद्ध राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने सभी जिम्मेदारों को नोटिस दिया

0

तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनी, तुरंत रिपोर्ट देने हेतु आदेश

छत्तीसगढ़ के सबसे प्रदूषित शहरों में एक कोरबा जिले में बालको प्रबंधन द्वारा लंबे समय से लाखों मेट्रिक टन कोयले की राख इधर उधर फेंके जाने का मामला राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के समक्ष पहुंच गया है। इस मामले में कोरबा के आवेदक रामअवतार अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी के माध्यम से बाल्को प्रबंधन, जिला कलेक्टर और पर्यावरण विभाग की मिली जुली अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध गंभीर शिकायत दर्ज की थी। ज्ञातव्य है कि बालको प्रबंधन प्रतिवर्ष बिजली उत्पादन के पश्चात लगभग 50 लाख मैट्रिक टन कोयले की राख पैदा करता है। जिसमें से मात्र 15 लाख मीट्रिक टन कोयले की राख के लिए अनुमति मांग कर पूरे जिले में इधर-उधर फेंक रहा है। इस मामले को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। कई प्रकार से लोगों ने इस बात को सरकार तक पहुंचाया है कि बालको प्रबंधन, जिला कलेक्टर के सहयोग से अवैध रूप से पर्यावरण विभाग से अनुमति प्राप्त कर नदियों के तटों पर कोयले की राख फेंक रहा है। हरित प्राधिकरण के समक्ष आवेदन में यह बताया गया है कि कोयले की राख अवैध रूप से किसानों की कृषि भूमि पर फेंकी जा रही है नदियों के तटबंध और बालको के तालाबों को पाटकर कोयले की राख फेकी जा रही है। कई प्राकृतिक जल स्रोतों को कोयले की राख से बालको प्रबंधन द्वारा पाट कर समाप्त कर दिया गया है। कोरबा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को कोयले की राख से पाटकर तबाह कर दिया गया है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी की याचिका पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने गंभीरता से कार्यवाही की है। प्राधिकरण ने तत्काल सभी पक्षकारों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है। प्राधिकरण में जिला कलेक्टर सहित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक एक सदस्य की तीन सदस्यीय समिति तत्काल गठित कर कोरबा जिले में इस अवैध राख फेंके जाने के मामले पर जांच रिपोर्ट 11 जुलाई तक प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। आवेदक रामअवतार अग्रवाल ने इस संबंध में बताया है कि संपूर्ण कोरबा जिले में जिला कलेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छत्तीसगढ़ की मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचार पूर्ण तरीके से आम नागरिकों को भयंकर वायु प्रदूषण मैं झोंक दिया गया है। जिससे आम लोगों को जीवन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। थोड़ी सी हवा चलने पर पूरे कोरबा शहर में राख हवा में उड़ने लगती है और सांस लेना दूभर हो जाता है। माननीय हरित प्राधिकरण द्वारा तत्काल कार्यवाही से आम लोगों के मन में उम्मीद जगी है। याचिका में सभी संबंधित पक्षकारों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की की गई है।

भानपुरी अस्पताल में नर्स डे मनाया गया

0

भानपुरी । सिविल अस्पताल अस्पताल भानपुरी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित किया गया।इस दौरान आयोजित समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इस मौके पर सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली.

इस मौके पर अस्पताल के डॉ. बीड़ी राय ने कहा कि यह एक खास पल है, क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है. ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें. डॉ एस बी सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल भानपुरी में सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल लगातार प्रयास कर रहा है. इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं.

इस अवसर पर डॉ एंजेल पलक, डॉ शिल्पा, शोभा कामले, रीना शुक्ला, पदमा खान, उर्वशी पाणिग्रही, जितेंद्री पांडे,चेतना राय, अमृता मौर्य, अंजलि कश्यप, रितु निकुंज, पूजा गुहा, पूर्णिमा दास, हेमबती कश्यप, संतोषी नेताम, प्रेमलता सिन्हा आदि मौजूद रहे।

मेन रोड स्थित किरी स्टोर नामक कपडे की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

👉 घटना के 12 घण्टे के भीतर मामले का आरोपी रकम के साथ पुलिस के गिरफ्त में।
👉 दिनांक 12.05.2022 को दुकान से नगदी रकम की हुई थी चोरी।
👉 जप्ती में 5 लाख रूपये नगद बरामद।
👉 दुकान का नौकर ही निकला मामले का आरोपी।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मेनरोड किरी स्टोर की दुकान में दिनांक 12.05.2022 के रात्रि में घुसकर नगदी रकम की चोरी की वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 12.05.2022 के मेनरोड स्थित किरी स्टोर से अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर दुकान से नगदी रकम लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये नगद राशि की चोरी किया गया था। उक्त घटना पर दुकान संचालक चिमनाराम खत्री कीे रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 175/22 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के शहर में लगे सीसीटीव्ही एवं सायबर सेल के द्वारा दुकान में काम करने वाले कामगार व शहर के संदिग्ध व्यक्तियों एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर निगाह रखकर पतासाजी आरोपी की पता तलास किया जा रहा था। कामगारों से पूछताछ करने के दौरान एक संदिग्ध की पहचान किया गया जिससे थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसने घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए अपना नाम राकेश कुमार करटामी पिता लखमा राम करटामी उम्र 20 वर्ष निवासी तोंगपाल जिला सुकमा का होना बताया जो घटना के 04 दिन पूर्व ही दुकान में काम करने आया था और दिनांक 12़.05.2022 को रात्रि में दुकान की छत से अंदर प्रवेश किया और अंदर रखे गल्ले से नगदी रकम को चोरी कर ले जाना बताया। जिसके कब्जे से 5 लाख रूपये नगद उसके हाल निवास ग्राम पामेला थाना परपा से उसके बताये अनुसार बरामद किया गया है। मामला थाना कोतवाली में विवेचनाधीन है अग्रिम कार्यवाही बाद माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

नाम आरोपी – राकेश कुमार करटामी पिता लखमा राम करटामी नि0 तोंगपाल जिला सुकमा।

बरामद सम्पत्ति:-नगदी 5 लाख रूपये ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक – एमन साहू, धनंजय सिन्हा, लालजी सिन्हा ।
उप निरी. – होरीलाल नाविक, प्रमोद ठाकुर, रनेश सेठिया, कृष्णा साहू।
सउनि. – रामविलास नेगी।
प्र.आर. – उमेश चंदेल, मौसम गुप्ता, ।
आरक्षक – रवि सरदार, भूपेन्द्र नेताम,गौतम सिन्हा,युवराज ठाकुर, सोनू गौतम, दीपक कुमार, हिमांशु यादव, शिव यादव।

जन समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम मे शामिल हुए  नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप  

0

भानपुरी…।जन समस्या समाधान शिविर में फरसागुडा मे छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज इस समाधान शिविर में आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने आये हैं, जहां आप लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। जिला अस्पताल में अब सभी प्रकार के बीमारियांे का इलाज किया जा रहा है। यहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे लोगों को बेहतर ईलाज मिल रहा है। विधायक चंदन कश्यप ने आज अपना बीपी   चेक करवाया इस मौके पर सरपंच दुरुपती नेताम.गोलू नाग . संजू कश्यप, फगनू बघेल, दुकारू कश्यप, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की एसडीएम जनपद सीईओ तहसीलदार एंव विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में नर्स डे मनाया गया

0

स्वास्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार ने बताया कि नर्स डे दुनियाभर में नर्सों के योगदान के सम्मान और जश्न मनाने के लिए एक खास दिन है। यह साल दुनियाभर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है। इस खास दिन को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा चुना गया था और 1974 से आधिकारिक तौर पर हर साल नर्स डे 12 मई से मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की प्रेरणा ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक फ्लोरेंस नाइटिंगेल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

साल 2022 की नर्स दिवस की थीम हैट- ””नर्स: ए वॉयस टू लीड- इन्वेस्ट इन नर्सिंग एंड अदर राइट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ”।

फ्लोरेंस नाइटिंगेल, जिन्हें दुनिया भर में “लेडी विद द लैंप” के रूप में याद किया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने क्रीमिया युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना और उनके सहयोगी बलों के घायल सैनिकों की देखभाल की। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने न केवल युद्ध के दौरान चिकित्सा शिविरों और अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल और नर्सिंग के मानकों को निर्धारित भी किया था। वहीं 1860 में सेंट थॉमस अस्पताल में नाइटिंगेल ट्रेनिंग स्कूल भी स्थापित किया, ताकि इच्छुक नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर संजय प्रसाद , अजय परिहार अध्यक्ष , लक्ष्मी तांडिया, मंजू, प्रिया देवांगन,मीना नागेश मिताली,प्रीति मंडल,माधुरी जोशी,दीपिका ठाकुर, गीता यादव,तृप्ति राजू,तनुजा पाट्रे अरुणा देहारी रोजलिन बेचक नर्स दिवस पर रोजलिन बेचक अध्यक्ष बड़ेकिलेपाल स्टाफ नर्स के द्वारा रक्तदान भी किया गया।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष ने नागरिकों व वार्डो की समस्या की निराकरण के लिए सक्रियता दिखाई

0

नगर पंचायत डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पेयजल विभाग के कर्मचारी ईश्वर आर्य प्रकाश ठाकुर हितेन ठाकुर मनोज कोमा और सभी कर्मचारी आम नागरिकों के मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं लोकेश्वरी गोपी साहू व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न वार्डों में बोर खनन करा कर अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से बोर में मोटर पंप डालकर नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें झुमुक लाल कोसमा सभापति वार्ड क्रमांक 9 मनी बघेल पार्षद वार्ड क्रमांक 5 नारायण सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 14 विद्या शर्मा उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 12 अंबिका निषाद पार्षद वार्ड क्रमांक 3 सुभद्रा टांगेकर पार्षद वार्ड क्रमांक 10 दसोदा भूआर्य वार्ड क्रमांक 13 शोहदरा देवांगन सभापति वार्ड क्रमांक 7 शोभाराजपूत सभापति वार्ड क्रमांक 2 ममता शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 4 माया ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक 6 ऐसे सभी वार्डों में पेयजल सप्लाई हेतु स्थिति अनुसार बोर खनन करा कर मोटर पंप डालकर पेयजल सप्लाई नगर के सभी जगह उपलब्ध कराई जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

और नगर के कई जगहों पर टैंकर के माध्यम से हमारे कर्मचारी पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें सार्वजनिक जगह तहसील ऑफिस शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूल अन्य जगह नागरिकों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर गर्मी के समय में किया जा रहा है श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आगे नगर वासियों से अपील करते हुए कहा फीस भीषण गर्मी के समय में आप सभी लोग पूरे नगर पंचायत का सहयोग करते हुए किसी भी सार्वजनिक जगह पर वर्ष पानी बहने ना दे नलों में टोटी का उपयोग करें और घरों में सरकारी नलों में प्राइवेट में नलों में टुल्लू पंप का उपयोग न करें और मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में हमारा सहयोग करें पूरे नगर पंचायत के टीम मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में पानी बिजली सफाई सभी क्षेत्र में अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं आम नागरिकों से अपील है आप सभी लोग हमारा सहयोग करें

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा प्याऊ घर की व्यवस्था भी की गई है वह इंद्र मार्केट में वाटर एटीएम के माध्यम से आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है आगे श्रीमती साहू जी ने बताया की आम नागरिकों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत डौंडीलोहारा में दिनांक 13 ,5, 2022 शुक्रवार को आम नागरिकों के लिए जिसका राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है या किसी को नाम कटवाना है या किसी को नाम जुड़वाना है एवं एपीएल बीपीएल नया राशन कार्ड बनवाना है ऐसे नगर के नागरिक नगर पंचायत डौंडीलोहारा में कल कार्यालयीन समय 10:30 बजे से आकर अपना राशन कार्ड बनाने नाम काटने जोड़ने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं अपने साथ अपना बायोडाटा आधार कार्ड राशन कार्ड पैन कार्ड जाति निवास श्रम कार्ड या अन्य दस्तावेज के साथ नगर पंचायत में उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट करेंगे साथ ही साथ लोकेश्वरी साहू ने बताया की मस्जिद चौक से विवेकानंद चौक तक पूर्व में एडीबी द्वारा निर्माण कराया गया नाली की सफाई कवक खोलकर दिनांक 16, 5 2022 से किया जाना है ताकि विभिन्न वार्ड वासियों को वर्षों पुरानी नाली से पानी निकासी की समस्या 7 वार्ड वासियों को छुटकारा दिलाई जा सके

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

इस दिशा में पहल करते हुए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू और वार्ड पार्षद नारायण सिन्हा अनीता साहू के सक्रियता से पीडब्ल्यूडी विभाग नगर पंचायत विभाग राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से चौक हुए नाली का समतलीकरण कर आम नागरिकों को नाली के पानी निकासी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा इसलिए हमारे नगर के मस्जिद चौक से लेकर विवेकानंद चौक तक के समस्त व्यापारी बंधुओं से और रहवासी नागरिकों से विनम्र अपील करती हूं कि आप सभी लोग जनहित के मुद्दे पर सहयोग करते हुए नाली सफाई में अपनी अपनी सकारात्मक सहभागिता निभाने का प्रयास करेंगे कि क्योंकि आम नागरिकों में पारी बंधुओं के सहयोग से ही ऐसे बड़ी समस्याओं से निपटा जा सकता है इसलिए आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा करती हूं और नाली सफाई में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी इसलिए नगर पंचायत प्रशासन ,पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग करती है निर्धारित समय पर मस्जिद चौक से विवेकानंद चौक तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवस्था बनाने की मांग तीनों विभाग प्रमुख से की जाती है और हमारे सभी पार्षद साथियों से भी नाली सफाई में संबंधित विभाग और आम नागरिकों का सहयोग प्रदान करें ताकि आम नागरिकों को समस्या से निजात दिलाई जा सके

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS