जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर जिला बस्तर(छ. ग.)
हमारे चैनल इंडिया व सिटी मीडिया/एवं छत्तीसगढ़ वेलफेयर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा जी ने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर के आर .पी.नेताम से सीधा बातचित एवं जिला रोजगार कार्यालय की 2019 से 2021 तक का कार्यप्रणाली के बारे में जाना।
आइये एक नजर देखते हैं, आर.पी.नेताम क्या कहते हैं…?
कलेक्टर रजत बंसल की विशेष पहल पर जिले के सातों ब्लाकों में आयोजित किए जा रहे भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से बस्तर क्षेत्र में माह नवम्बर 2021 में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए बस्तर के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिले के सभी सातों ब्लाकों में विशेष प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर कलेक्टर रजत बंसल की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय जगदलपुर में माह नवंबर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बस्तर के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिले के सभी सातों ब्लाक मुख्यालयों में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के द्वारा जिले के सभी सातो ब्लाकों के बीईओ को प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर प्रतिभागी युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए प्रशिक्षण पीटीआई शिक्षक और रिटर्न टेस्ट के लिए जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण का लाभ समस्त बस्तर क्षेत्र के नवयुवक ले रहे है। इस भर्ती रैली की तैयारी के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय में आवेदन मंगाए गए हैं। इन आवेदित अभ्यर्थियों के लिए लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। युवाओ के लिए आयोजित प्रशिक्षण केंद्र का 2 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान में अवलोकन किया।
इस दौरान प्रशिक्षणार्थी युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंध्रप्रदेश में एक ऐसा गांव है जहाँ के 80 प्रतिशत युवा फौज में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। उस गॉव को लोग आर्मी विलेज के नाम से जानते हैं। बस्तर से भी इसी तरह से मिशाल बने। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, जनपद उपाध्यक्ष रामानुज आचार्य, एबीईओ डी एम मरकाम, बीआरसी मोजेश क्रिस्टोफर, एच के देवांगन, प्रशिक्षक पीटीआई शिक्षकगण मनोज साहू, रमेश सिंह, विजय बोरकर, दिनेश बचवानी व अन्य गणमान्य लोग उपष्ठित रहे।
दिनांक 02.8.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री जो दिनांक 01.8.2021 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 237/2021 धारा 363 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाशशर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि सुजाता डोरा, प्रआर गौरीशंकर कांत आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम, मआर0 आभारंजिता लकड़ा एवं तोमिन कुंजाम टीम के द्वारा तत्काल गुमशुदा नाबालिक का पता तलाश हेतु आसपास के लोगों व रिश्तेदारों में पता तलाश किया गया। दौरान पता तलाश के टीम जिला धमतरी रवाना किया गया। जहां पर उक्त टीम के द्वारा लगातर अपृहता का पता तलाश कर, दिनांक 04.08.2021 को स्थान घड़ी चैक धमतरी में टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर गुम बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर, दस्तयाब किया गया। जहाॅ पर बालिका से विधिवत् पुछताछ पर अपने कथन मे बतायी कि आरोपी कैलाश सोनी पिता मदन सोनी उम्र 20 साल निवासी बांसमुण्डा वीरसांवकर वार्ड पथरागुडा जगदलपुर के द्वारा बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर जबरन इच्छा के विरूद्व शारीरिक शोषण किया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 366,376, भादवि0 06 पाक्सो एक्ट घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के युवा सांसद दीपक बैज की सदन और कांग्रेस में रणनीतिक सक्रियता से कांग्रेस सहित विपक्ष के तमाम नेताओं, सांसदों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई पार्टी सांसदों की वर्चुअल बैठक में शामिल होकर सांसद दीपक बैज ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। इसके साथ ही सदन में उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाया और छत्तीसगढ़ के किसानों की जरूरत के मुताबिक़ यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। पूर्व में भी सांसद दीपक बैज बस्तर सहित पूरे राज्य के हितों को लेकर दमदारी से आवाज बुलंद करते रहे हैं। बस्तर सांसद बनने के बाद से वे सदन से लेकर हर स्तर पर जनहित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा करने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों और कांग्रेस सांसदों की ब्रेकफास्ट बैठक में भी सांसद दीपक बैज मौजूद रहे। दीपक बैज की आक्रामक शैली पार्टी नेतृत्व के साथ साथ विपक्षी दलों के सांसदों के बीच भी भा रही है। खास बात यह है कि कांग्रेस सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ के साथी सांसदों के बीच राज्य के हित में संघर्ष के मामले में प्रेरक बन रहे हैं।
कुसुमकसा क्षेत्र के जन प्रियनेता जनपद सदस्य संजय बैस एवं तहसीलदार विनय देवांगन के सार्थक पहल से कल कुसुमकसा का चक्का जाम जो ग्राम चिपरा भर्री टोला रजहि देव पांडुम के किसानों द्वारा किया जाना था वह स्थगित हो गया |
क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बस ने पहल की किसानों को खाद कल उपलब्ध हो जाएगा इस संबंध में ग्राम पंचायत कुसुमकसा में सभी किसानों को बुलाया गया जहां पर खाद की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं खाद उपलब्धता के लिए संजय बैस कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिंगरामे भरीटोला के सरपंच गुणेंद्र कुसुमकसा क्षेत्र के नेता गांधी पुष्पजीत बैस ने पहल कर किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराई जाने के लिए प्रशासन से मांग की और प्रशासन ने तहसीलदार के माध्यम से कल खाद उपलब्ध कराई जाएगी ऐसा वादा किया गया |
जिसके बाद किसानों द्वारा दिया गया चक्का जाम का अल्टीमेटम समाप्त कर दिया गया है |
दल्लीराजहरा – स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है | घटना 01-08-2021 रात्रि को वार्ड क्र 15 नियोगी नगर ड्रिलिंग कैम्प नं. 1 राजहरा की है जिसमे प्रार्थी सतीश कुमार ने एफआईआर दर्ज करवाई कि उसके स्टोर रूम से अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर 01. वेल्डींग मशीन कीमत 10000 रू, 02. एंगल कटर कीमत 8500 रू, 03. कटिंग टार्च किमत 5000 रू, 04. छोटा वेल्डींग 02 नग 8000 रू टुल्लू पंप कूल मिलाकर कीमत लगभग 40,000 रू का सामान चोरी कर ले गया है |
प्रार्थी द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर संदेह के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है | जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया है |
पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –
गौकरण करायत पिता युवराज करायत उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 01 राजहरा बाबा
दीपक कुमार यादव पिता सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 20 वार्ड क्र 02 गणेश चौक पंडरदल्ली
शेखर कुमार नागवंशी पिता चिमन लाल नागवंशी उम्र 17 वार्ड क्र 01 कच्चे दफाई राजहरा
बस्तर। ग्राम पंचायत मधोता 02 खैरगुड़ा पारा का यह सड़क पहले मुरमी करण था कुछ माह पूर्व बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी ने सी सी सड़क स्वीकृत होने पर भूमि पूजन किया था। पंचायत के द्वारा जेसीबी मशीन चलाकर मुरूम को खोदा गया पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़़ व जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि ग्रामीण कीचड़ से ही होकर आवागमन करने को विवश हैं। उक्त स्थल पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से पूर्व में ही स्थिति दयनीय बनी हुई थी।
दरअसल ग्राम पंचायत मधोता 02 खैरगुड़ा में जल निकासी की व्यवस्था नहीं की है। इस कारण गांव के मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन के कारण गड्ढा बन गया है। इससे मार्ग पर बने गड्ढों में हमेशा पानी एकत्र रहता है। पिछले दिनों हुई बारिश से स्थिति और भी दयनीय हो गई। स्थिति यह है कि मार्ग पूरी तरह से जलमग्न कीचड़ से सन्ना है। वहीं मार्ग पर कीचड़ व फिसलन के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। घरों का गंदा व बारिश का पानी मार्ग पर एकत्र होने से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था व सीसी सड़क के लिए संबंधित पंचायत से कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं मार्ग पर बने गड्ढ़ों में हमेशा पानी एकत्र रहने के कारण वाहन सवारों को भी काफी परेशानी होती है। वाहन सवारों को गड्ढों का अंदाजा नहीं चल पाता है। ऐसे में वे अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं।ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाए।
आज दिनांक 03.8.2021 को जरिये मोबाईल के मुखबीर सूचना मिला कि ओडिसा की ओर से एक व्यक्ति काला रंग के मोटर सायकल वाहन से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने निकला है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि सतीश श्रीवास्तव हमराह स्टाफ आरक्षक रवीन्द्र ठाकुर, गायत्री प्रसाद तारम, रामसिंह कश्यप,रवि सरदार एवं सैनिक शिव कुमार यादव के टीम द्वारा स्थान आमागुड़ा चैक में पहुंचकर घेराबंदी किया। जहाॅ पर कुछ समय बाद एक मोटर सायकल में एक व्यक्ति सवार होकर सीट के बीच में एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी बांधकर आते मिला। जिसे रोककर, तस्दीक हेतु पुछताछ करने पर अपना नाम मुकुंद पुजारी पिता समदु पुजारी उम्र 27 साल निवासी बी0धारगुडी थाना कोटपाड जिला कोरापुट ओडिशा का रहने वाला बताया। जिनके पास मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाशी पर संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 15.150 किलोग्राम कीमती-75000/-रूपये एवं एक काला रंग का मोसा0क्रमांक-O D31Q8958 एवं नगदी रकम 950/-रूपया को आरोपी मुकुंद पुजारी के कब्जे से जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एएस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 240/2021 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी – मुकुंद पुजारी पिता समदु पुजारी उम्र 27 साल निवासी बी0धारगुडी थाना कोटपाड, जिला कोरापुट ओडिशा। बरामद – सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा 15.150 किलोग्राम कीमती-75,000/- रूपये। जप्त वाहन – वाहन एक काला रंग मोटर सायकल एवं नगदी रकम 950/-रूपये।
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी रायपुर से वापसी के दौरान ग्राम पंचायत बालेंगा मतस्य पालन केंद्र में निरीक्षण करने हेतु पहुंचे उन्हा के कर्मचारियों ने विधायक जी का स्वागत करते हुए उन्हा की समस्याओं से अवगत कराया |
विधायक जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिस तरह अभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है वह सभी वर्गों को लेकर बहुत ही निर्भर है और आने वाली दिनों में हर वर्गों तक सभी कमियां पूरी करेगी एवं साथ मे जिस तरह से कृषि कार्य में लोगों तक हमारी सरकार फायदा पहुंचा रही है ठीक इसी तारतम्य में भी मतस्य विभाग को भी इस तरह की सभी वर्गों तक पहुंचाएंगे |
नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत रोका छेका योजना संचालित है। जिसके तहत निकाय क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को मुख्य मार्गों से हटा कर एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाना है। वर्तमान में नगर के आस पास के गांव के लोग वहां के आवारा मवेशियो को डौण्डी नगर में लाकर छोड़ देते है। जिसके कारण निकाय क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गयी है और आये दिन मवेशियो की सड़क दुर्घटना में मौत हो जा रही है। साथ ही आवारा पशुओ द्वारा निकाय क्षेत्र के किसानो के खेतो में जा कर धान की फसल को चौपट कर दे रहे है, जिससे किसानो द्वारा लगातार मवेशियो के उचित रख रखाव हेतु शिकायते प्राप्त हो रही है एवं इस संबंध में उचित पहल नहीं करने पर नगर पंचायत डौण्डी में धरना देने की चेतावनी भी दी गयी है। पिछले वर्ष इस समस्या के निपटने हेतु आपके द्वारा डौण्डी नगर के धान मंडी को आरक्षित किया गया था। जिसमें निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओ को पकड कर रखा गया था और उसके चारा पानी का व्यवस्था नगर पंचायत डौण्डी द्वारा किया जा रहा था। जिससे इस समस्या से मुक्ति मिल गया था। निकाय क्षेत्र के वार्ड कमाक 13 में गौठान निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित किया गया है। जो आगामी वर्ष तक बन कर पूर्ण हो जायेगा जिससे इस समस्या का पूर्ण समाधान हो जायेगा।