City Media - Page 700 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 700

फिडे रेटिंग शतरंज में दिव्य राज का ‘दिव्य’ प्रदर्शन

0
  • शतरंज के बड़े – बड़े शहंशाह भी बन गए दिव्यराज झा के मुरीद

जगदलपुर राज्य स्तरीय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जगदलपुर के माहिर खिलाड़ी दिव्य राज झा ने दिव्य प्रदर्शन कर बड़े बड़े और नामचीन खिलाड़ियों को हैरत में डाल दिया। उनकी उत्कृष्ट मेधा को सभी ने सराहा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने भी दिव्य राज के प्रदर्शन की तारीफ की।

अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन भवन राजनांदगांव में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित फिडे रेंटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जगदलपुर के होनहार शतरंज खिलाड़ी दिव्य राज झा ने भव्य और दिव्य प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 89 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। छतीसगढ़ स्टेट जूनियर अंडर 19 ओपन बॉय एंड गर्ल फिडे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बस्तर से 6 प्रतियोगी शामिल हुए थे। सभी को 7-7 मैच खेलने का मौका मिला। जगदलपुर के होनहार शतरंज खिलाड़ी दिव्य राज झा ने अपने पूरे 7 मैच खेलकर 4 अंक अर्जित किए। दिव्यराज का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। उनके खेलने की काबलियत से शतरंज के शाह माने जाने वाले नामचीन खिलाड़ी भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। दिव्य राज अभी आत्मानंद विद्यालय जगदलपुर में नवमी कक्षा का छात्र है। इसके पूर्व भी वे कई शतरंज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विजय हुए हैं।बस्तर के सभी प्रबुद्धजनों ने उनकी इस कामयाबी पर उन्हें ओर उनके परिवार को बधाई देते हुए भविष्य में उनके ग्रैंड मास्टर बनने की कामना की है।

मनाया कांग्रेस नेता शर्मा और सायमा का जन्मदिन

0
  •  विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर मंगलवार शाम संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के संग वरिष्ठ नेता विक्रम शर्मा तथा कांग्रेस नेत्री सायमा अशरफ का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

सबसे पहले विधायक जैन ने नगर निगम जगदलपुर के वरिष्ठ नेताओं व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ इन विक्रम शर्मा और सायमा अशरफ को बुके भेंटकर उनके सुखद व सफल भविष्य एवं उत्तरोतर प्रगति की कामना की। तत्पश्चात केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। विधायक कार्यालय हैप्पी बर्थडे की आवाज से गूंजता रहा।  शर्मा व सुश्री अशरफ का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान बचेका पदाधिकारी राजकुमार दंडवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अहिर, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, एल्डरमेन सुरेंद्र झा, अमर सिंह, बढई समाज अध्यक्ष मनोरंजन शर्मा, संतोष सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप नवले आदि मौजूद थे।

कंटकमुक्त हो गई है मंत्री कवासी लखमा की राह

0
  • कोंटा सीट पर लखमा के सिवा कांग्रेस टिकट के लिए कोई और नहीं आया सामने
  • भाजपा भी चुनौती नहीं दे पाएगी धरती पुत्र लखमा को

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग की हाई प्रोफाइल सीट कोंटा सुकमा में मंत्री कवासी लखमा के अलावा कांग्रेस से किसी भी अन्य नेता ने पार्टी टिकट के लिए दावेदारी नहीं की है। यानि इस सीट पर सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है और चुनाव में लखमा को बगावत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी तरह राज्य के तीन अन्य मंत्रियों की सीटों पर भी यही स्थिति है। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करने वाली है।

प्रदेश के मौजूदा चार मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों से उनके अलावा कोई अन्य दावेदार सामने नहीं आए हैं। इन मंत्रियों में बस्तर संभाग के कवासी लखमा, दुर्ग संभाग के साजा से रविंद्र चौबे, कवर्धा से मो.अकबर और उमेश पटेल शामिल हैं। इनकी सीटों पर इन मंत्रियों के अलावा कोई दावेदार नहीं हैं। ऐसे में इन सभी मंत्रियों का टिकट तय माना जा रहा है। कोंटा सुकमा क्षेत्र कवासी लखमा का अभेद्य गढ़ माना जाता है। इस सीट से किसी अन्य नेता द्वारा कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी न की जाने से साफ संकेत मिल गया है कि  लखमा की राह पूरी तरह कंटक मुक्त हो गई है।कोंटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी भी कवासी लखमा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बार भी कवासी लखमा बिना किसी बाधा के छ्ग विधानसभा में पहुंच जाएंगे।

अपनी अवाम के रियल हीरो हैं लखमा

लखमा क्षेत्र के लोगों के दिलों पर राज करते हैं। मंत्री जैसे अहम पद पर रहने और सुरक्षा घेरे से घिरे रहने के बावजूद अपनी अवाम के साथ एक पारिवारिक सदस्य के रूप में पेश आते हैं। लोगों के साथ जमीन पर बैठकर हंसी ठिठोली करना, किसी ग्रामीण की सुलगती बीड़ी से अपनी बीड़ी जलाना, पर्व त्योहारों के दौरान आदिवासियों संग ढोल मांदर बजाते नाचना गाना, बच्चों के साथ बच्चों जैसा व्यवहार करना, बुजुर्गों के चरण स्पर्श करना, युवाओं और हमउम्र लोगों के साथ दोस्ताना रवैया अख्तियार कर लेना आदि बर्ताव श्री लखमा को दीगर सियासतदानों से अलहदा दिखाते हैं। धार्मिक आयोजनों के दौरान उन पर देवी देवता सवार हो जाते हैं। इस स्थिति में श्री लखमा स्वयं के शरीर को कंटीली सांकल से मार -मार कर लहूलुहान कर डालते हैं। सहज सरल और भोले भाले आदिवासियों को इससे ज्यादा और क्या चाहिए भला ? उन्हें तो अपना जनप्रतिनिधि स्वयं के जैसा चाहिए होता है। लखमा में ये सारे गुण मौजूद हैं और यही वजह है कि वे अपनी अवाम के लिए रियल हीरो बन गए हैं।

रायपुर दक्षिण में फंस गया है पेंच

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियां 3-3 नाम तय कर भेजेगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की मीटिंग में रायपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के नाम सामने आए हैं। रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, आरंग से मंत्री शिव डहरिया, अभनपुर से विधायक धनेंद्र साहू, रायपुर उत्तर से विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा टिकट की दौड़ में अव्वल बताए गए हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर पेंच थोड़ा फंस गया है। इस सीट पर तीन नामों के बीच अभी भी संशय बना हुआ है। इस सीट के लिए पैनल में प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, सन्नी अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

धरसींवा में नए चेहरे को मौका?

इसके साथ ही धरसींवा विधानसभा सीट पर नए चेहरे को मौका मिलने की संभावना है। खबर यह भी है कि अहिवारा क्षेत्र में मंत्री गुरु रूद्रकुमार की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में बढ़ते विरोध के चलते उन्हें नवागढ़ से प्रत्याशी बनाया जा सकता हैं।

भाजपा मैदान पर नहीं टिकने वाली : मलकीत सिंह

0
  •  कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू पहुंचे गृहनगर जगदलपुर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू 30 अगस्त को गृह नगर जगदलपुर आए। यहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा चुनावी मैदान पर कांग्रेस के सामने टिकने वाली नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 प्लस सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है।

जगदलपुर पंहुचने पर मलकीत सिंह गैदू का जोशीला स्वागत पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने किया।स्वागत से अभिभूत मालकीत सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ व अन्य नेताओं ने मुझे इस पद के लायक समझा, यह मेरा सौभाग्य है। मैं उनका आभारी हूं। आप सभी के स्नेह, प्यार, आशीर्वाद से मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। वरिष्ठ नेताओं के भरोसे और आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की मैं प्रण प्राण से कोशिश करूंगा। पार्टी की सेवा मन लगाकर करूंगा। इस दौरान संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, नगर निगम की सभापति कविता साहू, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सेवादल आदि के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सैकड़ों की तादाद में उपस्थित थे।

स्वागत सत्कार के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस के आगे दौड़ में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूरी टीम छत्तीसगढ़ महतारी की निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने राज्य को विकास का नया आयाम दिया है। आदिवासियों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योग जगत, अल्पसंख्यकों और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गईं हैं। इनके दम पर सभी वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व और राजकाज संचालन क्षमता की कायल हो चुकी है और फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित है।

भूपेश बघेल पर है लोगों को भरोसा

मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि प्रदेशवासियों का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्य क्षमता के भी लोग कायल हैं। इस बार हम बस्तर की सभी बारह सीटें और पूरे छत्तीसगढ़ में 90 में से 75 सीटें जीतकर पुनः सत्ता सम्हालने जा रहे हैं। चुनावी समर में भाजपा की मौजूदगी के सवाल पर प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि दौड़ में तो भाजपा है ही नहीं। वह झूठ प्रपंच के सहारे 8 – 10 सीटें जीत ले वही बहुत बड़ी बात होगी।

दल्ली माइंस में हुआ बड़ा हादसा, प्लांट का 60 – 70 फीट का हिस्सा टूटकर मालगाड़ी पर गिरा

0

दल्लीराजहरा – दल्ली प्लांट में रेल्वे पटरी के ऊपर से जाने वाला कन्वेयर बेल्ट 16,17 धराशायी होकर गिर गया। उक्त घटना में कोई जान-माल के हानि नहीं होने की सूचना मिली है दल्ली प्लांट का उत्पादन पूर्ण रूप से बंद। घटना का कारण लंबे समय से अत्यधिक जर्जर एवं स्पीलेज मटेरियल का अधिक भार होना बताया जा रहा है। प्रबंधन की उदासीनता के कारण कन्वेयर बेल्ट के आजू-बाजू में , स्पिलेज मटेरियल का जमाव अत्यधिक हो गया था जिन्हें की लंबे समय से साफ नहीं किया जा रहा था जिसकी वजह से पुराने और जर्जर हो चुके प्लांट ऊपर कई टन माल जमा होने के कारण आप आज प्लांट का यह यह हिस्सा टूटकर गिर गया l, अभी भी प्लांट की कई हिस्सों में इस प्रकार का मटेरियल जमा हुआ है जिसमें की कर्मचारी कार्य करते हैं रेलवे ट्रैक के ऊपर गिरने के बावजूद गनीमत यह रही की कोई भी व्यक्ति आसपास नहीं था नहीं तो जन हानि होने की संभावना थीl, सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पटरी के ऊपर प्लांट का स्ट्रक्चर गिर गया है l कोई हताहत नहीं हुआ है l नीचे रेलवे का मालगाड़ी रखा हुआ था उसमें भी ब्लास्ट जैसा हुआ है l घटना सी .एस डब्ल्यू प्लांट के सामने कन्वेयर बेल्ट जिसमें माल चलता है वहां वाला हिस्सा गिरा है l सूत्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल रात्रि 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है वही प्लांट का करीब 60 से 70 फीट का हिस्सा टूटकर गिरा है l

भूपेश सरकार से जनता त्रस्त बदलाव के मूड मेंःविधायक प्रणव यादव 

0
  • प्रदेश में करोड़ो रूपय का शराब कोयला घोटालों का मिला सबूत केन्द्र व ईडी को देते दोष
  • कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केन्द्र में कमल खिलाने का लिया संकल्प

दल्लीराजहरा – डौण्डी लोहारा विधानसभा के भाजपा प्रभारीे प्रवासी विधायक प्रणव यादव बी एस पी गेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है,बदलाव के मूड में तैयार बैठी है। जमीनी स्तर पर पौने पांच सालों पर कोई काम नही दिख रहा है,इस बात को शहर व गांव के ग्रामिण बहुत अच्छी तरह से जान रहे है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किये थे उसमें एक भी वायदे को पुरा नही किया। हाथ में गंगाजल उठाकर पूर्ण शराबबंदी के झूठे वादे कर गंगा जैसी पवित्र नदी को भी नहीं बक्शा। डौंडीलोहारा सहित पुरे प्रदेश की जनता बीते पौने पांच सालों में जान गई है की किसका विकास हुआ है। प्रदेश के महिलाएं किसान श्रमिक युवा वर्ग सब के साथ कांग्रेस की भूपेश सरकार छल करने का कार्य किया है। प्रदेश की महिलाएं प्रताड़ित है बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसी शर्त रख दी है कि बेरोजगार को समझ आ गया की हमारे साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में करोड़ रूपये के शराब घोटाले के सबुत मिल चुके है कोयला की निलामी का ठेका आनलाइन से मैन्युअल कर करोड़ो का घोटाला कांग्रेस शासन का उजागर हुआ है। कांग्रेस समर्थित अधिकारियों व नेताओं उद्धोगपतियों के घर बाथरूम से करोड़ो रूपय ईडी के छापे में बैल्कमनी निकल रहे है,जिसे जनता देख रही है उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया अपने संकल्प शिविर सभा में देश की ईडी संस्था व केन्द्र सरकार के उपर दोष मढ़ने में परहेज नही करते है। कांग्रेस के 50 साल के भ्रष्टाचार को पुरा देश अपनी आंखों से देखते आ रहा है,उसके बाद किसी बात की गुंजाइश नही रह जाती है की किसके शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार हो गई है। विधानसभा प्रभारी यादव ने यह भी कहा की मेरे द्वारा डौण्डी लोहारा क्षेत्र के गांव गांव का दौरा किया गया है वहां के जनप्रतिनिधि ग्रामिणों का यही कहना है की हम लोगो लगभग पांच साल की कांग्रेस शासन में सिर्फ मुकदर्शक बन के रह रहे है जितने भी विकास कार्य ग्रामों में हो रही है,अधिकांश कार्य केन्द्र की 14 वे, 15 वित्त आयोग की राशि से हो रहा है उसमें भी भ्रष्टाचार करने में कमी नहीं की जा रही है मनरेगा योजनाओं से हो रही है जिसका पेमेंट भी समय से नही होती है। ऐसी स्थति पहले कभी ग्राम पंचायतों में निर्मित नही हुई थी । ग्रामीण विकास की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार के भेट चढ़ चुकी है। विधायक के निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के सारे गांवों विकास से वंचित हो गये है। पी एम , आवास योजना से ले कर जल जीवन मिशन केन्द्र की योजना राज्य सरकार के अहंकार व भ्रष्टाचार में पुरी तरह धारशाही हो चुकी है। यह में नही गांव के जनप्रतिनिधि व जनता मुझसे कहा रहे है। उन्होने यह भी कहा की छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार से होगा उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की पार्टी से जो भी जबाबदारी आप लोगों को मिली है,सारे मतभेद भूलाकर अपने जिम्मेदारी से अधिक पार्टी के प्रति अपने जबाबदारी का निर्वाहन करते हुए एक जूटता से डौण्डी लोहारा के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सार्थक भूमिका से कार्य करे व प्रदेश में भाजपा पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना जी जान लगा दे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डौण्डीलोहारा विधानसभा के प्रभारी प्रवासी बिहार विधायक प्रणव यादव के समक्ष पुरी ताकत के साथ प्रदेश व केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ,जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ,मनीष झा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर भाजपा नेता अजय चौहान , पवन साहू डौंडीलोहारा के महामंत्री दारा सिंह भौसार्य जसराज शर्मा, महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े डौंडीलोहारा विधानसभा के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल अजा मोर्चा महेंद्र पिपरे भूपेंद्र श्रीवास,स्वाधीन जैन, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंग,कोषाध्यक्ष रमेश जैन मदन मायती, रमेश गुर्जर रामेश्वर साहू शंकर साहू जनार्दन सिंगरोल निलेश श्रीवास्तव सुमीत जैन, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता जयदीप गुप्ता मेवा पटेल पुरुषोत्तम ठाकुर अरविंद सौरव।

देवलाल ठाकुर लगातार जन चौपाल कर जनताओ से मिल रहे

0

डौंडीलोहारा:–भारतीय जनता पार्टी के डौंडीलोहार विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी देवलाल ठाकुर जी अपने समर्थकों के साथ जोरो जोरो से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर जी लगातार जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। देवलाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से मौका दिया है वे अवश्य ही जीतकर भारतीय जनता पार्टी के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे और डौंडीलोहार विधानसभा क्षेत्र की जनताओ का समस्या दूर कर क्षेत्र में विकास की लहर लाएंगे। डौंडीलोहारा क्षेत्र की आम जनता ने भी एक स्वर में कहा कि इस बार डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 में परिवर्तन होना निश्चित है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को अपना पूर्ण समर्थन देंगे। देवलाल ठाकुर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव में जा जाकर मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यों से लोगों को रूबरू करा रहे हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं।

बस्तर की संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाई सीएम ने : बेंजाम

0
  • देवगुड़ी को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिलाने हमारी सरकार प्रयासरत : विधायक राजमन

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने आज लोहंडीगुड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत तारागांव के बांडाकोट पारा में बस्तर जिला खनिज संस्थान न्यास मद के पांच लाख रु. की लागत से बनने वाली कोटगुड़ीन माता देवगुड़ी का भूमिपूजन किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि देवगुड़ी और मातागुड़ी संस्कृति की पहचान और आस्था का प्रतीक धर्मस्थल है। देवगुड़ी के संरक्षण और कायाकल्प की जिम्मेदारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने ले रखी है। इस अमूल्य संस्कृति से दुनिया को अवगत कराना और देवगुड़ी को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिलाना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। बेंजाम ने कहा कि भाजपा के लोग शांत बस्तर को अशांत करना चाहते हैं। धर्म के नाम से राजनीति कर भाई- भाई को लड़ाने का काम भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है। उनके इस कृत्य को क्षेत्र की जनता देख रही है। बस्तर को अशांत करने में उनको सफल होने नही देंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती मौर्य, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, महिला आयोग की सदस्य बालो बघेल, जनपद सदस्य पदमनी, सरपंच बालसिंग कश्यप, प्रेमबती बाकड़े, गोमती बघेल, समलू राम नाग, चैती बघेल, सोनीबाई, बलिराम पुजारी, सामनाथ माटी पुजारी, रैनू पुजारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संघ ने रखी ईंधन भत्ता बढ़ाने की मांग

0
  •  संघ ने विधायक लखेश्वर बघेल को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ बस्तर जिला के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से मुलाकात की। संघ ने ईंधन भत्ता बढ़ाने और पूर्व की लंबित राशि का भुगतान जल्द कराने की मांग विधायक से की।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत बस्तर जिले अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 एवं 2023- 24 में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों और हितग्राही महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा खिचड़ी एवं हलवा तैयार करने की ईंधन राशि प्रति महिला 3 रु. एवं प्रति बच्चा 1.50 रु. के मान से देने की मांग रखी और पूर्व की लंबित राशि को राशि दिलाने का आग्रह किया। श्री बघेल ने कहा कि आप लोगों की मांग जायज हैं। हमने लगातार विधानसभा में आप लोगों के हक में आवाज उठाई है। आप लोगों का कार्य सेवा भाव का परिचायक है। मानवता की सेवा करने वाली आप मातृशक्ति का मैं राज्य की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। कोरोना काल में आपने मानवता की सेवा की, वो अभूतपूर्व है। छत्तीसगढ़ में कुपोषण से लड़ाई में आपने राज्य सरकार का पूरा साथ दिया है। आप लोगों के परिश्रम का ही सुफल है कि आज कुपोषण 36 प्रतिशत से घटकर 31 प्रतिशत रह गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बस्तर में सम्हाला मोर्चा

0
  • आरएसएस के अनुषंगिक संगठनों की हुई अहम बैठक
  • भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर किया गया मंथन 

जगदलपुर बस्तर संभाग में भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैटिंग शुरू करने जा रहा है। आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाने के वास्ते संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 29 अगस्त की संध्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम बैठक हुई।

 आरएसएस के प्रांत प्रचारक प्रेमसिंह सिदार ने यह महत्वपूर्ण बैठक ली। कहा जा रहा है कि यह स्वयं सेवक संघ और उनके आनुषंगिक संगठनों की बैठक थी। बैठक में बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में कार्यरत इन संगठनों के 4- 4 प्रमुख लोगों को ही बुलाया गया था। बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री और झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। संगठन मंत्री सोमवार को जगदलपुर पहुंचे और आज 29 अगस्त को प्रातः दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई के दर्शन के लिए रवाना हो गए थे। संध्या वापस जगदलपुर आते ही वे बैठक में भाग लेने पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार बैठक में बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में कैसे वातावरण निर्मित किया जाए और भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत सके, इसकी रणनीति पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ। अलग- अलग कार्य करने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। संगठनों के पदाधिकारी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आरएसएस के सहयोगी संगठनों के लोगों को प्रचार- प्रसार के लिए साधन भाजपा द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS