City Media - Page 1121 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1121

लौह नगरी किरंदुल में बौद्व समाज विकास समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर किरंदुल नगर के बसस्टैंड के समीप एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंद राजन, उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, उप महाप्रबंधक (विधुत) एच एन गुणावत, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) सिद्दी बाबू, श्रमिक संघ एसकेएमएस के अध्यक्ष के साजी, श्रमिक संघ इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप , उप महाप्रबंधक (सिविल) के पी बंसोड़ , एनएमडीसी एससीएसटी कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष राजकुमार औयमी, वरिष्ठ नागरिक के ए पापाचन्द, पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, ने भगवान गौतमबुद्ध की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान परियोजना अधिशासी निदेशक आर गोविंद राजन एवं परियोजना कार्मिक प्रमुख बी के माधव ने सभी नागरिकों को शुभकामनाये प्रेषित करते हुए भगवान गौतम बुद्ध जी के बतलाए गए सत्य के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमिक संघ एटक के अध्यक्ष के साजी एवं श्रमिक संघ इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप ने सभी को शुभकामनाए प्रेषित की । इस दौरान बौद्व समाज विकास समिति के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को समृति चिन्ह एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत मे समिति के तत्वाधान में खीर का वितरण किया गया ।इस दौरान समिति के बी आर डांगे, हेमन्त लावहात्रे, प्रज्ञान घोरमोड, आनंद सीताप राव, राहुल महाजन,विशेष रुप से मौजूद रहे।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा- जितना काम उतनी ही राशि का इस्टीमेट बनाएं

0

विभागीय समीक्षा और गुणवत्ता परीक्षण को लेकर अफसरों को दिए निर्देश

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सम्मानित होंगे

रायपुर। लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए, जितना काम उतनी ही राशि का इस्टीमेट बनाए। अपने क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण काम है उसे प्रमुखता के साथ करें। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि इस्टीमेट इस तरह से बनाए कि रिवाइज इस्टीमेट बनाने से स्थिति निर्मित ना हो। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समय पर हैंडओवर करने, टर्निंग पाइंट व ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री की अघ्यक्षता में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा, कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया गया है। इसी वजह से पिछले तीन सालों में विभाग के समस्त निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल व गैस पाइप लाइन सहित अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से किए जाने के लिए तारीफ की और कहा कि इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भू-अर्जन में न हो विलंब

मंत्री साहू ने कहा, ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने भू-अर्जन प्रकरण, झाड़ कटाई की अनुमति मिलने आदि कामों जिससे कार्यो में विलम्ब की स्थिति निर्मित होती है उस पर राजस्व अधिकारियों एवं सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करें। मंत्री ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन: पूर्व मंत्री सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार जेल के अंदर बीजेपी कार्यकर्ता और नेता हनुमान चालिसा पाठ

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ भाजपा का सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन जारी है। रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, रायपुर में गिरफ्तारी के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को विरोध जारी है। कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर पुतला जलाया है। वहीं राजधानी में ही प्रदर्शन की ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी है। वहीं जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वह जेल के अंदर ही हनुमान चालीसा पाठ किया।

इससे पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। पुलिस वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा होने लगा। भाजपाई काला कानून वापस लो के नारे लगाने लगे। जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हुए। प्रदर्शन के लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां की गई। रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता सड़क पर उतरे।

बिलासपुर में सड़क पर निकले भाजपाई

भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में नेहरू चौक धरना स्थल पर एकत्र हुए हैं। यहां पर उनकी सभा के बाद वे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। हालांकि पुलिस की ओर से उनको रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि कार्यकर्ताओं को नेहरू चौक पर ही रोक दिया जाए। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे समेत बड़े नेता कुछ ही देर में शामिल हुए।

इस फैसले का विरोध

पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है।

महिला कार्यकर्ता बेहोश हुई

रायगढ़ में गांधी पुतला चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से कलेक्ट्रेट के लिए बढ़े तो कंट्रोल रूम के पास बैरिकेड की दो स्तर पर रास्ता रोका गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगो। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। बाकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस में भरकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया।

आजाद चौक से तेलीबांधा तक का मुख्य रास्ता कई जगह से बंद

जाम की वजह से सड़क की एक ही पटरी पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। यातायात पुलिस को अतिरिक्त बल लगाकर उसे भी क्लियर कराने में मशक्कत करनी पड़ी। बिना बाधा धरना-प्रदर्शन के अधिकार के लिए भाजपा सोमवार को सड़कों पर उतरी। राजधानी के कई हिस्सों से विरोध मार्च निकला। इसके चक्कर में राजधानी का ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। शहर की मुख्य सड़क जीई रोड पर आजाद चौक से तेलीबांधा चौक तक जगह-जगह मार्च और बैरीकेडिंग की वजह से रास्ता रोका गया। एक ही पटरी पर आने-जाने वाली गाड़ियां लगभग रेंगती रहीं। आजाद चौक पर भीड़ की जुटान दोपहर 12.30 बजे के बाद शुरू हुई। डीडी नगर, जवाहर नगर, तात्यापारा, रामसागरपारा और लाखे नगर से लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों की सूची जमा करने के बाद सभी लोग सड़क की बाईं पटरी से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इसकी वजह से सड़क का पूरा ट्रेफिक एक ही लेन पर आ गया। यातायात पुलिस की दो गाड़ियां आगे-आगे ट्रेफिक का डाइवर्ट करते हुए चलीं, लेकिन फूल चौक से तात्यापारा चौक के बीच जाम की स्थिति बन गई।

मुठ्ठीभर नेताओं ने किया आंदोलन का प्रयास, फिर भी नहीं हुए सफल- चौबे

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बीजेपी के जेल भरो आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के चंद नेताओं ने आंदोलन करने का प्रयास किया है। लेकिन उनका ये प्रयास सफल नहीं रहा। क्योंकि इस आंदोलन को कहीं जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी प्रभारी (डी पुरंदेश्वरी) जब छत्तीसगढ़ आती हैं, तो उन्हें प्रताड़ित करती हैं। बीजेपी के नेताओं ने उन्हें खुश करने के लिए आंदोलन करने की कोशिश की है। जिस आदेश के खिलाफ वो आंदोलन कर रही है, उसे भाजपा सरकार ने ही जारी किया था। बीजेपी को अपने पापों को इतनी जल्दी नहीं भूलना चाहिए।

बृजमोहन अग्रवाल की फिसली जुबान, कांग्रेसियों को कहा ‘नामर्द’, कांग्रेस बोली- माफी मांगें पूर्व मंत्री

0

रायपुर। प्रदेशभर में सोमवार को बीजेपी ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन से पहले सरकारी अनुमति के खिलाफ जेलभरो आंदोलन किया। जेलभरो आंदोलन के दौरान रायपुर में प्रशासन ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इस दौरान पत्रकारों ने जब पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से पूछा कांग्रेस का कहना है बीजेपी शासित अन्य राज्यों में भी धरना प्रदर्शन को लेकर कुछ इसी तरह के नियम बनाए गए हैं। यही नहीं बल्कि बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार के समय भी कई नियम बनाए गए हैं। उन्हीं नियमों पर अब बीजेपी को आपत्ति क्यों है । सवाल के जवाब पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस निकम्मी है और कांग्रेसी नामर्द जरा ऐसे कानून की कॉपी लेकर आए कौन से राज्य में लागू है। ऐसे नियम किस प्रदेश में लागू है यह कांग्रेसी बताएं।

देश में बन रहा अलग राज्य

बृजमोहन ने कहा छत्तीसगढ़ अलग राज्य क्यों बनाया गया है, दूसरे राज्यों में जितना विकास हो रहा है, जो कानून लागू है क्या प्रदेश में भी वैसा ही है। देश के अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं बन रहे। छत्तीसगढ़ में नल क्यों नहीं लग रहा, लोगों को पट्टे क्यों नहीं मिल रहे हैं । अन्य राज्यों की कांग्रेस बात करती है तो अन्य राज्यों की बराबरी करें। 18 लाख लोगों का निवास छीनने वाली कोई सरकार है तो वह भूपेश बघेल सरकार है। सरकार के विरोध में जो आंदोलन कर रहे हैं। उनको जेलों में डाला जा रहा है। जब तक सरकार को हम जड़ से उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक हम सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

कांग्रेस ने बृजमोहन से माफी मांगने को कहा

बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद ने कहा कि हम बृजमोहन अग्रवाल से अपेक्षा करते हैं कि वह अपने शब्दों के लिए माफी मांगे। जहां तक छत्तीसगढ़ में लागू धरना आंदोलन प्रदर्शन संबंधित जो नियम है, बृजमोहन अग्रवाल मतिभ्रम के शिकार हो गए हैं। 15 साल तक जब वह मंत्री थे। तब भी इस प्रदेश में इन्हीं नियम और कानूनों के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार धरना प्रदर्शन की अनुमति देती थी।

बीजेपी का जेल भरो आंदोलन पूरे प्रदेश में सफल

0

रायपुर. बीजेपी का जेल भरो आंदोलन पूरे प्रदेश में सफल रहा है. सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपाईयों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. राजधानी में सीएम हाउस का घेराव करने निकले भाजपाई नेता गिरफ्तार किए गए हैं. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार डरी हुई है और तानाशाह बन गई है. सभी को जेल परिसर में रखा गया है. दावा है कि पूरे प्रदेश में 500 से ज्यादा भाजपाईयों ने गिरफतारी दी है.

बीजेपी का जेल भरो आंदोल आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ. राजधानी में पुलिस को चकमा देकर बीजेपी कार्यकर्ता निकल गए. राजधानी रायपुर में जेल भरो आंदोलन के दौरान भाजपा ने प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन किया. पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस से जेल भेजा है. इनमें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा नेत्री आभा जैन, श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास, देवजी भाई पटेल, भाजपा नेता केदार गुप्ता, उमेश घोरमोड़े, सुनील चौधरी, शिव दुबे भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डे, इत्यादि नेता शामिल हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि अघोषित आपातकाल का पुरजोर विरोध करेंगे, सबने ठाना है चाहे जो भी हो हम जेल भरेंगे.

राजधानी के ही तेलीबांधा में संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भाजपा प्रवक्ता नरेश गुप्ता, दीपक महस्के, नवीन मारकण्डे सहित 529 लोगों ने दी गिरफतारी.

पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए भूपेश बघेल सरकार कटिबद्ध:रेखचंद जैन

0

पंडरीपानी क्रं 02 में बीस लाख रुपए कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण ग्रामीणों ने जताया आभार किया स्मृति चिन्ह भेंट

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव में मिल रहा है जिससे ग्रामीण खुश हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वागीण विकास के लिए यह सरकार कटिबद्ध है। उक्त बातें संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पंडरीपानी क्रमांक 2 के नए पंचायत भवन के लोकार्पण के अवसर पर से कहीं। श्री जैन ने आगे कहा कि पंडरीपानी पहले विशाल पंचायत था जिसमें विकास कार्य नहीं के बराबर होता था। गांव के विकास के लिए पंडरीपानी को दो भागों में विभक्त किया गया जिससे पंडरीपानी टू में विकास की बयार बह रही है और ग्रामीण विकास कार्यों से खुश हैं। अल्प समय में भी कई कार्य किए गए हैं जिसके कारण ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष अनीता पोयम सरपंच जयति मौर्य ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने की।

लोकपर्ण कार्यक्रम के पूर्व पंडरीपानी दो में स्थित मावली माता मंदिर में रविवार को पहुंचकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की वहीं 5 लाख की लागत से मंदिर मरम्मत कार्य का भूमि पूजन किया। इसी के साथ ही लगभग 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया।

धुरवा नाचा पार्टी व माता-बहनों ने किया स्वागत

गांव की माता बहनों ने परंपरागत तरीके से पैर पखारकर , अक्षत टीका लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। डेंगपारा में महिलाओं के साथ-साथ धुरवा समाज के लोगों ने नाचा पार्टी के माध्यम से स्वागत किया।

यह रहे मौजूद

जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमु उपाध्याय, संयुक्त महामंत्री सूर्या पानी, उपसरपंच चिंगडु राम, पूर्व उप सरपंच कमलु राम मौर्य, रुखनाथ यादव, सामनाथ मौर्य,चमरा बघेल, जगन्नाथ कश्यप,पाकलु राम, सचिव मुरारी शर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दरभा ब्लाक में आयोजित बूथ,सेक्टर,जोन लेवल की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेतागण

0

प्रदेश प्रभारी शामिल हुए समीक्षा बैठक में दरभा ब्लॉक में बूथ,सेक्टर,जोन पदाधिकारियों के समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन समिति के सदस्य कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय रामगोपाल अग्रवाल औऱ प्रदेश प्रभारी माननीय गिरीश देवांगन एवं मिथलेश स्वर्णकार, क्रेडा अध्यक्ष , विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य शामिल रहे और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर में मज़बूती से काम करने हेतु निर्देशित किया |

प्रदेश प्रभारियों ने कहा:-

संयुक्त दौरा में आये प्रभारियों ने बूथ,जोन एवं सेक्टर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में एक-एक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। हम सभी कार्यक्रताओं का सम्मान करते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यक्रता दुगुनी मेहनत करके फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें ऐसा आग्रह करते है। सरकार बनने के बाद कोरोना की वजह से कुछ क्षेत्र में विकास कार्य का काम नही हो पाया है, पर विधायक और सांसद के माध्यम से काम कराने का भरपूर प्रयास करेंगे |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने कहा कि हर क्षेत्र के कार्यक्रताओं से लगातार मिल रहा हूँ जहां सड़क,बिजली एवं पानी की समस्या थी सरकार बनने के बाद प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगभग सभी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहे है आज हमारी सरकार कार्यकर्त्ताओं के अथक परिश्रम से आई है और यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कांग्रेस के अंतिम कार्यकर्ता को भी सक्षम देखना चाहते हैं अतः कांग्रेस का कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा कांग्रेस भी उतनी ही मजबूत होगी |

विधायक राजमन बेंजाम ने अपने उद्बोधन ने कहा कि मैं मेरे क्षेत्र के कार्यक्रताओं को जब भी कुछ समस्या होती है मुझ तक खबर पहुँचने से मैं तत्काल समाधान करने का प्रयास करता हूं।मेरे विधायक बनने के पश्चात दुर्भाग्यवश कोरोना महामारी आया जिससे कुछ क्षेत्र का विकास कार्य का मांग पूरा नही कर पाया हूं पर चुनाव आने से पहले हर मांग को पूरा कर किसी भी कार्यकताओ का सिर झुकने नहीं दूंगा |

⏩समीक्षा बैठक में ये रहे शामिल:-

क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,पीसीसी सदस्य सत्तार अली,बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष(शहर) राजीव शर्मा,जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) एवं सदस्य भवन सनिर्माण व कर्मकार कल्याण मंडल बलराम मौर्य,ब्लॉक अध्यक्ष बिरसिंग मांझी,सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,हेमू उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि बलिराम कश्यप एवं अन्य कार्यक्रता उपस्थित रहें

राजहरा माइंस के ठेका श्रमिको के वेतन व बोनस भुगतान करने हेतु प्रबंधन को ज्ञापन

0

भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ ने 23-03-2022 को उपमहाप्रबंधक कार्मिक राजहरा खदान समूह को पत्र लिखकर राजहरा खदान के ठेके में कार्य किए हुए श्रमिकों का वेतन बोनस दिलाने की मांग की थी।मगर आज लगभग 45 दिन बीत जाने के बाद भी श्रमिकों का वेतन और बोनस की राशि का भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है। जबकि यह कार्य समाप्त हुए भी महीनों बीत चुके हैं। उसके बाद भी श्रमिकों के वेतन का भुगतान न होना काफी शर्मनाक है।और यह कार्मिक विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। कि जिस कार्मिक विभाग के ऊपर पूरे खदान के श्रमिकों के वेलफेयर की जिम्मेदारी है वह खुद के विभाग द्वारा संचालित एक छोटे से ठेके में श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने में पूरी तरह विफल हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

ये सुनकर बहुत हास्यास्पद लगता होगा किन्तु यह पूरी तरह सत्य है।कि कार्मिक विभाग द्वारा संचालित केंटीन के ठेके में ‌खदान श्रमिक कल्याण सहकारी समिति को पहले लगभग 30 प्रतिशत कम दर पर कार्य को अवार्ड कर दिया गया जो समझ से परे है।अब ठेकेदार श्रमिकों को वेतन नहीं दे रहा है और कार्मिक विभाग किसी तरह की कार्यवाही करने में पूरी तरह से अक्षम नजर आ रहा है। इस मामले में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपमहाप्रबंधक कार्मिक आईओसी राजहरा से भी चर्चा की जिसमें उन्होंने बताया कि चूँकि ठेकेदार को बीएसपी द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया गया था अतएव श्रमिकों को वेतन भुगतान नहीं किया गया। लेकिन अब ठेकेदार के बिल के भुगतान हेतु अनुमोदन दे दिया गया है और शीघ्र ही उनका वेतन भुगतान ठेकेदार द्वारा कर दिया जावेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किन्तु उक्त ज्ञापन और चर्चा के लगभग डेढ़ माह बीतने के बावजूद श्रमिकों का भुगतान नहीं होना यही दर्शाता है कि या तो उपमहाप्रबंधक महोदय द्वारा संघ के प्रतिनिधियों को गलत जानकारी दी गयी है या फिर बिल भुगतान के बावजूद ठेकेदार द्वारा श्रमिकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। दोनों ही स्थिति के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो है राजहरा खदान समूह का कार्मिक विभाग क्योंकि दूसरे ठेके में अगर कर्मियों का वेतन भुगतान लंबित होता है तो इसी विभाग के अधिकारी अत्यधिक सक्रीय होकर कर्मियों का भुगतान विभागीय तौर पर करवाकर ठेकेदार से दंड वसूलते करते हैं लेकिन वर्तमान प्रकरण में ऐसा न करना यही दर्शाता है कि कार्मिक विभाग के अधिकारी भी संभवतः श्रमिकों के शोषण में बराबर के भागिदार हैं क्योंकि उक्त ठेकेदार को एक ऐसे श्रम संगठन का साथ है जो कि एक तरफ अपने आपको श्रमिकों का मसीहा साबित करने के लिए हर तरह के अवैधानिक मांगें करता है और श्रमिकों को बरगलाकर औद्योगिक अशांति फ़ैलाने का काम करता है तो दूसरी तरफ श्रमिकों का शोषण करने वाले ठेकेदारों और कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने वाले ठेकेदारों के साथ हमदर्दी दिखते हुए ऐसे गलत ठेकेदारों को अपना संरक्षण देता है। अब श्रमिकों को यह सोंचना है कि वे ऐसे श्रमिक नेताओं के साथ रहकर अपना कितना भला करवा सकते हैं?

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

दूसरी तरफ इस प्रकरण में कार्मिक विभाग द्वारा श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए विभागीय प्रक्रिया न अपनाना कार्मिक विभाग की भाई भतीजावाद की कार्यशैली को पूरे खदान के नियमित और ठेका श्रमिकों के सामने उजागर करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू के प्रयासों से शहर के विभिन्न वार्डों में 7 करोड़ की सड़कों के निर्माण की स्वीकृति

0

शहर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना मद से बनेगा बीटी एवं सीसी सड़क

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू के प्रयासों से जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में 7 करोड़ रुपए के बीटी सड़क एवं सीसी सड़क के निर्माण कार्य के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति प्रदान की है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने शहर की सड़कों के नव निर्माण हेतु एक मुश्त 7 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री माननीय शिव डहरिया जी का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जिन्हें आज पूरे देश में विकास पुरुष के नाम से जाना जा रहा है उनके कुशल नेतृत्व में गढबो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनूरूप नगरीय निकायों का विकास किया जा रहा है आज शहरी क्षेत्रों में विकास की धारा बह रही है सड़क पुल पुलिया नाली जैसे अधोसंरचना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है जिससे की नगरीय निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना ना पड़े |

उन्होंने कहा की कुछ माह पूर्व ही शहर में सड़कों के निर्माण हेतु उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय शिव डहरिया जी से मुलाकात कर 7 करोड़ रुपए के सड़कों के निर्माण हेतु अनुरोध किया था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की है इसके लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय शिव डहरिया जी का आभार व्यक्त करते हैं |

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर जगदलपुर शहर का विकास किया जा रहा है इस हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन जी का लगातार आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है शहर विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं है दृढ़ इच्छाशक्ति से आज शहर के अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है महापौर श्रीमती सफीरा साहू के प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन विभाग रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया |

नक्सल मोर्चे पर जूझती पुलिस मशीन नहीं इंसान है…

0

जगदलपुर। धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के दोरनापाल थाने के प्रभारी सुरेश जांगड़े का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे नृत्य करते बताये जा रहे हैं। बीते माह दोरनापाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

https://youtube.com/shorts/pcmZ-xeXfNY?feature=share

उसी मेले में धार्मिक आयोजन के दौरान आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा को देवी के भाव आने और उनके द्वारा बस्तर की संस्कृति के अनुरूप अनुष्ठान करने की खबर सामने आई थी। उस मेले में आये लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। उस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य किया था। व्यवस्था के लिए मौजूद थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर कथित तौर पर कुछ क्षण नृत्य किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल करने के पीछे मंशा क्या है, यह अलग बात है लेकिन नक्सल प्रभावित इलाके में जनता की हिफाजत के लिए दिन रात जूझने वाली पुलिस यदि लोक महोत्सव में कुछ पल जनता के साथ भागीदारी कर ले तो इसमें गलत क्या है? पहली बात तो यह है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में जनता का विश्वास जीतने के लिए पुलिस को जनता से आत्मीय व्यवहार कारगर साबित हो सकता है। दूसरी बात यह कि पुलिस कोई मशीनगन नहीं, बल्कि इंसान है। उसकी मानवीयता का अनर्थ लगाना जनता और पुलिस के बीच दूरी बना सकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS