छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने कहा है कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर संगठन में पदाधिकारियों को मनोनीत किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष कुरैशी ने कहा कि जिन युवाओं के नाम समाचार में प्रकाशित किया गया है उन्हें मातृ संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में जगह दी गई है जिसके तहत् आशीष मिश्रा जिला महामंत्री, विक्रांत सिंह प्रदेश सचिव युकां की नियुक्ति हुई है। वहीं अन्य पदाधिकारियों को भी मातृ संगठन व अन्य अनुषांगिक संगठनों में भी नियुक्ति किया जा रहा है। युवक कांग्रेस में ऑल इज़ वेल है, संगठन में अन्य युवकों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
आज अध्यक्षा महोदया स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के राजहरा खदान प्रवास पर भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे सौजन्य भेंट कर उन्हें कहा कि सेल अध्यक्ष के रूप में राजहरा खदान समूह में प्रथम प्रवास पर भारतीय मजदूर संघ आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता है |
महोदया, भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में कार्यरत नियमित कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों के हितार्थ संघ आपके समक्ष इस ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखते हुए आशा करता है कि आपके द्वारा इन्हे संज्ञान में लेते हुए पूरा करने हेतु समुचित कदम उठाया जावेगा
(1) कर्मियों का विगत चार वर्षों से अधिक समय से लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौते को पूरा किया जावे जिसमे कर्मियों को सम्मानजनक ग्रोथ मिले।
(2) सेल प्रबंधन द्वारा अपने कर्मियों को नेशनल पेंशन स्कीम की सदस्यता ग्रहण कर परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर सेल को सूचित करने को कहा गया है। महोदया, पूर्व में 6-7 वर्षों के अथक प्रयास के बाद तत्कालीन सेल प्रबंधन एवं एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों के बीच द्विपक्षीय सहमति और समझौते के बाद सेल पेंशन स्कीम लागू किया गया। ऐसे में बिना एनजेसीएस सदस्यों की सहमति के एक तरफा निर्णय लेने से कर्मियों के बीच उहापोह की स्थिति है। अतएव आपसे अनुरोध है कि इस मुद्दे पर पहले एनजेसीएस में सहमति बनाया जावे और उसके उपरान्त निर्णय का क्रियान्वयन किया जावे।
(3) महोदया, विगत एक वर्षों से वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सैकड़ों सेल कर्मियों की असामयिक मृत्यु हो गयी है। संघ इस विषय में आपसे यह अपेक्षा और मांग करता है कि इस वैश्विक महामारी के कारण जिन कर्मी साथियों की मृत्यु हो गयी है उनके एक आश्रितों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की घोषणा सेल प्रबंधन द्वारा की जावे। अन्य कई सार्वजनिक उपक्रमों ने इस तरह के निर्णय लेकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।
(4) महोदया, कविड-19 महामारी के दौरान स्थानीय प्रबंधन द्वारा कर्मियों के लिए एक नॉन फाइनेंसियल रिवॉर्ड स्कीम की घोषणा की गयी थी जिसके लाभ से अबतक कर्मीगण वंचित हैं। संघ आपसे यह अपेक्षा करता है कि इस स्कीम का लाभ जल्द से जल्द कर्मियों को दिलवाएंगे और सभी कर्मियों को इस लाभ के तहत अनुपातिक रूप से सोना दिया जावे यह संघ की राय है। साथ ही संघ यह भी मांग करता है कि वर्षों से चली आ रही इंसेंटिव स्कीम का पुनरीक्षण किया जावे और एक नया इंसेंटिव स्कीम बनाया जावे।
(5) महोदया, खदानों में कार्यरत कुछ कर्मीगण केंद्रीय सरकार द्वारा बनाये गए Mines Act 1952 के अंतर्गत सृजित Mines Rule 1955 में उल्लेखित रूल 46 के तहत फ्रंट लाइन सुपरवाइजर की श्रेणी में आते हैं, किन्तु सेल प्रबंधन द्वारा कंपनी रूल के तहत इन कर्मियों को वांछित श्रेणी से वंचित रखा गया है जिसका संघ विरोध करता है एवं उन्हें जल्द से जल्द फ्रंट लाइन सुपरवाइजर श्रेणी देने की मांग करता है।
(6) महोदया, स्थानीय अस्पताल एवं सेक्टर 9 अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है। कई गंभीर बिमारियों के इलाज हेतु कर्मियों को अन्यत्र रेफेर किया जाता है। अतः संघ यह मांग करता है कि सभी कर्मियों के लिए भी मेडिकल इन्शुरन्स की सुविधा उपलब्ध कराई जावे जिससे कर्मी चुनिंदा अस्पताल में रेफेर किये जाने के बजाय अपने स्वयं के चुने हुए अस्पताल में इलाज करा सके।
(7) महोदया आज कई ऐसे कर्मी हैं जो रिटायरमेंट के कगार पर हैं किन्तु आज भी उनका पदनाम वही है जो उनके सेवाकाल के आरम्भ में मिली थी तो दूसरी तरफ ऐसे कई कर्मी हैं जो किसी न किसी तकनिकी कारणों से दशकों से एक ही पदनाम पर कार्य कर रहे हैं और उसी पदनाम के साथ रिटायर भी हो जावेंगे। ऐसे कर्मियों का उत्साह बढाने हेतु एक बार Cluster “A” से लेकर Cluster “B” में कार्यरत सभी कर्मियों को उच्च पदनाम दिया जावे। पूर्व में भी सेल प्रबंधन ने इस तरह की स्थिति आने पर कर्मियों के एक विशिष्ट वर्ग को इस तरह का लाभ दिया है।
(8) महोदया, आज लगभग सभी कार्य आउट सोर्सिग द्वारा कराया जा रहा है जिससे कई कार्यों में गुणवत्ता की कमी स्पष्ट झलकती है। संघ का यह मानना है कि कॉस्ट कटिंग के नाम पर अगर किसी कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जाता है तो वह कंपनी के लिए हितकर नहीं है। अतः कंपनी हित को ध्यान में रखते हुए संघ आपसे यह मांग करता है कि समुचित अनुपात में नए कर्मियों की भर्ती की जावे।
(9) महोदया, आज पूरे सेल में संविदा श्रमिक की संख्या और कंपनी के उत्पादन एवं उत्पादकता को बनाये रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नाकारा नहीं जा सकता है। कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के दौरान भी उनके सराहनीय योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में प्रबंधन द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप घोषणा की जाने वाले रिवॉर्ड स्कीम से उन्हें वंचित रखना संघ के दृष्टिकोण में उचित नहीं है। अतः संघ यह मांग करता है कि इस तरह के किसी भी स्कीम का लाभ संविदा श्रमिकों को समुचित अनुपात में दिया जावे।
(10) महोदया, सेल एक महारत्न का दर्जा प्राप्त केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम है। ऐसे में केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा ठेका श्रमिकों के लिए घोषित सुविधाओं (न्यूनतम वेतन आदि) का पूरा पूरा लाभ उन्हें मिले यह सुनिश्चित करना सेल प्रबंधन एवं प्रत्येक इकाई प्रबंधन का नैतिक एवं कानूनी दायित्व है। किन्तु आज भी कई ठेकों में श्रमिकों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन से भी वंचित रखा जाता है और शिकायत करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है। इन सबका मूल कारण भ्रष्टाचार है जिससे सम्बंधित तथ्यों को कई बार प्रमाण सहित सेल/स्थानीय प्रबंधन के समक्ष रखने के पर समुचित कारवाई करने का केवल आश्वासन देना किन्तु उक्त आश्वासन का क्रियान्वयन ना करना अपने आप में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की शंका उत्पन्न करता है। संघ आपसे यह पुरजोर मांग करता है कि भ्रष्टाचार के किसी भी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जावे और दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक ठेकेदार और सम्बंधित अधिकारीयों पर कड़े दंडात्मक कारवाई की जावे जिससे न केवल कंपनी को लाभ होगा बल्कि ठेका श्रमिकों और नियमीत कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।
(11) महोदया, आज कई ठेकों में कार्यरत श्रमिकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पाता है जिससे कार्यस्थल पर औद्योगिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बानी रहती है। अतः संघ आपसे यह मांग करता है कि सेल प्रबंधन द्वारा कुछ ऐसी प्रणाली विकसित की जावे जिससे ठेका श्रमिकों का वेतन भुगतान समय पर होना सुनिश्चित हो सके।
(12) ठेका श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को समुचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जावे। साथ ही प्रत्येक ठेके में यह सुनिचित की जावे की ठेका श्रमिकों को अन्य भत्ते ( जैसे रात्रि पाली भत्ता, साइकिल भत्ता, ओवरटाइम का पैसा आदि) का to भी भुगतान हो।
प्रतिनिधिमंडल में खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग और राजहरा खदान समूह के सचिव लखन लाल चौधरी उपस्थित थे।
सेल चेयरमैन सोमा मंडल के राजहरा आगमन पर हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू )के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर वेज रिवीजन एवं अनुकंपा नियुक्ति, सहित 17 मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा तथा मांगों पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है की 11 जून को सेल चेयरमैन सोमा मंडल ने राजहरा दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने यूनियनों से मुलाकात संबंधित कार्यक्रम में सभी यूनियन के पदाधिकारियों से संयुक्त रूप से बैठक की। इस बैठक में सीटू की ओर से अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय एवं सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने हिस्सेदारी की । चेयरमैन से चर्चा करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि वर्तमान में वेज रिवीजन ही कर्मचारियों का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। वेज रिवीजन में प्रबंधन के नकारात्मक प्रस्ताव के कारण कर्मचारियों में बेहद आक्रोश है। इसलिए वर्तमान लाभ व सुविधाओं को यथावत रखते हुए, पूरे एरियर्स के साथ प्रबंधन को जल्द से जल्द सकारात्मक वेज रिवीजन कर देना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अपने और अपने परिवार की जिंदगी को दांव पर लगाकर देश और कंपनी की सेवा करने वाले सेल कर्मचारियों में हमारे सैकड़ों कर्मचारियों का दुखद निधन हुआ है। लेकिन उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति नहीं दिए जाने से कर्मियों मे आक्रोश है और प्रबंधन की छवि लगातार खराब होती जा रही है। जबकि कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों एवं केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के लिये अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान कर दिया है।इसलिए अनुकंपा नियुक्ति पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए । इसी तरह उन्होंने कहा कि खदान कर्मचारियों के डी.आर.स्कीम की राशि विगत 5 माह से लंबित है जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिए जाने से कर्मचारियों के मनोबल पर गिरावट आ रही है। इसलिए नान फाइनेंशियल रिवार्ड को जल्द से जल्द कर्मचारियों में वितरित किया जाना चाहिए। यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने स्पष्ट रूप से कहा की खदानों के अस्पतालों एवं टाउनशिप की हालत बेहद खराब है इसलिए हमारे ज्ञापन में दी गई मांग के अनुसार तमाम विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्त कर अस्पताल को सुसज्जित किया जाए, एवं टाउनशिप में मरम्मत का बजट बढ़ाया जाए । सेल पेंशन स्कीम पर प्रबंधन अपना एकतरफा फैसला वापस लेते हुए एनजेसीएस में ही अंतिम निर्णय ले।
सेल स्तर पर सभी कर्मचारियों के प्रमोशन एवं छुट्टियों की विसंगतियों को दूर करते हुए जूनियर इंजीनियर पदनाम की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाए । डी रिजर्वेशन की समस्या का स्थाई समाधान कर रिक्त पड़े पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए। लौह अयस्क खान समूह में मेन पावर की बेहद कमी है इसलिए खदानों में विशेष भर्ती के द्वारा मेन पावर की कमी को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संयंत्र के कुछ कर्मचारियों ने वेज रिवीजन को लेकर आंदोलन किया था, जिन पर निराधार आरोप लगाकर उन्हें निलंबित किया गया है अतः उनका निलंबन तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। श्री सिमैया ने स्पष्ट रूप से कहा कि संयंत्र के उत्पादन एवं लाभ में ठेका मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए इसे नजरअंदाज न करते हुए ठेका मजदूरों को वेतन भत्ते, छुट्टी एवं मेडिकल सुविधा प्रदान करने हेतु प्रबंधन द्वारा ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। यूनियन द्वारा उठाए गए समस्त विषयों पर चर्चा करते हुए चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया। वेज रिवीजन पर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द वेज रिवीजन संपन्न करने के प्रयास प्रबंधन द्वारा जारी है। अन्य मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन चेयरमैन द्वारा दिया गया है।इस बैठक के दौरान ही यूनियन ने चेयरमैन को 17 सूत्रीय लिखित ज्ञापन भी सौंपा है ।
आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने पेट्रोल डीज़ल और आवश्यक वस्तुओ की लगातार बेहताशा बढ़ती महंगाई पर पेट्रोल टैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया गया! और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए कहा की पेट्रोल हुआ 100 के पार कुछ तो शर्म करो मोदी सरकार ‘पेट्रोल हुआ 100 के पार सो रही है मोदी सरकार’जैसे नारे लगाए गये! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण और लगातार पेट्रोल डीज़ल की बढ़ोतरी से सभी आवश्यक वस्तुओ का दर लगातार बढ़ रहा है, मोदी सरकार सत्ता मे आने से पहले यही पेट्रोल डीज़ल के दाम कम करके सस्ते दर पर पेट्रोल डीज़ल देने का वादा किया था और आज मोदी जी के गलत नीतियों के कारण पेट्रोल पर भी सतक लग चुके है ! ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार आज हम दो हमारे दो की सरकार हो चुकी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और अमित शाह को सिर्फ अडानी अम्बानी की चिंता है देश मे महंगाई से देश की जनता मे हाँहाकर फैला हुआ है गरीब मजदूर महंगाई से श्रस्त है, वही जब कांग्रेस सरकार मे महंगाई डायन थी आज वही डायन भाजपा सरकार मे आम जनता को निगल रही है कोरोना के भीषण संक्रमण फैलने और लगातार कोरोना से मौत, गंगा मे फैले लाशो के ढेर से आज गरीब मजदूर परिजन उभर नहीं पाए है और केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के पेट्रोल डीज़ल बढ़ने से सभी आवश्यक वस्तुवों का मूल्य मे लगातार वृद्धि हो रही है और यही महंगाई से आम जनता श्रस्त हो चुकी है!
धरना प्रदर्शन के दौरान झीरम घाटी मे नक्सली हमले से घायल हुए स्व. प. विद्याचरण शुक्ल की उचित उपचार के दौरान 11 जून को शहीद हो गए थे उनकी शहादत पर समस्त कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया!
धरना प्रदर्शन मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, मोतीराम, राजू वरदा, मोहित देवांगन, दीपक गाँधी, मोहन कावड़े, जोशीलाल पात्र एवं अन्य उपस्थित थे!
आरोपियों के कब्जे से नगदी 2190/-रूपये, 04 नग मोबाईल व 04 नग मोटर सायकल कुल जुमला कीमती 1,00000/-रूपये को बरामद किया गया।
अमित कुमार दुबे, राज धु्रव एवं सन्नी सिंह पर 13 जुआ एक्ट की गई कार्यवाही।
दिनांक 10.06.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत केन्द्रीय विद्यायल के पीछे स्ट्रीट लाईट के रोशनी मे अवैध रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक संजय वट्टी, प्रआर0 चोवादास गेंदले एवं आरक्षक रवि सरदार, गायत्री प्रसाद तारम, सैनिक शिव यादव के टीम को तैयार कर, तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर कुछ व्यक्तियांे द्वारा रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। जिसे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम 1. अमित कुमार दुबे पिता राम कुमार
दुबे उम्र 19 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर 2. राज धु्रव पिता अरूण धु्रव उम्र 20 साल निवासी महारानी वार्ड 3. सन्नी सिंह पिता सुन्दरपाल सिंह उम्र 27 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मंदिर के पीछे जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2190/-रूपये, व 04 नग मोबाईल तथा मोसा0 पेशन प्रो क्र-CG 17 KA 9242स्कुटी जुपिटर क्र- CG17 KL 3598 एक्टीवा स्कुटी सिल्वर ब्लेक कलर क्र-CG17 KS 9080 तथा टीव्ही0एस0 पिंक व्हाईट कलर क्र0- CG17A 7143 व तास के 52 पत्ते जुमला कीमती 1,00000/-रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
आरोपी- 1. अमितकुमार दुबे पिता रामकुमार दुबे उम्र 19 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर 2. राज धु्रव पिता अरूण धु्रव उम्र 20 साल निवासी महारानी वार्ड 3. सन्नी सिंह पिता सुन्दरपाल सिंह उम्र 27 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मंदिर के पीछे जगदलपुर।
बरामद- नगदी रकम नगदी 2190/-रूपये, एवं 04 नग मोटर सायकल, 04 नग मोबाईल व तास के 52 पत्ते कुल जुमला कीमती-1,00000/-रूपये।
देश मे बढ़ती पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में देश भर में युथ कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बिवि जी नेतृत्व में एवम राष्ट्रीय महासचिव भैया पवार जी के मार्गदर्शन में आज दिल्ली के पेट्रोल पम्प के बाहर युवा कांग्रेस ने देश के सत्ते में बैठी डायन सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, जिसमे बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी भी शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज दिनांक 11 जून 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व विद्याचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया ।
कार्यक्रम के तत्पश्चात केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में संतोष पेट्रोल पंप व ज्ञानू पेट्रोल पंप के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी, जिला महामंत्री द्वय काशीराम निषाद, रतिराम कोसमा, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज, जिला सचिव के ईश्वर राव जी व युवराज साहू,इंटुक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया व जसपाल सिंह भाटिया, कांग्रेस नेता योगराज ठाकुर, युवा नेता प्रवीण शर्मा, युवा नेता शकील खान, मुमताज कुरैशी, पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव, कांग्रेस नेता जितेंद्र मेश्राम, स्वप्निल तामगड़े, मुकेश कुमार साहू, पूर्व पार्षद
प्रदीप बाघ, रामबचन मौर्य, महिला नेत्री पूर्व पार्षद चम्पा साहू, जेबा कुरैशी, यामिनी मानिकपुरी, ईश्वरी मानिकपुरी, राधा शर्मा जी,गीता देवी, महेश्वरी साहू, गीता साहू, दुर्गिन बाई, नंदा साहू सहित जिला व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए उपस्थिति हुए |
वर्ष 2020 में नाबालिग लड़की को आरोपी मनीष उर्फ मनीराम गोटा द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद नारायणपुर के अलग अलग जगहों में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा है |
घटना कुम्हारपारा नारायणपुर का है। प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को आरोपी मनीष गोटा उर्फ मनीराम माह सितम्बर 2020 में अपने घर कुम्हारपारा ले गया और प्यार करता हुं शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर जबरन गलत काम (बलात्कार) किया उसके बाद मनीष गोटा पीड़िता को अलग अलग जगह घुमाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया और कई बार गलत काम (बलात्कार) किया है, जिसके संबंध में प्रार्थिया द्वारा दिनांक 10.06.2021 को लिखित आवेदन पेश करनें पर मामला अपराध सदर का पाये जानें पर थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक, नीरज चंद्राकर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर, अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी मनीष गोटा उर्फ मनीराम निवासी कुम्हारपारा नारायणपुर के सकुनत में दबिश देनें पर भागनें की कोशिश करनें लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करते हुये पकड़े और जाहिरा निगरानी में लेकर पूछताछ करनें पर अपराध कारित करना कबूल करनें पर धारा 363, 376(3) भादवि0, लैगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधि0 2012 की धारा 4, 6 के तहत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, निरीक्षक हेमलता नेताम एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही है।
डोंगरगांव – छत्तीसगढ़ में कल का दिन हादसों का रहा जहाँ कल महासमुंद जिले एक ही परिवार के पांच बच्चों के साथ माँ ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी वहीँ दूसरी ओर डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से जा टकराई इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है जिनका की अस्पताल में इलाज चल रहा है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनंदगांव में स्थित एबीस कम्पनी फैक्ट्री के 15-20 मजदूरों को पिकअप से घर छोड़ने जा रहा था तभी अर्जुनी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ | हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए है | घायलों को डोंगरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है एवं जिनकी हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है |
दल्लीराजहरा – कुछ समय पूर्व रेलवे स्टेशन दल्लीराजहरा के पास क्रिकेट ग्राउंड बनाया गया था जिसमें समस्त रेलवे कर्मचारी एवं ग्राउंड में खेलने वालों द्वारा वृक्षारोपण कर ग्राउंड के चारों ओर हराभरा करने के लिए सभी के जन्मदिन पर पौधा व उसके लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था की जाएगी और बर्थडे ब्वाय के हाथों से वृक्षारोपण करवाकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया जायेगा जिसके लिए आज
दिनांक 10.06.2021 को दल्लीरजहरा चालक दल लाबी के मुख्य लोको निरीक्षक खुशाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कर्मचारी साथियों रमना राव, मोहित राम, धन सिंह ध्रुव, सुनिल गोटे, रामसजीवन साहु, उत्तम कुमार, पवन टंडन, रवि कोसमा, अरूण कुमार, उमाशंकर, पुरनेन्द्र कुमार, सीएच एस राव, अजय साहू, विकास द्वारा बरगद पेड़ का कलम लगाकर शुरुआत किया गया ।