City Media - Page 1691 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1691

राजहरा प्रीमियर लीग खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में IPL की दर्ज पर रात्रि कालीन क्रिकेक टूनार्मेंट का आयोजन, जाने आज का मैच

0

दल्लीराजहरा – राजहरा प्रीमियर लीग खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में आईपीएल की दर्ज पर रात्रि कालीन क्रिकेक टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा हैं जिसका शानदार कल दूसरा दिन था। कल का पहला मैच कॉर्न बाइट vs कमल मोटर्स के मध्य खेला गया। कमल मोटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया औऱ कॉर्न बाइट को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया।

कॉर्न बाइट के पूरी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 68 रन बनाए कॉर्न बाइट के तरफ से सबसे अधिक रन 14 रन सोहेल ने बनाये।।कमल मोटर्स ने 4 विकेट खोकर इस मैच को 7 वे ओवर में जीत दर्ज कर किया कमल मोटर्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज प्रवीण ने सबसे अधिक 37 रन बनाए।

मैन आफ द मैच प्रवीण को दिया गया

कल का दूसरा मैच

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

JPL vs तुली हिटर्स के मध्य खेला गया
तुली हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया और jpl को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया |
Jpl ने निर्धारित 10 ओवरों में 111 रन बनाए
Jpl की ओर से आशीष जैन ने नाबाद 77 रन बनाए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

तुली हिटर्स
52 रन रन ही बना पाए 10 ओवरों में
9 विकेट के नुकसान पे।।
मैन ऑफ द मैच आशीष जैन को दिया गया।

कल के पहले मैच के मुख्य अतिथि
शांति लाल जैन जी
अध्यक्ष राजहरा व्यपारी संघ
विशेष अतिथि
राजू सोनी जी
कोषाध्यक्ष राजहर व्यपारी संघ
कल के दोनों मैच के अम्पायर
नागेश्वर राव जी
विवेक मसीह जी

स्कोरर
सूरज दास जी
कॉमेंट्री
भूपेंद्र श्रीवास जी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

आज का पहला मैच

सतलाल द विनर्स vs जैनम पायल लीडर

दूसरा मैच

अमरदीप केशरी रॉयल vs कमल मोटर्स


ऑरेंज केप की दौड़ में jpl टीम के आशीष जैन सबसे आगे है
वही पर्पल केप के लिये
Jpl के ही सेम सबसे आगे चल रहे हैं
दूसरे मैच में विशेष अतिथि के रूप में प्रशान्त बोकडे उपस्थित थे

दल्लीराजहरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग की दबिश, दो लोगों पर कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा – आज 16.12.2020 को जन्मेजय मोहबे कलेक्टर बालोद के निर्देशन एवं अशोक कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी जिला बालोद के मार्गदर्शन पर दल्लीराजहरा में अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए एस आर भांडेकर आबकारी उपनिरीक्षक एवं स्टाफ दल्लीराजहरा द्वारा नगर में पप्पू मैथिल पिता बी एल मैथिल वार्ड क्र 03 के यहाँ विधिवत रूप से जांच करने पर 19 पौवा देशी मदिरा प्लेन बरामद होने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 34 5 (क) का प्रकरण कायम किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उसी प्रकार धर्मेन्द्र पिता राजेंद्र साव (खोडू होटल) वार्ड क्र 25 में अकस्मात् दबिश देने पर मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पाए जाने पर 36 (सी) का प्रकरण कायम किया गया तथा वार्ड क्र 25 में ही प्रेमिन बाई साहू होटल में तलाशी लेने पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं होने पर खाली तलाशी पंचनामा बनाया गया | वृत्त प्रभारी भांडेकर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर शुरू से ही सतत रूप से कार्यवाही किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

हल्बा आदिवासी समाज महासभा बालोद किया पत्रिका विमोचन।

0

अखिल भारतीय हल्बा,हल्बी आदिवासी समाज महासभा बालोद के द्वारा सामाजिक पत्रिका परिचायिका बिहाव मड़वा के विमोचन ग्राम गोड़लवाही सामाजिक ब्लाक डोंगरगांव जिला राजनांदगांव में आयोजित बैठक में किया गया। पत्रिका में महासभा क्षेत्र के अंतर्गत समस्त ब्लाकों से युवतियों की एकत्रित बायोडाटा को प्रकाशित किया गया। पत्रिका प्रकाशन के प्रथम वर्ष होने के कारण सभी ब्लाक के द्वारा सराहनीय सहयोग मिला है।विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा बालोद के अध्यक्ष लेमनसिंह करबगिया जी थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर में ब्लाक अध्यक्ष भीषम उर्वशा, नुनकरन भुआर्य,बनवाली राम गोआर्य,मोचीराम चुरेन्द्र,छगन बढ़ई, गिरधर रावटे,रामलाल नायक,ईश्वर लाल भुआर्य,झुमुकलाल परसाई,सजन चुरेन्द्र,केशव ठाकुर,इनमसिंह ठाकुर डोंगर गांव ब्लाक निर्णायक समिति अध्यक्ष पंचराम भैसारा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मसिया महासभा कोषाध्यक्ष भुजबल गौर, पूर्व युवाध्यक्ष महासभा बालोद डॉक्टर देवेन्द्र माहला सहित सर्कल अध्यक्ष ग्राम प्रबंधक एवम विभिन्न ब्लाक के सामाजिक पदाधिकारी गन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

बैठक के पश्चात शहीद गैंद सिंह जी के शहादत को याद करने हेतु आयोजित श्रद्धांजलि सभा हेतु निर्धारित स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।20 जनवरी के कार्यक्रम हेतु अतिथियों के सम्बंध में आवश्यक चर्चा की गई एवम उन्हें आमंत्रित करने की जीम्मेदारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मसिया एवम आयोजन समिति अध्यक्ष भीषम उर्वशा को दी गई है।यह जानकारी महामंत्री टेकराम भण्डारी ने दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन ने प्रेस वार्ता ली, सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को किया रेखांकित, प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का दिया जवाब

0

नारायणपुर 16 दिसम्बर 2020-सैय्यद वली आज़ाद

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन ने आज दोपहर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता ली और राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। जिसमें जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महात्वाकांक्षी योजनाओं जैसे सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुपोषण अभियान, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मलेरिया मुक्त बस्तर, पंढ़ई तुंहर दुआर, इंग्लिश मीडियम स्कूल, सार्वभौम पीडीएस, गढ़कलेवा योजना, वनोपज खरीदी, वनाधिकार पट्टों के वितरण, मनरेगा की उपलब्धियों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। इसके अलावा उन्होंने जिले में राज्य शासन द्वारा दो वर्षों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रदेश सहित जिले के विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका जवाब जैन ने दिया।

प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिले में विगत 2 वर्षों में हुए विशेष कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र प्रदान किया गया है। वहीं बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडिया स्कूल की स्थापना भी की गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत् विभिन्न रोजगारमूलक कार्य संचालित कर लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सराहनीय है। श्री जैन ने बताया कि जिले में सुपोषण अभियान के कुशल संचालन की बदौलत कुपोषण दर में कमी देखने को मिली है। पहले जो कुपोषण दर 31 प्रतिशत से अधिक थी, वह अब घटकर लगभग 19 प्रतिशत के करीब हो गयी है। इस प्रकार विगत 2 वर्षो में जिले में कुपोषण की दर में 12.42 प्रतिशत की कमी आयी है।


उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए नारायणपुर सहित अबूझमाड़ क्षेत्र में विशेष चिकित्सकों एवं अन्य पदों पर भर्ती की गयी है। जिसका प्रतिफल अब दिखाई देने लगा है। कोविड-19 से बचाव हेतु जिला प्रशासन मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अमले ने बेहतर काम किया है। जिले में कोरोना के अधिक से अधिक जांच की गयी, जांच के दौरान पॉजिटिव पाये गये लोगों को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा देकर उन्हें स्वस्थ कर घरों को भेजा गया है। कोविड केयर सेंटर में कोरोना के मरीजों को निःशुल्क भोजन एवं दवाईयां उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी सहित कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरी शंकर नाग उपस्थित थे।

भूपेश बघेल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नारायणपुर जिले में ली पत्र वार्ता, दो वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने

0

राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता जिला नारायणपुर में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सरकार को उपलब्धियों को जनता के सामने रखा |

इससे पहले आज नारायणपुर जिला मुख्यालय पहुंचने पर विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनु नेताम जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्याम बती रजनू नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र शिव कुमार पाण्डेय,जे पी देवांगन, युधिष्ठिर जैन , राजेश दिवान , मुकेश दिवान सहित जिले के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया |

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की उपस्थिति में अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि विगत दो वर्षों में हमरी सरकार ने आम आदमी एवं किसानों से लेकर आदिवासी तक सभी वर्गों के लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है और यशस्वी मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमने अपने जन घोषणा पत्र के 36 में से 24 वादों को पूरा कर दिया है प्रदेश सहित नारायणपुर के विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और लगातार कार्य कर रही है कोविड -19 महामारी के बाद भी हमारी सरकार लगातार विकास के कार्य को जारी रखने में कामयाब रही है जिसके कारण ही आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना से हम किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं हमरी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के माध्यम से हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को और सुदृढ़ कर रहे हैं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर महासचिव हेमू उपाध्याय विधि विभाग जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा एवं वरिष्ठ नेता प्रवीण जैन उपस्थित रहे

माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम – दानीटोला में जन-जागरूकता रैली

0

गुरूर :- माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 12/12//2020 दिन शनिवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम – दानीटोला में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन किया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, अनिता साहू, रामस्वरूप सिन्हा, टीकम शहरे, किरण कुमार यादव, यश्वंत पटेल, खेमप्रकाश कटेन्द्र, यज्ञदत्त साहू, नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, हुमन गंजीर, राकेश कुमार पारकर, ग्राम दानीटोला के वरीष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,कु. गीतेश्वरी, कु. प्रियंका, कु. सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

दल्लीराजहरा के इस वार्ड के लोग पेयजल की समस्या से परेशान, बोर सफाई के नाम से खोला गया था

0

दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 का बोर जिससे वार्ड वासियों के लिए पेयजल की पूर्ति करता है वो बोर दिनांक 12/12/2020 बोर सफाई के नाम से खोला गया था सफाई के दौरान मशीन का पाइप केसिंग पाइप से फस जाने से केसिंग पाइप बाहर कर दिया गया है उसी दिन से बोर से पानी सफ्लाई बन्द है जिसके कारण वार्ड वाशियो को पेय जल की सफ्लाई नही हो पा रहा है जिससे वार्ड वासियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | वार्ड वासियो  के  साथ वार्ड की पार्षद सोहद्ररा ठाकुर को भी  इस समस्या झेलना पड़ रहा  है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वह स्वयं वार्ड की जनता को पानी  नही दिला पा रही है वही दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व CMO को इस मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई चिंता नही है नगर पालिका अध्यक्ष चौक,गार्डन, व हमर दल्ली का LED लाइट लगाने में ही खुश है उपाध्यक्ष BSP से संघर्स करने में ही लगा है व CMO सर को चिंता ही नही ऐसे में कहा जाए गरीब जनता व वार्ड पार्षद नगर पालिका में बैठे लोगो को नागरिकों की चिंता नही बहुत ही शर्म की बात है कि पेय जल जैसे अतिआवश्यक काम को भी समय पर नही कराना किस बात का विकास ये समझ से परे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

निगम सरकार ने बैठे बिठाए भाजपा को दे दिया मुद्दा, शहीद दिवस के दिन स्मारकों को ढकने का मामला, नगर भाजपा के धरने से बड़े पदाधिकारी नदारद

0

छत्तीसगढ़ सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा पूरे शहर को सजाया गया है किंतु कांग्रेस की नगर सरकार से यह गलती हो गई कि उसने शहीद स्मारक को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के पोस्टरों से ढक दिया है जिससे सुस्त पड़ी भाजपा को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। भाजपाइयों ने तिरंगा झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद निगम प्रशासन इस मामले पर जागी और आनन-फानन में शामियाने हटाये जिससे नगर कांग्रेस सरकार की जमकर किरकिरी हुई।

दूसरी तरफ नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता व नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में गिनती भर कार्यकर्ता उपस्थित हुए किंतु इतने बड़े मुद्दे पर बड़े-बड़े पदाधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ है जबकि संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बड़े-बड़े नेता निवासरत है जिसमें कई प्रभावशाली लोग हैं।

सट्टा खिलवाने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही

0

जगदलपुर – शहर में सट्टा खिलवाने वाले युवक पर की गई कार्यवाही। मौके पर 3590/-रूपये, 01 नग मोबाईल बरामद किया गया। थाना कोतवाली जगदलपुर की सट्टे पर की गई कार्यवाही । सटोरिया कमल बघेल पर की गई कार्यवाही। मौके पर सट्टा पट्टी पर्ची व 3590/रू. बरामद की गई।

दिनांक 15.12.2020 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संजय मार्केट में कुछ लोगों को मोबाईल से सट्टा लगवाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सहा.उपनिरीक्षक नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ आर. 831,1129, के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति जो रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख कर फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर रकम प्राप्त करता मिला। जिसे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम कमल बघेल पिता डमरू बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी नयामुंडा जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 3590/-रूपये, 01 नग मोबाईल, एवं सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया |

सुरमई शाम को मेरी आवाज ही मेरी पहचान संस्था का हुआ द्वितीय वर्षगांठ समारोह

0

जगदलपुर– गीत,संगीत सहित सामाजिक कार्यों में संलग्न मेरी आवाज ही मेरी पहचान संस्था द्वारा सोमवार को संस्था के द्वितीय वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा गीतों की मनोरम प्रस्तुतियां दी |

शहर के रोटरी क्लब हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने एक के बाद एक गीत मनोरम गीतों की झड़ी लगा दी. इस अवसर पर जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन,नगर पालिका निगम की अध्यक्षा श्रीमती कविता साहू,महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्षा कमल झज्ज,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा व पार्षद दीप्ति पांडेय के आथित्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया,विधायक श्री रेखचन्द जैन ने संस्था को 21000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की।इस संबंध में संस्था के ग्रुप प्रमुख आर. पी.पॉल ने बताया कि मेरी आवाज ही मेरी पहचान ग्रुप सिर्फ गीत-संगीत से ही जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता है. ग्रुप के प्रत्येक सदस्य संगठित होकर सभी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहते हैं |

विशिष्ट अवसरों पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है.इस ग्रुप में 27 गायक कलाकार जुड़े हुए है।ग्रुप के द्वितीय वर्षगांठ होने के कारण कार्यक्रम रखा गया।इस कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने सुरमई गीतों से सजा दिया. जिसमे दो बातें हो सकती है,मेरे दीवाने पन की दवा,तेरे जैसा मुखड़ा कही,मैं वही दर्पण वही,ओ जाने जाना,ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर,ओये दिलदारा,गूंजे लगे है कहने,तेरे नाम,चढ़ता सूरज,ओ मेरी जान,नीले नीले अम्बर,अच्युतम केशवम, लुटे कोई मन का नगर जैसे गीतों से अपनी प्रस्तुति दी।इस अवसर पर हेमू उपाध्याय,अनवर खान,महेंद्र महापात्र, दिनेश सराफ,संजय सिंह,दीपक वाधवानी,डॉ वीरेंद्र कुमार,महेश ठाकुर,आभासामदेकर,आर.पी.पॉल,जी.वी.एस. राव,दिव्यांशी शुक्ला,भास्कर पांडेय,प्रकाश चंद्र रथ,मो.सलमान,अबलेश कुमार,संग्राम सिंह राणा,डॉ काशी, ज्योति गर्ग,अफजल अली, रेशमा अली,बी.आर. बघेल खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल,शकील नवाब,मीता पंड्या,अंजलि दबगमे,राजेश महंत,विश्वजीत साहा,दीपक राव,रजनेश,प्रशांत दास, माही श्रीवास्तव,संदीप सामंत,सरला सामंत,दिव्यराज सिंह राणा सहित श्रोतागण उपस्थित थे।
इस अवसर पर गायक कलाकार दीपक राव का जन्मदिन संस्था प्रमुख आर. पी.पॉल के सहयोग से व विधायक श्री रेखचंद जैन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अतुल शुक्ला एवम मनीष मूलचंदानी ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS