संसदीय सचिव /विधायक जगदलपुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर)द्वारा प्रशस्ति पत्र शाल, श्रीफल देकर किया सम्मानित
कहा- जान की परवाह किए बगैर, कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका
“पुलिस की संवेदनशील छवि को बड़ी उपलब्धि बताया”
100 से अधिक कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित
जगदलपुर / शौर्य भवन- मावा आलसना में स्थानीय विधायिका के तत्वावधान में कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! उक्त कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कोरोना महामारी के प्रथम एवं द्वितीय लहर में “पुलिस जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने दायित्व निर्वहन को महत्वपूर्ण भूमिका होना और पुलिस की संवेदनशील छवि उभरकर सामने आना ” बताया गया ! कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) राजीव शर्मा ने बताया कि “बस्तर पुलिस द्वारा कोरोना काल में आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कोरोना संक्रमण को रोकना एक बड़ी उपलब्धि होना बताये है” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के द्वारा बताया गया है कि “बस्तर पुलिस के द्वारा कोरोना के दोनों लहर में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए , अलग अलग विभागों से समन्वय स्थापित कर आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार कर कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना बताया गया! कार्यक्रम में जिला पुलिस बल , छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं नगर सेना (बस्तर पुलिस) के 100 से अधिक कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र , शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है |
उक्त कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोतवाली, बोधघाट, परपा, यातायात एवम जिले के अन्य बल ( वारियर्स ) उपस्थित थे |
शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक संपन्न
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने लिया छात्र हित में बड़ा निर्णय
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने छात्र हित में बड़ा निर्णय लेते हुए छात्रों के मंशा के अनुरूप वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए प्राइवेट छात्र छात्राओं की जनभागीदारी शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
विदित हो कि लगातार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य छात्र संगठनों के द्वारा यह मांग महाविद्यालय एवं जगदलपुर विधायक के समक्ष रखी जा रही थी कि वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए लगे लॉकडाउन के बाद आमजन की आर्थिक स्थिति खराब हो चली है ऐसे में महाविद्यालयों के द्वारा परीक्षा शुल्क के साथ प्राइवेट छात्र छात्राओं से जनभागीदारी शुल्क भी लिया जा रहा है जिसे माफ कर देना चाहिए।
संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र हित में जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की इस साल वार्षिक परीक्षा में प्राइवेट छात्र-छात्राओं के द्वारा दिए जाने वाले जनभागीदारी शुल्क को माफ किया जाए, जिस पर जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।
विधायक रेख चंद जैन जी ने यह भी कहा जिन प्राइवेट छात्र छात्राओं के द्वारा जनभागीदारी शुल्क अदा कर दी गई है उन्हें महाविद्यालय अपनी सुविधानुसार वह शुल्क वापस लौटा दे।
पूर्व छात्र नेता रहे विधायक रेखचंद जैन जी के द्वारा लिए गए इस निर्णय का जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने स्वागत एवं सराहना की है।
बैठक में मुख्य रूप से पीजी कॉलेज प्राचार्य विजयलक्ष्मी जीजनभागीदारी समिति सदस्य सतपाल शर्मा,एनआर पराशर,पंचराज सिंह,कैलाश नाग,राजेश राय,बलराम यादव,राजकुमार दन्डवानी, राजेश चौधरी,लता निषाद, संतोष सिंह,शुभम यदू एवं जावेद खान उपस्थित थे।
जगदलपुर – तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरे में लेते हुए कहा की वनवासियों की आर्थिक उपार्जन का मुख्य जरिया तेंदुपत्ता होता है प्रदेश सरकार खरीदी कर पाने में पूरी तरह विफल हो गई हैं जबकि भाजपा सरकार के शासन काल मे तेंदुपत्ता की खरीदी 10 दिनों तक होती थी परंतु वनवासियों के प्रति प्रदेश कॉग्रेस सरकार की उदासीन रवैए के चलते बस्तर की हरा सोना की खरीदी नहीं हो पाई जिसका खामियाजा तेंदुपत्ता संग्राहकों को भुगतना पड़ रहा हैं जिसे वनवासी भाई नदी नालों व जलाने में विवश हो गए हैं।
ठेकेदार – अफसरों की मनमर्जी से तेंदुपत्ता खरीदी अधर में – कोरोना महामारी की आपदा ने ग्रमीणों की आर्थिक स्थिति को तहस नहस कर डाला है दैनिक मजदूरी कर भ्ररण पोषण करने वाले मजदूर केवल सरकारी चावल के भरोसे आधा पेट भरने को मजबूर है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ऐसी स्थिरी में छत्तीसगढ़ प्रदेश तेंदुपत्ता खरीदी की गोलमाल नीति ने ग्रमीणों की आजीविका को ही मझदार में डाल दिया है। वनविभाग में भर्ष्टाचार इस प्रकार हावी है कि वनोपज खरीदी का पूरा जिम्मा ठेकेदारों पर सरकार ने डाल दिया है। ठेकेदारों एवं अधिकारियों की मनमर्जी के कारण संग्राहक तेंदुपत्ता बेचने गड्डियां बनाकर अपने अपने घर संग्रहित कर रखते रहे हैं किंतु एक दो दिन खरीदी कर रोक दी गई, सरकार की इस नीति के कारण वन क्षेत्रों ने निवासरत आदिवासी एवं अन्य परिवार जिनकी तेंदुपत्ता से साल भर का खर्च चलता था उनका आजीविका संकट में आ गई हैं।
ठेकेदार – अफसरों की मनमर्जी से तेंदुपत्ता खरीदी अधर में – कोरोना महामारी की आपदा ने ग्रमीणों की आर्थिक स्थिति को तहस नहस कर डाला है दैनिक मजदूरी कर भ्ररण पोषण करने वाले मजदूर केवल सरकारी चावल के भरोसे आधा पेट भरने को मजबूर है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ऐसी स्थिरी में छत्तीसगढ़ प्रदेश तेंदुपत्ता खरीदी की गोलमाल नीति ने ग्रमीणों की आजीविका को ही मझदार में डाल दिया है। वनविभाग में भर्ष्टाचार इस प्रकार हावी है कि वनोपज खरीदी का पूरा जिम्मा ठेकेदारों पर सरकार ने डाल दिया है। ठेकेदारों एवं अधिकारियों की मनमर्जी के कारण संग्राहक तेंदुपत्ता बेचने गड्डियां बनाकर अपने अपने घर संग्रहित कर रखते रहे हैं किंतु एक दो दिन खरीदी कर रोक दी गई, सरकार की इस नीति के कारण वन क्षेत्रों ने निवासरत आदिवासी एवं अन्य परिवार जिनकी तेंदुपत्ता से साल भर का खर्च चलता था उनका आजीविका संकट में आ गई हैं।
तेंदुपत्ता की खरीदी नही होने से बिचौलियों को औने पौने दाम में बेचने मजबूर, तोड़ाई की दो सीजन में भी नही बेच पाए 500 गड्डि तेंदुपत्ता – तेंदुपत्ता वनोपज की बस्तर क्षेत्रों अच्छी खासी उत्पादन होता हैं वनवासी तोड़कर सरकार को नियत राशि पर बेचते हैं परंतु सरकार ने एक दिन खरीदी कर दुबारा खरीदना बंद कर दिया, तोड़ा हुआ तेंदुपत्ता को वनवासी बिचौलियों को ओने पौने दाम पर मजबूर हैं सरकार बिचौलियों पर कोई कार्यवाही नही कर रही हैं |
संग्राहकों को मिलने वाला छात्रवृत्ति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना से वंचित – कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कॉग्रेस सरकार तेंदुपत्ता तोड़ाई कर पंजीकृत होने वाले वनवासी क्षेत्रों के मेधावी छात्रों व प्राकृतिक घटनाओं से मृत परिजनों को छात्रवृत्ति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना से मिलने वाला लाभ से वंचित करना सरकार की मंशा हैं।
प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में तेंदुपत्ता की तस्करी – प्रदेश सरकार की तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर स्पष्ट नीति और खरीदी नही हो पाने से सीमावर्ती क्षेत्रों से अन्य राज्यों में तेंदुपत्ता की जमकर तस्करी की जा रही हैं, सरकार व जेम्मेदार अधिकारियों के ध्यान में तस्करी के मामले होने के वावजूद भी हाथ पर हाथ धरे हैं।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी राकेश कुमार नाहटा ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 29.05.2021 के कृष्णा ले आउट कालोनी गायत्री मंदिर के पास जगदलपुर से इनकी मोटर सायकल हीरोहोण्डा सीडी डिलक्स सिल्वर कलर क्रमांक-CG17KC6249 को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनरिीक्षक होरीलाल नाविक हमराह स्टाफ सउनि0 दिनेश उसेण्डी, आरक्षक प्रकाश नायक, गायत्री प्रसाद तारम के टीम द्वारा वाहन का लगातार शहर के आसपास क्षेत्रों व शहर के विभिन्न चैक-चैराहो में लगे सीसीटी0व्ही फुटेजो के माध्यम से खोजबीन दौरान आज दिनांक 08.06.2021 को पी0जी0 काॅलेज धरमपुरा के पास मोटर सायकल क्रमांक- CG17KC 6249 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेष करने पर तस्दीक पष्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जगदलपुर – आज सुबह पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होगा सिलगेर के आंदोलन का समापन। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के दल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के नेतृत्व में बीजापुर कलेक्टर एसपी से की चर्चा। कोरोना के संक्रमण और मानसून की वजह से प्रभवित हो रहे कृषि कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने लिया फैसला। इस दौरान सोनी सोरी ने कहा ग्रामीणों की मांग यथावत रहेगी, यह आंदोलन फिलहाल यहां स्थगित किया जा रहा है पर सुकमा मुख्यालय में मांग पूरी होने तक किया जाएगा धरना। सोमवार को जांच कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार की ओर से कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है।
आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के नेतृत्व में बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और एसपी कमल लोचन कश्यप से की चर्चा के बाद सिलगेर के धरनास्थल में आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा बुधवार को पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सक्षम करेंगे। सिलगेर में कोरोना संक्रमण और मानसून की वजह से प्रभावित हो रहे कृषि कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने लिया, यह निर्णय लिया है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
17 मई को सिलगेर में सीआरपीएफ कैंप के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन ग्रामीणों के मारे जाने के बाद ग्रामीण सीआरपीएफ कैंप को हटाने की मुख्य मांग थी। अन्य मांगों में ग्रामीणों ने गोलीबारी में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज करने, घटना की न्यायिक जांच, सिलगेर में बने ग्रामीणों के स्मारक को न तोड़ने, दाेरनापाल-कोंटा सड़क का निर्माण रोकने, ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई न करना आदि मांगें शामिल हैं।
भिलाई – पत्नी के चरित्र को लेकर पति सत्यम गायकवाड़ 22 वर्ष ने की फांसी लगाकर आत्महत्या की | घटना भिलाई-3 इलाके के उमदा का है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी के चरित्र को लेकर आये दिन इनके बीच विवाद होता रहता था | इनका विवाह तीन महीने पहले फरवरी 2021 में हुआ था | घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था यहाँ तक की पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी जिसके दौरान पत्नी ने खुद को बचने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के चली गई थी | इसके बाद महिला का पति सत्यम गायकवाड़ घर पर अकेला था उसने घर का दरवाजा अन्दर से बंद कर पत्नी की साड़ी को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया |
कुछ समय बाद जब महिला और उसके रिश्तेदार घर पहुंचे तो दरवाजा अन्दर से बंद था काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शंका हुई और खिड़की को तोड़कर जब अन्दर का नजारा देखे तो सबके होश उड़ गए थे सत्यम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तब तक उसकी मौत हो चुकी थी |
फांसी लगाने से पहले महिला के पति सत्यम गायकवाड़ ने लिपस्टिक और कोयले से सुसाइड नोट लिखा जिसमे अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया | उसने लिखा था मैंने अपनी पत्नी को किसी और के साथ पकड़ लिया था ऐसे पत्नी के चरित्र को लेकर मैं आत्महत्या कर रहा हूँ मुझे न्याय चाहिए और मेरी पत्नी उर्मिला को फांसी हो | पुलिस मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |
बालोद–वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है वही आज गुरुर ब्लॉक के ग्राम धोबनपुरी मै रोज़गार गारंटी का कार्य चल रहा है वही मजदूर एवं रोजगार सहायक व गांव के पंच मास्क नही पहने हुए थे एवं सोसियल डिस्टेंस का जम कर धज्जियां उड़ाई गई। वर्तमान वैश्विक गंभीर महामारी के चलते शासन प्रशासन के नियमो का उलंघन किया जा रहा है। ग्राम धोबनपुरी में रोजगार गारंटी का कार्य चल रहा है जहां अभी तक सूचना बोर्ड नही लगा है इसमें ग्राम पंचायत धोबनपुरी के सरपंच की लापरवाही माने या प्रशासन की लापरवाही मीडियाकर्मियों ने जब गुरुर ब्लॉक के जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र पडौती सर जी सेल फोन के माध्यम से कुछ सूचना देने का प्रयास किया तो उन्होंने मीडियाकर्मियों का फोन नहीं उठाया क्यों..?। मीडियाकर्मियों द्वारा लगातार खबर प्रकाशित करने पर भी शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत धोबनपुरी की सरपंच श्रीमति कुंती देवी रावटे मैडम जी गांव में ध्यान नही देगी तो गांव का विकास कैसे होगा। गांव के ग्रामीण बिना मास्क लगाए रहते है एवं गांव में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते ऐसा क्यों ? गांव के जनप्रतिनिधि कमजोर होने का कारण सामने आ रहा गांव के जनप्रतिनिधि गांव में ध्यान नही देंगे तो गांव कैसे सुधरेगा।
पुल निर्माण में लिपापोती के बाद सड़क निर्माण का कोई मापदंड नहीं
मुरूम के बदले मिट्टी का उपयोग
जगदलपुर – बस्तर कलेक्टर सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में दिनरात जुटे है जिसके कारण खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का सही मानिटरिंग नहीं हो पा रही है। कुछ ठेकेदार अफसरों को व्यस्तता का फायदा उठाते हुए सड़क निर्माण कार्यों में लिपापोती करने में जुटे है। अफसरों द्वारा कई बार फटकार लगाने के बाद भी उस ठेकेदार ने गुणवत्ता की सुधार में काई रुचि नहीं दिखाई और विभाग के अधिकारी भी ठेकेदार पर मेहरबान है। ऐसा ही नजारा बकावण्ठ-कोठावण्ड से उडीसा सीमा तक सड़क निर्माण में देखा जा सकता है।
ज्ञातव्य हो कि उक्त ठेकेदार के कार्यप्रणाली से लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाय के अधिकारी भी परेशान है। कई बार फटकार के बाद भी ठेकेदार ने गुणवत्ता सुधार पर ध्यान नहीं दिया। घटिया निर्माण कार्यों के अंजाम देने के बाद भी विभाग के अधिकारी कारवाई करना तो चाहते है लेकिन उनके हाथ बंधे हुए है। कार्रवाई का फरमान जारी होते ही ठेकेदार के समर्थन में राजनीतिक दबाव बनाया जाता है जिसके कारण अधिकारी भी ठेकेदार पर मेहरबान बने हुए है।
सड़क निर्माण में लिपापोती
जानकारी के अनुसार आरआरपी 2 के तहत बकावण्ड-कोठावण्ठ से करपावण्ठ मार्ग होते हुए उड़ीसा सीमा तक 24 करोड़ की लागत से लगभग 26 किमी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किये गये है जिसका निर्माण एजैसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। सरपंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कछुए गति से घटिया सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए इसमें कितना गहा कर कितना मुरूम गिट्टी डाला जाना है जिसका कोई मापदंठ तक नहीं है। अधिकांश मात्रा में मिट्टी की भरपाई कर नाममात्र की गिट्टी डालकर उब्ल्यूबीएम का कार्य किया गया है। गुणवत्ता के सुधार नहीं हुए तो पहली बारिश में ही गणवत्ता की पोल खुल जायेगी। उक्त ठेकेदार का कार्य अधिकांश स्थानों पर गुणवत्ता को लेकर विवादित ही रहा है इसके पूर्व में भी बकावण्ड विकासखंड के मलबेला में पुल निर्माण कराया गया था जिसमें भी अनियमितता की शिकायत मिलने पर विभाग के अधिकारी को लेक्टर की फटकार सुननी पड़ी थी। इसके बाद भी ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया है। घटिया सड़क निर्माण निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाया जा चुका है इसके बाद भी गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।
जीशान की टीम में आक़िब रजा का कद बढ़ा, जिला उपाध्यक्ष बनाये गए..
युवक कांग्रेस के नई सूची में आक़िब रजा होंगे जिला उपाध्यक्ष…
जगदलपुर:-बस्तर जिला युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान क़ुरैशी ने नई जिला कार्यकारिणी , ब्लॉक अध्यक्षो की सूची आज देर शाम जारी कर दी है। इस नई सूची में कई युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।
आक़िब रजा को युवक कांग्रेस के बस्तर ज़िला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है, वही मोना पाढ़ी को जिला महासचिव बनाया गया है।
आपको बता दे कि आक़िब रजा को पूर्व कार्यकाल में जगदलपुर विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी , संग़ठन से मिली जिम्मेदारी का आक़िब ने बखूबी से पालन भी करते दिखाया है जिसके कारण इस नई कार्यकारिणी में आक़िब रजा का कद संगठन ने बढ़ाया है। आक़िब रजा को मिली नई जिम्मेदारी के बाद से ही युवाओं में हर्ष का माहौल है।
आक़िब रजा ने संगठन से मिली जिम्मेदारी हेतु संग़ठन का आभार व्यक्त किया है साथ ही रजा ने कहा कि बस्तर जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर मै संसदीय सचिव/विधायक माननीय रेखचन्द जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष माननीय मिथिलेश स्वर्णकार , प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) ,जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान दबंग अध्यक्ष माननीय राजीव शर्मा , पूर्व महापौर माननीय जतीन जयसवाल , जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री माननीय अनवर खान , सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य , बस्तर जिला प्रभारी युवा कांग्रेस दुर्गेश राय एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष माननीय ज़ीशान क़ुरैशी का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी से नवाजा और आगे भी इसी तरह सहयोग और मार्गदर्शन की आशा व अपेक्षा रखता हूँ।
दिनांक 8 मई 2021 को अंजुमन इस्लामिया कमेटी का सुकमा का चुनाव कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए चुनाव अधिकारी जनाब हाजी कमाल शरीफ साहब एवं जनाब शेख शुभान साहब द्वारा अंजुमन इस्लामिया कमेटी सुकमा का चुनाव कराया गया जिसमें मुस्लिम समाज के आम सहमति से जनाब हाजी एस कसीमुद्दीन साहब को सदर जनाब खालिद भाई को नायाब सदर एवं जनाब सेख सजार को सचिव चुना गया।
नये कमेटी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा,मुस्लिम समाज के वर्गों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इनका कार्यकाल मुस्लिम समाज के विकास में नये आयाम तय करेगा।
नव निर्वाचित सदर हाजी एस कसीमुद्दीन ने सभी का आभार मानते हुए पुराने कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए समय समय पर मार्ग दर्शन की गुजारिश करते हुए सभी का शुक्रिया अता किया गया और सभी धर्मों के लोगों से अपील की अपने आसपास के लोगों में भेदभाव ना करते हुए सभी को एक जैसा मानना चाहिए हर एक इंसान को जीने का हक है हमें समाज को सुधारने से पहले खुद में सुधार करना चाहिए क्योंकि अगर मुल्क का हर एक शख्स खुद में बेहतर बदलाव करने लगे तो हमारा समाज अपने आप ही तरक्की करने लगेगा हमें ऐसा समाज बनाना चाहिए जो आजादी मसावत और भाईचारा सिखाएं यही हमारी सच्ची खिराजे अकीदत होगी।