प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को जैन भवन चौक में अन्नदाताओं के समर्थन में एक द्विवसीय ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है ।
उक्त सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्र प्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे,नारायण साहू, प्रमोद दुबे , शीबू नायर,रति राम कोसमा सहित ब्लॉक के पदाधिकारीगण, युवक कांग्रेस ,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति, कांग्रेस
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, ,सेवादल,अल्पसंख्यक विभाग,खेल विभाग, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक,समस्त जोन एवं सेक्टर व समस्त बूथ प्रभारी , नगरीय निकाय के कांग्रेस के जनप्रतिनिधि पार्षदगण व एल्डरमैन, वरिष्ठ कांग्रेसी,समस्त कांग्रेस जन ,कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय किसान सम्मेलन और प्रेस वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया, किसान सम्मेलन कार्यक्रम मे दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहें किसानो के मौत हुए किसानों को श्रद्धांजलि देकर सम्मेलन का शुरुआत किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री रजनू नेताम ने बताया की छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से प्रदेश के किसान खुश है खुशहाल है और गदगद है प्रदेश मे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही 19 लाख किसानों का कर्ज़ा माफ़ कर किसानों से किया हुआ वादा निभाया, वही अपने वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 2500 रूपए प्रति क्विंटल से धान खरीद रही है |
इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ 92 लाख मेट्रिक टन धान खरीदकर किसानों को एक हप्ते मे सरकार भुगतान कर रही है, इसी तरह जिला कांगेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने भी अपने विचार रखते हुए बताया की छत्तीसगढ़ मे सबसे ज्यादा धान बेचने वाले कोई किसान है तो वो भाजपा किसान है और वही भाजपा है जो अपने 15साल के कार्यकाल मे किसानों को लिए कुछ नहीं किया और तो और किसानों से किया हुआ वादा भी पूरा नहीं किया जब किसान अपना वादा मांगने निकलते थे तो उन पर आंसू गैस छोड़ते थे लाठियो से पिटवाते थे, आज प्रदेश का हर किसान कांग्रेस सरकार से खुश है खुशहाल है, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की प्रदेश मे किसानों की एक एक मांग को पूरा करने वाली कांग्रेस की सरकार है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों का दर्द समझते है और फ़टाफ़ट किसानों को कर्ज़ा माफ कर अपना वादा पूरा किये, आज देश जँहा एक तरफ देश के अन्नादाता दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहें है और उनकी मांगो पर केंद्र की मोदी सरकार किसानों से बात तक करने के लिए समय नहीं निकाल सकते कई दफा केंद्रीय मंत्री से किसानों का वार्ता मे बात नहीं बन पा रहा है वही किसानों से बात कर उचित फैसला निकलना चाहिए तो वे ख़ुद किसानों के आंदोलन को अनदेखा कर बंगाल चुनाव मे व्यस्त है मोदी जी तीन काले कानून लाकर देश के किसानो को चंद उद्योगपतियों के हाथो गुलाम बनाने वाला कानून ले कर आये है |
आज ये तीनो कानून के बारे मे किसानों को बताया नहीं जा रहा है किसानों के साथ छल कर कानून पारित करने मे लगी है केंद्र की मोदी सरकार, वही आज छत्तीसगढ़ मे किसानों को आंदोलन करने की जरुरत नहीं है पुरे देश मे छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की हितैषी बनकर काम कर रही है और 2500 रूपए मे किसानों से धान खरीद रही है वही किसानों से किया हुआ हर वादा कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है l आगे वक्ताओ ने अपनी विचार रख कर बताया की छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाये और जनहितैसी योजनाओ का लाभ जनता को दिलाये l किसान सम्मेलन मे प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेश दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष मालती नुरेटी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, वरिष्ठ किसान कांडे राम मंडावी, समधु नेताम, संतु पोटाई, राजेश साहू, पार्षद ममता राठौर, बागेश्वरी पटेल, जयंती जैन, राखी राणा,एल्डर मैन लछनतिन दुग्गा, शेख महेमूद, विक्रम बैस, शब्बीर बड़गुजर, महेश कश्यप, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता, सैकड़ो किसान उपस्थित थे
ग्रामीण व शहर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन के आतिथ्य मे सम्पन हुई ,इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा ने कहा की आप सभी कार्यकर्ताओं का मै सम्मान करता हुँ जिस विषम परिस्थिति मे आप सभी कार्यकर्ता पार्टी व संगठन को मजबूत करने की दिशा मे काम कर रहे वो सराहनीय है,सभी कार्यकर्ताओं के लिये गर्व की बात है की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है जहा एक साधारण सा कार्यकर्ता भी संगठन व शासन के उच्चपद पर आसीन हो सकता है देश आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे लगातार विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तो वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठे वादो व वादाखिलाफि के लिये अपनी पहचान बना रही है |
प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त है विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े है आप सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करते हुये राज्य सरकार की विफलताओं को जनता तक पहूंचाने का कार्य करे बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी सम्बोधित करते हुये संगठन के विषय मे विस्तार से बताते हुये आगामी 2023 मे प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने व भाजपा की सरकार बनाने का आवाह्न कार्यकर्ताओं से किया साथ ही प्रदेश की भूपेश सरकार को भ्रस्ट व निक्कमी सरकार निरुपित किया,वही बैठक को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा गौतम गोलछा और ग्रामिण व शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी व प्रभूनाथ देवांगन ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय नंदी, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष द्वय रतन दुबे ,सोनू कौर्राम, भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष संदीप झा,प्रताप मंडावी,जयप्रकाश शर्मा,मंगडूराम नूरेटी,संजय तिवारी,मरण शील,सुदीप झा,टी•एल•साहू,,प्रेमनाथ उसेंडी,प्रशांत सिंह,सोमजी कावडे,जैकी कश्यप,रोशन गोलछा,सुखमन कचलाम,प्रभु लाल दुग्गा,संतोष साहू ,सोहन ठाकुर,बुधराम कौर्राम,बुधराम,रीता मंडल,प्रमिल प्रधान,मानकुवर, अनिता कुरेटी,भगवती हलधर,नीलू नाग,पुष्पा साहू, सहित दोनो भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे |
जगदलपुर, 06 फरवरी 2021/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 10 और 11 फरवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे बुधवार 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे वायु मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगी। वे यहां गोलबाजार स्थित जयस्तंभ और गीदम मार्ग में स्थित गुण्डाधूर उद्यान में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। इसके पश्चात् वे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस समारोह में शामिल होंगी। वे गुरुवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से जगदलपुर के विश्राम भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके पश्चात् वे दोपहर 2.30 बजे वायुमार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगी।
बस्तर जिले में ट्रायबल व शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मामले में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया गया था याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर कलेक्टर बस्तर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर बीईओ जगदलपुर वह 5 प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब तलब किया है ।
तत्कालीन डीईओ पर किये गये कार्यवाही की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस नये याचिका में कुछ नये बातों को स्वीकार किया गया है जिसके तहत् शिक्षा व ट्रायबल विभाग के साथ अन्य विभागों को भी चपेट में लिया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय कार्यालयों में हो रहे नियुक्तियों को लेकर अनियमितता एवं नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति का आरोप लगता रहता है, इसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता न्यायालय की शरण में जा रहे हैं । इसी तरह का एक मामला सामने आया है ,जिला शिक्षा विभाग और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा जगदलपुर में हुए पांच अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अनियमितता एवं नियम विरुद्ध नियुक्ति बताते हुए आरटीआई कार्यकर्ता फगनु राम साहू ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाया था, जिसे उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब तलब किया है। आरटीआई कार्यकर्ता फागनु राम साहू ने बताया कि शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हुई है, जबकि अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार यह सभी अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपात्र है। कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा जगदलपुर में कार्यरत लिपिक और चपरासी भी अनुकंपा के नियम एवं शर्तों के अनुसार अपात्र है। अनुकंपा नियुक्ति को निरस्त करने की कार्यवाही कलेक्टर द्वारा की गई थी इसके बावजूद उनकी नियुक्ति अनेक संदेह पैदा करता है वही अनुकंपा का लाभ लेकर शासकीय सेवा में पदस्थ अन्य 4 भी अनुकंपा के लिए निर्धारित पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं क्योंकि सभी के परिजन शासकीय सेवा में उनकी नियुक्ति के समय कार्यरत हैं जिससे वे सभी भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपात्र है ।
जगदलपुर । जिला प्रशासन की मंशा जीर्ण-शीर्ण छत्तीसगढ़ क्वार्टर के नये सिरे से निर्माण की योजना है जिसका स्वागत किया जा रहा है किंतु इसको खाली कराने की जवाबदेही जिस अधिकारी को दी गई है उनका विवादों से चोली दामन से रिश्ता है। प्रशासनिक आतंकवाद से चर्चा में रहने वाले एसडीएम जीआर मरकाम ने अब अपने मातहतों को ही शिकार बना डाला। प्रशासनिक अधिकारी ही अपनी मनमानी पर उतर आएं और लोगों की समस्याएं सुलझाने के बजाय अपनी तुगलक मिजाज से आनन-फानन में एक दिन के भीतर घर खाली कराने के निर्देश दिए जिसके बाद छत्तीसगढ़ क्वार्टर निवासी एसडीएम मरकाम की शिकायतें कलेक्टर और विधायक से भी किया गया है।
कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध कराने जगदलपुर के चांदनी चौक से सटे इलाके 36 क्वार्टर में नया निर्माण कराया जाना है जिसको खाली कराने की जिम्मेदारी एसडीएम को दिया गया है लेकिन शासकीय मकानों को खाली करने के तुगलकी फरमान के कारण वहां के रहवासियों व एसडीएम के बीच में कहासुनी हो गया । 36 क्वार्टर शासकीय मकानों के निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एसडीएम की भाषा धमकी भरे लहजे में थी कि 36 क्वार्टर को 7 दिनों के अंदर अपने -अपने घरों को खाली कराये। एसडीएम के द्वारा वहां के निवासियों से कहा गया कि 36 क्वार्टर शासकीय मकानों को तोड़ कर नया निर्माण किया जाना है । प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई है बिना नोटिस के एसडीएम जगदलपुर के 36 क्वार्टर शासकीय मकानों वाले क्षेत्र में आ धमकना और वहां के निवासियों को धमकाना सीधे-सीधे एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है ।
इससे पूर्व भी एसडीएम जगदलपुर मरकाम की कार्यशैली की वज़ह से सुर्खियों में रही हैं। कुछ दिनों पूर्व सदर स्कूल के पास रहने वाले एक परिवार का मकान भी एसडीएम के इशारे पर तोड़ दिया था जिसके बाद परिवार के लोगों ने एसडीएम मरकाम पर गंभीर आरोप लगाए थे। लाकडाऊन के दौरान स्थानीय कोर्ट के एक वकील के साथ भी एसडीएम मरकाम ने अनावश्यक विवाद करते हुए अपने पद का रौब झाड़ा था इसके अलावा नए बस स्टैंड क्षेत्र में भी जगदलपुर एसडीएम के द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनावश्यक विवाद किया गया था जिसमें मौके पर मौजूद आरआई एवं पटवारियों द्वारा बीच बचाव करते हुए एसडीएम की तरफ से पत्रकारों से माफी मांग कर मामले को सुलझाया गया। प्रशासनिक आतंकवाद के रोने से पिछली सरकार अधिकारियों की मनमानी के चलते अपना विश्वास बस्तर में खो चुकी थी जिसका परिणाम उसे चुनाव में भी भुगतना पड़ा अगर समय रहते प्रशासन इस पर नकल नहीं कसती है तो अनावश्यक फजीहत झेलनी पड़ेगी।
जगदलपुर – पुलिस थाना कोतवाली में मकसूद अली निवासी नयामुण्डा जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटना दिनांक 07.02.2021 के सुबह प्रार्थी के दुकान मोतीतालाब पारा से इनकी एक्टीवा क्रमांक-CG.17.KU.8467. को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त एक्टीवा वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपकं झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में संजय मार्केट प्रभारी सउनि0 प्रेम पानीग्राही हमराह आरक्षक क्रमांक-1129 भुपेन्द्र नेताम-द्वारा शहर भ्रमण/बीट प्रेट्रोलिंग दौरान एक एक्टीवा वाहन क्रमांकक्रमांक-CG.17.KU.8467 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर वाहन का कागजात पेश करने पर तस्दीक पश्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जगदलपुर। बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के डी मर्जर को लेकर भूमकल आंदोलन की याद ताजा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को अब इस आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर बोधघाट परियोजना के विरोध में सातधारा में आदिवासियों के जमावड़े की खबर से सतर्क हो जाना चाहिए। बोधघाट परियोजना को लेकर जबरदस्त राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस में भी इस मामले को लेकर एकराय नहीं है। पहले इस मामले में बस्तर सांसद की भूमिका चर्चा में आई थी। खबर है कि वे एक खास मौके पर बोधघाट परियोजना से आशंकित लोगों के साथ ही कुछ विधायकों को भी कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलवाने तत्पर हो गए थे, जिस पर सीएम की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं।
लेकिन उसके बाद मामला शांत हो गया और फिर बोधघाट परियोजना को लेकर सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम को उनके दिन लद जाने जैसा अहसास कराते हुए कहा था कि नेताम जी अपनी पारी खेल चुके हैं अब दीपक बैज और राजमन बेंजाम को खेलने दें। उन्होंने बोधघाट परियोजना के फायदे के संदर्भ में यह भी कहा था कि इससे सिंचाई होगी तो सभी आदिवासियों की आर्थिक स्थिति नेताम जी जैसी हो जाएगी। बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद को नेताम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच की सियासी तल्खी ने उजागर कर दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बोधघाट परियोजना से सिंचाई होगी तो बस्तर अंचल के किसानों को इसका फायदा होगा लेकिन इस तरह की योजनाओं को लेकर डूब क्षेत्र के नाम पर राजनीति कोई नई बात नहीं है। जमीन डूब क्षेत्र में आ जाने की चिंता के नाम पर राजनीति होती ही है।
ऐसे मामलों में विरोध का एक लम्बा इतिहास है। जबकि डूब से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था होती है। बड़े फायदे के लिए छोटी चिंताओं को सुलझाया जा सकता है। ऐसा होता भी है किंतु विरोध की राजनीति के पीछे भी जो कारण होते हैं, उन्हें समझते हुए आशंकाओं का शीघ्र समाधान कर लेना चाहिए। अब बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस के भीतर के मतभेद, संभावित प्रभावितों की लामबंदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री नेताम के बीच की बयानबाजी के दौर में नेताम की छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से एकांत वार्ता से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। संगठन के लिहाज से देखा जाए तो हालात काफी बदल चुके हैं। बात इशारों में न कहकर साफ तौर पर की जाय तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सक्रियता और लोकप्रियता के बूते इतने आगे निकल चुके हैं कि ऐसी मुलाकातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मगर संगठन में अपनी बात रखने का सभी को हक है तो इस बाबत कहा जा सकता है कि इस मुलाकात में नेताम ने पुनिया से जो भी बात की है, वह तथ्यों की कसौटी पर आख़िर कितनी खरी उतर सकती है? सीएम बघेल तो नेताम को पहले ही उनकी स्थिति के बारे में समझाने की कोशिश कर चुके हैं। नेताम जी को कितना समझ आया, यह अलग बात है। वैसे उन्हें उस जमाने को याद करना चाहिए, जब विद्याचरण शुक्ल जैसे वरिष्ठ नेता की दर्द भरी आवाज आला चौखट से ही बैरंग लौट आती थी। राजनीति में भी उगते सूरज को प्रणाम, तेजस्वी सूरज को सलाम और डूबते सूरज को राम राम का रिवाज चलता है। वैसे नेताम जी इस हाल में भी सियासी संघर्ष का माद्दा दिखा रहे हैं तो आज के दौर के राजनीतिक अंदाज अपनाएं तो बेहतर होगा। जहां तालमेल से काम चल जाय, वहां टकराव की जरूरत क्या है?
बालोद जिलामुख्यालय के समीप ग्राम करहीभदर और जामगांव मार्ग में अज्ञात वाहन की जबरदस्त ठोकर से बाईक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक दोनो युवक की पहचान परिजनों द्वारा किया जा चूका है। जिसमे एक युवक की पहचान रुपेश कुमार
भुआर्य अमोरा उम्र लगभग 30 वर्ष और दूसरे युवक की पहचान जगन्नाथ ठाकुर उम्र लगभग14वर्ष ग्राम नर्राटोला डौंडी ब्लॉक का बताया जा रहा है । दोनों युवक बालोद से अपना घर अमोरा जा रहें थे तभी अचानक एक्सीडेंट का शिकार हुए है। जो वाहन क्रमांक सी जी 24 पी 3499 पर सवार थे। वहीं ग्रामीण इस घटना को लेकर बहुत ही ज्यादा आक्रोश है। मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है।
जगदलपुर – बहला फुसलाकर कर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण और रूपये पैसों की लेनदेन कर विवाह कराने वाले गिरोह पर कोतवाली पुलिस ने पीडिता द्वारा पुलिस थाना कोतवाली के लिखित आवेदन के आधार पर कार्यवाही की है | घटना दिनांक 01.09.2019 को शैफाली,ममता अग्रवाल, केशवसिंह रघुवंशी मिलकर पीड़िता को शादी करवायेंगे कहकर घर से बिना बताये रायपुर ममता अग्रवाल के घर रखे और केशव सिंह रघुवंशी से पहचान करवाकर तुमसे शूादी करूँगा बोलकर, उसे सौंप दिये। केशवसिंह रघुवंशी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और उसे 02 लाख रूपये में खरीदकर लाया हुं कहता था, पीड़िता के गर्भवती होने पश्चात बालक को जन्म देने के बाद आरोपी उसे वापस रायपुर लाया और उसके दो माह के बच्चे को बिना बताये कहीं लेकर चला गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 22/2021 धारा 376,493,370,109,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि0 पीयुष बघेल, उनि0 गुनेश्वरी नेरटी, प्रआर0क0 1281 चोवादास गेंदले, मआर0 गोरेती तिर्की, आर0क0 334 सोनू बडई के टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया। आरोपी केशवसिंह रघुवंशी पिता स्व0 खुन्नूलाल रघुवंशी निवासी सिल्वाह, थाना बरेली, जिला रायसेन, मध्यप्रदेश एवं शैफाली चक्रवर्ती पति बाबुलाल चक्रवर्ती निवासी तिरंगा चौक जगदलपुर को पता तलाश कर, पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। जिन्हे विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपिया ममता अग्रवाल व शिव जो वर्ममान में अन्य मामले में केन्द्रीय जेल जगदलपुर में निरूद्ध है, जिनके खिलाफ शीघ्र ही गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी।