गोधन न्याय योजना का शुभारंभ आज ग्राम कोचेरा मे गोबर खरीदी आदरणीय तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर एवं समिति के अध्यक्ष, सदस्यो एवं ग़ामिणो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
इस बार फिर दिवाली में बेटियों के नाम से जगमग होगा जगन्नाथपुर, बेटियों के सम्मान में इस बार फिर जलेंगे 5-5 दीपक, तैयारी शुरु
बालोद। बालोद जिले के बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में यादव परिवार द्वारा “बेटी है तो कल है” थीम पर इस बार भी दिवाली मनाई जाएगी। यह आयोजन व्यक्तिगत ना होकर सार्वजनिक होती है ताकि बेटियों के सम्मान में पूरा गांव जुड़ सके और उसी उद्देश्य को लेकर यादव परिवार द्वारा गांव के हर घर 5-5 मिट्टी का दीपक बांटा जाता है। पिछले साल 2019

से इस पहल की शुरुआत की गई थी। ताकि लोगों का नजरिया बदल सके और बेटा बेटी एक समान की भावना को बढ़ावा मिले। इस पहल को इस साल भी आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस बार भीड़ ना जुटाकर

दूरी बनाते हुए यह दीप उत्सव होगा। कोरोना से जीतने मास्क लगाए, 2 गज दूरी अपनाएं, बेटियों के सम्मान में इस दिवाली में 5-5 दीपक जलाए,,, इस नारे के साथ इस बार का आयोजन हो रहा है। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

धनतेरस से भाई दूज तक जलता है दीपक
ज्ञात हो कि इस थीम के तहत दिवाली में धनतेरस के दिन से ही बेटियों के सम्मान में दीप जलाने का सिलसिला शुरू होता है। जो कि भाई दूज यानी माता उत्सव तक जलाया जाता है। 5 दिन 5 दीए बेटियों के नाम से जगमगाता है। लोग गांव में घरों के सामने रंगोली बनाकर यह दीया जलाते हैं और बेटियों को प्रोत्साहित करते हैं।

दिवाली से पहले घर घर बांटा जाएगा दीया
ज्ञात हो कि पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली से पहले घर घर जाकर यादव परिवार द्वारा दीपदान किया जाएगा। यादव परिवार की मुखिया मधु लता यादव ने बताया कि जब उनके बेटे दीपक व बहु माधुरी को दूसरी संतान के रूप में बेटी प्राप्त हुई तो बेटी को लक्ष्मी

स्वरूप मानकर उन्होंने जब अस्पताल से तीनों घर आए तो आरती उतारकर प्रवेश किया गया था। इसके अलावा जब नामकरण संस्कार हुआ तब बेटी की ओर से ही कार्ड जारी करके बेटी है तो कल है थीम पर लोगों को बेटियों को बढ़ावा देने प्रोत्साहित किया गया था। इस पहल को आगे बढ़ाने 2019 से दिवाली में बेटियों के सम्मान में दीया जलाने की शुरुआत की गई। जिसे अनवरत जारी रखा जाएगा और उस संकल्प को दोहराते हुए इस साल भी हम गांव के हर आंगन में बेटियों के सम्मान में दीपक जलाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें जोड़ने उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश करेंगे।

अभियान से मिली थी कईयों को प्रेरणा, दूसरे गांव में भी जले थे बेटियों के नाम से दीपक
बता दें कि जब 2019 में इस अभियान की शुरुआत की गई तो यह अभियान सिर्फ जगन्नाथपुर तक ही नही सिमटा बल्कि इससे बालोद सहित बलौदा बाजार, दुर्ग व अन्य जिलों के लोग भी प्रेरित हुए और दिवाली पर बेटियों के सम्मान में दीया जलाए गए। कई गांव में तो जवान और किसान के नाम से भी दीपक जले। लोगों में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जाती है। ताकि समाज में बेटी बेटा का फर्क दूर हो।

(फ़ाइल फ़ोटो 2019 की दिवाली से शुरू हुई थी ये पहल)
सरकार की योजना पर अफसरों ने फेरा पानी, गांधी जयंती पर होने वाले पंचायतों का लोकार्पण अब तक अधर में
अर्जुन झा – जगदलपुर
गांधी जयंती के अवसर पर सरकार ने लगभग 700 नए पंचायतों का लोकार्पण करने की योजना बनाई थी, लेकिन अफसरों की लेट लतीफी से एक माह अधिक गुजर जाने के बाद भी यह योजना जस की तस है और अब तक एक भी पंचायतों का लोकार्पण नहीं हो पाया है।
सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर नौकरशाही किस तरह अवरोध उत्पन्न करती है, इसकी एक बानगी यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित करीब 700 पंचायतों का लोकार्पण महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को किया जाना था मगर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उदासीनता के कारण इनका लोकार्पण अधर में लटक गया। विडंबना यह है कि फंड का रोना -रोकर कार्य प्रभावित किया जा रहा है। इन सबके बीच पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के ठेकेदार पैंडुलम बने हुए हैं। जब सरकार ने नवीन पंचायतों का गठन किया है और पूरे राज्य में सरकार ने बड़ी पंचायतों को विखंडित कर 704 नई पंचायतों का पुनर्गठन किया है तो इनके संचालन के लिए पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
इनका लोकार्पण गांधी जयंती पर किया जाना था किंतु फंड की कमी के नाम पर निर्माण कार्य की गति नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली है। जिसके कारण नवीन पंचायतों के लोकार्पण में फिलहाल एक माह का विलंब हो गया है और ऐसा लग रहा है कि कुछ माह का विलंब और हो सकता है। जिसके कारण जनता को नवीन पंचायतों के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत भवन निर्माण हेतु 14.5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसमें मनरेगा से 8.15 लाख, समग्र विकास से 5 लाख व अन्य मदों से 1लाख रुपए में निर्माण कार्य किया जाना है। कहा जा रहा है कि मनरेगा फंड की राशि नहीं मिलने पर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
अब पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के आदेश के तहत् 14 वें व 15 वें वित्त आयोग की राशि से निर्माण किया जाना है और पंचायतों में इससे कार्य हो रहा है। किंतु बड़े खर्चे मनरेगा योजना से होते हैं जिसकी राशि आबंटित करने से विभाग हाथ खींच रहा है ।जिसके कारण निर्माण सामग्री मिलने में दिक्कत आ रही है। बस्तर में 30 से ज्यादा व जगदलपूर में 11 नये पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य पिछड़ रहा है लेकिन जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
नगर बंद,छत्तीसगढ़ बंद व आर्थिक नाकेबंदी जैसे निर्णायक कदम उठाने पर न करें मजबूर, नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में सांसद-विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
जगदलपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर के मुद्दों को लेकर सांसद सहित बस्तर के हितों के लिए मजदूर संगठनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने एकमत होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नगर बंद,बस्तर बंद, छत्तीसगढ़ बंद व आर्थिक नाकेबंदी करने की चेतावनी देकर हमें मजबूर नहीं करने की बात कही। इस दौरान बस्तरहित के लिए डी-मर्जर के फैसले को निर्णय वापस लेने की मांग भी उठाई गई।
सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तरवासियों के लिए बस्तर हित के लिए नगरनार में जमीन दी गई है किंतु केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इस प्लांट को उघोगपतियों को देने के लिए डी-मर्जर करके बस्तर के साथ कुठाराघात किया गया है। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने भी सारगर्भित बातों के माध्यम से अपनी बातों को रखा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस दौरान भाजपा के नेताओं को लपेटे में लेते हुए कहा कि सांसद-विधायकों ने इसकी आवाज बुलंद नहीं किया किंतु कांग्रेस कमेटी द्वारा इस मुद्दे पर लगातार सड़क की लड़ाई लड़ी। शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया।इस दौरान बस्तरहित के मुद्दों को लेकर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचित जनपद व नगर स्तरीय जनप्रतिनिधियों भी ने पहुंचकर समर्थन किया।
दल्लीराजहरा में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने कपड़ा व्यवसायी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, देखे विडियो
दल्लीराजहरा में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने कपड़ा व्यवसायी पर लगाया बदसलूकी एवं बत्तमीजी करने का आरोप लगाया है | रेलवे कर्मचारी की पत्नी के कपड़ा वापस करने के नाम पर विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष एक दुसरे पर आरोप लगाने के साथ ही थाने जाकर एफआईआर करवाई गई |

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी रोहित कटारे की पत्नी (प्रिया कटारे) 01 नवम्बर 2020 को दीपावली के लिए कपड़ा खरीदने दल्लीराजहरा शहर के कपड़ा व्यवसायी अभिनन्दन क्लॉथ स्टोर्स गई और कपड़े ख़रीदे लेकिन दुसरे दिन नाप में अंतर आने के कारण दुसरे दिन वह कपड़े वापस करने के नाम पर उसी दुकान में गई जहाँ पर कपड़ा व्यवसायी सौरभ लुनिया द्वारा यह कहा गया कि बिका हुआ माल वापस नहीं होगा और इसी बात पर ग्राहकों के सामने बत्तमीजी की गई और गालियाँ दी गई और इस प्रकार अपमानित होकर रोने लगी | फिर रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने घर आकर दुकानदार द्वारा किये गए बत्तमीजी एवं बदसलूकी के बारे में

अपने पति को बताई उसके बाद उसका पति पुनः उस दुकान में गया जहाँ उसने विडियो रिकॉर्डिंग किया और सौरभ लुनिया से कहा कि उसने मेरी पत्नी को प्रताड़ित किया और इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दुसरे के खिलाफ पुलिस थाने जाकर एफआईआर करवाई गई | देखें पूरी विडियो रिकॉर्डिंग |

जब पीड़ित महिला से उक्त तथ्य पर जानकारी मिली कि जब उसके पति अपनी पत्नी के साथ हुए बदसलूकी को लेकर अभिनन्दन क्लॉथ में गए तो वहां दुकान मालिक सौरभ लुनिया और उनके नौकरों द्वारा रोहित कटारे को कमरे में बंद करके मारा पिटा गया और उसके बाद अन्य व्यापारियों द्वारा बीच सड़क में भी मारा पिटा गया और साथ में जान से मारने की धमकी दी गई और महिला ने यह भी बताया कि वह अनुसूचित जनजाति से है अनुसूचित जनजाति थाने में भी इस प्रकार किये गए अनुचित व्यवहार और पति के साथ मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है |

देखें विडियो किस प्रकार रेल्वे कर्मचारी के साथ बीच सड़क में मारपीट की गई


Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले
दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 11 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 05 से 03, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 23 से 02, वार्ड क्र 25 से 02, वार्ड क्र 27 से 01, अन्य से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 04 और RTPCR से 07 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
Breaking छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री होने पर थानेदारों पर गिरेगी गाज
रायपुर – छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री को लेकर डीजीपी अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों आईजी और एसपी को सख्त निर्देश दिया है कि अवैध शराब बिक्री या परिवहन करने वालों पर सख्त कारवाई करें और यदि कोई भी अधिकारी उसमे तुरंत एक्शन नहीं लेता है उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी और साथ ही अवैध परिवहन पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए है | जिस भी जिले में अवैध शराब बिक्री हो रही हो उसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में दी जाये |

डीजीपी ने यह भी कहा है कि जो भी पुलिस अनुशासनहीन या आपराधिक प्रवृत्ति के है उन पर तुरंत कारवाई करें उदहारण के तौर पर बालोद में पुलिसकर्मी द्वारा बच्ची के साथ अमानवीय घटना पर एसपी द्वारा शीध्र एक्शन लिया गया | और महिला विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों पर लगाम और तुरंत कारवाई करने के निर्देश दिए है |



भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की बदौलत पढ़ाई के प्रति बढ़ी जागरूकता, पंडरीपानी, भगतसिंह, धरमपूरा व तितिरगांव में सरस्वती सायकिल वितरण समारोह संसदीय सचिव व जनप्रतिनिधियों ने प्रावीण्य सूची में आएं बच्चों का किया सम्मान
जगदलपुर “गांव हो या शहर हर कोई शिक्षा के महत्त्व को समझ रहा है और दुरस्त अंचलों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता देखने को मिल रहा है जिसके बदौलत प्रावीण्य सूचियों में बच्चों का नाम दर्ज हो रहा है जिनको सम्मान करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। भविष्य में अपने गांव-शहर का नाम रोशन करें उसके साथ ही स्कूल, जिला व प्रदेश का नाम भी रोशन करें।” उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती सायकिल वितरण योजना अंतर्गत पंडरीपानी, भगतसिंह, धरमपूरा व तितिरगांव में आयोजित कार्यक्रमों में कहीं।

*संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने आगे कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढाई करने की आवश्यकता है जिससे यह मुकाम हासिल हो। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय सिंह शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई उल्लेखनीय कार्य कर रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि शहीद भगत सिंह में लैबोरेट्री खोला गया है जोकि विधार्थियों को नया राह दिखायेगा। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताई साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ छात्राओं को मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम सभापति कविता साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम , आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,खंड़ शिक्षा अधिकारी एम ए भारद्वाज ने भी अपनी बातों को रखा। मुख्यमंत्री व संसदीय सचिव व अतिथियों ने प्रावीण्य सूची में आएं 20 छात्रों का भी सम्मान किया गया।

10 लाख रुपये से बने एटीएल लैंब का लोकार्पण

शहीद भगत सिंह हाई सेकेंडरी स्कूल में एटीएल लैब लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इस लैब से सभी लोगों को नवाचार के शिक्षा मिलेगी सिर्फ शिक्षक या बच्चों को ही नहीं कोई भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस दौरान शाला की विभागीय शिक्षिका द्वारा डेमोंसट्रेशन करके भी दिखाया गया।

यह रहे मौजूद
सायकिल वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनवर खान ,पार्वती शर्मा सरपंच पंडरीपानी,जयती मौर्य सरपंच पंडरीपानी दो, सोनसिरा गौतम तितिरगांव, एल्डरमेन अमर सिंह, उपसरपंचगण टेसवंत पानीग्राही, सोमेंद्र ठाकूर, ब्लाक महिला अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यफ, कमलु मौर्य, राम पिल्ले, आभास मोहंती,नीरज देवांगन, विष्णु पानीग्राही, खीरमनी कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे।
जगदलपुर जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा में भुगतान को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं
जगदलपुर, 3 नवंबर। मनरेगा के तहत किए जाने वाले निर्माण कार्यों में प्रायः भुगतान को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं, कुछ इसी तरह का मामला जगदलपुर जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा में भी देखने को मिल रहा है।
विदित हो कि जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चितलगुर मैं पंचायत भवन निर्माण कार्य से संबंधित बिल वाउचर मनरेगा शाखा में 1 लाख 39 हजार रुपए का किशोरी सेठिया वेंडर के नाम से प्रस्तुत किया गया था, लेकिन उक्त बिल वाउचर का आहरण ना होकर उसकी जगह पर मेसर्स आरएस ट्रेडर्स जगदलपुर के नाम का कथित फर्जी बिल का भुगतान किया गया है। इस संबंध में जगदलपुर ब्लॉक कार्यालय के मनरेगा शाखा के पीओ केशव प्रधान से चर्चा करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि बिल का भुगतान फर्जी तरीके से किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात दोषी पाए गए अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही पीओ ने यह भी स्वीकार किया कि बिल वाउचर की फाइल कार्यालय से गुम हो गई है । शाखा प्रोग्रामर किशोर कुमार गजेंद्र के द्वारा इन सभी कार्यों को संपादित किया जाता है। इन्हीं के माध्यम से निर्माण कार्यों के बिल वाउचर का भुगतान भी किया जाता है। जिसके चलते यह कयास लगाया जा रहा है कि फर्जी बिल भुगतान में इनकी भी सहभागिता हो सकती है।
आसना में मनरेगा के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार… ग्रामीणों ने की जांच की मांग…
जगदलपुर ( ललित जोशी ) शहर सीमा से लगे जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आसना में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार का खेल अनवरत जारी है ग्राम पंचायत में लगभग 7-8 वर्षों से रोजगार सहायक धनेंद्र चौधरी पदस्थ है जो कि भोले-भाले ग्रामीणों का फर्जी मस्टर रोल भरकर लगातार पैसों का आहरण कर रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के तहत जितने शौचालयों की स्वीकृति मिली थी उन शौचालयों का अब तक पूरा निर्माण नहीं हो पाया है और स्तर हीन और घटिया निर्माण होने की वजह से शौचालय अनुपयोगी हो गए हैं शौचालयों के निर्माण में मापदंडों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया आनन-फानन में शौचालय निर्माण को पूर्ण बताते हुए पूरी राशि का आहरण कर ली गई है जबकि आज भी गांव की महिलाओं को शौचालय के अभाव में मजबूरी वश जंगल झाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है गांव के सैकड़ों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसके तहत आवासों का निर्माण किया जा रहा है गांव के आश्रित ग्राम तामाकोनी में बहुत सारे मकान या तो घटिया स्तर के बने हैं या फिर आज भी अधूरे पड़े हैं वहीं कुछ मकानों के निर्माण राशि का बंदरबांट कर लिया गया है ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार सहायक धनेंद्र चौधरी बाहर से मजदूरों को लाकर गांव में चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा कराता है तथा फर्जी मस्टरोल भरकर मजदूरी भुगतान राशि का आहरण बैंक के माध्यम से करता है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकतर मनरेगा मजदूरों की जॉब कार्ड और एटीएम को रोजगार सहायक धनेंद्र चौधरी स्वयं अपने पास रखता है तथा खातों में राशि आने पर आहरण कर लेता है गांव के किसानों के भूमि मरम्मत कार्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार का खेल मनरेगा के तहत खेला गया है जहां गांव के मंदिर का मजदूरों को अब तक मजदूरी प्राप्त है वहीं दूसरी तरफ कुछ किसानों को मालूम भी नहीं है कि उनके खेतों के मरम्मत के नाम पर फर्जी तरीके से राशि का आहरण भी कर लिया गया है पूर्व में भी इस रोजगार सहायक के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था बावजूद इसके इस रोजगार सहायक पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अथवा जांच नहीं की गई है क्योंकि यह रोजगार सहायक संगठन में भी पदाधिकारी के रूप में पद में रह चुका है इसीलिए इस रोजगार सहायक को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए गांव में विगत 5 वर्षों के दौरान हुए मनरेगा के कार्यों की जांच करने की बात कही है साथ ही साथ रोजगार सहायक द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई है |


