City Media - Page 1652 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1652

श्रीमद्भगवद्गीता क्या है – संत राम बालक दास जी

0

श्रीमद्भगवद्गीता क्या है, भगवत गीता स्वयं भगवान कृष्ण की वाणी है जग कल्याणी है स्वयं श्री राधा रानी है विश्व कल्याण की भावना है, संतों की वाणी है हमारे सभी पूर्वजों सनातन ऋषि-मुनियों के द्वारा स्थापित की गई वह परपाटी है जिसे आगे बढ़ाना हमारा एकमात्र उद्देश्य और लक्ष्य भी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस तरह के ज्ञान से परिपूर्ण ऑनलाइन सत्संग का आयोजन जिसमें प्रतिदिन गीता चर्चा श्री संतराम बालक दास जी के द्वारा की जा रही है ऑनलाइन सत्संग आयोजन सीता रसोई संचालन वाट्सएप ग्रुप में प्रतिदिन किया जाता है आज की गीता परिचर्चा में संत राम बालक दास जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी के अनुसार चार प्रकार के भक्त होते हैं आर्त,अथार्थी, जिज्ञासु एवं ज्ञानी, आर्त भक्त वे हैं जब वे कष्ट में आते हैं तो भगवान का स्मरण करते हैं अथार्थी वे भक्त हैं जिन्हें भगवान से कुछ पाने की कामना होती है और जिज्ञासु वे भक्त होते हैं जो भगवान के रहस्य को जानने के लिए तत्पर रहते हैं उनके हृदय में भगवान के हर विषय को जानने की उत्कृष्ट भावना हमेशा बनी रहती है, ज्ञानी भक्त वे होते हैं जो भगवान के संपूर्ण स्वरूप को जानते हैं केवल और केवल भगवान को पाने की निष्काम भावना को रखते हुए भगवान के प्रेमी होते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि हे अर्जुन मुझे अत्यधिक ज्ञानी भक्त प्रिय हैं तो परमात्मा हमें स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि हम अपने आप को ज्ञानी व परिपक्व बनाए ताकि जीवन के हर संघर्ष को हर कठिनाई को हम सहन करते हुए कभी उसमें विचलित ना हो कुछ पाने पर हम अत्यधिक उत्साहित ना हो ऐसे थोडे आवेशों में बहकर हम अपने जीवन को ना डगमगाते हुए समभाव से संपूर्ण जीवन को संतुलित रख सके जिसमें जीवन को जीते हुए परमात्मा पर पूर्ण विश्वास रखकर यह माने कि हम उस सर्वशक्तिमान के अंश है जिस पर हमारी पूर्ण आस्था है और यह मानकर जीवन जीये वही भक्त ज्ञानी भक्त हैं अपने आप को ज्ञानी बनाएं, और पूर्ण प्रेम भाव से परमात्मा पर विश्वास अटल रखें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज की सत्संग परिचर्चा में प्रतिदिन की भांति ऋचा बहन के द्वारा मीठा मोती का सुंदर प्रसारण किया गया जो कि सभी के ज्ञान का केंद्र है –
” अपने मन को सुमन बनाने के लिए रोज़ सोने से पहले अपने दिन भर के कर्मो का हिसाब ईश्वर को सौप कर उसकी याद में सोना है ।”

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस पर अपने भाव रखते हुए बाबाजी ने बताया कि अपने मन को सुमन बनाने के लिए अर्थात फूल जैसा हल्का पुष्प जैसा सुशोभित सुगंधित और पुलकित बनाने के लिए हमें प्रतिदिन भगवत कार्य करना आवश्यक है जिसमें अपना एवं सब का कल्याण हित होना चाहिए जिसमें हमारे द्वारा किसी को हानि या कष्ट पहुंचाने की भावना नहीं होनी चाहिए दिन भर के बाद रात्रि में जब हम थक कर चूर हो जाए और हम अपने कार्यों की समीक्षा करने बैठे तो हमें ज्ञात होना चाहिए कि ईश्वर परम परमात्मा है और वह हमारे सभी कार्यों को निरीक्षण कर रहे हैं इसलिए अपने कार्यों को अच्छा हम बनाएं हम कभी किसी का गलत नहीं कर रहे हैं और अपने रात्रि की निद्रा को भी भजन स्वरूप रखें इसी तरह से हमें जीवन जीना चाहिए |

आज की सत्संग परिचर्चा में गिरधर सोनवानी जी ने जिज्ञासा रखी की ध्यान के लिए साधन की आवश्यकता क्यों होती है, साधना के महत्व से अवगत कराते हुए बाबाजी ने बताया कि, निश्चित ही ध्यान के लिए साधन अति आवश्यक है यदि हमारे पास साधन नहीं है तो हमारा मन ध्यान करते समय उन्हीं प्रपंचो में फंस कर रह जाएगा जिसमें हम अपना प्रतिदिन व्यतीत करते हैं, ध्यान में बैठने के लिए आचार विचार की शुद्धता मन से वचन से शरीर से भोजन से शब्दों के चयन.से प्रत्येक स्थिति में पवित्रता का होना आवश्यक है,ध्यान के लिए श्री कृष्ण जी ने गीता में कहा है कि ध्यान के लिए आसन न अधिक ऊंचा होना चाहिए ना ही नीचा होना चाहिए हवादार वातावरण का और स्वच्छ वातावरण का चयन किया जाना चाहिए ध्यान के बाद धारणा फिर समाधि आती है धारणा से मन पक्का होता है व समाधि से परमात्मा का मिलन प्राप्त होता है तो ध्यान वह द्वार है जिससे हम धारना व समाधि को प्राप्त करते हैं, साधन के लिए संत कबीर जी कहते हैं कि यह सहज रूप से प्राप्त होने वाला विषय है जो परमात्मा के प्रति प्रेम व सबके कल्याण की भावना अपने सभी दायित्व कर्तव्यों का पालन करते हुए सत पुरुष के सारे गुण जब हमें विदित हो जाते हैं तो हम साधन को निश्चित रूप से प्राप्त करते हुए समाधि के ओर गतिशील हो जाते हैं |

इस प्रकार आज का ज्ञानपूर्ण सत्संग संपन्न हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

दल्लीराजहरा कांग्रेसी नेताओं द्वारा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

0

दल्लीराजहरा के वार्ड 20 गाँधी चौक में कांग्रेसी नेताओं द्वारा महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी गई। तथा उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने संकल्पित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बस्तर भाजपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की गई मांग

0

जगदलपुर– नारायणपुर विधानसभा में स्थित चुरावंड पंचायत की पटेल पारा में रहने वाले किसान परिवार मोहन कोर्राम पत्नी वर्षा कोर्राम का डेढ़ माह का लड़का जो बीमार था उसके इलाज हेतु अपने मोटरसाइकिल से कोंडागांव जाते वक्त 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोंडागांव जाने वाले रास्ता को बंद किया गया था जिससे वह बच्चा हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पाया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मोहन कोर्राम के पिता लक्ष्मण कोर्राम है जो कोटवार के रूप में कार्यरत हैं ,उनका भी कहना था कि रोड बाधित होने से इलाज नहीं हो पाया जिससे यह घटना घटित हुई। इस घटना की जानकारी पूर्व मंत्री केदार कश्यप को मिली जिन्होंने फोन पर मोहन कोर्राम से बात कर परिवार को सांत्वना दी।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर का प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में जिसमें उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, महामंत्री रामाश्रय सिंह ,महामंत्री वेद प्रकाश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्षा वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, बस्तर जनपद अध्यक्ष टेकेश्वरी मंडावी, उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान,मंडल अध्यक्ष भाजपा भानपुरी संतोष बघेल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीप्ति पांडे ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा ,विजय तिवारी, बलदेव बघेल,मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी उस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एवं उन्हें सांत्वना भी दिया एवं प्रशासन से मांग कि इस पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा राशि तत्काल दिया जाए और कहां कि हर संभव मदद आपको दिलवाने की कोशिश करेंगे ।छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग कि ऐसी घटना दोबारा ना हो

फाइटर क्लब द्वारा लालबाग मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

जुनियर खिलाड़ियों को प्रदान की दो क्रिकेट किट

फाइटर क्लब द्वारा शहर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया एवं हौसला अफजाई की इस अवसर पर उन्होंने जुनियर खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले के विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को क्रिकेट किट प्रदान की

फाइटर क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज का मैच फाइटर क्लब और क्रिकेट क्लब लालबाग के मध्य खेला गया जिसमें लालबाग की टीम विजेता रही

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है और वे लगातार खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं इसी तारतम्य में उन्होंने जगदलपुर शहर में क्रिकेट के अत्याधुनिक मैदान ( हाथा ग्राउंड ) का लोकार्पण किया है जूनियर टीम और अच्छे तरीके से खेले इसलिए दोनों टीमों को क्रिकेट किट प्रदान कर रहा हूं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , वी डी ब्लाग के एडिटर इन चीफ विकास दुग्गड के साथ फाइटर क्लब के राजेश कुकडे एवं अफजल अली उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में मांगा छेरछेरा

0

प्रदेशवासियों को पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा-पुन्नी की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

दान की अन्न को मुख्यमंत्री सुपोषण के लिए और प्राप्त राशि को अस्पताल में किया जाएगा खर्च

कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर सूपा, टोकरी और बोरियों से भर-भरकर किया अन्न दान

कांकेर – ‘‘छेरछेरा, छेर बरकदिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ उक्त उद्गार आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा-पुन्नी के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कांकेर में पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा मांगकर हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर अन्न दान किया। कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किये। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए खुले मन से अन्न दान किये। मुख्यमंत्री को छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सुपोषण योजना के लिए और राशि को अस्पताल में लिए खर्च किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार के मौके पर महिलाओं, पुरूषों और बच्चों का दल घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते हैं। उत्साह और खुशीपूर्वक पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी का त्यौहार मनाते हैं।उन्होंने कहा कि छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सार्वजनिक हित में भी खर्च किया जाता है। लोगों के घरों में कटाई-मिंजाई के बाद अन्न का भंडार भरा रहता है, लोगों द्वारा भी इस त्यौहार के अवसर पर खुले मन से अन्न व पैसे दान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी समझते हैं कि अन्न पर पशु-पक्षी, गरीब-अमीर सहित सबका अधिकार है। अतः किसान खुले मन से दान करते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों का फसल अच्छा हुआ है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य में अब तक 86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद चुके हैं। धान खरीदी में कुछ दिन शेष है, इन कुछ दिनों में किसानों से और भी धान खरीदा जाएगा, जिससे प्रदेश में धान खरीदी के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी

पेटी कांट्रेक्टरों की मुसीबत नहीं हो रही मुश्किलें कम, एनएमडीसी मजदूरों को करेगा डायरेक्ट भुगतान, बीके के उपर सवा 2 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी

0

जगदलपुर। केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है और इसमें कई कंट्रक्शन कंपनियां कार्य कर रही है जिसमें भिलाई की विवादित कंपनी बीके कंट्रक्शन द्वारा भी कार्य किया जा रहा है । बीके कंट्रक्शन कंपनी द्वारा छोटे-छोटे लोगों को कार्य पेटी में दिया था किंतु उनकी समस्याओं का अंत होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। एनएमडीसी बीके कंट्रक्शन कंपनी से मिलीभगत कर अब नया तरीका अपना रही है जिसके कारण फिर एक बार पेटी कांट्रेक्टर आंदोलित हो सकते हैं।

पेटी कांट्रेक्टरों की लीडर श्रीमती गीता मिश्रा ने बताया कि श्रम विभाग की फटकार के बाद सकते में आई एनएमडीसी लगभग 500 मजदूरों के भुगतान करने पर विचार कर रही है और इसके लिए उनके एकाउंट नंबर मांगा गया है किंतु यह सवाल उठता है कि पेटी कांट्रेक्टरों का भुगतान कब किया जायेगा ? गौर करने वाली बात है कि मजदूरों का डिटेल एनएमडीसी को पूर्व में ही उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत 27जनवरी 2021 तक भुगतान होना था किंतु फिर एक बार 08फरवरी2021 की समय-सीमा निर्धारित किया गया है।

मझधार में पेटी कांट्रेक्टर
नगरनार के बीके कंट्रक्शन कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों के सूत्रों के अनुसार कोरोना काल के दौरान संबंधित क्षेत्र के मजदूरों का भुगतान उधारी लेकर नगदी में किया गया है यदि उनको भुगतान किया जाता है तो पैसे डुबने की स्थिति निर्मित हो सकती है क्योंकि सभी मजदूर अन्य प्रांतों से आकर कार्य किये थे जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार व उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के मजदूर शामिल थे।

मजदूरों के भुगतान बाद भी अस्सी प्रतिशत बकाया
एनएमडीसी द्वारा बीके कंट्रक्शन कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों के मजदूरों का भुगतान करती है तो भी अस्सी प्रतिशत राशि बकाया रहने के आसार हैं क्योंकि एनएमडीसी प्रबंधन मजदूरों के भुगतान के बाद ही आगे संबंधित कंपनी से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

दल्लीराजहरा ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत से भड़के जनआक्रोश ने किया चक्काजाम

0

दल्लीराजहरा – गत रात्रि तेज रफ़्तार ट्रक का कहर बरपने से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा | तेज रफ़्तार वाहनों को लेकर लगातार दुर्घटना हो रही है | पुराना बाजार नयनतारा जनरल स्टोर के सामने लक्ष्मीनारायण जो कि पुराना बाजार चौक के पास ठेला लगाकर अंडा एवं आमलेट का व्यवसाय करता था | मृतक के द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया जाता था | मृतक के चले जाने से उसके परिवार के सामने जीवन निर्वहन की समस्या खड़ी हो गई है | ट्रक ड्राईवर तो 14 चक्का ट्रक को तेज रफ़्तार से वार्ड क्र 14 की ओर लेकर भाग गया |

लेकिन अब मृतक के परिवार का क्या होगा ? इसी बात को लेकर भड़की जनआक्रोश द्वारा चक्का जाम किया जा रहा था और मृतक के परिवार को मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग की जा रही थी स्थिति को देखते हुए माइंस संगठन ने गुरुवार तक का समय माँगा है उक्त विषय पर समाधान हेतु एवं मृत्यु के पश्चात् शासन की ओर से जो राशि मिलती है उसमे से

तहसीलदार द्वारा 5000 हजार रुपये दिया गया एवं बाकि की राशि कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् दिया जायेगा और व्यापारी वर्ग द्वारा जब तक परिवार के भरण पोषण के लिए कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक 6000 रुपये परिवार के भरण पोषण के लिए दिया जायेगा | इसी आधार पर चक्का जाम को हटाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान : रक्तदान शिविर में रक्तदताओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा:

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर जिला अस्पताल में एक दिवसीय ब्लड डोनेशन 29 जनवरी 2021 (समय सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) का आयोजन किया गया जिसमें सभी नगर वासियों से अनुरोध किया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर अधिक से अधिक रक्तदान करें जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके एवं हमारे ब्लड बैंक नारायणपुर में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।इस ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, शिविर में सर्व प्रथम रामकीर्तन मरकाम वरिष्ट संरक्षक करुणा फाउंडेशन द्वारा ए पोसेटिव रक्तदान किया, सूरज सरकार(लेखाशाखा) से अपने जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए बी+ रक्तदान किया।राजेन्दर सिंग,चिनेश्वर, विनोद नाग, एवं रुखसार ने अपना प्रथम रक्तदान कर महिलायों को रक्तदान करने का प्रेरणादायक मिसाल दिया,रक्तदाताओं ने अपने दिन को विशेष बनाने के लिए स्मृति हो या स्वास्थ लाभ या कुछ खास उद्देश्य के साथ इस शिविर में विशेष योगदान देते हुए सेवा भाव से अपना रक्त दान किया ताकि किसी जरूरमंद को समय पर रक्त मिल जाए और मरीज नया जीवन यापन कर सके।

जिला अस्पताल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को डॉ.एम.के.सूर्यवंसी (सिविल सर्जन) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ.सुधांशु गुप्ता (पैथोलोजिस्ट) ने जानकारी देते हुए बताया की शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिय विशेष रूप से अवकाश की सुविधा है, जो भी अधिकारी कर्मचारी रक्तदान करने के इक्छुक हैं उन्हें एक दिन आराम करने के लिय विशेष रूप से अवकाश की सुविधा दी गयी है उन्हें प्रमाणपत्र एवं अवकाश आवेदन के साथ संलग्न कर अपने विभाग में देकर रक्तदान करने से उनका एक दिवसीय वेतन नही रुकेगा यदि नियमतः आवेदन के साथ रक्तदान में सहयोक देते है । रक्तदान शिविर में किरण मंडल(लेब टेक्नीशियन) लेब स्टाफ एवं करुणा फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही व रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।

नेताम को खेल के सलीके सिखा गए बघेल… गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा

0

अर्जुन झा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बार के बस्तर दौरे में विकास की बरसात के साथ खेल ही नहीं राजनीति के खेल में भी निराले अंदाज पेश किए। भूपेश बघेल के सियासी तरकश में तीर की कभी कोई कमी पहले भी नहीं थी। अपने जुझारू नेतृत्व में बस्तर से भाजपा का पूरा सफाया कर चुके मुख्यमंत्री अब दो मोर्चों पर एक साथ सक्रिय हैं। एक लक्ष्य है, बस्तर का सम्पूर्ण विकास, दूसरा काम है, विकास विरोधियों की अक्ल ठिकाने लगाना। राजनीतिक विरोधी दल के नेता तो ठीक, अपने राजनीतिक घराने के नेताओं को भी वे विकास के मामले में रोड़ा अटकाने की छूट नहीं देते। यहां अपने पराए का कोई भेद नहीं। जो विकास में भागीदार बनकर सामने आए, उसका स्वागत है और जो विकास के काम पर आपत्ति जताए, उसे खरा जवाब देने में कोई संकोच नहीं। हो भी क्यों?

भूपेश बघेल ने संगठन के मुखिया के रूप में बस्तर का भरोसा जिस विकास के नाम पर जीता, उसे क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी ही। अब बोधघाट परियोजना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने सवाल खड़े किए तो सीएम बघेल ने कह दिया कि इस परियोजना से सिंचाई होगी तो सभी आदिवासियों की आर्थिक स्थिति नेताम जी जैसी हो जाएगी। इशारा साफ है कि नेताम को नेतागिरी के चक्कर में गरीब आदिवासियों के हित की योजना पर सवाल खड़े नहीं करना चाहिए। भूपेश बघेल ने यह भी कह दिया कि नेताम जी अपनी पारी खेल चुके हैं अब उन्हें दीपक बैज और राजमन बेंजाम को खेलने देना चाहिए। इस तरह भूपेश बघेल ने नेताम को इशारों इशारों में यह भी समझा दिया है कि अब वे सियासत के मैदान से बाहर  हैं। राजनीति का फटाफट क्रिकेट सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बैंजाम खेलेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से ये दोनों नेता बस्तर के हित की योजनाओं को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। रही बात वरिष्ठ नेता नेताम जी की तो उन्हें भी यह समझना चाहिए कि गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा… हाफ़िज़ खुदा तुम्हारा!

Breaking दल्लीराजहरा पुराना बाजार में ट्रक की चपेट आने से युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा – तेज रफ़्तार ट्रक का कहर फिर बरपा, पुराना बाजार नयनतारा जनरल स्टोर के सामने लक्ष्मीनारायण जो कि पुराना बाजार चौक के पास ठेला लगाकर अंडा एवं आमलेट का व्यवसाय करता था मृतक विवाहित था एवं डेढ़ वर्ष का बालक था | मृतक के द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया

जाता था | घटना के पश्चात् मृतक के परिवार का जीवन निर्वहन की समस्या खड़ी हो गई है | ट्रक ड्राईवर द्वारा 14 चक्का ट्रक को तेज रफ़्तार से वार्ड क्र 14 की ओर लेकर भाग गया | सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक कच्चे माइंस क्षेत्र की थी | वार्डवासियों में भारी आक्रोश के चलते चक्का जाम करने की सम्भावना बताई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS