कोरोना के दुसरे चरण में संक्रमितों के साथ साथ मौतों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है | बालोद जिले में कुछ दिनों से कोरोना टेस्टिंग कीट ही नहीं मिल पा रहे है तो वास्तविक संक्रमितों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही है | टेस्टिंग कीट कि अनुपलब्धता से कोरोना संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और साथ इससे मरीज भी खासे परेशान हो रहे है | अभी हाल ही में 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है |
डौंडी ब्लॉक एवं दल्ली राजहरा में आज मिले कोरोना संक्रमितों की जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
बीएसपी द्वारा नगर के प्रति किये जा रहे है भेदभाव का आरोप नागेंद्र चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं पूर्व एल्डरमैन नगर पालिक द्वारा लगाया गया। कोरोनकाल के इस दूसरे लहर में पूरे जनमानस को अस्त व्यस्त कर दिया है। छग प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार हालात को काबू में पाने अब तक विफल है ऐसे में बहुत से उद्योग अपने तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है पर ऐसे में दल्ली राजहरा के बीएसपी मैनजमेंट का ध्यान सिर्फ अपने प्रोडक्शन पर ही है।
खदानों में बिना किसी सुरक्षा के उत्पादन का काम कर्मचारियों से लिया जा रहा है। माइंस के अंदर ना ही सैनिटाइजर, साबुन और मास्क की व्यवस्था है जिससे कर्मचारियों में भयावह स्थिति है। बीएसपी के पास अग्निशमन के गाड़ी होने के बाद भी नगर के टाऊनशिप एव बस्ती को अब तक सैनिटाइज नही किया गया केवल दिखावे के लिए जंहा लोगो की नजर जाए इसलिए केवल एक दिन के मेन रोड को सैनिटाइज किया बल्कि माइंस क्षेत्र से लगे बस्तियों तक आज तक गाड़ी नही पहुंच पाया जबकि भिलाई में हर गली मोहल्ले को बीएसपी द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। बीएसपी के पास 100 बिस्तर जितनी सुविधा वाले बीएसपी अस्पताल होने का बाद भी उस ना तो कोविड सेंटर और ना ही क्वारनटाईन सेंटर बनाया गया उल्टा संक्रमित कर्मचारियों को तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। बीएसपी के इतना बड़ा अस्पताल स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी के कारण रेफर सेंटर बन के रह गया है।
करोड़ों का प्रोडक्शन कमाने वाले बीएसपी द्वारा नगर के प्रति ऐसा व्यवहार निंदनीय है। बीएसपी के क़वार्टर की हालत भी दयनीय है उच्चाधिकारियों द्वारा अपने परिवार को यंहा से भिलाई शिफ्ट कर दिया जाता है और यंहा निवासरत कर्मचारियों की किसी भी सुविधा का कोई ध्यान नही रखा जाता। पिछले वर्ष रोस्टर सिस्टम लागू किया गया था जिससे संक्रमण खतरा कम था पर इससे अभी तक ना लागू किया गया ना ही कोई अन्य व्यवस्था की गई है। जनता की मांग पे हर बार सीएसआर का पैसा शाशन को देने का बहानेबाजी अधिकारियों द्वारा किया जाता है। ऐसे समय मे बीएसपी को अपने कर्मचारियों एवं नगर के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करे एवं चिकित्सा एवं सुरक्षा की व्यवस्था करें।
जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बस्तर संभाग के सातों जिले लाकडाऊन है जिसके कारण किसानों को आर्थिक क्षति उठाना पड़ रहा है क्योंकि सैकड़ों एकड़ में लगाये गये सब्जी खेतों में खराब हो रहें हैं जिसके कारण आर्थिक नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है। दूसरी तरफ किसानों के लिए नेतागण फिक्रमंद हैं ना प्रशासन को इनकी चिंता हैं। बस्तर संभाग मुख्यालय के बकावंड, बस्तर जगदलपुर में गांव-गांव में इन दिनों सब्जी का उत्पादन किया जाता है जोकि मुख्य रुप से आर्थिक रूप से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करता है किंतु गांव-गांव के हाट-बाजारों व जगदलपुर के मुख्य बाजार में तालाबंदी होने के कारण सब्जी खेतों में सड़ रही है।बस्तर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने विज्ञप्तियां जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापारियों के लिए जिम्मेदारी तय किया गया है किंतु वह लोग नजर नहीं आ रहें हैं।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पंजाब व हरियाणा के किसानों के लिए हाय-तौबा मचाने वाले लोग बस्तर के किसानों के लिए फिक्रमंद नजर आ रहें हैं।
जगदलपुर।बस्तर सांसद दीपक बैज इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टारगेट पर हैं क्योंकि परोक्ष रूप पर सांसद बैज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना माओवादियों से की थी और इसके बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैज की गलतियों को ढूंढ कर महिमामंडन कर रहा है जिस से सांसद की छवि धूमिल हो रही है। ज्ञात हो कि चित्रकूट रेस्ट हाउस में असम से कुछ लोग आए थे और कथित तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शह पर ठहराया गया था किंतु सांसद की इसमें क्या भूमिका रही वह तो वही जाने किंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता से लेकर कार्यकर्ता सांसद दीपक बैज को टारगेट बना रहे हैं । कथित तौर पर
बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी के विधायक प्रत्याशी शराबखोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गए इसके बाद से कांग्रेस_ भाजपा की राजनीति चरम पर है और सांसद दीपक बैज के खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर भड़ास निकाली जा रही है। सुनियोजित तरीके से स्वयंसेवक संघ सांसद को अपने घेरे में ले रही है जिससे बस्तर संभाग में उनकी छवि धूमिल हो। वनवासी आश्रम व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुछ कार्यकर्ता बार-बार इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं जिससे यह मामला दीपक बैज के लिए गले की फांस बनता जा रहा है।
प्रतिनिधि के श्वसुर की भुमिका संदिग्ध गलियारों में चर्चा है कि सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधि अनुराग महतो के श्वसुर कुकरेले भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है तथा उनकी जनपद पंचायत में अच्छी पैठ है। वहां से ही यह खबर लीक हुई कि आसाम से कुछ लोग चित्रकोट में ठहरें है और यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप को पल-पल की सूचना वहां से दी गई जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने इसमें हाय तौबा ज्यादा मचाया। इन दिनों प्रवक्ता कश्यप शांत है किंतु इस मुद्दे पर सांसद दीपक बैज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टारगेट कर रही है।
रायपुर – प्रदेश में जिस प्रकार कोरोना के आंकड़े निकलकर सामने आ रहे है हर इन्सान भयभीत हो रहा है उन्हें नहीं पता कि वे कब संक्रमित हो जायेगे | कोरोना जब आज से एक साल पहले जब आया था उस समय इतना खौफ नहीं था जितना आज है | कोरोना के दुसरे चरण में संक्रमितों के साथ साथ मौतों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है | कुछ जिलों में तो कोरोना टेस्टिंग कीट ही नहीं मिल पा रहे है जिससे यह पता नहीं लगा पा रहे है कि कौन संक्रमित है और कौन नहीं, इसे लेकर लोग इतने ज्यादा डरे सहमे है कि सामान्य शारीरिक तकलीफ होने के बावजूद उन्हें यह आभास हो रहा है कि कहीं वह भी तो कोरोना संक्रमित हो गए है | कोरोना संक्रमण से ज्यादा लोगों के मन में इस महामारी का डर बैठ गया है | वहीँ कुछ लोग आज भी इसे सामान्य मान लेने कि गलती कर रहे है | प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी दी जा रही है लॉकडाउन बढाया जा रहा है और सन्देश दिया जा रहा है कि घरों पर रहे सुरक्षित रहे और जब जरुरत हो तभी घर से बाहर निकले |
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 17 अप्रेल 2021 तक छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े इस प्रकार है –
इन जिलों में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रहा
रायपुर जिले में 3603, दुर्ग में 1887, राजनांदगांव में 911, बिलासपुर में 1309, कोरबा में 1064 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है |
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में 3-4 दिनों से लगातार आ रही टेस्टिंग कीट अनुपलब्धता के कारण कोरोना संक्रमितों कि पहचान नहीं हो पा रही है | टेस्टिंग कीट कि अनुपलब्धता से कोरोना संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और साथ इससे मरीज भी खासे परेशान हो रहे है | उक्त कीट हेतु स्वास्थ्य विभाग से चर्चा कि गई थी इसके आधार उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एंटीजन टेस्टिंग कीट की समस्या का निराकरण किया जायेगा | एंटीजन टेस्टिंग कीट की समस्या पुरे बालोद जिले में देखी जा रही है |
बालोद जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉक डाउन में सब्जी एवं फल विक्रेताओं को छुट देते हुए 26 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है |
आज दल्लीराजहरा से 08 कोरोना संक्रमितों कि पुष्टि हुई
वार्ड क्र 04 से 02
वार्ड क्र 05 से 01
वार्ड क्र 07 से 02
वार्ड क्र 21 से 01
वार्ड क्र 22 से 01
अन्य वार्ड से 01
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक व मंत्री आदरणीय अनिला भेंडिया जी के अथक प्रयास व उनके मद से नवनिर्मित ऑक्सीजन युक्त 100 बिस्तर आइसोलेशन सेंटर एकलव्य स्कूल कोंडे पावरहाउस वार्ड नं 17 में बनाया जा रहा है जो बहुत जल्द प्रारंभ होने वाला है। मंत्री जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा की टीम के द्वारा वहां जाकर निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जल्द से जल्द यह आइसोलेशन सेंटर प्रारंभ हो जायेगा।
साथ ही लाल मैदान खेल परिसर आइसोलेशन सेंटर, माइंस ऑफिस के बाजू में कोरोना जाँच सेंटर व बी एस पी हॉस्पिटल में टीकाकरण सेंटर का भी अवलोकन किया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला महामंत्री काशीराम निषाद जी,जिला सयु महामंत्री विवेक मसीह जी,जिला सचिव के ईश्वर राव जी उपस्थित रहे।
जब से देश में कोरोना वायरस का संक्रमण का फैलाव शुरु (मार्च 2020 से) हुआ तब से ही निरंतर भिलाई इस्पात संयंत्र का लौह अयस्क खान समूह संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा अपने नियमित एवं ठेका श्रमिकों के प्रति उत्तरदायित्व एवं आम नागरिकों के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन पिछले 1 वर्ष से निरंतर करता आ रहा है तथा जब वर्तमान में मार्च 2021 से वायरस का पुनः संक्रमण हुआ तब से सभी खान के सुरक्षा विभाग द्वारा मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार तथा खानों के महाप्रबंधक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सैनिटाइजेशन व विशेष सुरक्षा का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।
खदानों के कर्मचारियों उनके परिवारों एवं आम नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रकार के फ्लैक्स एवं बैनर पोस्टर बीएसपी के समस्त कार्यालयों खदानों के कार्य स्थलों तथा शहर के विभिन्न शासकीय अशासकीय अर्ध शासकीय कार्यालयों अस्पतालों बैंकों में स्कूलों में तथा शहर के चौक चौराहों में लगाया गया निरंतर यूनियन प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
खदानों में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों संक्रमण से बचाव के लिए लगातार अंतराल में फेस मास्क प्रदान किया जा रहा है खदानों के प्रत्येक कार्यालय एवं कार्य स्थल पर हाथ धोने के लिए वाशबेसिन लगाए गए एवं साबुन रखा गया कर्मचारियों को कार्य के दौरान हाथों में दस्ताने लगाने के लिए पर्याप्त संख्या में दस्ताना उपलब्ध कराया गया। लगभग 50 नग स्प्रे मशीन के द्वारा आईओसी के समस्त कार्यालयों खदानों के विभिन्न विभागों विभिन्न उपकरणों मशीनों तथा कार्य स्थलों को लगातार सैनिटाइज प्रतिदिन प्रत्येक पाली के प्रारंभ में कराया जा रहा है जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके इसके अलावा फायर टेंडर की गाड़ी से शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर तथा विभिन्न वार्डों में जहां उक्त गाड़ी का जाना संभव है निरंतरता से सैनिटाइज कराया जा रहा है जहां बड़ी गाड़ी का जाना संभव नहीं है वहां खदान के टैंकर से तथा हस्त चलित मशीन से कराया जा रहा है खदानों के विभिन्न विभागों के द्वार पर ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर मशीन लगाया गया है।
विगत मार्च माह में दिल्ली में पहुंच मार्ग में स्थित मैनुअल माइंस कार्यालय को जीर्णोद्धार कर प्रशासन को 96 बिस्तर के आइसोलेशन केंद्र के रूप में हस्तांतरित किया गया जो कि आज तक लगातार संचालित हो रहा है जिससे राजहरा एवं इसके आसपास के नागरिकों को इसका लाभ मिल रहा है।
वर्तमान में बीएसपी हाई स्कूल नंबर 33 ( पूर्व एकलव्य स्कूल ) को ऑक्सीजन युक्त कोविड-19 ताल बनाने हेतु इस साला भवन का मरम्मत पानी बिजली रंग रोगन कर जिला प्रशासन को दिया गया है जिसे जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा सुविधा युक्त कर इस अस्पताल को शुरू किया जाएगा। जिससे राजहरा एवं आसपास के आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
राजहरा माइंस ऑफिस के पीछे बीएसपी द्वारा प्रदत एक भवन में स्थानीय प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच केंद्र बनाया गया है जिसमें प्रतिदिन लगभग 90 – 100 लोग जांच करवाते हैं। अभी तक लगभग 9000 लोगों का कोरोना जांच किया जा चुका है ।
विगत 1 अप्रैल से बीएसपी प्रबंधन व जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय बीएसपी अस्पताल में कोरोना का निशुल्क टीकाकरण प्रारंभ किया गया जो कि नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें कि लगभग 90% बीएसपी कर्मचारी अधिकारी तथा ठेका श्रमिकों व उनके आश्रितों जिनकी आयु 45 वर्ष एवं उससे अधिक है का टीकाकरण हो चुका है। उक्त टीकाकरण केंद्र में प्रत्येक दिन राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोग टीका लगवा रहे हैं तथा इस टीकाकरण केंद्र का लाभ ले रहे हैं। जिसमें अभी तक लगभग 2500 से ज्यादा लोग टीका लगवा चुके हैं।
आई ओ सी के सभी खदानों में थर्मल स्कैनर प्रदान किया गया है एवं वर्तमान में दल्ली यंत्रीकृत खदान के महाप्रबंधक श्री प्रशांत एम सिरपुरकर को कर्मचारियों के स्कैनिंग हेतु 4 अतिरिक्त थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया गया है तथा अन्य खदानों के लिए और भी थर्मल स्कैनर आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम के विभिन्न उपाय करने तथा इस संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक उपकरणों एवं सामग्रियों के लिए खदान प्रबंधन को बजट आवंटित किया गया है जिससे की खदानों के कर्मचारी अधिकारी ठेका श्रमिक एवं नगर के आसपास की जनता को संक्रमण से बचाया जा सके। इस प्रकार खदान प्रबंधन अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन के लिए निरंतर कटिबद्ध है।
बालोद जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉक डाउन में सब्जी एवं फल विक्रेताओं को छुट देते हुए 26 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है |
प्रशासन द्वारा बालोद जिला में लॉक डाउन लगा दिया गया ताकि लोग घर पर रहे एवं संक्रमण के चैन को तोड़ा जा सके एवं इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा लोगो की जांच कर उनका उपचार किया जा सके। पर सरकार लॉक डाउन लगाने में तो सफल रही पर उसके उद्देश्य को पूरा करने में नही पिछले 3 4 दिनों से नगर के दोनों जांच सेंटर में एंटीजन किट की कमी होनी की बात कही जा रही है जिस कारणवश
लोगो का जांच नही हो पा रहा है। चिकलकसा एवं माइंस ऑफ़िस के पास स्थित दोनों ही सेंटर में एंटीजन किट की पूर्ति नही हो पा रही है जिसे लोगो को परेशान होना पड़ रहा है और जांच ना होने के कारण स्वास्थ और बिगड़ने के डर बना हुआ है। आरटीपीसीआर द्वारा किये जा रहे जांच के रिपोट भी 6 से 7 दिनों में आ रहे है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।