City Media - Page 1730 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1730

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा से मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा में मिले 11 पॉजिटिव जिसमे डौंडी से आये हुए 01 संक्रमित भी शामिल है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से  01, वार्ड क्र 17 से 01, वार्ड क्र 20  से  01, वार्ड क्र 22  से  01, वार्ड क्र 24  से 02, वार्ड क्र 25  से 01, चिखलाकसा से 03 इस प्रकार दल्ली, डौंडी और चिखलाकसा मिलकर कूल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज मिले संक्रमितों को 03 होम आइसोलेशन में 02 को बालोद और 06 को covid सेंटर दल्ली में रखा गया है |

बालोद जिले में 23 से 30 तक एक सप्ताह का लॉकडाउन प्रारंभ हो रहा है प्रशासन के आदेशों का पालन करें सुरक्षित रहें, घर में रहें और मास्क का प्रयोग करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ और आम आदमी पार्टी का समर्थन, सरकार से मांग मानने का किया अनुरोध

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 21-Sept-2020

नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ को अनियमित कर्मचारी संघ और आम आदमी पार्टी का साथ मिल गया है। स्वास्थ्यकर्मी संघ की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से इनकी मांगों को पूरा करने कहा है।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने भी सरकार से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नियमितीकरण की मांग को पूरा करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल के दौरान किसी भी स्वास्थ्य कर्मी की मौत होने पर दिल्ली सरकार की तर्ज पर उनके परिजनों को 1 करोड़ की सम्मान राशि भी देने की मांग की है।

आज ग्राम कांदुल में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान का लोकार्पण एवं गोबर खरीदी का शुभारम्भ किया संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही श्री कुँवर सिंह निषाद जी

0

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व मंत्रीमंडल द्वारा लिए जा रहे जनहितकारी योजनाओं को सफल करने की आम नागरिकों से अपील की यह योजना गांव , किसान , पशुपालक के अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने की महत्वपूर्ण योजना है अतः इसमें हर एक किसान और पशुपालक को अपनी योजना समझकर सफल बनाना है । उक्त बातें माननीय संसदीय सचिव

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने कहां । इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा देवदास सरपंच, श्री छबील जोशी उपसरपंच, श्री ईश्वर साहू, श्री निर्मल देवांगन, श्री सहदेव बघेल, श्री बाला राम साहू, श्री रामेश्वर साहू, श्री रोहित देवांगन, श्री इतवारी ठाकुर, श्री मन्नू यादव ,श्रीमती टैमीन बाई साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना से मृत्यु का पहला केस, आज मिले 06 पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा से मिले 06 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से वार्ड क्र 26 से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 06 से  03, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 12  से  01वार्ड क्र 26  से 01  केस मिला जिसकी मृत्यु हो गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

वार्ड क्र 26 से मृतक के सम्बन्ध में सूत्रों द्वारा प्राप्त कुछ जानकारी

व्यक्ति की लगभग 8-10 दिन से तबियत ख़राब थी उपचार हेतु अलग अलग डॉक्टरों को दिखाया गया, डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई थी कि covid सेंटर में जा कर कोरोना टेस्ट करवा ले लेकिन मृतक द्वारा कोरोना टेस्ट न कराकर सीधे ही घर में होम आइसोलेशन में चला गया था | पर हालत वैसे ही थी कल रात में तबियत ज्यादा ख़राब हो जाने से रात के करीब 8 बजे युवक की मृत्यु हो गई फिर आज सुबह घर वालों द्वारा पुरे रीतिरिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे प्रशासन को जब खबर लगी इस बारे में बीच रोड में शव को रोका गया और फिर शव का परीक्षण एवं कोरोना टेस्ट किया गया रिपोर्ट आने के पश्चात् पुरे प्रशासन एवं मोहल्ले में हडकंप मच गया क्युकि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया उसके पश्चात् प्रशासन की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया और फिर घरवालों, मोहल्लेवालों और भी जितने भी इनके संपर्क में थे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच पड़ताल की गई और उन सभी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

 

 

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

Big Breaking जिला कलेक्टर लॉक डाउन की संशोधित नियम एवं शर्तें लागु, बालोद जिले में जाने क्या बंद रहेगा

0

बालोद – जिला कलेक्टर लॉक डाउन की संशोधित नियम एवं शर्तें लागु, बालोद जिले में जाने क्या बंद रहेगा

दल्लीराजहरा भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है सेवा सप्ताह के अंतिम दिन राजहरा थाने में वृक्षारोपण किया गया – राकेश द्विवेदी (महामंत्री)

0

दल्लीराजहरा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. इस बेहद खास मौके को भाजपाजिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर ‘खास’ तरह से मनाया गया. भाजपा PM के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि  14  से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं.

जिसमे 14 Sept को कोरोना काल होने के कारण रक्तदान का कार्यक्रम किया जाना था जिसे स्थगित कर रक्तदाताओं की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी गई जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त सूची को जिला कलेक्टर के पास सौंपा गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर रक्त दान करवाया जा सके |

इसी के साथ 17 Sept को फल वितरण एवं मास्क वितरण एवं असहाय एवं निर्धन लोगों को वस्त्र दान किया गया जिसमे बस स्टैंड स्थित आरोग्य अस्पताल, मेन रोड स्थित गुहा अस्पताल में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Vriksha-1.jpg

इसके बाद 18 Sept को स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं 19 तारीख को खुले मैदान में व घरों में वृक्षारोपण किया गया |

मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में राजहरा थाने में वृक्षारोपण का कार्यक्रम थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले एवं टी एस पट्टावी की उपस्थिति में किया गया एवं

मास्क वितरण का भी कार्यक्रम किया गया | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से किरण

सिन्हा, सुजीत झा, वार्ड क्रमांक  25  पार्षद राजेश कांबले, वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद प्रतिमा

नायक, वार्ड क्रमांक 4 पार्षद प्रमिला पारकर, महेंद्र पिपरे, सुमित जैन, निलेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास, जसवंता नायक वृक्षारोपण के अवसर पर उपस्थित थे मास्क का वितरण वार्ड

क्रमांक 4 में प्रमिला पारकर द्वारा किया गया एवं वार्ड क्रमांक 21 में भूपेंद्र श्रीवास वार्ड क्रमांक 5 में शंकर साहू पूर्व पार्षद एवं दल्ली राजहरा के अंतिम छोर वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद ताम्रध्वज सुधाकर राजेश कांबले सुमित जैन किरण सिन्हा एवं राकेश द्विवेदी उपस्थित हुए |

दल्लीराजहरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने वार्ड में गरीब असहाय लोगों को सहयोग कोरोना काल में हो रही समस्याओं को लेकर कार्य किया जायेगा | मण्डल प्रभारी नरेश यदु एवं डौंडी मण्डल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर एवं जयेश ठाकुर जिला मंत्री भी दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे |

सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की थीम ’70’  रखी गई है, क्योंकि यह PM मोदी का 70वां जन्मदिन है. बीजेपी देश के हर मंडल में दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत का सामान

उपलब्ध करा रही है | इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल महामंत्री के नेतृत्व में वार्ड क्र 26 में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सामने दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को पहनने के लिए कपडे एवं साड़ी एवं फल का वितरण सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया |

शिवसेना ने विरोधियों का फूंका पुतला , महामाया में कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

0

डौंडी :- ब्लाक के ग्राम महामाया में डौंडी ब्लाक शिवसेना प्रमुख बहादुर सोनी के नेतृत्व में सुभाष चौक महामाया पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोधियों का पुतला फूंका। इस दौरान कोई भी प्रशासन संबंधित स्थल में नजर नही आये। नारेबाजी करते हुए शिवसैनिकों ने कहा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए विरोधियों ने मिलकर स्वांग रच रहे है, इन विरोधियों की मंशा को शिवसेना कभी सफल होने नही देगी और हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विरोधी जन चाहे लाख पैतरा आजमा ले वे हर

बार मुह की खाएंगे, शिवसेना कोई भी षड्यंत्र बर्दाश्त नही करेगी उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे विरोधियो का पुतला जलाया जा रहा है। इससे पूर्व सुभाष चौक महामाया में शिवसेना कार्यालय का हर्षोल्लास उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ बुजुर्ग सुखउराम

निषाद, महामाया अध्यक्ष बलराम निषाद,पोन्टी बाल्मीक,कामसिंग गावड़े, मनीष साहू, नरेश कुमार कौशल, राजकुमार प्रजापति, उदयसिंह राजपूत, राकेश साहू, रघुनाथ गावड़े, सुमहेरी निर्मलकर,महेश कुमार विश्वकर्मा,अजय मरकाम,पवन निर्मलकर आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

आदिवासी नाबालिग बच्ची के संदेहास्पद मौत पर एसडीएम ने दिए कब्र खुदवाने का आदेश

0

मोहला – आदिवासी नाबालिग बच्ची के संदेहास्पद मौत पर नम्रता सिंह ने ली संज्ञान |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मामला खडगांव थाना क्षेत्र का हैजहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे घृणित अपराध घटित होने का सूचना मिल रही है। इस मामले में मोहला मानपुर क्षेत्र की समाजसेवी श्रीमती नम्रता सिंह की तत्परता के बाद मोहला मानपुर एसडीएम जीएस बघेल ने कब्र खोद कर आदिवासी नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

निजी महाविद्यालय में डिग्री पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

0

रायपुर – प्रदेश में निजी महाविद्यालय में संचालित डिग्री पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ किया जा रहा है जो भी इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते है इसके लिए सम्बंधित महाविद्यालय की साईट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

बी.ए., बी कॉम बी.एस.सी. बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रचलित प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र इच्छुक अयर्थी 25 सितंबर से निर्धारित राशि का प्रक्रिया शुल्क ऑनलाइन भुगतान करके अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी प्रकार डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ डीएड प्रवेश नियम 2007 के अनुसार पात्र एवं इच्छुक अयर्थी 6 अक्टूबर से निर्धारित राशि ऑनलाइन भुगतान कर अपना पंजीयन करा सकेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला स्कूल छोड़ रहे बच्चों को बिना टीसी व मार्कशीट के एडमिशन

0

रायपुर – कोरोना महामारी के समय स्कूली विद्यार्थी विभिन्न कारणों से निजी स्कूलों को छोड़ रहे है। इस बात का प्रयास करना आवश्यक है कि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में व्यवधान न हो। लोक शिक्षण संचालनालय जितेंद्र शुक्ला ने रविवार को तमाम कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूल छोड़ चुके बच्चों की वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है इस हेतु निम्न निर्देश दिये जाते हैं –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्रत्येक निजी स्कूल से ऐसे विद्यार्थियों की सूची प्राप्त की जाये, जो पिछले वर्ष तक उस निजी स्कूल में पढ़ रहे थे परन्तु किसी भी कारण से उन्होंने इस वर्ष उस निजी स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है या फिर प्रवेश लेने के बाद उस निजी स्कूल को छोड़ दिया है। सूची में विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके पालकों के नाम, पते और संभव हो तो मोबाइल नम्बर भी प्राप्त कर लिये जायें। इन विद्यार्थियों के पालकों के साथ संपर्क करके उन्हें पास के सरकारी स्कूल मे प्रवेश लेने के लिये प्रेरित किया जाये। कक्षा 1ली से 10वीं तक के लिये इन बच्चों से प्रवेश के समय टी.सी. अथवा पूर्व कक्षा की अंक सूची की मांग न की जाये और उन्हें आयु के अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिया जाये। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिये बच्चों से रोल नम्बर लेकर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें प्राप्त अंकों का सत्यापन संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से कर लिया जाये। कक्षा 12वीं में प्रवेश देने के लिये भी बच्चों से बोर्ड परीक्षा का रोल नम्बर लेकर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें प्राप्त अंकों का सत्यापन संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से कर लिया जाये, और यह देख लिया जाये कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की हो। कक्षा 11वीं एवं 12 वीं में प्रवेश हेतु टी.सी. की मांग न की जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कृपया उपरोक्त कार्यवाही आगामी 15 दिनों में पूर्ण कर लें और कृत कार्यवाही से इस कार्यालय को अवगत करायें।

MOST POPULAR

HOT NEWS