City Media - Page 817 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 817

नेताओं को लीडरशिप डेवलपमेंट के टिप्स दिए सांसद दीपक बैज ने

0
  • बस्तर के सांसद ने दंतेवाड़ा में ली कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक
  • बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में भी हुए शामिल

दंतेवाड़ा बस्तर के सांसद दीपक बैज दो दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा जिले में आए थे। बैज किरंदुल में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। दूसरे दिन उन्होंने यहां पार्टी नेताओं की बैठक लेकर कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलएमडी ) के संबंध में जरूरी जानकारियां और निर्देश दिए। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सांसद बैज किरंदुल में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। समारोह में बैज ने बाबा साहेब महान सपूत बताते हुए कहा कि भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की बदौलत न सिर्फ वंचितों को समाज में बराबरी का दर्जा मिल पाया है,

बल्कि राजनैतिक और प्रशासनिक स्तर पर देश मजबूत भी हुआ है, लोकतंत्र को मजबूती मिली है। इस कार्यक्रम के बाद वापस दंतेवाड़ा लौटकर सांसद दीपक बैज ने दूसरे दिन 15 अप्रैल को दंतेवाड़ा के सर्किट हाउस में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की बैठक ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के सभी पदाधिकारी, समस्त जोन अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद थे। एलडीएम के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस दौरान एलडीएम प्रभारी बैज ने बैठक में दी गई जिम्मेदारियों को 22 अप्रैल तक पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। ज्ञात हो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर के. राजू ने एलडीएम के लिए सांसद दीपक बैज को 6 विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बस्तर व नारायणपुर का प्रभारी बनाया है। बैठक में दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम, विमल सुराना, शकील रिजवी, सुलोचना कर्मा, जया कश्यप, कमलोचन सेठिया, राजकुमार तामो, प्रवीण राणा, विमल सलाम, गणेश दुर्गा, विनय मौर्य, मनोज मालवीय, एन राजा सहित दंतेवाड़ा के समस्त पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष,जिले के सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदिवासियों के समग्र विकास में जुटी है भूपेश सरकार: रेखचंद

0
  • बम्हनी के बूढ़ी परदेशिन माता मेले में शामिल हुए संसदीय सचिव जैन
  • मेला और खेलकूद आयोजन के लिए सौंपा अनुदान राशि का चेक

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को जगदलपुर ब्लॉक के बम्हनी में आयोजित बूढ़ी परदेशिन माता के मेले में पंहुचे। मेला समिति के सदस्यों को उन्होंने मेला आयोजन हेतु एनएमडीसी द्वारा सीएसआर मद से प्रदत्त एक लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य के आदिवासियों के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार जुटी है। पिछले चार साल से अनेक योजनाएं इस निमित्त संचालित की जा रही हैं। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल के साथ समूचे बस्तर के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री बघेल के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।

जैन ने मेले में उपस्थित हजारों ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति मेले- मड़ई के माध्यम से सकल विश्व में सराही जाती है। इस संस्कृति को संरक्षित करने मुख्यमंत्री स्वयं समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनकी पहल पर मेला एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए एक- एक लाख रु. का चेक दिया जा रहा है। इस दौरान श्री जैन के साथ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, वीरेंदर साहनी, यशोदा साहनी, भगवान बघेल, सुंदर कश्यप, सुखराम, भागीरथी बघेल, दयानिधि गुरु, भास्कर चालकी, चेरगु पुजारी, राधामनी देवांगन, फूलमनी, रयमती कश्यप, लखेश्वर पटेल, पीतांबर देवांगन, भगचंद देवांगन, समदु बघेल, बुधमनी पात्रो, सुशीला बघेल, दयाराम देवांगन आदि मौजूद थे।

बस्तर के विकास में बंगीय समाज की प्रमुख भूमिका: रेखचंद जैन

0
  • बंगीय समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल- भक्ति गीतों पर जमकर झूमे संसदीय सचिव

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बस्तर के विकास में बंगीय समाज की भूमिका की जमकर सराहना की। शनिवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के बंगीय समाज के भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने अपने सहयोगियों के साथ भागीदारी दी। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में उन्होने भाग लिया। भक्ति गीतों पर संसदीय सचिव जमकर झूमे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं, महिलाओं, बच्चों समेत समाज के अनेक लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की खूब ललक देखी गई। श्री जैन ने भी सभी के साथ अपनी फोटो खिंचवाई। अपने संबोधन में कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार के बीच खड़ा हूं। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास में बंगीय समाज के योगदान को रेखांकित करते कहा कि स्थानीय अर्थ व्यवस्था को समाज ने अनेक माध्यमों से गति दी है। इस प्रकार वे राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।

अष्टम प्रहर कार्यक्रम के बारे में भी बोला। पोहिला बैशाख कार्यक्रम के साथ बंगीय समाज के 40 वें स्थापना दिवस पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनोरंजन राय, मानिक वेदांग्य, जीवानंद हलधर, तनय चौधरी,गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, तपन देवनाथ, परिमल सरकार, जयगोपाल सरकार, विपद भंजन बोराई, संजय समद्दार, शंकर बोराई, मनिंन्द्र नाथ मंडल, गोविन्द गांगुली, श्रीमती सरस्वती सरकार, श्रीमती अपु व्यापारी, प्रदीप मल्लिक, प्राण वल्लभ विश्वास, श्रीमती रीता राय चौधरी, अनीता साह, विकास कर्मकार, मृन्दानकर दास, लक्ष्मण सरकार, शिवानी बनिक, जयदेव विश्वास, जतीन्द्र राय चौधरी, अनूप पॉल, अनिमेष पाल व अन्य मौजूद थे।

हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी शुरू

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विक्रय हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हस्तशिल्प, हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के पास मैथोडिस्ट एपिस्कोपल कटेंशन लाल चर्च के सामने मैदान जगदलपुर में किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 अप्रैल को हुआ। प्रदर्शनी 24 अप्रैल तक चलेगी। हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं माटी शिल्पियों द्वारा प्रदर्शनी में सहभागिता दी जा रही है। प्रदर्शनी में लगे 80 स्टॉलों मे हस्त शिल्पकारों, माटी शिल्पकारों एवं बुनकरों द्वारा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी लगाकर विक्रय किया जा रहा है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, शिसल शिल्प, कालीन, छिंद कांसा एवं कौड़ी शिल्प के साथ ही कोसा साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल का विशाल संग्रह एवं विभिन्न शिल्प सामग्रियां विक्रय हेतु उपलब्ध हैं।प्रदर्शनी का शुभारंभ 15 अप्रैल को संध्या 6: 30 बजे सांसद दीपक बैज के मुख्य आतिथ्य, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्य मलकीत सिंह गैदू एवं नगर निगम सभापति कविता साहू थे। अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि थे।

रेखचंद जैन के प्रयासों से बीमारों, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता

0
  • मुख्यमंत्री विशेष आर्थिक सहायता मद से सीएम बघेल ने विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर दिए 4. 35 लाख रु.


जगदलपुर नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन की अनुशंसा पर सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष आर्थिक सहायता मद से इस विधानसभा क्षेत्र के बीमार एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए 4 लाख 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता जारी की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर हृदय रोग पीड़ित जोगेंद्र महापात्र व चंद्रपाल सिंह को 1-1 लाख रुपए, पेनक्रियास रोग पीड़ित शारदा सोनी को 1 लाख रुपए, पैरालिसिस पीड़ित असीम कुमार दुबे को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। इसी तरह


गरीब व जरूरतमंद मन्नूलाल सेन व चंद्रमनी ठाकुर को 10- 10 हजार रुपए, गौरव दास, नकुल गोयल व सुजीत नागेश को स्वरोजगार के लिए 5-5 हजार रुपए की मदद दी गई है। इस तरह कुल 4 लाख 35 हजार रुपये की मदद मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष से प्रदान की गई है। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद ने अपने कार्यालय में हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सरकार संवेदनशील हैं और पीड़ितों तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जैन ने कहा कि ऐसी संवेदनशील सरकार और भूपेश बघेल जैसा दयालु मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा। विधायक रेखचंद जैन ने सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं हितग्राहियों ने त्वरित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रति कृतज्ञता जताई। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि प्रदेश के संवेदनशील और सहृदय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले 4 वर्षों में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हमारी सरकार में अब गरीबों वंचितों को जो किसी भी प्रकार की बिमारी से पीड़ित हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। बीमार लोगों से मुखातिब होते हुए जैन ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं है, वरन मुख्यमंत्री बघेल और मेरे तरफ से आप सभी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी है। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता राजेश अहीर, शहर जिला जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, आलोक दुबे, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, विनोद कुकड़े, किरण गुप्ता समेत पीड़ितों के परिजन उपस्थित थे।

छोटा चेहरा होने का भरोसा नहीं जीत रहें ,वह बांट रहें सर्टिफिकेट

0
  • पार्टी लाइन से हटकर भाजपाई भी कर रहे तारीफ

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह पार्टी के अधिकृत कार्यक्रम के बगैर आए और उनसे मिलने से भी भाजपाई कतरा रहे वह फस्ट्रेशन में लालबाग की भरोसे के सम्मेलन की भीड़ से बौखला गए हैं। उक्त बातें आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कही है। मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मीडिया प्रभारी पानीग्राही ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि जिस पार्टी के पंद्रह वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, उस पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बाद भी छोटा चेहरा होने का भरोसा नहीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लडने की घोषणा उनकी पार्टी कर रही, ऐसे नेता छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लोकप्रिय व सर्वमान्य नेता भूपेश बघेल का भरोसा टुटने की बात कह रहे हैं यह बात भी अपने आप में हास्यास्पद है। पानीग्राही ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए महिलाओं ने जो भरोसे का सम्मेलन किया था, उसमें उमड़े ऐतिहासिक भीड़ की भाजपाई भी दबी जुबान के साथ सोशल से तारीफ कर रहें हैं यह बात पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह व पंद्रह वर्षों तक जो मठाधीश रहेभाजपाईयों को हजम नहीं हो रहा है जिसके कारण इस सम्मेलन पर बिना पूछे ही मीडिया को उलुल- जुलुल बयानबाजी कर रहे हैं जबकि गत विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इसी लालबाग में सभा थी जिसके आयोजक स्वयं पंद्रह वर्षों के मुख्यमंत्री रमन सिंह रहें वह जनता की भीड़ नहीं जुटा पाए वहीं विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आमसभा में भीड़ नहीं जुटाने वाले आरामपरस्त भाजपाई भरोसे के सम्मेलन से बौखला गए कि पु:न बस्तर में कमल की पंखुड़ियां कुम्हलाए हुए ही रहेगा।

भाजपा नगर मंडल तिरंगा चौक में अंबेडकर जी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

0

जगदलपुर-बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा नगर मंडल के अंबेडकर शक्ति केंद्र के तिरंगा चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया! इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बाबा साहब के संदेशों का संक्षिप्त वाचन किया और स्थानीय कार्यकर्ता और निवासियों के बीच मिठाइयां बाटी गयी सुरेश गुप्ता ने कहा बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की विशेषता है कि देश का लोकतंत्र मैं जनमत को अधिकार मिले है लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान की रचना की और संविधान में हर वर्ग के विकास के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए, सामाजिक राजनीतिक और शैक्षणिक अधिकार की चिंता की! आज बाबा साहब अंबेडकर जी के द्वारा निर्मित संविधान का पालन करते हुए देश का हर वर्ग का विकास हो रहा है देश का हर वर्ग हर समाज देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है यह भारत के संविधान का ही ताकत है भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडे ने बाबा साहब की जीवनी के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को याद करते हुए कहा की बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे मेघावी छात्र रहे, और जब देश गुलाम था समाज में भिन्नता थी, ऐसे समय समाज को जोड़ने का, समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की चिंता करते रहे! स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले बाबा साहब भारत रत्न देश में ही नहीं पूरे विश्व में उन्हें याद किया जाता है विश्व के मानव उत्थान का मार्ग बाबा साहब ने हम सब को दिखाएं है इस अवसर पर आशुतोष पाल, शक्ति सिंह चौहान, रोशन झा, लोकेश राव, केतन महानंदी, सूरज केसरवानी, प्रेम यादव, अतुल कौशल, शैलेश कुमार, अमित मेहरा, प्रेम सेठिया, नारायणी गोस्वामी, संजय राव, के साथ स्थानीय कार्यकर्ता निवासी उपस्थित हुए।

भाजपा चला रही गांव-गांव घर-घर चलो अभियान

0

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर गुंडरदेही मंडल अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो घर-घर अभियान चलो अभियान चलाया जा रहा। इसी अभियान के अंतर्गत आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र नीत भाजपा की सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की वादाखिलाफी असफलताओं को जनता के बीच रख रहे है। आज इस अभियान की शुरुआत ग्राम माहुद से की गई । ग्राम माहूद में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल गुंडरदेही के मंत्री मुरलीधर साहू ने कहा कि शराबबंदी का वादा कर राज्य में सत्ता में आई कांग्रेसी सरकार आज गांव गांव में अवैध शराब को बढ़ावा दे रही है।प्रीमियम काउंटर के नाम पर शराब के नए-नए दुकान खोले जा रहे हैं ।युवा वर्ग तेजी से नशे के गिरफ्त में आ रहा है ,साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा कर रही है ।ग्राम माहुद के पश्चात गांव-गांव चलो घर घर चलो अभियान ग्राम सिर्राभाटा हल्दी ,पसौद,ढाबादीह होते हुए सायंकाल को ग्राम पंचायत बेलौदी में समापन हुआ।

गांव में पहुंचने पर अभियान को ग्राम वासियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। अभियान में भाजपा मंडल गुंडरदेही के महामंत्री थान सिंह मंडावी, कार्यक्रम प्रभारी सतीश महोबिया ,मंडल मंत्री मुरलीधर साहू ,पिछड़ा वर्ग के शिवप्रसाद साहू चुरामन साहू रोहित कुमार, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सांवरे नेतराम सिन्हा, पारख साहू ,संतोष शर्मा ,प्रदीप ठाकुर ,अभिषेक नेताम , हरदेव सार्वा, र्सियाराम ,डॉक्टर रोहित साहू ,हेमलाल साहू हेम प्रकाश साहू साहू पुरुषोत्तम साहू चुरामन यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मेला मड़ई आदिवासियों के पर्व और हमारी आस्था के केंद्र : जैन

0
  • ऐसे आयोजनों के लिए धन की कोई कमी नहीं : रेखचंद जैन
  • संसदीय सचिव जैन ने धनपूंजी मेला हेतु दिया 1 लाख का चेक

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर के गांवों में आयोजित होने वाले मेला मड़ई आदिवासियों के पर्व और आस्था के केंद्र हैं। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ऐसे आयोजनों के लिए लगातार राशि दे रही है। एनएमडीसी भी अपने नगरनार स्टील प्लांट के आसपास के गांवों में मेला मड़ई एवं खेल गतिविधियों के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राशि प्रदान कर रहा है। जैन ने उक्त बातें एनएमडीसी द्वारा ग्राम धनपूंजी में मेला मड़ई व खेल गतिविधियों के लिए प्रदत्त एक लाख रु. का चेक धनपूंजी के सरपंच नीलांबर बघेल को सौंपते हुए कही। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से एनएमडीसी अपने सामाजिक दायित्व के तहत गांवों में मेला मड़ई के लिए चेक जारी करता आ रहा है। इसी कड़ी में धनपूंजी मेला के लिए भी प्रदान की एक लाख रुपए का चेक दिया गया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एवं निर्देश पर नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में मेला मड़ई एवं खेल आयोजनों हेतु राशि प्रदान की गई है। हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेला मड़ई हमारे पर्व और आस्था का केंद्र हैं और इस हेतु हमारी सरकार लगातार राशि आबंटित कर रही है।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ धनपूंजी के सरपंच नीलांबर बघेल, उप सरपंच विजय बिसाई, घासीराम बिसाई, पंच गण राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह उपस्थित थे।

दिल्ली व बड़े शहरों में खुलेंगे बस्तरिहा कोसा उत्पादों के आउटलेट्स

0
  • केंद्रीय सचिव अनिल झा ने लिया बस्तर में चल रहे कार्यों का जायजा
  • अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए भी विक्रय के लिए प्रयास

जगदलपुर बस्तर के कोसा उत्पादों की पहुंच अब दिल्ली जैसी मेट्रो सिटी में जल्द हो जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं। दिल्ली और अन्य शहरों में बस्तर के कोसा उत्पादों के आउटलेट्स खोले जाएंगे।अपने बस्तर जिले के प्रवास के दौरान केंद्रीय सचिव झा ने शुक्रवार को एकलव्य विद्यालय, रेशम धागा प्रसंस्करण केंद्र, कोसा विक्रय केंद्र आदिशिल्प, आसना स्थित बादल, बाबूसेमरा स्थित ड्राईफूड पार्क, कचरा प्रबंधन केंद्र और बकावंड स्थित काजू प्रसंस्करण केंद्र और शनिवार को तुरेनार के रीपा सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया।

उनके साथ छग शासन के सचिव डीडी सिंह, आदिवासी विकास विभाग की आयुक्त शमी आबदी, कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर चंदन कुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सचिव झा ने एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे झा व अन्य अधिकारियों ने सराहा। उन्होंने बस्तर कोसा के उत्पाद का बेहतर प्रचार प्रसार के साथ साथ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में आउटलेट्स खोलने के निर्देश दिए। इस पर आयुक्त आबिदी ने बताया कि उत्पाद की बिक्री हेतु अमेजन, फ्लिपकार्ट से चर्चा की गई है। सचिव झा ने बादल में जनजाति संस्कृति के वाद्य यंत्रों,भाषा-बोली के संरक्षण और बढ़ावा देने हेतु की जा रही लेखनी कार्य की सराहना की। बकावंड काजू प्रसंस्करण द्वारा महिला समूहों को आर्थिक लाभ देंने की सराहना करते हुए, उन्होंने काजू प्रसंस्करण और अंतिम उत्पाद बनने के सभी चरण का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रायफूड पार्क के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर नाराजगी जताते हुए फूडपार्क के बचे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। शनिवार को सचिव झा ने दरभा के पर्यटन स्थल, तुरेनार के रीपा सेंटर में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर जिले में किए नवाचारों का सराहना की।

MOST POPULAR

HOT NEWS