दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | आज दल्लीराजहरा से मात्र 01 कोरोना संक्रमित मिला जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 08 संक्रमित मिले | इसी प्रकार यदि कोविड 19 के निर्देशों का पालन करें तो डौंडी ब्लाक कोरोनामुक्त होने में देर नहीं लगेगी |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
दल्लीराजहरा में वार्ड क्र 04 से 01 कोरोना संक्रमित मिला है |
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
तितिरगांव के उपसरपंच व युवा नेता टेसुवंत पानीग्राही ने भी तितिरगांव वेक्सीनेशन सेंटर में पहुंच कर टीका लगवाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया। उपसरपंच पानीग्राही ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार है। अतः बढ़ चढ़कर इस अभियान में शामिल हो तथा अपने और अपने परिवार के लोगों का टीकाकरण कराये। उपसरपंच टेसुवंत पानीग्राही ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार है तो सभी को भरोसा है,चरणबद्ध तरीके से उपलब्धता अनुसार सभी लोगों का टीकाकरण किया जायेगा।
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,अधिकारी को सुरक्षा देने व न्यायिक जाँच कराने की माँग
भाजपा महिला मोर्चा ने विभागीय भ्रष्टाचार को उजागर करने अनशन पर बैठे महासमुंद के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले की गिरफ्तारी का विरोध किया है और इस मामले की न्यायिक जाँच कराने की माँग की है।इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी कलेक्ट्रेट में सौंपा गया।महिला मोर्चा इस मामले को लेकर कल 19 मई को ब्लाॅक स्तर पर धरना देगा व 20 मई को महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने घरों के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना व रेडी टू ईट सामग्री खरीदी में अनियमितता के विरोध में महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले धरने पर बैठे थे।इन दो मामलों में करीब तीस लाख रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश मे आया है।ऐसे में विगत दो वर्षों मे प्रदेश के सभी जिलों में हई खरीदी की जाँच की जाये तो सैकडो़ करोड़ के घोटाले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।यह दुखःद है कि जिस अधिकारी ने भ्रष्टाचार को उजागर किया,उसे ही कांग्रेस सरकार प्रताडि़त कर रही है।भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल से गिरफ्तार अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं खरीदी प्रक्रिया,आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामलों की जाँच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश से किये जाने की मांग की है।साथ ही संबंधित मंत्री के विरुद्ध कार्यवाही करने कहा है।
भाजपा महिला मोर्चा ने डिप्टी कलेक्टर दीप्ति गौते को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे,महामंत्री रामाश्रय सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव,रोशन सिसोदिया,लक्ष्मी कश्यप,महेश्वरी ठाकुर,गीता नाग,ममता राणा,तेजपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
बालोद – कोविड 19 स्टेज 2 में लगातार मृत्यु दर बढ़ने का कारण कहीं न कहीं आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने में हुई देरी भी रही है चूँकि एंटीजन रिपोर्ट विश्वसनीयता पर पुर्णतः भरोसा नहीं किया जा सकता और इसके बावजूद आरटीपीसीआर टेस्ट किट की कमी के कारण एक एक सप्ताह तक रिपोर्ट के लिए इन्तेजार करते रहे | इस वजह से संक्रमण बढ़ जाने के कारण कोरोना संक्रमितों की मृत्यु एवं संक्रमण लगातार बढ़ा है | कांग्रेस सरकार द्वारा कोविद 19 के प्रथम चरण में नियंत्रण होने पर बहुत वाहवाही लुटी थी किन्तु दुसरे चरण में अपनी नाकामियों को छुपाने में असमर्थ रही | वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण में टीकाकरण की सुस्त व्यवस्था एवं तीसरे चरण का भय में सरकार की सुस्त रवैये के कारण छत्तीसगढ़ के आम नागरिक के मन में भय का वातावरण निर्मित हो गया है | प्राथमिकता के आधार पर जिला अस्पतालों में न ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है और न ही आरटीपीसीआर जांच केंद्र खोला गया है | टीकाकरण की ऑनलाइन व्यवस्था भी ठप्प है किन्तु ऑनलाइन शराब बिक्री की ऑनलाइन डिलीवरी युद्ध स्तर पर चल रही है |
जुमलेबाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बालोद जिले के लोगों के लिए भी आरटीपीसीआर जांच केंद्र खोला जाना भी एक जुमला ही बनकर रह जायेगा लगता है | जिसे लेकर जिले के कांग्रेस जनों द्वारा खूब प्रचार प्रसार कर वाहवाही लुटी थी | मुख्यमंत्री द्वारा किये गए उद्घोषणा को लेकर 1 महीने से अधिक हो गया किन्तु अब तक जांच केंद्र नहीं खुला | आज भी आरटीपीसीआर जांच के लिए बालोद जिले के लोगों को राजनादगांव या रायपुर पर निर्भर रहना पड़ रहा है इस कारण आज भी हम कोरोना की वास्तविक स्थिति को जानने में सक्षम नहीं है | हम सब जानते है कि कोरोना आज की स्थिति में कितना संवेदनशील है वह भी विषम परिस्थितिओं में इस प्रकार के निर्णय को टालना कहाँ तक उचित है | इस प्रकार जिले के कांग्रेस नेताओं द्वारा चुप्पी साधे रहना उनकी निष्क्रियता को दर्शाता है |
भाजपा महिला मोर्चा जिला नारायणपुर के द्वारा प्रदेश संगठन के आवाह्न पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देश पर महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी सुधाकर बोदले को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम का ज्ञापन एस•डी •एम •नारायणपुर को सौपा इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेत्री रीता मंडल,रमशीला नाग,प्रमिला प्रधान,अनिता कुरेटी,केसर निषाद,भगवती हलधर आदि मौजूद थे |
आदेश के उल्लंघन करने वालो पर उड़न दस्ता दल द्वारा कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 18 मई, 2021
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हु जिले के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी संघो एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर 18 मई 2021 से 31 मई 2021 रात्रि 10ः00 बजे तक लाॅकडाउन लगाया गया है। आदेश के अनुसार सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लीनिक एवं पषु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय मंे खुलने की अनुमति दी गयी है तथा षासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति दी गयी है। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेषन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की षर्त का कड़ाई से पालन कराने की अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ अलग – अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने हेतु खाद्य नियंत्रक द्वारा पृथक से आदेष प्रसारित किया गया है।
जिला नारायणपुर अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों/प्रतिश्ठानों को सोमवार से षुक्रवार तक समय प्रातः 10ः00 बजे से षाम 5ः00 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी जाती है। दुकानदार/संचालक अपने प्रतिश्ठान में मास्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था स्वयं करेगा एवं फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में उड़न दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उड़न दस्ता के संयुक्त दल द्वारा निर्धारित समय के बाद तक दुकान खोलने पर आज महावीर मेटल्स एवं बर्तन दुकान, सोनपुर रोड पर 11 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर साहू ने कहा कि उड़न दस्ता दल द्वारा यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी, उन्होंने कहा कि शाषन के आदेशों का पालन करते हुए नियमित समय तक दुकानों का संचालन करे।
सेवा ही संगठन के तहत आज देवरी एवम पसौद में राशन सामग्री प्रदान किया गया,इस कार्य मे शामिल भाजपा मंडल के अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, प्रदेश सदस्य आईटीसेल एवम सांसद प्रतिनिधि हरीश कटझरे, प्रदेश सहसंयोजक मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुडे ,जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग,जितेंद्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष,पोषण बनपेला, मण्डल मंत्री,हेमलाल देशलहरे, भुनेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, जनपद सदस्य, संतोषी ठाकुर आदि कार्यकर्ता ने सहयोग प्रदान किया।
बालोद – बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुनः लॉकडाउन में संशोधन किया है | रायपुर में चल रहे Odd/Even की तर्ज पर बालोद जिले में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है | देखे जिले में लॉकडाउन में क्या क्या संशोधन किये गए है –
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किये इस दौरान कोरोना संक्रमण की समय अवधि में गांव गरीब एवं किसानों से जुड़ी कुछ समस्याओं वह उत्पन्न परिस्थितियों को निवेदन करते हुए पी एल पुनिया एवं मुख्यमंत्री से विचारार्थ रखा बघेल ने उन्हीं विषयों को पुनः परिपेक्ष्य में रखते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह सहित बिंदुवार प्रस्तुत किया है।
विधायक रेखचन्द जैन जी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत मावलीपदर के ग्रामीणों ने के पेयजल की समस्या को लेकर विधायक जी को अपनी आपबीती सुनाई जिसे देखते हुए जैन जी ने तत्काल कार्यवाही कर सम्बंधी अधिकारी से चर्चा कर दूसरे दिन ही बोर-गाड़ी ग्राम पंचायत में भेज दिया गया।जिसे देखकर ग्राम वासियों में खुशियों का लहर दौड़ उठा।
विधायक जैन इन दिनों अपने क्षेत्र के लोगो से लगातार उनकी समस्या से रूबरू हो रहे है।और इस महामारी में क्षेत्र वासियों को राहत देने के प्रयास कर रहे है।
इस कार्यक्रम के संयुक्त महामंत्री बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस दरभा सोनारू नाग, सदस्य युवा दरभा साहदेव नाग,लक्मण कश्यप ,प्रभु कस्यप,एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।