City Media - Page 1682 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1682

बकावण्ड एसबीआई बैंक में पाल रखे गुंडा, ग्राहकों के साथ हो रही दुर्व्यवहार ।

0

जगदलपुर:-

खाता धारकों से अभद्र व्यवहार करते हुए भारतीय स्टेट बैंक बकावण्ड के अकाउंट केशियर
ज्ञात हो कि 24 12 2020 को मोहन जोशी ने एक चेक जमा करने गया हुआ था कैश काउंटर पर जाकर निवेदन किया गया यह चेक जमा होगा या नहीं उनके द्वारा ऊंची आवाज से कहा गया यह काउंटर है मोहन जोशी ने पूछा कि कहां जमा होगा तो उनके द्वारा फिर ऊंची आवाज में फिर कहा गया डब्बा में डालो फिर जोशी द्वारा कहां मैं कहां दे दूं तो फिर उनके द्वारा गुरा कर बोले वह काउंटर में ले जाओ इस प्रकार दूर व्यवहार खातेदारों से हो रहा है तो आम पब्लिक से कैसा व्यवहार किया जाता होगा जैसे बैंक के कर्मचारी अपने आप को यह समझते होंगे कि खातेदार का मजबूरी है जैसे खातेदारों पर हैसान कर रहे हैं।

आपको बता दें पिछले दिनों में तरुण पाण्डे, मनोज,तेजू जनपद अध्यक्ष रामानुजन आचर्य, पंचायत सचिवों भी जमकर आरोप लगाया जा रहा है।और इनके द्वारा दुर्व्यवहार मैं आपका नौकर नही हूं कहने की बात सामने आ रही है।इस बैंक के कर्मचारी से पूरा बकावंड ब्लाक तरसता है इन कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।

आड़ावाल में हुआ स्वाभिमान परियोजना के तहत महिला एवं किशोरियो की स्वतंत्र हकदारी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जनपद सदस्य ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ, बस्तर को कुपोषण मुक्त का लिया संकल्प

0

बस्तर:-

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल में शामिल हुये करमरी चोकर मुंडापाल भाटपाल भोंड सलेमेटा से इस शिविर का लाभ लेने राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान हेतू किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोचो मानगुन यानी स्वाभिमान परियोजना बिहान और यूनिसेफ के माध्यम से जनपद पंचायत बस्तर के द्वारा महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य और पोषण को कैसे बेहतर बना सकें। इसको लेकर किशोरी बालिकाओं

,पोषक मातावो को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद सदस्य श्रीमती शक्ति बघेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हम किस तरह कुपोषण को दूर कर सकते उसके लिये दो तरीके से कार्य करते हैं।पहला कार्य जितने भी सरकारी कार्य विभागीय सेवा हैं ,जैसे कि महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कृषि और उद्यानिकी विभाग विभाग सामूहिक जन वितरण प्रणाली शिक्षा विभाग सभी विभागों से जो भी सेवाएं मिल रही है, इन सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी है ,उसे सभी विभाग के सहयोग से हम किस प्रकार दूर कर सकते हैं। इसको लेकर महिलाओं और किशोरियों की व्यवहार गत जितने भी गलत धारणाएं हैं। उसको भी बदलाव बदलने की आवश्यकता है।

जैसे कि खाने में किस प्रकार का खाना गर्भवती महिला नहीं खा सकते हैं या 2 साल तक के बच्चे की मां नहीं खा सकती हैं,इन्हें हम क्या क्या पोषक तत्व उक्त गर्भवती मातावो एवं पोषक मातावो को हम खिलाए तो बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे। कार्यक्रम में बस्तर जिले को कुपोषण रहित करने का संकल्प लिया गया। शिविर प्रभारी सुश्री भारती ने कहा कि हम सभी गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं, किशोरी बालिकाओं में माहवारी के दौरान हम किस तरह साफ सफाई का

ख्याल रखे यह हमारे लिए क्यो आवश्यक है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विकास यादव ने जानकारी दी। कार्यक्रम में पी एच ई विभाग के द्वारा स्वच्छ जल पानी पीने की सुविधा पोषण बाड़ी बनाने पर जोर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का हम किस तरह लाभ लेकर इन परेशानियों से दूर हो सकते हैं इसकी जानकारी पर्यवेक्षिका श्रीमती सुधा श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी साल में दो बार महिलाओं और किशोरियों के लिए स्वतंत्र हकदारी शिविर किया जाता है। इसलिए किया जाता है उसी गांव में जो गांव ज्यादातर इन सारी सेवाओं से दूर वंचित होते हैं। इस हकदारी शिविर में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। अपनी अपनी कार्य और सेवाओं को प्रदर्शित करते हैं और हमारे उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को भी उपलब्ध करवाते हैं। कार्यक्रम को खण्ड़ शिक्षा अधिकारी आर यल ठाकुर,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।

शिविर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आयोजित शिविर में किशोरी बालिका सहित पोषक मातावो के स्वास्थ्य का भी विभाग के द्वारा परीक्षण कर उपचार किया गया। कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर बीईओ आर एल ठाकुर,राजेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ विकास यादव, शैलेन्द्र तिवारी, भोला राम मरकाम,हेमराज बघेल,श्रीमती सुधा श्रीवास्तव, श्रीमती राबिया कुरैशी, श्रीमती प्रीइंका झा, कु सुकांति पैकरा, श्रीमती शोभा निषाद सहित बड़ी संख्या में दर्जन भर से अधिक पंचायतों के किशोरी बालिका माताएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उवस्थित थे।

अनुसूचित जाति स्कालरशिप स्कीम इस विशेष योजना के तहत छात्रवृत्ति सीधे खाते में

0

छत्तीसगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस-एससी) के लिए 59 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने को मंजूरी देने की सराहना की है। ये अनुसूचित जाति छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम है। इस योजना से 4 करोड़ अनुसूचित जाति छात्रों को फायदा होगा।
उनके द्वारा बताया गया है कि इस योजना की शुरुआत 2021-22 से होगी। योजना से गरीब परिवारों से संबंधित 1.36 करोड़ छात्र लाभान्वित होंगे। ये वे छात्र हैं जो कक्षा 10 से आगे की शिक्षा प्राप्त नहीं करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस ऑनलाइन योजना को मजबूत साइबर सिक्योरिटी उपायों के साथ एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चलाया जाएगा जो पारदर्शिता, जवाबदेही, एफिशिएंसी और सहायता सुनिश्चित करेगा। इस योजना में राज्य ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रों की पात्रता, जाति स्टेटस, आधार आइडेंटिफिकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल का सत्यापन करेगी इसके पश्चात केंद्र सरकार द्वारा हितग्राही छात्र-छात्राओं के खाते में सीधा पैसा आएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

केंद्र सरकार अपना हिस्सा डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) मोड पर सीधे छात्रों के बैंक खातों में एक तय समय पर भेजेगी। राज्य सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र की पात्रता, जाति स्टेटस, आधार आइडेंटिफिकेशन और बैंक खाते की डिटेल वेरिफाई करेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कंडेय एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने माननीय नरेंद्र मोदी जी की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब छात्रों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और इससे किसी भी प्रकार की घपलेबाजी से मुक्ति मिलेगी |

दल्लीराजहरा पालिका क्षेत्रान्तर्गत स्थित तालाबों की सफाई व्यवस्था एवं संधारण कार्य हेतु नपा अध्यक्ष को ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – पालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-02 और 05 में स्थित तालाबों की सफाई व्यवस्था एवं संधारण कार्य किये जाने की मांग को लेकर नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी को युवा नेता सोमेश जायसवाल जी ने ज्ञापन सौंपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अध्यक्ष जी ने तालाबों के संधारण तथा सफाई व्यवस्था की दिशा में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड 5 पार्षद जनक निषाद जी, पूर्व पार्षद शंकर साहू जी,नरसिंह यादव जी सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा – तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा पिछले दिनों में दिवंगत हुए समाज के सामाजिक बंधु एवं जिले के तथा देश के दिवंगत समाजसेवी ; राजनेता  सभी इन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि का आयोजन साहू सदन दल्ली राजहरा में किया गया जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति के लिए साहू समाज की देवी मां कर्मा एवं भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा स्वर्गीय घना राम साहू जी स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोराजी ;   श्री लाल महेंद्र सिह टेकाम जी; श्री कोमल साहू शहिद चौक ; योगराज साहू शहीद चौक ; श्री मनाराम साहू चंदैनी भाटा ; श्रीमती सावित्री साहू चंदैनी भाटा;  श्रीमती  राधा बाई साहू  टाउनशिप ;   श्रीमती टिकेश्वरी साहू टाउनशिप इन सभी दिवंगत आत्माओ के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा को श्री तोरणलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि इन समाजसेवी  और राजनेताओं ने अपने समाज के साथ-साथ सभी समाज और सभी व्यक्तिओ के लिए काम किया है ।इनके जाने से समाज को तथा सभी वर्गो के व्यक्ति को हानि हुई है। जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है ।इनकी जाने से हमारे लिए बहुत नुकसान हुआ है ।लेकिन संसार के नियम के तहत जो इस दुनिया में आया है उसे जाना ही होगा हम भगवान से प्रार्थना करें कि इन दिवंगत आत्माओं को भगवान शांति एवं सद्बगति दे ।

श्रद्धांजलि सभा में राजेश कुमार साहू जलस राम साहू  पिगेश कुमार साहू शीतल कुमार साहू  द्वारिका साहू देवमन साहू अंजू साहू अजीत साहू चेतन साहू संतोष साहू सुरेंद्र साहू श्याम दास साहू  राम सिंह साहू रामेश्वर साहू घना राम साहू रामेश्वर साहू शहीद चौक ऑस्करन साहु मनाराम गुरुजी जीवन साहू श्रीमती राधा साहू श्रीमती विमला साहू श्रीमती अंजू साहू श्रीमती रेखा साहू एवं समाज के सदस्यगण ने सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दिए ।

महारानी अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डिपार्टमेंट से मोबाईल चोरी करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार

0

जगदलपुर – महारानी अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डिपार्टमेंट से मोबाईल चोरी करने वाले चोर को पता तलाश कर गिरफ्तार कर 01 नग मोबाईल कीमती 50,000 बरामद किया गया | पुलिस थाना कोतवाली में डॉ0 प्रियंका साहा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 01.02.2020 को फिजियोथेरेपिस्ट डिपार्टमेंट में किसी अज्ञात चोर द्वारा एक आई-फोन 7 प्लस मोबाईल कीमती 50,000/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 03.02.2020 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 64/2020 धारा 379 भादवि0 दर्ज किया गया |

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के सउनि0 सतीश श्रीवास्तव हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1107 तरूण पटेल, आर0क0 665 शंकर चांदने एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से चोरी कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर, पता साजी किया जा रहा था पता तलाश के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई तथा उक्त मोबाईल का सी0डी0आर0/कैफ की जानकारी लिया जाकर पता तलाश किया गया। जिस दौरान आज दिनांक 24.12.2020 को संदेही योगेश महावीर पिता चंद्रभान महावीर उम्र 21 साल जाति कलार, निवासी लालबहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर से पृष्ठताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोबाईल फोन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। इस आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी के कब्जे से एक आई-फोन 7 प्लस मोबाईल कीमती 50,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा = कवि सम्मेलन सहित विविध आयोजन होंगे

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा कल 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जायेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का आयेाजन भी किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सुबह 10.30 बजे महारानी अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम होगा, सुबह 11.00 बजे से भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12.00 बजे किसान सम्मान निधि कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन होगा। जिसे देखने सुनने के लिये प्रोजेक्टर व बडी़ स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है।दोपहर 01.00 बजे से देश भक्ति रचनाओं पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा। जिलाध्यक्ष श्री मण्डावी ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है।

माओवादियों की सरक रही जमीं, आदिवासियों को बनाया मोहरा, बस्तर के नारायणपुर, बीजापुर व कांकेर में भारी विरोध- प्रदर्शन

0

जगदलपुर। बस्तर में दशकों से आदिवासियों को अपना मोहरा बनाकर विकास कार्य में अवरोध पैदा करने वाले माओवादियों द्वारा अब नया दांव चला जा रहा है जिसके अंतर्गत वह अब फिर एक बार विकास कार्यों का विरोध करने के लिए आदिवासियों को सामने ला रहे हैं। बस्तर के सबसे ज्यादा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में बीजापुर, नारायणपुर व कांकेर जिले में चल रहे विकास कार्यों को रोकने आदिवासियों को बहकाकर सामने लाकर विरोध किया जा रहा है। लगभग माह-पंद्रह दिनों से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार भी सुझबुझ से इन विषयों को सुलझाने में लगी है। बीजापुर में गंगालूर के अपवाद को छोड़ दिया जाए तो हालत सभी जगह बेकाबू हैं।


आज बीजापुर के इन्द्रावती नदी के पार बसने वाले 7 ग्राम पंचायतों के हजारों आदिवासी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहें आदिवासी भैरमगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहें हैं । इंद्रावती नदी में बांध निर्माण कार्य का विरोध,नदी पर पुल नही बनाने, नए पुलिस कैम्प नही स्थापित करने और हांदावाड़ा जलप्रपात को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नही करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं। राज्यपाल के नाम अपनी मांगों को पूरी करने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इन सबके बीच एक बात सामने आ रही है कि सुरक्षा, विकास व विश्वास थीम पर सरकार कार्य कर रही है और जनता को अपने विश्वास में ले रही है। इससे माओवादियों में बौखलाहट होना स्वाभाविक है और अब दरकते जमीं को संभालने आदिवासियों को मोहरा बना रही है।

केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा भूमि उपलब्ध कराने कलेक्टर को ज्ञापन

0

चिखलाकसा – केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु नगर पंचायत चिखलाकसा में स्थित भूमि जिसका खसरा क्र 1440 रकबा 6.98 हेक्टेयर विद्यालय के निर्माण के लिए उपलब्ध है | नगर पंचायत चिखलाकसा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किये जाने से आदिवासी विकासखंड एवं आसपास के क्षेत्र और पिछड़े हुए ग्रामीण अंचल जहाँ छात्र छात्राएं जो कि गरीबी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते है ऐसे छात्र-छात्राओं को आसानी से शिक्षा का लाभ मिल सकेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिला कलेक्टर से अनुरोध किया गया कि चिखलाकसा में जो उपलब्ध भूमि है उस पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

तांदुला डेम बालोद के पास हुए अंधे कत्ल को सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आखिर हत्या का आरोपी था कौन

0

व्यायाम षिक्षक हिमांषु मांडले की हुई थी हत्या, मृतक की पत्नि और उसका मित्र ही निकला, हत्या के षडयंत्र का मुख्य आरोपी।

मर्डर का मास्टर माईंड सहित 05 आरोपियों एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।

बालोद घूमने के नाम से आरोपियों द्वारा इनोवा कार की बुकिंग किया गया।

अंधे कत्ल के सभी आरोपियों को घटना के 02 दिवस के भीतर, घटना में प्रयुक्त  हथियार सहित ढूंढ़ निकाला गया।

दिनांक 21.12.2020 को प्रातः 06ः45 बजे राकेश निषाद जुर्रीपारा बालोद द्वारा मोबाईल फोन के जरिये थाना प्रभारी बालोद को सूचना मिली कि जुर्री पारा बालोद के आगे तांदुला डेम किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव है, जिसके सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया है तथा घटनास्थल के आसपास खून के निशान हैं। उक्त सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते, डीएसपी श्री दिनेष सिन्हा ,थाना प्रभारी बालोद एवं हमराह स्टॉफ के घटनास्थल पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके पर फॉरेंसिक टीम, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड की सहायता लिया गया। 

घटनास्थल एवं मृतक के शव का निरीक्षण किया गया। मृतक का सिर कुचला हुआ, गले में धारदार हथियार से रेतने का घाव, पेट व पसली पर भी धारदार हथियार से मारने का निशान था। मृतक के सिर के पास एक बड़ा पत्थर खून से सना हुआ, शव के आसपास जमीन पर खून के छींटे एवं धब्बे दिख रहे थे। घटनास्थल को देखने से प्रतीत होता है कि कुछ व्यक्ति मिलकर साथ में बैठकर शराब का सेवन करने के पश्चात मृतक को धारदार हथियार से मारने के पश्चात उसके पहचान छिपाने पत्थर को सिर से कुचला गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

घटनास्थल पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके में देहाती नालसी अपराध क्रमांक 00/2020 धारा 302, 201 भादवि. दर्ज कर मृतक का शव पंचनामा एवं जप्ती कार्यवाही किया गया। अज्ञात मृतक की शिनाख्त (पहचान) हेतु मुखबीरों को सक्रिय किया गया एवं सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीक्यू 1739 जो बस स्टैण्ड के सामने झाड़ी के पास किसी के द्वारा छुपाया हुआ है, उसमें खून के दाग लगे हुये हैं, तब स्कुटी के नंबर के माध्यम से सायबर सेल द्वारा जांचकर वाहन स्वामी का नाम माधुरी मांडले बालोद बताने पर घर में सूचना दिया गया। जिससे पता चला कि वाहन

मालिक का पति हिमांशु मांडले दिनांक 20.12.2020 के शाम से घर से निकला है, जो वापस नहीं आया है। इस संबंध में हिमांशु मांडले का बड़ा भाई शिव मांडले पिता बसंत कुमार मांडले उम्र 38 वर्ष साकिन बोरसी कॉलोनी दुर्ग मौके पर पहुंचा और शव देखकर पहचान कर अपना भाई हिमांशु मांडले उम्र 35 वर्ष साकिन अटल विहार कॉलोनी सिवनी बालोद का होना तथा शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरथुली, जिला बालोद में खेल शिक्षक होना बताया। तब गवाहों के समक्ष शिनाख्ती पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद थाना बालोद में मर्ग क्रमांक 114/2020 धारा 174 जा.फौ. एवं अपराध क्रमांक 398/2020 धारा 302, 201 भादवि कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्रकरण की विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित किया गया। जांच क्रम में सायबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर संदेहियों से पूछताछ किया गया। इस दौरान मुखबीर के जरिये पता चला कि मृतक हिमांशु मांडले के घर लोकेन्द्र पटेल नामक व्यक्ति का आना-जाना था। जिसे संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

 विवेचना के दौरान संदेही लोकेन्द्र पटेल पिता स्व. रामसिंह पटेल, उम्र 26 साल, निवासी मरारपारा बालोद एवं मृतक की पत्नी से बारीकी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि लोकेन्द्र पटेल गंजपारा बालोद स्थित वेस्टर्न डांस एकेडमी में डांस सिखाने का काम करता था। उसी दौरान  08-09 माह पूर्व लोकेन्द्र पटेल और माधुरी मांडले से जान पहचान हुई, वह मृतक की 07 वर्षीय पुत्री को डांस सिखाने आता था। इसके साथ मृतक की पत्नी माधुरी मांडले भी डांस का शौकीन होने से डांस सीखती थी। इस दौरान लोकेन्द्र पटेल और माधुरी मांडले के बीच दोस्ती हो गई व फोन से बातचीत करने लगे। दोस्ती गहरी होने से दोनों में प्रेम संबंध हुआ। इस दौरान मृतक की पत्नी माधुरी मांडले द्वारा अपने प्रेमी लोकेन्द्र पटेल को बताया कि उसके पति के साथ बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा होते रहता है, जिससे मैं परेशान रहती हूं व अपने पति से तलाक लेकर अलग रहना चाहती हूं। या तो हिमांशु मांडले (पति) मर जाये या इसका कुछ कर लो, तभी हम एक-दूसरे के साथ रह सकते हैं।

                तब माधुरी मांडले के कहने पर आरोपी लोकेन्द्र पटेल द्वारा हिमांशु मांडले को मारने की योजना बनाई। लोकेन्द्र पटेल अपने पूर्व परिचित दोस्त निखिल सोनवानी रायपुर से फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसका फोन नंबर लिया और उससे बातकर बताया कि उसकी किसी व्यक्ति के साथ दुश्मनी है जिसे जान से मारना है। दिनांक 19.12.2020 को निखिल सोनवानी को लोकेन्द्र पटेल ने रात्रि में फोन कर कहा कि दिनांक 20.12.2020 को दोपहर में रायपुर से निकलना और निकलते समय फोन बंद कर देना। मैं शाम 06ः00 बजे बस स्टैण्ड बालोद में मिलूंगा, कहा। निखिल सोनवानी द्वारा अपने मोहल्ले तथा आसपास के रहने वाले कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू, गोविंद सोनी व 02 अन्य नाबालिग दोस्तांे को संपर्क किया। निखिल सोनवानी ने बालोद घूमने के नाम से किराये पर एक इनोवा कार की बुकिंग कराई और इस कार से पांचो बालोद के लिए निकले। बालोद पहुंचने से पहले इन्होने अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया। शाम लगभग 06ः00 से 06ः30 बजे के बीच बालोद बस स्टैण्ड पहुंचे जहां पहले से ही लोकेन्द्र पटेल था। निखिल सोनवानी ने रायपुर से साथ आये सभी आरोपियों को लोकेन्द्र पटेल से मिलाया। इसके बाद सभी लोगों ने बस स्टैण्ड में चाय-नाश्ता किया। इनोवा कार से कॉलेज रोड़ तिराहा तक गये और इनोवा कार चालक को 100/-रूपये देकर नाश्ता करने तथा बस स्टैण्ड में ही रहने बताये। इनोवा कार का चालक कार लेकर बस स्टैण्ड की ओर चला गया। आरोपी लोकेन्द्र पहले से ही हिमांशु (मृतक) को बता दिया था कि उसके कुछ दोस्त आ रहे हैं जिनके साथ पार्टी करना है। निखिल सोनवानी और अन्य आरोपियों को वहां छोड़कर लोकेन्द्र पटेल फिर हिमांशु मांडले को लेने चला गया। लोकेन्द्र पटेल ने हिमांशु मांडले को फोन करके बस स्टैण्ड बुलाया। कुछ देर बाद लोकेन्द्र पटेल अपनी मोटर सायकल तथा हिमांशु अपनी स्कूटी से कॉलेज तिराहा पहुंचे। कॉलेज के पास तिराहा में पहले से निखिल सोनवानी एवं उनके साथी मौजूद थे, जिनसे लोकेन्द्र के द्वारा हिमांशु मांडले का परिचय कराया गया।

आरोपी लोकेन्द्र पटेल रायपुर से आये गोविंद सोनी के साथ शराब लेने शराब भट्टी गये तथा हिमांशु मांडले, निखिल सोनवानी व अन्य दोस्तों के साथ डिस्पोजल तथा खाने पीने का सामान खरीदे। फिर हिमांशु मांडले ने ढाबा चलने की बात कहा तब आरोपी लोकेन्द्र पटेल ने कहा कि यहीं आउटर में कहीं पीते हैं। तब लोकेन्द्र पटेल की मोटर सायकल में 04 लोग तथा हिमांशु मांडले की स्कूटी में 03 लोग सवार होकर घटनास्थल तांदुला डेम किनारे गये। लगभग रात्रि 09ः00 बजे घटनास्थल पहुंचकर शराब पिये। शराब पीने के लगभग आधा घंटे बाद लोकेन्द्र पटेल ने कृष्णकांत उर्फ गोलू को इशारे से हिमांशु मांडले को मारने कहा, तब उसके नाबालिग दोस्त अपने जेब से चाकू निकालकर पीछे से हिमांशु मांडले के गर्दन में वार किया। हिमांशु मांडले चिल्लाते हुये खड़ा हुआ तभी कृष्णकांत उर्फ गोलू ने मृतक के पैर को मारकर नीचे गिरा दिया और पास में रखे पत्थर से हिमांशु मांडले के सिर में 03-04 बार मारा। फिर कृष्णकांत उर्फ गोलू ने नाबालिग दोस्त के हाथ से चाकू छिनकर हिमांशु मांडले के पेट में चाकू से कई बार वार किया। इस दौरान निखिल सोनवानी तथा गोविंद सोनी, हिमांशु मांडले के दोनों पैर को पकड़े थे ताकि हिमांशु मांडले चाकू की मार का अवरोध न कर सके और अन्य साथियों को मारो-मारो बोलकर चिल्लाये। तभी लोकेन्द्र पटेल अपने पास रखे हथौड़ी से हिमांशु के सिर में मारा और उसी समय हथौड़ी को लोकेन्द्र पटेल से लेकर गोविंद सोनी और 01 अन्य नाबालिग ने भी हथौड़ी से हिमांशु के सिर में कई बार मारकर हत्या कर घटना को अंजाम दिये।

 हिमांशु मांडले के मरने पश्चात, मृतक का मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को तांदुला डेम में फंेक दिये। फिर आरोपियों द्वारा स्कूटी पर लोकेन्द्र, कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू एवं 01 नाबालिग तथा मोटर सायकिल में निखिल सोनवानी, गोविंद सोनी व 01 नाबालिग सवार होकर बस स्टैण्ड आये। स्कूटी मंे सवार नाबालिग का उंगली कटा हुआ था, जिसका खून का निशान वापस आते समय स्कूटी में भी था। लोकेन्द्र पटेल द्वारा स्कूटी को बस स्टैण्ड बालोद के सामने झाड़ी में छुपा कर रख दिया था। इस बीच आरोपी लोकेन्द्र पटेल का निखिल सोनवानी के साथ पैसे के संबंध में बात किये, जिस पर आरोपी लोकेन्द्र पटेल मौके पर 1000/-रूपये निखिल सोनवानी को दिये तथा बाकी रकम बाद में व्यवस्था कर देने कहा। रायपुर से आये सभी आरोपी इनोवा कार जो पहले से बस स्टैण्ड में खड़ा था, से वापस रायपुर चले गये। अगले दिन निखिल सोनवानी द्वारा पैसे के बारे में पुनः लोकेन्द्र पटेल को फोन कर पूछा तब लोकेन्द्र पटेल द्वारा मृतक हिमांशु की पत्नी माधुरी मांडले से लेकर बाद में देना बताया।

आरोपी लोकेन्द्र पटेल के निशानदेही पर उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय और उप निरीक्षक कैलाश मरई के साथ थाना बालोद की पुलिस टीम रायपुर रवाना की गई। रायपुर पुलिस तथा सायबर सेल की मदद से सभी आरोपियों को पकड़ा गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू तथा अन्य सामग्रियों की जप्ती की गई। आरोपियों को रायपुर से बालोद लाया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को तांदुला डेम से विधिवत् जप्त किया गया। प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व आपराधिक रिकार्ड- घटना के आरोपी लोकेन्द्र पटेल के विरूद्ध थाना राजहरा में, एक महिला के गले का सोने को चैन लूटने से अपराध क्रमांक 132/2018 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोकेन्द्र पटेल दिनांक 11.09.2018 से 18.01.2019 तक जेल में निरूद्ध था।

आरोपी कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू के विरूद्ध थाना कोतवाली रायपुर में चाकूबाजी करने से अपराध क्रमांक 63/2019 धारा 294,323,506(बी),34 भादवि. का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। थाना विधानसभा रायपुर में अवैध रूप से मादक द्रव्य गांजा रखते पाये जाने पर अपराध क्रमांक 273/2020 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

      इस अंधे कत्ल को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री गैंदसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक श्री षिषिर पाण्डेय, उप निरीक्षक श्री यामन देवांगन, उप निरीक्षक श्री कैलाष मरई, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक राजेष पाण्डेय एवं थाना बालोद के आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, की सराहनीय भूमिका रही है।

जप्त सामग्री- हत्या में प्रयुक्त 01 नग बटन चाकू, 01 नग हथौड़ी,  01 नग पत्थर, 04 नग मोबाईल हैण्डसेट, इनोवा कार, खून से सने कपड़ा एवं मृतक की स्कूटी जिसमें खून लगा है।

नाम आरोपी:-

1. श्रीमती माधुरी मांडले उर्फ मधु पति हिमांषु मांडले, उम्र 28 वर्ष, पता-अटल विहार कॉलोनी सिवनी, थाना-बालोद, जिला बालोद (छ.ग)।

2.  लोकेन्द्र पटेल पिता रामसिंह पटेल, उम्र 26 वर्ष, साकिन मरारपारा बालोद।

3. निखिल सोनवानी पिता माधवराम सोनवानी उम्र 23 वर्ष साकिन हथौद (करहीभदर) थाना    बालोद, हाल- लोहार चौक पुरानी बस्ती रायपुर।

4. कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू पिता बसंत शर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती रायपुर (अवधिया पारा) थाना आजाद चौक।

5. गोविंद सोनी पिता स्व. हेमंत सोनी उम्र 20 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती लोहार चौक रायपुर, थाना आजाद चौक।

6. विधि से संघर्षरत बालक।

7. विधि से संघर्षरत बालक।

MOST POPULAR

HOT NEWS