City Media - Page 1245 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1245

दल्लीराजहरा – नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के एक नवयुवक मनीष राजपूत पिता अशोक राजपूत उम्र 24 वर्ष वार्ड क्र 27 इंदिरा नगर दल्ली राजहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | घटना दोपहर 2 बजे के आस पास की है | आत्महत्या का कारण अज्ञात है | घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी | मृतक के एक भाई व बहन है | मृतक के पिता ड्राईवर का कार्य करते है | फिलहाल मृतक के पिता मौके पर मौजूद न होने के कारण शव को मरचुरी में रखा गया है, आगे की कार्यवाही कल की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

5 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने किया आर टी अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

0

जगदलपुर, आरटीओ अधिकारी से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 5 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया, वही दोनों को जेल भेज दिया |

आरटीओ अधिकारी ऋषभ नायडू ने पूर्व आरटीओ के ड्राइवर मनदीप को विगत 2 माह से वेतन नही देने की बात सामने आई, जिसे लेने के लिए वह अपने दोस्त जगबंधु के साथ लालबाग स्थित घर गए और मारपीट किये, वही अपना पैसा की मांग करने लगे, इस दौरान जब आरटीओ ने मनदीप को पहचान लिया तो वह फरार हो गया, पुलिस को आरटीओ ने आरोपी का बाइक नंबर बता दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरटीओ की मदद से वाहन को खोज निकाला, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 456, 294, 323, 506,511 के तहत मामला दर्ज किया गया, जिन्हें गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के द्वारा जेल भेजा गया |

यातायात व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, शराब सेवन, बिना लाइसेंस व हेलमेट वालों पर चालानी कार्यवाही की गई

0

बालोद पुलिस द्वारा विगत दो दिनों मे विशेष अभियान चलाकर लगभग 1500 वाहन चालको को रोककर समझाईस दिया गया खामियां पाये जाने वाले वाहन चालको पर किया गया चालानी कार्यवाही।

दो दिन में एम व्ही एक्ट के कुल 158 प्रकरण में 39,400 समन शुल्क का किया गया चालानी कार्यवाही ।

16 शराब सेवन कर वाहन चलाना एवं 01 प्रकरण में वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करना कुल 17 प्रकरण में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है।

03 शराब सेवन के वाहन चालन के विरूद्व न्यायालय में हुआ 55,500 रूपये का जुर्माना। शेष 14 प्रकरण का जुर्माना किया जाना है।

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद, जिला बालोद (छ0ग0) सदानंद कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस जिला बालोद (छ0ग0) के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात बालोद द्वारा दिनांक 10.02.2022 से 18.00 बजे तक एवं 11.02.2022 को 13.00 बजे से 18.00 बजे तक विशेष अभियान चलाकर नाबालिक वाहन चालको, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट वाहन नही चलाने हेतु आम जनता को समझाईस दिया गया। मौके पर वाहन के दस्तावेज चेक किया गया खामियां पाये जाने वाले चालको के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। इस वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 1500 वाहन चालको का रोककर समझाईस दिया गया वाहनो के दस्तावेज चेक किया गया वाहन के दस्तावेज में खामियां पाये जाने पर, शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर, बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते पाये जाने, एवं बिना हेलमेट लगाएं वाहन चालन करते पाये जाने मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों कुल 16 चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसमें एक चालक को शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नही करने पर 10,500 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। दूसरे वाहन चालक को शराब सेवन कर, बिना लायसेंस के वाहन चलाने पर 15,500 रू. एवं वाहन मालिक जिसने बिना लायसेंस के वाहन चालन करने दिया जिस कारण वाहन मालिक को 5000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। तिसरे वाहन चालक जो शराब सेवन कर मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करना, बिना लायसेंस, बिना बीमा के वाहन चला रहे थे उन्हे मान. न्यायालय द्वारा 17500 रू. रूपये से एवं वाहन मलिक जिसने बिना लायसेंस एवं बिना बीमा के वाहन चालन करने दिया गया जिस पर वाहन मालिक को 7000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार कुल 03 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले प्रकरणो में माननीय न्यायालय द्वारा कुल 55,500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार की वाहनों की चेकिंग का उद्देश्य चोरी किए गये वाहनों की रिकवरी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटना की संख्या में कमी लाना एवं अवैध परिवहन को रोकना है। इस प्रकार की चेकिंग से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है एवं बीच-बीच में इसी प्रकार की सघन वाहन चेकिंग भी की जाती रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में उठाया कोरोना उपचार की मनमानी वसूली का मामला

0

जगदलपुर। जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखरता दिखाने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के जरिए कोरोना उपचार में मनमानी वसूली का मामला उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से प्रश्न किया कि क्या निजी अस्पताल कोविड-19 के उपचार की दरों के निर्धारण नहीं होने के कारण उपचार हेतु भर्ती हुए रोगियों से मनमानी राशि वसूल कर रहे हैं? यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है? क्या सरकार कोविड-19 के रोगियों के उपचार हेतु निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित करने पर विचार कर रही है ताकि अस्पताल जनसाधारण से उपचार के लिए मनमानी राशि न वसूल सकें और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है। जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को कोविड-19 मामलों के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र की सेवाएं लेने सहित कोविड-19 स्वास्थ्य सुविधाओं का एक नेटवर्क बनाने और संचालित करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों को संबंधित राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा विभिन्न कोविड-19 संबंधित सुविधाओं परीक्षणों आदि की उचित दरें निर्धारित करने की भी सलाह दी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पैनल बद्ध अस्पतालों में सभी पात्र लाभार्थियों हेतु कोविड-19 के लिए परीक्षण और उपचार पैकेज निर्धारित किया गया है। गरीबों से मनमाने ढंग से पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए राज्य नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत किए गए प्रावधानों का उपयोग कर सकते हैं।

सांसद दीपक बैज ने कोविड 19 के उपचार दरों का निर्धारण न किये जाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय से मांगी जानकारी

0

निजी अस्पताल कोरोना मरीजों से मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं। संक्रमण का खतरा, ऑक्सीजन की कमी, ICU चार्ज, डॉक्टर की कमी…और न जाने किस किस बात पर वसूली कर रहे है जिस पर सांसद दीपक बैज संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय से जानकारी मांगी है कि क्या निजी अस्पताल कोविड-19 के उपचार की दरों के निर्धारित नहीं होने के कारण उपचार हेतु भर्ती हुए रोगियों से मनमानी राशि वसूल कर रहे हैं; यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; क्या सरकार कोविड-19 के रोगियों के उपचार हेतु निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित करने पर विचार कर रही है ताकि अस्पताल जनसाधारण से उपचार के लिए मनमानी राशि न वसूल सकें; और यदि निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित किये गए है तो उसका ब्यौरा क्या है?

जिसके प्रतिउत्तर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री (डॉ. भारती प्रविण पवार) ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को कोविड-19 मामलों के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र की सेवाएं लेने सहित कोविड समर्पित स्वास्थ्य सुविधाओं का एक नेटवर्क बनाने और संचालित करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों हेतु विभिन्न कोविड-19 संबंधित सुविधाओं/परीक्षणों आदि की उचित दरें निर्धारित करने की भी सलाह दी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पैनलबद्ध अस्पतालों में सभी पात्र लाभार्थियों हेतु कोविड-19 के लिए परीक्षण और उपचार पैकेज निर्धारित किया गया है। मरीजों से मनमाने ढंग से पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए राज्य ‘नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत किए गए प्रावधानों का उपयोग कर सकते हैं।

चौकीदार की मिली संदिग्ध अवस्था में लाश, पुलिस जांच में जुटी…

0

डौंडी शहर में शुक्रवार की रात चौकीदार (गोरखा) की घर (किराये के मकान) में संदिग्ध हालत में लाश मिली है | चौकीदार (गोरखा) का नाम राम बहादुर पिता प्रेमा बोधर उम्र 57 वर्ष कर्णाटक का रहने वाला था | चौकीदार नगर में लगभग दो माह से रात में गश्त देने का काम करता था । चौकीदार 2 महीने से वार्ड-3 शेख इशाक के यहाँ किराये के मकान में निवास करता था | घटना रात्रि के 8 से 9 बजे के आसपास की है | चौकीदार के मौत के बारे में पुलिस को सुचना मकान मालिक द्वारा दी गई | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है | शरीर में कुछ जगह चोट के निशान मिले है और आसपास खून के छीटे फैले हुए मिले हैं। पुलिस आसपास के निवासियों से पूछताछ के साथ डाग स्क्वाड लेकर घटना स्थल का मुआवना में जुटी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में कुछ कहने की बात कह रही हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

राजपुर ब्लॉक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

0

इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा 262 के सिविल लाइन2 राजपुर ब्लॉक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन इलाहाबाद उतरी से विधायक प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ब्लॉक अध्यक्ष डेनिश जोसेफ, पार्षद अशोक सिंह राजापुर के ब्लॉक अध्यक्ष टिल्लू कन्नौजिया एवम कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को हाथ के पंजे पर वोट देकर प्रचण्ड मतो से विजयी बनाने की अपील की।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया

0

दल्ली राजहरा– प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश के भाजपा मंडल मुख्यालय में बैठक लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया इसी तारतम्य में दल्ली राजहरा मंडल द्वारा पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुजा अर्चना किया गया तत्पश्चात अटल योग सदन में बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आजीवन निधि संकलन हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश मंडल प्रभारी जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल एवं सह प्रभारी देवलाल ठाकुर ने दी जिसके अनुसार सभी कार्यकर्ताओं को हर वर्ष की भांति आजीवन निधि के लिए राशि का समर्पण करना होता है इसी राशि से वर्ष भर के संगठन गतिविधियों में खर्च किया जाता है .

बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों ने अपना समर्पण किया तथा आगामी 21,22,23 फरवरी तक बूथ में बैठक कर आजीवन निधि संकलन करना है तथा 28 फरवरी तक समाप्त कर 10 मार्च को रसीद बुक व हिसाब जमा करना है.इस बैठक में प्रमुख रूप मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन, प्रदेश मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, महामंत्री उषा अष्टिकर, मंडल उपाध्यक्ष विशाल मोटवानी, पार्षद विजय भान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े, युवा मोर्चा महामंत्री श्रीजीत जनार्दन सिंगरौल. शंकर साहू, मोहम्मद इमरान, निलेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, सुमित जैन, सौरभ लोढ़ा, जानकी यादव, पुष्पा सिप्पी, डॉली सिंह, सरस्वती वर्मा, रानू ठाकुर ,सुमित्रा दास, विम्मी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धडल्ले से अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे 02 नवयुवकों को पुलिस ने पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत की गई बड़ी कार्यवाही 

0

अर्जुन्दा – दिनांक 11.02.2022 को उपनिरी0 विरेन्द्र सिंह नुरेशिया द्वारा हमराह आर.क्रमांक 1948, 1943 के जुर्म जरायम के पता तलाश पर अर्जुन्दा रवाना हुए थे उसी दौरान मुखबीर से सुचना मिला कि वार्ड नंबर 13 अर्जुन्दा में सुरज यादव के घर के सामने कुछ व्यक्ति मिलकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां तीन व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहे थे। दो व्यक्ति पुलिस की पकड में आये तथा एक शराब बेचने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. आकाश यादव पिता विनय यादव उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 13 अर्जुन्दा 02. अजय कुमार पिता रूमलाल जाति हल्बा उम्र 20 साल साकिन बोरगहन थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु रखे एक सफेद रंग के बोरी अन्दर 35 पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 6.300 बल्क लीटर प्रत्येक पौवा कीमती 80 रूपये जुमला कीमती 2800 रूपये व बिक्री रकम 360 रूपये कुल जुमला रकम 3160 रूपये मिला जिसके संबंध में आरोपी आकाश यादव व अजय को धारा 91 जा.फौ. का लिखित नोटिस तामिल किया जो शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये। आरोपी आकाश यादव का मेमोरेण्डम लिया गया जो मुख्य रूप से शराब बेचने वाला सूरज यादव का होना बताया जो पुलिस को देखकर भाग गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपीगण

01. आकाश यादव पिता विनय यादव उम्र 20 साल वार्ड नंबर 13 अर्जुन्दा

02. अजय कुमार पिता रूमलाल जाति हल्बा उम्र 20 साल बोरगहन थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34 (2) आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त लिखे शराबो को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहो के समक्ष पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 11.02.2022 के 12.10, 12.15 बजे गिरफ्तार कर गिर0 की सुचना परिजनों को दी गई, मामला अजमानतीय जुर्म होने से आरोपीगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने उठाया फोरलेन का मामला, गडकरी ने दी प्रगति की जानकारी

0

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में लिखित प्रश्न के माध्यम से एन एच 30 को फोरलेन बनाने का मामला उठाया। बैज बस्तर की सड़क, रेल, हवाई सुविधा के लिए लगातार मांग उठाते रहे हैं।

सांसद दीपक बैज ने प्रश्न किया कि क्या सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि रायपुर से धमतरी और जगदलपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 के चार लेन वाले मार्ग में बदलने के संबंध में वर्तमान स्थिति क्या है। इस हेतु अब तक निर्धारित और हासिल किए गए लक्ष्य क्या हैं। क्या इस मार्ग पर केशकाल घाटी बस्तर के निकट बाईपास निर्माण का प्रस्ताव है और यदि हां तो संबंधी ब्यौरा क्या है और उक्त परियोजना के संबंध में लागत कितनी बढ़ गई है तथा प्रारंभिक लागत और बढ़ी हुई लागत का ब्यौरा क्या है। बस्तर सांसद के प्रश्न के जवाब में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रायपुर से धमतरी तक चार लेन का कार्य चल रहा है। इसके अलावा कांकेर बेडमा खंड को छोड़कर धमतरी से जगदलपुर खंड को दो लेन का बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुर धमतरी खंड के फोरलेन के कार्य को दो निर्माण पैकेज में विभाजित किया गया है अर्थात रायपुर कोडेबोड और कोडेबोड धमतरी। वर्तमान वास्तविक प्रगति क्रमशः 68.78 और 48.50 है। कार्यों को क्रमशः जून 2022 और दिसम्बर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि कांकेर से बेडमा (केशकाल घाटी के बाईपास सहित) परियोजना 37 प्रतिशत वास्तविक प्रगति के साथ चल रही है और इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है। रायपुर धमतरी परियोजना की लागत को आज तक इसकी प्रारंभिक लागत अर्थात 1955 करोड़ रुपए से बढ़ाया नहीं गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS