City Media - Page 1647 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1647

अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने कलेक्टर ने किया छ: दल गठित, वर्षों से सुविधाओं को मोहताज कालोनीवासी

0

जगदलपुर। अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने की तैयारी बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने प्रारंभ किया है जिसके तहत् छ: टीम गठित कर मौके का मुआयना कर 8फरवरी 2021तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।बस्तर में अवैध कालोनियों की लगातार शिकायतें सामने आ रही है जिसके तहत् यह बड़ा फैसला है।उम्मीद है कि जनता को फायदा मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी शासनकाल में बस्तर जिले में कुकरमुत्ते की तरह कालोनियों का जाल बिछाया गया है और इसके मकड़जाल में जनता फंस गया है जिसके कारण कई ठगे गए हैं तथा इसकी शिकायत कई बार प्रशासन के समक्ष हो चुकी है। विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास के दौरान भी यह बातें सामने आई थी जिसके बाद यह मानकर चला रहा है कि मुख्यमंत्री के कड़े आदेश के बाद प्रशासन जागा है।

दुसरी तरफ बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने जो आदेश दिया है उसके अनुसार छ: टीम अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने अभियान छेड़ेगी जिसके अनुसार उपयंत्री गोपाल भारद्वाज संबंधित पटवारी,राजस्व निरीक्षक सहित चेनमेन के साथ घाटपदमुर, पल्ली, धरमपूरा व कालीपुर के कालोनियों की जांच करेंगे। कंगोली व अघनपुर में मुगल साहू, आसना -जगदलपुर स्टेशन दीपेश देवांगन, पथरागुड़ा,हाटकचोरा व आड़ावाल अशोक कोर्राम,करकापाल, फ्रेजरपूर व सरगीपाल अमन नेताम ,परपा -पंडरीपानी प्रवीण पोयाम सहायक की भूमिका में रहेंगे तथा राजपत्रित अधिकारी व तहसीलदार मधुकर सिरमौर नायब तहसीलदारों की फौज के साथ दूसरे लेयर की जांच कर मुख्य भूमिका में रहेंगे ‌। बस्तर जिला कलेक्टर रजत बंसल ने पांच दिनों के भीतर यह रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर “आरएचओ” संजय यादव को जिला कलेक्टर ने ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

0

गणतंत्र दिवस समारोह 2021 के अवसर पर संजय यादव “आरएचओ” सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी को कोविड – 19 के दौरान मरीजों के जांच, उपचार, निगरानी सेवा के लिए दिनांक 05/02/2021 को कलेक्टर जिला बालोद ने ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | संजय यादव के ससम्मान से छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रेखू राम साहू, सीता साहू, कृपाराम ठाकुर, संजय ठाकुर, सरोज स्वर्णकार, हेमिन साहू, जयंती मण्डल, सीमा तिवारी, इला दीवान, राकेश देशमुख, कैलाश ठाकुर ने ख़ुशी जाहिर की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – पुराना बाजार क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दूसरी घटना

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के शहीद वीर नारायण चौक में निवास करने वाले नवीन कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 25 ने गत रात्रि दीवार में लगे लोहे के एंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, कारण पता नहीं चला है | पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कैमरा फिटिंग का कार्य करता था | मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बड़े भाई है | मृतक भाइयों में सबसे छोटा था |

अभी हाल ही में पिछले सप्ताह पुराना बाजार क्षेत्र में ही आर्थिक परेशानी के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर लिया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसान संगठन के चक्का जाम को कांग्रेस का समर्थन, ब्लॉक कांग्रेस ने किया 3 घंटा चक्का जाम

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसान संगठन का समर्थन करते हुए 3 घंटे चक्का जाम किया l देश के विभिन्न राज्यों के किसान संगठन मजदूर दिल्ली बॉर्डर पर दो महीनों से भी अधिक समय से कर रहें आंदोलन का समर्थन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे नगर के जय स्तम्भ चौक मे चक्का जाम किया गया l रवि देवांगन ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों पर तीन काले कानून थोप रही है जिसके विरोध मे दिल्ली बॉर्डर के किसान पुरे देश मे चक्का जाम कर रहें है l किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस समर्थन कर नेशनल हाइवे 130 डी पर 3 घंटे चक्का जाम किया l

चक्का जाम करने के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, वरिष्ठ कांग्रेसी हिरा सिंह देहारी किसान प्रमुख नन्दलाल जायसवाल सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख एन एस यू आई अध्यक्ष उमेश कर्मा,जय लाल नुरेटी, शेख महमूद खान, संतोष राव, विक्रम बैस, शेख तौहीद अहमद, राजेश साहू, महेश कश्यप, बोधन देवांगन, लछतिन दुग्गा, माहेश्वरी कोवाची,
पार्षद बागेश्वरी पटेल, जयंती जैन, जोशीलाल पात्र, विजय सलाम, एल्डरमैन किरण वड्डे, लछनतिन दुग्गा, माहेश्वरी कोवाची lएवं अन्य उपस्थित थे

दल्लीराजहरा – केन्द्रीय विद्यालय के सम्बन्ध में आज सर्वदलीय मंच की बैठक में क्या निर्णय लिया गया…..जाने

0

दल्लीराजहरा – आज सर्वदलीय मंच की बैठक रखी गई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय कर आज श्री जिलाधीश महोदय को पत्र सौपकर 9/2/2021 तक अस्थाई रूप से आने वाले शिक्षण सत्र से बीएसपी द्वारा प्रदत्त 2 नं शाला में खोलने हेतु ठोस कदम उठाया जाए अन्यथा 10/2/2021 को इंटक ऑफिस के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा इसके बाद भी शासन प्रशासन कार्यवाही नही करता है तो उग्र आंदोलन जिसमे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

चक्का जाम,समस्त सार्वजनिक उपक्रम, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद,सभी प्रकार के परिवहन बंद किया जायेगा जिसकी सारी जवाबदेही स्थानीय व जिला प्रशासन की होगी अतः सभी सर्वदलीय मंच के जनप्रतिनिधि व संगठनों से निवेदन है कि सभी दलगत राजनीति को दरकिनार कर 10/2/2021 के धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर शासन, प्रशासन तक शहर की आवाज को बुलंद करने में अपना योगदान प्रदान करेंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा मानपुर चौक में कृषि कानून के खिलाफ किसान मजदूर संघ द्वारा चक्काजाम

0

दल्लीराजहरा मानपुर चौक में कृषि कानून के खिलाफ किसान मजदूर संघ द्वारा चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है | जिला संरक्षक जनक लाल ठाकुर एवं जिला किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष गेंदसिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया | उनका कहना है कि देश के हर कोने में किसानों द्वारा काले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और केंद्र सरकार कृषि कानून वापस लेना ही होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हाईकोर्ट में अपर कलेक्टर सहित सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज

0

रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना के मुआवजा घोटाला मामला

जगदलपुर – रावघाट – जगदलपुर रेल परियोजना में सौ करोड़ से अधिक राशि का मुआवजा घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने तत्कालिन कलेक्टर सहित सभी आरोपियों को 21 जनवरी को अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है। इनमें से तत्कालिन अपर कलेक्टर, तत्कालिन एसडीएम सेवा निवृत्त हो चुके है।

ज्ञातव्य हो कि रावघाटजगदलपुर रेल परियोजना में बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील में पल्ली में जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजा वितरण में सौ करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था। जिसकी जांच तत्कालिन कलेक्टर श्री तंबोली के द्वारा कराई जा रही थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी,फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासनिक अधिकारी तत्कालिन अपर कलेक्टर हिरापाल नायक तत्कालिन एसडीएम सीयाराम कुरे तहसीलदान दीनदयाल मंडावी, तत्कालिन आइआई एवं वर्तमान नायब तहसीलदार अर्जुन श्रीवस्तव, पटवारी धर्मनारायण साहू एवं उप पंजीयक कार्यालय बाब कौशल ठाकर को दोषी मानते हए प्रकरण दर्ज कराया गया था। जांच में यह पाया गया था कि जमीन मालिक से सांठगांठ कर इन जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा शासन को करोड़ों की चपत लगाई गई थी।

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिजः

जानकारी के अनुसार तत्कालिन अपर कलेक्टर वर्तमान में सेवा निवृत्त हिरालाल नायक के अग्रिम जमानत क्र.1285/2020, तत्कालिन एसडीएम वर्तमान सेवानिवृत्त सीयाराम कुरे, तत्कालिन तहसीलदार दीनदयाल मंडावी. नायब तहसीलदार अर्जुन  श्रीवास्तव अग्रिम जमानत याचिका क्र.1392/2020 पटवारी धर्मनारायण साहू उप पंजीयक कार्यालय बाबू का याचिका क्रं.1402/2020 है इन लोगों के द्वारा गाई गई अग्रिम याचिका के आवेदन की सुनवाई बिलासपुर हाईकोर्ट में 14 जनवरी को की गई थी हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा के द्वारा 21 जनवरी 2021 को आदेश पारित किया गया जिसमें सभी आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।

आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि जिम्मेदार पदों पर रहते हए आरोपियों द्वारा गंभीर अपरध किया गया है और शासन के सौ करोड़ से अधिक की राशि को नुकसान पहुंचाते हुए जनता के राशि का दुरूपयोग किया गया है |

शिक्षको के पारस्परिक सहयोग से होगा कमजोर बच्चो का उन्नयन, बीआरसी भवन में हुई पीयलसी सदस्यों की बैठक सम्पन्न

0

जिला कलेक्टर के निर्देश पर बस्तर ब्लॉक के समस्त 25 संकुलों में गठित भाषा, गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पीएलसी सदस्य जो कि शिक्षकों में सीखने सिखाने को लेकर गठित कमिटी के इन जिम्मेदार सदस्यों के द्वारा विकासखंड के समस्त प्राथमिक शालाओ के शिक्षकों को मोहल्ला क्लास, सीख की कक्षा में गत माह किये गए आँकलन के अनुसार जिन बच्चों का शैक्षिक स्तर अत्यंत कमजोर है उन बच्चों के लिये हम आपसी परस्पर सहयोग से क्या कार्य कर सकते हैं जिससे उन्हें सीखने में मदद मिल सके इन बातों को लेकर खंड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा दो पालियों में बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। बीआरसी श्री ठाकुर ने बताया कि पीएलसी के सदस्य अपने अपने संकुलों में जाकर विषयवार कमजोर छात्रों पर फोकस करते हुये उनके स्तरोन्नयन के लिए प्रमुखता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन नोडल शैलेन्द्र तिवारी, छात्रवृत्ति प्रभारी भोलाराम मरकाम उपस्थित थे।

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2021, मुख्यमंत्री ने मैराथन दौड़ में शामिल होने की दी सहमति

0

विधायक श्री चंदन कश्यप ने की मैराथन की तैयारियों की समीक्षा

जिले में 27 फरवरी 2021 को होगी मैराथन दौड़

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने बीते गुरूवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले इस हाफ मैराथन का इंतजार छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों सहित दूसरे राज्यों और विदेशों के धावकों को रहता है। इस आयोजन को भव्य और गरिमामयी बनाने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। इसके लिए अलग-अलग समितियों को गठन कर उनकी जिम्मेदारी तय की जाये। बाहर से आने वाले धावकों के रूकने, भोजन, स्वास्थ्य आदि की बेहतर व्यवस्था की जाये, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

 कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य सुविधा, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बैरीकेटिंग, सुरक्षा, यातायात, पार्किग, पेयजल और साफ-सफाई के लिए समुचित इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने बाहर से आने वाले धावकों के रूकने, भोजन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले धावकों का कोरोना जांच भी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन इस महीने की 27 तारीख को सवेरे 5.30 बजे स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में होगा। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। इस आयोजन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए उपस्थितजनों से अमूल्य सुझाव मांगे। कलेक्टर श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के लिए निर्धारित मार्ग नारायणपुर से बासिंग तक सड़क में जहां कहीं आवश्यक हो, उसकी मरम्मत कर ली जाये।

सप्त ऋषि हमारे संस्कृति के स्तंभ – संत राम बालक दास जी

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी के द्वारा किया गया, इसमें सभी भक्तगण जिज्ञासु सम्मिलित होकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किये |

आज की सत्संग परिचर्चा में पाठक परदेसी जी ने जिज्ञासा रखी कि सप्त ऋषियों में अगस्त्य ऋषि के विषय में प्रकाश डालने की कृपा हो, बाबाजी ने बताया कि सप्त ऋषि हमारे संस्कृति के वे स्तंभ है जिनके द्वारा कहीं आयुर्वेद तो कहीं सामवेद कहीं चार वेदों तो कहीं भौतिक विज्ञान तो कहीं भाषा विज्ञान तो कहीं भुषा विज्ञान सभी को प्रभावित किया गया सप्तर्षियों में प्रमुख हैं कश्यप, अगस्त्य , वशिष्ट, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिनकी अपनी अपनी उपलब्धियां है अगस्त्य ऋषि के विषय में यह कहा जाता है कि अगस्त्य ऋषि ने एक बार पूरे समुद्र को सोख लिया था अगस्त्य ऋषि की इस विषय पर कथा आती है कि एक बार पीपलीका प्रजाति की चिड़िया, अपने अंडे दे रही थी तब समुद्र के प्रवाह में वह समुद्र में चले गए, उसने महान समुद्र से बहुत विनती की कि आप सबल है समर्थ है मैं बहुत छोटी और असहाय हूं आप मुझे मेरे बच्चे वापस कर दीजिए समुद्र में अहंकार बस उसकी बात नहीं सुनी और उसके बात ना सुनकर उसे उपेक्षित छोड़ दिया वह सब के पास जाकर गुहार लगाती रही परंतु किसी उसकी नहीं सुनि अगस्त्य मुनि ईश्वर की प्रेरणा से उसी और से गुजर रहे थे वहां उसने उस चिड़िया का यह हाल देखा और उससे पूछा कि तुम क्यों इस तरह दुखी हो तब उस चिड़िया ने अपना सब हाल उन्हें सुनाया तब अगस्त्य ऋषि ने अपने तप से समुद्र को प्रकट होने की आज्ञा दी एवं समुद्र को उसके अंडे वापस करने के लिए कहा तब समुद्र ने कहा कि यह तो मेरा प्रतिदिन का कार्य है तब ऋषि ने कहा कि अन्याय कई बार होता है वह महत्व नहीं रखता परंतु जब कोई उसका विरोध करता है, वह महत्व रखता है , और यह चिड़िया तो अपने ऊपर हुए अन्याय का विरोध कर ही रही है आप से गुहार भी लगा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

अतः आपको इनके बच्चे वापस कर देना चाहिए परंतु अहंकार वश समुद्र ने ऋषि की बात नहीं मानी और अगस्त्य ऋषि ने क्रोधित होकर उन्हें अपने अंदर पान कर लिया और देवताओं के आह्वान पर उन्हें अपने एक कान से वापस भी किया और चिड़िया के बच्चे भी सुरक्षित हुए , तथा समुद्र का अहंकार भी चूर-चूर हो गया इससे हमें प्रेरणा मिलती हैं की चाहे हम कितने भी छोटे हो असहाय हो परंतु कभी भी अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए उसके खिलाफ आवाज अवश्य उठानी चाहिए कभी ना कभी कोई ना कोई हमारा साथ तो अवश्य देगा हो सकता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

भविष्य में अगस्त से जैसे महान पुरुष भी प्राप्त हो जाए भगवान इस राह में हमेशा हमारा साथ देते हैं इसीलिए कभी भी अन्याय को हमें सहन नहीं करना चाहिए अगस्त्य मुनि वही हुए थे जो कुंभज ऋषि के नाम से भी प्रसिद्ध थे कुंभज ऋषि वह महान रामायण ज्ञाता और ज्ञानी थे जिनके पास कथा सुनने स्वयं भगवान शंकर आते थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png


वे महान रामायण के ज्ञाता अगस्त्य मुनि हुए
इस प्रकार आज का सत्संग पूर्ण हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

MOST POPULAR

HOT NEWS