City Media - Page 1054 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1054

डीएवी स्कूल राजहरा में स्वच्छता निरीक्षण

0

डीएवी स्कूल के जूनियर एवम् सीनियर विंग में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों द्वारा  संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों से शिकायत की गई थी कि स्कूल प्रबंधन स्कूल परिसर में स्वच्छता प्रबंध को लेकर निष्क्रिय है। इस संबंध में संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 26 जुलाई को डी ए व्ही स्कूल में पालकों के साथ निरीक्षण में गया, जिसमें पाया गया कि स्कूल में लड़कियों के टॉयलेट व वॉशरूम में बहुत ज्यादा गंदगी है एवं नल में पानी भी नहीं आ रहा है। साफ सफाई नहीं होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। 

इसी प्रकार लड़कों का भी टॉयलेट भी बहुत गंदा है तथा WC शीट भी टूटी हुई है, वॉशरूम के दरवाजे भी टूटे हुए हैं। टॉयलेट के  दीवार में दरार भी है, जिसके कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है तथा स्कूल के गॉर्डन एवम् ग्राउंड में चारों ओर गाजर घास तथा अन्य जंगली पेड़ पौधे तथा खरपतवार उग आए हैं, जिसके कारण परिसर में जहरीले कीड़े-मकोड़े, सांप-बिच्छू आदि हो सकते हैं जो कि किसी भी अनहोनी का कारण बन सकता है।  स्कूल में बच्चों के लिए पीने का पानी भी सीधे सिंटेक्स से आ रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए आर.ओ. फिल्टर नहीं लगाया गया है जिसके कारण पानी विशेष तौर पर बारिश के मौसम में बीमारियों को निमंत्रण दे सकता है।  इस प्रकार स्कूल की व्यवस्था को देखने के बाद प्रतिनिधियों एवं पालकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। यूनियन प्रतिनिधियों ने स्कूल स्टाफ से प्रिंसिपल के बारे में पूछा तो बताया गया कि आज प्रिंसिपल अलका शर्मा छुट्टी पर हैं। कार्यकारी प्रिंसिपल आर.पी. वर्मा से मुलाकात कर स्कूल का निरीक्षण किया गया और देखा गया कि स्कूल में जो प्राथमिक स्तर पर साफ सफाई होनी चाहिए वह स्कूल प्रबंधन के द्वारा नहीं की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने कुव्यवस्था पर अपना रोष व्यक्त किया और कहा कि स्कूल प्रबंधन को साफ सफाई की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। डी ए वी सीनियर एवं जूनियर विंग स्कूल निरीक्षण के बाद यूनियन प्रतिनिधि उप महाप्रबंधक कार्मिक श्री विकास चंद्रा तथा मुख्य महाप्रबंधक श्री समीर स्वरूप से मिला तथा स्कूल प्रबंधन की लापरवाही एवं रखरखाव संबंधी कमियों से अवगत कराया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्य महाप्रबंधक श्री समीर स्वरूप ने तत्काल दोनों जूनियर एवं सीनियर विंग स्कूलों में पीने के पानी के लिए आर.ओ. फिल्टर सिस्टम लगाने के लिए सहमति दी तथा स्कूल की साफ सफाई के लिए प्रिंसिपल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चर्चा में यह बात सामने आई कि डीएवी स्कूल प्रबंधन के पास रिपेयर एवं मेंटेनेंस के लिए दो लाख रु. एवं मिसलेनियस फंड में लगभग एक लाख रु. रहता है। स्कूल प्रबंधन इस पैसे का उपयोग स्कूल के रखरखाव एवं साफ सफाई के लिए कर सकता है।

निरीक्षण के दौरान यूनियन प्रतिनिधि मंडल में कमलजीत सिंह मान सचिव, तोरण लाल साहू संगठन सचिव, दान सिंह चंद्राकर कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार साहू कार्यालय सचिव, मोतीलाल जॉर्ज, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, श्रीनिवासलु, दीपक पटनायक, राज किशोर मोहंती, विष्णु साहू, गुरमीत सिंह, वेंकट रमन, डीएन सोनवानी, विजय देशमुख तथा अनेक पालक गण उपस्थित थे।

मुआवजा घोटाले में संलिप्त शासकीय सेवको पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार,पुलिस विवेचना में जुटी

0

जगदलपुर-रावघाट रेल लाईन मुआवजा वितरण में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला

जगदलपुर – रावघाटजगदलपुर रेललाईन से जुड़े मुआवजा घोटाले में बिलासपुर हाईकोट की एकल पीठ द्वारा आरोपियों के विरुद्ध निर्णय सुनाएं जाने और अपील पर युगल पीठ द्वारा एकल पीठ के निर्णय को सही ठहराने के बाद बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। हाईकोर्ट से मिले आदेशों के बाद पूर्व में मुआवजा राशि निर्धारण करने की गणना पत्रक तैयार करने वाले शासकीय सेवको पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार। घोटालेबाजों की अपील खारिज होने से रेलवे को मुआवजा राशि का 100 करोड़ वापस करना होगा। चर्चा है कि शासकीय सेवको के कार्य में उदासिनता के कारण करोड़ों के मुआवजा घोटला किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि रेलवे लाईन के लिए भूअर्जन से जुड़े मुआवजा घोटाला को लेकर आरोपित भू-स्वामियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करने के साथ-साथ एसडीएम राजस्व को नये सिरे से मुआवजा राशि का निर्धारण करने गणना पत्रक तैयार करने के निर्देश बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने दिए है जिसकी समय सीमा 30 जुलाई निर्धारित करते हुए गणना पत्रक तैयार करने कहा गया है। पत्र के अनुसार ग्राम पल्ली, अघनपुर, कंगोली और घाटपदमुर स्थित प्रभावित खातेदारों की अधिग्रहित निजी भूमि के मुआवजा पत्रक की गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेल लाईन के मुआवजा घोटाल के जांच में दो खातेदारों को अधिक राशि देने की बातें सामने आई है। उक्त निर्देशानुसार कलेक्टर के द्वारा इनकी संपत्तियों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

एफआईआर रद्द करने की अपील खारीजः

तत्कालिन अपर कलेक्टर हीरालाल नायक जो सेवानिवृत्त हो चुके है,एसडीएम सहित 10 लोगों के विरूद्ध दर्ज एफआईआर रद्द करने की अपील भी हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दोनों भूमि स्वामियों बली नागवंशी और नीलिमा टीव्ही रवि के मुआवजा वापस लेने को गलत बताते हुए अपील की। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूण कुमार गोस्वामी, जस्टिस आरसीएच सामंत की डिवीजन बैंच ने सिंगल बैंच के आदेश को सही ठहराते हुए भू-स्वामियों की अपील खारिज कर दी। एफआईआर की अपील खारिज होने के बाद से शासकीय कार्यों में उदासिनता बरते जाने के कारण मुआवजा राशि निर्धारण करने वाले शासकीय सेवको पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। खबर है कि पुलिस कभी भी उन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सकती है। रीट अपील नं.119/2022 के एफआईआर दिनांक 4 अगस्त 2019 में अपराध क्रमांक 409/ 2019 में दर्ज एफआईआर में आईआरसीओएन के दो अधिकारियों को राहत मिली है। जिसमें सुरेश बी मिताली एवं एआर मूर्ति के खिलाफ दर्ज एफआईआर खरिज कर दी गई जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

किसको कितना मिला मुआवजाः

जानकारी के अनुसार कंगोली,घाटपदमुर, अघनपुर एवं पल्लीगांव में 108 खातेदार की 28.102 एकड़ जमीन के लिए 152.58 करोड़ रूपए की राशि मुआवजा के रूप में तय की गई थी। इसमें 99.07 करोड़ रूपए केवल पल्ली के सत खातेदारों को बांटा गया है। इन सात खातेदारों के 99.7 करोड़ में से दो खातेदार को 95.82 करोड़ की राशि मुआवजा के रूप में दी गई थी जबकि 101 खातेदारों को 53.51 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। हाईकोर्ट से जारी आदेशों के बाद मुआवजाधारियों की परेशानिया बढ़ गई है इसके साथ-साथ उन शासकीय सेवको की जो मुआवजा राशि निर्धारण में अनियमितता बरती है ऐसे शासकीय सेवक भी अपना बचाव करने के जोड़ तोड़ में जुट गये

जानकारी के अनुसार मुआवजा राशि निर्धारण करने में बरती गई अनियमिता को लेकर तत्कालिन कलेक्टर के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस ने 4 अगस्त 2019 को पटवारी से लेकर अपर कलीक्टर तक एफआईआर दर्ज की गई थी। .

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीण ने बताया कि अपराध क्रमांक 409/2019 जो विचाराधीन था जिसकी विवेचना शुरू कर दी गई है। क्षिचना पूर्ण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए ईडी द्वारा बुलाए जाने पर नाराज कांग्रेसी सांसदों ने किया धरना प्रदर्शन,हुई गिरफ्तारी

0

ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर राहुल गांधी एवं कांग्रेसी सांसदों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात किंग्सवे पुलिस द्वारा राहुल गांधी एवं समस्त कांग्रेस सांसदों को गिरफ्तार कर किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले गए जहां पर की छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज भी राहुल गांधी के साथ उपस्थित रहे |

चिकित्सालय एवम मेडिकल कालेज जगदलपुर मे चल रहे हड्ताल निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु प्रायोजित की जा रही

0

चिकित्सालय एवम मेडिकल कालेज जगदलपुर मे चल रहे हड्ताल की घटना केवल तथा कथित मजदूरो जनसभा स्व्यमभू प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण पांडेय द्वारा निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु प्रायोजित की जा रही है कम्पनी प्रबंधन किसी प्रकार से भी सुरक्षा कार्य की व्यवस्था सम्भालने में असमर्थ नही है | कम्पनी के सभी सुरक्षाकर्मी नियमित रूप से अपने कार्य पर उपस्थित हो रहे है कही से भी किसी प्रकार के अव्यवस्था निर्मित नही है । इस संदर्भ मे चिकित्सालय एवम मेडिकल कालेज के सुरक्षा कार्य की जिम्मेदारी सम्भाल रहे एजेंसी मे. सी.डी.ओ. सिक्योरिटीज एंड पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस के संचालक अंजनी कुमार द्विवेदी ने बताय कि जनवरी 2014 से प्राप्त अनुबंध सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है एवम प्रबंधन तथा प्रशासन एजेंसी के कार्य से पूरी तरह संतुश्ट केवल कामगार जनसभा स्व्यमभू प्रदेश अध्यक्ष डा, अरुण पांडेय का निजी स्वार्थ पूरा नही हो रहा है इसलिये एजेंसी के विरुद्ध भ्रामक जानकारी तो फैला ही रहे है व शासन – प्रशासन को गुमराह कर रहे है |

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर– कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को शहीद स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कारगिल युद्ध में भारत के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के दुश्मनों के दांत खट्टे कर मां भारती की रक्षा की थी। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का श्रेय देश के वीर जवानों शहीदों व उनके स्वजन को जाता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,सुरेश गुप्ता,राजेंद्र बाजपेई, संग्राम सिंह राणा,दीप्ति पांडेय, प्रकाश झा, आशुतोष पाल, अभय दीक्षित, ममता पोटाई, शशि नाथ पाठक, अतुल सिम्हा, गणेश काले, शैलेश श्रीवास्तव, रोशन सिसोदिया,गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, धन सिंह नायक,कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव,माहेश्वरी ठाकुर,ममता सिंह राणा,निर्मल पानीग्राही,योगेश ठाकुर, सतीश बाजपाई, संतोष बाजपाई, मंजुला ध्रुव,अमर झा, भुवनेश ध्रुव, श्वेता गुप्ता, धनमती प्रजापति, रीता वैश्य, राजेंद्री महाराणा, कमला सेठिया, अनीता सिंह,राज पांडे, योगेश पानी ग्राही, अनिमेष सिंह चौहान, सूरज मिश्रा, प्रेम यादव, सूरज केसरवानी, पी लोकेश राव, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, अतुल कौशल, उमेश वानखेड़े, पवन कुमार गुप्ता, मोहम्मद खलील खान, रितेश सोनी, किशोर महावर, विकास चांडक, सुरेश कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चार वर्ष पूर्व बागमुंड़ी पनेड़ा में हुई हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास, रायपुर निवासी युवक को ग्रामीणों ने उतारा था मौत की घाट

0

जगदलपुर। बस्तर व दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित बागमुंड़ी पनेड़ा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में 18 फरवरी 2018 में चार वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अखिलेश मिश्रा जोकि ठेकेदार था जिसकी संदेहास्पद मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपियों सनकू और पीलूराम बेको को आज दिनांक 26 जुलाई2018 को आजीवन कारावास की सजा प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. आर देवांगन ने सुनाई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक अखिलेश्वर दास ने बताया कि बस्तर जिले की कोड़ेनार पुलिस ने विवेचना के आधार पर पाया कि ठेकेदार अखिलेश मिश्रा को दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी सनकू और पीलूराम बेको ने मौत के घाट उतार दिया था तथा इस मामले में सनकू व पीलूराम बेको को 3अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया था जिसमें सनकू ने 18-10-2019 तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था किंतु इस मामले में सनकू और पीलूराम बेको को राहत नहीं मिली और माननीय न्यायाधीश डी.आर.देवांगन ने शासकीय अधिवक्ता अखिलेश्वर दास की बेहतरीन जीरह के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास व दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

पंद्रह वर्षों तक सत्ता सुख भोगने वाले नहीं दे रहे आजीवन राशि, पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कसा तंज

0

जगदलपुर। पंद्रह वर्षों तक राज्य में सत्ता सुख भोगने वाले भाजपाई पार्टी के गाइडलाइंस के तहत् आजीवन सहयोग राशि देने में आनाकानी कर रहें हैं और वह पार्टी पदाधिकारियों से मिलने से कतरा रहें हैं। यह बात पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भाजपाईयों की बैठक में कही । पार्टी के बाहर निकल कर कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक संतोष की आलोचना करते हुए देखे गए। कार्यकर्ताओं ने कहा स्वयं पंद्रह वर्षों तक सत्ता सुख भोगा अब कार्यकर्ताओं की याद आ रही है।पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपाई अब बेरोजगार हो गए हैं तो आजीवन सहयोग निधि कहां जमा करेंगे? कथित तौर पर भाजपाइयों द्वारा आजीवन सहयोग निधि के कुछ अंश से पार्टी का कार्यक्रम चलाया जाता है किंतु अब हर कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि देने से कतरा रहा है। पूर्व में सरकार थी तो शासकीय अधिकारियों को धमका कर सहयोग निधि मंडल से लेकर जिला स्तर तक वसूले जाते थे किन्तु अब अधिकारी घास नहीं डाल रहे या चुनिंदा लोगों को उपकृत कर रहा है। कई लोगों ने बैठक में यह सवाल उठाने पर बाहर निकल कर कहा कि पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पंद्रह वर्षों तक जमकर मलाई खाई है ,वह पूरे कार्यकर्ताओं का आजीवन सहयोग राशि अदा कर दें, बैठक दूसरे मुद्दों पर चल रही है और इस पर राशि की बात इस नेता को नहीं करना चाहिए था। वहीं इस दौरान पूर्व विधायक संतोष बाफना ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को कांग्रेस सरकार अपने पाले में डालने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, हर घर में 24 घंटे पानी, उड़ान योजना सभी केंद्र सरकार की देन है। इस दौरान कांग्रेसनीत निगम सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए शहर में फैले डेंगू के लिए महापौर सफीरा साहू व नगर निगम की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।

डौंडी ब्लॉक के कारूटोला ग्राम पंचायत से ललिता ग्वाल व उकारी से ज्ञानसिंह मरकाम बने उपसरपंच

0

डौंडी – डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कारूटोला में उपसरपंच के पद पर सर्व सम्मति से लता ग्वाल बनी वही उकारी ग्राम पंचायत मे ज्ञानसिंह मरकाम चुने गए। इस अवसर पर नवनियुक्त दोनों उपसरपंच का पंचो द्वारा भव्य स्वागत किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। विदित हो कि डौंडी नगरपंचायत के दो वार्ड व चिखलाकसा नगरपंचायत के तीन वार्ड सालो से नगरपंचायत से पृथक होने खूब संघर्ष किया गया। उनका यह संघर्ष आखिरकार 12 जुलाई को रंग लाया जब प्रशासन द्वारा उक वार्डो के ग्रामीणों की मंशानुरूप नगरपंचायत से पृथक होने तथा नया ग्रामपंचायत बन जाने की सौगाद दी गई ।

गौरतलब है कि उकारी तथा कारूटोला के ग्रामीण जनों द्वारा निर्विरोध पंच- सरपंच जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इसी क्रम में कल उपसरपंच भी चुन लिया गया। कारुटोला के ग्रामीण जन इस मौके पर खूबलाल जामदार (निर्वाचन पीठासीन अधिकारी)चैनसिंह कोमा ( सहायक अधिकारी) दिनेश तारम ( पंचायत सचिव ) सरपंच तुलसी राम मरकाम पंचगण चुनिया भुआर्य,भवर सिंह मसिया , सत्या कोरेटी,सुरेश मांडवी, इंद्रभान कोच्यारे कमली खारांशु, अनुपा ठाकुर ,कला बाई संत राम बेलेंद्र की उपस्थिति में हुआ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कर्मचारी चुनाव वक्त सरकार बनाने में भूमिका निभा सकती है, तो गिराने में भी हो सकता है- कर्मचारी अधिकारी का आंदोलन बोल के जरिये दिखा रहे आक्रामक तेवर

0

डौंडी – एक ओर कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन का पाँच दिवसीय आंदोलन तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन व शालेय शिक्षा संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल से डौंडी ब्लाक के समस्त शासकीय कार्यलयों का कामकाज व स्कूलों में बच्चों की अध्यापन कार्य जमकर प्रभावित हो रहा है। वही उक्त फेडरेशन और एसोसिएशन व शिक्षक संघ की संयुक्त दो सूत्रीय मांग का निराकरण आंदोलन के दूसरे दिवस भी नही हो पा रहा है। जिससे नाखुश आंदोलन कारियों के दल प्रमुखों ने दूसरे दिवस मुख्यमंमत्री, मुख्य सचिव नवा रायपुर, वित्त विभाग सचिव नवा रायपुर, सामान्य विभाग सचिव नवा रायपुर के नाम अपनी मांगो का ज्ञापन क्षेत्र के एसडीएम को सौपा गया।

ज्ञात हो कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी मांगों के संदर्भ में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक निश्चित कालीन आंदोलन कलम रख काम बंद में दो सूत्रीय मांग पर कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक इकाई -डौंडी में प्रदर्शन कर रहे है । द्वितीय दिवस दिनांक 26/07/2022 को आंदोलन में प्रदेश सरकार के खिलाफ इन्होंने जमकर रोष व्यक्त किया गया । इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लाक सयोजक सच्चिदानंद शर्मा ने कहा आज राज्य की स्थिति ऐसी है कि अभी सभी स्कूलो में अध्यापन व्यवस्था ठप्प पड़ गया है जिससे बच्चो की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। सभी कार्यालय के कामकाज भी बंद पड़े है। जिससे आम लोगो को समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सरकार की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के दावे बोलती है कि छत्तीसगढ़ जीडीपी भारत देश में सबसे मजबूत है। लेकिन अपने कर्मचारियो को महंगाई भत्ता, मकान भाड़ा भत्ता देने के लिए मौन साध लेता है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आंदोलन को संबोधित करते छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार कोसमार्य ने कहा एक कर्मचारी कैसे सरकार बना सकती है और कैसे सरकार गिरा सकती है इसका गणित उन्होंने बताया। उन्होने कहा सरकार अपनी मंत्रियों विधायकों का वेतन तत्काल प्रभाव से बढ़ा लेता है वही कर्मचारीयो की बात आती है तो कुछ भी नही मिलता। सरकार की इस रवैए से सभी कर्मचारियों में बहुत रोष व्याप्त है। कहीं ऐसा ना हो कि इस आंदोलन का असर आने वाले चुनाव में सरकार को भारी ना पड़ जाए। अभी भी राज्य सरकार के पास समय है हमारी मांग को तत्काल पूरा करे। हम अपने कामों में लौट जाएंगे।अभी प्रदेश के 76 कर्मचारी अधिकारी संगठन इस हड़ताल में शामिल है।
मंच संचालन छ ग सहायक फेडरेशन के उपाध्यक्ष बसंतमणी साहू ने किया |

मंच को शिव कुमार चौरके , मोना रावत, नीलिमा दत्ता, जनक सोनवानी, बी.के.छेदैया, सोन सिंह दुग्गा, अजित तिवारी, मंजू लाल धनकर, रेखू राम साहू और भुवन लाल सिन्हा ने भी संबोधित किया। इधर छ. ग. टीचर्स एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ से गजेंद्र रावटे के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्य शासन व मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार और एसडीएम को सौपते हुए मांग के संदर्भ में अतिशीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। उक्त संघ ने चेतावनी दिया है कि यदि शासन प्रशासन मांगो की अनदेखी करती है तो आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जावेगा।

हेमराज बघेल बने छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य

0

जगदलपुर :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हेमराज बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। हेमराज बघेल बहुत ही कम समय में अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बना कर मुरिया समाज के युवा प्रभाग अध्यक्ष के रूप मे उभर कर सामने आ रहे हैं। इससे पहले हेमराज बघेल सर्व आदिवासी समाज जिला संगठन मंत्री , सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बस्तर के सचिव पद के दायित्व भी निभा चुके है। बस्तर जिला अंतर्गत आड़ावाल (नारायणपाल) निवासी हेमराज बघेल पार्टी के माध्यम से शासन की नीतियों को सक्रिय रूप से कार्य करते है ।साथ ही सामाजिक क्षेत्र मे भी बघेल बहुत सक्रिय रहते हुए समाज सेवा मे लगे रहते है । आदिवासी बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित जिला बस्तर के अध्यक्ष एवं बस्तर किसान कल्याण फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड अध्यक्ष पद का जिम्मेदारी भी सम्भाल रहे है।। नयी जिम्मेदारी मिलने पर हेमराज बघेल को शीर्ष नेताओं और स्थानीय आदिवासी समाज के सामाजिक पदाधिकारी , जनप्रतिनिधियों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। हेमराज बघेल ने नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे , बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल, बस्तर सांसद दीपक बैज , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल शीर्ष नेतृत्व एवं सर्व आदिवासी समाज सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद सदस्य पद की जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य के रूप से एक नयी ऊचाईयों तक ले जाने मे अपनी सहभागिता दूँगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS