City Media - Page 1336 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1336

बघेल जला रहे चिराग…छत्तीसगढ़ के 8 में से 7 चिराग प्रोजेक्ट बस्तर की बदलेंगे तकदीर

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर की जनता द्वारा दिये गए भरपूर आशीर्वाद को नमन करते हुए विकास के मामले में बस्तर की तस्वीर और तकदीर बदलने में जुटे हुए हैं। विकसित तरीके से कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ी चिराग परियोजना बस्तर की किसानी में क्रांतिकारी परिवर्तन का आधार बनेगी, इसका बस्तर को पूरा भरोसा है। विश्व बैंक के सत्तर फीसदी और राज्य सरकार के तीस फीसदी वित्त पोषण से आकार लेने वाली एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की चिराग परियोजना में छत्तीसगढ़ के आठ जिले शामिल हैं, जिनमें बस्तर के सात जिले हैं जबकि शेष छत्तीसगढ़ से एक जिला मुंगेली सम्मिलित है। इससे जाहिर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर विकास के लिए कितने अधिक तत्पर और संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री इस धारणा पर तेजी से बस्तर का विकास कर रहे हैं कि विकास के रास्ते ही शांति की फसल लहलहा सकती है। तीन साल में उन्होंने इस दिशा में तेजी से प्रयास किये, जिनका नतीजा है कि अंदरूनी इलाकों में भी ज्ञान से लेकर प्रकाश की किरणें फैल सकी हैं। सरकार के प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है और वन प्रांतर विकास की उड़ान भर रहा है। बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जन आशीर्वाद प्राप्त है तो बस्तर लोकसभा सीट पर कई वर्षों बाद कांग्रेस का हाथ ऊंचा हुआ।

सरकार की बागडोर सम्हालते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की तस्वीर और तकदीर बदलने मैदानी काम शुरू किया और चार माह में जनता ने बस्तर लोकसभा सीट की सौगात कांग्रेस को दे दी। तब बस्तर सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित बस्तर के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित के कार्यों में विशेष रुचि लेने के साथ साथ बस्तर विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई। पहले जनता को आम तौर पर यह शिकायत हुआ करती थी कि योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों का सलीके से भौतिक परीक्षण नहीं होता। जिससे केवल कागजी विकास ही सम्भव था। लेकिन बघेल राज में ऐसी भर्राशाही की कोई गुंजाइश नहीं। हर काम की निगरानी के लिए कांग्रेस के तमाम जनप्रतिनिधियों की फौज तैनात है। इसलिए बस्तर का हवा हवाई नहीं बल्कि ठोस विकास हो रहा है। अब यहां किसी को विकास की चिड़िया खोजने नहीं भटकना पड़ेगा। किसानी और किसान की दशा और दिशा में सुखद बदलाव लाने वाली नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के बाद अब चिराग प्रोजेक्ट बस्तर के हरित सोने पर सुहागा साबित होने तैयार है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

शराब के नशे में चूर आरोपी ने 5 साल की बच्ची से की हैवानियत, बच्ची को मरा समझ सुनसान जगह पर छोड़ भागा, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – बालोद थाना क्षेत्र के गाँव में युवक द्वारा शराब के नशे में 5 साल की बच्ची के साथ इस प्रकार हैवानियत की घटना सामने आई है | बच्ची से आरोपी रामकुमार सलाम 25 वर्ष द्वारा जोर जबरदस्ती मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | बच्ची के बेहोश होने पर मरा समझ सुनसान जगह पर छोड़ कर भाग गया और जब बच्ची को होश आया गिरते पड़ते घर पहुंची तब हकीकत सामने आई | बच्ची की हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | आरोपी को धारा 323-IPC, 363-IPC, 366-A-IPC, 376-IPC, 5m-CHL, 6-CHL के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता व दादाजी के साथ गाँव में ही मृत्युभोज में खाना खाने के लिए गए थे किन्तु बच्ची को भूख नहीं है ऐसा कहकर घर जाने की जिद करने लगी इसी बीच उसी मोहल्ले का युवक रामकुमार सलाम घर की ओर निकल रहा था उससे कहा कि घर जा रहे हो तो बच्ची को भी साथ में ले जा कर घर में छोड़ देना आरोपी मौके का फायदा उठा बच्ची को घर ले जाने की बजाय उसे खेत की ओर सुनसान जगह पर ले गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

आरोपी युवक शराब के नशे में इतना चूर था कि बच्ची से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब उसने विरोध किया तो पत्थर और डंडे से पिटाई कर दी और मूंह दबाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया | उसके बाद जब बच्ची बेहोश हो गई उसे मरा हुआ समझकर उसे वहीँ सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया | जब परिजन खाना खाने के बाद घर लौटे तो बच्ची कहीं नहीं दिखी और बच्ची को ढूंढने लगे तब उसी युवक रामकुमार सलाम से पूछताछ की गई तो उसने कहा वह तो घर के पास छोड़ कर कहीं चला गया था उसे नहीं पता कि बच्ची कहाँ है और इस प्रकार आरोपी युवक द्वारा बच्ची को काफी देर तक ढूंढते रहे किन्तु नहीं मिली |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

रात करीब 10:30 बजे जब बच्ची को होश आया तो वह गिरते पड़ते रोते बिलखते किसी प्रकार पैदल अपने घर पहुंची और आरोपी की सारी करतूत अपनी परिजनों को बताई | बच्ची के चेहरे पर सुजन और नाक से खून बह रहा था जिस पर परिजनों द्वारा आसपास के ग्रामीणों के साथ बच्ची जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा,बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने भूपेश सरकार पर कसा तंज… बोले- चिट्ठी लिखने प्रतिस्पर्धा चल रही है, भूपेश सरकार चिठ्ठी की सरकार…

0

जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा,बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चिट्ठी की सरकार है मुख्यमंत्री और मंत्रियों में केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिखने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। जो लोग जनप्रतिनिधियों के व जनता के पत्रों का जवाब नही देते वे पत्र लिखने में जुटे हैं। ध्रुवे ने कहा कि प्रदेश सरकार इतनी दुविधाग्रस्त है कि उसे इस बात का होश ही नहीं रहता कि पहले उसने क्या कहा है और अब वह क्या कह रही है? मुख्यमंत्री धान खरीदी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, बारदाना की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं और पढ़ लिख कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

कृषि मंत्री किसानों के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त पैसे का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र से मिला बजट लैप्स हो रहा है और कृषि मंत्री पत्र लिखने में व्यस्त हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश की जनता को पहले एवं दूसरे डोज का वेक्सिनेशन नही करवा पा रहे है, कोविड के रोकथाम में पूरी तरह फैल है और अपनी नाकामी छुपाने बूस्टर डोज के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

उन्होंने कृषि मंत्री रवींद्र चौबे द्वारा उर्वरकों की कमी के मद्देनज़र केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के साथ हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि सरकार के प्रवक्ता व कृषि मंत्री चौबे ने साफ़ कर दिया है कि प्रदेश सरकार धान ख़रीदी से बचने और किसानों को प्रताड़ित करने की ओछी राजनीति करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ केवल और केवल अनर्गल विषवमन करने में लगी है।

कृषि मंत्री चौबे रबी फसल के लिए उर्वरकों की कमी की आशंका जताकर नवम्बर में रैक में एनपीके उर्वरक और डीएपी उर्वरक की आपूर्ति करने की मांग की है और यह बताया कि प्रदेश में 4.78 लाख हेक्टेयर में रबी फसल की बुआई हो चुकी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

ध्रुवे ने हैरत जताई कि 01 नवम्बर से धान ख़रीदी की मांग करने पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेता प्रदेशभर में यह कहते हुए घूम रहे थे कि अभी तो खरीफ़ के धान की कटाई नहीं हुई है इसलिए प्रदेश सरकार ने धान ख़रीदी की शुरुआत 01 दिसम्बर से करने की घोषणा की। प्रदेश सरकार ने जब ख़रीफ़ की कटाई तक नहीं होने का दावा करके धान ख़रीदी शुरू नहीं की तो अब 4.78 लाख हेक्टेयर में रबी की बुआई का दावा वह किस आधार पर कर रही है?

सरकार के प्रवक्ता और मंत्री चौबे अब यह स्पष्ट करें कि प्रदेश सरकार और उनकी कांग्रेस पार्टी के किस बात पर भरोसा करें? क्या धान कटाई को लेकर सरकार और कांग्रेसियों का दावा झूठा था या फिर रबी की बुआई को लेकर वह झूठ परोस रही है? दोमुंही बातों का ज़ुबानी जमाख़र्च करने में लगी प्रदेश सरकार कहीं केंद्र सरकार से उर्वरक की मांग का दबाव बनाकर अपने कालाबाज़ारी मित्रों और माफ़ियाओं को उपकृत करने की बदनीयती का परिचय तो नहीं दे रही है? प्रदेश सरकार हर साल धान ख़रीदने के नाम पर षड्यंत्र करके किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उर्वरकों की मांग करते हुए सरकार के प्रवक्ता व मंत्री चौबे ने रबी की बुआई का दावा करके प्रदेश सरकार की बदनीयती का पर्दाफाश कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर पंचायत डौंडीलोहारा को मिला नंबर वन स्टार रैंक स्वच्छता सम्मान

0

नगरी प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया और नगरी प्रशासन सचिव अलरमेल मंगई डी मैडम के हाथों लोकेश्वरी गोपी साहू को मिला नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए 1 स्टार स्वच्छता सम्मान,, यह हमारे लिए गौरव का पल यह सम्मान समस्त स्वच्छता कर्मियों और समस्त नगरवासियों को समर्पित

स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण व लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष के सफल नेतृत्व और वार्ड प्रतिनिधियों के सहयोग व सक्रियता से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मिली बड़ी सफलता |

नगर पंचायत के सीएमओ राकेश प्रधान, नोडल अधिकारी भानु प्रकाश घोष, जिला स्वच्छता समन्वयक महेंद्र साहू , स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मचारी स्वच्छता दीदियों सफाई मित्र कर्मचारी संयुक्त टीम की रणनीति और सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की तालमेल से नगर पंचायत डौंडीलोहारा को मिली 1 स्टार की कामयाबी इसके लिए सभी बधाई के पात्र अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा
230 निकाय के स्वच्छता सर्वेक्षण मे नगर पंचायत डौंडीलोहारा को 49 वां रैंक के साथ वन स्टार का सम्मान हमारे नगर के लिए गर्व का विषय डौंडीलोहारा नगर के समस्त स्वछता टीम को बधाई, लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा गार्बेज फ्री सिटी की श्रेणी में नगर पंचायत डौंडीलोहारा 1 स्टार रैंक पर |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

25000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला पुरस्कार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 रैंक में हुआ आमूल चूल सुधार यह नगर पंचायत डौंडीलोहारा की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छता दीदियों की कड़ी मेहनत रंग लाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से सुधरी नगर की व्यवस्था, नगर पंचायत परिवार को 1 स्टार मिलना इसी का परिणाम
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजधानी के बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में आयोजित स्वच्छता का हैट्रिक थीम पर अवार्ड वितरण का आयोजन रखा गया था, जिसमें राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, सीएमओ को बुलाया गया था, जहाँ पर स्वच्छता के संबंधी नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायत को अवार्ड प्रदान किया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत डोंडी लोहारा को भी नगर की साफ सफाई व अन्य योजनाओ के लिए 1स्टार से स्वच्छता अवार्ड ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, विभाग के सचिव अलरमेल मंगाई डी सीईओ सौमिल रंजन चौबे के द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में नगर पँचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, नगर अध्यक्ष गोपी साहू, सीएमओ राकेश प्रधान,उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, जिला समन्वयक महेंद्र कुमार साहू ने मंत्री के हाथों अवार्ड प्राप्त किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में पुलिस को को मिली बड़ी सफलता

0
  • अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
  • साईबर सेल टीम बालोद एवं थाना गुरूर के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही।
  • ओएलएक्स के माध्यम से ऑनलाईन खरीदे वाहन में की जा रही अवैध तस्करी।
  • उड़ीसा से गांजा खरीदकर भिलाई एवं गाजियाबाद एनसीआर यू.पी.में करते है खपत।
  • पुलिस से बचने के लिए फर्जी सिम का करते थे प्रयोग।
  • दिल्ली सहित मांडला, दुर्ग के अंजोरा एवं केषकाल से गांजा तस्करी मामले में पूर्व में जा चुके है जेल।
  • गिरोह में शामिल सदस्यों को दी जाती थी अलग-अलग जिम्मेदारी

जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो के परिवहन को रोकने के लिऐ पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के सतत् पर्यवेक्षण में दिनांक 16.11.2021 को टोल प्लाजा के पास एन.एच.30 रोड जगतरा पुलिस चौकी पुरूर थाना गुरूर द्वारा एम.सी.पी. लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सी.जी.04 एच.ए.9097 फोर्ड फ्यूजन वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा 22 किलो 500 ग्राम प्लास्टिक की बोरी में भरे हुए कुल कीमती 2,25,000 रू जप्त किया गया था। मौके से चेकिंग के दौरान आरोपी गण फरार हो गए थे। पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी षिषिर पांडे के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्व वाहन में अवैध मादक द्रव्य गांजा की अवैध तस्करी करते हुए पाये जाने पर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था एवं फरार अज्ञात आरोपिंयों की पता तलाष की जा रही थी। फरार आरोपियों की पता तलाष हेतु पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा वाहन घटना में प्रयुक्त वाहन के दस्तावेज एवं तकनीकी विष्लेषण के आधार पर गांजा तस्करी के मामलें में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें भिलाई के (01). जितेन्द्र सिरमोर निवासी सेक्टर 07 (02). थानेष्वर उर्फ राजा विष्वकर्मा सेक्टर 07 भिलाई एवं पंखाजुर उत्तर बस्तर कांकेर से 03.अर्जुन मंडल 04.सनातन विष्वास दोनों निवासी पी.वी.69 ठाकुर नगर जिला कांकेर शामिल है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उड़ीसा के मलकानगिरी के पास कदमगुड़ा क्षेत्र से विगत वर्षों से गांजा खरीदकर अवैध परिवहन कर भिलाई, एम.पी. के मण्डला एवं एनसीआर दिल्ली एवं गाजियाबाद में खपाई जाती है। आरोपियों द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन के लिए ओ.एल.एक्स के माध्यम से वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एच.ए. 9097 को खरीदकर उसे अवैध परिवहन में प्रयुक्त किया गया। दूसरे व्यक्तियों के नाम से जारी किए गए सीम कार्ड का प्रयोग आरोपी करते थे। तस्करी के लिए प्रायः 02 वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था। एक वाहन का प्रयोग पेट्रांलिंग के लिए रोड़ क्लीयरेंस के लिए किया जाता था, जबकि दूसरे वाहन में मादक पदार्थ गांजा रखकर मोबाईल के माध्यम से रोड़ क्लीयरेंस की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ाया जाता था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी सनातन विष्वास से घटना में पेट्रोलिंग के लिए प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट डिजायर को जप्त किया गया है। प्रकरण में 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है 02 फरार है जिसकी सरगर्मी से पतातलाष की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

प्रकरण में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर ,थाना प्रभारी गुरूर डिलेष्वर चंद्रवंषी,उनि षिषिर पाण्डेय, सउनि भुजवन साहू ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
  1. जितेन्द्र सिरमौर पिता देवीलाल सिरमौर उम्र 36 वर्ष पता- भाठागांव राजनांदगांव सांकरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव हाल सेक्टर 07 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  2. थानेष्वर विष्वकर्मा उर्फ राजा पिता बल्लू राम विष्वकर्मा उम्र 24 वर्ष पता – सेक्टर 07 थाना कोतवाली भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  3. अर्जुन मण्डल पिता राजेन्द्र मण्डल उम्र 47 वर्ष पता- पीवी 69 ठाकुर नगर थाना परतापुर जिला कांकेर (छ.ग.)
  4. सनातन विष्वास उर्फ सोना पिता कन्हैयाराम विष्वास उम्र 30 वर्ष पता- पीवी 69 ठाकुर नगर थाना परतापुर जिला कांकेर (छ.ग.)

जप्त मशरुका –

  • फोर्डफ्यूजन कार क्रमांक सीजी 04 एच ए -9097 ।
  • स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 बीके -1867 ।
  • मादक द्रव पदार्थ गांजा 22 किलो 500 ग्राम। कुल किमती 2,25,000 रूपये।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अमेज़न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने एवं जीएसटी वृद्धि को वापस लिए जाने राजहरा व्यापारी संघ द्वारा एसडीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा – अमेज़न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने एवं जीएसटी कौंसिल में 5% से 12% जीएसटी वृद्धि को वापस लिए जाने राजहरा व्यापारी संघ द्वारा एसडीएम कार्यालय में  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया |

राजहरा व्यापारी संघ ने बताया कि हम आपका ध्यान देश की सुरक्षा से जुड़े  बेहद संवेदनशील और महतवपूर्ण मुद्दों में से एक की ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो इन दिनों सुर्खियों में है, दरअसल ये मामला यूएस की कंपनी अमेज़ॅन के ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से गाँजा  जैसे नशीले पदार्थों  की खुलेआम बिक्री  का है, जिसका खुलासा मध्य प्रदेश की बेहद प्रतिभाशाली पुलिस टीम ने हाल ही में किया है।  इसी क्रम में भिंड जिले की मध्य प्रदेश पुलिस ने दिनांक 20.11.2021 को एक और ऑपरेशन किया जहां से और 17 किलो गांजा बरामद किया गया जिसे अमेज़न ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से बेचा गया था. एक अन्य छापेमारी में मप्र पुलिस की सूचना के आधार पर विशाखापत्तनम पुलिस ने 48 किलो गांजा जब्त किये जिसको  अमेजन के ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिए बेचा गया था । मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में अमेजन के कार्यकारी निदेशकों को आरोपी बनाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

आश्चर्यजनक रूप से, यह भी पता चला कि आतंकवादी संगठनों द्वारा बम बनाने के लिए आवश्यक रसायन भी अमेज़ॅन के ई-कॉमर्स पोर्टल से प्राप्त किए गए थे, जिनका उपयोग पुलवामा हमले में किया गया था जिसमे हमारे 40 सीआरपीएफ जवान शाहिद हो गए थे। यह भी पता चला है कि अमेज़ॅन ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से खरीदे गए कुछ रसायनों को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था बावजूद इसके प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री अमेज़न के ई पोर्टल पर जारी है।

हमें आपको यह जानकारी देते  हुए अत्यधिक खेद हो रहा है कि पर्याप्त सबूत होने  और इतने स्पष्ट मामले के बावजूद, अब तक इस कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो इस तरह की सभी अवैध गतिविधियों में शामिल है। यह संबंधित कानूनों का स्पष्ट उपहास है। चूंकि गाँजा और प्रतिबंधित वस्तुएं ई-कॉमर्स के माध्यम से बेची जा रही हैं, इससे हम यह सोचने को मजबूर है कि भारत में अब अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले ई-कॉमर्स पोर्टल पर विभिन्न अन्य अवैध गतिविधियां या राष्ट्र विरोधी गतिविधियां भी चलाई जा सकती  हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

आपकी जानकारी में यह भी लाया जाना आवश्यक है कि इन ई-कॉमर्स कम्पनियों की वर्तमान व्यावसायिक प्रथाएं बड़ी मात्रा में कर चोरी में लिप्त हैं और इससे केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को जीएसटी राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।इस विषय पर मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद, वित्त मंत्रालय द्वारा इस तरह की चोरी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। विदेशी वित्त पोषित ई-कॉमर्स कंपनियां लगातार एफडीआई नीति और नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उल्लंघन की जांच करने के लिए कोई पहल नहीं की है, तो कोई कार्रवाई करने की उम्मीद करना ही बेकार है। हमें आश्चर्य है कि आपके नेतृत्व में, प्रशासनिक व्यवस्था ऐसे गंभीर मुद्दों के प्रति ऐसे नीरस दृष्टिकोण नजरिया कैसे दिख सकती  है, जिसका देश की सुरक्षा और भारत के खुदरा व्यापार पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है।

हम इस मामले में आपके तत्काल सीधे हस्तक्षेप करने के  लिये अनुरोध करने को मजबूर हुए है और आपसे आग्रह करते है कि संबंधित अमेज़ॅन के अधिकारियों को गिरफ्तार करने और अमेज़ॅन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने का जल्द निर्देश दिया जाय। अमेज़न जैसी कंपनियों के साथ कोई असाधारण और लचीला व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राजहरा व्यापारी संघ द्वारा ज्ञापन में अनुरोध किया हैं कि आप उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को लंबे समय से लंबित ई-कॉमर्स नियमों को अधिसूचित करने और वाणिज्य मंत्रालय को ई-कॉमर्स नीति जारी करने और  एफडीआई नीति के प्रेस नोट 2  की जगह एक नया प्रेस नोट जारी करने का निर्देश दें।

एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित करने समय राजहरा व्यापारी संघ के महामंत्री क्रांति जैन,उपाध्यक्ष आलोक जैन,बालोद जिला चेम्बर उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन,चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शंकर कुकरेजा,झूमर लाल छाजेड़, महामंत्री राजा डहरवाल,विमल बुरड़,उत्तम जैन,अर्पित जैन,संकेत जैन,आदि सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा पखांजूर पहुंचे

0

जगदलपुर! प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा मंगलवार को कांकेर जिले के पखांजूर पहुंचे जहां अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने उनका स्वागत किया साथ की मौजूद समस्त कार्यकर्ताओं का परिचय कराया! लखमा ने क्षेत्र की समस्याओं तथा कांग्रेस की स्थिति के बारे में जानकारी ली उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उन्नति के लिए योजनाएं लागू की है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है आप लोग कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हो इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है और जरूरतमंद गरीब लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के लोग भ्रामक अफवाह फैला कर सरकार के खिलाफ वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं भाजपा के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं इसलिए हर कार्यकर्ताओं को सजग रहना है और प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं चल रही है उसकी खूबियों को जनता को बताना है! उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से धान खरीदी शुरू हो रही है जहां पहुंचकर खरीदी व्यवस्था पर नजर रखना है बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है मैंने अपने प्रभार वाले बस्तर के सभी 5 जिले के कलेक्टर और कमिश्नर को फसल सर्वे करने को कहा है ताकि फसल क्षति का मुआवजा किसानों को मिल सके!

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

स्थानीय विधायक अनूप नाग ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंत्री जी का आगमन हुआ है इसलिए उनके बताए गए बातों को गंभीरता से फील्ड में जाकर जनहित में लोगों को राहत पहुंचाने काम करना है! इस दौरान कांग्रेसी नेता सुशील ओझा भी मौजूद थे!
सुरेश रावल मीडिया सलाहकार

बटन दार चाकू लेकर घुमने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

0

बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण हेतु पेट्रोलिंग की जा रही है पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि अनुपमा चौक में एक व्यक्ति बटन दार चाकू पकड़ा है, कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के नेतृत्व में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली व निरीक्षक धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी बोधघाट उपनिरीक्षक बी पी जोशी , अमित सिदार हमराह आरक्षक रवि सरदार को सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पहुँचे। टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार अनुपमा चौक में एक व्यक्ति बटन दार चाकू पकड़ा मिला जिसे पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम रोहित नागे पिता एकदंत नागे उम्र 32 वर्ष पावर हाउस चौक जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसके पास से एक लोहे का बना बटन दार चाक़ू मिला। आरोपी द्वारा अवैध रूप से चाकू रखना पाये जाने पर उक्त चाकू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

नाम आरोपीः-

रोहित नागे पिता एकदत नागे उम्र 32 पवार हाउस चौक जगदलपुर।
बरामदः- एक बटन दार चाकू।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू , उप निरीक्षक, बी पी जोशी ,अमित सिदार ,प्रमोद ठाकुर आरक्षक रुपेश ,रवि सरदार।

ट्रक और डीजे लगे पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर से 09 लोग घायल, 03 की हालत गंभीर

0

बालोद – ट्रक और डीजे लगे पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर से 09 लोग घायल हो गए है यह हादसा बालोद के झलमला घोटिया चौक के पास हुआ है | माना जा रहा है हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है | हादसा इतना जबरदस्त था कि घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया | पिकअप में 9 लोग सवार थे जिसमे तीन गंभीर रूप से घायल है | गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगाँव ले जाया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 5 बजे की है | पिकअप वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह में डीजे बजाने के बाद कुरूद जा रहे थे। सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था और तेज रफ़्तार और घने कोहरे के कारण ट्रक व पिकअप आपस में भीड़ गए | पिकअप में 9 लोग सवार थे और ड्राईवर को छोड़ सभी लोग पीछे ट्राली में बैठे थे | घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस एवं आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया | घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया था | पिकअप में सवार 9 में से तीन मंगेंद्र 18 वर्ष, पुनुराम यादव 22 एवं पुनेश यादव गंभीर रूप से घायल है इन्हें राजनांदगाँव रेफेर किया गया है | बताया जा रहा है कि मंगेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से याददाश्त चली गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा सोमवार की शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे। वहां से ग्राम टेढाईकोंदल पहुंचकर देवगुड़ी का भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, कांग्रेसी नेता सुशील ओझा तथा अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि बस्तर अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए अलग से जाना जाता है। यहां हर जिले और हर इलाकों में अलग-अलग संस्कृति-परंपरा देखने को मिलती है। इन

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

विविधताओं के कारण बस्तर की पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे पहले प्रदेश के मुखिया हैं जिन्होंने स्थानीय तीज-त्यौहार और परंपराओं को प्राथमिकता देते हुए न केवल छुट्टी की घोषणा की है बल्कि इन पर्वों को मुख्यमंत्री निवास में मनाकर छत्तीसगढ़ वासियों को मान-सम्मान दिया है। उन्होंने कहा विश्व आदिवासी दिवस, नवाखानी, तीजा, पोला सहित छठ पूजा में भी शासकीय अवकाश घोषित कर मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के पर्व-त्यौहार को छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व दिया है।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

MOST POPULAR

HOT NEWS