दल्लीराजहरा थाने में प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्मा के द्वारा पकड़े गए आरोपी इस प्रकार है –
अपराध क्रमांक 416/20, धारा 34(1) आब.एक्ट घटनास्थल- धोबी दंड रोड राजहरा नाम आरोपी- वसीम शेख पिता शेख प्यारी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 राजहरा जप्ती- 1 बाटल 10 पौवा देसी प्लेन शराब 04 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1580 रुपये।
अपराध क्रमांक415/20, धारा 34(1) आब. एक्ट घटनास्थल धोबेदण्ड रोड राजहरा नाम आरोपी- कोमल सारथी पिता अनुप सारथी वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार राजहरा जप्ती- 1 बाटल 11 पौवा देसी प्लेन शराब तथा 03 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1540 रुपये।
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ,बालोद जिला अध्यक्ष कृष्ण कान्त पवार के
निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर राजहरा पेथालाँजी लैब दल्लीराजहरा मे ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि भारत देश को सामरिक शक्ति से सशक्त बनाते हुए विश्व समुदाय का नेतृत्व कर आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वे जन्म दिन पर 70 लोगों का रक्त परीक्षण एवं ब्लड ग्रुप करने का लक्ष्य रखा गया है ।
ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर के आयोजक राकेश कोसरे एवं प्रवीण उइके ने निशुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट कर रक्त परीक्षण करने हेतु राजहरा पेथाँलाजी लैब के संचालक नीतिन राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सप्ताह के अन्तर्गत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे ।
दल्लीराजहरा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. इस बेहद खास मौके को भाजपाजिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर ‘खास’ तरह से मनाया गया. भाजपा PM के
जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं. जिसमे 14 Sept
मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटते हुए
को कोरोना काल होने के कारण रक्तदान का कार्यक्रम किया जाना था जिसे स्थगित कर रक्तदाताओं की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी गई जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त सूची को जिला कलेक्टर के पास सौंपा गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर रक्त दान करवाया जा सके इसी के साथ 17 Sept को फल वितरण एवं मास्क वितरण एवं असहाय एवं निर्धन लोगों को वस्त्र दान किया गया जिसमे बस स्टैंड स्थित आरोग्य अस्पताल, मेन रोड स्थित गुहा
जनस्वास्थ्य केंद्र (गुहा अस्पताल) में मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट प्रदान करते हुए
अस्पताल में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई इसके बाद 18 Sept को स्वच्छता अभियान एवं 19 तारीख को खुले मैदान में व घरों में वृक्षारोपण 20 तारीख को सोशल मीडिया के माध्यम
आरोग्य अस्पताल में मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट प्रदान करते हुए
से मोदी जी के जीवन पर आधारित विडियो का प्रसारण किया जायेगा | दल्लीराजहरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने वार्ड में गरीब असहाय लोगों को सहयोग कोरोना काल में हो रही समस्याओं को लेकर कार्य किया जायेगा |
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में दिव्यांग जनों को साड़ी एवं कपड़ा व फल वितरण करते हुए
मण्डल प्रभारी नरेश यदु एवं डौंडी मण्डल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर एवं जयेश ठाकुर जिला मंत्री भी दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे |
वार्ड क्र 21 में निर्धन जनों को ब्रेड एवं फल वितरण करते हुए
सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की थीम ’70’ रखी गई है, क्योंकि यह PM मोदी का 70वां जन्मदिन है. बीजेपी देश के हर मंडल में दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करा रही है | इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल महामंत्री के नेतृत्व में वार्ड क्र 26 में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सामने दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को पहनने के लिए कपडे एवं साड़ी एवं फल का वितरण सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया
अनिल खोब्रागढ़े के द्वारा निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करते हुए
| इस कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी, पूर्व पार्षद किरण सिन्हा, महेंद्र पिपरे, वार्ड क्र 26 पार्षद टी ज्योति, वार्ड क्र 25 पार्षद राजेश काम्बले, वार्ड क्र 04 पार्षद प्रमिला पारकर, सुजीत झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण उइके, राजकुमारी यादव, नीलावती साहू, भाजयुमो मंत्री भूपेंद्र श्रीवास जसवंता नायक, सुमीत जैन, निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, मनीष उइके, संजय उके सोशल डिस्टेसिंग डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम किया |
दुर्ग – राजधानी के बाद दूसरा सर्वाधिक संक्रमित जिले दुर्ग में कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन का फैसला लिया गया है जो कि 10 दिनों 20 से 30 सितम्बर तक का रहेगा | इस सम्बन्ध में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों की ओर से भी आग्रह किया गया था। इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया है |
दुर्ग जिले में बुधवार तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7542 था। वहीं 242 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी आधार पर कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। इस समय असावधानी बरती गई तो कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने में गंभीर परेशानी हो सकती है। कलेक्टर ने कहा है कि लॉकडाउन का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को रोकना है। अतः इस लॉक डाउन को सफल में बनाने में मदद करे |
दिए गए आदेश में आदेश में देखें और इसका पालन करें –
दल्लीराजहरा में मिले 08 व डौंडी एवं कांकेर के 03, इस प्रकार 11 संक्रमितों में से 03 को बालोद covid अस्पताल, 03 को होम आइसोलेशन एवं बाकि अन्य संक्रमितों को दल्लीराजहरा के Covid सेंटर में भर्ती किया गया है |
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 03, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 18 से 01 और टाउन शिप से 01 कूल – 08 |
डौंडी क्षेत्र से 01 एवं BSF कांकेर से 02 यहाँ आये हुए थे उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है |
प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |
सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
चिखलाकसा — देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है । चिखलाकसा नगर में आयोजित कार्यक्रमो में भाजपा मंडल डौंडी के प्रभारी ठाकुर राम चन्द्राकर जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष तथा दल्ली मंडल प्रभारी नरेश
यदु तथा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी एवम भाजपा जिला मंत्री जयेश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । भाजपा संगठन द्वारा इसी तारतम्य में डौंडी मंडल छेत्र के चिखलाकसा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री मोदी के
जन्मदिन के अवसर पर आज कार्यालय परिसर में एकत्र होकर श्री मोदी को दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया । तथा श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चिखलाकसा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के ज्योति अस्पताल सहित अनेक अस्पतालों में मरीजो को एवम जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किया गया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ,सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव
,विजय डड़सेना पूर्व उपाध्यक्ष , भरत भाई पटेल पूर्व महामंत्री,पार्षदगण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,शान्ति बाई, तिहारु राम ,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू ,ब्रिजमनी यादव ,किशोर नागवंशी ,आर्यन भारद्वाज ,मीत भंडारी ,मनीष कोठारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
बालोद–विकास खंड गुरूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जय अम्बे एमरजेंसी सेवा समिति रायपुर द्वारा न्यू माडल 108 एम्बुलेंस CG 04ND2981 उपलब्ध कराई गई है । क्षेत्रीय विधायक माननीय महोदया श्रीमति संगीता सिन्हा के कर कमलों द्वारा विश्वकर्मा जयंती व अमावस्या के पावन अवसर पर हरि झंडी दिखाकर न्यू 108 एम्बुलेंस का विधि विधान के
साथ शुभारंभ किया गया। जिनके सहयोगी संस्था प्रमुख डॉक्टर जी आर रावटे थे ,उक्त अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा 108 सेवा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई 108 आपात कालीन 24×7 के आधार पर सेवाएं उपलब्ध कराती है 108 एम्बुलेंस सेवाएं किसी भी आपात स्थिति दुर्घटना आगजनी, छेड़खानी व अन्य परिस्थितियों में की जाती है सामान्य परिस्थितियों में 108 की सेवाएं नहीं ली जानी चाहिए, अभी वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी एवम् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एक एम्बुलेंस उपलब्ध थी, जो कोरोना काल महामारी में अपनी सेवाएं अनवरत 24×7 जारी रखी हुई है। शुभारंभ होते ही आज 2 आर टी ए केस को सेवाएं दी गई जो एक मिशाल है, अब विकास खंड में 3 एमरजेंसी 108 सेवा उपलब्ध होने से बहुत से मरीजों को समय पूर्व चिकित्सा उपरांत जान बचाई जा सकेगी 108 सेवा जीवन दायिनी साबित हुई है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो 108 एम्बुलेंस हो जाने से आपात कालीन सेवाएं और भी सुलभ होगी उक्त नई गाड़ी का संचालन पायलेट रामसिंग, व ई एम टी गेवेंद्र सिन्हा द्वारा की जाएगी उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुमित राजा राजपूत , नौशाद कुरैशी, चिकित्सा अधिकारी डॉ आरती ध्रुव, मिथलेश साहू फार्मासिस्ट, प्रमोद साहू लेखपाल, देवश्री व श्रीमती प्रियवदा टोप्पो स्टॉफ नर्स, राम सिंह साहू, भावेश कुमार साहू पायलेट, गेवेंद्रा सिन्हा, अमन साहू ई एम टी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विधायक महोदया द्वारा जन समुदाय को अपील की गई की 108 एम्बुलेंस सेवा का अधिक से अधिक लाभ लिया जावे, जिनके लिए लोगों को जागरूक किया जावे ताकि सही समय पर चिकित्सा सेवा कर लोगो की जान बचाई जा सके। अभी कोरोना काल के दौर में बिना काम के घरों से बाहर न निकले, भीड़ वाले जगह में जाने से बचे सामाजिक दूरियां बनाएं रखें मास्क का उपयोग, साबुन व पानी से हाथो की नियमित धुलाई समय समय पर सेनिटाईजर का उपयोग व व्यक्तिगत स्वच्छता खान पान विषयों पर ध्यान दिया जावे जिनसे की हम हमेशा स्वास्थ्य रहें।
बालोद–बालोद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में गुरुर को 108 की नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। आज विधायक संगीता सिन्हा ने नई एम्बुलेंस का विधिविधान से पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाते हुए जनता की सेवा में समर्पित किया। 108 संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस द्वारा नई एम्बुलेंस दिए जाने से क्षेत्र की जनता को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डॉ. जीआर रावटे खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरती ध्रुव चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी गुरुर के स्टाफ मिथलेश साहू, प्रमोद कुमार साहू, देवश्री, प्रियमवदा,श्री अविनाश पाण्डेय डिस्टिक मैनेजर बालोद 108 के स्टाफ पायलट राम सिंग साहू ,भावेश कुमार साहू, ईएमटी गेवेंद्र सिन्हा, गामन लाल साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बालोद–छत्तीसगढ़ बालोद जिलान्तर्गत गुरुर थाना क्षेत्र में शराब माफिया बहुत सक्रिय हैं….. लगातार कार्यवाही होने पर भी ख़ौफ़ कहि नजर नहीं आता | आज दिनांक 16/09/20 को चौकी-कँवर थाना-ग़ुरूर में आरोपी
1- टोमन पटेल पिता अर्जुन पटेल उम्र-32 वर्ष पता-खर्रा थाना-ग़ुरूर 2- लोकेंद्र कुमार साहू पिता धनीराम साहू उम्र-24 वर्ष पता-खर्रा थाना-ग़ुरूर जिला -बालोद के कब्जे से – 80 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 14,400ml कीमती 6400/रुपये और 01 बजाज डिस्कवर मोटर सा.कीमती 30000/ जप्त कर धारा-34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
“प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़ेंगे हालात – आर पार के मूड में है NHM कर्मी”
छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य कार्यक्रम मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गैर संचारी रोग, क्षय नियंत्रण, तम्बाखू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ, पोषण नियंत्रण कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण शाखाएं आने वाले दिनों में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से बुरी तरह से प्रभावित होंगी । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के संगठन द्वारा आहूत किये गए अनिश्चितकालीन हड़ताल 19 सितंबर से आरंभ होने जा रही है, जिसमे ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के राष्ट्रीय संविदा मिशन स्वास्थ्य कर्मी , प्रबंधन इकाई, चिकित्सक, सहायक चिकित्सक, दंत चिकित्सक, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, फार्मासिस्ट, काउंसलर, कार्यक्रम प्रबंधक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाटा मैनेजर, एकाउंट मैनेजर, पीएडीए इत्यादि अपने नियमितीकरण की मांग के लिये संघ के साथ हड़ताल में सम्मिलित होंगे। इस कोरोना कालखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों द्वारा लगातार कई महीनों से अनवरत 12 से 15 घण्टे की सेवाएं दी जा रही है, इनमें से कई खुद कोरोना के शिकार भी बन चुके है, परन्तु शासन और प्रशासन के अड़ियल व्यवहार के कारण इन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाना पड़ रहा है। ज्ञातव्य हो कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी जनघोषणा पत्र में प्रदेश के सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, वहीँ वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री और तब के चुनावी जनघोषणा पत्र प्रभारी, टी एस सिंहदेव द्वारा सरकार बनने के 10 दिन के भीतर नियमित करने का वादा किया था I सब्जबाग दिखा कर कांग्रेस ने सरकार तो बना ली लेकिन अपने वादे से मुकर गई, और सरकार बनने के लगभग 2 साल बाद भी नियमितीकरण की कोई प्रक्रिया तक शुरू नहीं की I अनियमित कर्मचारियों में इसे लेकर रोष व्याप्त है, जिसकी परिणति प्रदेश को कोरोना संकट के समय संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हडताल पर जाने से चुकानी पड़ सकती है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत प्रदेश के 13000 कर्मियों के हड़ताल में जाने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह ठप्प पड़ जाएंगी। प्राइवेट हॉस्पिटल का खर्चा वहन ना कर सकने वाली आम जनता इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी, खासकर पीएचसी, सीएचसी के कोविड सेंटर्स जहां पर यह संविदा कर्मियों का पूरा अमला तैनात है, जिसमे कोविड 19 के रोगी का चिन्हांकन करना, उनके सैंपल एकत्रित करना, मैनेजमेंट सर्विलांस कार्य, अस्पताल हस्तांतरण या स्थानांतरण करवाना, कन्टेनमेंट जोन के साथ-साथ ओपीडी/ आईपीडी की सेवाये बुरी तरह से चरमरा जाएंगी। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डैमेज कंट्रोल के नाम पर तानाशाही रवैय्या अपनाते हुए, एस्मा का हवाला देते हुए सेवा से पृथक करने की चेतावनी तो जारी कर दी गई है लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है I जबकि होना ये चाहिए था कि सरकार कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उनसे चर्चा करती और बीच का कोई रास्ता निकालती ताकि कोरोना संकट के इस भीषण समय में प्रदेश की जनता को कठिनाई ना हो I ऐसा लगता है सरकार अपने दमनकारी दाँव पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रही है, वहीँ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि ये शासन का दमनकारी रुख दिखाता है और इससे वे झुकने वाले नहीं हैं I उन्होंने अंतिम व्यक्ति के जीवित रहते तक नियमितीकरण की लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई I राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी बिल्कुल भी झुकने के मूड में नही दिख रहे है, इसी बीच दो दिवस पूर्व उन्होंने संगठन के पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को अनिश्चितकालीन हड़ताल से होने वाले तकलीफ के लिए क्षमा याचना भी की है I