City Media - Page 948 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 948

भानुप्रतापपुर में सावित्री और ब्रम्हानंद के बीच मुकाबला

0
  • श्रीमती मंडावी रह चुकी हैं शिक्षिका, ब्रम्हानंद का सियासी सफर सरपंच से विधायक तक
  • शैक्षणिक योग्यता में एक ग्रेजुएट, तो दूसरा है बारहवीं उत्तीर्ण
  • पति मनोज मंडावी की विरासत सम्हालने का मौका मिलेगा कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी को ?
  • दूसरी बार विधायक की कुर्सी नसीब हो पाएगी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को ?


अभय शर्मा
कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के बीच मुकाबला होगा। नामांकन दाखिले के साथ क्षेत्र में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। अब देखना यह है कि सावित्री मंडावी को पति स्व. मनोज मंडावी की विरासत सम्हालने का मौका मिलेगा या फिर ब्रम्हानंद नेताम के सिर पर एक बार और विधायकी का ताज सजेगा ?
भानुप्रतापपुर सीट का चुनावी इतिहास बड़ा ही रोचक और रोमांचक रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में मुख्यतः कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता आया है। तीसरे दल की उपस्थिति इस क्षेत्र में नगण्य ही है। भानुप्रतापपुर में कभी कांग्रेस का परचम लहराता है, तो कभी भाजपा का। दस साल पहले यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। उसके बाद अब तक लगातार दस साल कांग्रेस इस सीट पर काबिज रही है। क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का बीते 16 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके देहावसान के बाद यह सीट खाली हुई है। कांग्रेस ने इस सीट के उप चुनाव में स्व. मनोज मंडावी की धर्मपत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी घोषित किया। वहीं भाजपा ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पहले भी कर चुके ब्रम्हानंद नेताम पर दांव खेला है। दोनों ही प्रत्याशी गोंड़ जनजाति से आते हैं और समाज में दोनों की पैठ लगभग बराबर है। कांकेर जिले की चारामा तहसील के तेलगरा गांव की निवासी करीब 56 वर्षीया सावित्री मंडावी ने पं. रविशंकर शुक्ल विवि से बीएचएससी स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। वे 33 वर्ष तक शासकीय शिक्षिका रहीं और फिर उन्होंने सेवानिवृत्ति ले ली। वहीं ब्रम्हानंद नेताम चारामा तहसील के ही गांव कसावाही के निवासी हैं। उन्होंने बारहवीं तक की शिक्षा हासिल की है। वे कसावाही ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। भाजपा में उनका सफर शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में शुरू हुआ और मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तक जा पहुंचे।
सावित्री को विरासत में मिली है सियासत
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को सियासत तो विरासत में मिली है। स्व. मनोज मंडावी के पिता एवं सावित्री मंडावी के ससुर हरिशंकर सिंह ठाकुर अविभाजित मध्यप्रदेश में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे। वहीं मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर के विधायक रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे। उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी भी आदिवासी समाज के साथ ही अन्य जातियों और समाजों की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती आ रही हैं। समाज के सभी वर्गों से उनकी बेहतर तालमेल है। इस तरह सावित्री मंडावी को राजनीतिक और सामाजिक सरोकार विरासत में मिला है। पति के विधायक रहते वे भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही हैं। अब देखना होगा कि उन्हें सियासी विरासत को सम्हालने का मौका क्षेत्र के मतदाता देंगे या नहीं? वैसे चर्चा है कि मनोज मंडावी के असमय निधन से सावित्री मंडावी के पक्ष में सहानुभूति की लहर है। वहीं दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस की सरकार रहने का भी लाभ उन्हें मिल रहा है।
ब्रम्हानंद : शून्य से शिखर तक
ब्रम्हानंद नेताम को राजनीति ने शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। वे पहले भाजपा के आवरी शक्ति केंद्र अध्यक्षफिर चारामा मंडल उपाध्यक्ष, कसावाही के सरपंच बने। 2008 में नेताम भानुप्रतापपुर से विधायक चुने गए। तब उन्होंने कांग्रेस के बागी मनोज मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पोटाई को हराया था। नेताम भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और भाजपा मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अब देखना है कि ब्रम्हानंद का ब्रम्हास्त्र कितना कारगर साबित होगा?

ढहते मकान जैसी हालत हो गई कांग्रेस की : केदार कश्यप

0
  • प्रदेश भाजपा महामंत्री ने पूछा – क्या पुनिया की सर्वे रिपोर्ट को ख़ारिज कर टिकट देंगे बघेल ?

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए सलाह दी है कि बघेल भाजपा की चिंता में दुबले न हों। भाजपा अपने फैसले लेने के लिए सक्षम और स्वतंत्र है। हमें उस कांग्रेस से ज्ञान लेने की कोई जरूरत नहीं है, जो देशभर में समाप्ति की ओर है और अगले साल सत्ता से सौ फीसदी बेदखल हो जाएगी। भूपेश बघेल अपना घर देखें जिसकी चार साल में ही बुनियाद से लेकर कंगूरे तक जर्जर हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मुख्यालय कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया है और कांग्रेस में महाभारत चल रही है।

केदार कश्यप ने कहा है कि गुजरात में कांग्रेस की स्थिति उत्तर प्रदेश के चुनाव जैसी होने वाली है, जहां कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को कमान सौंपी थी। कश्यप ने कहा है कि भूपेश बघेल को हर वक्त भाजपा का डर सताते रहता है। उन्हें पूर्वाभास हो गया है कि कांग्रेस की महाभारत का परिणाम अगले साल उनका राजपाट समेट देगा। राज्य की जनता तो पहले ही कांग्रेस का तख्त पलटने तैयार बैठी है। जनता अगले जाड़े में कांग्रेस को सन्निपात की हालत में पहुंचाने के लिए अवसर का इंतजार कर रही है। केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस सरकार की विफलता और कांग्रेस में चल रहे गृहयुद्ध से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जो पैंतरे आजमा रहे हैं, वह उन पर ही भारी पड़ने वाले हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए पंचायत मंत्री का पद त्याग दिया। कांग्रेस के विधायकों और भूपेश बघेल के मंत्रियों की क्या स्थिति है, यह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को भी पता है। रही बात कांग्रेस संगठन की, तो वह तो औचित्यहीन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह सबको पता है। इधर भूपेश की टीम की हकीकत कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया की उस रिपोर्ट ने उजागर कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के 40 विधायकों की परफॉर्मेंस को खराब बताया गया है। भूपेश के मंत्री जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस प्रभारी की सर्वे रिपोर्ट को खारिज कर रहे हैं। तब भूपेश बघेल बताएं कि क्या वे कांग्रेस के सभी मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को अगले चुनाव में टिकट दिलाएंगे? यदि हां है तो भाजपा की उन्हें खुली चुनौती है कि यह ऐलान करें कि कांग्रेस के सभी विधायकों को फिर से जनता की अदालत में पेश करेंगे।

इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी.चिरंजीवी का हुआ आगमन

0
  • जगदलपुर के रेलवे स्टेशन में किया गया भव्य स्वागत
  • डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के हाथों रेलवे को दिया गया व्हीलचेयर
  • तितिरगांव गांव मे स्थित गायत्री विद्यापीठ को हॉस्टल निर्माण हेतु दिया गया 1 लाख की राशि

जगदलपुर– इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा जगदलपुर आगमन पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी. चिरंजीवी का स्वागत रेलवे स्टेशन में भव्य रूप से किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा जरूरतमंद यात्रियों को जिसमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग,यात्रियों,बीमारों,महिलाओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी.चिरंजीवी के हाथों से रेलवे को एस.एम.आर सीनियर मैनेजर रेलवे मानस रंजन नायक की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी.चिरंजीवी ने कहा जगदलपुर के रेलवे स्टेशन को इनरव्हील क्लब जगदलपुर की तरफ से व्हीलचेयर प्रदान किया जा रहा है। मानव सहायता करना ही हमारा उद्देश्य है। स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उच्च स्तर पर बात की जाएगी।
सीनियर मैनेजर मानस रंजन नायक ने कहा मै इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने जरूरतमंद लोगों की चिंता की। इनरव्हील क्लब हर जन कल्याणकारी कार्यों में हमेशा आगे रहा है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी. चिरंजीवी द्वारा तितिरगांव गांव में स्थित गायत्री विद्यापीठ को हॉस्टल निर्माण हेतु एक लाख की राशि प्रदान की गई। बच्चों के सोने के लिए पलंग एवं फल मिष्ठान भी वितरण किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा उषा गोंदी, सचिव ममता राणा,रानू दुबे,डॉ सरिता थामस, मनीषा राजपुरिया,सुनीता बोथरा,सारिका चिंचोलकर,लवली सूरी, कुसुम हेलीवाल,प्रीति आजाद,माया सोनी, सुषमा झा,अरुणा जोबनपुत्रा, गीता जेठानी, पूजा अग्रवाल,अलका गुप्ता, नीता जलोटा,डॉक्टर श्रृंखला जैन, दिव्या कृष्णमूर्ति, लाइबा चामडिया, दीपिका सोनी, श्वेता राव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

खेल जगत में संस्कार द गुरुकुल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

संस्कार द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल चिडई पदर बस्तर के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय योग मुंडो (मार्शल आर्ट )प्रतियोगिता में भाग लिया। 29 विद्यार्थियों की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें 26 विद्यार्थियों ने मेडल जीतकर संस्कार द गुरुकुल स्कूल और बस्तर संभाग का नाम रोशन किया ।गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में स्वास्तिक कोरम, श्रवण सेठिया ,आलिया मतलब, चांदनी साहू, दिशा बगेल, घोषिता टांग ,निकिता सेठी ,पी सूर्या राव। सिल्वर पदक जीतने वाले छात्र वैभव सिंह ठाकुर ,भोजराज बघेल ,साहिल बघेल ,प्रसिद्धि ध्रुव, शुभम कश्यप, हर्षिता दोहरे। कांस्य पदक जीतने वाले छात्रों में नैतिक गुप्ता, शिवम सौरी, शुभम सेठिया ,वीर चौहान ,सिद्धार्थ साना, अभिज्ञान नायडू, पुष्कर भास्कर ,ऐश्वर्या नायडू, नव्या मंडावी ,अन्नू मेहता, नेलस्सी मूडियम, आदित्य सिंह, तमन्ना बघेल है । मार्शल आर्ट कोच के अध्यापक यतीश राव के परिश्रम का ही परिणाम है कि छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की। प्राचार्य अभिषेक नायडू ने छात्र छात्रों के इस सफलता पर यतीश राव और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। इसी तरह रोलबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भाटागांव रायपुर में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में संस्कार द गुरुकुल के 5 छात्र सिद्धार्थ साना, जतिन नेगी, पुष्कर भास्कर तुषार प्रधान ,रोहन मढ़कामी ने भाग लिया। जिसमें से 3 छात्रों ने इस खेल में भी मेडल प्राप्त किए रोलर स्केटिंग के कोच आशीष के मेहनत का परिणाम रहा कि विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। एनसीसी द्वारा आयोजित कैम्प मे भी संस्कार द गुरुकुल के 8 विद्यार्थियों ने केंद्र में भाग लिया, जिसमें एक ने मेडल और अन्य ने सर्टिफिकेट प्राप्त किये। खेल जगत की इस उपलब्धि के लिए संस्कार द परिवार के चेयरमैन रतनलाल जैन और विद्यालय प्रबंधक अमित कुमार जैन ने छात्रों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । प्राचार्य अभिषेक नायडू ने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामना दी है।

बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के तहत् पुरूर स्कूल में चलाया गया जागरूकता अभियान

0
  • यातायात सड़क सुरक्षा, बेड-टच गुड-टच, महिलाओ एवं बच्चों संबंधी होने वाले अपराधों के संबंध में दिया गया जानकारी

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्षन में एवं निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिले में दिनांक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2022 तक बच्चों का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बालकों, अभिभावकों व नागरिकों को जागरूक करने के उद्देष्य से ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ मनाया जा रहा है।

‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ का उद्घाटन समारोह दिनांक 14 नवम्बर (बाल दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में आयोजित किया गया था। ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ कार्यक्रम के तहत् ही आज दिनांक 15.11.2022 को पुरूर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गयाा इस कार्यक्रम में बच्चों को यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात संकेतों लाल/हरा/पीला सिग्नल के बारे में, रेड सिग्नल जंप नहीं करने, संयमित गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ड्रायविंग लायसेंस बनावाकर ही वाहन चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने संबंधी जानकारी दिया गया साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधित पाम्पलेट का वितरण किया गया। बच्चों को बेड-टच/गुड-टच के संबंध में जानकारी दिया गया व महिलाओं एवं बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों से बचने के लिए विभिन्न तरीकों एवं बच्चों के शोषण के विरूद्व अधिकारो के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में पुरूर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 100 से अधिक छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दूसरे दिन बस्तर जिला सहकारी संघ मर्याo जगदलपुर के द्वारा विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में दूसरे दिन बस्तर जिला सहकारी संघ मर्याo जगदलपुर के द्वारा विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि कृष्णा राम पोयाम अध्यक्ष विपणन समिति कोंडागांव एवं अध्यक्षता दिनेश चोरड़िया उपाध्यक्ष विपणन समिति कोंडागांव विशिष्ट अतिथि के.एल. उइके सहायक पंजीयक सहकारी समितियां कोंडागांव व भारी संख्या में सहकारी बन्धु उपस्थित रहे , जिला सहकारी संघ के प्रबंधक सी.के. द्विवेदी ने विपणन, उपभोक्ता , प्रसंस्करण और मूल्य सम्वर्धन पर प्रकाश डाला , संचालन मितेश पाणीग्राही प्रशिक्षक द्वारा किया गया ,एम.रविराज , संदीप मिश्रा , भाल चंद मंडन की विशेष सहभागिता रही |

32% आरक्षण के लिए आदिवासी समाज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्का जाम किया

0

जगदलपुर :- सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक बस्तर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस्तर चौक पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग मांझी पारा मे सेवा अर्जी कर रैली के माध्यम से बस्तर चौक पहुचे और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आदिवासी राज्य में शासन के 32 विधायक अनुसूचित जनजाति वर्ग से निर्वाचित होने के बावजूद आदिवासी समाज सड़क में अपने हक की लड़ाई के लिए जद्दोजहद कर रहा हैं ।

इसके पूर्व भी सन 2012 में अनुसूचित जनजाति समाज को 32% आरक्षण के लिए सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ी थी । उसके बावजूद भी आदिवासियों की सन 2000 से लेकर सन 2012 तक की बैकलांग की भर्ती का नुकसान उठाना पड़ा था । इन 10 सालों के बाद आदिवासी समाज फिर वही प्रतिनिधित्व संघर्ष के लिए दोबारा मैदान सर्व आदिवासी समाज समस्याओं लेकर गुंडाधुर चौक बस्तर में चक्का जाम किया।विधानसभा में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति अधिनियम 2022 को स्वतंत्र अधिनियम के रूप में पारित करें और इसे अन्य वर्गों के आरक्षण से पृथक रखें।पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों का 100% स्थानीय उम्मीदवारों से ही भर्ती किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्र में भर्ती अधिनियम 2022 पारित किया जावे ।छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य प्रदेशों के प्रवासी व्यक्तियों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन में भी झारखंड राज्य की तर्ज पर एक जनवरी 1932 के मिसल रिकॉर्ड / खतियान रिकार्ड के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई डोमिसाइल नीति को कानून रूप देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में अधिनियम के रूप में पारित करें। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा कश्यप , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप , नारायण सिंह मौर्य, लंबोदर मौर्य, भुनेश्वर बघेल,रामचंद्र बघेल,मंगल बघेल,खरे कश्यप सहित सैकड़ों आदिवासी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर शहर में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

0
  • बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी
  • देश के प्रधानमंत्री के आव्हान पर मनाया गया राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस

जगदलपुर:- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में जनजाति गौरव समाज जिला बस्तर के द्वारा मनाया गया।


आज शहर के दंतेश्वरी मन्दिर के समीप जनजाति गौरव समाज जिला बस्तर के सदस्यों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान आदिवासी समुदाय के अधिक संख्या में हजारों ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लिया।
आदिवासी संस्कृति के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , कार्यक्रम स्थल को भी आदिवासी संस्कृति के हिसाब से स्वरूप दिया गया था।

एम डी ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार को आदिवासी आरक्षण के मामले में अभी वर्तमान सरकार को ठीक करना चाहिए ना कि पूर्व सरकार पर ठीकरा फोड़ना चाहिए

केदार कश्यप ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने देश के लिए अपनी जान निछावर कर दिया आज उनका जन्मदिवस है ,और आज उनका जन्मदिवस राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया है जिसके लिए हम उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है।

वही बुदरी टाटी ने गोंडी भाषा मे सभा को सम्बोधित करते हुए धर्मांतरण को ले कर दहाड़ लगाई है।

जनजाति गौरव समाज के सदस्यों द्वारा शहर में रैली निकाली गई, जो शहर के मेन रोड सहित अस्पताल रोड, संजय मार्केट से गुजरी।

जनजाति गौरव समाज के सदस्यों द्वारा देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रमुख 5 विन्दुओ पर ज्ञापन सौपा गया।
इस दौरान एम दी ठाकुर ( प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव समाज छत्तीसगढ़), बुदरी टाटी ( सामाजिक कार्यकता,महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य ),पूज्य बासुदेव बाबा ( अलेख महिमा सम्प्रदाय) , केदार कश्यप ( संरक्षक गौरव समाज छत्तीसगढ़) , संतोष नाग ( जिला अध्यक्ष गौरव समाज बस्तर) सहित दिनेश कश्यप पूर्व बस्तर सांसद, बैदूराम कश्यप, लच्छु कश्यप सहित अन्य समाज एवम संगठन के सदस्य मौजूद थे।

तहसील साहू संघ राजहरा का वार्षिक आम सभा का आयोजन

0

स्थानीय साहू सदन में तहसील साहू संघ राजहरा का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ,उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, लिखन साहू जी अंकेक्षक ,श्रीमती अंजू साहू संगठन सचिव, श्रीमती द्रोपति साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद, मोहन लाल साहू , युवराज साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर की गई। सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने अतिथियों के स्वागत भाषण के साथ सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दिया।

राधेश्याम साहू सचिव तहसील साहू संघ के द्वारा तहसील साहू संघ का वार्षिक कार्यक्रम का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें तहसील साहू संघ के द्वारा किए गए कार्यों एवम आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों एवम सदस्यों को प्रदान किया। शीतल साहू कार्यालय सचिव तहसील साहू संघ के द्वारा वार्षिक आय_ व्यय प्रस्तुत किया गया। उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सामाजिक विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपने – अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। श्री सोमन लाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ने सामाजिक नियमावली की जानकारी, मृतक भोज, सामाजिक निर्वाचन नियमावली की जानकारी व परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही। जितेन्द्र साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजू साहू , लिखन साहू ,श्रीमती सत्या साहू, श्रीमती द्रोपति साहू , युवराज साहू , मोहनलाल साहू ने भी अपने – अपने विचार रखे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम साहू सचिव एवं राजेश कुमार साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ एवं आभार प्रदर्शन रेखूराम साहू सहसचिव तहसील साहू संघ ने किया।
कार्यक्रम में गोविंद साहू, श्याम लाल साहू ,किशोर साहू, निर्मल दास साहू, संतराम साहू, शीतल कुमार साहू, राजकुमार साहू, द्वारिका साहू,श्रीमती माया साहू , द्वारिका साहू, श्रीमती राधा साहू, श्रीमती विमला साहू चेतन साहू ,पीयूष कुमार साहू, खूब लाल साहू, किशन लाल साहू ,रामेश्वर साहू, रमेश्वर कुमार साहू ,श्रीमती रेवती साहू, श्रीमती कुंती साहू, गजेंद्र कुमार साहू, राम सिंह साहू ,मना राम साहू, कमल किशोर साहू संजय कुमार साहू, श्रीमती गायत्री साहू ,श्रीमती पूर्णिमा साहू ,श्रीमती भामिनी साहू, श्रीमती आशा साहू ,श्रीमती तरुणा साहू, श्रीमती भूमिका साहू, श्रीमती नोमेश्वरी साहू ,श्रीमती रेखा साहू,श्रीमती माया साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती निलेश्वरी साहू, श्रीमती चंपा देवी साहू श्रीमती राधिका साहू, प्रेम बाई साहू ,ललिता साहू ,महेश्वरी साहू ,बिमला साहू ,भूमिका साहू , नोमेश्वरी साहू, सुरेश साहू, अंकलहिन साहू, ललिता साहू, मनभा साहू, चंपा, साहू , गायत्री साहू, गंगा साहू, चमेली बाई साहू, खिलेश्वरी साहू, ललिता साहू, निर्मला साहू ,गीतांजलि साहू, लिलेश्वरी साहू, मीराबाई साहू, बुधनतीन साहू, उषा साहू, संतोष साहू ,मीना साहू ,निर्मला साहू ,गिरजा साहू ,पुष्पा साहू, इंद्रानी साहू, पूनम साहू , ओम प्रकाश साहू ,सेवक राम साहू ,कैलाश नाथ साहू, योगेश्वर लाल साहू, नंदकुमार साहू, जनक लाल साहू ,चुनुराम साहू, हीरा लाल साहू ,मनहरण लाल साहू ,भादू राम साहू राम साहू ,सुगम साहू ,रमेश साहू, राजकुमार साहू ,भोजराम साहू ,गंगाधर साहू बलदेव साहू भूखन लाल साहू ,धनराज साहू, रजभान साहू ,सुगम लाल साहू, पूनऊ राम साहू, जितेंद्र साहू, श्यामदास हिरवानी, कमलनारायण साहू,बंशीनाथ साहू, कृपा राम साहू ,दसरू राम साहू, भुवन साहू, आसकरण साहू ,रामकुमार साहू , संतराम साहू गोविंद राम साहू, आर आर साहू एवं पदाधिकारी गण वह सदस्यगण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार श्रीमती डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशन में तथा श्रीमती सुमन सिंह ध्रुव जी के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 14.11.2022 को बाल दिवस के अवसर पर

श्रीमती सोनी तिवारी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा में विधिक जागरूकता शिविर एवं फैंसी ड्रेस, रंगोली, निबंध, कुर्सी दौड़ एवं विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थी को न्यायाधीश महोदय के द्वारा Cyber Crime, IT act, ट्रैफिक से संबधित नियमों की जानकारी एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं का जानकारी दिया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष अजय छाजेड़, स्कूल के प्राचार्य एवं स्कूल के शिक्षक व पीएलव्ही दीपक साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS