City Media - Page 1761 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1761

ग्राम पचेड़ा में प्राथमिक शाला के बच्चों को मुहल्ले में दिया जा रहा है शिक्षा

0

डोंडी – वनांचल संकुल केंद्र पटेली के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम पचेड़ा में कोविड 19 संक्रमण लाकडाउन के कारण स्कूल में अवकाश घोषित है।बच्चे पढाई से दूर ना रहे इसके लिए शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन पढाई करने के लिए सीएसी के मार्गदर्शन में अथक प्रयास किया गया मगर समुचित मोबाइल नेटवर्क के अभाव में अपेक्षित सफलता नही मिल पाई।फिर शासन के निर्देशानुसार बच्चों को शिक्षा से सतत जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चो को ऑफलाइन पढ़ाई कराने ,पढ़ई तुंहर द्वार योजना के तहत , गली, मोहल्ला, सामुदायिक भवन में अध्यापन हेतु ग्रामीणों से चर्चा कर सहमति लिया गया ग्रामीणों की ओर से बच्चों के देखभाल के लिए वॉलिंटियर्स व्यवस्था और पर्याप्त सेनेटाइजर, माश्क व सोसल डिस्टनसिंग का पालन करने निर्देश दिया गया,शैक्षिक केंद्रो में 10 बच्चो से अधिक नही बैठाए जाने की बात हुई साथ ही सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे या शिक्षक के उपस्थिति पर प्रतिबंध लगाने की बात हुई। गाँव के गणमान्य नागरिकों सरपँच व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , पूर्व जनपद सदस्य भिसम टण्डन , प्रधान पाठक बी एल निषाद व संकुल समन्वयक महेश बंसोड़े के मार्गदर्शन में सामुदायिक सहभागिता के साथ कक्षा 5वी हिंदी विषय का अध्यापन के साथ पढ़ाई आरम्भ हुआ।

Big Breaking दल्लीराजहरा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | कोरोना संक्रमित व्यक्ति आरपीएफ का जवान है वह बीते दिनों राजस्थान से लौटा है। छत्तीसगढ़ आने के बाद वह दल्लीराजहरा के वार्ड नम्बर 26 क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। इस खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। प्रदेश के साथ साथ बालोद जिले में भी संक्रमण की गति रफ़्तार पकड़ रही है |

जिला स्तरीय शिकसा काव्य धारा में बालोद जिला के धर्मेन्द्र कुमार श्रवण की बेहतरीन प्रस्तुति

0

बालोद : शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित आॅन लाईन साप्ताहिक कार्यक्रम को पर रविवार शिकसा काव्य धारा की प्रथम प्रस्तुति अकादमी के कुशल संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन ‘आस’ के मार्गदर्शन एवं संयोजकत्व में रविवार को रात्रिकालीन किया गया । इस अवसर पर दुर्ग भिलाई ,बेमेतरा ,जांजगीर चांपा बालोद जिला इस तरह से 05 कवियों ने भाग लिया उनमें से बालोद जिले के उमावि खल्लारी के व्याख्याता डीके श्रवण ने अपनी स्वरचित कविता कोरोना ल भगाव जीवन ल बचाव शीर्षक पर भाव देते हुए ऑनलाइन में जुड़े हुए विद्ववत गुरूजन एवं दर्शकों को शमा में बांधे रखा। इस शानदार प्रस्तुति पर उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि विश्व पटल पर असंख्य जीवधारी या जीव जंतु है उसमें मानव ही श्रेष्ठतम ,सर्वोच्च ,सर्वोपरि व सिरमौर प्राणी होते हुए भी आज इंसान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति के साथ असंतुलन वातावरण निर्मित करने के परिणाम स्वरूप कोरोना जैसे महामारी को वैश्विक स्तर पर जन्म देकर आज इस भयंकर वायरस covid-19 के दंश को झेलना पड़ रहा है और कब तक झेलते रहेंगे ये आनेवाला समय ही बताएगा जो आज परिलक्षित हो रहा है । कोरोना जैसे महामारी आज पूरे दुनिया में फैल चुका है । काबू पाने के लिये मुश्किल भरा कार्य हो गया है ,फिर भी हमारे देश में लाकडाउन कर विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है । इस पर शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार श्रवण ने अपने काव्य पर ये बताने का प्रयास भी किया है कि कोरोना काल में इसका जन्म ,कारण , लक्षण , निदानात्मक उपाय व सुझाव देकर आत्मसंयमित रहना,सात्विक आहार ग्रहण करना ,रहन-सहन ,खान-पान व स्वच्छता को अपनाना , सेनेटाइजर का उपयोग करना ,सावधानी ही बचाव है,stay home,stay safe आदि जैसे गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया।उन्हें उनके कविता प्रस्तुति पर शिकसा काव्य धारा 2020 ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
इस खुशी पर विद्यालय प्राचार्य ,सेवानिवृत व्याख्याता एवं साहित्याकार अशोक सोनी ,सुधीर गौतम ,चंद्रवंशी एवं समस्त स्टाॅफ़ ,शाला विकास समिति,ग्राम पंचायत खलारी ,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद इकाई ने बधाईयाँ प्रेषित कर हर्ष व्याप्त किया गया है ।

 

Big Breaking दल्लीराजहरा निवासी दानीटोला के पास कार पलटने से घायल

0

दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी देवेन्द्र चंद्राकर की कार जो कि बालोद से दल्ली की ओर अपनी santro कार CG08 0589 से आ रहे थे कि दानीटोला के पास अनियंत्रित होने से कार पलट गई जिससे चालक को घायल अवस्था में जिले के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया है |

खबर प्राप्त होने के अनुसार |   

Big Breaking दल्लीराजहरा में कुत्तों का आतंक – आज फिर निर्दोष पशु आदमखोर कुत्तों का निवाला बना

0

दल्लीराजहरा – 29 जुलाई को “दल्लीराजहरा में कुत्तों का आतंक” शीर्षक पर सिटी मीडिया द्वारा समाचार छापा गया था किन्तु प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और इसका निष्कर्ष यह कि आज फिर निर्दोष पशु आदमखोर कुत्तों का निवाला बना | शायद प्रशासन ये सोच रहे होंगे कि जिस दिन कोई इंसान इन आदमखोर कुत्तों कर निवाला बनेंगे तब एक्शन लेंगे, हो सकता है अब अगला शिकार कोई इंसान हो इन आवारा कुत्तो को कच्चा मांस खाने का आदत राजहरा बाबा मन्दिर के आगे नगर पालिका द्वारा कचरा व मरे मवेशियों को फेके जाने के कारण हुआ है जिस दिन कोई मरा जानवर नही मिलता ये अपना शिकार खुद ढूढ़  रहे है ।

ये आवारा कुत्ते कच्चा मांस की लत से किसी इंसान पर जान लेवा हमला कर सकते है जल्द ही इन आवारा कुत्तों को ठिकाना नहीं लगाया गया तो बहुत  जल्द कोई बड़ी घटना घट सकती है । आज फिर राजहरा बाबा पहाड़ी के पीछे बछिया को कुत्ते लोग नोच रहे थे |

कल से देश के व्यापारियों द्वारा “चाइना भारत छोड़ो आंदोलन” के नाम पर प्रदर्शन

0

नई दिल्ली – व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कल यानि 9 अगस्त से ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। देश के सभी राज्यों के लगभग 600 शहरों में व्यापारी चीन के खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे। देश में चीन की हरकतों के खिलाफ काफी गुस्सा है। ऐसे में व्यापारियों ने चीन का विरोध करने में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाई है। अब कल व्यापारी देशभर में चीन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

चीन भारत छोड़ो’ 9 अगस्त को ही मनाया जाता है। इसी को आधार मानकर व्यापारियों ने इस दिन को चीन भारत छोड़ो दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है।

Big Breaking छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट जज के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

0

राजनंदगांव – आज सुबह सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज गौतम चौरड़िया के बेटे प्रियांश चौरड़िया की मौत हो गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांश चौरड़िया सुबह पेट्रोल भरवाने के लिए CG 07 AR 1300 घर से निकला हुआ था कि बर्फानी आश्रम के पास सामने से आ रही ट्रेलर के जबरदस्त टक्कर से कार के परखच्चे तक उड़ गए बड़ी मुश्किल से प्रियांश को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया पर बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया |

Big Breaking दल्लीराजहरा के मुख्यमार्ग स्थित गुप्ता चौक मे व्यापारियो एंव पुलिस के बीच कहासुनी आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के तानाशाही रवैय्या के खिलाफ मुख्यमार्ग बाधित किया

0

दल्लीराजहरा – सूत्रों द्वारा पता चला है कि प्रवीण जैन (बजाज शोरूम) वाले कि गाड़ी को पुलिस वालों ने लॉक लगा दिया उनके घर के सामने लाइन के इस पार आधी गाड़ी आ गई थी करके   बहुत देर से रिक्वेस्ट कर रहे थे लॉक निकालने को लेकर  फिर इसी बात को लेकर बात बहुत ज्यादा बढ़ गई दरअसल दोनों पुलिस वाले नशे में थे और व्यापारी के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे | जिसके बाद टी आई   साहब के आने के बाद उनके साथ भी धक्का मुक्की हो गई   और मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि टी आई  साहब जोर से चिल्लाए और उसको धकेल धकेल के ले गए गुप्ता चौक की तरफ  इससे गुप्ता चौक में बहुत भीड़ हो गई है और मुख्य मार्ग बाजार क्षेत्र मे वाहनो की लम्बी कतार लग गई है |मामले तो तूल पकड़ता देख सीएसपी साहब को भी खबर की गई और वे भी वहां पहुँच चुके है |

वर्षो से लंबित नियमितिकरण की मांग को लेकर आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री, श्रम मंत्री को पत्र लिखकर अपने नियमितीकरण की मांग की । संघ की प्रांताध्यक्ष डॉ शिरीन सिंह ने बताया कि सरकार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के वादे के साथ सरकार में आयी, इसी वादे के तारतम्य में इसी हफ्ते सरकार द्वारा दो वर्ष की सेवा पूर्ण किए हुए 16278 शिक्षाकर्मियों को नियमित किया गया है, जो कि न्यायपूर्ण निर्णय है,और सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है । परन्तु हम सभी संविदा आयुष चिकित्सक विगत 17 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और पिछले चार महीने से कोरोना महामारी से कोरोना वारियर्स के रूप में संघर्षरत हैं, ऐसे में हमें नियमित ना करना हमारे लिए अत्यंत निराशाजनक एवं घोर पीड़ा दायक है । छत्तीसगढ़ शासन में आयुष विभाग के अंतर्गत कूल 410 संविदा आयुष चिकित्सक राज्य सरकार में स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत हैं।

हम सभी चिकित्सक विगत 12-17 वर्षों से आम जनता की सेवा कर रहे हैं, पर इतनी लंबी सेवा के बावजूद अभी तक हमारी नौकरी को नियमित नहीं किया गया है, जबकि हमारे नियमितीकरण की मांग विगत 10 वर्षों से शासन स्तर पर लंबित है। हम सभी 410 संविदा आयुष चिकित्सक कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम में अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सेवा आम जनता एवं राज्य सरकार को दे रहे हैं । हममें से अधिकांश चिकित्सक कोविड-19 के क्वारंटाइन सेंटर, सर्विलांस टीम, सैंपल कलेक्शन टीम, स्क्रीनिंग टीम, आइसोलेशन वार्ड, रैपिड रेस्पॉन्स टीम, फ्लू ओपीडी, हेल्पलाइन और कंट्रोल टीम, ट्रेसिंग टीम, मोबाईल मेडिकल टीम, ट्रीटमेंट सेंटर आदि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, शेष चिकित्सक आयुष इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा वितरित कर, आयुष ओपीडी आदि में सेवा देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस से संघर्षरत हैं । हम सभी चिकित्सक अपनी सेवा इस महामारी में देते हुए राज्य को कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं । हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि हमारे संघर्ष से कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ जीतेगा ।

इस संघर्ष में कहीं न कहीं हम संविदा चिकित्सकों के मन में अवसाद की स्थिति बनी हुई है, कि कहीं इस बीमारी की चपेट में आने से अगर हमारी जान चली गई तो हमारे बाद हमारे परिवार का, हमारे बच्चों का क्या होगा ? क्योंकि ना तो संविदा में अनुकम्पा नियुक्ति है और ना ही आर्थिक सुरक्षा । संविदा में जो एकमुश्त नियत मानदेय हमें मिलता है वो भी नियमित चिकित्सकों को मिलने वाली तनख्वाह की तुलना में आधे से भी कम है, जिसमें घर परिवार का पालन पोषण हो जाए वही बहुत है, जबकि हम संविदा चिकित्सक, नियमित चिकित्सकों के समान ही वो सभी कार्य करते हैं जो नियमित चिकित्सक करते हैं, परन्तु 17 वर्षों की सेवा के बाद भी हमें समान काम के लिए समान वेतन ना देकर हमारा आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है । प्रत्येक वर्ष मार्च आते ही सभी संविदा कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो जाता है कि इस वर्ष हमको सेवा वृद्धि मिलेगी की नहीं, अगर सेवा वृद्धि नहीं मिली तो हम अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे, इसी भय में संविदा कर्मचारियों का जीवन व्यतीत हो रहा है ।

12-17 वर्षों की सेवा के पश्चात सभी चिकित्सकों की उम्र 45-50 वर्ष हो गई है, हम सभी चिकित्सकों ने अपने जीवन का सबसे मूल्यवान समय सरकार को दिया है। अब उम्र के इस पड़ाव पर हम कहां जाएं, अगर इतनी लंबी सेवा के बावजूद भी हमको नियमित नहीं किया जा रहा है तो यह अन्याय की पराकाष्ठा है, इन परिस्थितियों में हम चिकित्सकों का जीना दूभर हो गया है । संघ ने सरकार से अपील की है कि संविदा आयुष चिकित्सकों की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, सहानुभूति पूर्वक विचार कर, न्यायहित में 12-17 वर्षों की लंबी अवधि की सेवा एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी में सेवा के आधार पर सभी संविदा आयुष चिकित्सकों को नियमित करने मांग की है ।

गुरूर पुलिस ने जुआ खेलते 4 लोगों को गिरफतार कर 7840 रूपये वसुले

0

बालोद: गुरूर थाना क्षेंत्रार्तगत दो अलग अलग जगहांे पर जुआएक्ट के तहत कुल 7840 रूपये वसुल कर 4 लोगों पर कार्यवाही की गई।


धारा 4 (क) जुआ एक्ट में 2170 रुपया जप्त कर आरोपी द्वारिका टेकाम पिता स्व. भागीरथी टेकाम उम्र 28 साल को ग्राम मरकाटोला से गिरफ्तार किया गया। तथा गुरूर में 52 पत्ती ताश के साथ तीन लोगों को जुआ खेलते हुए धारा 13 जुआ एक्ट के तहत आरोपियों के कब्जे से नगद 5670 रुपया जप्त कर आरोपी श्यामलाल साहू, गजानंद बंछोर मनीराम गोड कुल तीन लोग पर कार्यवाही की गई। इस प्रकार गुरूर पुलिस द्वारा 4 लोगों को गिरफतार कर कुल 7840 रूपये जप्ती करते हुए जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS