City Media - Page 1242 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1242

उत्तर प्रदेश में लगा लगा हुआ है अघोषित आपातकाल – कहा रेखचंद जैन ने !

0

इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी ने शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन के साथ अलोपीबाग के सोवतियाबाग में कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के पक्ष में चौपाल आयोजित कर उन्होंने मौजूदा योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है यहां की जनता डरी और सहमी हुई है की अगर कोई योगी का विरोध करेगा तो उसके घर को तोड़ने के लिए घर के सामने बुलडोजर खड़े कर दिया जाता है, प्रदेश की आशा बहने अपना अधिकार मांगने पर, नौजवान,युवा रोजगार मांगने पर लाठी व डंडो से पीटा जाता है, किसान अपना हक़ मांगता है तो गाड़ियों से कुचल दिया जाता है पूरे प्रदेश की जनता में महंगाई का हाहाकार मचा हुआ है ऐसी तानाशाही सरकार की किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी , महिला उत्पीड़न,कमरतोड़ महंगाई एवम जनविरोधी नीति से मुक्ति पानेके लिए योगी की अत्त्याचारी सरकार को उखाड़ फेकने और कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को पंजा छाप पर बटन दबाकर प्रचण्ड बहुमत से विजयी बना कर प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।

इस अवसर पर कॉंंग्रेस प्रत्त्याशी अनुग्रह नारायण सिंह जी के साथ सुभाष पांडेय, कमलेश सिंह, अभिषेक पांडेय, शिवसेवक सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, अमन सिंह, मानस शुक्ला जी, मनोज कुमार, दिनेश सरोज, अमित कुमार, संजय पांडे, शुशील जैन, राम मनोरथ सरोज, आर के गौतम सीता राम सिंह, छेदी लाल गुप्ता, जगदलपुर जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय इंटर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

उत्तरी विधान सभा के कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए मांगा समर्थन

0

दिनांक 14 फ़रवरी 2022 को प्रयागराज के हाई कोर्ट में कॉंग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छ. ग. शासन रेखचंद जैन जी ने प्रत्त्याशी अनुग्रह नारायण सिंह एवं प्रदेश महासचिव एवं प्रयाग राज प्रभारी राघवेंद्र सिंह तथा शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन के साथ हाई कोर्ट प्रयाग राज के अधिवक्ता बार काउंसिल के समस्त पदाधिकारियों के साथ कोर्ट में जाकर अधिवक्ताओं से कहा की न्याय के इस मंदिर में मैं आप लोगों से सत्य और असत्य की इस लड़ाई में आप बुद्ध जीवियों के ऊपर मुझे भरोसा हैं की इस बार आप न्याय जरूर करेंगे और कॉंग्रेस के समर्थन में वोट देकर प्रयाग राज उत्तरी के प्रत्त्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाएंगे !

इस अवसर पर उपरोक्त नेताओं के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता बाबा अभय अवस्थी जी, सुरेश त्रिपाठी राजकुमार शुक्ला रामप्रवेश पांडे विनायक कृष्ण पांडे अरविंद पांडे बृजेंद्र पांडे उत्कर्ष पांडे अनुपम श्याम द्विवेदी सुधीर दिक्षित जितेंद्र नायक एसपी सिंह आशुतोष श्रीवास्तव निशांत रस्तोगी अक्षय यादव सुष्मिता यादव अंजुम नाग जगदलपुर जिला महासचिव हेम उपाध्याय छत्तीसगढ़ इंटर कांग्रेस महासचिव विजय सिंह एवं अन्य अधिवक्ता तथा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे !

स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के लिए अब ऑनलाईन आवेदन अनिवार्य, एनआईसी की वेबसाईट पर करना होगा आवेदन

0

रायपुर, 14 फरवरी 2022/ स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी स्थानांतरण अब एनआईसी द्वारा निर्मित वेबसाईट https://shiksha.cg.nic.in/TeacherEst के माध्यम से होंगे। स्वैच्छिक स्थानांतरण चाहने वाले व्यक्तियों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इसके बाद यदि वे चाहें तो इस आवेदन को प्रिंट करके कागज पर भी प्रेषित कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन नहीं किए जाने की स्थिति में केवल कागज पर किए गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आज इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक स्थानांतरण की एण्ट्री संचालनालय लोकशिक्षण द्वारा एनआईसी की वेबसाईट पर की जाएगी तथा उससे निकाले गए प्रिंट को ही फाईल पर लगाकर प्रेषित किया जाएगा। बिना वेबसाईट में एण्ट्री किए कोई प्रशासनिक स्थानांतरण भी नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण आदेश भी एनआईसी के वेबसाईट के माध्यम से ही जारी होंगे। संबंधित कर्मचारियों के कार्य मुक्ति और नए स्थान पर ज्वाईनिंग भी एनआईसी की वेबसाईट के माध्यम से ही की जाएगी।

बच्चों की दक्षता में आई कमी को लेकर शिक्षक सजगता से करें कार्य – रोहित व्यास

0

बच्चों की हुई प्रभावित पढ़ाई को पूर्ण कराने के लिए शिक्षकों से सहयोग करने की अपील की

सत प्रतिशत उपस्थिति सहित टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता पर दिया जोर

बस्तर जिले के शासकीय शालाओं सहित बंद पड़ी निजी शालाओं में डेढ़ माह के बाद जिला कलेक्टर रजत बंसल के आदेशानुसार उनके मार्गदर्शन में जिले की शालाओं में अध्यापन व्यवस्था सुचारू रूप से आरंभ हो सके, इसको लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी, भारती प्रधान के द्वारा बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल,तोकापाल, स्वामी आत्मानंद स्कूल माशा प्राथमिक शाला,तोकापाल का निरीक्षण किया। रोहित व्यास ने कहा कि आने वाले समय में परीक्षाओं की तैयारी एवं बच्चों के शैक्षिक गुणवक्ता को देखते हुए ।जिला पंचायत सीईओं ने शिक्षकों एवं बीईओ,बीआरसी सहित संकुल समन्वयक ओं को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि, किसी भी स्थिति में शालाओं की उपस्थिति कम ना हो सके इस को लेकर शिक्षक सतत रूप से पालको से संपर्क कर बच्चों को शाला में लाने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें।

डेढ़ माह से बंद पड़ी शालाओं में निसंदेह बच्चों की पढ़ाई पर फर्क पड़ा है, आने वाले समय में परीक्षा है इसलिए छात्र-छात्राओं की भविष्य को देखते हुए समर्पण भाव से कार्य करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत के सीईओ व्यास ने मध्यान भोजन बनाने वाले रसोइयों से बात कर मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की साथ ही शौचालयों की स्वच्छता , रनिंग वाटर की उपलब्धता पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण के दूसरे चरण में शत-प्रतिशत बच्चों सहित जिन ग्रामीणों ने आज भी टीकाकरण नहीं करवाया है ।ऐसे लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण करवाने के लिए न केवल प्रेरित करें बल्कि उन्हें टीकाकरण केंद्र तक ले जाने के लिए प्रयास करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, एपीसी,बीईओ बीआरसी उपस्थित थे।

डौंडी ब्लाक के पूर्व सैनिकों द्वारा दल्ली राजहरा के हृदय स्थल जैन भवन चौक में दीप प्रज्वलित कर पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

0

पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद के तत्वधान में डौंडी ब्लाक के पूर्व सैनिकों द्वारा दल्ली राजहरा के हृदय स्थल जैन भवन चौक मैं दीप प्रज्वलित कर पुलवामा मैं शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा मौन धारण कर सभी ने श्रद्धा सुमन भेंट कर शहीदों को याद किया उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू, डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, हॉनर्री कैप्टन वी पी सिंह (सेवानिवृत्त), हॉनर्री कैप्टन राकेश पाठक( सेवानिवृत्त), एसएन साधक , अजय कुमार, सीएम मोहंती, धीरज देवांगन, ऐ के शाह, लोकेश्वर निषाद, रविचंद्रन, अनूप, पितांबर एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

बैंक गरीबो का सोना नीलाम कर रही और मोदी के मित्र बैंको को नीलाम करवा रहे है – मरकाम

0

रायपुर 14 फरवरी । गुजरात में हुए 22842 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी से विदेश में जमा काला धन देश मे तो नही ला पाये तो कम से कम देश के बैंको में जमा जनता का पैसा लेकर विदेश भागे लोगो को ही पकड़ कर ले आते और बैंको का पैसा वापस करवा देते। मोदी सरकार के नोटबंदी के बाद अब देश में बैकबंदी हो रही है मोदी के मित्र बैंकों का पैसा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं और बैंक डूब जा रहे हैं। मोदी के पीएम बनने के बाद मोदी के मित्र बैंको का पैसा लेकर देश छोड़कर भाग रहे है। मोदी सरकार बीते सात साल में बैंक का पैसा लेकर भागे नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी को देश मे लाने एवं बैंको का पैसा वापस दिलाने में असफल रही है। मोदी सरकार की नीतियां ही गरीबो से लो और अपने चंद पूंजीपति मित्रो को दो तक सीमित है। मोदी सरकार के हम दो हमारे दो को फायदा पहुंचाने के नीतियों के चलते देश के किसान, मजदूर, कामकाजी महिलाये, छोटे मंझोले व्यापारी, ठेला, खोमचा वालो को आर्थिक मार पड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े 7 साल के कार्यकाल में बैंकों का 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। मोदी सरकार में बैंकों ने देश के लोगों की गाढ़ी कमाई का 8 लाख 17 हजार करोड़ रुपए की राशि को बट्टे खाते में डाल दिया और 7 साल में 21 लाख करोड़ रुपए का एनपीए में इजाफा हुआ है। एबीजी शिपयार्ड और उसके मालिक ऋषि अग्रवाल ने 28 बैंकों को 22842 करोड़ पर का चूना लगाया है। मोदी सरकार के गलत नीतियों और कोरोना रोकने में हुई कुप्रबंधन के चलते देशभर में बैंकों में सोना गिरवी रखने वालों की तादाद बढ़ी है और बैंक अब गरीबों के सोना को नीलाम कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर मोदी भाजपा के संरक्षण में बैंकों के पैसा लेकर भागने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित एवं आदर्श स्वरूप में विकसित होगा जगदलपुर का अंतर्राज्यीय बस स्टैंड

0

मौके पर पहुंचकर कलेक्टर ने लिया कार्यों की प्रगति का जायजा

जगदलपुर – जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बस्तर की हृदय स्थली जगदलपुर का अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित एवं आदर्श स्वरूप में विकसित होने जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल के मंशानुरूप नगर पालिका निगम, परिवहन एवं संबंधित विभागों के द्वारा इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने आज मौके पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर बस स्टैण्ड में समुचित संख्या में यात्री बसों का पार्किंग सुनिश्चित हो सके, इसके लिए बस स्टैण्ड में टर्मिनल के पीछे स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी क्वार्टर एवं कैम्प को हटाकर मसगांव में व्यवस्थापित करने का प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस स्थान में निर्माण कार्य के पूरा हो जाने पर लगभग 30 बसों की पार्किंग की व्यवस्था समुचित रूप से सुनिश्चित हो सकेगी। कलेक्टर श्री रजत बंसल के विशेष प्रयासों से बस स्टैण्ड के पिछले हिस्से में लाल चर्च की ओर की मार्ग भी प्रारंभ हो गया है। इस मार्ग पर यात्रियों एवं बसों के सुचारू आवागमन हेतु मार्ग को चैड़ीकरण एवं व्यवस्थित भी किया गया है। कलेक्टर रजत बंसल ने निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड के विस्तारीकरण के कार्य के अन्तर्गत टर्मिनल के पीछे हटाए गए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी क्वार्टर एवं कैम्प के स्थान पर चल रहे निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। जिससे इस स्थान पर बिना किसी बाधा के 30 बसों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

बंसल ने आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल को शीघ्र ही बस स्टैण्ड प्रबंधन समिति का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रबंधन समिति में जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारियों बस एवं ऑटो आपरेटरों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इसका बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित हो सके। बंसल ने अधिकारियों को इस अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में विभिन्न स्रोतों से होने वाले आय को सुरक्षित रखने हेतु अलग से खाता संचालन करने के निर्देश भी दिए।

सांसद दीपक बैज बने राजीव युवा मितान क्लब के शासकीय निकाय सदस्य

0

छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन पूरा हो गया है। इस निकाय की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल इसके उपाध्यक्ष होंगे। स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव और नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया को इस निकाय में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक देवेंद्र यादव और विनय भगत को भी शासी निकाय में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। अफसरों में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू इसके सदस्य होंगे। जबकि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव इस निकाय के पदेन सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसमें 15 से 40 साल के युवाओं को शामिल किया जाएगा। युवा मितान क्लब के माध्यम से पर्यावरण, खेल और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम करने की बात कही जा रही है। राज्य में ऐसे 13 हजार 269 क्लब का गठन होना है।

कांग्रेस अब नेट और सोशल मीडिया पर करेगी फाेकस, प्रदेश और बूथ स्तर पर होगा गठन, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां 28 फरवरी तक होगी

0

जिला और बूथ स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति 15 जून तक पूरी होगी

रायपुर। कांग्रेस ने इंटरनेट और सोशल मीडिया माध्यम से अपने कार्यक्रमों और सिद्धांतों को प्रचारित करने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया विभाग का गठन करने जा रही है। कांग्रेस संगठन का मानना है कि भाजपा सरकार की नाकामियों और असफलताओं को गिनाने सोशल मीडिया बेहद सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। कांग्रेस पार्टी अब अपना सोशल मीडिया विभाग बनाकर इसमें नियुक्तियां फरवरी माह के अंत से करने जा रही है। पार्टी ने पहले ही सदस्यता अभियान को मैनुअल और डिजिटल माध्यम से करने की मुहिम शुरू कर दी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी प्रदेश के अध्यक्षों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और बूथ स्तर तक इसका गठन करने का निर्णय लिया है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को प्रभावित करने के भाजपा के मंसूबे को देखते हुए कांग्रेस ने भी इसे अपनाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने आईटी सेल की स्थापना की थी, लेकिन अब घोषित तौर पर साेशल मीडिया विभाग बनाने का निर्णय लेकर कांग्रेस अब फेसबुक, ट्वीटर और वाट्सऐप के माध्यम से अपने संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के दौरान बूथ स्तर पर डिजिटल सदस्य बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी संभागों में इसे लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

प्रदेश, जिला और बूथ पर अध्यक्षों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रमुख एवं राज्य समिति बनाने 28 फरवरी तक गठित कर 15 मार्च तक इनका प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिला स्तर पर बनाए गए प्रभारियों को 31 मार्च तक नियुक्त करने कहा गया है। नियुक्तियों के बाद इनका प्रशिक्षण 15 अप्रैल तक किया जाना है। विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति 30 अप्रैल तक पूरा कर उनका प्रशिक्षण 15 मई तक पूरा किया जाए। वहीं बूथ स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति 31 मई तक कर उनका प्रशिक्षण 15 जून तक पूरा करने कहा गया है। 30 जून तक बूथ स्तर पर वाट्सऐप ग्रुप और ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाने का कार्य 30 जून तक पूरा करने की योजना है।

प्रदेश स्तर पर बनेगा कंट्रोल रूम

सोशल मीडिया विभाग का गठन के बाद राज्य स्तर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। कंट्रोल रूम सोशल मीडिया में चल रही गतिविधियों को एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग को रिपोर्ट करेगा। वहीं प्रदेश स्तर के नेताओं को भी उसकी सूचना देगा।

जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने बड़े आमाबाल में किया क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

भानपुरी …बस्तर ब्लॉक के बड़े आमाबाल में मेला के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बड़े ही रोचक मैच के साथ समापन हुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) शामिल होकर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया प्रतियोगिता का प्रथम ईनाम 11111 रु और द्रितीय ईनाम 5555 रु था प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुनपुर और घोटिया के मध्य खेला गया जिसमे गुनपुर प्रथम और घोटिया द्रितीय स्थान पर रहा निलय कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

इस दौरान समापन कार्यक्रम में अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस , अभिषेक वाजपेयी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस , मोसूराम बघेल महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , प्यारी लाल जनपद सदस्य , डमरूधर कश्यप सरपंच घोटिया , हीरा कश्यप , भागरती चौहान , सत्यकान्त कश्यप , बालसिंह ठाकुर , विक्की कश्यप , लछिन बघेल , कुंवर दीवान , शंकर बघेल , गोलू बघेल एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS