- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संबलपुर में प्रधान चुनावी अभियान में लिया हिस्सा
जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रविवार को ओड़िशा के संबलपुर में चुनाव प्रचार में जुटे रहे। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।
इस दौरान किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिशा का विकास पूरी तरह थम गया था है। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। वहीं ओडिशा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि ओड़िशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है। हम सबका संकल्प उत्तम ओडिशा का निर्माण करना है। जिसके लिए यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। यहां 25 मई को मतदान होना है।
बीजेपी की सरकार बनने से ही ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति’: किरण सिंह देव
वीके पंडियन की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं चलते नवीन: केदार कश्यप
- वन मंत्री कश्यप जुटे हैं ओड़िशा की चुनावी जंग में
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने आज ओड़िशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के ग्राम सालेपारी एवं बीरबीरा में आयोजित आमसभा को संबोधित किया और लोकसभा प्रत्याशी जुएल उरांव एवं क्षेत्र की विधानसभा प्रत्याशी कुसुम टेटे के समर्थन में वोट देने की अपील जनता से की। इस दौरान उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर तीखा प्रहार किया एवं उन्हें पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नवीन पटनायक केवल मुखौटा मुख्यमंत्री एवं वीके पांडियन के हाथों की कठपुतली हैं। वीके पांडियन के इशारों पर चलते हैं एवं जनादेश का अपमान करते हैं। जो लोग ओडिशा से संबंध नहीं रखते वे क्या ओडिशा के लोगों की तकलीफ जानेंगे? ऐसे लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं होता। ये केवल सत्ता हथियाना और शोषण करना ही अपना उद्देश्य समझते हैं। ऐसे लोगों को इस बार सत्ता से बेदखल करने की बात कही।
गरीबों की सेवा करने बनना चाहता हूं पार्षद :सचिन झा
- गरीबी झेलते आए सचिन को है गरीबों की चिंता
जगदलपुर लोकसभा चुनाव का परिणाम अगले पखवाड़े में घोषित हो जाएगा। उसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी संभवतः नवंबर- दिसंबर में चुनाव भी हो सकता है। यह चुनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से होंगे वह तो भविष्य के गर्त में हैं, किंतु उससे पूर्व युवाओं में चुनाव लड़ने की होड़ लगी हुई है। ऐसे ही दलपत सागर वार्ड के युवा सचिन झा भी पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। दलपत सागर वार्ड निवासी सचिन झा अभी काकतीय महाविद्यालय में बेचलर आफ आर्ट्स के छात्र हैंं। गरीबों की सेवा के लिए वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। सचिन झा के पिता अशोक झा ने छोटी सी पान दुकान चलाकर उन्हें शिक्षित किया तथा सचिन ने गरीबी को नजदीक से देखा है। सचिन कहते हैं कि गरीबों का खेवनहार कोई नहीं होता है इसलिए गरीब होने के नाते मैं चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहता हूं जिससे मैं गरीबों की सेवा कर सकु़ं।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यानिकी फसलों एवं सब्जी उत्पादन को मिलेगी अहमियत
- कलेक्टर विजय ने आयल पॉम, काजू एवं रबर की खेती पर दिया विशेष जोर
- बकावंड, बास्तानार और दरभा में बनेगी नई नर्सरी
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए उद्यानिकी फसलों सहित साग- सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। जिले के बकावंड, लोहंडीगुड़ा, बास्तानार एवं दरभा ब्लॉक में उद्यानिकी फसलों और साग- सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के किसानों को प्रेरित कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए बेहतर कार्य करें। कलेक्टर ने आयल पॉम, काजू और रबर की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से फोकस कर क्रियान्वयन पर जोर दिया।कलेक्टर विजय ने रविवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग की विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी फसलों और साग-सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने का परिवर्तन परिलक्षित हो, इसे ध्यान में रखकर फील्ड में बेहतर कार्य करें। इस दिशा में लक्ष्य हासिल करने उत्कृष्ट प्रदर्शन अवश्य करें। ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करें, जिससे किसान उद्यानिकी फसल एवं साग-सब्जी उत्पादन कार्य रुचि के साथ कर सकें। उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान पोषण बाड़ी विकास योजना का जिले के सभी स्कूलों और आश्रम-छात्रावासों में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी ब्लॉकों में 15 पॉली हाउस बनाने के लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित करने के लिए किसानों का चयन करने को कहा। उन्होंने जिले में उद्यानिकी गतिविधियों को विस्तार करने हेतु बास्तानार, दरभा और बकावंड में नई नर्सरी विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य पोषित योजना,सामुदायिक फेंसिंग योजना, सूक्ष्म सिंचाई योजना, सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना, पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, शेडनेट हाउस योजना, उद्यानिकी यंत्रीकरण, पैक हाउस योजना इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई।
जगदलपुर में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त जयंती
जगदलपुर। शहर में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त प्रकटोत्सव। दिनभर चलता रहा पूजा पाठ और आयोजनों का दौरा।कायस्थ समाज की बस्तर जिला इकाई ने अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा आरती से आयोजन की शुरुआत की। इसके पश्चात बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के अलावा गायन आदि का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज अपने बुद्धिमत्ता और समझदारी के लिए हमेशा से ही जाना जाता रहा है इसका उदाहरण समाज ने रैली के दौरान भी दिया। शोभायात्रा में दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष ठंडे पेय की व्यस्था की गई थी। ठंडा पीने के बाद कुछ लोगों ने खाली बोतल और सिपर सड़क पर फेक दिए थे, जिन्हें बाद में समाज के सदस्यों द्वारा साफ किया गया। समाज के इस कदम की काफी सराहना हो रही है। शाम को चित्रांश भवन लालबाग से बाइक और स्कूटी के माध्यम से शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें बच्चों, महिलाएं, बुजुर्ग के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा चित्रांश भवन लालबाग से मेनरोड, दंतेश्वरी मंदिर, संजय मार्केट, चांदनी चौंक, होती हुई वापस पहुंची। इस दौरान बुजुर्ग, प्रतिभावान विद्यार्थी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्य सम्मानित किए गए।

बीजेपी की सरकार बनने से ही ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति’: किरण सिंह देव
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संबलपुर में प्रधान चुनावी अभियान में लिया हिस्सा
जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रविवार को ओड़िशा के संबलपुर में चुनाव प्रचार में जुटे रहे। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। इस दौरान किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिशा का विकास पूरी तरह थम गया था है। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। वहीं ओडिशा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि ओड़िशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है। हम सबका संकल्प उत्तम ओडिशा का निर्माण करना है। जिसके लिए यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। यहां 25 मई को मतदान होना है।
साई लालदास चैलेंजर्स और संत कंवर राम टीम ने जीता मैच
- सिंधी प्रीमियर लीग फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता
जगदलपुर सिंधी प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतिगोगिता में शुक्रवार को 13 वां मैच शहीद कृष्णदास टाइटंस एवम साई लालदास चैलेंजर्स टीम के बीच खेला गया। बारिश के चलते दोनों मैच 8-8 ओवरों के खेले गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्ण दास टाइटंस की टीम के चारों मुख्य बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए। टीम 8 ओवरों में केवल 51 रन ही बना पाई।साई लालदास चैलेंजर्स के नरेश आडवाणी ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई लालदास चैलेंजर्स टीम ने ये लक्ष्य केवल ओवर 5 ओवर 2 बॉल में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।आकाश मटलानी ने 17 गेंदों पर 25 रन नाबाद बनाए। आकाश मैन ऑफ द मैच रहे। सिंधी प्रीमियर लीग का 14 वा मैच संत कंवर राम टीम एवं साई युधिष्ठिर लाल टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने साई युधिष्ठिर लाल टीम ने 8 ओवरों पर 5 विकेट खोकर 66 बन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत कवर राम टीम ने रोमांचक मैच में 2 गेंद पहले रन चेस कर लिया। कप्तान विशु वाधवानी ने 23 रन बनाए एवं एक विकेट भी लिया। विशु मैच ऑफ द मैच रहे।
चांदनी चौक से शराब दुकान हटाने कब आगे आएंगे विधायक और नगर सरकार: जावेद खान
- ट्रैफिक जाम के लिए शराब दुकान भी जिम्मेदार
जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने जगदलपर विधायक, महापौर और भाजपा पार्षद दल द्वारा चांदनी चौक की वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को खत्म करने की पहल का स्वागत करते हुए चांदनी चौक से तत्काल अंग्रेजी शराब दुकान को भी कहीं और व्यवस्थित करने की मांग की है।
जावेद ने कहा है जगदलपुर विधायक, महापौर और भाजपा पार्षद दल ने प्रशासन द्वारा बनाई गई वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था को हटाने के लिए जो तत्परता दिखाई है, उसका हम स्वागत करते हैं परंतु भाजपा के नेता यह भी जानते हैं आज चांदनी चौक में जो ट्रैफिक की अव्यवस्था बनी हुई है, उसके लिए चांदनी चौक स्थित शराब की दुकान जिम्मेदार है। शराब दुकान की वजह से लगातार चांदनी चौक और उसके आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। शराब दुकान में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भारी वाहनों का प्रवेश होता है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। रोज शाम होते ही शराब प्रेमियों का जमावड़ा लगने की वजह से आमजन को आने जाने में बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ता है और बार-बार वहां पर यातायात बाधित भी होता है। जावेद ने कहा कि प्रदेश और नगर की भाजपा सरकार जनता की आवाज को सुनने के लिए जनता के विरोध और दबाव के बाद तत्पर हुई है। प्रशासन द्वारा बनाए गए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का पुरजोर विरोध जगदलपुर के व्यापारी एवं जनता और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने किया था। विरोध को देखते हुए भाजपा की सरकार ने इस वन-वे ट्रैफिक को हटाने के लिए तत्परता दिखाई, लेकिन पिछले कई वर्षों से चांदनी चौक स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए भी लगातार शहर के महिला समूह, सामाजिक संगठन, विभिन्न व्यापारी संगठन, युवा एवं जागरूक लोग तथा स्वयं भाजपा के अनेक नेता आवाज उठा चुके हैं। ऐसे में क्या जगदलपुर के विधायक, महापौर और भाजपा पार्षद दल इस आवाज को भी सुनेंगे और जैसी तत्परता वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को हटाने के लिए दिखाई गई है वैसी ही तत्परता शराब दुकान को भी हटाने के लिए दिखाएंगे?जावेद ने मांग की है कि जैसी तत्परता भाजपा के नेताओं ने वन- वे को हटाने के लिए दिखाई हैं वही तत्परता चांदनी चौक से शराब दुकान को भी हटाने के लिए तत्काल दिखाएं। ताकि प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जो पहल की जा रही थी उस पहल का परिणाम सामने आए और शहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सके।
रक्तमित्र प्रवीण पटेल द्वारा सुपुत्री के नामकरण संस्कार में ब्लड डोनेट शिविर लगाकर नई पहल की
दल्लीराजहरा मरारपारा वार्ड क्रमांक 03 में दिनांक 16 मई 2024 दिन गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय मोहला निवासी रक्तमित्र परवीन पटेल जी(युवा रक्तदाता संगठन mmac संयोजक) के प्रथम सुपुत्री के नामकरण संस्कार में किया गया वही रक्तदाताओं द्वारा दान किए गए रक्त को युवा रक्तदाता संगठन मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी संस्था के द्वारा कलेक्शन किया गया इस दौरान 26 युवाओं ने रक्तदान किया गया मैं समस्त रक्तदाताओं को बधाई देता हूं एवं आशा करता हूं की अपनी सहयोग इसी तरह देते रहेंगे। साथ ही गर्मी के कारण रक्तदान करने वालों की संख्या घटी है ब्लड बैंक की टीम काउंसलर जितेंद्र साहू जी एवं संस्था के संयोजक परवीन पटेल जी, ने रक्तवीरों को गिफ्ट में पानी बॉटल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया यह रक्त बिलासा ब्लड बैंक राजनांदगांव की टीम को सौंपा गया।

इस शिविर में सुमरन पटेल जी, श्रीमति रूखमनी पटेल जी, श्रीमति रेशमा पटेल जी, ओमन पटेल, लिमेश रावते, मनोज यादव, जितेन्द्र पटेल, वेदप्रकाश पटेल, लेखपाल पटेल, डोमन पटेल, रवि पटेल, रोहन पटेल, डोमन पटेल और समस्त पटेल परिवार साथ ही युवा रक्तदाता संगठन की पूरी टीम एवं युवा रक्तवीर समूह राजनांदगांव के संयोजक गुलशन पटेल, राजू, अंकुश देवांगन, छन्नू पटेल, भुनेश्वर, अन्य मित्रगण तथा सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रागण साहू जी, नीलकंठ कोमरे जी सहित ब्लड बैंक की टीम एवं पारावासी उपस्थित रहे।
माइनिंग विजॉर्ड के रूप में विख्यात एनएमडीसी कोल डिवीजन के सलाहकार शुक्ला का हुआ आगमन
- नामचीन शख्सियत को अपने बीच पाकर भाव विभोर हुए लोग
जगदलपुर एनएमडीसी बचेली के पूर्व कार्यकारी निदेशक अरूण कुमार शुक्ला का दो दिवसीय प्रवास पर किरंदुल आगमन हुआ। अरुण कुमार शुक्ला ने एनएमडीसी बचेली के बाद हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में भी अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।
अरुण शुक्ला वर्ष 2021- 22 में देश की प्रतिष्ठित एमजीएमआई पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं, और देश इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मेटल्स, एमईएआई, आईसीसी, फिक्की, आईसीडीसी इत्यादि श्रेष्ठतम संस्थाओं के सदस्य हैं या फिर उनसे संबद्ध हैं। एचसीएल को वित्तीय संकट से उबार कर नॉन बैंकिंग सेक्टर में रू. 500 करोड़ का राजस्व अपने स्वयं के प्रयास से प्राप्त करवाने का श्रेय भी अरूण कुमार शुक्ला को ही जाता है। इनके द्वारा विकसित तकनीक के जरिए वेस्ट कॉपर को प्रससंस्कृत किया जाता है। इस तकनीक से आज देश विदेश की लगभग सभी कंपनियां अपनाकर लाभांवित हो रही हैं। कमांडर वीके जेटली द्वारा लिखित एवं एक्सेल पब्लिसर्श द्वारा प्रकाशित पुस्तक 100 ग्रेट आईआईटियंस डेडीकेटेड टू द सर्विस ऑफ नेशन में अरुण कुमार शुक्ला को स्थान प्राप्त होना ही देश के प्रति उनकी निष्ठा व देशभक्ति का प्रमाण है, जिन्होंने विदेशों में मिलने वाले भारी-भरकम पैकेज का मोह त्याग कर देश की सेवा करना ही अपना धर्म समझा। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। देश विदेश में माईनिंग विजार्ड के रूप से पहचाने जाने वाले अरूण शुक्ला एचसीएल से सेवानिवृत्ति उपरांत भी देश के विकास के प्रति उनका उन्माद व कर्तव्यनिष्ठा ही है जिसके फलस्वरूप वे वर्तमान में एनएमडीसी कोल डिवीजन में रांची में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
परिषद ने किया स्वागत
इनके किरन्दुल प्रवास की जानकारी प्राप्त होने पर उ.प्र. बिहार सांस्कृतिक परिषद ने अपने सदस्यों के आग्रह पर इनके स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसका आमंत्रण अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद अरुण कुमार शुक्ला ने सहर्ष स्वीकार किया। गुरूवार को उप्र -बिहार सांस्कृतिक परिषद के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अपने मध्य देश के खनन विशेषज्ञ, शिक्षाविद तथा देश के गौरव को पाकर सभी सदस्य आत्मविभोर थे।स्वागत समारोह के आरंभ में सर्वप्रथम अरुण शुक्ला ने द्वारा दीप प्रज्जवलित किया। स्वागत समारोह में अरुण कुमार शुक्ला के साथ पी. नाईक सीजीएम, विवेक डीजीएम माइनिंग, प्रशांत वर्मा डीजीएम वित्त, अभिजीत घोष एजीएम कार्मिक, राकेश रंजन एजीएम कार्मिक तथा नवीन वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक आमंत्रित थे। सर्वप्रथम सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष रवींद्र सोनी, सचिव उपेंद्र त्रिपाठी, अतुल सिंह तथा अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने आमंत्रित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। सांस्कृतिक परिषद की वरिष्ठ महिला सदस्य मीरा तिवारी व पुष्पा सिंह ने महिला सदस्यों के साथ आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में यूपी बिहार के वरिष्ठ नागरिक व राजनीतिज्ञ रामबाबू सिंह गौतम व बीटीओए अध्यक्ष राकेश सिंह गौतम तथा किरंदुल के सर्वजनप्रिय शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की। यूपी-बिहार के सदस्यों को आमंत्रित सभी सदस्यों ने संबोधित किया। अरूण कुमार शुक्ला ने अपने उद्द्योधन में यूपी- बिहार सामाजिक परिषद को धन्यवाद देते हुए परिषद के कार्यों की प्रशंसा की तथा अपनी ओर से आर्थिक योगदान भी दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशांत वर्मा ने अपने गायन से इस आयोजन में समां बांध दिया। अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। अरुण शुक्ला ने अपनी ओर से सामाजिक परिषद को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया तो उनको विदाई देते सामाजिक परिषद के सदस्यों के नेत्र सजल हो उठे।


