City Media - Page 645 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 645

जुआ खेलते धराए जिला शिक्षा कार्यालय के बड़े बाबू

0
  •  जिला शिक्षा कार्यालय के सामने जमाए बैठे थे फड़
  • बड़े बाबू धर्मेंद्र झाली समेत 5 जुआरी हुए थे गिरफ्तार

जगदलपुर शहर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जुआ खेल रहे पांच जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए जुआरियों में जिला शिक्षा कार्यालय के बड़े बाबू धर्मेंद्र कुमार झाली भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21610 रूपए नकदी एवं ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 03 (2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में अरूण कुमार चौबे पिता कमलापति चौबे उम्र 40 साल निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर, बुधेश्वर ठाकुर पिता शिवराम ठाकुर उम्र 40 साल निवासी ग्राम आसना, धर्मेंद्र कुमार झाली पिता स्व. मधुसूदन झाली उम्र 45 साल निवासी नयापारा जगदलपुर, बालमुकुंद रथ पिता स्व. वासुदेव रथ उम्र 63 साल निवासी आडावाल जगदलपुर

और हरीश कुमार पाठक पिता स्व. जेपी पाठक उम्र 61 साल निवासी संजय गांधी वार्ड जगदलपुर शामिल हैं। इनमें से धर्मेंद्र कुमार झाली जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बस्तर जगदलपुर में बड़े बाबू हैं। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 20 नवंबर को पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शहर के हाता ग्राऊंड के बाजू में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने छापा मारकर जुआरियों को धर दबोचा। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया। रेड की कार्रवाई के दौरान मौके पर 5 जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गए। रेड की कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे व संजीव मिंज, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, धनंजय बघेल व आशीष ठाकुर शामिल थे।

चिकित्सालय परिसर के बाहर की गई थी फायरिंग

0
  • चिकित्सालय परिसर के बाहर की गई थी फायरिंग
  • जिला अस्पताल बीजापुर में इस तरह की दूसरी घटना

बीजापुर स्थानीय जिला अस्पताल परिसर में चौकाने वाली घटना उस वक्त सामने आई है जब जिला अस्पताल के कर्मचारी के पेट में कैंपस के बाहर से आकर गोली लगी। हालांकि इस घटना में कर्मचारी को मामूली सी खरोंच ही आई है, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।

जिला अस्पताल के कर्मचारी लोकेश ठाकुर नाईट ड्यूटी करने के बाद सुबह अस्पताल परिसर में स्थित अपने आवास में घर के बाहर बैठकर कार्य कर रहे थे। उसी दौरान उनके पेट में चोट जैसा लगा, बाद में देखने पर उनके पास एक गोली गिरी हुई थी, जो उनके पेट पर खरोंच मारते हुए वहीं पर गिर गई। इसके बाद लोकेश ठाकुर का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। गोली कहां से आकर लगी, कहां से चली इसकी कोई जानकारी नही मिल पाई है। अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली को अपने कब्जे में लेकर थाने में जमा करवा दिया गया है। विदित हो कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों व उनके परिजनों का आना जाना लगा रहता है। इस तरह की गोली चलने की घटना मरीजों के साथ अन्य लोगों के लिए चिंतित करने वाली है।बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि अभी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

बीजापुर जिला अस्पताल कैंपस में बाहर से फायरिंग होने ने की यह दूसरी घटना है। इसी साल जनवरी माह में बीजापुर जिला अस्पताल के उमंग भवन में बाहर से आकर गोली लगने से भवन का बाहरी कांच टूट गया था।

निरीक्षण के दौरान नदारद पाए गए स्कूलों के तीन शिक्षक

0
  • एबीईओ तिवारी ने किया शालाओं का निरीक्षण

बस्तर  सतत निरीक्षण के दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर सुशील तिवारी ने बस्तर विकासखंड के दूरस्थ अंचल में स्थित विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं व हाईस्कूलों का गहन निरीक्षण किया। अपने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम संकुल मुरकुची की माध्यमिक शाला, हायर सेकंडरी स्कूल, प्राथमिक शाला विश्रामपुरी, माध्यमिक शाला विश्रामपुरी, संकुल जामगांव की प्राथमिक माध्यमिक शाला व हाईस्कूल, संकुल खड़का की प्राथमिक शाला डेंगपारा, खासपारा, माध्यमिक शाला खड़का, संकुल फरसागुड़ा की बड़ेपारा भानपुरी व प्राथमिक शाला नागरवाही समेत लगभग दर्जन भर शालाओं का गहन निरीक्षण किया गया। श्री तिवारी ने अपने निरीक्षण के दौरान सभी शालाओं में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति,अध्यापक दैनंदिनी के नियमित संधारण करने, बच्चों की छात्रवृत्ति योजना का शत प्रतिशत पंजीयन करने, पात्र छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र की शाला स्तर पर की जाने वाली अग्रिम कार्यवाही की पूर्ण करने, छात्रों का स्काउट, गाइड हेतु पंजीयन करने जैसी गंभीर विषयों के बारे में सतत कार्य करने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया।

 

वाटिका ने किया मंत्रमुग्ध

निरीक्षण के दौरान कई शालाओं में बच्चों द्वारा निर्मित वाटिकाओं का अवलोकन भी श्री तिवारी ने किया। उन्होंने वाटिकाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी शालाओं में अपने भवन स्थल पर ऐसा कार्य करना चाहिए। अधिकारी के निरीक्षण के दौरान दीपावली की लंबी छूट्टी के बाद भी कई शालाओं में शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए जो कि घोर लापरवाही व शिक्षा के प्रति घोर उदासीनता को दर्शाता है। माध्यमिक शाला मुरकुची के फूलचंद नाग, हाईस्कूल जामगांव के प्रभारी प्राचार्य व व्याख्याता बीआर बघेल एवं अतिथि शिक्षक बुदेश्वर साहू अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात श्री तिवारी द्वारा कही गई है। अन्य शालाएं विधिवत संचालित पाई गईं।

बच्चों ने जीत लिया दिल

एबीईओ श्री तिवारी ने मुरकुची की शालाओं का निरीक्षण करते हुए शाला में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम आधारित सवाल भी पूछे। तुरंत जवाब देने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को श्री तिवारी ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने यहां स्थित पुस्तकालय व प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया और व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने इसी प्रकार नियमित निरीक्षण करने की बात कही। श्री तिवारी ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कुछ शालाओं में तो गुणवत्तायुक्त भोजन दिया जा रहा है, किंतु अभी भी कुछ शालाओं में स्व सहायता समूह द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण इन शालाओं के बच्चों को गुणवत्ता युक्त आवश्यक पोषक तत्व वाला भोजन नहीं मिल पा रहा है। स्थिति सुधारने अधिकारी द्वारा मौके पर ही हिदायत दी गई। उन्होंने कई शालाओं में बच्चों की विज्ञान व अंग्रेजी विषयों की क्लास भी ली। अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी प्रभावित थे। उन्होंने आगाह किया कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नशे की गोली और अवैध शराब बिक्री करने वाले पर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही

0
  • अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • आरोपी को विरुद्ध पूर्व में पोरी नकबजनी, अवैध शराब नशीली गोलिया की करने की शिकायत मिला था
  • धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत  की गई कार्यवाही
  • आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 2500 रूपये जप्त कर भेजा गया रिमाण्ड में जेल

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुमा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 22.11.2023 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा दुर्गा मंदिर के सामने वार्ड के 26 राजहरा में आरोपी जीतेश्वर कुमार साहू पिता उदय राम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 26 अनिल प्रेस के पीछे राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रुपये को जप्त कर लिया गया ।आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। आरोपी जितेश्वर कुमार साहू नशा करने का आदि है जो पूर्व में चोरी, नकबजनी करने एवं अवैध शराब से नशीली गोलिया, शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह, प्र.आर. संतोष शर्मा क. 378 आरक्षक क. 54 मनोज साहू, आर.क. 440 यमेन्द्र सेन आर. 374 मोहम्मद असगर की सराहनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण

0

बालोद माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग एवं पूर्व न्यायाधिपति छ.ग.उच्च न्यायालय ने आज दिनांक 21/11/2023 को बालोद शहर मे प्रस्तावित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के निर्माणाधीन भवन का स्थल निरीक्षण कर उक्त निर्माणाधीन भवन की स्थापना मे प्रगति लाने हेतू दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारीगण को देते हुए दिसम्बर माह मे उक्त भवन का शुभारंभ करने की बात कही एवं प्रशासनिक अधिकारियो,जिला अधिवक्ता संघ बालोद के अध्यक्ष व सदस्यगण तथा अन्य अधिवक्तागण के साथ बैठक ली।

फूलों की घाटी में भ्रष्टाचार के कांटे बो रहा है एनएचएआई

0
  •  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर रहा पेंचवर्क के नाम पर महज खानापूर्ति
  • सीपीडब्ल्यूडी करा रहा है 50 लाख से केशकाल घाट के गड्ढों का समतलीकरण

कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बस्तर संभाग की सुविख्यात फूलों की घाटी केशकाल में भ्रष्टाचार के कांटे बो रहे हैं। पेंच वर्क के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।

राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल घाटी, जिसे बस्तर की लाइफ लाइन और फूलों की घाटी भी कहा जाता है अधिकारियों व राजनेताओं की उदासीनता के चलते अब वेंटिलेटर पर पहुंच चुकी है। घाट की जर्जर सड़क का पेंचवर्क 50 लाख की लागत से प्रारंभ किया गया है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए मालवाहक व भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। घाट के गड्ढे भरने के लिए जिला प्रशासन ने 18 से 30 नवंबर तक का समय नियत किया है, जिसके चलते घाटी से भारी माल वाहक वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल छोटी वाहनों व यात्री बसों को ही घाट से होकर गुजरने दिया जा रहा है। नेशनल हाईवे के दोनों ओर की पेंच का काम जारी रहने से केशकाल घाटी में सड़क जाम की समस्या पैदा हो रही है। कारें तक पांच – छह घंटे तक फंसी रहती हैं और कारों में सवार महिलाओं व बच्चों को बड़ी परेशानी हो रही है।

बेतरतीबी से कराया जा रहा काम

पेंच का काम कराने के लिए न तो कोई प्लानिंग की गई और न ही कार्य जारी रहने के दौरान उपजने वाले हालातों से निपटने की व्यवस्था। कार्य प्रारंभ होने के पहले दिन ही अधिकारी और ठेकेदार कार्य को लेकर आपस में उलझते नजर आए। इससे उनकी कार्य योजना व तैयारी की पोल खुल गई। इस रार ने यह तो साफ कर दिया है कि जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार को आमजन की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। कार्य की सुस्त रफ्तार और गुणवत्ता की कमी को देखकर लगता है कि प्रशासन ने तैयारी का आंकलन किए बगैर ही घाट पर कार्य कराने के लिए अनुमति जारी कर दी है। जिला प्रशासन एवं एनएचएआई की इस लापरवाही और मनमानी का खामियाजा बस यात्रियों और निजी वाहनों से सफर करने वाले नागरिकों को भोगना पड़ रहा है। घाटी में बार बार सड़क जाम होने की समस्या पैदा हो रही है। लोग इससे बुरी तरह हलाकान हो रहे हैं। वाहन चालकों के बीच विवाद और लड़ाई की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

अंधेरे में काम करा रहे अधिकारी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई)और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भ्रष्टाचार को छुपाने रात के अंधेरे में खड़े होकर काम करवा रहे हैं। कार्य निहायत ही स्तरहीन कराया जा रहा है।संबंधित अधिकारी घनश्याम साहू मौके पर खड़े रहकर पेंच का काम करवा रहे हैं। वे बिना इमलसन के रात्रि में बीएमसी करवाते और रात के अंधेरे में मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण के ही कार्य करते नजर आए। साहू ने बताया कि 5 किमी लंबाई की सड़क का काम 50 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। घाट को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। उसके बाद केशकाल शहर से गुजरी सड़क की रिपेयरिंग का कार्य कराया जाएगा।

शहर जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक आज

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं की भूमिका की समीक्षा के लिए 22 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष समीक्षा बैठक आहूत की गई है।शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों, जोन, सेक्टर, पोलिंग बूथ अध्यक्षों, सभी अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षो, सांसद, विधायक, महापौर,पार्षद दल एवं, एल्डरमैन, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एलडीएम के पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेसजनों से बैठक में उपस्तिथि की अपील की है।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी से बैठक में निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पहुंचने का आग्रह किया है।

सपरिवार महाकाल मंदिर पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज

0
  •  पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र सूर्यांश के साथ उज्जैन मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में सुख शांति, समृद्धि एवं खुशहाली स्थापना के लिए प्रार्थना की।

आज उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे पीसीसी चीफ़ व बस्तर सांसद दीपक बैज ने सपरिवार बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया व आशीर्वाद प्राप्त किया। बैज दंपत्ति ने भगवान महाकाल से बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ के लिए सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

लखेश्वर बघेल ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा

0

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन किए। उन्होंने मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पूजारियों ने विधायक से पूजा विधि विधान से संपन्न कराई। इस दौरान लखेश्वर बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश यदु, बस्तर जिला उपाध्यक्ष बालेश दुबे, वरिष्ठ नेता अरुण भद्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भावी पीढ़ी के लिए खेल मैदानों को रखें संवार कर : कलेक्टर

0
  •  हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड के बेहतर रखरखाव पर बल दिया विजय दयाराम के. ने

जगदलपुर जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित हाता ग्राउंड और सिटी ग्राउंड शहर की विरासत है, इसे भावी पीढ़ी के लिए सजा संवारकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में बस्तर स्टेडियम एवं खेल मैदान संचालन व संवर्धन समिति की हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड उप समितियों की बैठक में कही। बैठक में हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड के बेहतर रखरखाव एवं उपयोग के लिए विचार- विमर्श कर निर्णय लिया गए। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बैठक में कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के इन दोनों खेल मैदानों को अच्छा बनाकर रखना जरूरी है। जो अधोसंरचना बनाई गई है, उसे खिलाड़ी स्वयं अपना समझकर उपयोग करें। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे। कलेक्टर ने दोनों खेल मैदानों में जरूरी अधोसंरचना विकास सहित आवश्यक रखरखाव के लिए नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में आवश्यक पहल किए जाने के निर्देश दिए।इसके तहत ग्रास कटर मशीन, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड इत्यादि शामिल हैं। जगदलपुर शहर के उक्त दोनों खेल मैदानों के विकास एवं रखरखाव के लिए उप समिति के सदस्यों ने भी अपने अमूल्य सुझाव दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे तथा दोनों खेल मैदानों से संबंधित उप समितियों के सदस्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS