City Media - Page 854 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 854

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने स्वर्गीय योगेश्वर गंगासागर जी शिक्षक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

0

स्वर्गीय गंगासागर जी द्वारा छात्रहित, शिक्षक हित व संगठन के लिए उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया।स्वर्गीय योगेश्वर गंगासागर जी शिक्षक प्राथमिक शाला कुड़ुम की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने पर उनके तिजनहावन व संपूर्ण कार्यक्रम उनके गृह ग्राम- डुंडेरा, विकासखंड- मोहला, जिला- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने अपने संगठन के शिक्षक साथियों के साथ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा स्वर्गीय योगेश्वर गंगासागर जी शिक्षक के द्वारा छात्र हित, शिक्षक हित एवं संगठन हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया गया। वह हमेशा शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक उल्लेखनीय कार्य किए, जो कि हम सब शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है, स्वर्गीय गंगासागर जी के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वर्गीय योगेश्वर गंगा सागर जी शिक्षक को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेंद्र कुमार बघेल, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला सचिव- मक्खन साहू, ब्लॉक महामंत्री- कमलेश कुमार रंगारी, पुनीत राम सलामे, केशव प्रसाद भुआर्य, जयप्रकाश बघेल, अमित कुमार बाम्बेश्वर, शिवचरण गावडे, हेमलाल साहू उनके परिजनों में पूर्व प्रभारी प्राचार्य- दरबार सिंग गंगासागर, आनंद गंगासागर सहित साथी गण प्रमुख रूप से शामिल थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के संगठन जिला सचिव- मक्खन साहू ने दी है।

डीएमसी ने किया बस्तर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण बस्तर

0

डीएमसी अखिलेश मिश्रा ने बस्तर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण के दौरान संकुल खड़का मधोता के प्राथमिक और माध्यमिक शाला मुंडकटिया पारा का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शाला मे सभी शिक्षक उपस्थित थे बच्चों से सवाल जवाब किए बच्चों ने तत्परता से जवाब दिया कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से शिक्षण कार्य करने को कहा डेली डायरी, मुस्कान पुस्तकालय को व्यवस्थित करने को कहा । लगातार अनुपस्थित बच्चों को उनके पालकों से और शाला समिति के सदस्य से चर्चा करके उन्हें स्कूल लाने को कहा साथ ही शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया शाला मे चल रहें बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम को देखा बच्चों ने हल्बी मे कहानी कविता और गीत गाकर सुनाएं इस अवसर पर राज्य बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम बस्तर की प्रभारी मधुलिका झा, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, बहुभाषी शिक्षा के ब्लॉक नोडल और स्कूल कोऑर्डिनेटर भरत साहू , सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर , प्रधानाध्यापक नंद लाल देहारी,सुमेश बघेल, रामनिवास देहारी, राजेंद्र सिंह, हिरेंद्र देवांगन, योगेन्द्र निषाद, लोकेश्वर यदू उपस्थित थे।

ट्रक और पिकअप में भिड़त 11 लोगो को मौत

0

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। घटना में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 12 से 13 साल की बताया जा रहा है। सीएम भूपेश ने हादसे पर दुख जताया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। तभी खमरिया में DPWS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। घायलों को जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वही गंभीर रूप से घायल तीन को रायपुर रेफर किया गया है। वही दूसरी सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा हैं की जामगांव रोड पर ग्राम तर्रा में सड़क किनारे एक मकान में दस चक्का वाहन अनियंत्रित होकर घर और दुकान की पक्की दीवार को तोड़ते हुए जा घुस गई।वही ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह होते ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक पर सवार तीन लोगों के शव को बड़ी मशकत के बाद बाहर निकला गया. ट्रक अभी भी मकान में फंसा हुआ है, जिसे निकालने जेसीबी को बुलाया गया है ट्रक का नंबर CG07 , CL-3355 है, जो कहां से आ रही थी अभी अज्ञात है. उक्त वाहन का मालिक सुनील कुमार बड़ढ़िया का बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आयुक्त ने आधी रात लिया अमृत मिशन के कार्यों का जायजा

0
  • कमिशनर ने तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए अफसरों को
  • नागरिकों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखने की दी हिदायत

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा अमृत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों का गुरुवार को आधी रात निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अमृत मिशन नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता अमर सिंह उपस्थित थे। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को देर रात अचानक अमृत मिशन योजना के नयामुंडा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। शहर में अमृत मिशन का कार्य तेजी गति से चल रहा है।अमृत मिशन के पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य रात को भी कराया जा रहा है। कार्यों को करीब से देखने के उद्देश्य से आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को देर रात अमृत मिशन के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस प्लांट में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। शहर की बीएसएनएल टंकी के पास पाइपलाइन विस्तारीकरण, सेंट्रल स्कूल के सामने पाइप लाईन विस्तारीकरण व पीजी कॉलेज के सामने पाइप लाईन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को सभी टंकियों का निर्माण तय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही आयुक्त ने कहा अमृत मिशन योजना को जल्द से जल्द पूरा कर सभी कार्यों को पूर्ण करें। वार्डो में पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी जल्द पूरा होना चाहिए।अमृत मिशन के कार्य में पाइप लाइन विस्तार में वार्ड में लोगों को समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत आयुक्त ने अधिकारियों और ठेकेदारों को दी।

अधिवेशन के बीच कांग्रेस को बदनाम करने की चल रही साजिश

0
  • बस्तर सांसद दीपक बैज की भी छवि धूमिल करने की कोशिश
  • बैज के भाषण को एडिट कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार

(अर्जुन झा)

जगदलपुर रायपुर में चल रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन के बीच और इसके पहले से भाजपा द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने के लिए तरह – तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। साजिश की इसी कड़ी में भाजपा ने अब बस्तर के ऊर्जावान कांग्रेस सांसद दीपक बैज को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा बैज द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण को एडिट कर सोशल मीडिया के सहारे कांग्रेस और बैज की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा देश में पैदा किए गए नफरती माहौल के खिलाफ भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की, भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का खेल शुरू कर दिया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषणों को तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पेश किया जाने लगा और राहुल गांधी के मीम्स दिखाए जाने लगे। बावजूद गांधी ने बिना रुके, बिना थके कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा सफलता पूर्वक पूरी कर ली। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज भी पदयात्रा के विभिन्न चरणों में राहुल गांधी के सहचर बने। सांसद बैज पदयात्रा के श्रीनगर में आयोजित समापन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। भाजपाई जब राहुल गांधी की पदयात्रा को विफल साबित करने में नाकाम रहे, तब उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन और चिंतन शिविर रायपुर में आयोजित किए जाने की सुगबुगाहट शुरू होते ही फिर से वही खेल शुरू कर दिया। इस बार सोशल मीडिया के साथ – साथ ईडी का भी सहारा लिया जाने लगा। राष्ट्रीय अधिवेशन आरंभ होने से ठीक पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने अधीन प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की टीमों को छत्तीसगढ़ भेजकर राज्य के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, श्रम कर्मकार कल्याण मंडल के पदाधिकारी सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, राज्य युवा आयोग के सदस्य विनोद तिवारी आदि नेताओं के निवास और दफ्तरों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू करा दी। केंद्र की भाजपा सरकार के कदम यहीं पर नहीं रुके, बल्कि अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली से रायपुर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को भाजपा शासित असम की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। खेड़ा को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे रायपुर आने के लिए विमान में सवार हो चुके थे। गनीमत है कि न्यायपालिका जिंदा है, जिसने खेड़ा की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी। खेड़ा के खिलाफ असम और उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकारों की पुलिस ने महज इसलिए तीन मुकदमे दर्ज कर लिए हैं, क्योंकि खेड़ा ने प्रधानमंत्री के पिताजी का नाम भूलवश गलत ले लिया था।

भाजपा के निशाने पर अब बस्तर के सांसद दीपक बैज

भाजपा ने राहुल गांधी, पवन खेड़ा और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के बाद अब बस्तर के युवा एवं ऊर्जावान सांसद दीपक बैज को अपने निशाने पर ले लिया है। कोलेंग गांव के एक कार्यक्रम में आदिवासियों के बीच सांसद दीपक बैज द्वारा हलबी बोली में दिए गए भाषण को बस्तर जिला भाजपा के लोग तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। बैज ने कोलेंग गांव में दिए भाषण में कहा था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आपके विधायक और मैंने पहाड़ों और घने जंगलों के बीच बसे गांवों में भी पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि के लिए ठोस काम किए हैं। पूर्व की सरकार और विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया। बैज के कहे वाक्य में से पूर्व शब्द को हटाकर भाजपाई यह प्रसारित कर रहे हैं कि सांसद बैज ने भी मान लिया है कि उनकी सरकार और विधायक ने कोई काम नहीं कराया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की पूर्व संध्या से ऐसा फर्जी भाषण बनाकर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है, मगर बस्तर की जनता अब काफी जागरूक हो चुकी है। वह इस तथ्य को भलीभांति समझने लगी है कि सच्चा कौन है और झूठा कौन?’

इसलिए घबराए हुए हैं भाजपा के लोग

भाजपा के लोग इसलिए भी घबराए और बौखलाए हुए हैं, क्योंकि सांसद दीपक बैज तथा क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। ये दोनों जनप्रतिनिधि लोकसभा और विधानसभा का सत्रों में बराबर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। श्री बैज संसद में अपने क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और देश के हितों से जुड़े मुद्दे हमेशा उठाते रहते हैं। उनकी पहल पर जगदलपुर – रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के जगदलपुर से धमतरी तक के हिस्से को फोरलेन में तब्दील करने और उसके उन्नयन की मंजूरी मिली है और यह काम शुरू भी हो चुका है। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की अंदरूनी सड़कों और स्टेट हाईवे के उन्नयन और इन सड़कों को नेशनल हाईवे से जोड़ने की भी पहल आरंभ हो चुकी है। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाईन के रुके काम को शुरू कराने की मांग को भी श्री बैज संसद में जोरशोर से उठा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा महरा जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए सांसद दीपक बैज द्वारा किया गया संघर्ष सर्वविदित है। इस जाति को जल्द ही सैंवाधानिक रूप से अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल कर लिया जाएगा और फिर उन्हें आरक्षण एवं दीगर शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। सांसद दीपक बैज और विधायक रेखचंद जैन अपने क्षेत्रों में निरंतर दौरे पर रहते हैं। हमेशा उनका जीवंत संपर्क नागरिकों से बना रहता है। इस वजह से दोनों की लोकप्रियता का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह सच्चाई भाजपा के लोगों को हजम नहीं हो पा रही है और इसीलिए वे ऐन कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच ऐसा झूठ फैलाने में लगे हुए हैं।

बहुत जल्द होगी नगरनार स्टील प्लांट की कमीशनिंग

0
  • कमीशनिंग के लिए एनएमडीसी और मेकान मिलकर करेंगे काम
  • एनएमडीसी के निदेशक उत्पादन दिलीप कुमार मोहंती और मेकान के निदेशक वाणिज्य संजय कुमार वर्मा के बीच हुआ गहन मंथन

नगरनार एनएमडीसी द्वारा यहां स्थापित स्टील प्लांट की कमीशनिंग बहुत जल्द शुरु होने वाली है। इसे लेकर एनएमडीसी के निदेशक (उत्पादन ) दिलीप कुमार मोहंती और मेकान के निदेशक वाणिज्य संजय कुमार वर्मा के बीच गहन विचार विमर्श हुआ। एनएमडीसी और मेकान के बीच बेहतर तालमेल बनाकर कमीशनिंग को अंजाम देने का फैसला किया गया।उल्लेखनीय है कि नगरनार स्टील प्लांट के परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) का ठेका मेकान को दिया गया है। एनएमडीसी के निदेशक दिलीप कुमार मोहंती स्टील प्लांट के स्टीम टर्बो जनरेटर – 2 के सिंक्रोनाईजेशन के सिलसिले में दो दिवसीय प्रवास पर नगरनार आए हुए हैं। एनएमडीसी और मेकान के निदेशकों की मौजूदगी में दोनों संस्थानों की टीमों ने कमीशनिंग और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कई मुद्दों को सुलझाया। संकल्प लिया गया की दोनों संस्थान बेहतर समन्वय बनाकर कमीशनिंग की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक एवं कानूनी) तथा नगरनार संयंत्र के प्रभारी के. प्रवीण कुमार ने निदेशक मोहंती के समक्ष संयंत्र में जारी कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। मोहंती ने प्लांट साईट का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उनकी मौजूदगी में संयंत्र के स्टीम टर्बो जनरेटर 2 का सिंक्रोनाईजेशन हुआ। उन्होंने प्लांट के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अनेक मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की और उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि अंतिम चरण में सुरक्षा मापदंडों का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। मोहंती ने प्लांट स्थापना में आ रही बाधाओं और समस्याओं को दूर करने के लिए प्लांट की टीम का मार्गदर्शन भी किया। श्री मोहंती ने स्टील प्लांट के अधिकारी संघ और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया तथा संयंत्र स्थापना में उनके योगदान की सराहना की और उनसे कुशलता पूर्वक तथा सावधानी के साथ काम करते हुए कमीशनिंग पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। मोहंती का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि स्टील प्लांट के आरंभ होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि संयंत्र की कोक ओवन बैटरी 1 को बीते साल अक्टूबर माह में शुरू किया गया था और अब स्टील प्लांट कमीशनिंग की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

नियमितीकरण न कराने पर पूरी कॉलोनी को कर दिया गया सील

0
  • नगर निगम प्रशासन के नोटिस को हल्के में लेना महंगा पड़ गया कॉलोनाईजर को

जगदलपुर भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए जारी नोटिस को तवज्जो न देने पर नगर निगम प्रशासन ने पूरी कॉलोनी को सील कर दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई से कॉलोनाईजर्स और भवन निर्माताओं में हड़कंप मच गया है।नगर पालिक निगम प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई नगर की सांई कॉमर्शियल कॉलोनी के खिलाफ की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार दिन पहले ही बिना अनुमति कराए गए भवन निर्माणों के नियमितीकरण में की जा रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेज करने की सख्त हिदायत दी थी। इसी के तहत जगदलपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा ऐसे निर्माणों के नियमितीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बिना अनुमति के निर्माण कराने वाले नागरिकों तथा कॉलोनाईजर्स को नोटिस भेजकर इस तरह के निर्माणों का नियमितीकरण कराने के लिए कहा जा रहा है। निगम प्रशासन ने ऐसा ही नोटिस नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित सांई कॉमर्शियल कॉलोनी के भवन निर्माताओं को भी भेजे गए थे, लेकिन भवन निर्माताओं नोटिस को हल्के में लेते हुई अपने निर्माणों का नियमितीकरण कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेने का फैसला कर लिया। आज नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग के निर्देश पर नगर निगम के दस्ते ने सांईं कमर्शियल कॉलोनी को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सांई कामर्शियल कॉलोनी में भवन निर्माताओं को नोटिस दिए जाने के बावजूद वे अपने भवनों का नियमितीकरण कराने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इसी वजह से कॉलोनी को सील करने की नौबत आई। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा, नगेंद्र रणदेव , सूर्यकांत निर्मलकर व इंद्रनील यदु व अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।

अधिकारियों, कर्मचारियों के फरवरी माह का वेतन पचड़े में

0
  • एनपीएस, ओपीएस विकल्प चयन के नाम रोकी जा रही है तनख्वाह
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि एनपीएस, ओपीएस विकल्प चयन के अभाव में कर्मचारियों का वेतन न रोका जाए। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि बस्तर जिले में विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा इस माह की 24 तारीख तक एनपीएस, ओपीएस विकल्प चयन के अभाव में अधिकारियों कर्मचारियों के फरवरी माह का वेतन रोकने की कार्यवाही की जा रही है। वेतन रोकने पर कई कर्मचारियों का जिनका बैंक लोन, होम लोन एवं कई प्रकार के अन्य लोन जो कर्मचारी अपने पारिवारिक जरूरतों के कारण लेते हैं और लोन सही समय पर भुगतान न कर पाने पर उनको एकमुश्त ब्याज अदा करना पड़ता है, जो कि अनुचित है। अन्य जिलों के कलेक्टरों द्वारा वेतन न रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।सभी कर्मचारियों का वेतन ही एक मात्र सहारा है। सही समय पर वेतन मिलने से बैंक लोन, होम लोन एवं अन्य लोन अदा करने और जीविका निर्वहन में आसानी होती है। संघ ने कलेक्टर बस्तर से आग्रह किया है कि अधिकारी – कर्मचारियों का वेतन एनपीएस व ओपीएस विकल्प चयन के अभाव में वेतन न रोका जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस, उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, जिला संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ हनुमंत राव, सचिव नीरज कुमार शामिल थे।

अब तेजी से शुरु होने लगी है नगरनार संयंत्र की धड़कन

0
  • अधिकारियों ने किया स्टीम टर्बो जनरेटर – 2 का सिंक्रोनाइजेशन
  • बस्तर की उम्मीदों को पर लगाकर ऊंची उड़ान डेगा यह स्टील प्लांट

नगरनार एनएमडीसी के इस्पात संयंत्र में उत्पादन गतिविधियां अब जल्द शुरू हो जाएंगी। संयंत्र में विभिन्न यूनिटों का एक के बाद एक परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संयंत्र के स्टीम टर्बो जनरेटर – 2 का सिंक्रोनाइजेशन किया गया।इससे एनएमडीसी और नगरनार स्टील प्लांट के कर्मियों तथा अंचल के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। नगरनार इस्पात संयंत्र के स्टीम टर्बो जनरेटर 2 के सिंक्रोनाइजेशन के अवसर पर एनएमडीसी लिमि. के निदेशक (उत्पादन) दिलीप कुमार मोहंती, एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक एवं कानूनी) तथा नगरनार इस्पात संयंत्र के प्रभारी प्रवीण कुमार, कार्यकारी निदेशक (कार्मिक और कानूनी), महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) जीआर दिनेश और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर संभाग के बहुआयमी विकास का सूत्रधार बनने जा रहा है। इस संयंत्र ने उद्योग विहीन बस्तर संभाग की उम्मीदों को पर लगा दिए हैं। ये उम्मीदें अब जल्द ही ऊंची उड़ान भरेंगी। नगरनार स्टील प्लांट में उत्पादन गतिविधियां शुरू करने के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) और स्टील प्लांट के अधिकारियों ने कमर कस ली है। संयंत्र की विभिन्न यूनिटों का परिचालन शुरू करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें दिन रात काम कर रही हैं। अनेक यूनिटों की टेस्टिंग सफलता पूर्वक की जा चुकी है। संयंत्र की धड़कनें तेजी से शुरू होने लगी हैं। माना जा रहा है कि संयंत्र में उत्पादन बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। टेस्टिंग के दौरान संयंत्र की मशीनों की तेज आवाज और गैस रिसाव की वजह से उठने वाली बदबू ने अंचल के लोगों को थोड़ा परेशान जरूर किया, लेकिन ग्रामीणों ने इसे सहजता से स्वीकार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि हम हर परेशानी झेलने को तैयार हैं, क्योंकि आगे चलकर यह स्टील प्लांट हमारे बच्चों की बेरोजगारी दूर करने, गांवों के समग्र विकास, व्यापार में बढ़ोत्तरी, बीसियों सहायक उद्योगों की स्थापना और ग्रामीणों की सुख समृद्धि के द्वार खोलेगा।

विश्व हिंदू परिषद ने शुरू की हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा

0
  • भाजपा नेताओं ने जगह जगह किया पदयात्रा का स्वागत

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पद यात्रा शुरू की है। सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई है।इस यात्रा में अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ इकाई शामिल है। यात्रा के दौरान संत लोगों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान करेंगे। इस पद यात्रा का स्वागत बस्तर जिला भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा पूर्व विधायक संतोष बाफना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, अनिल लुक्कड़ की उपस्थिति में महाराणा प्रताप नगर स्थित परपा नाका चौक पर किया गया। संजय बाजार चौक में पूर्व पार्षद अश्वनी सरडे के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से बी जयराम, राकेश तिवारी, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, सुधा मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, मायारानी बढ़ाई, प्रकाश झा, रवि कश्यप, प्रेम यादव, रूपेश जैन, शेखर, सुदीप, रितेश, शशिनाथ पाठक, आशु आचार्य, पंकज आचार्य, रिंकू शर्मा, किशोर महावर, मयंक नथानी, चुम्मन पांडेय, प्रदीप पाढ़ी, अभिषेक दास सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS