City Media - Page 924 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 924

मंत्री कवासी लखमा इस बार नजर आए कुम्हार के अवतार में

0
  • कुम्हार के चाक पर पल भर में गढ़ दिखाया मिट्टी का दीपक

जगदलपुर मंत्री कवासी लखमा ने एकबार फिर अपने हरफन मौला वाले अंदाज का नमूना पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। हर फन (कला) में माहिर माने जाने वाले लखमा दादी ने इस दफे कुम्हारों की कला दिखाई है। उन्होंने कुम्हारी पेशे के मुख्य उपकरण चाक पर हुनर दिखाते हुए कुछ ही पल में मिट्टी का दीया तैयार कर दिखाया।माटी कला बोर्ड के कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कुम्हारों की आजीविका के साधन चाक पर हाथ आजमाया हाथ। उन्होंने चाक चलाकर मिट्टी का दीया गढ़ दिया। गोंगला सड़क का भूमिपूजन करने के बाद मंत्री कवासी लखमा कुम्हाररास में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुम्हारों को निशुल्क विद्युत चाक का वितरण किया। इसी बीच श्री लखमा को अचानक न जाने क्या सूझा कि वे चाक पर काम कर रहे एक कुम्हार के पास जा बैठे। उन्होंने कुम्हार से आग्रह कर उनके चाक पर खुद कुछ कर दिखाने की इच्छा जाहिर की। कुम्हार ने चाक मंत्री को सौंप दिया। श्री लखमा ने चाक पर मिट्टी की लोई रखकर चाक चलाना शुरू कर दिया और पल भर में ही एक दीया तैयार कर दिखाया। मंत्री को कुम्हारी काम करते देख उपस्थित अधिकारी – कर्मचारी और ग्रामीण हतप्रभ रह गए। इस दौरान माटी कला बोर्ड के सदस्य सोनूराम नाग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण देव, एएसपी किरण चव्हाण, नपा अध्यक्ष राजू साहू, रामभुवन कुशवाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, रमेश राठी, मनोज चौरसिया, सुनील राठी, सतेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

कोविड टीकाकरण में हेल्पेज इंडिया ने निभाई अहम भूमिका

0
  • वरिष्ठ डॉक्टरों ने संस्था की पहल को जमकर सराहा, अन्य संस्थाओं से भी सहभागी बनने की अपेक्षा


रायपुर दो साल पहले कोविड -19 महामारी ने लगभग वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं को एक डरावने पड़ाव पर लाकर खड़ा कर दिया था और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को चुनौती दे दी थी। जनवरी 2021 में भारत में जो टीके लगाए गए थे, वे अपने साथ कई चिंताएं लेकर आए थे, लेकिन लगभग एक साल बाद इन टीकों की वजह से लाखों लोगों की जान बच गई है। छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और हेल्प एज इंडिया की मदद से अपने मोमेंटम रूटीन इम्युनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी (एमआरआईटीई) प्रोजेक्ट के माध्यम से लाखों टीकाकरण किया है। जनता, विशेष रूप से बुजुर्गों और अन्य कमजोर लोगों तक पहुंचने का सराहनीय काम किया है। मोमेंटम रूटीन इम्युनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी पर हेल्प एज इंडिया छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के डॉ. एनआर नवरत्न, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं थे। स्वास्थ्य सेवा संचालनालय की उप निदेशक डॉ. मीरा बघेल एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन विशिष्ट अतिथि थे। पीएल सोनी अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघvकोरबा और डॉ अरविंद नेरलवार अध्यक्ष लायन आश्रय वृद्धाश्रम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ के राज्य प्रमुख शुभंकर विश्वास ने स्वागत भाषण में कहा कि पहले चरण के जरिए बुजुर्ग नागरिकों को टीका लगवाने की चुनौती थी। हमने महसूस किया कि उनकी शारीरिक और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के कारण उन पर कई प्रतिबंध हैं। इसलिए इस प्रोजेक्ट के तहत हेल्प एज वॉलंटियर्स घर-घर जाकर टीकाकरण के जरिए उन तक पहुंचे। अब तक हेल्प एज इंडिया छत्तीसगढ़ ने कई मानसिक रूप से विकलांग लाभार्थियों, स्तनपान कराने वाली माताओं, गर्भवती महिलाओं और यहां तक ​​कि नशीली दवाओं का सेवन करने वालों को लंबे समय तक परामर्श और सामुदायिक जुड़ाव के बाद टीका लगवाने में मदद की है।
हेल्प एज के मिशन हेल्थ की डॉ. ऋतु राणा ने कहा कि एमआरआईटीई परियोजना के तहत राज्य में कोविड -19 टीकाकरण की प्रगति का एक महत्वपूर्ण मूल्यांकन है। आज तक हेल्प एज इंडिया ने चार जिलों में हजारों बुजुर्गों, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, स्कूली बच्चों, शारीरिक रूप से अक्षम, झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वालों और अन्य कमजोर आबादी को टीका लगवाने में मदद की है। हेल्प एज कई अन्य राज्यों में कैंसर के उपचार और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने की दिशा में भी काम कर रहा है। ताकि बुजुर्गों और कमजोर आबादी को कोविड-19 के बाद के तनाव से निपटने में मदद मिल सके। समापन समारोह की विशेष अतिथि, डॉ. मीरा बघेल ने कहा कि टीकाकरण के इस चरण में हेल्पेज इंडिया का योगदान महत्त्वपूर्ण है। सबसे कमज़ोर तबके के लोगों को कोविद के ख़िलाफ़ तैयार करना सचमुच नेक काम है। इसमें सारे स्वयंसेवी संस्थाओं को साथ आकर इस प्रोजेक्टके तहत काम करना चाहिए। अंत में एमराइट प्रोजेक्ट के वॉलंटियर्स तथा विभिन्न विभागों के सरकारी एवं ग़ैर सरकारी हितधारकों का सम्मान किया गया

मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को संसदीय सचिव जैन देंगे 51 हजार रुपए

0
  • छात्राओं को सायकल वितरण करते विधायक रेखचंद जैन ने दिया प्रेरक उद्बोधन

जगदलपुर नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र- छात्राओं को अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है। बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा हायर सेकंडरी स्कूल तथा चैतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सायकल वितरित करने पहुंचे संसदीय सचिव ने उद्बोधन के दौरान परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए। मन लगाकर खूब पढ़ने की समझाईश दी। जीवन में लक्ष्य बनाकर उस अनुसार परिश्रम करने कहा। इस दौरान विधायक श्री जैन ने जब हरिवंश राय बच्चन की कविता – कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, सुनाई तो कार्यक्रम स्थल विद्यार्थियों व शिक्षक- शिक्षिकाओं की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

संसदीय सचिव ने शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की है। आगामी सत्र से जगदलपुर में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम कालेज खोला जाना प्रस्तावित है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों से पढ़ कर निकले बच्चों को उच्च शिक्षा अपने माध्यम में मिल सकेगा।संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी स्कूल बस्तर हाईस्कूल का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर किए जाने को रेखांकित करते हुए रेखचंद जैन ने उपस्थित छात्र- छात्राओं से जगतू माहरा अमर रहे का नारा लगवाया। जगदलपुर शहर के विकास में जगतू माहरा के योगदान का भी उन्होंने स्मरण किया। धरमपुरा और बस्तर हाईस्कूल के प्राचार्यों के द्वारा सौंपे गए मांग पत्र की पूर्ति शीघ्र करवाने की घोषणा भी की। धरमपुरा स्कूल में पेयजल समस्या के निदान के लिए शीघ्र बोर करवाने, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने, सीसी कैमरा दुरुस्त करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने आश्वस्त किया। बस्तर हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य को उनके एक सूत्रीय ज्ञापन सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर आश्वस्त किया। कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, पार्षद आलोक अवस्थी, गौरनाथ नाग व अन्य ने सारगर्भित संबोधन दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंग भारद्वाज, एबीईओ भारती देवांगन, धरमपुरा व बस्तर हाईस्कूल की प्रभारी प्राचार्या क्रमशः हेमलता त्रिपाठी व शुभ्रा कुंडू, भारती गुप्ता, पूर्णिमा देहारी, एसके देवराजन, मंजू सिंह, अर्चना सिंह, रीता देवांगन, सुशील साहू, परवीन महतो, अम्बिका ध्रुव, रीना देव, साधना पवार, उर्मिला ठाकुर, ओमेश ठाकुर, सरला रथ, सूर्या राव, अतुल शुक्ला, कौशल नागवंशी, अफरोज बेगम, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, हेमंत कश्यप, साइमा अशरफ, एस नीला, एकादशी बघेल, हरदेव मरकाम, रामचंद्र बघेल, छात्र- छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएं, स्कूल प्रबंधन सदस्य, स्टाफ और अन्य लोग मौजूद थे।

प्रशासन की कार्रवाई को कोर्ट में दूंगा चुनौती : अजय सिंह

0
  • जेल से छूटते ही राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य ने बीजापुर के कलेक्टर की कार्यशैली पर कसा तंज

बीजापुर डीएमएफ में भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान दो दिनों की रिमांड पर जेल भेजे गए युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने जेल से बाहर आते ही जिला प्रशासन की कार्रवाई को न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। इसके लिए वे कानूनी सलाह ले रहे हैं।अजय सिंह ने कहा जिन बिंदुओं को आधार बनाकर उन्हें जेल भेजा गया था, उसके खिलाफ वे हाईकोर्ट में याचिका जरूर दायर करेंगे। लोहा डोंगरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अजय सिंह ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। कलेक्टर का फर्ज पूरा करने की बजाए वे पद की गरिमा को विधायक के पास गिरवी रख चुके हैं। अजय ने कहा मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे कटारा को कलेक्टरी के साथ- साथ विधायक के निज सहायक का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंप दें। उन्होंने कहा कि डीएमएफ का पैसा जनता का पैसा है। विधायक – कलेक्टर इसका दुरूपयोग कर रहे हैं। चहेतों को काम बांटकर राशि की बंदरबांट की जा रही है। डीएमएफ के तहत प्रदत्त मद, स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य इत्यादि की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए, लेकिन विधायक- प्रशासन यह कभी नही चाहेंगे। उन्हें डर है कि कहीं उन पर कार्रवाई ना हो जाए। अजय ने आशंका जताई है कि प्रशासन उन पर षड्यंत्र पूर्वक आगे भी कारवाई कर सकता है। वे उसके लिए भी तैयार हैं। डीएमएफ में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जंग आगे भी जारी रहेगी।

प्रदेश शास. शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षक हित में छेड़ी मुहिम

0
  • चार सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व उच्च अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
  • मांगें पूरी न होने पर करेंगे प्रदेश भर में आंदोलन : शंकर साहू

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की 4 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, छ्ग शासन के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव शिक्षा, सचिव स्कूल शिक्षा व संचालक लोक शिक्षण को ज्ञापन सौंपा।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन 4 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु शासन, प्रशासन स्तर पर प्रयासरत है।

मांगें पूरी न होने पर आगामी समय में संगठन के सदस्यों से ऐतिहासिक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है। संगठन की मांगों में शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व विभाग की सेवा अवधि को जोड़कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान व 4 स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक एलबी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व विभाग की सेवा अवधि को जोड़कर प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने, समस्त शिक्षकों व उनके परिजनों को निशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड प्रदान करने की मांग प्रमुख हैं।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वय संजय कुमार मेहर व नरेंद्र कुमार देवदास, प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यलाल साहू, प्रेमचंद सोनवानी, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजलाल कामड़िया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आरके साहू, दुर्ग संभाग प्रभारी- नरेंद्र कुमार साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री रामेश्वर साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव परमेश्वर साहू व शिवशंकर कोर्राम, मक्खन लाल साहू, जीआर यादव, प्रमोद कुमार चेलक, वायपी पटेल शामिल थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी आरके साहू ने दी।

खड़गे से मिले सांसद बैज

0
  • हिमाचल में पार्टी की जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात की। बैज ने खड़गे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सम्हालने पर तथा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री खड़गे के साथ बैज की संक्षिप्त चर्चा भी हुई। बैज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है तथा और भी मजबूत हो रहा है।

सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में सरपंच – सचिव कर रहे धांधली

0
  • जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत

बकावंड इस विकासखंड की ग्राम पंचायत पोटेयावड़ के सरपंच और सचिव पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में धांधली करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामले की शिकायत जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की गई है।
ग्रामीणों ने बताया है कि पोटेयावड़ में दो साल सार्वजनिक शौचालय का निर्माण 8 माह से अधूरा पड़ा है।शौचालय निर्माण के नाम पर दीवारें खड़ी कर दी गई हैं। छत ढलाई नहीं करवाई गई है। शीट भी नहीं लगवाई गई है। बताते हैं कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रु. स्वीकृत हुए थे। स्वीकृत पूरी रकम सरपंच और सचिव ने आहरित कर ली है। बावजूद वे निर्माण पूरा नहीं करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय की रकम सरपंच और सचिव ने आपस में बांट ली है। ग्रामीण जब शौचालय का निर्माण पूरा कराने की मांग करते हैं, तो सरपंच और सचिव तरह – तरह की बहानेबाजी करते हैं।
खुले में शौच करने की मजबूरी
ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। काम काफी धीमी गति से चलता रहा और ले देकर दीवारें खड़ी कर दी गईं।, शेष कार्य आठ माह से रोक दिया गया है। इस कारण ग्रामीणों को शौचालय की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। शौच के लिए ग्रामीणों को खेतों और जंगलों में जाना पड़ता है। खुले में शौच करने की वजह से महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जब मामले की शिकायत बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी से की, तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि काम जल्द पूरा कराने सरपंच को निर्देशित करेंगे।

देवेश मेश्राम को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

0

दल्लीराजहरा निवासी देवेश कुमार मेश्राम को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान किया। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (दुर्ग)के समाजशास्त्र विभाग शोधकेन्द्र के शोधार्थी देवेश कुमार मेश्राम ने समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक, डॉ. सपना शर्मा सारस्वत के मार्गदर्शन में असंगठित ठेका श्रमिकों की स्थिति का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन बालोद जिले के दल्लीराजहरा माइंस के विशेष संदर्भ में विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

उन्होंने अपने शोध को 7 अध्यायों में विभक्त किया,शोधार्थी के पीएचडी थिसिस में प्रथम अध्याय में विषय का परिचय द्वितीय अध्याय में पूर्व शोध साहित्य का पूर्वावलोकन तृतीय अध्याय में उत्तरदाताओं की सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक पृष्ठ भूमि चतुर्थ अध्याय में ठेका श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास संबंधी नियम एवं कानून पंचम अध्याय में ठेका श्रमिकों की शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाएं एवं समस्याएं षष्ठम अध्याय में ठेका श्रमिकों के विकास संबंधी नीति में गैर सरकारी संगठन एवं मजदूर संगठनों की भूमिका तथा सातवें अध्याय में शोध के निष्कर्ष को रखा। अपने शोध निष्कर्ष में देवेश मेश्राम ने यह बताया कि शिक्षा की कमी के कारण शासन के अनेक कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिको को वंचित होना पाया है। साथ ही शासन की ओर से किसी भी प्रकार की दुर्घटना के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की अत्यंत आवश्यकता की ओर भी अपनी पीएचडी थिसिस के दौरान सबका ध्यान आकर्षित किया है। पीएचडी वायवा में उपस्थित विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, शासकीय वीवायटी पीजी कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र चौबे, डॉ. ए. के. खान, कल्याण पीजी महाविद्यालय भिलाई के प्राचार्य डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डीसीडीसी डॉ. प्रीता लाल, पीएचडी सेल प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, शासकीय वीवायटी पीजी कॉलेज दुर्ग के डॉ. शकील हुसैन आदि ने प्रश्न पूछकर शोधार्थी के मौखिकी में हिस्सा लिया। इस पीएचडी वायवा में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों रूप से लगभग 100 से अधिक लोग उपस्थित थे। देवेश मेश्राम ने अपने इस शोध को 4 वर्षों में पूर्ण किया। अपनी इस उपाधि को उन्होंने श्रमिको को समर्पित करते हुए कहा कि “भले ही इस सृष्टि को ईश्वर ने बनाया है पर इसे सँवारा और गढ़ा श्रमिकों ने ही है”।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर पंचायत चिखलाकसा में 2.50 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा आयुर्वेदिक अस्पताल

0
  • 30 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल का क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
  • सांसद प्रतिनिधि धुर्वे ने चिखलाकसा में किया 30 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमिपूजन

दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ मेडिकल साइंस कॉरपोरेशन (cgmsc) के तहत 2.50 करोड़ की लागत से 30 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया,नगर पंचायत उपाध्यक्षअब्दुल अब्राहिम सैयद ,सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे,आयुर्वेदिक डॉक्टर आशुतोष पाठक,सब इंजीनियर सोमसाय देवहारि, ठेकेदार बच्ची देवी मिश्रा और नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र के पार्षदगण तिहारू राम आर्य,राजू ,विमला जैन,कुंती देवांगन सुनीता गुप्ता,संगीता साहू, नूतन दास,लीला डरसेना, व चिखलाकसा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

धुर्वे जी ने कहा अस्पताल के निर्माण होने से दल्ली राजहरा व चिखलाकसा, पुतरवही, धोबनी, कुरूभाठ, कुसुमकसा व आसपास सभी गांव व क्षेत्रवासियों को मिलेगा इसका लाभ। ध्रुवे जी ने आगे कहा कि आयुर्वेदीय चिकित्सा पद्धति की यह विशेषता है कि इनमें रोगों का उपचार इस प्रकार किया जाता है कि रोग जड से नष्ट किया जाए एवं पुन: उत्‍पति न हो। आयुर्वेद में रोगों की पहचान एवं परीक्षण विभिन्न प्रश्‍नों और आठ परीक्षणों, जैसे नाडी, मूत्र, मल, जिहवा, शब्द(आवाज) स्पर्श्‍ा, नेत्र, आकृति द्वारा की जाती है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारीयों एवं समस्त थाना प्रभारीयो का लिया गया बैठक

0

दिनांक 13.12.2022 लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये गए दिशा-निर्देश। सामुदायिक पुलिसिंग एवं बेसिक पुलिसिंग चलाने पर दिया गया जोर। महिला एवं बच्चों के विरूद्व शिकायत/घटित अपराधों में संवेदनशिलता से करे वैधानिक कार्यवाहीपुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना एवं चौकी प्रभारीयोें का पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में क्राईम मीटिंग लिया गया। क्राईम मीटिंग के एजेण्डा जैसे लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग लंबित षिकायत पत्र, चिटफण्ड अपराध लंबित गुम इंसान के संबंध में सभी थाना/चौकी प्रभारीयों से बारी बारी समीक्षा किया गया

साथ ही हिदायत दिया गया कि लंबित अपराध, लंबित चालान, एवं लंबित मर्ग की कलेण्डर वर्ष 2022 के समाप्त होने के पूर्ण रूचि लेकर सभी अपराधों को त्वरित निराकरण वैधानिक कार्यवाही किया जाएं। लंबित गुम इंसान की पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं एवं लंबित शिकायतों को निराकरण जल्द से जल्द किएं जाएं।

थाना क्षेत्र में जुआ शराब सट्टेबाजी की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारीयों को फटकार लगाते हुए उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। सामुदायिक पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग पर जोर देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् जन जागरूकता संबंधी अभियान चलाने और आम नागरिकों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया। सभी थानो क्षेत्रों में शाम के समय वाहन एवं पैदल पेट्रोलिंग कर अड्डाबाजी करने वाले, आम रास्तों में शराब पीने वाले गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश के विरूद्व जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने आदेषित किया गया है। तथा यातायात चेकिंग अभियान करने जैसे बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चालन करने वालों के विरूद्व अधिक से अधिक मोटरयान अधिनियम् के तहत् कायवाही करने व महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाले अपराधों, साइबर संबंधी अपराधों की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों से निर्देश प्राप्त कर संवेदनशीलता से त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS