उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,सत्तार अली जगदलपुर एयरपोर्ट से सुकमा के लिए रवाना….


उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,सत्तार अली जगदलपुर एयरपोर्ट से सुकमा के लिए रवाना….


छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक राज करने के बाद बस्तर में पूरे सफाए सहित सत्ता से बुरी तरह बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी बस्तर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के जरिए अगले चुनाव 2023 में जीत हासिल करने का फॉर्मूला मिल गया लगता है | जिस तरह भाजपा के नेता ढोलक की थाप पे ख़ुशी से झूम रहे है लगता है अब आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है | अब तो समय ही बताएगा कौन लक्ष्य हासिल करेगा |


दल्ली डौंडी मार्ग पर ट्रक ने बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मारने से ड्राईवर की हालत गंभीर है घटना बीती रात्रि 10 बजे के आसपास की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्ली की ओर से जा रही बोलेरो और कच्चे की तरफ से आ रही 14 चक्का ट्रक ने दल्ली डौंडी मार्ग पर बोलेरो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार वहां से फरार हो गया हादसे में ड्राइवर को बहुत गहरी चोट आई है एवं ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है | सिर पर चोट आने की वजह से ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आ रहा है | ड्राईवर को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया है |





दिनांक 23/ 8 /2021 को प्रातः 9:00 बजे जनपद कार्यालय में पदस्थ कुशल राम गोटी अपने एक्टिवा क्रमांक सीजी. 24 के. 3527 में ऑफिस कार्य हेतु ड्यूटी में आया था जो अपने एक्टिवा को जनपद कार्यालय के सामने खड़ी कर अपना शासकीय कार्य कर रहा था। जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था जिस संबंध में पुलिस थाना गुरुर में अपराध क्रमांक 269/ 21 धारा 379 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान उक्त एक्टिवा का लगातार पतासाजी की जा रही थी ।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर उमेश कुमार यादव उर्फ सन्नाटा पिता स्व0 संतराम यादव उम्र 34 वर्ष साकिन तकिया पारा वार्ड क्रमांक 07 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा चोरी कर ले गया था, जिसके कब्जे से एक एक्टिवा बरामद किया गया। उक्त आरोपी का अपराध सदर का पाये जाने से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया.

आरोपी _ नाम उमेश कुमार यादव सन्नाटा पिता स्व0 संतराम यादव उम्र 34 वर्ष साकिन तकिया पारा वार्ड क्रमांक 07 दुर्ग जिला दुर्ग छत्तीसगढ़.



1 सितम्बर
पाटेश्वर धाम के संचालक राम बालक दास जी ने आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी से सौजन्य मुलाकात की और विगत 26 फरवरी 2021 में पाटेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम जी की उपस्थिति के लिए संस्थान के तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही श्री पाटेश्वर धाम के द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी महामहिम राज्यपाल महोदया ने भी संत राम बालक दास जी से विगत दिनों पाटेश्वर धाम में हुए विशाल कावड़ यात्रा के बारे में जानकारी ली और हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जन जागरण का बहुत ही सुंदर कार्य चल रहा है जिसकी हम सराहना करते हैं ज्ञात हो कि सामाजिक सद्भावना के लिए समर्पित विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 21 अगस्त को किया गया था |

जिसमें पाटेश्वर धाम क्षेत्र एवं प्रदेश से आए हुए लगभग 1500 लोगों ने ढोकला धाम से जल लाकर श्री पाटेश्वर धाम में जलाभिषेक किया था इस तरह का क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम था |

राम बालक दास जी ने महामहिम जी से छत्तीसगढ़ में सामाजिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा |

साथ ही आने वाले समय में पाटेश्वर धाम पुनः आने का निमंत्रण भी महामहिम जी को दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया इस सौजन्य मुलाकात के कार्यक्रम में देव लाल ठाकुर जयेश ठाकुर मोरध्वज साहू महेंद्र जायसवाल एवं सूर्यवंशी जी संत जी के साथ रहे |


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में पहले भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते रहे हैं। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसी के तहत दाम बढ़ते और घटते रहते हैं। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर चल रहे कथित विवाद के मद्देनजर कहा कि कांग्रेस अपने साथी से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही तो वह जनता से किए गए वादे क्या पूरे करेगी।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी चिंतन शिविर में शामिल होने आई हैं। आज शिविर के दूसरे दिन उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बिजली, सड़क जैसे मुद्दे उठाने के साथ ही कथित ढाई ढाई साल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा। भाजपा प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ और है। जनता से वादा किया गया था कि बिजली बिल हाफ कर देंगे लेकिन यहां तो बिजली महंगी कर दी गई है और बिजली कटौती से भी सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सड़कों की दुर्दशा हो गई है। कहीं कोई काम नहीं हो रहा। कांग्रेस की सरकार वादे पूरे नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि ढाई ढाई साल के कार्यकाल का क्या हुआ? समझ में नहीं आता कि किसे जिम्मेदार मानें?

बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साध रही भाजपा प्रभारी से जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने इसे स्वाभाविक प्रक्रिया ठहराते हुए कहा कि क्या पहले दाम नहीं बढ़ते थे। यह दाम एक प्रक्रिया के तहत निर्धारित होते हैं।
राज्य की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी मौजूद थे।




जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी की संगठन ईकाई द्वारा बस्तर जगदलपुर में आयोजित चिंतन शिविर के पहले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अगले चुनाव हेतु रणनीति बनाने हेतु अपना चिंतन एवं राजनैतिक मंथन प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के प्रदेश संगठन के प्रभारी डी. पुरनदेश्वरी देवी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक पत्रवार्ता लेकर चिंतन शिविर से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा की।
प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले ढ़ाई साल में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में जो वादे जनता के साथ किए थे उनमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए गए। किसानों का कर्जा माफी के नाम पर उनके साथ छलावा किया गया। धान का समर्थन मूल्य एवं बोनस देने के नाम पर कोई उचित निर्णय आजतक जनता के समक्ष नहीं लिया गया। सरकार केवल कर्ज लेकर अपने एवं अपने से जूड़े विश्वस्त लोगों को फायदा पहुंचा रही है। शराब बंदी के नाम पे जनता के सामने भूपेश सरकार ने गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि पूर्ण शराब बंदी लागू होगा लेकिन आजकल घर-घर तक कोचियों के माध्यम से शराब बिक रही है। बिजली बिल हाफ किए जाने के वादे पर उनका अमल कुछ दिनों का रहा। अब यह देखा जा रहा है कि बिजली हाफ करने के बहाने बिजली की कटौती की जा रही है और बिजली के ऊपर 6 प्रतिशत का टैक्स लगा दिया गया है।

15 साल की भाजपा सरकार द्वारा किए गए सभी विकास के कार्य जैसे निर्माण खेतीहर किसान, मजदूरों की योजनाएं पूरी तरह से ठप हो गई है। बस्तर संभाग में ही आम बस्तरियों के लिए लागू निर्माण एवं शैक्षणिक योजनाएं सभी पूर्ण रूप से अधूरी पड़ी हुई है। केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जितनी भी योजनाएं छत्तीसगढ़ में लागू की गई है उसका क्रियान्वयन आज ढ़ाई साल में भी पूरी तरह नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर ढ़ाई साल की कांग्रेस सरकार ढ़ाई-ढ़ाई साल मुख्यमंत्री बनने वाले मुद्दे पर बंट कर रह गई है। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमारा चिंतन शिविर में एक यह भी मुद्दा था कि ढ़ाई साल के बाद हमें राजनैतिक निशाना किस मुख्यमंत्री को लेकर लगाना था लेकिन अब हमें सोचना पड़ रहा है कि ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुद्दे पर उलझी कांग्रेस सरकार में कब कौन मुख्यमंत्री रहेगा या नहीं रहेगा। इस पत्रवार्ता के दौरान जब संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि बिजली बिल पर 6 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने जाने पर राज्य भाजपा ईकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा कर दिया था। वहीं 2014 से केन्द्र में शासित भाजपा सरकार द्वारा लगातार डीजल एवं पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि की जा रही है। जिससे आम जनता परेशान एवं हलाकान हैं। इस बात को लेकर आपने आज तक केन्द्र सरकार को डीजल एवं पेट्रोल के दामों में कटौती करने बाबत पत्र लिखा।

प्रदेश प्रभारी पुरनदेश्वरी देवी ने कहा कि डीजल एवं पेट्रेल की बढ़ती कीमत एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या है जिसपर सरकार कोई भी रहे वह किसी प्रकार का निर्णय नहीं ले सकती है। इससे पहले भी केन्द्र में शासित कांग्रेस सरकार के दौरान डीजल एवं पेट्रेल के दामों में लगातार वृद्धि होती रही। आत्मचिंतन शिविर में प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं को नेवता देकर उन्हें मना करने के मुद्दे पे उनका कहना था कि यह सब संगठन की प्रक्रिया है। पार्टी अपने योजना के अनुसार किसे बुलाना है और किसे नहीं इसपर निर्णय लेती है। पत्रवार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। कुछ लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि अगले चुनाव में भाजपा का कोई चेहरा नहीं केवल पार्टी अपने नाम पे चुनाव लड़ेगी। लेकिन जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस महत्वपूर्ण पत्रवार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर पत्रवार्ता को संबोधित किया उससे अब लोगों के बीच यह सुगबुगाहट पुन: उठने लगी है कि भले ही पार्टी किसी चहेरे को सामने नहंी करेगी किंतु अभी भी एक सौम्य चेहरे के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अनुभवों का लाभ लेने उन्हें अपने साथ अवश्य ही रखेगी।



नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्यनगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने स्वास्थ्य व सफाई विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए कि निकाय क्षेत्र अंतर्गत डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है पानी के फैलाव को रोकने के लिए नियमित रूप से सफाई व दवाइयों का छिड़काव करते रहें साथ ही नालियों की सफाई तथा घर के आसपास पानी के टैंकर की नियमित रूप से साफ रखें । सफाई कर्मी अपने अपने क्षेत्र में डेंगू मच्छर के लारवा की संख्या की कमी करने के लिए नियमित रूप से दवाई का छिड़काव करें एवं पानी की निकासी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।





विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक 44 में 16 लाख 58 हजार एवं राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 33 में 8 लाख 85 हजार रुपए के पुल पुलिया नाली एवं सड़क निर्माण के कार्य का भूमि-पूजन किया
इस अवसर पर मदनमोहन मालवीय वार्ड में पास्टर द्वारा आराधना की गई एवं राजीव गांधी वार्ड में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक 44 में सीसी सड़क निर्माण माने घर से जमुना घर तक लागत 3.09 लाख, नाली निर्माण कार्य हिंगलाज माता मंदिर से गणेश तक 1.97 लाख,आर सी सी नाली निर्माण कार्य कमल घर के पास लागत 2.51 लाख,आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य सोमा बाडा में लागत 2.43 लाख,कमल घर पास सीसी सड़क निर्माण 3.59 लाख ,थेस गलि में सी सी सड़क निर्माण 2.99 लाख एवं राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 33 में साक्षी फैंसी स्टोर पास, साहू किराना,पानीग्राही बाडा के पास आर सी सी पुलिया निर्माण लागत 4.07 एवं शुक्ला घर पास ,शर्मा गली में,बबलू घर पास , वर्धमान कालोनी के पास आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य लागत 4.78 लाख रुपए के पुल पुलिया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और हमारी सरकार में कोरोनावायरस संक्रमण काल के दौरान भी लगातार कार्य किया जा रहा है तथा इसी कड़ी में महारानी अस्पताल का उन्नयन,ई लायब्रेरी, खेल मैदान का निर्माण एवं प्रगति पथ का निर्माण पूर्ण हो चुका है इसके अलावा दलपत सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य, इतवारी बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण एवं आदिवासी संग्राहालय एवं आडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर सफीरा साहू,नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स,विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सुनीता सिंह, कोमल सेना, पंचराज सिंह, सुखराम नाग,सूर्या पानी, कमलेश पाठक,कौशल नागवंशी, हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वार्ड के वरिष्ठ नागरिक थे बेचक ,एस पी मार्क, रत्नेश बेंजामिन,भी थामस,, महेंद्र प्रकाश हरी,एस ऐ मैथ्यू,राजकमल हारुन, अरविंद लाल, सुरेन्द्र जान,रेव्ह डी एस सुना ,बसंती मैडम, माधुरी मैडम, धरमचंद शर्मा,साह दादा,ननकू गुप्ता,संजय टाइटंस,नीला सुक्रिया मौजूद रहे |

जगदलपुर।उधोगमंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के आत्मचिंतन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग आलीशान होटल में ऐश करने आएं हैं, इनको बस्तर के लोगों की चिंता नहीं है। विगत पंद्रह वर्षों में इन्होंने आदिवासियों का कत्लेआम किया है इसका चिंतन करना चाहिए। श्री लखमा राहुल गांधी के संभावित बस्तर प्रवास के मद्देनजर बस्तर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे और एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कई गंभीर आरोप भी भाजपा पर लगाये। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य व अन्य उपस्थित थे।

