जगदलपुर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने शनिवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें यह जवाबदेही अन्य पूर्व विधायकों व संगठन पदाधिकारियों के साथ लगाई है। शनिवार दोपहर बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने उनसे दूरभाष पर भी चर्चा की और जैन को समन्वयक बनाए जाने की जानकारी देने सहित आवश्यक निर्देश भी दिए। श्री जैन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय व संतोष सिंह भी रवाना हुए हैं।
बजट में बस्तर को मिले कई सौगात, नागरिकों ने वनमंत्री केदार कश्यप का जताया आभार
- बस्तर के विकास का संकल्प होगा पूरा : कश्यप
- शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वालंबन के क्षेत्र में भाजपा का बजट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित: केदार कश्यप
जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि विष्णुदेव सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश बजट में छत्तीसगढ़ का विकास और नव निर्माण निहित है। बस्तर के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से हर क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधन किया गया है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के नव निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। छत्तीसगढ़ का विकास बस्तर के समुचित विकास से ही संभव व है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने कांग्रेस के कुशासन को देखा है। प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बस्तर क्षेत्र ही नही पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं नही हुआ। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने पहले बजट में ही बस्तर क्षेत्र को अनेकों सौगातें दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए केदार कश्यप ने कहा कि कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर सहित अन्य जिलों में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। वहीं जगलदपुर एयरपोर्ट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना भी की जा रही है।
जगदलपुर में महिला थाना
केदार कश्यप ने कहा कि जगदलपुर में महिला थाना स्थापित करने का प्रावधान बजट में भाजपा किया गया है। उन्होंने कहा है कि जगलदपुर में महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त किया जा सकेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा साथ ही महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने व उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से अभियान पूर्वक कार्य होगा।केदार कश्यप ने बस्तर संभाग को बजट 2024 में मिले अनेक सौगातों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवाओं का प्रशिक्षण सभी क्षेत्रों में सरकार ने मास्टर प्लान बनाकर बजट प्रस्तुत किया है।
बस्तर के विकास में किसी को बाधक बनने नही देंगे
केदार कश्यप ने वामपंथी विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र पर इन लोगों को जरा भी भरोसा नहीं है, लेकिन ये लोकतंत्र में आना चाहते हैं। लोकतंत्र से चल रहे सरकार के कामकाज को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इनको बस्तर के विकास से कोई सरोकार नही है। ये लोग केवल हिंसा और हत्या को विकास समझ कर क्षेत्र में हमेशा तनाव की स्थिति उत्पन्न करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने बस्तर के विकास करने का जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
बस्तर में पर्यटक को मिलेगा बढ़ावा, दंतेवाड़ा शक्तिपीठ काहोगा विकास : श्रीनिवास राव
- बजट में किए गए प्रावधानों का मद्दी ने किया स्वागत
जगदलपुर वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का नया स्वरूप तय करेगा। प्रदेश की महिलाओं, युवाओं व किसानों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला बजट है।
. भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि बस्तर की बेहतरी व विकास के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च करने का प्रावधान बजट में किया गया है। बस्तर के बीजापुर जिले में जिला न्यायालय खोलने का प्रावधान बजट में किया गया है। यह बस्तर क्षेत्र के लिए विष्णुदेव सरकार का बड़ा कदम है। मद्दी ने कहा कि बस्तर की क्षेत्रीय बोली हल्बी एवं गोंडी के संरक्षण के लिए भाषा परिषद का गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 50 लाख रुपयों की लागत से साफ्टवेयर बनाने का प्रावधान किया गया है। जिसकी मदद से क्षेत्रीय बोली हल्बी व गोंडी का हिंदी में अनुवाद किया जा सकेगा। इस साफ्टवेयर के माध्यम से लोग हल्बी व गोंडी बोली को सरलता से समझ सकेंगे, जिससे लोगों को जोड़ने व जुड़ने में बल मिलेगा। साथ ही हल्बी व गोंडी बोली का प्रसार होगा। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा है कि नैसर्गिक सौंदर्य के धनी बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने कार्य होंगे। पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना आरंभ की जाएगी। दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी मंदिर को विकसित किया जाएगा। बस्तर में आवागमन सुगम बनाने के लिए एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। श्रीनिवास राव मद्दी ने बस्तर के विकास के लिए बजट में किए गए विशेष प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है।
तन स्वस्थ रहे, तो मन प्रफुल्लित रहता है और हर काम में रूचि बढ़ती है : श्रीनिवास राव
- भाजपा नेता मद्दी ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा
जगदलपुर जिला स्तरीय रास्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जगदलपुर के मध्य स्थित संस्कार द स्मार्ट स्कूल में किया गया। कार्यकर्म का शुभारंभ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।
श्रीनिवास राव मद्दी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तन स्वस्थ रहने पर ही आप लोग उत्कृष्ट और बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। मद्दी ने कहा कि तन स्वस्थ रहने से मन प्रफुल्लित रहता है और मन प्रफुल्लित रहे तो हर काम के प्रति रूचि बनी रहती है। रूचि जागृत होने पर हर काम में सफलता मिलती है। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि पेट में कृमि रहने से बच्चों का मन काम में नहीं लगता, चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और तरह तरह की बीमारियां भी होती हैं। मद्दी ने कृमि नाशक दवा खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की स्वास्थ संबंधी योजनाओं की तारीफ करते हुए बताया कि सभी का आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन पूरे भारत में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बालक- बालिकाओं को एक साथ सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जा रही है। और जो बच्चे किसी कारणवश इस तिथि पर कृमि की दवा नही खा पाएंगे वे 15 फरवरी मॉपअप दिवस के दिन दवाई अवश्य ले लें। इस मौके पर दलपत सागर वार्ड के पार्षद नरसिंह राव, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सरेश गुप्ता, व्यंकटेश्वर राव, गोविंद जिलानी, रोशन झा के आलावा स्वास्थ विभाग के मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ आधिकारी डॉ आरके चर्तुवेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, डॉ. राजेंद्र सिंह डब्लूएचओ, डॉ. एस. टेकाम जिला मलेरिया आधिकारी, डॉ. रीना लक्ष्मी डीपीएम, संजीव दुबे सीपीएम, शिवनी नायक, पूजा विश्वास, नारेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, संस्कार द स्मार्ट स्कूल की प्राचार्य एनी पॉल, प्रबंधक एलेक्स मैथ्यू, शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टॉफ मौजूद थे।
बस्तर विश्विद्यालय में नए कोर्स प्रारम्भ होने से बस्तर के युवाओं को मिलेगा रोजगार- कमलेश दीवान
- कांग्रेस ने 5 साल में किया था बस्तर विश्वविद्यालय का बंटाधर,नाम बदल कर श्रेय लेने के अलावा नहीं किया कोई काम
जगदलपुर – हाल में ही छग सरकार के द्वारा पहला बजट प्रस्तुत किया गया जिसमें बस्तर विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात मिलने पर अभाविप के पूर्व जिला संयोजक कमलेश दीवान ने साय सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बस्तर के विद्यार्थियों के लिए सराहनीय प्रयास बताया।
दीवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा बस्तर के छात्रों के हित मे बस्तर विश्वविद्यालय के लिए बजट में 20 नए विभाग और 30 नए कोर्स प्रारम्भ करने का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सरकार बस्तर और यंहा के विद्यार्थियों के लिए गम्भीर है इस कदम से भविष्य में अलग अलग क्षेत्रो में रोजगार के अवसर उपलब्ध होगा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कारगर साबित होगा,रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम,रिर्सच,विधि,वाणिज्य व कला के नए पाठ्यक्रमो के प्रारंभ होने से यंहा के विद्यार्थियों को बाहर जाना नही पड़ेगा । भाजपा सरकार ने ही 2008 में इन विश्वविद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा में बेहतरी के लिए किया था और अब बजत में प्राथमिकता देकर अपना विजन को आगे बढ़ाया है,दुर्भाग्य से कांग्रेस ने विश्विद्यालय का राजनीतिकरण कर नाम बदलने के अलावा कोई काम नही किया जिससे छात्रो लो लाभ मिल सके।
दीवान ने इस प्रयास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री केदार कशयप का आभार व्यक्त किया है।
जमीन हड़प रहे और पेड़ों को चट कर रहे हैं सरपंच – उप सरपंच
- बस्तर की बकावंड ग्राम पंचायत में गंभीर मामला
- नीलगिरि के 11 पेड़ों को काटकर लकड़ी ले गए
-अर्जुन झा-
बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड में पंचायत प्रतिनिधि जमकर मनमानी कर रहे हैं। जमीन हथियाने, निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने के साथ ही अब पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने व पेड़ों को काटकर अपने घर ले जाने से भी सरपंच और उप सरपंच नहीं चूक रहे हैं।
ग्राम पंचायत बकावंड के सरपंच और उप सरपंच सरकारी जमीन तो जमीन वहां की लगे पेड़ को भी भ्रष्टाचार करने में बाज नहीं आ रहे बकावंड मुख्यालय से मुख्य मार्ग सीनागुड़ा जाने वाले रोड पूर्व में स्थित स्कूल भवन के किनारे लगाए गए बड़े-बड़े पेड़ों को बिना अनुमति के काट कर दादागिरी का उपसरपंच बंशीधर कश्यप, सरपंच ने 11 नीरगीरी पेड़ों की कटाई कर चुके और उसे लकड़ी को अपने-अपने घर में धुलाई भी करके बकावंड कहीं घर के अदर पहुंच गया कुछ ग्रामीणों ने तत्काल तहसीलदार और पटवारी को इसकी सूचना दे दी,और प्रशासनिक कर्मचारी इसके विपरीत क्या कार्रवाई करते हैं|
की लीपापोती करके अपना सेटिंग जमा कर कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं इसके चलते मकान मुख्यालय में ऐसे कई मामले हैं जो प्रशासनिक कर्मचारी कार्रवाई करने के लिए कतराते हैं इससे वन विभाग के अधिकारी लछिंदर बघेल से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मामला हमारे विभाग का नहीं, राजस्व विभाग का है। संपर्क करिए राजस्व विभाग के पटवारी से चर्चा करने पर उन्होंने पंचायत से कोई परमिशन नहीं दिए हैं उप सरपंच फोन लगाकर आप तहसीलदार मैडम को पटवारी को शिकायत करते हो आपको क्या जरूरत है उपसरपंच बंशीधर कश्यप का दादागिरी कहीं दिन पहले भी स्कूल में दो पेड़ को काटकर ले गए बिना परमिशन का
व्यवसायिक शिक्षा की जमीनी हकीकत से रूबरू हुआ दिल्ली का दल
बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक मुख्यालय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड में नेशनल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन नई दिल्ली का दल व्यवसायिक शिक्षा की जमीनी हकीकत से रूबरू हुआ। इस स्कूल में हेल्थ केयर के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का सर्टिफिकेशन कराया गया। दल ने 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक परीक्षा ली। इसके साथ हेल्थ केयर के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चार्ट और मॉडल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एचके देवांगन, व्यवसायिक प्रशिक्षक अक्षय बंजारे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।
प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार ने पेश की विकासशील बजट:–अब्दुल इब्राहिम सैयद
- भाजपा ने बनाया है,भाजपा ही सवारेगी
दल्लीराजहरा :–नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अब्दुल इब्राहिम सैयद ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया। बजट का थीम अमृतकाल की नींव और GREAT CG पर है। सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का ऐलान किया है। जिसे नाम दिया गया है ‘अमृत काल- छत्तीसगढ़ विजन एट 2047।
छत्तीसगढ़ बजट 2024: जानें क्या मिली सौगात-जनहित में मुख्य प्रावधान
प्रत्येक परिवारों को प्रतिवर्ष ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 500 करोड़ का प्रावधान।
अटल श्रम शक्ति योजना के लिए 123 करोड रुपए का बजट प्रावधान।
श्रमेव जयते पोर्टल के विकास के लिए 2 करोड रुपए प्रावधान।
5 सालों में जीडीपी 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का टारगेट, इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है।
जीडीपी में अभी भी सेवा क्षेत्रों का योगदान 31% है इसे बढ़ाने पर जोर ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करने का फोकस विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान।
पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि।
20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य।
प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 5000 करोड़ से अधिक का प्रावधान
ई-कोर्ट के लिए 596 पदों का सृजन
अमृत मिशन योजना के लिए 796 करोड रुपए का प्रावधान
छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान।
छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख।
सभी वर्गों के हितों के लिए पेश की गई इस बजट के लिए अब्दुल इब्राहिम सैयद ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय जी और उनकी पूरी कैबिनेट को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ में लिए गए वादे पर खरा उतरा।
छग के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण को नया आयाम देगा बजट : राकेश द्विवेदी
- युवा सपनों को नई उड़ान के लिए पंख देगा यह बजट
- मोदी की गारंटी को पूरा करने की साफ नीयत दिखी
दल्लीराजहरा: मंडल भाजपा दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट छत्तीसगढ़ के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण को नया आयाम देने वाला साबित होगा। युवा स्वप्न को नई उड़ान मिलेगी और किसानों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा।
राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है कि बजट सधा हुआ, संतुलित और बहुआयामी है।उच्च शिक्षित वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी प्रतिभा एवं दूरदर्शिता का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सोच एवं भावनाओं के अनुरूप बजट तैयार किया है। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह युवा सपनों को पंख देने वाला बजट है। यह आने वाले 5 साल में छत्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला बजट है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उनकी गारंटी को पूरा करने के साथ साफ नीयत और सुस्पष्ट सोच के साथ यह बजट बनाया गया है। महिलाओं, किसानों, गरीबों और मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उपायों व प्रावधानों और अगले पांच वर्षों में प्रदेश की आय को दुगुना करने का एक रोडमैप इस बजट में प्रस्तुत किया गया है। सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ को जल्द देश के विकसित राज्यों में भी अग्रणी बनाने में सफल साबित होगा। भाजपा नेता राकेश द्विवेदी ने कहा है कि बजट में समाज के सभी तबकों के समग्र हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। हर वर्ग का सपना पूरा करने के लिए बजट में व्यापक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। द्विवेदी ने कहा है कि भाजपा आम लोगों को स्वावलंबी बनाकर उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाने के लिए ठोस काम करती है, इसकी झलक प्रदेश के बजट में साफ दिखाई देती है। राकेश द्विवेदी ने बजट का स्वागत करते हुए विष्णुदेव सरकार को अमृत काल के अमृतमय बजट प्रस्तुत करने के लिए साधुवाद दिया है।
बजट एक वर्ष का और सब्जबाग 2047 तक का दिखा रहे : जावेद खान
- जनता को बनाया 25 हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्जदार
- हर वर्ग को ठगने वाला साय सरकार का बजट-जावेद
जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर संभाग प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने कहा है कि विष्णु देव साय सरकार का पहला बजट जनता, किसान, महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, शासकीय कर्मचारियों और मजदूरों के हितों के लिए कुछ भी नहीं है।छग की भाजपा सरकार ने महंगाई रोकने और लोगों को राहत पहुंचाने के कुछ भी नहीं किया है। हर वर्ग इस बजट से पूरी तरह निराश और हताश है। बजट उनकी आशाओं के ठीक विपरीत है। पूर्व की जन कल्याणकारी योजनाओं के मद में कटौती और प्रदेश की जनता को अतिरिक्त कर्जदार बनाने वाला बजट साबित हुआ है।
बस्तर संभाग प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बजट में पांच सालों में जीएसडीपी 5 लाख से बढ़कर 10 लाख करोड़ करने का दावा किया है, परंतु इसके लिए विष्णु देव साय जी की सरकार की क्या कार्य योजना होगी,क्या रोड मैप और ब्लूप्रिंट होगा इसका कोई उल्लेख नहीं है। भाजपा सरकार की यह घोषणा भी सबके खातों में 15-15 लाख,और 5 ट्रिलियन इकोनामी की तरह ही भविष्य में जुमले बाजी साबित होगी। छत्तीसगढ़ की जनता को 500 रूपए में सिलेंडर देने का वादा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को एक लाख प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा इस बजट में फिर एक बार जुमला साबित हुआ। जिसका पूरे बजट भाषण में कहीं भी उल्लेख तक नहीं किया गया। जावेद खान ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पिछले वर्ष के बजट में पूंजीगत व्यय 15241 करोड़ से बढ़ाकर 18660 करोड़ अर्थात 22.4 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। जबकि वर्तमान सरकार ने पूंजीगत व्यय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है, कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कोई भी नया कर नहीं लगाया था उसके बाद भी छत्तीसगढ़ के राजस्व में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि वर्तमान सरकार ने 20 प्रतिशत राजस्व के वृद्धि का टारगेट रखा है। कांग्रेस सरकार के बजट में 3500 करोड़ का रेवेन्यू सरप्लस था, जबकि वर्तमान सरकार में रेवेन्यू सरप्लस 70 प्रतिशत घटकर मात्र 1060 करोड़ रह गया है। जावेद खान ने कहा कि राजकोषीय घाटा 15200 करोड़ था, जो भाजपा सरकार आने के बाद 7 प्रतिशत बढ़कर 16296 करोड़ होता दिख रहा है। कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में 2 लाख करोड़ सीधे छत्तीसगढ़ की जनता की जेब में डालने का काम किया, जिसका परिणाम था कि छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 97000 हजार से बढ़कर 1 लाख 47 हजार 923 रूपए हुई। प्रति व्यक्ति आय में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। राज्य की औद्योगिक विकास दर राष्ट्रीय औसत से 23.5 प्रतिशत ज्यादा रही। खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या किसानी कार्य से जुड़ी है। भाजपा के बजट में कृषि बजट को 19896 करोड़ से घटाकर 13435 करोड़ कर दिया गया। अर्थात सीधा 32 प्रतिशत की कटौती। भाजपा का किसान विरोधी चरित्र सामने आ चुका है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य के बजट में 290 करोड़ की कमी, स्कूली शिक्षा के बजट में लगभग 4 प्रतिशत की कमी, स्वास्थ्य के बजट में 1.3 प्रतिशत की कमी, अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के बजट में 0.5 प्रतिशत कमी कर दी है। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि साय सरकार की प्राथमिकता में जनता का हित है ही नहीं वह सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता को एक बार फिर से ठगने का प्रयास कर रही है।मोदी की गारंटी के नाम पर “नियम एवं शर्तें लागू” वाली गारंटी भी साय सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। बजट में मोदी गारंटी को पूरी करने के नाम पर इतनी ही राशि आबंटित की जा रही है, जितने में गारंटी आधी- अधूरी रह जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान किया गया है और इतनी राशि में प्रदेश की सिर्फ 25 लाख महिलाओं तक ही प्रति माह 1000 रू. की राशि पहुंच पाएगी और बची प्रदेश की 85 लाख महिलाओं को ये पहले ही अपात्र घोषित करने की योजना बना रहे हैं। वैसे ही आवास योजना पर केवल 8.5लाख करोड़ का प्रावधान है जबकि 18 आवास निर्माण में 40 हजार करोड़ से भी ज्यादा व्यय होना अनुमानित है। बजट में न तो प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की बात कही गई है,और न ही उनकी वेतन विसंगति को दूर करने कोई पहल। विपक्ष में रहते भाजपा कर्मचारियों के कंधे पर बंदूक रखकर सत्ता हासिल कर आज प्रदेश के कर्मचारियों को ही हासिए में डाल रही है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के नाम पर टेक्नोलॉजी लाने के नाम पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगा रही है। एक तरफ बेरोजगार युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन की पूरे बजट में बात ना कर दूसरी ओर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को अब तक मिलने वाले 2500 रू. प्रति माह बेरोजगारी भत्ते से भी वंचित कर उनका उपहास वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और विष्णु देव साय की भाजपा सरकार ने उड़ाया है।


