City Media - Page 1154 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1154

धोखाधड़ी के प्रकरण पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी पर महिला व पुरुष को किया गिफ्तार

0

धोखाधड़ी के प्रकरण में पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गाजेष्वर साहू पिता हिरामन साहू उम्र 27 साल साकजराबांधा थाना रनचिरई जिला बालोद ने लिखित आवेदन रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को आरोपीगण 01.नारद नागवंषी, 02.श्रीमती यषोदा साहू ग्राम परसोदा थाना व जिला बालोद के द्वारा प्रार्थी को कृषि विभाग में भृत्य पद में नौकरी लगाने के नाम पर 2,50,000 रू लेकर धोखधड़ी करना व रकम वापसी का मांग करने पर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमाक 179/2022 धारा 420, 294, 506,34 भादवि, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु सउनि धरम भुआर्य के हमराह थाना बालोद का एक विषेष टीम तैयार कर रायपुर टीम रवाना किया गया था,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

टीम द्वारा जमीनी स्तर पर काफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपीगण 01.नारद प्रसाद नागवंषी पिता सुन्ना राम नागवंषी उम्र 59 साल स्थाईपता ग्राम जमुनिया पोस्ट उरधन तहसील परासिया जिला छिन्वाड़ा(मध्यप्रदेष), वर्तमान पता सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुर रोड़ थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर, आधार कार्ड के आधार पर पता ग्राम भोथली पोस्ट सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग, 02.यषोदा साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 39 साल स्थाईपाता ग्राम परसदा(झलमला) थाना व जिला बालोद वर्तमान में सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुर रोड़ थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर को दिनांक 15.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया| उक्त प्रकरण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, महिला प्रधान आरक्षक देवकुमारी साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू, की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

महावीर सेवा समिति के द्वारा 3 दिवसीय जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया

0

दल्लीराजहरा । श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर में सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर गुप्ता चौक ,बस स्टैंड, से श्रमवीर चौक होते हुए जलाराम मदिर दिगंबर मंदिर होते हुए जैन दादाबाड़ी मे सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जैन दादाबाड़ी मे प्रार्थना हुआ इसके बाद सुबह 8.30 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई ।

जिसमे हजारों की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल जैन इसके पश्चात सुबह 11बजे गौतम प्रसादी, ततपश्चात ज्ञान बढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर प्रश्नोत्तरी, दोपहर 3 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी व 7 बजे दल्लीराजहरा के जैन मंडलो द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम महावीर सेवा समिति के प्रांगण मे किया गया । इसके पूर्व हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने 12 अप्रैल को अस्पताल ,गरीबो व आश्रम में जाकर भोजन व फल वितरण किया । वही 13 अप्रैल को जैन दादाबाड़ी मे सभी वर्गो मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई । जिसका पुरुष्कार महावीर जन्म महोत्सव के दिन दिया गया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल दूसरा पुरुषाकर सोने की अंगूठी तृतीय इनाम अमेरिकन टूरिस्टर ट्राली बैग चतुर्थ इनाम 50 ɢᴍ चांदी का सिक्का एवं सांत्वना पुरुष्कार 10ɢᴍ चांदी का सिक्का 5 नग चांदी का सिक्का प्रत्येक को एक दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दल्ली राजहरा द्वारा भक्त मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह

0

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा भक्त मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह एवम राज्यसभा सांसद स्व मोतीलाल जी वोरा के निधि द्वारा साहू सदन में अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन भक्त माता कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे भक्त कर्मा मन्दिर में मां कर्मा की पूजा आरती एवम दीप प्रज्वलन के पश्चात महिलाओं द्वारा मां कर्मा की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें तहसील साहू संघ, न्याय प्रकोष्ठ,परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण,कर्मा महिला समिति, तहसील साहू युवा मंच, मां कर्मा युवती मंच के समस्त पदाधिकारी गण एवं सामाजिक सदस्यों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान किए। कलश शोभा यात्रा मां कर्मा मंदिर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए साहू सदन बस स्टैंड पहुंची। इसके पश्चात समस्त दूल्हे एवम बारातियों को ससम्मान साथ लेकर मां कर्मा मंदिर प्रांगण हेतु प्रस्थान किए। दोपहर 1 बजे कर्मा मंदिर प्रांगण में बारातियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और चार जोड़े वर वधू का मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक आदर्श विवाह गायत्री शक्ति पीठ के परिवाजक देवप्रसाद आर्य व हिमांशु साहू के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान महिला एवम बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एच के राठौर ,उषा मंडावी परियोजना अधिकारी ,संध्या दत्ता पर्यवेक्षक एवम विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे व स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प कला विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,अध्यक्षता सोमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद एवम विशेष अतिथि पवन साहू सलाहकार ,लखन लाल साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ , शीबू नायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा ,सोमेश साहू,अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडी, मोहनलाल साहू ,युवराज साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा,स्वप्निल तिवारी पार्षद वार्ड क्रमांक 8 नगर पालिका परिषद राजहरा मंचस्थ थे। मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू एवम अतिथियों द्वारा लोकार्पण शिलालेख का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों रामजी साहू, नीलम साहू अंकालूराम साहू,बंशीराम साहू घनश्याम साहू,भुवनलाल साहू ,श्रीमती रमशीला साहू पंचराम साहू,भादुराम साहू,दुरदेशी राम साहू ,गोकुल साहू, देवमन साहू, कार्तिक राम साहू,नाथूराम साहू, सुखीत राम साहू का शाल एवम श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया ।सेवा निवृत्ति सम्मान में शिवकुमार कलिहारी, खुमान साहू,दुष्यंत कुमार साहू, छबिल साहू , पवनकुमार सेनपाल तथा मेधावी छात्र सम्मान में अभिनव साहू, देवप्रिया साहू को एम बी बी एस में चयन ,योगेश कुमार साहू को आईआई टी ,राहुल कुमार साहू,आशीष कुमार साहू, कु पूजा साहू को एन आई टी में चयन पर ,कु खुशबू साहू को एम फिल में गोल्ड मेडल प्राप्त करने, कु हेमांजली साहू,प्रखर साहू, कु शिल्पी साहू, गेमन लाल साहू को कक्षा 12 वीं में तथा कु गौतमी साहू, कु खुशी साहू, कु तृप्ति साहू, कु अंशिका साहू, कु चंद्रप्रभा साहू, कु तितिक्षा साहू,कु मोनिका साहू, तनीष कुमार साहू,सूरज कुमार साहू एवम राहुल कुमार साहू को कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा दिया गया।


अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में सामाजिक विकास, सामाजिक संगठन की एकता व ताकत ,सामाजिक नियमावली की जानकारी,परिवार में अच्छे संस्कार,अच्छे वातावरण का निर्माण के विषय में अपनी- अपनी बातें कही।अतिथियों द्वारा नवविवाहित दंपत्तियों को उनके सुखद भविष्य की कामना के साथ शुभाशीष प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन रेखू राम साहू तथा आभार प्रदर्शन एवम समापन श्यामलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ द्वारा किया गया । संध्या 7 बजे से प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन एवम सहयोग हेतु समस्त पदाधिकारियों एवम सामाजिक सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कार्यक्रम में रूपलाल साहू,गोविंद साहू, राधा साहू, राधेश्याम साहू, राजेश कुमार साहू, शीतल साहू, संतराम साहू, इंद्रकुमार साहू,बसंत साहू, विजय साहू, राजकुमार साहू, द्वारिका साहू, हरखराम साहू, किशोर साहू ,निर्मल दास साहू, विष्णु साहू, राजेशकुमार साहू,बृजभान साहू,अनुज साहू, खूबलाल साहू, जीवन साहू ,किशन साहू, रामेश्वर साहू, कुंती साहू, रेवती साहू, रमेश्वर कुमार साहू, गजेंद्र साहू,रामसिंह साहू,संतोष कुमार साहू,जगन्नाथ साहू, भानुप्रताप साहू,धनराज साहू,पीयूष साहू,गंगाधर साहू,अंजू साहू,सत्या साहू, भामिनी साहू, वीणा साहू, रेखा साहू, द्रोपती साहू, विमला साहू, मंजू साहू, दशमत साहू, निर्मला साहू,उमा साहू, कमला साहू सुमन साहू, अनूसुइया साहू,आशा साहू,भूमिका साहू, नोमेश्वरी साहू, चित्ररेखा साहू,गोमती साहू, गायत्री,साहू, ललिता साहू, लोचन साहू माया साहू निर्मला साहू,राधिका साहू, नवीन साहू पंकज साहू, सुनील साहू ,देवेंद्र साहू, अनेक साहू,तथा तहसील साहू संघ,न्याय प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, परिक्षेत्रीय पदाकारीगण, युवा प्रकोष्ठ, मां कर्मा युवती मंच के पदाधिकारीगण व सामाजिक सदस्यगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

सी सी चर्च दल्ली राजहरा में गुड फ्राइडे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की आराधना हुई

0

सर्वप्रथम पास्टर एडिसन सागर जी के कलीसियाई प्रार्थना और मसीही गीत से आराधना प्रारंभ हुआ। मुख्य वक्ता ब्रदर बीजू मैथयू जी ने प्रभु यीशु मसीह ने क्रूस पर से जो सात वाणी कही थी उसका संदेश कलीसिया को सुनाई। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह को हमारे पापों के कारण क्रूस पर चढ़ाया गया उनके इस बलिदान के कारण हमें पापों से छुटकारा मिला और हमें छुटकारा प्राप्त हुआ।

गुड फ्राइडे की आराधना में पास्टर बी कुमार,उपाध्यक्ष अनीश दास, सचिव एडवर्ड एस्टिफन,सहसचिव विवेक मसीह,कोषाध्यक्ष भूषण कदम,उपकोषाध्यक्ष चिन्ना डेनियल, पंचायत मेम्बर नितिन राम,मनोहर कुमार, जैन राजेश, अरुण कुमार दास, अरविंद दास, नीरज लाल,अतुल कालेस, शीतल लाल,प्रभुदास, राकेश जॉन, संतोष देवांगन, सपन बेंजामिन, सी एच आज़ाद,राजू पिल्ले,सिमोन सेनगुप्ता, जोजी जॉन,फूलचंद,जकर्याह बेंजामिन,विवेक दिलावर,सुभाष नेगी, दिलीप नेगी,नितेश मसीह,सरिता सागर, विनीता दास,नीलिमा राम,निशा राम,कुसुम दास,डॉ अनुग्रहिता जॉन,जया कदम,रितु शालनी,प्रतिभा अल्बर्ट,सगिनी बाई,भारती स्टीफन,सुनीता बेनेट, मेरी आज़ाद, मार्था डेनियल,शोभा बेंजामिन,गूंजा डेविड,स्मृति कालेस,जया श्रीवास्तव,सुजाना दास,कनक लता,वी विश्वास,मीता लाल, दीपिका लाल,एल्मा, सेल्मा विलसन,शान्ति बाई, हेमलता, चंद्रिका, उषा,रेखा हरपाल,अनुस दास,शेरोन राम,अमन , साहित्य जॉन, आकाश जॉन,सौरभ देवांगन,आयुष दास,कशिश कदम, तनिष्क लाल, जॉय मसीह,सिने राम,प्रार्थना डेनियल,रिया सागर, सिमरन सागर,हन्ना,पलक बेंजामिन, रिबिका,मिली स्टीफन,शेरीन एस्टिफन,सिनी कालेस,एनोश इब्राहिम, चिंकू, जॉयस, एनोश जॉन,मिनी स्टीफन,श्रेया कालेस चर्च में उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

जिला बालोद के ग्रामीन मंडल में किसानों के राशि कटौती को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पुतला दहन

0

भुपेश सरकार के द्वारा किसानों के साथ जो अन्याय किया जा रहा है जिसके भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन कहीभादर बाजार चौक व लटाबोड बस स्टैंट में किया गया। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30% से 40% राशि की कटौती की गई है जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कमाई पर डाका डाला गया है जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित हैं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आह्वान पर बालोद ग्रामीन किसान मोर्चा के द्वारा भूपेश बघेल का पुतला जलाते हुए भूपेश बघेल के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

इस पुतला दहन में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू, सरपंच लीला राम डड़सेना, दयानंद साहू, देवधर साहू, भोमराज साहू, जागेश्वर साहू भूपेंद्र साहू, मनोज साहू, श्रवण देवांगन, आशीष साहू, श्रीमती प्रीति साहू अग्नि बाई भारत सिन्हा, अरविंद सिन्हा ,दानवीर डड़सेना,किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष गणेश साहू लटावोड मे लिखन साहू अस्वंवन बारले जयंत साहू ग्यमल साहू लक्ष्मी ठाकुर जय राम मनोहर साहू रति राम कोराम एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

राजहरा पुलिस और सायबर टीम की संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

थाना राजहरा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा व शराब के विरूद्ध अभियान के तहत 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री नोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा एवं आबकारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही के तहत दिनांक 14.04.2022 को थाना राजहरा पुलिस एवं सायबर सेल बालोद के संयुक्त कार्यवाही पर थाना राजहरा क्षेत्र के 04 टोरियों एवं 01 अवैध शराब व्यवसायी पर कार्यवाही किया गया है जिसमें

(01.) आरोपी मनोज पिपरे पिता स्व. लखन लाल पिपरे उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 25 राजहरा द्वारा वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट राजहरा के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1340 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं क डांट पेन जप्त किये जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 135/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

(02.) आरोपी दीपक जैन पिता संतोष जैन उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 24 बस स्टैण्ड राजहरा द्वारा वार्ड क्र.24 न्यू बस स्टैण्ड राजहरा यात्री प्रतिक्षालय के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2360 रू0 एवं सट्टा ट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 136/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

(03.) आरोपी प्रीतलाल जोशी पिता बेदराम जोशी उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 27 राजहरा द्वारा वार्ड क्र.27 इंदिरा नगर राजहरा कला मंच के सामने के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 4250 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

(04.) आरोपी शिवप्रसाद सिन्हा पिता स्व. पल्टन सिन्हा उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 12 कुसुमकसा थाना राजहरा द्वारा गुण्डारापारा तालाब के पास कुसुमकसा अवैध रूप से शराब ले जाते से उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7200 एमएल कीमती 3200 रू0 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 138/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

(05.) आरोपी होरेश्वर विभार पिता भगवानी विभार उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 23 बरगद झाड ़ के पास राजहरा द्वारा वार्ड क्र.23 राजहरा आरोपी के घर के सामने अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1220 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्धकर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने दिया बड़ी घटना को अंजाम

0

बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम सकरौद में दिल दहला देने वाली घटना घटी। पत्नी द्वारा धोखा देने से आहत पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर कर घायल किया व उसके प्रेमी युवक पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया । जिसे संजीवनी 108 से गुंडरदेही अस्पताल फिर राजनांदगांव रेफर किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह से पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। आरोपी पति लक्ष्मण गेंड्रे लखोली राजनांदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जोकि घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मृतक महिला का प्रेमी युवक मुरली सिन्हा ग्राम मटिया, बालोद का निवासी था। वह जिला अस्पताल बालोद में स्वीपर पद पर कार्यरत था । घायल महिला का नाम तारिणी गेंड्रे उम्र 32 वर्ष जो कि आरोपी युवक की पत्नी थी वह कुछ दिनों पूर्व अपने प्रेमी के साथ भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। इस बात से गुस्से में आग बबूला होकर पति ने दोनों की हत्या करने की सोची और राजनांदगांव से सुबह 5 बजे सकरौद पहुंच गया। सकरौद में पत्नी अपने जीजा तुलसीराम कोसरे के घर में प्रेमी युवक के साथ रह रही थी । आरोपी पति व पत्नी के दो बच्चे हैं जिनमें एक 8 माह का और एक 3 साल का है। जिन्हें छोड़ कर पत्नी, प्रेमी संग फरार हो गई थी। पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ था महिला दोबारा भागकर सकरौद में जा अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। आरोपी लक्ष्मण ने पूरी प्लानिंग के तहत आज सुबह सांकरौद पहुंच अपनी पत्नी व उसके प्रेमी युवक पर हमला किया गया। प्रेमियों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं पत्नी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

कूड़े के ढेर में स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम को स्वच्छता में प्रदेश में अव्वल

0

जगदलपुर
ये गंदगी की तस्वीर संजय बाजार की है। बाजार पहुंचे आम लोगो ने बताया कि पिछले कई दिनों से यंहा सफाई नही हुई है। सब्जी बेचने वाले से लेकर खरीदने वाले सब इस कचरे से उठती बदबू से परेशान है। लेकिन निगम के कुछ वसूली कर्मचारी इनके बीच वसूली में मस्त है। कुछ दिन पहले नगर निगम को स्वच्छता में पूरे प्रदेश में अव्वल बताया गया था। लेकिन शहर के इस महत्वपूर्ण बाजार की हालत देख कर आप निगम के हालात का पता लगा सकते है। लेकिन इन सब के बीच पूरे शहर में सफाई अभियान में निगम की सफलता का ढिंढोरा पीटना जारी है।

दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग में कल रात फिर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर

0

घर पर भी सुरक्षित नहीं है दल्ली राजहरा मुख्य सड़क में निवासरत नागरिकों के घर एवं वाहन कल रात्रि 11:20 में ऐसी ही घटना घटी मुख्य मार्ग स्थित शर्मा साइकिल स्टोर के सामने सैड में रखी कार सीजी 07 बी आर6349 में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 0297 नं. जा घुसी ट्रक ने कार के परखच्चे उड़ा दिए गनीमत यह रही कि दूसरी ओर बिजली के पोल जो कि लोहे का था की वजह से बड़ी दुर्घटना नहीं घटी नहीं तो कार के साथ घर की दीवार को तोड़ते हुए घुस जाती है ट्रक एवं बिजली पोल के बीच कार पूरी तरह पिचक गई दुर्घटना का कारण ड्राइवर के नशे में होना बताया जा रहा है घर के मालिक ने बताया कि 10 मिनट पहले वह कार के पास खड़े होकर बात कर रहे थे किस्मत अच्छी थी कि वह घटना से 5 मिनट पूर्व ही घर के अंदर प्रवेश कर गए थे ट्रक कच्चे की बताई जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

दल्ली राजहरा की मुख्य सड़कों पर आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं घट रही है इसके पूर्व में भी पुराना बाजार चौक में मद्धेशिया निवास के सामने खड़ी कार को भी चूर चूर कर दिया था एक अन्य घटना में मानपुर चौक में दो बड़ी दुर्घटना घट चुकी है इस तरह की घटनाओं से आम आदमी के मन में दहशत का वातावरण निर्मित हो रहा है तेज रफ्तार ट्रकों का कहर उस पर रैली एवं धार्मिक आयोजनों पर मुख्य मार्ग के रूट को डाइवर्ट कर टाउनशिप की ओर मोड़ दिया जाता है जिससे टाउनशिप के अंदर से होकर ट्रकों की आवाजाही होती है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है बढ़ती ट्रको की संख्या ट्रैफिक व्यवस्था की कमी के कारण टाउनशिप के अंदर से भारी वाहनों के प्रवेश को रोक लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किंतु प्रशासन की लापरवाही सुस्त रवैया के कारण आज पर्यंत तक सम्भव नही हो सका हैं बाईपास रोड का ना बन सकना उदासीन जनप्रतिनिधियों एवं लचर व्यवस्था की पोल खोलते हैं कई बार बाईपास रोड की घोषणा के बाद भी वह केवल कागजी घोषणा तक ही रह गई है यथार्थ में बाईपास रोड निर्माण के विषय में कुछ समय पूर्व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी से संज्ञान लेने पर यह पता चला था कि बाईपास रोड निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ तो की गई है किंतु मार्ग मैं 15 किलोमीटर वन परिक्षेत्र होने के कारण पूरी प्रक्रिया ठंडे बस्ते में है इस पर शासन प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों का ढुलमुल रवैया आम नागरिकों के लिए दहशत एवं भय का कारण बना हुआ है जल्दी कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो वह दिन दूर नहीं कि कोई बड़ी दुर्घटना घट जाए

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

कुसुमकसा में भगवान महावीर जंयती धूम धाम से मनाया

0

कुसुमकसा-भगवान  महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक उत्सव के पावन पर्व पर  जैन श्री संघ कुसुमकसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अंतिम दिवस 14 अप्रेल को  सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई तद्पश्चात सुबह 9 बजे स्थानीय जैन मंदिर में  भगवान की पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान महावीर के जियो और जीने  दो जैसे संदेशों का गुणगान व जयकारों के साथ  जैन श्री संघ के महिला ,पुरुष व बच्चों ने नगर का भर्मण किया ,शोभा यात्रा बस स्टैंड चौक ,दुर्गा मंदिर चौक,आजाद चौक ,आदर्श चौक बैगा पारा चौक, दीप चौक ,गैरेजपारा होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुआ तद्पश्चात मंदिर में नवकार मन्त्र का जाप किया गया दोपहर को गौतम प्रसादी किया गया ,दोपहर को जैन श्री संघ के सदस्यों ने गौशाला जाकर गायों को गुड़ रोटी खिलायी

तथा बस स्टैंड चौक पर जैन श्रीसंघ द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर हलवा व शरबत का वितरण किया शाम को जैन भवन में भक्ति का कार्यक्रम हुआ जहाँ डाली बाफना व आयुषी बाफना ने अपने सुरों से कार्यक्रम में शमा बांध दिए व पूरा समाज भक्ति के रस में डूब गए  तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्थानीय जैन भवन में आई पी एल के तर्ज पर धर्म की चर्चा व धर्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी के लिए छः टीमो का चुनाव किया गया प्रत्येक टीम में तीन सदस्य थे चयनित टीमो को अलग अलग नाम दिया गया  व प्रत्येक टीमो  का प्रायोजक भी बनाया गया व चिट निकालकर दो  टीमो के मध्य बॉलिंग व बैटिंग का  बॉलिंग प्राप्त प्रश्नों की बॉलिंग व उत्तरों की बैटिंग कराई गई जिसमें एक ओवर में छः प्रश्नों की बॉलिंग थी व बैटिंग करने  वाली टीम के प्रत्येक सवाल पर सही जवाब देने पर दो रन  मिलता था जिसके बाद प्रत्येक टीम से एक एक चिट दिया गया उन चीटों में नो बॉल, व्हाइट बाल,चौका ,छक्का दर्ज था, जिसके आधार पर प्रत्येक टीमो को अंक मिला, उसके बाद प्रत्येक टीम से ऑनलाइन प्रश्न डॉ प्रदीप जैन अध्यक्ष बालोद जिला जैन श्री संघ व  स्वधर्मी संजय छाजेड़ दल्लीराजहरा ने एक एक प्रश्न पूछे जिसका जिस टीम ने सही जवाब दिया उनको रन अर्जित हुआ

जिसके बाद महावीर इलेवन टीम के श्रीमती सुनीता गुणधर, श्रीमती प्रांची गुणधर,  डाली बाफना को 40 रन मिलने पर प्रथम पुरस्कार, सलमति रॉयल्स टीम की श्रीमती कीर्ति कुचेरिया ,श्रीमती मनीषा रायसोनी, आदित्य गुणधर को 38 रन मिलने पर दिव्तीय पुरस्कार व रायल अतिवीर टीम के देवराज रायसोनी, श्रीमती भारती रायसोनी, आदर्श गुणधर को 33 रन मिलने पर तृतीय पुरस्कार से जैन श्री संघ ने सम्मानित किया, कार्यक्रम के दिव्तीय दिवस भगवान महावीर जी के जन्मकल्याणक दिवस का बच्चों के द्वारा आकर्षक नाटक, भक्ति से ओतप्रोत मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं व बच्चों ने प्रस्तुत किये जिसे सामाजिक बंधुओ ने खूब सराहा,  महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जैन श्री संघ के संयुक्त अध्यक्ष देवराज रायसोनी ,मनीष गुणधर ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,प्रेमचंद छाजेड़

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

,कंवरलाल कुचेरिया ,अरुण रायसोनी ,सुरेश गुणधर ,भंवरलाल गुणधर ,भिखमचंद कोटडिया ,अनिल सुथार  ,प्रकाश गुणधर ,किशोर बाफना ,मुकेश गुणधर ,नितिन कोटडिया ,महावीर बाफना ,संतोष कुचेरिया , दिनेश रायसोनी  मोतीलाल कुचेरिया अतिश रायसोनी,जसराज कुचेरिया ,मयंक रायसोनी ,प्रिंस कोटडिया,राहुल गुणधर ,श्रीमती श्यामा बाई कोटडिया , श्रीमती शांतिदेवी कुचेरिया श्रीमती कंवरी बाई रायसोनी श्रीमती गुलाब बाई गुणधर ,श्रीमती दयमंती कुचेरिया , श्रीमती पारस बाई छाजेड़ , श्रीमती सुनीता गुणधर , श्रीमती कीर्ति कुचेरिया ,श्रीमती भारती रायसोनी ,श्रीमती मनीषा रायसोनीकु महक बाफना ,कु मुनमुन रायसोनी सहित समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन जसराज कुचेरिया व पायल कुचेरिया ने किया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

MOST POPULAR

HOT NEWS