City Media - Page 1251 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1251

मूली लेपस में सुखती की भरपाई करने प्रति विंटल से किसानों का 1 से 2 किलो मारा जा रहा डंडी

0

जगदलपुर। जिले के मूली धान खरीदी केन्द्र में सुखाती की भरपाई करने किसानों से प्रति विंटल धान बिक्री के एवज में किसानों से 1 से 2 किलो की डंडी मारी जा रही है जबकि शासन का ऐसा कोई निर्देश नहीं है वहां के प्रबंधक ने स्वीकार किया कि सुखती की भरपाई करने प्रति बोरा 5 सौ ग्राम धान ज्यादा लिया जाता है। प्रतिबोरा धान का वजन बारदाना के पासिंग के साथ 40 किलो भर्ती किया जाता है। ज्ञातव्य हो कि बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाकर 7 फरवरी किया गया था। 4 फरवरी तक ही टोकन कटाने की अंतिम तिथि थी जिन किसानों ने 4 फरवरी को टोकन कटाया है वो किसान धान 7 फरवरी को बेच सकते है।

कुछ किसानों ने जो मगनार, जैतगिरी, सोनपुर, छिंदगांव, जैबेल के खरीदी केन्द्रों में 4 फरवरी से पूर्व से ही टोकन कटाने से वंचित हो गये है जबकि ऐसी किसी प्रकार का कोई जिला प्रशासन द्वारा आदेश नहीं है। धान ारीदी केन्द्रों से ऐसी जानकारी किसानों के बीच फैलाई गई है जिसके कारण कई किसान टोकने कटाने से भी वंचित हुए। बस्तर जिले में 1 लाख 62 हजार 744 विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसके एवज में 4 फरवरी तक 1 लाख 58 हजार विंटल धान की खरीदी की गई है। मूली लेपस में किसानों से मारी जा रही डंडी: मूली लेपस में 827 पंजीकृत किसानों में से 631 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 37 हजार 149 विंटल धान की बिक्री कर चुके है।

इन किसानों से सूखती के नाम पर प्रति बैग 4 सौ से 6 सौ ग्राम सूखती के नाम पर कटौती की जा रही है। 3 बोरी में लगभग 1 विंटल 20 किलो धान का वजन है जिसका आंकलन किया जाये तो प्रत्येक किसानों का प्रति क्विंटल 1 से दो किलो की सूखती के नाम पर कटौती की गई है। जबकि किसानों से कटौती करने का काई प्रावधान नहीं है। सूखती के नाम पर कटौती: मूली लेपस के प्रबंधक श्री सेठिया ने बताया कि समय पर धान का उठाव नहीं होने से धान साटेज होता है। साटेज की भरपाई करने के उद्देश्य से प्रत्येक बोरे में 4 सौ से 6 सौ ग्राम वजन अधिक लिया जाता है। दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई: जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री खान ने बताया कि शासन से सूखती लेने का कोई निर्देश नहीं है अगर सूखती के नाम पर अधिक धान लिया गया है तो इसकी जांच कराई जायेगी और दोषी पाये जाने पर खरीदी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस से गाली गलौज मूणत का सत्ता की एैठ नहीं आयी-कांग्रेस

0

रायपुर05 फरवरी । कांग्रेस के किसी भी मोर्चा संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को काला झंडा दिखाने का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की गलत परंपरा का शुरूआत किया था। इस परंपरा को गलत बताते हुए कांग्रेस ने कहा था कि यह परंपरा शुरू हुई तो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी ऐसी घटना होगी। भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिस गलत ढंग से प्रदर्शन किया उससे आक्रोशित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाये तब भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत जिस तरह का आचरण दिखाया पुलिस के साथ गाली गलौच अभद्रता किया वह अस्वीकार्य है। सरकार चली गयी लेकिन भाजपाइयों की सत्ता की ऐंठ अभी तक नहीं गयी। भाजपा के पूर्व मंत्री का आचरण आलोकतांत्रिक और अभद्र है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है तथा राजेश मूणत के समर्थन में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता पुलिस थाने में जाकर थाने में पुलिस पर दबाव बना रहे थे वह गलत और अमर्यादित है। राजेश मूणत ने कानून को हाथ में लेने का काम किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए किसी कांग्रेस नेता ने पुलिस पर दबाव नहीं बनाया था।

कांग्रेस आंदोलन को ख़त्म कराने अमानवीय कृत्य पर उतरी – केदार कश्यप

0

15 दिनों से लगातार धरने से घबराई कांग्रेस, षड्यंत्र की सारी हदें पार,अमानवीय कृत पर उतरे कांग्रेसी मजदूर संगठन के नेता – भाजपा

जगदलपुर

संजय गांधी वार्ड की पार्षद के विरुद्ध एफआईआर किये जाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी भाजपा को आज 15 दिन हो चुके हैं. भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगे गए पीड़ित परिवारों को अब तोड़ने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस के इस कोशिश को मौके में जाकर आज विफल किया गया. भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस समर्थित इंटूट मजदूर संगठन ने स्थानीय रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाकर कल रात से अवैधानिक तरीके से सभी पीड़ित परिवारों के घर की बिजली कटवा दी और आज 11:00 बजे से वहां निवासरत लोगों को शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सब अपने मकान खाली कर दें. साथ ही कुछ मकानों को सील भी कर दिया गया.

भाजपा के पदाधिकारियों ने शनिवार को रेलवे के कर्मचारी नेता विजय पाल से घरों को सील करने, खाली कराने सहित अन्य कार्यवाई का आदेश कॉपी माँगा तो विजय ने दिखाने से इनकार कर दिया जिस पर भाजपाइयों ने विरोध व्यक्त किया और रेलवे प्रशासन और डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. हालाँकि, भाजपा के हो-हल्ले के बाद घरों में बिजली बहाल कर दी गयी |

मौके पर पहुंचे भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कलेक्टर रजत बंसल को फोन लगाकर इस घटना के बारे में अवगत कराया और अपना विरोध दर्ज कराया. प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की चिंता जताई और दूरभाष में कलेक्टर से कहा कि इन पीड़ित परिवारों को प्रभावित करने का प्रयास बार-बार किया जा रहा है. इनकी संपूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है और प्रशासन इसे संज्ञान में तत्काल ले.

केदार ने कहा है कि कांग्रेसी आंदोलन को ख़त्म करने के लिए गंदी राजनीति पर उतर आए हैं. जब एक बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बसा है उन्हें मकान दिलाने की जगह सिर्फ़ 44 लोगों को टारगेट कर उन्हें बेदख़ल करने का प्रयास किया जा रहा है. जिन्हें न्याय मिलना चाहिए उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है, जनता देख रही है और उसका जवाब भी शीघ्र देगी.

प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा है कि यह अमानवीय कृत्य है, जहाँ पुलिस को एफ़आइआर दर्ज करना चाहिए वहाँ न्याय मिलना तो दूर रेलवे के मज़दूर संगठन दलालों के साथ मिलकर आवास ख़ाली करने पर तुले हैं जो कि बहुत निम्न स्तर का कृत्य है .

अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा यह बदले की राजनीति है, रातोरात किसी को बेदख़ल कर देना अन्याय है भाजपा इसका पुरजोर विरोध लगातार करेगी.

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि रेलवे के कुछ मज़दूर नेता यहाँ एक ओर तो अवैध बस्ती बसाकर पैसे कमा रहे हैं, हर रोज़ नया अतिक्रमण रेलवे कॉलोनी में करवा रहे हैं. पार्षद के साथ सब मिलकर भ्रष्टाचार में संलिप्त है और इनका धंधा बंद न हो जाए इसलिए यह न्याय माँग रही महिलाओं को ही टारगेट बनाकर बेदख़ल की कार्रवाई कर रहे हैं. इस संगठित लूट में पार्षद के साथ रेलवे के कर्मचारी और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है .

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि ऐसी गंदी मानसिकता समाज में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सरकार का काम आवास दिलाना है परंतु, तानाशाही कांग्रेस आवास दिलाने के नाम पर 25-25 हज़ार की लूट कर रही है और उन्हें आवास से बेदख़ल भी कर रही है. पीड़ितों को न्याय दिलाने तक भाजपा संघर्ष करेगी नगरबंद भी होगा और आमरण अनशन भी किया जायेगा.

विधानसभा चौकी में पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर लाए जाने और वहां मारपीट की घटना के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

0

रायपुर – विधानसभा चौकी में पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर लाए जाने और वहां मारपीट की घटना के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की फिर हुई झूमाझटकी

भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी भिड़े

थाना घेराव कर भाजपा नेताओं ने जताया विरोध

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी थाना पहुंचे।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, साथ में उपस्थित रहे अरुण भद्रा जी, अतिरिक्त शुक्ला |

कांग्रेस आंदोलन को ख़त्म कराने अमानवीय कृत्य पर उतरी – केदार कश्यप

0

15 दिनों से लगातार धरने से घबराई कांग्रेस, षड्यंत्र की सारी हदें पार, अमानवीय कृत पर उतरे कांग्रेसी मजदूर संगठन के नेता

पीड़ितों की प्रताड़ना की खबर सुनकर भाजपाई पहुँचे रेलवे कॉलोनी संजय गांधी वार्ड

पीड़ितों को तोड़ने की एक और नापाक कोशिश विफल

कर्मचारी संगठन की नाकाम कोशिश भाजपा के आक्रोश के बाद तत्काल लाइट और नल जोड़े गए ! रेलवे का कोई भी कर्मचारी अधिकारी प्रदर्शन के दौरान सामने नहीं आया !

पूर्व में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगे गए पीड़ित परिवारों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है ! जिसे भाजपा के नेताओं ने मौके में जाकर विफल किया कांग्रेस समर्थित इन्टुक मजदूर संगठन ने स्थानीय रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाकर कल रात से अवैधानिक तरीके से सभी पीड़ित परिवारों का लाइट काटा और आज 11:00 बजे से वहां निवासरत लोगों को शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तुम सब अपने मकान खाली करें और कुछ मकानों को सील भी कर दिया गया !

इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी को पीड़ितों ने दी भारतीय जनता पार्टी 1:00 बजे रेलवे कॉलोनी पहुंच कार्यवाही करने की जानकारी ली !

रेलवे कर्मचारी नेता विजयपाल से कार्रवाई के आदेश कॉपी मांगी और घरों में सील लगाना घर को खाली कराना इसकी वैधानिक प्रक्रिया और पेपर मांगी गई इंटुक नेता विजय पाल ने कोई वैधानिक आदेश नहीं दिखाने पर भाजपा के नेता और युवाओं ने आक्रोश व्यक्त किया और रेलवे प्रशासन और डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ! पीड़ित महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ पीड़ित महिलाओं अपने घरों से बाहर बैठना पड़ा उनके बच्चे आज दिन भर भूखे रहे इन सब पीड़ा को देख भाजपा के सारे आला नेता भी मौके पर पहुंच कर रेलवे प्रशासन को फटकार लगाकर तत्काल सभी की लाइट और नल को जुड़वाएं ! और अल्टीमेटम दिया गया की अवैधानिक तरीके से भय दिखाकर किसी पर कोई भी कार्यवाही की जाती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदार कांग्रेस समर्थित मजदूर संगठन की होगी, कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए इंटुक के नेता जिम्मेदार होंगे, मौके पर से ही भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कलेक्टर रजत बंसल जी को फोन लगाकर इस घटना के बारे में अवगत कराकर कड़ा विरोध दर्ज कराया ! प्रशासनिक व्यवस्था कानून व्यवस्था की चिंता जताई और दूरभाष में कलेक्टर महोदय से कहा कि इन पीड़ित परिवारों को प्रभावित करने का प्रयास बार-बार किया जा रहा है ! इनकी संपूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है और प्रशासन इसे संज्ञान में तत्काल ले भाजपा के नेताओं का जमावड़ा होता देख इंटुक के नेताओं के द्वारा जो कारवाही पीड़ितों को प्रभावित करने इनका मनोबल तोड़ने के लिए की जा रही थी इन्होंने तत्काल लोगों के नलों को बहाल किया, लाइट को जोड़ा, और घरों में लगाए सिल को तोड़ा !इससे यह स्पष्ट होता है कि लगातार 15 दिन धरने में बैठने से घबराई कांग्रेस ने अपने मजदूर संगठन का उपयोग कर अपराधियों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है पूरी कांग्रेस पार्टी को पता है कि FIR होने के बाद इस प्रधानमंत्री आवास घोटाला कांड में बड़े-बड़े नेताओं का नाम सामने आएगा और कांग्रेस निम्न हरकत करने से बाज नहीं आ रही है !

मौक़े पर पहुँचे केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेसी आंदोलन को ख़त्म करने के लिए गंदी राजनीति पर उतर आए हैं जब एक बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बसा है उन्हें मकान दिलाने की जगह सिर्फ़ 44 लोगों को टारगेट कर उन्हें बेदख़ल करने का प्रयास किया जा रहा है ! जिन्हें न्याय मिलना चाहिए उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है जनता देख रही है और उसका जवाब भी शीघ्र देगी !

प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा है कि यह अमानवीय कृत्य है कहाँ पुलिस को एफ़आइआर दर्ज करना चाहिए वहाँ न्याय मिलना तो दूर रेलवे के मज़दूर संगठन दलालों के साथ मिलकर आवास ख़ाली करने पर तुले हैं जो कि बहुत निम्न स्तर का कृत्य है !

अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा यह बदले की राजनीति है रातोरात किसी को बेदख़ल कर देना यह अन्याय है भाजपा इसका विरोध लगातार करेगी !

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि रेलवे के कुछ मज़दूर नेता यहाँ एक और तो अवैध वस्ती बसाकर पैसे कमा रहे हैं,हर रोज़ नया अतिक्रमण रेलवे कॉलोनी में करवा रहे हैं ! पार्षद के साथ सब मिल कर भ्रष्टाचार में संलिप्त है और इनका धंधा बंद न हो जाए इसलिए यह न्याय माँग रही महिलाओं को ही टारगेट बनाकर बेदख़ल की कार्रवाई कर रहे हैं ! इससे संगठित लूट में पार्षद के साथ रेलवे के कर्मचारी और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है !

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि ऐसी गंदी मानसिकता समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार का काम आवास दिलाना है परंतु तानाशाही कांग्रेस आवास दिलाने के नाम पर 25पच्चीस हज़ार की लूट कर रही है और उन्हें आवास से बेदख़ल भी कर रही है ! पीड़ितों को न्याय दिलाने तक भाजपा संघर्ष करेगी नगरबंद भी होगा और आमरण अनशन भी किया जायेगा !

आज इस दौरान केदार कश्यप,महामंत्री किरण देव ,पूर्व विधायक संतोष बाफना जी डॉक्टरसुभाउ कश्यप , रूप सिंह मंडावी सुधीर पांडे जी विद्या शरण तिवारी रामाश्रय सिंह राजेंद्र बाजपेई बबलू दुबे रिंकू पांडे संजय पांडे सुरेश गुप्ता लक्ष्मी कश्यप दयावती देवांगन आलोक अवस्थी वेदांत दीक्षित, अविनाश श्रीवास्तव अतुल सिम्हा अभय दीक्षित योगेश शुक्ला गणेश काले आनंद झा अभिषेक तिवारी शशि नाथ पाठक मनोज पटेल दीपक तिवारी बंटू पांडेय वसीम खान अनिमेष चौहान राज पांडे आलेख तिवारी अशोक नवतानी शिवम पांडे रवि कश्यप मनोज ठाकुर गीता नाग कृष्णा राय, श्रेयांश जैन, राधा बघेल, भुनेश्वर ध्रुव, शंभू नाथ धनसिंह नायक महेंद्र पटेल रोशन झा शैलेश श्रीवास्तव अलका सेंगर, ममता पोटाई अतुल कौशल विनय राजू सतीश बाजपेई की लोकेश्वर राव राजेश दास जगतपाल सिंह चौहान शुभ पांडेय,सविता गुप्ता, आर्यन बजाज, बालकृष्ण तिवारी के साथ स्थानीय पूरे 40 से अधिक पीड़ित परिवार उपस्थित थे !

सटोरियों की अब खैर नहीं…शहर के अलग-अलग स्थानों में सट्टा खेलाते रंगेहाथ पकड़े गये कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

0

जगदलपुर शहर के दो अलग-अलग स्थान भगत सिंह वार्ड व महारानी वार्ड पानी टंकी के पास में दो सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 04.02.2022 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त स्थानों में दो व्यक्तियों के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली से दो अलग-अलग टीम गठित कर, टीम उक्त स्थानों में रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम-1. राजु बघेल पिता स्व0 पाकलू बघेल नि0 आमागुडा माता मंदिर पास जगदलपुर एवं 2. सेबिया राज पिता स्व0 थामसराज निवासी रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर का होना बताये। जिस पर आरोपी राजु बघेल के कब्जे से नगदी रकम 2500/-रूपये, 10 नग सट्टा-पट्टी पर्ची तथा सेबिया राज के कब्जे से नगदी रकम 7500/-रूपये, 20 नग सट्टा-पट्टी पर्ची बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अलग-अलग अप0क्र0-36/2022 व अप0क्र0-37/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

नाम आरोपी-

राजु बघेल पिता स्व0 पाकलू बघेल नि0 आमागुडा माता मंदिर पास जगदलपुर।

सेबिया राज पिता स्व0 थामसराज निवासी रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर।

जप्ती-

नगदी रकम 10,000/-रूपये, 30 नग सट्टा-पट्टी पर्ची ।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्रआर0 चंदर मंडावी, नकुल कश्यप, आरक्षक रवीन्द्र ठाकुर एवं भीगु कश्यप ।

गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 7.5 लाख का गांजा जप्त, 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

जगदलपुर – बस्तर पुलिस को एक बार फिर गांजा तस्करों पर नकेल कसने में सफलता हासिल हुई है. इस बार नगरनार पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 7.5 लाख के गांजे की जप्ती सहित 6 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ़्तारी की है. ये गिरफ्तार दो अलग-अलग मामलों में की गयी है.

जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी बुधराम नाग ने बताया कि धनपूंजी नाके में चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान अर्टिगा क्र. एमएच-03-बीएस-2150 को रोका गया जिसमें 02 व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अंकित जायसवाल एवं चांद पाशा शेख निवासी पालघर (महाराष्ट्र) का होना बताये. जिनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 70 कि.ग्रा. अवैध गांजा मिला. वहीँ दुसरे वाहन इनोवा क्र. एमएच-05-बीएच-5050 को रोका गया जिसमें 04 व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम अजय पटेल, सूरज मौर्य, रितेश सिंह, एवं मो.शाजिद पठान सभी निवासी महाराष्ट्र का होना बताया गया. जिनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 80 कि.ग्रा. अवैध गांजा मिला. दोनों मामलों में 06 आरोपियों से कुल 150 किलोग्राम गांजा, 04 मोबाईल एवं 3500/-रूपये नगद एवं 02 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है. सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना नगरनार में धारा 20 (बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत पृथक-पृथक 02 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय रवाना किया गया है. जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 7,50,000/-रूपये आंकी गई है.

साँसद बैज के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी..मरवाही विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

0

दीपक बैज ज़िंदाबाद के नारों से गुंजा मरवाही

विदित हो कि बस्तर साँसद दीपक बैज अपने निजी एक दिवसीय कोरिया प्रवास पर है,जहां जगह-जगह युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा साँसद बैज का स्वागत-सत्कार किया जा रहा है कोरिया प्रवास पर निकले साँसद बैज का काफिला मरवाही पँहुचा जिसके बाद मरवाही विधानसभा के पदाधिकारि व कार्यकर्ताओं के द्वारा साँसद बैज का शॉल व फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस दौरान साँसद बैज ने मरवाही विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया है।

कोरिया के जिला खोंगापानी पहुंचे साँसद बैज का NSUI कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो द्वारा भव्य स्वागत..

0

आतिशबाजी व नारों से गूंज उठा जिला खोंगापानी..

जगह-जगह लगे स्वागत द्ववार पर पदाधिकारीयो द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत

सैकड़ो की सँख्या में उपस्थित NSUI कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया गया स्वागत

साँसद बैज के साथ सेल्फी लेने लगी युवाओं की लगी होड़

MOST POPULAR

HOT NEWS