नई दिल्ली/ जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज लोकसभा में शून्य काल में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी का मामला उठाया। सांसद बैज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में बारदाना नही दिए जाने के कारण धान खरीदी में बाधा उत्पन्न हो सकती है। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। उन्होंने सभापति के माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ को धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाय।
गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सदन के बाहर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा के दर्जन भर सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग रखी तो वहीं लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि बारदाना संकट के बीच आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार धान खरीदी आरम्भ हो गई है। बारदाना संकट को मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार की साजिश का नतीजा बताया है। सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ के हित के मुद्दों पर काफी सक्रियता दिखाते रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बारदाने का मामला सदन में उठाया।
दल्लीराजहरा : छत्तीसगढ शासन की महत्वकांक्षी धान खरीदी का शुभारंभ पूरे छत्तीसगढ में भव्य तरीके से किया गया।
बालोद जिला के आदिज जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोटागांव धान खरीदी केन्द्र में पहले दिन क्षेत्र के 7किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया गया। धान खरीदी को लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह का माहौल है। किसान टोकन के लिए लाईन में लगकर अपनी पारी का इंतजार कर टोकन ले रहे है। सहकारी समिति कोटागांव में किसानों की उपस्थिति को देखते हुए व्यापक तैयारी की गई है। पीने की पानी से लेकर शौचालय सहित धूप से बचने के लिए पण्डाल की सुविधा भी की गई है।
वहीं कुछ किसानों का कहना है कि खरीदी केन्द्र में बारदाने की कमी की वजह से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परंतु समिति के द्वारा किसानों के लिए व्यापक प्रबंधन की गई है। टोकन लेने के लिए किसानों में आपाधापी का माहौल निर्मित नहीं है। रजिस्टर में नाम अंकित कर सभी किसानों को उनके क्रमानुसार टोकन का वितरण किया जा रहा है।
साथ ही शासन के निर्देशानुसार पीपर छेड़ी धान खरीदी केन्द्र में हुई भगदड़ जैसी पुरावृत्ति न हो इसके लिए क्षेत्र के महामाया थाना प्रभारी अरूण कुमार साहू द्वारा समिति केन्द्र का समय पर समय पर निरीक्षण कर वहां की वस्तु स्थिति से अवगत कर किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति से बचने के लिए पुलिस जवान तैनात किये गये है।
जनदर्शन कार्यक्रम मे उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा ऑटो चालक व मजदूरी करने वाले व्यक्तियो के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाया व जगदलपुर पनारा पारा मे निगरानी समिति का गठन किया गया |
उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत लोगों के विभागीय समस्याओं का मौके पर निराकरण कर पुलिस और आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर स्थित प्रवीर वार्ड स्थित नारायण मंदिर पनारापारा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक मीणा, के द्वारा स्वंय जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता से सुझाव भी लिया गया। एवं अपील भी किया गया है, असामाजिक गतिविधियों, अपराध कि सूचना, नये किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सम्पर्क करने साथ ही महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सुत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोहल्ले में सीसीटीव्ही कैमरा एवं संस्थागत तौर पर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही हेतु चर्चा किया गया है। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है। इसके अलावा ऑटो चालक के बच्चों को सम्मान किया गया साथ ही समाज मे जागरूकता काम करने के लिए भी उन सभी को सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण,थाना सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा, एवं अजय बिसाई,प्रशांत जैन, वार्ड पुलिस आर प्रकाश नायक व वार्ड के स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, सम्मानीय जन उपस्थित थे।
बालिकाओं को सक्षम एवं मजबूत बनाना है कार्यक्रम का उद्देश्य
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 01 दिसम्बर 2021
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सक्षम बिटिया अभियान का शुभारंभ शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। सहायक प्राध्यापक श्री बी. डी. चांडक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह नीति आयोग का फ्लेगशिप कार्यक्रम है, जो पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा। यह कार्यक्रम बालिकाओं को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, नैतिक रूप से सीखने की प्रक्रिया में उन्हें सक्षम बनाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन नीति आयोग द्वारा नियुक्त दो गांधी फैलो द्वारा किया जा रहा है। ग्रंथपाल श्री संजय पटेल ने कहा कि बेटियों को सक्षम होना जरूरी है। शासन की योजनाएं बेटियों को मजबूत बना रही हैं। बालिकाओं की शिक्षा बाधित न हो तथा वे आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखें इसके लिए शासन का यह प्रयास है।
इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के गांधी फैलोशिप के सदस्यों तथा बालिकाओं द्वारा ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिला आकांक्षी जिला है तथा यहां भारत शासन के नीति आयोग एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के लिए संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विशेष कर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी आकांक्षी जिलों में 7 हजार बालिकाओं को सहयोग करने का लक्ष्य रखा गया है। सक्षम बिटिया अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को स्वयं के प्रति तथा अपने आस-पास के वातावरण के लिए समझ विकसित करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे मजबूत बन सके और उनमें सहयोग तथा सहानुभूति की भावना, रचनात्मकता का विकास हो सके। शालाओं के बंद होने के दौरान सीखने की अभिरूचि में कमी तथा स्कूल खूलने पर स्कूल नहीं जाने की अनिच्छा से शिक्षा में बाधा आती है। शाला त्यागी बालिकाओं में कमी लाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने तथा उनकी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन (नीति आयोग) नीति आयोग द्वारा नियुक्त पिरामल फाउंडेशन के गांधी फैलो सुश्री यासमीन मेमन एवं सेजल के अलावा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
🟥 जगदलपुर के धान खरीदी केंद्रों में किसान त्यौहार जैसा माहौल, नगरनार ब्लॉक के बाबूसेमरा, बिरसागुड़ा, बम्हनी, नगरनार, करणपुर, माड़पाल, हल्बा कचौरा, पल्ली सहित नानगुर ब्लॉक के सरगीपाल, जामावाड़ा बड़ेमुरमा, नानगुर, पुसपाल, कुरन्दी, में धान खरीदी का हुआ आगाज़.
🟥 छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 2500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल देखने को मिला.
🟥 राज्य सरकार के 2500 रुपये धान खरीदी की घोषणा से भूपेश सरकार की चहुँओर होने लगी प्रशंसा.
🟥 धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नही की जाएगी बस्तर सहित प्रदेश के किसान हुए जागरूक हर साल किसान पंजीयन की संख्या बढ़ती ही जा रही यह कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धि – रेखचन्द जैन.
🟥 राज्य सरकार की भूमिहिन किसान/मजदूर कृषि न्याय योजना से गांव का गरीब किसान लाभान्वित हो रहा – राजीव शर्मा.
🟥 सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या तकलीफ ना हो इस ओर ध्यान देने का भी फरमान हुआ जारी अव्यवस्था, लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी.
🟥 भूपेश बघेल जी की कार्यों और जनकल्याण कारी योजनाओं व विकास कार्यों से प्रभावित होकर संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में माड़पाल पंचायत की सरपंच मन्दना नाग ने कांग्रेस प्रवेश किया.
🟥 राज्य सरकार के मांग अनुरूप बारदाने उपलब्ध कराने में विफल केंद्र की मोदी सरकार पक्षपात व भेदभाव कर धान खरीदी को प्रभावित करने की कोशिश कर रही मगर भूपेश है तो भरोसा है.
🟥 राज्य सरकार ने किसानों के बारदाने की कीमत 18 रुपये तय की थी जिसे बढ़ाकर 25 रुपये किया गया जिससे किसानों में काफी हर्ष है.
जगदलपुर – छत्तीसगढ़ महतारी व धनवंतरी देवी की पूजा अर्चना कर संसदीय सचिव रेखचंद जैन व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों, जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में जगदलपुर के जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पारम्परिक नृत्य के साथ धान खरीदी प्रारंभ हुई।
⏩ संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने किसानों को राज्य सरकार की किसान हितकारी योजनाओं से अवगत कराते उससे लाभान्वित होने की अपेक्षा जताई सरकार के अस्तित्व में आते ही घोषणा पत्र अनुसार कर्ज माफी की घोषणा कर उसे अमलीजामा पहनाया गया सबसे ज्यादा कर्ज माफी से भाजपा के बड़े बड़े नेतागण इस योजना का भरपूर फायदा उठाये।दोनों नेताओं ने अपनी उपस्थिति में धान खरीदी की तथा तौल करवाया। जिससे लैम्पस क्षेत्र के किसानों की चेहरे में खुशी झलकने लगी भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का असर धान केंद्रों में दिखने लगा और किसानों के चहेरे खुशी से खिलने लगे तथा किसानों ने राज्य सरकार का हृदय से जताया आभार और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
⏩ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों को संवोधित करते बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजना किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही है किसान सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित हो रहे है राज्य के मुखिया ने आज देश को आईना दिखाने का कार्य किया है किसान न्याय योजना मिल का पत्थर साबित हुई।
यह रहे मौजूद..
ब्लॉक अध्यक्षद्वय वीरेंद्र साहनी,नीलूराम नाग,जनपद सदस्य ज़ीशान क़ुरैशी, इंदिरा राव, निर्मला धनुर्जय दास,ज्योति नायडू, अनवर खान, हेमू उपाध्याय, सरिता, उषा नाग, लैखन बघेल, बुधसन नाग, राधामोहन दास,मनधर शिवोम, जलन्धर नाग, मन्दना नाग, धनश्याम सेठिया, विजय बिसाई, सुनील दास,फुलसिंग बघेल,कमल सेठिया,विनोद सेठिया,शांति बाई,हरि बन्धु, लोकेश सेठिया,वर्मा पुजारी,धनमती लक्षिण, जानिक नाग, विजय ध्रुव, राजीव दास,राजमन कश्यप,तिरुपति, नागेश, कामनी नागेश, तरुण सेठिया,राजेश कश्यप,जेवत राम, जयराम नाग,देवी सेठिया,श्यामसुंदर,सदन बघेल,रमेश पटेल,अनन्तराम बघेल,गोपाल बघेल, रामेश्वर बिसाई, महेंद्र नागवंशी, सूर्यनारायण,लक्ष्मी भारद्वाज,देवी सिंह, यशोदा साहनी, सुंदर बघेल,रुद्रप्रताप चालाकी, मंगल सिंह कुंवर,समदुराम,भगवान बघेल, राधामनी देवांगन, बुधमनी पत्रों,धनुरजय देवांगन, भागीरथी, रमेश पात्रों, लछिन्दर जयराम, सामनाथ, बाबूलाल, उप पंजीयक विनोद कुमार बुनकर, सहायक पंजीयक डीएस ध्रुव, नोडल अधिकारी एस ए राजा,सहकारी निरीक्षक रविभूषण राव,शाखा प्रबंधक,सुरेश मथरानी, राजस्व निरीक्षक राजेश चौहान,लेम्प्स प्रबंधक भागचंद देवांगन, विद्याजीराम,लौंग सिंह,राम साहू, सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने महाप्रबंधक नगर प्रशासन विभाग, टाउनशिप आई.ओ.सी. राजहरा को ज्ञापन सौंपा और संघ के सदस्य मनीराम जो राजहरा खदान समूह में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं उन्हें ठेकेदार द्वारा दिए गए चेतावनी पत्र और कार्य से निकाले जाने के लिए दिए गए पत्र को अमानवीय बताया। ये पुरा खेल ठेकेदार द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से किया गया है ईसकी भी शिकायत संघ ने की है।
मनीराम पिछले 02 वर्षों से भारतीय मजदूर संघ का सदस्य है। विगत 03 माह के भीतर उनके परिवार में पहले उनकी माता जी का निधन हो गया और उसके कुछ ही दिनों बाद उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह ड्युटी कर सके। क्योंकि सुरक्षा गार्ड की ड्युटी जिम्मेदारियों से भरी होती है। मगर इतनी बढ़ी घटना हो जाने के बाद ठेकेदार द्वारा अमानवीय तरीके से मनीराम को कार्य से निकालने का कुत्सीत प्रयास किया जा रहा हैm जो कि शर्मनाक है। मानवता के आधार पर इस तरह का कृत्य बिलकूल भी शोभा नहीं देता है। कि अगर किसी भी श्रमिक के परिवार में लगातार उसकी माताजी और फिर कुछ दिन बाद उसकी पत्नी का निधन हो जाने पर उस श्रमिक की क्या मानसिक स्थिति होगी आप सोच सकते हैं। ऐसे समय में ठेकेदार और प्रबंधन द्वारा उसकी किसी तरह मदद करने के बजाय उसको कार्य से निकालने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।वर्तमान में मनीराम के परिवार में उसकी एक 12 वर्ष की लड़की है, जिससे पालन पोषण और पढ़ाई लिखाई की पूरी जिम्मेदारी उसके पिता मनीराम के ऊपर है। ऐसे में ठेकेदार द्वारा मनीराम को नोटिस देना कहीं से भी मानवीय नहीं लगता है।
संघ ने आगे कहा कि कि मानवता के आधार पर मनीराम को किसी प्रकार का चेतावनी पत्र न दिया जावे और उसे पूर्व की तरह कार्य करने दिया जावे। क्योंकि मनीराम द्वारा ठेकेदार से मिलने तीन बार मिलाई गया था। मगर ठेकेदार ने एक बार भी उससे मुलाकात नहीं किया। जबकि राजहरा खदान में सुरक्षा गार्डों से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान के लिए ठेकेदार को स्वयं राजहरा आना चाहिए। मगर ठेकेदार राजहरा न आकर सुरक्षा गार्डों पर दबाव बना कर कार्य से निकालने की धमकी देकर कार्य कर रहा है मगर प्रबंधन के उच्च अधिकारियों द्वारा उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ठेकेदार द्वारा मनीराम को भिलाई में आकर ड्युटी करने की लिखित पत्र आपको भी दिया है। जो कि बिलकूल ही अनुचित है। मनीराम पर अपनी 12 वर्ष की पुत्री की भी पुरी जिम्मेदारी है।मगर ठेकेदार और प्रबंधन के उच्च अधिकारियों द्वारा ठेकेदार के साथ मिलकर इस तरह अमानवीय कृत्य करना शर्मनाक है।
अगर भिलाई किसी को भेजना ही है तो अभी जिसे मनीराम के बदले कार्य पर लगाने की बात की जा रही है उसे भिलाई ड्युटी में रखा जावे। यहां एक बात और स्पष्ट करना जरूरी है कि ईस ठेके में 25 सुरक्षा गार्ड लगे हुए हैं और 6 श्रमिकों के पीछे एक रिलीवर भी लगें हैं जो नियम अनुसार है। और कुल 29 सुरक्षा गार्ड राजहरा खदान समूह में सुरक्षा के कार्य में लगे हुए हैं।मगर इसमें ठेकेदार द्वारा भिलाई के उच्च अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 02 नये रिलीवरो की भर्ती की गई और संघ को ऐसी जानकारी मिली है कि उसे अनुमोदन भिलाई आई आर विभाग द्वारा नियम विरुद्ध दिया गया है।इन्हीं सब कारणों से ठेकेदार राजहरा के अधिकारियों की बात नहीं मानते हुए अपनी मनमर्जी करने में लगा हुआ है।
मनीराम की अनुपस्थिति रहने पर कंपनी को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ हैक्योंकि कंपनी द्वारा 25 गार्ड पर 04 रिलिवर रखा गया था। किन्तु उसके बाद भी 02 रिलिवर और रखा गया है। जिसकी अनुमति आई.आर. विभाग द्वारा दिया गया है। और उसी आधार पर दल्ली राजहरा के नगर प्रशासक द्वारा अनुमोदन किया गया है ।
अंत में किशोर कुमार मायती ने कहा कि अगर ठेकेदार और प्रबंधन मनीराम के साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार करते हैं तो संघ कड़े कदम उठाने के बाध्य होगा और उसकी पुरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
जगदलपुर। राज्यसभा में विपक्ष के दर्जन भर सांसदों को शीतकालीन सत्र में निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज की बुलंद आवाज़ से संसद परिसर गूंजता रहा। बस्तर सांसद दीपक बैज व विपक्षी दलों के सांसदों ने राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की दो राज्यसभा सांसदों फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा को भी शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया है। इसका कड़ा विरोध करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जमकर मोर्चा संभाला। सांसद दीपक बैज सख्त तेवर में नज़र आये। ग़ांधी प्रतिमा के सामने साथी सांसदों के साथ निलंबन के विरोध में सांसद दीपक बैज की आक्रामक शैली आकर्षण का विषय बनी रही। संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी दलों ने राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा कि आज पूरा विपक्ष एकजुट है। मेरी माँग है कि सभी सांसदों का निलंबन वापस होना चाहिए.ये लोकतंत्र की हत्या है।
उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज संसद के भीतर और बाहर काफी सक्रिय हैं और किसानों, बस्तर और छत्तीसगढ़ के हक की आवाज बुलंद करते रहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों हैदराबाद विमानतल पर यात्री सुविधाओं के लिए धरना देकर पूरे देश के साथ ही उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए विवश कर दिया था। वे किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के साथ ही नगरनार स्टील प्लांट के मामले में काफी मुखरता दिखा रहे हैं।
ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने पर नगरवासियों का ही होता है लाभ -अरुण पाण्डेय्
बस स्टैंड का मुख्य प्रवेशद्वार का किया जावेगा चौड़ीकरण
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । जानकारी होकि जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड परिसर पर अवैध कब्ज़ों व अव्यवस्थाओं को लेकर बतौर शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने काफ़ी संघर्ष किया है। विगत 2 वर्षों से लगातार वे इस मामले पर नगर पालिक निगम से शिकायत व कार्यवाही ना करने पर महापौर व निगम आयुक्त को कटघरे में खड़े करते आए हैं।
उनके लगातार संघर्ष का ही नतीजा हैकि अब बस स्टैंड के अवैध कब्ज़ों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कब्ज़ों को हटाने के साथ ही, बस संचालकों द्वारा किए जा रहे अवैध रूप से पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया और प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण करने के साथ ही सामने के दुकानों को तोड़कर नया निर्माण किया जावेगा।
उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग़लत देखकर भी आवाज़ ना उठाने की उनकी आदत को नगर वासियों के लिए अभिशाप बताया है। देर से ही सही पर कार्यवाही हो रही है जिसपर शिवसेना नेता अरुण पाण्डेय् ने जिला व निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि इससे बस स्टैंड की सौंदर्यता के साथ अन्य सुविधाओं का भी विकसित होगी।
बस्तर साँसद दीपक बैज व विपक्षी दलों के सांसदों ने राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में किया जमकर विरोध प्रदर्शन…
सख्त तेवर में नज़र आये साँसद बैज…सम्भाले रखा मोर्चा..
साँसद बैज ने ग़ांधी प्रतिमा के सामने साथी सांसदों के साथ निलंबन के विरोध में लगाए जमकर नारे…
लोकसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा..
विपक्षी दलों ने राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया.राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा, ‘ आज पूरा विपक्ष एकजुट है.मेरी माँग है..सभी सांसदों का निलंबन वापस होना चाहिए.ये लोकतंत्र की हत्या है.
बस्तर साँसद दीपक बैज,कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का व ज्योत्स्ना चरण दास महंत भी सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए..
सांसद बैज का निलंबन वापसी की मांग पर संघर्ष लगातार जारी..
राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम व छाया वर्मा के निलंबन के विरोध में निलंबन वापसी की मांग पर प्रदर्शन लगातार जारी…साथ ही राज्यसभा सांसदों के निलंबन के वापसी की माँग करते हुए बस्तर साँसद दीपक बैज व अन्य सांसदों का संघर्ष लगातार जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 1 दिसम्बर दिन बुधवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैनभवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
प्रभातफेरी कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, काशीराम निषाद, जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, ममता पांडेय, पार्षद स्वप्निल तिवारी,राजकुमार साहू, रामू शर्मा, रूबी एंथोनी, विलसन मैथ्यू, जेबा कुरैशी, परितोष हंसपाल, अभिषेक राव, जे पी यादव, लालू, ओनु दत्ता, प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव, विलियम भौरा, जावेद खान, अनिल कोम्बे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।