बालोद/ डौंडीलोहारा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उक्त वीडियो के संबंध में भेड़िया ने कहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कही गई बातों को राजनीतिक शरारत के साथ तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है। भेंड़िया ने कहा कि जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है उनसे मैंने छत्तीसगढ़ी में कहा- “आप लोग थोड़ा पीना-खाना कम कर दें, क्योंकि हमारी मां-बहनों को घर चलाना होता है, गृहस्थी चलानी होती है, बच्चे पालने होते हैं, इन सब परिस्थितियों में उन्हें बहुत मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।” मेरी बातों का अर्थ यही था कि शराब की लत अच्छी नहीं होती, इससे मुक्ति पानी चाहिए। शराब पीकर घर के लोगों को प्रताड़ित करना भी अच्छी बात नहीं है।”
वही डौंडीलोहारा नगर पंचायत की अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने भी मंत्री अनिला भेड़िया के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा ओछी राजनीति की जा रही है। जो सोशल मीडिया में गलत बातों को प्रसारित कर रहे हैं। जो बदनाम है वे दूसरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री की लोकप्रियता को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं और यही वजह है कि उनके इस सहज स्वभाव, भाषण शैली व बातों को वीडियो बनाकर उसका गलत मतलब निकाल कर उसे तूल दे रहे हैं। जबकि मंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि उनका भाव कुछ और था। पर इसे कुछ लोग तोड़ मरोड़ कर ऐसे पेश कर रहे हैं कि मंत्री ने कुछ गलत कह दिया हो। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के कांग्रेसी पार्षदों व एल्डरमैन भी मंत्री अनिला भेड़िया के वायरल वीडियो संबंधित बयान मामले में उनका समर्थन किया है। गलत प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
फेसबुक में मां दुर्गा जी के लिए अपशब्दों का उपयोग करने पर भाजपा व विभिन्न समाजों के प्रमुख ने की एसपी से शिकायत
कल शाम एक युवक ने फेसबुक पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी माता के विरुद्ध अपशब्दों से अपने विचार पोस्ट कर बस्तर के आदिवासी और हिंदू भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाया ! माता रानी के लिए जिस तरह से बहुत ही गंदे शब्द का उपयोग किया गया था यह विषय सोशल मीडिया में वायरल हुआ और इसके पश्चात नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और साथियों ने शहर के सभी समाजों से संपर्क कर बस्तर में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का वातावरण एक दूसरे की धर्मों का सम्मान बना रहे इस हेतु अल्प समय की सूचना में शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी की और इस व्यक्ति को जिसके द्वारा लंबे समय से बस्तर के आदिवासी और सभी सनातनी धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया जा रहा था, इसकी तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई !
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा बस्तर की सामाजिक सदभाव, शांति को भंग करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है बस्तर में धर्मांतरण के साथ-साथ हिंदू देवी देवताओं का जिस तरह से अपमान कर स्थानीय आदिवासी समाज में, हिंदू समाज में जो एक धार्मिक वातावरण बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है समय रहते प्रशासन इस पर अंकुश लगाए और ऐसे कृत्य करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें अन्यथा बस्तर का वातावरण भी ऐसे तत्वों से खराब होगा |
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा की हमारे द्वारा पूर्व में भी लगभग पांच से छ ऐसी शिकायतें की जा चुकी है जिसपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया, यह उसी का परिणाम है कि ऐसे लोग अपना सर उठा कर समाज में व्यमंसत्ता फैलाने का कार्य कर रहे हैं इस व्यक्ति के ऊपर यदि कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो पूरा हिंदू समाज उसके खिलाफ आंदोलन करेगा, इसके साथ पूर्व में दिए गए सारे शिकायतों पर भी कार्यवाही हो और ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जाए !
आज जगदलपुर के विभिन्न समाज के सदस्य और नगर भाजपा परिवार और उनके सदस्यों ने एसपी महोदय से मिलकर तत्काल f.i.r. और गिरफ्तारी की मांग रखी ! इस व्यक्ति के द्वारा लगातार हिंदू सनातनी भावनाओं को आहत पहुंचाने का कार्य किया जाता रहा है स्थानीय आदिवासी समाज में जहर घोलने का काम किया जाता रहा है |
पप्पू चालकी ने एसपी महोदय जी ने कहा गया कि यह एक अपराधिक कृत्य है इससे पूर्व में भी इसने कई पोस्टों में अपने संकुचित मानसिकता का परिचय देते हुए समाज को तोड़ने वाला पोस्ट डाला है |
एसपी महोदय ने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि इसमें पुलिस प्रशासन तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ! इस अवसर पर माहेश्वरी समाज, शौण्डिक समाज, यादव समाज, साहू समाज, मिथिला समाज, मैथिल समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, आंध्र एसोसिएशन, आदिवासी समाज, गढ़वा समाज अर्यण एक ब्राह्मण समाज, बंगीय समाज, धाकड़ ठाकुर समाज, पटेल समाज, निषाद समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, सुन्डी समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ रोहित त्रिवेदी राजेंद्र बाजपई दिगंबर राव राजपाल कसेर,धनसिंह नायक योगेश शुक्ला योगेश ठाकुर आशुतोष पाल राकेश तिवारी राजा यादव, अभय दीक्षित, अतुल सिंम्हा रोशन झा शशी पाठक गणेश काले सतीश बाजपेई सुरेश कश्यप का नाम था क्या नाम था उनका दुकान वाले धीरज मेहरा रवि कश्यप अभिषेक तिवारी आनंद झा रिंकू शर्मा मनोज जंगम पंकज आचार्य आशुतोष आचार्य शैलेश कुमार वसीम खान शिरीष मिश्रा विकास चांडक देवेश चांडक नागेश्वर राव सूरज केसरवानी भुनेश्वर ध्रुव प्रेम सेठिया उमेश यादव चंदन दुबे गौरव गुप्ता प्रेम यादव चिराग महावर विशाल राठी आशु आचार्य सुमन पांडे सोम प्रकाश जोशी मयंक नैथानी सुरेंद्र भदोरिया वसीम खान सूरज केसरवानी पंकज मिश्रा किशन सेठिया मुरली सेठिया किरण शुक्ला ओम बालकिशन शर्मा सैकड़ों हिंदू समाज के सदस्य उपस्थित थे |
12 वार्डों में 9 भाजपा पार्षद निर्वाचित पर साय सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे की पीठ थपथपाई
प्रदेश में रोजगार के जितने दावे हैं मनरेगा योजना केन्द्र की राशि से संचालितः साय
दल्लीराजहरा,13 अक्टूबर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय का सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के निवास स्थान में पहुंचने पर भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात क्षेत्र की राजनैतिक स्तर पर भाजपा प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा किये साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय नेता नंद कुमार साय ने नगर पंचायत चिखलाकसा कांग्रेस के मंत्री का गढ़ होने के पश्चात भी सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं की मेहनत से 12 वार्डों में से 9 वार्ड में भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए व चिखलाकसा नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष आपसी सामंजस्य से निर्विरोध स्थापित करवाने के लिए सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे की पीठ थपथपाई साथ ही साय ने केन्द्र की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के घर घर पहुंचाने की बात भी कार्यकर्ताओं से कही राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश सरकार की गौठान गौधन समेत तमाम योजनाएं सियासी नौटंकियों की भेट चढ़कर दम
तोड़ चुकी है उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की केन्द्र सरकार के कामों को अपना बताने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोजगार के जितने दावे किये थे वह मनरेगा योजना केन्द्र शासन की राशि से संचालित हो रही है। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे सहित समस्त प्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आयोग अध्यक्ष नंद कुमार साय के समक्ष प्रदेश के आम चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विक्रम ध्रुवे (सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद), भीखी मसिया (अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), अब्दुल इब्राहिम खान (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), आवेश ऊके, दिलेश्वर मुंडा(जिला महामंत्री अनु.जनजाति मोर्चा, बालोद), वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भरत भाई पटेल, विजय डड़सेना, घना राम साहू, राजू रावटे, पार्षदगण ताराचंद पाथोड़े, तिहारू राम आर्य, विमला जैन, कुंती देवांगन, लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता, संगीता साहू, नीतू रावटे, भाजयुमो डौंडी महामंत्री बृज मनी यादव, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नंदू पटेल, सिमेश उर्वशा, राजू साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बालोद जिले में बालकों, नवयुवकों में , नशे के सेवन में बढ़ोत्तरी और इसकी अवैध बिक्री एक गंभीर समस्या है । बालोद पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा नशा एवं ड्रग तस्करी के विरुद्घ एक अभियान कोशिश की शुरुआत की जा रही है।।
आइये हम सब मिलकर एक कोशिश करे बालोद को नशा मुक्त बनाने की – बालोद पुलिस
विधि विधान से महाअष्टमी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के मंगल एवं सुख समृद्धि की कामना की |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंच कर लोगों को महाअष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज महाअष्टमी के अवसर पर धरमपुरा दो नंबर,धरमपुरा तीन नंबर,मैत्रीसंघ ,बंगीय समाज, आड़ावाल ओरना कैंप एवं रेलवे कालोनी के दुर्गापूजा पंडालों में पहुंच कर महाअष्टमी की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की मंगल कामना और सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महाअष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महाअष्टमी के अवसर पर विभिन्न पंडालों में पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की एवं वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण से क्षेत्र की रक्षा करने की कामना माता दुर्गा से की
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड उपस्थित रहे |
बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के द्वारा दरभा व मारकेल 2 में रथ निर्माण वृक्ष क्षतिपूर्ति हेतु पौधा रोपण किया गया। ज्ञात हो कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व पिछले कई सौ सालों से मनाते आ रहे है। इस दशहरा पर्व में एक प्रमुख पंरपरा रथ परिक्रमा भी है। जिसमे रथ जो कि (चार चक्के व आठ चक्के) बनाने हेतु प्रति वर्ष जंगलों से सैकड़ों पेड़ो की कटाई की जाती है जो कि रथ बनाने के काम आता है। जिससे की कही ना कही वनों को नुकसान हो रहा है इसे देखते हुए इस समय बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कहा कि “रथ बनाने के लिए जहाँ से लकड़ी लाएंगे उस जगह हम नए पौधे लगाएंगे” जिस से की जंगलों को नुकसान ना हो और आगे भी रथ बनाने हेतु लकड़ी आसानी से मिल सके। इस तरह से आज दरभा और मारकेल 2 में 500 से अधिक नए पौधे लगाए गये। साँसद बैज ने कहा आने वाले समय में इस से अधिक पौधे लगाने की तैयारी की जाएगी।
इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचन्द जैन,जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम,जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,सीसीएफ मो. शाहिद,आई जी पी. सुन्दर राज,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा,कलेक्टर बस्तर रजत बंसल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहदेव नाग,साँसद प्रतिनिधि महादेव नाग,जनपद सदस्य रजनी नाग,बलराम,देवनाथ,जीशान कुरैशी,कमल राम सेठिया,जगत राम पटेल,सुखदेव बघेल,हेमू उपाध्यक्ष,अवधेश झा एवँ तहसीलदार,दशहरा समिति के सदस्य व मांझी चालाकी ग्रामीजन उपस्थित रहे।
(अर्जुन झा) जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वायदा भी करके सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार व्यावहारिक कठिनाइयों की वजह से अब तक इसे लागू नहीं कर सकी है। इस बीच भाजपा इस मुद्दे पर लगातार निशाना साध रही है तो जनता भी जानना चाहती है कि शराब से छुटकारा कब मिलेगा? इधर बस्तर का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम भी राजधानी में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बता चुके हैं कि आदिवासी संस्कृति में शराब का क्या महत्व है। जगदलपुर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के पास आबकारी विभाग भी है और जब तक शराबबंदी लागू न हो जाए, तब तक राज्य में सलीके से मदिरा विक्रय उनका दायित्व है और वे इसे निभा रहे हैं। दीगर राज्यों में अवैध जहरीली शराब पीने से मौत की खबर मिलती रहती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा कुछ नहीं है। दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब बरामद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाती। अब बात करें राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया की, तो उनकी नसीहत सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। वायरल वीडियो में यह बताया जा रहा है कि राज्य की इकलौती महिला मंत्री अनिला भेंडिया कथित तौर पर पीने वालों को यह नसीहत दे रही हैं कि कम पिया करो और सो जाया करो। इस वायरल वीडियो के हवाले से यह बताया जा रहा है कि शराब के मुद्दे पर घिरने पर मंत्री ने पुरुषों को समझाया कि पियो और सो जाओ। कहा जा रहा है कि मंत्री का यह मंत्र सुनकर ठहाके गूंज उठे। देखा जाए तो मंत्री भेंडिया ने अगर यह कथित समझाइश दी है तो ठीक ही है। बहुत साल पहले एक ग़ज़ल बहुत चर्चित हुई थी कि महंगी हुई शराब , थोड़ी थोड़ी पिया करो, पियो लेकिन रखो हिसाब, थोड़ी थोड़ी पिया करो… उसी दौर में यह भी खूब चर्चित हुआ कि शराब चीज ही ऐसी है, न छोड़ी जाय, ये मेरे यार के जैसी है, न छोड़ी जाय..! बात अब भी वही है।
अगर मंत्री अनिला यह समझातीं कि लोग पीना छोड़ दें तो कोई उनकी बात मानता क्या? जो पीने वाले अपने परिवार की नहीं मान रहे, वे इनकी कैसे मान लेंगे। ऊपर से यह अपेक्षा और खड़ी हो जाती कि सरकार दारू बेचना बंद कर दें। अब एकदम से तो यह मुमकिन नहीं। तनिक सोचें कि अगर शराब बंदी हो जाती तो कोरोना काल में क्या दूध पर सेस लगाते? समझना चाहिए कि शराब से मिलने वाला राजस्व कितने काम आता है। फिर एक झटके में शराब बंदी व्यावहारिक होती तो भाजपा कमेटी कमेटी क्यों खेल रही थी? सरकारी शराब दुकान संचालन तो भाजपा सरकार की ही देन है तो कांग्रेस को क्या दोष दिया जाय और क्यों दिया जाय? वैसे भी वह वादे से मुकर कहां रही है। कहती तो है कि पांच साल का समय मिला है, वादे पूरे कर देंगे। फिर अगर शराबबंदी जैसा कोई वादा पूरा नहीं भी हुआ तो भाजपा ने कौन से अपने तमाम वादे निभाए थे? राजनीति में भविष्य के लिए कुछ वादे अधूरे रखना भी एक नीति ही है।
राजहरा माइंस टाउनशिप मे वयाप्त ढेरों समस्याओं पर प्रबंधन के उदासीन रवैया के खिलाफ आज सीटू के नेतृत्व मे सैकडों खदान कर्मचारियों ने नगर प्रशासक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
उपस्थित कर्मचारियों ने टाउनशिप मे वयाप्त गंदगी, जर्जर सडकों, टारफेल्टिंग, फागिंग मशीन, आदि को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।तथा चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो, आगे चरणबद्ध आन्दोलन के लिए कर्मचारी बाध्य होंगे।
प्रदर्शनकारी साथियों को संबोधित करते हुए सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि आज हम टाउनशिप की जिन विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, इन सभी समस्याओं पर कई बार प्रबंधन से वार्ता हो चुकी है।हर बार प्रबंधन द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है।हमारे द्वारा दिए गये सुझावों पर प्रबंधन कागज पर योजनाएं तो बनाता है लेकिन इनका क्रियान्वयन कभी भी नहीं किया गया।इसका मुख्य कारण है कि प्रबंधन केवल उत्पादन को ही प्राथमिकता देता है। कर्मचारियों के वेलफेयर से संबंधित विषयों पर प्रबंधन का रवैया पूरी तरह नकारात्मक है।इसलिए कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य हुए है।यूनियन के सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि स्थानीय नगर प्रसाशक का नगर मे निवास नहीं करना ही टाउनशिप की समस्याओं का निराकरण नहीं होने का मुख्य कारण है।जो अधिकारी टाउनशिप मे रहता ही नहीं है उसे यहां की समस्याओं से भी बहुत अधिक सरोकार नहीं है । यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि , टाउनशिप मे पी एच डी विभाग समाप्त किए जाने से साफ सफाई व स्वास्थ्यगत समस्याएं बढी है।अतः इस विभाग को पुनः बहाल किया जाना अति आवश्यक है।उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि टाउनशिप मे खाली आवासो को ठेका श्रमिकों को आबंटित किया जाना चाहिए।
.प्रर्दशन पश्चात एक ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक खदान को सौंपा गया। जिसमें पी एच डी विभाग को पुनः बहाल करने, मच्छर उन्मूलन के लिए फागिंग मशीन खरीदने, सभी आवासों की टारफेल्टिंग व चेनलिंक फेंसिंग करने, सभी आवासों मे कार गैरेज का निर्माण, सिंगल आवासों के कोर्टयार्ड दीवारों की मरम्मत, वाटर फिल्टर हाउस का नवीनीकरण करने, सडकों का डामरीकरण व स्टीट लाइट की मरम्मत करने, टाउनशिप में भारी वाहन प्रवेश निषेध हेतु बैरियर निर्माण,बैकलेन क्लीनिंग,व खाली पडे मैदानों को फेंसिंग कर सुरक्षित करने की मांग की गई। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि ई डी माइंस, व डायरेक्टर इन्चार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को भी प्रेषित की गई है।
जगदलपुर। नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए 8 सितंबर को देश भर में सक्षम बिटिया अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत देश भर की 7 लाख लड़कियों को स्कूली गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में चल रहा है। बस्तर जिले में यह अभियान युवाओं और शिक्षकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। युवोदय के साथ जगदलपुर के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जगदलपुर क्लस्टर के 10 स्कूलों के 500 से अधिक बच्चे अपने शिक्षकों और स्वयंसेवकों के साथ उपस्थित थे। जगदलपुर में पहली बार इतने वृहत स्तर पर बच्चो और पालको को सम्मलित कर गतिविधियों का आयोजन किया गया। मानश फाउंडेशन द्वारा मेंटल हेल्थ कॉर्नर का संचालन किया गया। यूनिसेफ द्वारा करियर काउंसलिंग कार्नर का संचालन और डिजिटल साक्षरता का कार्य पिरामल फाउंडेशन के द्वारा संचालित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोशा केंद्र की छात्राएं बिंद्या बघेल और सृष्टि सोनी थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा नाटक मंचन द्वारा किया गया जिसमे बालिकाओं की वर्तमान स्तिथी, और शिक्षा के महत्व पर फोकस किया गया, आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कलेक्टर बस्तर रजत बंसल द्वारा समाज में बालिकाओं और महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया गया। पिरामल फाउंडेशन से जाया पांचाल, अत्रेयी और ऋचा साहू की अहम भूमिका रही और कलेक्टर के द्वारा बच्चों को सपथ दिलाया गया ।
आज दिनांक 11.10.2021 दिन सोमवार को राजहरा क्वारी में तपन सूत्रधार मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, (खदान एवं रावघाट) के कर कमलों से इस कार्य का भूमिपूजन किया गया | इस अवसर पर सी. चिंताला जी.एम्. प्रभारी, राजहरा माइंस, एन. के. मंडल जी.एम्. प्रभारी (महामाया, दुलकी) माइंस आर. के. शर्मा ए.जी.एम्. सिविल, आर.के. गर्ग ए.जी.एम्., आदेश श्रीवास्तव ए.जी.एम्, अतुल कालेश सि. मनेर, रोहित मालवीय ए.जी.एम्., अमोल बेले प्रबंधक, आशा राम ठाकुर सहा. मैनेजेर, एवं ठेकेदार टिकेश्वर सोनकर उपस्थित थे |
सन 2019 में धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय इस्पात मंत्री (मिनस्ट्री ऑफ इंडिया ) के राजहरा प्रवास के दौरान राजहरा माईंस से निकलने वाले पानी को राजहरा डेम में एकत्रित कर उचित उपयोग किये जाने की बात कही गई थी |
इसी के तहत बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा यह कार्य योजना तैयार कर, कार्य का शुभारंभ किया गया इस कार्य की कुल लगत 2.10 करोड एवं समय अवधि 12 माह है |
कार्य पूर्ण होने से राजहरा क्वारी से 1000 क्यू.मी. पानी प्रतिदिन राजहरा डेम में जायेगा, जिससे राजहरा डेम के निचले हिस्से के गांव में प्रतिदिन 1000 क्यू.मी. पानी का उपयोग कृषी एवं अन्य कार्यों में किया जा सकेगा | साथ ही राजहरा डेम में कभी भी पानी का स्तर कम नहीं होगा।